Category: entertainment

  • फ़िल्म में दिखाया जाएगा शिव काल के सात नायको के

    मनोरंजन– बीते कई सालों से इतिहास पर फ़िल्म बनाना मानो ट्रेड हों गया है। फ़िल्म डायरेक्टर इतिहास के हर पहलू को दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं। वही इस समय शिवजी महाराज को अलग अलग तरीके से अलग अलग कहानी के माध्यम से जनता के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है
    वही अब मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज भालजी पेंढारकर ने शिवाजी महाराज के जीवन की कई घटनाओं और घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाकर इतिहास रच दिया है। वही अब मानो सिनेमा जगत में इतिहास दिखाने का ट्रेंड हो गया है।
    निर्देशक महेश मांजरेकर ने छत्रपति शिवजी महाराज से जुड़े इतिहास काल के एक शक्तिशाली पन्ने को सामने लाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है. फिल्म में शिव काल के सात नायकों के महत्व को दिखाया जाएगा।

  • रेखा को जबरन 5 मिनट तक किस करता रहा ये एक्टर, कराहती और चिल्लाती रही एक्ट्रेस

    डेस्क।15 साल की रेखा को जबरन 5 मिनट तक किस करता रहा ये एक्टर जिसपर कराहती और चिल्लाती रही एक्ट्रेस, फिर लोग चिल्लाते रहे और करो मजा।
    वैसे तो बार-बार हम बॉलीवुड हस्तियों के बारे में कुछ चौंकाने वाली लेकिन आश्चर्यजनक कहानियां देखते और सुनते हैं। ज्यादातर कहानियां मुगल-ए-आज़म के दौर की होती हैं जो वेब पर सामने आती रहती हैं और हम सभी को स्तब्ध भी कर देती हैं।
    आज हम आपको एक और ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। कहानी बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा की है, जो 1969 के समय में अंजना सफर की शूटिंग करने में लगी थी।
    400 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद, रेखा ने इन फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से सभी के दिलों में अपने लिए विशेष जगह बनाई। वहीं इंटरनेट पर 60 के दशक की एक घटना फिर से सामने आई है, जिसने लोगो को काफी हैरान कर दिया है। 
    रेखा के साथ एक डरावनी बात तब हुई जब वह बंगाली अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी के साथ अंजना सफर की शूटिंग में थीं। 15 साल की होने वाली रेखा के साथ तब छेड़खानी की गई और जब उसके सह-कलाकार ने अभिनेत्री को जबरन किस भी किया। 
    बता दें ऐसा तब हुआ जब फिल्म के निर्देशक राजा नवाथे ने ‘एक्शन’ का आदेश दिया और बिस्वजीत ने 5 मिनट तक सीधे किस करना जारी रखा। रेखा के गालों पर आंसू छलक पड़े, वहीं फिल्म क्रू ने खुशी मनाना शुरू कर दिया और कैमरे के पीछे सीटी भी बजा दी।
    बता दें रेखा ने यासीर उस्मान द्वारा लिखित अपनी जीवनी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में इस खौफनाक प्रसंग का उल्लेख भी किया है। वहीं किताब के एक अंश में लिखा है कि, “अंजना सफर की शूटिंग बॉम्बे के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। और  राजा नवाठे फिल्म के निर्देशक और छायाकार भी थे। 

  • क्यों खुशी से फुले नही समा रहे हैं शाहरुख खान

    मनोरंजन– बीते कई महीनों से मानो बॉलीवुड को पनौती लगी हुई है। ज्यादातर फिल्में बॉयकॉट हो रही है। लोग सेलीब्रिटी का मजाक बना रहे है। लेकिन इस बीच शाहरुख खान की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा है।
    अभी बीते दिन शाहरुख खान का जन्मदिन था और उनके घर के बाहर उनके फैन्स का जनसैलाब उमड़ आया। यह देखकर शाहरुख खान को खुशी हुई है कि वह अभी भी अपने फैन्स के दिलो में राज कर रहे हैं और उनके फैन्स ने उनकी कला को बॉयकॉट की भेंट नही चढ़ने दिया है।
    ममन्न पर उमड़ी भीड़ देखकर शाहरुख खान के मन मे यह उम्मीद जग गई है। कि आज भी लोग कला की कद्र कर रहे हैं। वही अगर उनकी आगामी फ़िल्म का कंटेट बेहतर रहा तो लोग उसे जरूर पसन्द करेंगे। 
    बता दें अपने जन्मदिन के दिन शाहरुख खान ने अपनी आगमी फ़िल्म पठान का टीजर रिलीज किया है। जो लोगो को काफी पसंद आया है। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि शाहरुख खान लंबे समय के बाद धाकड़ वापसी करेंगे।

  • इस बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन, बॉडी और ब्रेन में नहीं बैठ रहा तालमेल

    डेस्क। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें भेड़िया में वरुण धवन के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। वहीं हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद भी किया है। एक्टर के हॉरर लुक में कॉमेडी का तड़का फैंस को खूब लुभा भी रहा है। फिल्हाल एक्टर इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। साथ ही अब वरुण धवन ने खुलासा किया है कि वह एक रेयर बीमारी से जूझ रहे हैं, यह ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति अपने शरीर का बैलेंस तक खो देता है।
    वरुण धवन ने हाल ही में ‘भेड़िया’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में यह भी बताया है कि ‘जैसे ही कोविड के चीजें सामान्य होने लगीं वहीं आपको नहीं लगता लोग चूहे- बिल्ली की तरह काम के लिए भागने लगे? 
    यहां कितने लोग कह सकते हैं कि वे बदल गए हैं? मुझे तो लगता है लोग अब पहले से ज्यादा मेहनत ही करने लगे हैं। मैं अपनी बात करूं तो मैंने अपनी फिल्म जुग-जुग जियो के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत की थी। वहीं अब मुझे ऐसा लगता था कि मैं चुनाव के लिए दौड़ रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आखिर क्यों मैंने फिल्म के लिए इतना खुद पर इतना ज्यादा दबाव डाला था।
    इसके बाद वरुण धवन आगे कहते हैं कि हाल ही में मैं रुक गया हूं। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या हो गया है?मुझे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक बीमारी हो गई थी, जिस वजह से मैं काफी परेशान भी रहा हूं। पर इसके बावजूद मैंने बहुत ज्यादा मेहनत की है। वहीं हम सभी एक रेस में हैं। और मुझे लगता है कि हर किसी के जीवन में उनका एक ही मकसद होता है। मैं अपना मकसद खोजने की कोशिश में लगा रहा हूं, और उम्मीद है कि लोग भी ऐसे ही करेंगे।’
    क्या है वेस्टिबुलर हाइपोफंशन?
    आपको यह भी बता दें कि वेस्टिबुलर हाइपोफंशन एक तरह की कान से जुड़ी बीमारी है। वहीं जो कि कान के अंदरूनी हिस्से में होता है। यह ह्यूमन बॉडी में वेस्टिबुलर सिस्टम होता है, जो कि कान, आंख और मसल्स को बैलेंस रखता है। अगल किसी को यह डिसऑर्डर हो जाए तो ऐसे में मरीज के ब्रेन तक मैसेज पहुंचाने में दिक्कत भी होती है और उसकी बॉडी का बैलेंस डिस्टर्ब होने लग जाता है।

  • Katrina-Vicky: लाइव शो पर कैटरीना से शादी में न बुलाने की वजह पूछ बैठे कपिल शर्मा फिर जो हुआ

    डेस्क। Katrina Kaif Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हाल ही में द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं।
    वहीं उनके साथ फिल्म के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी मौजूद थे। शो के दौरान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने तमाम सवाल भी पूछे। वहीं इस दौरान कैटरीना ने अपनी शादी से जुड़े तमाम किस्सो को भी साझा किया।
    कपिल शर्मा को क्यों नहीं बुलाया? 
    कपिल शर्मा ने बातों-बातों में कैटरीना से कहा कि वो शादी में आने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन बाद में ध्यान आया कि उन्हें न्योता ही नहीं दिया गया है। इसका जवाब देते हुए कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कहा कि चूंकि उनकी शादी कोरोना काल में हुई थी इसलिए सिर्फ गिने-चुने मेहमानों को ही बुलाया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शादी में अपने कई करीबी दोस्तों को भी नहीं बुला सकीं थीं।
    बता दें कपिल शर्मा ने कैटरीना कैफ से पूछा कि चूंकि उनकी 7 बहने हैं तो क्या जूता छुपाई की रस्म के दौरान विकी कौशल अपना जूता बचाने में कामयाब हो पाए थे?
    तो इसपर कैटरीना ने बताया कि जूता-छुपाई की रस्म के दौरान उनकी बहनें और विकी कौशल के दोस्त आपस में झगड़ पड़े थे। फिर एक्ट्रेस ने कहा ‘मुझे तेज शोर सुनाई पड़ा, पीछे मुड़ी तो देखा कि दोनों तरह के लोग आपस में जूता खींच रहे हैं…पर मुझे याद नहीं कि कौन जीता था’।

  • जल्द अर्जुन कपूर की दुल्हनिया बनेगी मलाइका अरोड़ा

    मनोरंजन– बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप के लिए काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। लोग इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वैसे तो अर्जुन उम्र में मलाइका से काफी छोटे है। लेकिन यह एक दूसरे से बेहद प्रेम करते हैं।
    कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ स्पॉट किया गया है। वही अब मलाइका अरोड़ा ने इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि वह जल्द ही अर्जुन के साथ सात फेरों के बंधन में बंध जायेगे। 
    मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में मलाइका का लुक काफी आकर्षक लग रहा है। अपनी पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा है आई सेड यस। कैप्शन के साथ उन्होंने तीन हार्ट वाली इमोजी भी लगाई है।
    लोग अब उनके इस पोस्ट को देखकर यह कयास लगा रहे हैं। कि शायद उन्होंने अर्जुन कपूर को शादी के लिए यस बोल दी है। उनका यह पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि अब वह दोनो शादी के अटुट बंधन में बंधने जा रहे हैं।

  • प्यार का पहला नाम राधा मोहन:- तुलसी बोली जब अपना सीन पता चला तो दिल कांपने लगा

    मनोरंजन– जी टीवी पर प्यार का पहला नाम राधा मोहन शो खूब लोकप्रिय हो गया है। लोग इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। वही राधा के किरदार को लोग सबसे अधिक पसन्द कर रहे हैं।
    लेकिन अब इस शो में एक बड़ा ट्वीस्ट आने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि दामिनी की साजिशों का खुलासा होने वाला है। क्योंकि दामिनी अब राधा और गुनगुन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगी है।
    दामिनी ने स्कूल बस में बम रख दिया है। मोहन और त्रिवेदी परिवार यह सुनकर दंग रह जाते हैं। वह राधा और गुनगुन को बचाने की कोशिश करते हैं। वही तुलसी उन्हें बचाने के लिए तांडव शुरू करती है। 
    बता दें तुलसी यानी कीर्ति ने इससे पूर्व कभी भी तांडव नही किया है। यह उनके लिए काफी कठिन होगा। लेकिन उन्होंने इसमे बेहतर प्रदर्शन किया है।
    कीर्ति ने अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, जब मुझे पता चला मुझे तांडव करना है। मैं डर गई। काफी नर्वश थी मैं मेरी हिम्मत नही हो रही थी। लेकिन प्रैक्टिस से मैंने यह किया। शुरुआत में मन घबराता रहा लेकिन बाद में सब बेहतर हो गया और कॉन्फिडेंस भी आ गया।

  • हेरा फेरी 3 में होंगे कार्तिक आर्यन तो अक्षय बोले, मुझे बहुत बुरा लगा

    डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) इन दिनों लगातार सुर्खियों बटोर रही हैं। वहीं जबसे वेटरन एक्टर और ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में नजर आ चुके परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में कार्तिक आर्यन होंगे तब से लगातार हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है।
    वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन फिल्म में अक्षय कुमार के राजू किरदार को निभाने वाले हैं। साथ ही इस खबर के आने के बाद अक्षय कुमार के फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर विरोध भी दर्ज किया है और अपने पसंदीदा अभिनेता को फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में लेने की बात कही है। इन खबरों के बाद अब अक्षय कुमार ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
    अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर तोड़ी चुप्पी 
    ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने कहा कि ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी एक समय में उनका पार्ट रही है। उन्होंने कहा, ‘कई लोगों की तरह मेरी भी फिल्म को लेकर अच्छी यादें हैं और मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि इतने सालों में फिल्म का पार्ट 3 नहीं बन पाया।’ अक्षय कुमार ने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्हें फिल्म ऑफर की गई लेकिन वह स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे जिस कारण से उन्होंने मना कर दिया।
    कौन सी होंगी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
    फिल्म ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे। साल 2006 में इसका दूसरा पार्ट ‘फिर हेरा फेरी’ सेम कास्ट के साथ रिलीज की गई।  
    इस कड़ी में अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार फिल्म ‘राम सेतु’ में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ वो नजर आए थे। वहीं अब अक्षय कुमार फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’, फिल्म ‘गोरखा’, फिल्म ‘कैप्सूल गिल’, फिल्म ‘सेल्फी’, फिल्म ‘ओएमजी 2’ और फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ में काम करते नजर आएंगे।  

  • सोशल मीडिया को लेकर क्या बोले वरुण धवन, हो रही चर्चा

    डेस्क। वैसे तो बॉलीवुड हस्तियां हमेशा ही चर्चा में रखती हैं, वहीं इन दिनों जाने माने ऐक्टर वरुण धवन सुर्खियों में हैं। बता दें वरुण धवन ने कहा, ‘सोशल मीडिया जो है, सो है। लेकिन सोशल मीडिया हर चीज का पैमाना कभी नहीं हो सकता क्योंकि इस माध्यम के कथानक हर दिन बदलते ही रहते हैं।’
    साथ ही धवन से पूछा गया था कि क्या सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना के कारण हिंदी सिनेमा के कर्ता-धर्ताओं को मौजूदा फिल्मों में भारतीय संस्कृति पर खास जोर देना भी पड़ रहा है या वे सच में जड़ों की ओर वापस लौट रहे हैं? बता दें 35 वर्षीय अभिनेता ने यह कहा है, ‘हमें उन दर्शकों की आवाज सुननी चाहिए जो टिकट खरीद कर सिनेमा देखने के लिए जाते हैं।
    साथ ही वक्त मिलने पर मैं खुद सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देख रहा हूं ताकि यह सीख सकूं कि दर्शक आखिर चाहते क्या हैं।’ बता दें धवन अपनी आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रचार के लिए निर्माता दिनेश विजन और सह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ इंदौर आए हुए थे। हिन्दी, तेलुगु और तमिल में बनी यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित भी होने जा रही है।
    अभिनेता चंदन राय सान्याल ने यह कहा कि उन्होंने अपनी आगामी वेबसीरीज शहर लखोट की शूटिंग पूरी की है। कमीने, फालतू और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में काम करने वाले सान्याल ने कहा कि सीरीज में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। और उन्होंने कहा, इस भूमिका के लिए मैंने अपने दायरे से बाहर कदम भी रखा है और अब मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार करने में लगा हुआ हूं।
    मुझे यह विश्वास है कि दर्शक मेरी भूमिका से जुड़ेंगे वहीं वे इसे देखना उतना ही पसंद करेंगे जितना कि मैं इसे फिल्माते समय किया करता था। 

  • Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर को कभी नही बनना था एक्टर

    मनोरंजन– बॉलीवुड के सुपरस्टार आदित्य रॉय कपूर आज 37 साल के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन है और उनके फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं।
    वही आज हम आपको आदित्य रॉय कपूर के करियर के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं। जिसे शायद ही आपने कभी सुना होगा। आदित्य रॉय कपूर जो आज अपनी एक्टिंग से सभी के दिल पर राज कर रहे हैं। वास्तव में उनका एक्टिंग में कोई इंटरेस्ट ही नही था।
    आदित्य रॉय कपूर के एक बयान की माने तो वह बचपन से क्रिकेट के दीवाने थे। उन्होंने बचपन मे यह सोचा था कि वह क्रिकेटर बनेंगे। लेकिन कहते हैं कि किस्मत से अधिक किसी को नही मिलता। आदित्य रॉय कपूर की किस्मत में एक्टिंग करना ही लिखा था और अपनी किस्मत के बलबूते पर यह एक जबरदस्त एक्टर बन गए। 
    आदित्य रॉय कपूर को इनकी फ़िल्म आशिकी 2 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। लोगो को आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग भा गई। आदित्य ने कई फ़िल्म जैसे ये जवानी है दीवानी जैसी कई फिल्मों में काम किया है।