Category: entertainment

  • Birthday special: कैसे यूट्यूब पर छाए आशीष चंचलानी

     

     

    डेस्क। देश के जाने माने यूट्यूबर आशीष चंचलानी आज अपना जन्मदिन मना रहे है, आशीष चंचलानी ने खुद कुछ समय पहले अपने जीवन से जुड़े कई किस्से लोगों के साथ शेयर किए थे। आशीष ने कोरोना महामारी के दौरान अपने यूट्यूब के सफर के बारे में भी काफी कुछ बताया है।
    आशीष ने यह भी कि बताया, ‘मैं बचपन से अभिनेता बनना चाहता था। वहीं मेरे पिता मुझे स्क्रीन पर अकेले देखना चाहते थे। साथ ही मैंने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्में भी देखी हैं। मैं केवल हीरो नहीं एक्टर भी बनना चाहता था। वहीं पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने अभिनय करने का फैसला किया तो मेरे पिता ने कहा कि वहां लाखों-करोड़ों लोग हैं तुम ये कैसे कर पाओगे? तो मैने इंजीनियरिंग करना आरम्भ कर दिया। एक समय आया कि मुझे बहुत अजीब लगने लगा था।’
    आशीष ने ये भी बताया, ‘मैंने एक बार तो अभिनय में हाथ आजमाने का फैसला किया फिर मैंने शुरुआत Vine ऐप से की। आरम्भ में मैंने Vine पर वीडियो बनाने शुरु किए। ये अपने करियर के लिए नहीं बल्कि सिर्फ मजे करने के लिए किया था। मैंने उन वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करा और लोगों ने मेरे वीडियो में अन्य लोगों को टैग करना भी आरम्भ कर दिया। फिर बस वहीं से सब कुछ आरम्भ हो गया और फेसबुक, ट्विटर के बाद यूट्यूब पर भी एंट्री हो गई।’
    इस कड़ी में  फिलहाल आशीष चंचलानी को हमारी ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, वो इसी तरह तरक्की पाते रहे…

  • विवाद: क्या मत्स्य अवतार से जुड़ी है Avatar 2 की कहानी

    डेस्क। सिनेमाई दुनिया की सबसे बड़ी ब्लॉकस्टर फिल्म ‘अवतार’ की कहानी अब एक कदम आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
    दरअसल, साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म की दूसरी कड़ी ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। वहीं जेम्स कैमरून ने 13 साल की कड़ी मशक्कत और अपनी बेहतरीन सोच से इस काल्पनिक दुनिया का विस्तार बेहद बेहतरीन तरीके से भी किया है। पहली फिल्म में हवा में लटके पहाड़, वायु से संबंध रखने वाले जीवों की दुनिया को अपने रचे नावी से जोड़ने के बाद अब जेम्स कैमरून ने उसका पानी से गहरा कनेक्शन दिखाया है। वहीं हवा की तरह पानी भी भारतीय पौराणिक कथाओं में वर्णित पंच तत्वों में से एक रहा है, जिसका जिक्र आते ही भारतीयों को यह लग रहा है कि इस फिल्म का भारतीय कनेक्शन भी है।
    तो चलिए जानते हैं कि ‘अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर’ का भारत से क्या संबंध बताया जा रहा है।
    पानी की दुनिया दिखाएगी ‘अवतार 2’
    हॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से एक जेम्स कैमरून ने ‘अवतार’ में दर्शकों को साल 2154 में बसी पैंडोरा की काल्पनिक दुनिया को दर्शाया था। उस ग्रह पर नीले रंग के लंबे-लंबे लोगों की आबादी भी थी जिन्हें जेम्स कैमरून ने नावी का नाम दिया था। 
    बता दें ये नावी इंसानों की तरह दिखते हैं, लेकिन मनुष्य नहीं हैं। साल 2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ में हवा में तैरती दुनिया दिखाने के बाद अब जेम्स कैमरून अपने द्वारा रची इस दुनिया को एक अलग स्टेज पर लेकर पहुंच चुके हैं। और ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ में जेम्स कैमरून ने हवा के बाद अब नावी की पानी में बसी हुई दुनिया को भी दिखाया है।
    साथ ही इस फिल्म में निर्देशक ने पानी में रहने वाले जीव जंतुओं और उनकी दुनिया को भी दिखाया है। नावी जिस ढंग से पानी में रहते हैं और वहां मौजूद जीवों से दोस्ती और प्यार करते हैं वह बेहद ही काबिले तारीफ है। एक बार फिर जेम्स की यह दुनिया हमारे पंचतत्व के एक तत्व पर आधारित रहने वाली है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में पानी में रहने वाले तरह-तरह जीवों का वर्णन मिलता है। इतना ही नहीं, त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु ने दुनिया को बचाने के लिए मत्स्य अवतार भी लिया था जो लगभग ऐसा ही बताया जाता है। यह भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से उनका प्रथम अवतार रहा है। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर कई विवाद खड़े करने वाले पोस्टर और मैसेज वायरल भी हो रहे हैं।

  • कियारा के सामने प्राइवेट पार्ट पर क्या बोले शहीद कपूर, ऐसा दिया रिएक्शन

    डेस्क। Shahid Kapoor told private part: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के शो कॉफी विद करण के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल ही होते रहते हैं। 
    वहीं इसी शो का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ‘कबीर सिंह’ की स्टार शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी बतौर गेस्ट के रूप में शामिल भी हुए थे।
    इस नए एपिसोड में शाहिद ने अपनी बॉडी के सबसे सेक्सी पार्ट का खुलासा भी किया है। साथ ही उनकी जुबान ऐसी फिसली कि शो के होस्ट करण और कियारा आडवाणी दोनों ही भौचक्के रह गए थे।
    इस वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कॉफी विद करण के इस प्रोमो वीडियो में जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि उनके हिसाब से उनकी बॉडी का सबसे सेक्सी पार्ट कौन सा है? तो इसपर शाहिद ने बिना सोचे और हिचके तपाक से यह बोला कि वो हिस्सा कैमरे पर अभी नजर नहीं आ रहा है। 
    वहीं अब जाहिर-सी बात है कि यहां शाहिद कपूर अपने प्राइवेट पार्ट की ही बात कर रहे हैं और एक्टर का जवाब सुनकर वहां बैठे करण और कियारा दोनों ही शॉक रह गए थे।
    अगर बता करें कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्मों की तो हाल ही में कियारा की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई है जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर ने भी अहम भूमिका निभाई। और इसके अलावा कियारा के पास कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ नाम की फिल्म भी है। और दूसरी तरफ शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में डायना पेंटी के साथ नजर भी आने वाले हैं। 
    https://www.instagram.com/reel/ChjM8Ikox8p/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

  • इस साउथ मूवी को इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में किया गया शामिल

    डेस्क। इस साल की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई एस एस राजामौली की मूवी ‘RRR’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कारोबार कर रखा है। वहीं सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनिया भर में मूवी का बोलबाला भी रहा।
    दर्शकों को यह मूवी इतनी पसंद आई कि इसे फिर से थिएटर में रिलीज करने की मांग भी उठ रही है। 
    हाल ही में खबरें सामने आईं है कि मूवी को ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022’ में नॉमिनेट किया गया है। ‘RRR’ को दो अलग-अलग कैटेगरी ‘बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मूवी’ और मूवी के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट भी किया है। वहीं आपको बता दें कि ‘आरआरआर एकलौती भारतीय मूवी है, जो इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में शामिल भी हुई है। साथ ही मूवी के डायरेक्टर राजामौली को ‘न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल बेस्ट डायरेक्टर’ के अवॉर्ड नवाजा जा चुका था। वहीं इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की भी मांग उठी थी। 
    इसके साथ ही मूवी के बारें में बात की जाए तो मूवी में भव्य सेट और गजब के VFX दर्शकों को खूब पसंद आ चुका है। साथ ही फिल्म की स्टोरी, थ्रिलिंग बैकग्राउंड स्कोर, स्क्रीनप्ले और डारेक्शन भी कमाल का है। फिल्म का गाना नाचो- नाचो में राम चरण के साथ एनटीआर का डांस काफी एंटरटेनिंग रहा था।

  • द कश्मीर फाइल्स को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया

    डेस्क | विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म मार्च में रिलीज होने के लगभग एक साल बाद भी बॉक्स ऑफिस से परे सुर्खियों में बनी है। वहीं हाल ही में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में विवादों में घिरने के बाद, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की ‘ऑफिशियल सेलेक्शन’ कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया गया है।
    इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रतिष्ठित स्विट्जरलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की ‘ऑफिशियल सेलेक्शन’ कैटेगरी के लिए चुना भी गया है।
    वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी फिल्म है, जो 1990 के पलायन के दौरान कश्मीरी पंडित समुदाय के दर्द, पीड़ा और संघर्ष को बयां भी करती है। वहीं फिल्म ने दुनिया भर में 340.92 करोड़ रुपये की कमाई भी की है।
    इस रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले नवंबर में आईएफएफआई के ज्यूरी प्रमुख और इजरायली फिल्म निर्माता नादव लपिड ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘प्रोपेगेंडा’ और ‘वल्गर’ बताकर विवाद भी खड़ा कर दिया था।

  • क्यों बिटिया की 20 साल की उम्र के लिए अभी से चिंतित हुए रणवीर कपूर

    मनोरंजन– बीते कई दिनों से रणवीर कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी बढ़ती उम्र को लेकर काफी चिंतित भी नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने यह दावा किया था कि अब वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में काम नहीं करेंगे। क्योंकि उनकी उम्र 40 हो रही है।
    वहीं अब उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक खुलासा किया है। रणवीर कपूर ने कहा है कि जब मेरी बेटी 20 साल की होगी। तब मैं 60 वर्ष का हो जाऊंगा। क्या मैं उस व्यक्त अपनी बेटी के साथ वक्त बिता पाऊंगा। उसके साथ मैं फुटबॉल खेल पाऊंगा। क्या मैं उसके साथ दौड़ पाऊंगा। यह सब मेरे लिये चिंता की बात है।
    जानकारी के लिये बता दें रणवीर कपूर और आलिया भट्ट अभी हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। दोनो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। वही रणवीर कपूर अपनी बिटिया को लेकर काफी चिंतित रहते हैं।

  • खुद से 24 साल छोटी लड़की के इश्क में मदहोश हुए सलमान खान

    मनोरंजन– सलमान खान की लोकप्रियता का जवाब नहीं। लोग इन्हें बेहद पसंद करते रहते हैं। वही अगर हम सलमान खान की शादी के बारे में बात करे तो हर कोई इन्हें दूल्हा बनता देखना चाहता है। सलमान खान के चाहने वाले हमेशा यही दुआ करते हैं कि भाईजान जल्दी से शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएं।
    वही अब खबर आ रही है कि सलमान खान को इश्क हो गया है। वह इस समय पूजा हेगड़े के प्यार में मदहोश हैं और दोनो इस समय एक साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े के रिश्ते के बारे में यह बात 
    उमैर संधू ने ट्वीट कर कही है।
    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ब्रेकिंग न्यूज, टाउन में नए कपल! मेगास्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है! उनके प्रोड्क्शन हाउस ने पूजा को अगली 2 फिल्मों के लिए साइन भी किया है! इन दिनों दोनों एक साथ समय गुज़ार रहे हैं। उमैर ने आगे बताया कि ये खबर सलमान खान से जुड़ी करीबी सूत्रों से कंफर्म्ड है।

     

    जानकारी के लिये बता दें पूजा हेगड़े सलमान खान से उम्र में 24 साल छोटी हैं। अभी वर्तमान में सलमान खान की उम्र 56 साल है। लेकिन वह काफी फिट रहते हैं।

  • कई कठिनाइयों से भरा था इन भोजपुरी एक्टर्स का जीवन, इन्होंने दिल्ली में बेचा है लिट्टी चोखा

    डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री ने समय के साथ ढेर सारे बदलाव किए हैं। लंबे समय बाद जब फिर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने एक बार फिर से अपने आपको संवारना शुरू किया तो इस इंडस्ट्री से कई ऐसे लोग भी जुड़े है जो मल्टीटेलेंटेड थे।
    ये सभी बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही शानदार आवाज के मालिक भी थे। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री आज देश की सबसे ज्यादा दर्शकों वाली दूसरी इंडस्ट्री बन चुकी है। हिंदी के बाद भोजपुरी सिनेमा के पास दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। भोजपुरी के दर्शकों की संख्या 40 करोड़ के पार हो गई है। ऐसे में इस इंडस्ट्री के कलाकारों को भी खूब प्रसिद्धि मिली है और ऐसे में हम भोजपुरी सिनेमा के इस समय के कुछ ऐसे सुपरस्टारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद इस इंडस्ट्री के पर्दे पर काम कर अपना नाम बनाया है। इन अभिनेताओं ने अपने जीवन में काफी संघर्ष भी किया है और बेहद कठिन हालातों से लड़ते-भिड़ते आज अपना नाम बनाया है। इन अभिनेताओं ने एक समय पर दो वक्त की रोटी पाने के लिए भी खूब संघर्ष करा है।
    खेसारी लाल यादव
    भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी जितने बेहतरीन अभिनेता हैं उतने हीं शानदार सिंगर भी है। आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष करा है और वह बचपन में 10 रुपए के लिए कई किलोमीटर तक भजन गाने भी जाते थे। और जवानी के दिनों में उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा तक बेचा है और आज वह आलीशान जिंदगी जी रहे हैं और उनके पास बंगला, गाड़ी सबकुछ है। 
    पवन सिंह
    आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे स्टार और सबसे अमीर अभिनेता के तौर पर जाने जाने वाले भोजपुरी सिनेमा पावरस्टार पवन सिंह को आखिर कौन नहीं जानता है। वहीं पवन सिंह के दीवाने करोड़ों की संख्या में लोग हैं और पवन के गाने पूरी दुनिया में बजते भी हैं। वहीं आपको बता दें कि आज कई लग्जरी गाड़ियों से घूमने वाले पवन सिंह एक समय में साईकिल से मंच पर गाना गाने के लिए आते जाते थे। 
    रवि किशन 
    भोजपुरी सिनेमा ही नहीं देश की लगभग हर भाषा की फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना देने वाले सुपरस्टार रवि किशन का बचपन कई संघर्षों से गुजरा हैं। एक जमाने में उनकी जिंदगी कठिनाइयों से भरी थी, उनके पिताजी पुजारी थे और पूजा के चढ़ावे से उनका परिवार चलता था। रवि किशन ने अभिनय के साथ राजनीति में भी अपना लोहा मनवाया वह आज वह लोकसभा सांसद भी हैं।
    दिनेश लाल यादव निरहुआ 
    भोजपुरी फिल्मों में शानदार अभिनय और अपनी बेहतरीन गायकी के दमपर दर्शकों के दिलों पर राज करनेवाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को हर कोई जानता है। निरहुआ ने फिल्मों में जितना नाम किया आजकल राजनीति में भी उनकी चमक लोगों को उतनी ही चमकती दिखाई पड़ रही है। निरहुआ का बचपन भी काफी कठिनाइयों से भरा हुआ है। पर आज निरहुआ आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।

  • अगर आपका नाम शाहरुख न होता तो क्या होता?

    मनोरंजन– जब से पठान फ़िल्म का सांग बेशर्म रंग सामने आया है। यह विवादों में घिरा हुआ है। लोग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी फिल्म को लेकर उठे विवाद के बीच अपने बयान दे रहे हैं। 
    वही अब इस समय उनका एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शाहरुख से पूंछा जाता है यदि वह हिन्दू होते तो क्या उनके लिए अलग माहौल होता। सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान कहते हैं- यदि मैं हिन्दू होता तो मेरा नाम शाहरुख की जगह 
    शेखर राधा कृष्ण होता।
    लेकिन मुझे लगता है कि आर्टिस्ट में इतना समझ होनी चाहिए कि वह किस कम्युनिटी से आते हैं यह जरूरी न होकर यह जरूरी हो की आप काम कितना बेहतरीन करते हैं और लोग आपके काम की कितनी सराहना करते हैं। आप मुझे किसी भी नाम से पुकारते तो मै ऐसा ही होता।
    https://www.instagram.com/reel/CmTZq5mjNJa/?igshid=NDk5N2NlZjQ=

  • प्रॉब्लम बिकिनी से नहीं भगवा बिकिनी से है, लोगों का दिमाग बन्द हो गया है

    मनोरंजन– बीते कई दिनों से पठान फ़िल्म सुर्खियों में है। लोग दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा रंग का कपड़ा पहनने जाने को लेकर फ़िल्म को बायकॉट कर रहे हैं। 
    सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को लेकर आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं। कोई शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तो कोई दीपिका पादुकोण को लेकर अपशब्द बोल रहा है। लोगों के इन बयानों पर सरकार मौन धारण किए हुए हैं।
    वहीं अब पठान फ़िल्म की कॉन्ट्रोवर्सी पर दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने अपना मत रखते हुए कहा है कि यह गलत है। यदि किसी एक्ट्रेस ने ऑरेंज रंग की ड्रेस पहन ली या ऐसा नाम रख दिया। तो उसे बैन करदो। 
    इससे हमारी इंडस्ट्री बन्द होती जा रही है। सवाल बिकिनी पर नहीं था। यहां तो सवाल भगवा रंग की बिकिनी का था। सबका दिमाग बन्द होता जा रहा है और लोग अब छोटी सोच के होते जा रहे हैं। यह वास्तव में काफी गलत है।