डेस्क। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह यह दिनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं बी-टाउन के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। वहीं दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी करी थी।
आपको बता दें बीते लंबे समय से बॉलीवुड के गलियारों में अफवाह थी कि दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्योंकि ट्विटर पर इन दिनों का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि दीपिका और रणवीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। पर बीते दिनों अभिनेत्री ने सामने आकर इन अफवाहों का विखंडन कर इसपर विराम लगा दिया है।
दरअसल हाल ही में दीपिका डचेस ऑफ ससेक्स,मेगन मर्केल के पॉडकास्ट में पहुंची और इस दौरान एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर तलाक की सभी रिपोर्टों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मेघन से कहा कि मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वहां से वापस लौटे हैं। साथ ही वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे।
बता दें रणवीर और दीपिका के अलग होने की अफवाह फैलाने वालों के लिए एक्ट्रेस का यह जवाब काफी है। क्योंकि इससे यह भी जाहिर है कि दोनों के बीच के प्यार में रत्ती भर कमी नहीं आई है।
इस पॉडकास्ट के दौरान दीपिका ने यह भी बताया कि साल 2015 में एक्ट्रेस ने डिप्रेशन के बारे में खुलासा किया था। वहीं इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने अपने दर्द को खुलकर बयां करते हुए कहा कि लोगों को लगता था कि उनका डिप्रेशन से पीड़ित होना फेक था पर ऐसा नहीं है।
वहीं मेघन मार्कल के इस पॉडकास्ट में दीपिका ने कहा,’बहुत से लोग ऐसे थे जो ये सोचते थे कि मैं अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए डिप्रेशन का नाटक कर रही हूं। वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना था कि मैंने किसी मेडिकल कंपनी से यह सब करने के लिए पैसा लिया है। उन्होंने जिक्र किया कि उस समय ऐसे कई आर्टिकल्स छपे थे, जिसमें यह भी कहा गया कि मैं किसी मेडिसिन कंपनी के लिए एड करने जा रही हूं।’