Category: entertainment

  • Rakhi Sawant Birthday:- पैसे की किल्लत से जूझते हुए राखी सावंत ने हासिल की सफलता

    मनोरंजन: आज सिनेमा जगत की ट्रेंडिंग कॉमेडियन राखी सावंत का जन्मदिन है। राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और देश दुनिया के हर मुद्दे पर अपना मत रखते हुए दिखाई देती है। आज राखी सावंत काफी लोकप्रिय है और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं।
    वही आज वह अपना 44 वां जन्मदिन मना रही है। लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। लेकिन आज हम आपको राखी सावंत के संघर्ष के बारे में बताने जा रहे हैं।
    राखी सावंत का जन्म 25 नवम्बर 1978 को हुआ था। उनका असली नाम नीरू भेड़ा है। राखी सावंत के घर की हालत काफी खराब थी। पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। घर की खराब स्थिति के कारण राखी सावंत ने अनिल और टीना अम्बानी की शादी ने खाना भी परोसा है।
    लेकिन साल 2003 में मोहब्बत ए मिर्ची सांग में जब राखी सावंत ने डांस किया तो उन्हें झटके में लोकप्रियता मिली। साल 2005 में जब म्यूजिक एलबम परदेशिया आई तो राखी सावंत लोकप्रिय हो गई और यही से उनके करियर को उड़ान मिली।

  • वरुण की भेड़िया के सामने समस्या बनी दृश्यम2

    मनोरंजन: वरुण धवन और कृति सैनन की फ़िल्म भेड़िया रिलीज हो चुकी है। वही पहले दिन की कमाई से मेकर्स यह अंदाजा लगा चुके हैं कि उनकी यह फ़िल्म धमाल मचाएगी या फ्लॉप हो जाएगी। 
    सूत्रों के मुताबिक पहले दिन फ़िल्म भेड़िया की कमाई 6 से 7 करोड़ रही है। फ़िल्म के बजट के मुताबिक अगर देखे तो फ़िल्म की कमाई ठीक रही है और इसे रिस्पॉन्स भी बढ़िया मिला है। 
    लेकिन भेड़िया के लिए अजय देवगन की फ़िल्म दृश्यम 2 एक समस्या बन सकती है। क्योंकि इस फ़िल्म की रिलीज को 2 हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सिनेमाघरों में इसका ट्रेंड जारी है और लोग इस फ़िल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।

  • उर्फी जावेद को नहीं मिलेंगी यूएई में एंट्री, जानिए कारण

    डेस्क। उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इस बार अपने कपड़े न ही किसी सेलेब्रिटी पर ट्वीट करने की वजह से चर्चा है बल्कि इस बार वजह कुछ और ही है। एक्ट्रेस अपनी एक गलती की वजह से बड़ी मुसीबत में फंस गई है।
    एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। वहीं उर्फी ने यह बताया है कि उन्हें डर है कि वो कभी यूएई नहीं जा सकेंगी। साथ ही ये परेशानी उनके कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि नए रूल्स के कारण सामने आई है।
    अब यूएई नहीं जा सकेंगी उर्फी जावेद
    उर्फी ने पोस्ट कर यह बताया है कि उन्हें इस बात का डर है कि वो कभी भी यूएई यानी अरब देश नहीं जा पाएंगी। वहीं एक नया रूल आया है जिसमें साफ- साफ बताया गया है जिन भारतीयों के नाम में सिंगल नाम दर्ज है उनकी अरब देशों में एंट्री भी बंद है। उर्फी के नाम में भी सिंगल नाम दर्ज है और उर्फी ने पोस्ट करते हुए लिखा, तो मेरा ऑफिशियल नाम बस Uorfi है, और कोई सरनेम नहीं है जिससे मेरी लग गई। 
    आपको यह भी बात दें कि कुछ दिनों पहले ही urfi ने अपना नाम बदलकर Uorfi रख लिया था। साथ ही उर्फी ने ये नाम अपने सभी ऑफिशियल दस्तावेज में भी कराए थे। इस बदलाव के कारण उनके लिए काफी मुसीबत खड़ी हो चुकी है।
    सिंगल नेम वाले भारतीय नहीं जा सकेंगे UAE 
    21 नवंबर को एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस ने सर्कुलर नोटिस जारी करते हुए यह कहा था कि वो भारतीय जिनके पासपोर्ट में सिंगल नाम दर्ज है उन्हें यूएई इमीग्रेशन डिपार्टमेंट आगे जाने की परमिशन नहीं देता। और इस फैसले के बाद कई भारतीय लोगों का यूएई जाने का सपना टूट चुका गया। आने वाले समय में लोगों की सहूलियत को देखते हुए कोई बदलाव होते है या नहीं इसके लिए सभी को इंतजार करना होगा।

  • Arjun Rampal Birthday: 50 के हुए अर्जुन जाने इनकी लाइफ के सच

    मनोरंजन:- बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज 50 साल के पूरे हो गए हैं। लोग अर्जुन रामपाल को काफी पसन्द करते हैं और इनकी कई फिल्मों ने अपने समय मे खूब धमाल मचाया है।
    इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के ररूप में की थी। फ़िल्म इश्क प्यार मोहब्बत में इनके स्टाइल को लोगों में खूब पसंद किया और इसके बाद इन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनकी लोकप्रिय फ़िल्म दिल का रिश्ता आज भी लोगों के दिलो पर राज कर रही है।
    अगर हम अर्जुन रामपाल के परिवार की बात करें तो इनकी शादी मॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। इनकी दो बेटियां भी है। फिलहाल अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं. दोनों के एक बेटा भी है।

  • नीना ने जब विवियन रिचर्ड्स को फोन कर कहा, मैं आपके बच्चे की मां बनने वाली हूं

    डेस्क। एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) के साथ रिलेशनशिप में रहीं नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब उन्हें पता चला कि वो विवियन के बच्चे की मां बनने वाली हैं तो उन्होंने तुरंत उन्हें फोन मिला दिया था।
    उस वक्त विवियन रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा भी थे ।
    नीना गुप्ता (Neena Gupta) के मुताबिक उस वक्त उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह किसी बच्चे को जन्म दें, पर विवियन ने उनका साथ दिया था। और कुछ वक्त बाद एक्ट्रेस के पिता भी इस फैसले के साथ हो गए थे।
    नीना गुप्ता को विवियन रिचर्ड्स ने फोन पर क्या जवाब दिया था?
    Humans of Bombay को दिए एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बताया कि जब मुझे प्रेगनेंसी का पता लगा तो मैंने विवियन को फोन लगा दिया। मैं खुश थी लेकिन ऐसा भी नहीं था कि बहुत ज्यादा खुशी थी। मैं उनसे (विवियन से) प्यार करती थी। और मैंने विवियन से पूछा कि अगर आप इस बच्चे को नहीं चाहते तो मैं पैदा नहीं करूंगी तो विवियन ने कहा, मैं चाहूंगा कि तुम इस बच्चे को जन्म दो।
    नीना गुप्ता ने इसके आगे बताया, ‘उस समय सभी लोग मुझे एक ही सलाह दे रहे थे कि तुम अकेले बच्चे को कैसे पाल पाओगी, किसका नाम दोगी इसे। बता दें उस वक्त विवियन रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे। वहीं वो बताती है मैं सब कुछ छोड़कर उनके साथ रहने के लिए एंटीगुआ नहीं जा सकती थी। क्या होता है ना कि जवानी में आप अंधे होते हैं, जब आप प्यार में होते हैं तो किसी की बात नहीं सुनते। साथ ही कोई भी बच्चा उस उम्र में अपने माता-पिता की भी नहीं सुनता और यही स्थिति मेरी हो गई थी’।
    जानिए कैसे हुई थी विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की मुलाकात?
    विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) की पहली मुलाकात जयपुर में हुई थी वहीं उस वक्त नीना, विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के साथ एक फिल्म की शूटिंग में थीं। उसी दौरान जयपुर की महारानी ने फिल्म की पूरी कास्ट को डिनर पर आमंत्रित करा था और वहां विवियन रिचर्ड्स भी मौजूद थे। धीरे-धीरे विवियन और नीना की नजदीकियां बढ़ीं और वो दोनों रिलेशनशिप में आ गए।
    आपको यह भी बता दें कि विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) फिल्म एक्ट्रेस और जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। वहीं उन्होंने बेटी मसाबा से कभी कोई बात नहीं छुपाई और विवियन के साथ अपने रिश्ते के बारे में सब कुछ साफ-साफ बता रखा था। नीना यह भी कहती हैं कि आप बच्चे से कुछ भी नहीं छुपा सकते हैं, उसे कहीं ना कहीं से तो पता लगना ही है। 

  • ये इंडियन एक्ट्रेस अब जैपनीज सिनेमा में मचाएगी धमाल

    डेस्क। Alia bhatt japanese cinema: हाल ही में मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं। आपको बता दे किं दक्षिण भारत के बाद अब आलिया जल्द ही गैल गैडोट की हॉलीवुड फिल्म से डेब्यू भी करने वालीं हैं।
    साथ ही इस फिल्म का नाम ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ रखा गया है। वहीं आलिया ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से साउथ में कदम रखा था और इस फिल्म को साउथ के साथ हिंदी में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया।
    बता दें एक्ट्रेस हॉलीवुड के अलावा बाकी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का हिस्सा बनने की इच्छुक हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के बीच उन्होंने दूसरी भाषाओं की विदेशी फिल्मों में काम करने की अपनी इच्छा भी जाहिर करी है। आलिया ने यह कहा है मैं केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि इससे आगे भी बहुत कुछ एक्सप्लोर करने की इच्छुक हूं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने जापानी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी बात करी थी। 
    ये रोल निभाना चाहती है आलिया
    उन्होंने बताया कि, ‘यह केवल किसी हॉलीवुड की फिल्म या किसी दूसरे कंटेंट को लेकर नहीं है, बल्कि मेरा विचार खुद को चैलेंज करते रहने का भी है। आलिया ने कहा कि मैं ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं जो बहुत ही चैलेंजिंग हो। मुझे ऐसा लगता है कि नई इंडस्ट्री में काम करने पर हमेशा ऐसा फील होता है। कल को मैं जापानी फिल्म भी करना चाहूंगी अगर मुझे यह पता होगा कि ये भाषा कैसे बोली जाती है।

  • Udit Narayan Birthday:- जाने कैसे उदित बने गायिकी के बादशाह

    Udit Narayan Birthday- बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लिया है। उनके गाने आज भी सुपरहिट है। लेकिन क्या आपको पता है कि उदित नारायण को यहां तक पहुंचने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा है।
    उदित नारायण आज 67 साल के हो गए हैं। इनका जन्म बिहार के सुपौल में 1 दिसंबर 1955 को हुआ था। वह एक मैथिली ब्राह्मण थे। लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कई बार हार का सामना करना पड़ा।
    वर्तमान समय मे उदित नारायण के पास 150 करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने यह सब अपने बलबूते पर हासिल किया है। लेकिन उदित नारायण ने अपने करियर की शुरुआत महज 100 रुपये की नौकरी से की थी।
    100 रुपये की नौकरी उदित नारायण ने कण्ठमांडु के एक रेडियो स्टेशन में की थी। उदित नारायण के घर मे सबने उन्हें रोकने का बहुत प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रुके क्योंकि उन्हें अपना करियर बनाने की लगन लगी थी। हालाकि उदित नारायण को इस दौरान कण्ठमांडु में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
    जब 100 रुपये में उनका काम नहीं चल रहा था। तब उदित नारायण ने रात में होटल में गाना गाना शुरू कर दिया। वही साथ मे वह अपनी पढ़ाई भी करते थे। उदित ने लगातार 10 साल तक संघर्ष किया तब उन्हें पहला हिट गाना मिला और यही से उनके करियर ने उछाल मारी ओर वह गायिकी के बादशाह बन गए।

  • Birthday Special Konkona Sen Sharma’ :- कोंकणा शादी से पहले हुई थी प्रेग्नेंट बेटे को दिया था जन्म

    Birthday Special Konkona Sen Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्ना आज 43 साल की हो गई है। सोशल मीडिया पर इनके फैन्स इन्हें जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यह आय दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रेड में बनी रहती हैं।
    अगर हम कोंकणा के करियर की बात करें तो इन्हें सफलता के लिए बहुत अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ा। बतौर चाइल्ड एक्टर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। वही अपनी काबिलियत और मेहनत के बलबूते पर इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली।
    शानदार अदाकारी के लिए कोंकणा को दो दफ़ा नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वही अगर हम इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो यह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। उस समय यह रणवीर शौरी को डेट कर रही थी। जैसे ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने तूल पकड़ी उन्होंने रणवीर शौरी से शादी करली ओर एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया।
    हालाकि इनकी शादी बहुत लम्बे वक्त तक नहीं चल पाई। दोनो ने एक दूसरे से शादी के 10 साल बाद तलाक ले लिया है। वही अब यह दोनो अलग अलग रह रहे हैं।

  • जाने क्यों रणवीर कपूर अब नहीं करेंगे रोमांटिक कॉमेडी फिल्में

    मनोरंजन- ऋषि कपूर के बेटे रणवीर कपूर अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन्हें लोग चॉकलेटी बॉय भी कहते हैं। इन्होंने साल 2007 ने फ़िल्म सांवरिया से अपने करियर को हवा दी थी। इस फ़िल्म के बाद हिंदी सिनेमा जगत में मानो इनका जलवा दिखने लगा। बैक टू बैक रणवीर कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दीं।
    वही अब खबर है कि रणवीर कपूर रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर की फिल्में नहीं करना चाहते हैं। रणवीर ने अपनी और श्रद्धा की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा,यह उनकी आखिरी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
    रणवीर कपूर ने कहा, अब मेरी उम्र बढ़ रही है। जिस कारण मैं अब यह फिल्में नहीं करना चाहता हूं। बता दें रणवीर कपूर की उम्र 40 होने वाली है।

  • जाने कहां से पढ़े हैं अजय, शाहरुख और सलमान खान

    मनोरंजन– सिनेमा जगत में अपने अभिनय से लोगो के दिलों में उतरने वाले अभिनेता की लाइफ स्टाइल के बारे में हर कोई जानना चाहता है। लोग उनके जीवन की हर जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ अभिनेताओं की पढ़ाई के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर कामयाबी हासिल की है।

    अजय देवगन-

    अगर हम बात बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की करें तो इन्होंने अपनी जुहू के सिल्वर बीच हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। वही अन्य पढाई इन्होंने मीठीबाई कॉलेज से पूर्ण की है। 

    सलमान खान-

    बॉलीवुड के किंग खान यानी सलमान खान ने अपनी पढाई मुंबई के बांद्रा में सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल से की है। वहीं आगे की पढ़ाई इन्होंने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से की है।

    अक्षय कुमार-

    अगर हम बात अक्षय कुमार की पढाई की करें तो उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज में भी दाखिला लिया लेकिन करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
    शाहरुख खान-
    शाहरुख खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से अर्थशास्त्र में बैजलर्स की डिग्री प्राप्त की है. उनके पास मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री है।