Category: entertainment

  • ट्रांसजेंडर की भूमिका में दिखेगी सुष्मिता सेन

    मनोरंजन– ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने फैन्स का दिल जीत लिया है। लोग इनके अभिनय को काफी पसंद करते हैं। वही अभी हाल ही में आई इनकी वेब सीरीज आर्या को लोगो ने खूब पसंद किया। अब तक इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।

    वही अब ओटीटी प्लेटफार्म पर सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज आने वाली है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन एक नॉर्मल लड़की का किरदार नही निभाएगी। क्योंकि इसमें वह ट्रांसजेंडर की भूमिका में होगी। 
    सूत्रों की माने तो सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत (Gauri Sawant) पर आधारित है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन गौरी सावंत (Gauri Sawant) की भूमिका में नजर आएगी। बताया जा रहा है मेकर्स ने गौरी सावंत (Gauri Sawant) की बायोग्राफी के लिए सुष्मिता सेन को परफेक्ट समझा है।
    अगर हम सुष्मिता सेन की बात करे तो वह इस रोल को करने के लिए काफी एक्साइटेड है। उनका कहना है कि आर्या के किरदार में उन्हें फैन्स का खूब प्यार मिला। लेकिन अब मैं नया रोल अदा करना चाहती हूं क्योंकि यह अलग है और काफी अनोखा भी। मुझे विश्वास है कि फैन्स इसको काफी पसंद करेंगे।

  • क्यों एक बार फिर चर्चा में आए सोनू सूद, वायरल हुआ वीडियो

    डेस्क। सोनू सूद बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो पर्दे पर भले ही ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हो, पर लोग उन्हें रियल लाइफ में हीरो मानते हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जिस तरह से लोगों की मदद की वो सीधे लोगों के दिलों को छू गया।
    तभी से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ भी गई है और वह किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी कड़ी में वह अपने एक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
    सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आम आदमी की तरह ही ट्रेन से सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि वह स्टेशन की एक बेंच पर लेटे हुए हैं, तो वह उठकर कहते हैं, ‘अरे क्या बात है यार तुम परेशान कर रहे हो यार, ये किसी को झूठ बोलने तक नहीं देता स्टेशन पर शांति से उतरो’ पर सच कहूं तो स्टेशन की जान कहीं का नहीं है।
    वहीं इसके बाद सोनू सूद ट्रेन में चढ़ जाते हैं और अपने घर जाने के लिए निकल जाते हैं। ट्रेन में वह कभी सीट पर बैठ जाते हैं तो कभी दरवाजे के पास बैठकर बाहर का मजा लेते हैं। साथ ही वह एक रेलवे स्टेशन पर पानी भी पीते हैं और कहते हैं, ”कोई मिनरल वाटर इस पानी का मुकाबला ही नहीं कर सकता।” इस दौरान एक्टर ट्रेन में अपने कई फैन्स के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं।

  • आरआर को चुना गया आस्कर के लिए

    मनोरंजन– साउथ डायरेक्टर आर आर राजमौली की फिल्मों ने साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री से लेकर इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री तक खूब धूम मचाई है। राजमौली की फ़िल्म बाहुबली हो या आरआर लोगो को खूब पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर इन्होंने तगड़ी कमाई की। 
    वही अब डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पोंस मिलने के बाद अब इस फिल्म ने एक और बड़ा धमाल मचा दिया है. इस फ़िल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया है जो राजमौली और आरआर फ़िल्म की टीम के लिए बड़ी खबर है।
    जब से यह खबर सामने आई है कि राजमौली की फ़िल्म आरआर को ऑस्कर के लिये चुन लिया गया है। फैन्स के चेहरे खिल उठे है। बता दें इस फ़िल्म को फैन्स का खूब प्यार मिला और फ़िल्म के प्रजेंटेशन की लोगो ने जमकर तारीफ की है।

  • आदिपुरुष के पोस्टर पर लगा कॉपी करने का आरोप

    मनोरंजन– प्रभास की फ़िल्म आदिपुरुष का फैंस को काफी समय से इंतजार था। यह फ़िल्म बीते कई सालों से चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस फ़िल्म का टीजर जैसे ही लॉन्च हुआ फ़िल्म विवादों में घिर गई। फ़िल्म को फूल बनावटी बताया जा रहा है। फ़िल्म में हनुमान और रावण के अंदाज की आलोचना हो रही है। लोगो का कहना है कि निर्देशक ओम राउत ने फ़िल्म को भद्दा लुक दिया है।
    वही अब इस फ़िल्म के पोस्टर पर कॉपी पेस्ट का आरोप लगाया जा रहा है। एक स्टूडेंट कहता है कि जो पोस्टर आदिपुरुष का है वह उनके काम से कॉपी किया गया है। स्टूडेंट का यह आरोप फ़िल्म के लिए एक नई चुनौती बन गया है। हालाकि अभी इस बात पर कोई स्पष्टीकरण सामने नही आया है।
    फ़िल्म में सैफ अली खान का किरदार लोगो को बिल्कुल नही पसन्द आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि इस फ़िल्म में जिस तरह रावण को दिखाया गया है वह शर्मनाक है। रावण एक महाब्राह्मण था। उसका लुक मुगलाई लग रहा है। इस प्रकार का व्यवहार हिन्दू धर्म की मान्यताओं को आहत करता है।

  • ईरानी महिलाओ के समर्थन में उतरी प्रियंका चोपड़ा ने लिखा लम्बा नोट

    मनोरंजन– बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के बलबूते पर फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा महिलाओ के हित के लिए बात करती दिखाई देती है वही अब ईरान में हिजाब को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन का प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन किया है।
    ग्लोबल स्टार, एंटरप्रेन्योर और फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ईरानी महिलाओ का समर्थन करते हुए एक लम्बा नोट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरों से भी आगे आने और ईरानी मोरैलिटी पुलिस के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया।
    बता दें प्रियंका चोपड़ा ने महसा अमीन की मौत पर ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं, सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं और महसा अमिनी के लिए कई दूसरे रूप से विरोध कर रही हैं, जिनके युवा जीवन को ईरानी मोरैलिटी पुलिस ने इतनी बेरहमी से छीन लिया था।
    उनके हिजाब को ‘गलत तरीके से’ पहनने के लिए ऐसा किया गया. जो आवाजें जबरदस्ती चुप्पी के बाद बोलती हैं, वो ज्वालामुखी की तरह फटती हैं. और वो नहीं रुकेंगी और न ही दबी होंगी।
    उन्होंने आगे कहा, “मैं आपके साहस और आपके उद्देश्य से शॉक्ड हूं. पैट्रियार्कल एस्टाब्लिशमेंट को चुनौती देने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए, अपने जीवन को जोखिम में डालना आसान नहीं है. लेकिन, आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं, भले ही कोई भी कीमत चुकानी पड़े.
    प्रियंका ने अधिकारियों और सत्ता में बैठे लोगों से प्रदर्शनकारियों की पुकार सुनने और उनकी समस्याओं को समझने का आग्रह किया. उन्होंने आगे कहा कि, “ये तय करने के लिए कि इस आंदोलन का स्थायी प्रभाव होगा, हमें उनकी पुकार सुननी चाहिए।
    मुद्दों को समझना चाहिए और फिर अपनी सामूहिक आवाज के साथ जुड़ना चाहिए. हमें उन सभी को भी हासिल करना चाहिए जो दूसरों को भी प्रभावित कर सकें. संख्या मायने रखती है।
    अपनी आवाज जोड़ें इस अहम आंदोलन के लिए. जानकार रहें और मुखर रहें, ताकि इन आवाजों को अब चुप रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सके. मैं आपके साथ खड़ी हूं. जिन, जियान, आजादी…महिलाएं, जीवन, स्वतंत्रता।

  • ईरानी महिलाओ के समर्थन में बोली ऐक्ट्रेस , मै नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही मै महिलाओ के हक की बात कर रही हूँ

    विदेश – ईरान में चल रहे हिजाब विवाद की तपिश अब विदेश तक दिखने लगी है। अलग अलग देशो में हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते सप्ताह बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ईरान में महिलाओ द्वारा जारी हिजाब प्रदर्शन का समर्थन किया था. वही अब नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है.उन्होंने हिजाब का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। एलनाज ने कहा प्रत्येक महिला को अपनी इच्छा के अनुसार कपड़े पहनने का हक है वह जो चाहे पहन सकती है. 
    उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया आकउंट से एक पोस्ट की और लिखा – दुनिया की कोई भी महिला कही भी रहती हो उसे यह हक होना चाहिए की वह अपनी इच्छा के अनुसार जो चाहे पहन सके। किसी सी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह हक नहीं है की वह किसी भी महिला को जज करे और उसे बताए की उसे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। 
    उन्होंने आगे कहा मै नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूँ लेकिन लोकतंत्र का यह अर्थ है की सभी की स्वतंत्रता। लोकतंत्र में सभी महिलाओ के पास यह हक होना चाहिए की वह अपने जीवन के फैसले खुद ले सके क्योंकि यह उनका हक है। मै बस महिलाओ की स्वतंत्रता और उनके हक की बात कर रही हूँ.

  • रामसेतु फ़िल्म के ट्रेलर ने मचाया धमाल मिले लाखो व्यूज

    Entertainment – अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म राम सेतु को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। वही अब इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फ़िल्म का ट्रेलर लोगो को।खूब पसंद आ रहा है अब तक इस फ़िल्म को लाखों व्यू मिल चुके हैं और सोशल मीडिया पर राम सेतु के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है।
    बीते हफ्ते जब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म का टीजर शेयर किया तो यह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लेकिन आज 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने जब इस फ़िल्म का ट्रेलर शेयर किया तो फैन्स को यह खूब पसंद आया। लोगो को अक्षय कुमार का लुक खूब पसंद आ रहा है।
    अगर हम ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि लम्बे समय के बॉयकॉट ट्रेड के बीच अक्षय कुमार की रामसेतु कुछ अलग धमाल दिखाएगी। फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार के इस वीडियो पर अबतक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा भी अहम भूमिका में हैं.
    फ़िल्म में अक्षय कुमार राम सेतु के अस्तित्व को बचाते नजर आ रहे हैं। फ़िल्म में एक पावरफुल बिजनेसमैन है जो रामसेतु के अस्तित्व को मिटाना चाहता है। लेकिन अक्षय कुमार उसे बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। कहानी ऐसी है जिसमें अक्षय का स्वभाव नास्तिक दिखाया गया है।
    लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है जो आर्यन कुलश्रेष्ठ की सोच को एक झटके में बदलकर रख देता है. जिसके बाद वो राम सेतु की खोज में एक अनोखे सफर पर करने के लिए अपने सफर पर निकल पड़ते हैं। राम सेतु के डायरेक्शन की कमान अभिषेक शर्मा ने संभाली है।

  • कारण जौहर ने लोगों की बातों से परेशान होकर डिलीट किया अपना ट्विटर हैंडल, तो विवेक अग्निहोत्री बोले

    डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। साथ ही यही करण है कि अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में यह अभिनेता छाए रहते हैं। और इसी न किसी वजह से अक्सर ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड भी होता रहता है।
    साथ ही इन सबके बावजूद करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। वह अपने जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी बाते भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। वहीं अब करण जौहर ने अचानक ही ट्विटर को अलविदा भी कह दिया है। 
    करण के इस फैसले से उनके फैंस बहुत हैरान रह गए हैं। वहीं अब इस पर बॉलीवुड एक्टर केआरके ने उनका मजाक भी उड़ाया है।
    कमाल आर. खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”मैं देख रहा था लोग करण जौहर को उनके हर ट्वीट पर बुरी तरह से काफी गालियां दे रहे थे। और आखिर में उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल ही डिलीट कर दिया। मैं उन लोगों का समर्थन नहीं करता जिन्होंने उन्हें ट्विटर छोड़ने के लिए मजबूर किया पर मैं यह अच्छी तरह से जानता हूं कि वह अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले ट्विटर पर वापस आ जाएंगे।” 
    इसी कड़ी में केआर के अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि ”डियर करण, तुमने पहले अपना फोन नंबर बदला और अब ट्विटर को भी छोड़ दिया। तो भविष्य में मैं तुम्हारी फिल्मों की असली रिपोर्ट कैसे दे पाऊंगा ये तो ठीक नहीं है ब्रो।”
    इसी के साथ द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा यह भी कहा कि ”मेरा मानना ​​है कि पॉजिटिव एनर्जी की तलाश करने वाला एक सच्चा व्यक्ति सोशल मीडिया को पूरी तरह से छोड़ देता है। वहीं केवल ट्विटर को छोड़ना क्योंकि यह पाखंड या बनावटीपन की अनुमति नहीं देता है और इंस्टाग्राम पर बने रहना क्योंकि यह ब्रांड प्राप्त करता है और नकलीपन की अनुमति भी देता है। यह जीवन के लिए आपका बहुत खराब नजररिया है।”

  • Doctor G: क्यों इस बार नहीं चल रहा अयुष्मान खुराना का जादू

    डेस्क। अयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को लेकर काफी चर्चा हो रही है और इस फिल्म में उनके साथ ही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली है। 
    हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान खुराना इसमें भी एक समस्या को दूर करते नजर आने वाले हैं। वहीं इस बार अभिनेता एक पुरुष समलैंगिक विशेषज्ञ का जीवन बिता रहे हैं जो अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।
    बात करें एडवांस बुकिंग की तो डॉक्टर जी ने 3 प्रमुख मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं से लगभग 19000 टिकट बेचे हैं और यह संख्या अभी काफी निराशाजनक है, इससे इतना तो तय है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में निर्माताओं को काफी निराश किया है।
    बता दें ऐसा माना जा रहा है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म अपनी खुद की फिल्मों के ही करीब पहले दिन नहीं पहुंचती नजर आ रही। 
    आप सभी जानते हैं कि बधाई दो और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों ने पहले दिन करीब 8- 10 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं ये फिल्म इससे काफी कम कलेक्शन करते दिख रही है। इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर मेकर्स इसलिए और भी चिंतित हैं क्योंकि फिल्म सिर्फ 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं।
    इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा असर भी देखने को मिल सकता है। वहीं अब फिल्म रिलीज होकर कैसा धमाका करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मेकर्स को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

  • कियारा आडवाणी से शादी को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी

    डेस्क। बॉलीवुड के सबसे हॉटेस्ट और चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपने लिंकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं फिल्म ‘शेरशाह’की शूटिंग के दौरान करीब आई इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को काफी समय तक मीडिया और फैंस की नजरों से छुपाने की कोशिश की थी।
    इसके बाद कुछ समय पहले ‘कॉफी विद करण’में दोनों ने अपने दिल की बात सबके सामने बड़ी बेबाकी भरे अंदाज में सबके सामने रखी। साथ ही सिद्धार्थ और कियारा को साथ में देखकर फैंस काफी खुश भी हैं और दोनों को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधे हुए देखना चाहते हैं। वहीं अब हाल ही में एक खबर आई थी जिसमें दोनों लव बर्ड अगले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की शादी की खबरें यहां तक आई थी कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ-कियारा सबसे पहले कोर्ट में जाकर अपनी रजिस्टर मैरिज करेंगे। फिर इनकी शादी दिल्ली में होगी। वहीं इन सभी अफवाहों पर एक्टर ने विराम लगा दिया है।
    इसके साथ ही इंडिया टुडे से हुई बातचीत के दौरान जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि उन्हें इस तरह की अफवाहों से कोई परेशानी नहीं होती है तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ‘नहीं,मुझे इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता। 
    साथ ही मैं आज से दस साल बाद देखूं तो ऐसा कुछ है ही नहीं इसमें जिससे मुझे कोई परेशानी हो। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि अगर मेरी शादी हुई तो मुझे लगता है कि ये बहुत मुश्किल होगा कि मैं इसे सीक्रेट रख पाउं क्योंकि ये कहीं ना कहीं से बाहर निकल ही आएगा।’
    एक्टर ने आगे कहा कि पैपराजी द्वारा परेशान किए जाने पर कहा गया है कि ‘आप मेरा नाम लें, मुझे पोज करने के लिए कहें ये सब ठीक है। लेकिन मेरी समझ के बाहर है ये बात जब कोई जासूस बन जाता है।
    इसी कड़ी में सिद्धार्थ और कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा अजय देवगन के साथ जल्द फिल्म ‘थैंकगॉड’ में नजर आने वाले हैं। साथ ही कियारा आडवाणी इस समय कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग में बिजी है।