Category: entertainment

  • Bigg Boss 16: अर्चना के बाद अब ये भी घर से बाहर, हाथापाई की खबर

    डेस्क। Bigg Boss 16 में इस बार काफी तकरार देखने को मिल रही है। वहीं पिछले हफ्ते बिगबॉस ने अर्चना गौतम (Archana Gautam) को शिव ठाकरे (Shiv Thakrey) के साथ हाथापाई करने के लिए बाहर भी कर दिया था। पर उनकी वापसी हो गई है। साथ ही अब खबर आ रही है कि रैपर एमसी स्टैन (Rapper MC Stan removed from Bigg Boss 16) का मिड नाइन एलिमिनेशन हो गया। बताया जा रहा है बीते एपिसोड में एमसी स्टैन और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच बहस हो गई थी, इस दौरान एमसी ने शालीन के साथ हाथापाई की कोशिश की। जिसके बाद उनको बेघर होना पड़ा।  
    टीना को लेकर शुरू हुआ था झगड़ाशालीन भनोट शो के शुरुआती हफ्तों से ही टीना दत्ता (Tina Dutta) को पसंद किया करते थे वहीं दूसरी तरफ एमसी स्टैन भी टीना के एक अच्छे दोस्त हैं। एपिसोड में यह दिखाया गया कि चलते-चलते टीना के पैर में मोच आ जाती है और शालीन-स्टैन उनके पास आ जाते हैं तब शालीन, टीना का पैर देख रहे होते हैं और वो दर्द से चिल्ला रही होती।
    इसके बाद वो शालीन से पैर छोड़ने को कहती हैं, तभी स्टैन भी शालीन पर चिल्लाते हुए पैर छोड़ने को कहते हैं पर वो वहां से अपशब्द कहते हुए निकल जाते हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अभद्र भाषा में बहस शुरू हो जाती है।
    दोनों की ये बहस इतनी बढ़ जाती है कि स्टैन दूर से शालीन की तरफ दौड़कर आते हैं और फिजिकल फाइट करने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद शालीन उन्हें जकड़ लेते हैं और शिव भी शालीन के साथ भिड़ जाते हैं। 
    एपिसोड तो यहां खत्म हो गया, पर ऐसी खबर आ रही है कि एमसी स्टैन के खिलाफ बिग बॉस (Bigg Boss) ने सख्त एक्शन लिया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते अर्चना गौतम ने भी शिव ठाकरे का गला पकड़ लिया था और जमकर हंगामा भी हुआ था।

  • आदिपुरुष में बदल जाएगा सैफअली खान का लुक

    देश– बीते कई महीनों से सैफअली व प्रभास की आगामी फिल्म आदिपुरुष सुर्खियों में बनी हुई है। लोग इस फ़िल्म में किरदारों के लुक को लेकर तरह तरह की बाते कर रहे हैं और फ़िल्म बड़े स्तर पर आलोचनाओं में घिरी हुई है।
    वही अब इस बीच फ़िल्म के VFX को लेकर बड़ा बयान सामने आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि फ़िल्म को बायकॉट किए जाने के ट्रेड से कही न कही निर्माताओं के मन मे भय है। शायद इसी वजह से फ़िल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। 
    वही अब इस फ़िल्म के VFX में कुछ विशेष परिवर्तन किया जाएगा और शायद अब निर्माता सैफअली खान के लुक को बदलने की योजना भी बना रहे हैं। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि फ़िल्म में अब सबसे अधिक काम सैफअली खान के लुक पर होगा। उनके लुक को डिजिटल माध्यम की मदद से बदला जाएगा।

  • आलिया की बिटिया का नाम सुनते ही भावुक हुई नीतू कपूर

    मनोरंजन– बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। अभी हाल ही में आलिया में एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। बिटिया के जन्म के बाद से कपूर परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। रणवीर की माँ नीतू कपूर नातिन के जन्म से बेहद खुश हैं।
    वही अब दर्शको को आलिया और रणवीर की बेटी का नाम जानने की उत्सुकता है। हालाकि अब आलिया रणवीर ने अपनी बेटी का नाम फाइनल कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि उनकी बेटी का नाम ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ है। जल्द ही वह बिटिया का नाम सभी को बता देंगे।
    नातिन के नाम के बारे में जब नीतू कपूर को पता चला तो वह इमोशनल हो गई। अब उन्हें भी इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कब नातिन का नाम सबके सामने आए और देखे उनकी नातिन अपने बाबा के नाम से कैसे जुड़ी हुई है।

  • हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के रोल से सुनील शेट्टी ने उठाया पर्दा

    Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty ) एमएक्स प्लेयर (MX Player) की वेब सीरीज ‘धरावी बैंक’ (Dharavi Bank) में वापसी के लिए तैयार हो गए है। ये वेब सीरीज सुनील शेट्टी का ओटीटी डेब्यू बताई जा रही है। ‘धरावी’ की प्रेस मीट के दौरान शेट्टी ने फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ (Hera Pheri 3) को लेकर भी बात की है। वहीं उन्होंने बताया है कि वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी खुश भी हैं।
    क्या अक्षय कुमार को रिप्लेस कर रहे कार्तिक आर्यन
    इंडियन एक्सप्रेस के साथ खास बातचीत में शेट्टी ने यह बताया है कि वह कार्तिक के साथ काम करने के लिए बहुत  उत्सुक हैं। उन्होने ये भी बताया कि फिल्म में कार्तिक राजू का किरदार नहीं करने वाले हैं और वो इस पार्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को रिप्लेस भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि कार्तिक, ‘हेरा फेरी-3’में एकदम अलग किरदार करने वाले हैं। जो राजू नहीं है।
    कार्तिक में है गजब की एनर्जी बोले सुनील शेट्टी
    सुनील शेट्टी ने कहा,”कार्तिक में गजब का चार्म नजर आता है और वहीं वो इस मुकाम पर पहुंचा है। वह जुनूनी है और वह काम भी करना चाहता है। वहीं यह हो सकता है फिल्म में वह इन तीन लोगों में भी ताजगी ला दे। साथ ही हो सकता है कि वह उनमें भी युवा वाला स्पार्क जोड़ दे। वो बोले उसका अनुभव और एनर्जी जादू की तरह हैं। कोई होना चाहिए न जो फिल्म में बाबू भाई की एनर्जी को मैच कर पाएं। क्योंकि राजू और श्याम तो अब बूढ़े हो चुके हैं। मैं कार्तिक के साथ काम करने के लिए बहुत ही खुश हूं। वहीं अब पूरे 14 साल हो गए हैं पर अब भी दर्शक किरदारों को याद करती है। 
    आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खुद बताया था कि वो ‘हेरा फेरी-3’ का हिस्सा नहीं बनने वाले है। इसके पीछे उन्होंने क्रिएटिव मतभेद होना बताते हुए फैंस से इसकी माफी भी मांगी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें स्क्रिप्ट से लेकर स्क्रीन प्ले जैसी अन्य कई चीजों से परेशानी भी है, इसलिए वो खुद को इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनाना चाहते।

  • क्या अक्षय का रिप्लेसमेंट होंगे कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर चर्चा

    डेस्क। ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद मानो कार्तिक की किस्मत ही चमकती नजर आ रही है, कार्तिक के हाथ एक के बाद एक प्रोजेक्ट लग रहे हैं। वहीं हाल ही में जानकारी आई थी कि अभिनेता हेरा फेरा फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 में भी अपना जादू दिखाने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं।
    वहीं जब खबर सोशल मीडिया पर फैली कि कार्तिक,अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं तभी से एक नई बहस छिड़ गई है।

    कार्तिक आर्यन के हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट

    कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो कैमरों के सामने खड़े होकर अपना स्क्रीन टेस्ट करवाते नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता अलग-अलग पोज देते हुए भी साफ देखे जा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई हैं वहीं क्योंकि इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने बताया कि वो जल्द ही एक नया अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक लिखते हैं – नया हफ्ता, नया दिन और एक नया ऐलान, जल्द ही आएगा।
    बता दें ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे। अब इस फिल्म में अक्षय की जगह ‘भूल भुलैया 2’ के स्टार कार्तिक आर्यन होंगे। वहीं इस बात की जानकारी परेश रावल ने दी थी कि जब एक फैन ने परेश रावल से पूछा था कि ‘क्या सर ये बात सच है कि’ हेरा फेरी 3′ कार्तिक आर्यन की एंट्री हो रही है।’ तो परेश रावल ने इस बात पर हाँ कहा था और इसे सच भी बताया।
    अगर कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इसके अलावा कार्तिक जल्द ही ‘फ्रेडी’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में भी होंगे। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ थी, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

  • भेड़िया का टीजर देख क्यों चौंक गए वरुण धवन

    मनोरंजन– वरुण धवन और कृति सैनन की फ़िल्म भेड़िया जल्द ही रिलीज होने वाली है। दोनो ही इस समय अपनी फिल्म को सुपर हिट करवाने के लिए उसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। 
    वही ट्रेलर को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है जिसके बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है। कि वरुण धवन की फ़िल्म भेड़िया लोगो को काफी पसंद आने वाली है।
    वही अब इस बीच भेड़िया के ट्रेलर की स्क्रीनिंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फ़िल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाई दे रहा है। वहां वरुण और कृति सैनन भी मौजूद हैं।
    वरुण धवन ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने लिखा बुर्ज खलीफा पर भेड़िया का टीजर। मैं बहुत खुश हूं। मेरे हाथ से फोन नीचे गिर गया। जानकारी के लिए बता दें वरुण धवन की यह फ़िल्म 25 नवम्बर को रिलीज होगी।

  • बिना शादी के पिता बने थे बॉलीवुड स्टार तुषार कपूर

    डेस्क : बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हुए रहे जो अपने पैरेंट्स की तरह हिट नहीं हो पाए वहीं उनमें से एक नाम तुषार कपूर का भी है। हालांकि इंडस्ट्री में उनकी दाल नहीं गली लेकिन फिर भी उन्होंने बॉलीवुड के लिए कभी न भुलाए जाने वाला अजब ट्रेंड सेट किया था।
    तुषार कपूर अब पूरे 46 साल के हो गए हैं। तो आइए आज हम आपको तुषार और उनकी उन उपलब्धियों से मिलवाते हैं जिन्हें शायद आप ना अच्छे से जानते हों।
    धमाकेदार रहा उनका डेब्यू
    साल 2001 में तुषार कपूर ने फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू शुरु किया था। वहीं इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर को कास्ट भी किया गया था। इसी के साथ इस फिल्म में उन्हें काफी सराहा गया और  उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के अवार्ड से भी नवाजा गया। वहीं इसके बाद कई फिल्में रहीं जिसमें उन्होंने अपने किरदार से वाहवाही लूटी हैं वहीं ‘खाकी’ फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया पुलिस (Police) का किरदार और ‘वहीं क्या कूल है हम’ और ‘गोलमाल सीरीज’ जैसी कॉमेडी फिल्में भी शामिल हैं। बता दें अभिनेत्री अंतरा माली के साथ साइंस फिक्शन फिल्म ‘गायब’ में उनका किरदार आज भी लोगों के द्वारा याद किया जाता है।
    इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम कर रखा है। इसमें जीना सिर्फ मेरे लिए, कुछ तो है, इंसान, गुड बॉय बैड बॉय, शूटआउट एंड लोखण्डवाल, ढोल, द डर्टी पिक्चर, शोर इन द सिटी, लाइफ पार्टनर और गोलमाल अगेन का नाम भी शामिल है। वहीं इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी दाल नहीं गली और वह धीरे-धीरे वह बॉलीवुड से गायब हो गए लेकिन निजी जीवन में उन्होने कुछ ऐसा किया जिससे पूरे बॉलीवुड के सामने वह एक उदाहरण की तरह उभर कर सामने आएं हैं।
    बिना शादी किए पिता बनें तुषार
    तुषार कपूर पहले ऐसे अभिनेता बनें जो विट्रो फर्टीलाइजेशन के जरिये बिना शादी किए बच्चों के पिता बन चुके हैं। साल 2016 में विट्रो फर्टीलाइजेशन के जरिये वह एक बच्चे के पिता बने थे जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा था और आज वह बॉलीवुड के पहले सिंगल पैरेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं तुषार आज काफी खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़े भी रहते हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो तुषार कपूर जल्द ही अभिनेता नसरुद्दीन शाह के साथ फिल्म मारीच में दिखेंगे।

  • इस शख्स ने खोले अक्षय कुमार के कुछ अनसुने राज

    डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने एक से एक हिट फिल्में दी है वहीं  बीते कुछ महीने अभिनेता के लिए काफी खास नहीं रहे है। साल 2022 में अब तक अक्षय की चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी हैं, जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु शुमार  हैं। इन फिल्मों के अलावा एक फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। हैरानी वाली बात यह है कि अभिनेता की चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप भी रही हैं। साथ ही मेकर्स को 450 करोड़ से ज्यादा का नुकसान भी हुआ है।
    उनका ये दौर 90 के दशक की याद भी दिलाता है। उस दौर में भी अक्षय को काफी कुछ झेलने को मिला था। उस वक्त एक डायरेक्टर ने अक्षय को उस बुरे दौर से निकाला और उसके साथ उन्होंने 100 फ़िल्में करने की इच्छा भी जताई थी। क्या आप जानते हैं हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) की, जिनके साथ अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में काम भी किया है।
    बता दें निर्देशक सुनील दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार को लेकर कई सारे खुलासे भी किए हैं। फिल्ममेकर ने अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा है कि ‘मैं उनके साथ कभी दोस्त नहीं था। वह मुझे अपने गुरु की तरह मानते थे और मैं इसका काफी सम्मान करता था। मैं उनके करियर को नियंत्रित नहीं कर रहा था,पर मैं उन्हें इस तरह से गाइड कर रहा था जो मुझे सही लगे। 
    बता दें सुनील ने आगे कहा कि जब फिल्म निर्माता आपका पीछा करना शुरू करते हैं, तो आप मानते हैं कि आप भगवान हैं। वहीं आप स्थिरता खो देते हैं वहीं मैं उन दबावों को समझ रहा था जिससे वह गुजर रहे थे, स्टारडम का दबाव, जो उस समय ताजा ही था।’

  • आमिर की बिटिया ने की बॉयफ्रेंड के साथ सगाई

    मनोरंजन– आमिर खान की बिटिया इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती रहती है। लोग इरा को काफी ट्रोल करते हैं। वही अब इस बीच खबर है कि इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है।
    इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे से सगाई की है। उन्होंने अपनी सगाई में रेड कलर का गाउन पहन रखा है। बिटिया की सगाई में आमिर खान और कई बड़े सेलीब्रिटी मौजूद रहे।
    खबर है कि आमिर खान की बिटिया की सगाई बेहद साधारण तरीके से हुई है और उन्होंने इस फंक्शन में बस अपने करीबी रिश्तेदारों को बुलाया था।

  • जाने क्या करते हैं अमीर खान के दामाद नूपुर शिखरे

    मनोरंजन– कल जबसे आमिर खान की बिटिया की सगाई की खबर सामने आई। तब से उनके दामाद नूपुर शिखरे सुर्खियों में बने हुए हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह है कौन जिसके प्यार में इरा खान कैद हो गई ।
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इरा के सपनो के राजकुमार नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर है। यह आमिर खान से लेकर सुष्मिता सेन तक को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। इनकी मुलाकात आमिर खान की बिटिया है उन्हीं के घर मे कोरोना के दौरान हुई थी।
    उसी दौरान इरा खान और नुपूर को एक दूसरे से प्रेम हो गया। सितंबर में नुपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। वही अब उनकी इंगेजमेंट हो गई है। बता दे नुपूर और इरा खान को कई बार रोमांटिक अंदाज में देखा गया है।