Category: entertainment

  • जसलीन को दिल दे बैठे अनूप जलोटा, 3 साल के रिलेशन का हुआ पर्दाफाश

    [object Promise]

    बिग बॉस सीजन 12 का धमाकेदार आगाज हो गया है. शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट है जिसमें कुछ सिंगल तो कुछ जोड़ियों में आए है. हर बार की तरह इस बार भी शो में मसाला भरपूर है. सलमान खान ने एक एक करके सभी कंटेस्टेंट को रूबरू करवाया. इन सबसे में से जिस पर सबकी निगाहें आकर टिकी वह अनूप जलोटा हैं.।

    [object Promise]
    Anoop-Jalota-Jasleen-Matharu-Relationships-Social-Media-Bhajan-Singer-Jokes

    अनूप जलोटा शो में जसलीन मथारू के साथ आए जिनके साथ वह रिलेशनशिप में हैं. जसलीन उम्र में भजन गायक अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं. इन दोनों के शो में हिस्सा लेने के बाद सोशल मीडिया पर भजन गायक का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. ।

    [object Promise]
    जसलीन मथारु 1

    अभिनेत्री जसलीन मथारू का जन्म 4 अप्रैल को हुआ था। जसलीन एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक स्टेज फरफॉर्मर भी हैं। जसलीन ने 11 साल की उम्र से ही गाना शुरु कर दिया।

    [object Promise]
    जसलीन मथारु 1

    जसलीन ने सिंगर मीका सिंह के साथ भी स्टेज शेयर किया है। साथ ही जसलीन भरतनाट्यम, हिप-हॉप, सालसा आदि में ट्रेंड डांसर भी हैं।

    [object Promise]
    जसलीन मथारु

    बिग बॉस में एंट्री लेने के साथ ही गायक अनुप जलोटा और जसलीन के अफेयर का भी खुलासा हुआ है। दोनों ने बीच यह रिश्ता तीन साल से है।

    [object Promise]
    जसलीन मथारु

    जसलीन का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था। जिसका नाम ‘लव डे लव डे’ है। लेकिन अब दोनों के बीच यह रिश्ता लोगों के सामने आ गया है।

    [object Promise]
    जसलीन मथारु

    अनुप जलोटा देश-विदेश में अपने भजनों के लिए फेमस हैं। अनुप ने तीन शादियां की हैं। अब जसलीन से अनुप का यह रिश्ता सामने आने के बाद बिग बॉस में लोगों की रूचि बढ़ेगी।

  • ‘बिग बॉस 12’ में आये भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रैंड के बीच में क्या रिश्ता है ?

    नई दिल्ली : ‘बिग बॉस 12’ के दूसरे दिन यानी आज (17 सितंबर) धमाल मचने वाला है. आज से एपिसोड अपने पुराने रंग में दिखेगा. जी हां, इस सीजन के दूसरे ही दिन से सारे कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आने वाले हैं. आज के एपिसोड का एक छोटा वीडियो कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है, जहां घर के सभी सदस्य अनूप जलोटा और उनसे 37 साल छोटी उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू से बहस करते नजर आ रहे हैं. आज के एपिसोड में घर के सदस्य अनूप जलोटा पर सवाल उठाते नजर आने वाले हैं.

    शिवा के सवाल पर आया जसलीन को गुस्सा
    वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर से आए शिवाशीष मिश्रा के एक सवाल पर जसलीन मथारू काफी नाराज नजर आने वाली हैं. दरअसल, आज के एपिसोड में देखेंगे कि शिवा जसलीन से एक सवाल पूछता है कि उनके और अनूप जलोटा के बीच का रिश्ता है किया- ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, लवर या लिविंग? बस शिवा के इस बात पर जसलीन गुस्से में आ गईं और उन्होंने कहा, ‘किस तरह की कमेस्ट्री आप एक्सपेक्ट कर रहे हो. हम एज ए कपल अगर आएं हैं, तो क्या मैं इन्हें ये बोलूंगी कि ये मेरे ब्वॉयफ्रेंड हैं.’

    रविवार को शो के दौरान अनूप और जसलीन ने खुलासा किया कि दोनों ने कई सालों तक अपना रिश्ता छुपाकर रखा. दोनों छुप-छुप के मिला करते थे. लेकिन इतने वक्त साथ रहने के बाद अब दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने के लिए तैयार हैं. ‘बिग बॉस’ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एंट्री लेने वाले अनूप जलोटा की यह बात कई लोगों को पसंद नहीं आई और देखते ही देखते वह ट्रोल होने लगे.

  • ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी, रखीं ये कुछ शर्तें !

    [object Promise]

    लंबे समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में  गायब रहीं दिशा वकानी यानि कि  दया बेन अब फिर से शो में कमबैक कर रही हैं. काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह अब इस शो में कमबैक नहीं करेंगी. लेकिन अब खबर आई है कि वह फिर से शो में एंट्री करने जा रही हैं. दिशा शो में वापसी करने के लिए उन्हें कुछ शर्त रखी हैं.

    बता दें मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दिशा हर एपिसोड का 1.25 लाख चार्ज करती थीं लेकिन, अब उन्होंने एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपए की डिमांड की है. इसके साथ ही कई शर्ते भी रखी हैं. उनकी शर्त है कि वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी.

    इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं. फिलहाल उनकी जरुरत को देखते हुए चैनल ने उनकी सभी शर्तों को मान लिया है. शुरूआत के कुछ महीनों में वे नाइट शिफ्ट भी नहीं करेंगी. अगर टीम नाइट शिफ्ट में काम करना चाहती है तो उन्हें इसके लिए दो दिन पहले बताना होगा.

    आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन काफी फेमस कैरेक्टर है. इसलिए उन्हें आसानी से रिप्लेस करना मुश्किल हैं. इसलिए चैनल और प्रोड्यूसर असित मोदी दिशा के वापस आने का इंतजार कर रहे थे.  बता दे कि दिशा ने मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

  • हैरान हो जाएंगे की बॉलीवुड के इस चाॅकलेटी स्टार को खाने में पसंद है मगरमच्छ का मीट

    [object Promise]

    इस बालीबुड के चाॅकलेटी स्टार रणबीर कपूर की तो दुनिया दीवानी है. रणबीर अपनी स्टाइल और पर्सनालिटी को मेन्टेन रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं. जिमिंग, योगा, एक्सेर्साइज से लेकर रणबीर अपने खानपान पर भी खास तौर से ध्यान देते हैं. रणबीर की उम्र 36 साल हो गई है और उन्हें देखकर उम्र का जरा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. हम आपको उनके बर्थडे पर रणबीर के फेवरेट फूड के बारे में बता रहे हैं और यकीनन आप भी उनके फेवरेट फूड के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे।

    [object Promise]
    -ranbir

    मगरमच्छ का नाम सुनते ही अच्छे-खासे इंसान की बोलती बंद हो जाती है. लेकिन रणबीर उनमे से नहीं है. रणबीर का तो फेवरेट फूड ही मगरमच्छ का मीट है. जी हां… इस बात का खुलासा खुद रणबीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें खाने में सबसे ज्यादा मगरमच्छ का मीट पसंद है. रणबीर का कहना है कि उनके द्वारा खाई गई सभी डिशेस में से ये सबसे ज्यादा स्वादिष्ट था. इसका स्वाद भी चिकन और फिश से कई ज्यादा अच्छे होता है.।

    [object Promise]
    -ranbir

    रणबीर हमेशा ही अपने लव अफेयर के कारण सुर्खियों में बने ही रहते हैं. इन दिनों रणबीर आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्तो को लेकर चर्चाओं में चल रहे हैं. रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए पहली बार साथ में स्क्रीन करने वाले हैं. जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ही इस कपल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी है.।

    [object Promise]
    -ranbir

  • तनुश्री को धमकी, Big Boss में पहुंचीं तो ठीक नहीं होगा !

    [object Promise]

    मुंबई. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में नया मोड़ आ गया है. आज राज ठाकरे की राजनीतिक पार्टी एनएनएस के कार्यकर्ता टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के सेट पर पहुंचे. लोनावला स्थित सेट पर पहुंचे इन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर तनुश्री इस शो में पहुंचीं, तो वह शो को बंद करा देंगे. इसी बीच तनुश्री ने कहा कि उन्हें एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हमले की धमकी दी है. तनुश्री का कहना है कि वह ऐसी महिला हैं जोकि चुप नहीं बैठेंगी और इस मामले में अंजाम तक पहुंचाएंगी.

    नाना पाटेकर पर फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के एक गाने के दौरान शोषण का आरोप लगाने वाली तनुश्री का कहना है कि ये लोग सोचते हैं कि क्या बिग बॉस तक पहुंच करना ही मेरा लक्ष्य है उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि जो लडक़ी मिस यूनिवर्स के खिताब तक पहुंच चुकी हो और जिसने 15 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हो क्या उसकी दुनिया सिर्फ बिग बॉस ही है?

    नुश्री का कहना है कि नाना पाटेकर पर लगाए गए शोषण के आरोपों के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. इसी के चलते अब मुंबई पुलिस ने तनुश्री की सुरक्षा बढ़ा दी है. मुंबई पुलिस पूरे 24 घंटे तनुश्री को सुरक्षा दे रही है.

  • Shilpa Shinde : सब बकवास है मी टू मूवमेंट, इंडस्ट्री में सब कुछ आपसी सहमति से होता है

    [object Promise]

    मुंबई। देश भर में इन दिनों मी टू मूवमेंट, की लहर काफी तेज हो चुकी है और नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलाश खेर, सुभाष घई, साजिद खान जैसे कई बड़े सिलेब्रिटीज पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए गए हैं।

    इनमें से ज्यादातर महिलाओं के साथ ये घटनाएं काफी पहले घट चुकी हैं और इन्हें ऐसे लोगों के खिलाफ बोलने में काफी वक्त लग गया। मी टू मूवमेंट को बालीवुड में जहां भरपूर समर्थन मिल रहा है, वहीं एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्हें ये सब बकवास लगता है. उनके मुताबिक मी टू मूवमेंट बकवास है. ऐसा किसी और ने नहीं बल्कि बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे ने कहा है।

    एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने कहा- आपको ऐसे मामले पर घटना के वक्त ही बोलना चाहिए था. ये बेहद सिंपल है, मुझे भी ये सबक मिला है. जब होता है तभी बोलो, बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं है. ये सब व्यर्थ है.

    वे कहती हैं, बाद में आपकी आवाज को कोई नहीं सुनेगा, सिर्फ कंट्रोवर्सी होगी और कुछ नहीं. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सब कुछ आपसी सहमति से होता है, ये एक लेन-देन की पॉलिसी है।

    इंडस्ट्री खराब नहीं है और ना ही अच्छी है, हर जगह ये सब चीजें होती हैं. आज महिलाएं जोर-शोर से आवाज उठा रही हैं, मैंने पहले भी कहा था कि इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है, जबरदस्ती नहीं होती. जो भी होता है वे आपसी सहमति से होता है. अगर आप तैयार नहीं हो तो छोड़ दो।

  • जसलीन ने खोले दिया अनूप जलोटा की जिंदगी का ये ‘गुप्त’ राज

    [object Promise]

    मुंबई ।  बिग बॉस में पहुंचे भजन गायक अनूप जलोटा और जसलीन के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं। सोशल मीडिया पर तो दोनों की फोटो के साथ कई फनी और रोमांटिक कैरीकेचर शेयर किए जा रहे हैं। एक दूसरे की निजी जिंदगी के राज खोलने में माहिर बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा की जिंदगी के राज खुद जसलीन ने ही खोल दिए।

    उम्र में भारी अंतर के बावजूद एक-दूसरे को प्यार करने की बात कबूलने वाली इस जोड़ी का एक अनसीन वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जसलीन कहती सुनाई दे रही हैं कि अनूप जलोटा की बिस्तर पर टाइमिंग बहुत अच्छी है शायद इसलिए ही मेरा दिल उन पर (जलोटा) पर आ गया है। जसलीन यहीं नहीं रुकी और बोलीं कि जलोटा 8 मिनट तो रुक ही जाते हैं। ये अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    [object Promise]
    anup-jalota-jasleen-matharu 1

    वैसे सुरभि राणा की एंट्री होते ही जसलीन और जलोटा के रिश्ते में कड़वाहट आने लग गई है और अब तो अनूप जसलीन की सच्चाई देख रहे हैं।  जी हां, वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने जब बताया कि जनता की वोट में सबसे कम वोट जसलीन मठारू और अनूप जलोटा को मिले हैं। इसके बाद सलमान खान दोनों से कहते हैं कि आपमें से एक घर के अंदर रुक सकता है, तो अनूप जलोटा खुद ही बाहर जाने का फैसला लेते हैं, लेकिन जसलीन कुछ नहीं बोलती और न ही जसलीन की आंखों में आंसू आते हैं। जलोटा सीक्रेट रूम से देखते हैं कि जसलीन शिबाशीष के करीब आने लगती हैं।

  • #MeToo: बिग बी पर भड़कीं सपना भवनानी, कहा- जल्द सच्चाई आएगी सामने .

    [object Promise]

    नयी दिल्ली. सेलेब्रिटी हेअरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने मी टू मूवमेंट के मद्देनजर एक ट्विट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि अमिताभ जो इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं, ये एक बड़ा ढोंग है. उन्होंने लिखा है यह सबसे बड़ा झूठ है. सर आपकी फिल्म पिंक रिलीज होकर जा चुकी है और आपकी एक्टिविस्ट इमेज भी जल्द चली जाएगी.

    आपका सच जल्द सामने आएगा. आशा है आपका बेचैनी में नाखून चबाना काफी नहीं होगा.तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर मी टू कैंपेन के तहत आवाज उठाई, तब से बॉलीवुड जगत में हंगामा मचा हुआ है. अब बिग बी यानी आमिताभ बच्चन पर इसकी आंच आती दिख रही है.

    इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट और किया. इसमें उन्होंने लिखा कि मैंने उनकी कई कहानियां सुनी हैं, उम्मीद करती हूं कि वे महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करेंगी.बता दें कि तनुश्री दत्ता के बाद कई महिलाएं भी खुलकर सामने आ चुकी हैं. दो दिन पहले ही कोरियोग्राफर फराह खान के भाई फिल्ममेकर साजिद खान का भी नाम सामने आया है.

    फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने साजिद खान पर एक इंटरव्यू के दौरान सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए. करिश्मा ने ट्वीट करके भी इस बारे में अपनी बात सामने रखी है. इसके बाद एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने भी साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. इनके अलावा एक्ट्रेस रैचल वाइट ने भी साजिद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

  • Online लीक हुई ‘Thugs of Hindostan’, हो सकता है भारी नुकसान

    [object Promise]

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हो गई है। दर्शक और फिल्म समीक्षक इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिली रहा हैं। इस बीच आमिर खान और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के मेकर्स के लिए बुरी खबर है।

    मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही पर लीक हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासित की जाने वाली इस वेबसाइट पर यह फिल्म तीन भाषाओं में अपलोड की गई है। बताया जाता है कि वेबसाइट तमिल रॉकर्स फिल्म के पायरेटेड वर्जन के लिए मशहूर है।

    हैरान करने वाली बात यह है कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ रिलीज हुए अभी केवल 2 ही दिन हुए हैं। ऐसे में इसके ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ना तय है। वहीं अकेले ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की ऐसी फिल्म नहीं है जो तमिल रॉकर्स पर लीक हुई है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में लीक हो गई।

    गौरतलब है कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। यह यश राज की बिग बजट फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भले ही अच्छा रिस्पॉन्स न मिल रहा हो लेकिन इस फिल्म ने अब तक 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

    बताया जा रहा है कि यह रहा है कि सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए हैं। फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह फिल्म दुनियाभर की 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये है।

  • इतना बड़ा देख भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के उड़ गए होश, देखें वीडियो!!

    [object Promise]

    Bhojpuri अभिनेत्री काजल राघवानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अजीब तरीके से पेश आ रही हैं। बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही वह असमंजस में दिख रही हैं। बता दें कि वह एक रेस्टोरेंट में जाती हैं जहां पर वह डोसा ऑर्डर करती हैं लेकिन वह डोसा इतना बड़ा होता है कि उनके होश उड़ जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajal Raghwani (@kajalraghwani) on

    काजल राघवानी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा में एक अलग ही नाम हैं। काजल ने भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।