Category: entertainment

  • जाने उस फिल्म के बारे में जिसे देखने के लिये उमड़ी थी सैकड़ो की भीड़, 2 रुपये में मिला था टिकट

    सिनेमा दिवस– आज लोग तकनीकी से काफी जुड़ गए हैं। लोगो का ज्यादा तर समय उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप के साथ गुजरात है। तकनीकी के बढ़ते विस्तार ने सिनेमा को काफी पीछे छोड़ दिया है। एक समय ऐसा था कि लोग सिनेमा देखने के लिये व्याकुल रहते थे। लेकिन आज लोग सिनेमा से दूरी बनाते चले जा रहे हैं।

    लेकिन कहते हैं न तकनीकी कितनी भी रफ्तार पकड़ ले वह कभी भी लोगो की सोच पर हावी नही हो सकती। जहां एक बड़ी आबादी सिनेमा से दूर हो गई है। वही आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें सिनेमा देखना काफी पसंद है। लोग वक्त निकाल कर सिनेमा जाते हैं और अपनी लाइफ एन्जॉय करते हैं।
    वही आज का दिन सिनेमा के दीवानों के लिये काफी खास है। क्योंकि आज पूरा देश सिनेमा दिवस मना रहा है वही आज हम आपको सिनेमा से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं। जिन्हें सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं।
    आज लोग जहां सिनेमा से काफी दूर है वही अगर हम पिछले दौर की बात करे तो मधुबाला और दिलीप कुमार की फिल्म मुगल ए आजम रिलीज हुई थी। तो सैकड़ों लोग सिनेमा हॉल के बाहर फ़िल्म देखने के लिए टिकट खरीदने की लाइन में लग गए। लोगो को टिकट नही मिल रहा था लोग कई दिनों पहले की एडवांस बुकिंग करवा रहे थे।
    जब यह फ़िल्म रिलीज हुई तो टिकट सिर्फ 2 रुपये में मिलता था। लेकिन लोगो के लिये उस समय 2 रुपये बहुत हुआ करते थे। लोग इस फ़िल्म को देखने के लिए कई महीनों से पैसे एकत्र कर रहे थे और जब वह पैसे इकठ्ठा कर ले रहे थे तो वह फ़िल्म देखने जा रहे थे। इस फ़िल्म में इस फिल्म में अकबर के किरदार में पृथ्वीराज कपूर ने लोगों के दिलों पर अपने अभिनय का ऐसा जादू चलाया था कि लोग उन्हें आज तक याद करते हैं।

  • फिल्म ‘इंडियन-2’ की शूटिंग फिर से हुईं शुरू

    डेस्क। दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने गुुरुवार से अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 के बचे हुए हिस्से की भी शूटिंग शुरू कर दी है। तमिल भाषा की यह फिल्म 1996 में आई थी जिसे अभिनेता की एक्शन फिल्म इंडियन का सीक्वल बताया जा रहा है।

    वहीं हासन ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी ट्विटर पर साझा भी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा, इंडियन-2 आज से।’ हासन ने ट्वीट में उदयनिधि स्टालिन, शंकरशान मुघ, लाइका प्रोडक्शन और रेड जाइंट मूवीज को भी टैग कर दिया है।

    फिल्म इंडियन-2 में कमल हासन, काजल अग्रवाल के अलावा सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर और रकुल प्रीत सिंह, बाबी सिन्हा आदि मुख्य भूमिका के किरदार होंगे। 

    वहीं इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के सुभास्करन अल्लिराजा और द्रमुक युवा शाखा के सचिव और विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा रेड जाइंट मूवीज के बैन तले किया भी जा रहा है।

    इसके साथ ही सेनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी अभिनीत डबल एक्सएल, 14 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही यह फिल्म हेलमेट फेम सतराम रमानी द्वारा निर्देशित भी है। सिन्हा और कुरैशी ने सोशल मीडिया पर डबल एक्सएल का टीजर और प्रदर्शन की तारीख इसके साथ ही साझा की है। वहीं वजन के इर्द-गिर्द घूमने वाली कहानी के बारे में उन्होंने ट्वीट भी किया कि दोस्ती और मस्ती से भरी सपनों की कहानी 14 अक्तूबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आनी है।

    आपको बता दें यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं मेरठ की राजश्री त्रिवेदी (कुरैशी) और नई दिल्ली की सायरा खन्ना (सिन्हा) है। वहीं यह दोनों महिलाएं समाज के सौंदर्य मानकों की खोज करती हैं। इस साल की शुरुआत में हुमा ने कहा कि मैं इस बात पर विश्वास करती हूं कि सामाजिक बदलाव इस तरह की मस्ती भरी व पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्मों से ही आता है।

  • Bigg Boss में इस डांसर की होगी एंट्री, जानिए कौन

    डेस्क। सलमान खान अपने पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) को लेकर काफी सुर्ख़ियों में थे। वहीं हाल ही में शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ है, जिसके बाद दर्शक शो को लेकर काफी उत्सुक भी नजर आ रहे हैं।
    वहीं अब शो के नए प्रोमो में ग्रैंड प्रीमियर की डेट की घोषणा भी कर दी गई है। साथ ही शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर को होने वाला है, जिसके बाद इसे सोमवार- शुक्रवार को रोजाना 10 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाना है। वहीं रविवार और शनिवार में होने वाले वीकेंड के वार को 9ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
    इस बार ‘बिग बॉस 16’ के लिए 18 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 4-5 का नाम तो बिल्कुल कंफर्म भी हो चुका है। इसी बीच एक और कंटेस्टेंट का नाम लगभग कंफर्म है। वहीं इस बार ‘बिग बॉस-16’ में तस्लीमा बानो उर्फ गौरी नागौरी (24) भी कंटेस्टेंट बनकर नजर आ सकती है। 
    बता दें गौरी राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता शहर की रहने वाली है। वहीं गौरी के करीबी लोगों की तरफ से इस बात की जानकारी भी मिली है। गौरी नागौरी शो की शूटिंग के लिए शनिवार को मुंबई भी पहुंच गई हैं साथ ही शो में भाग लेने को लेकर लीगल फॉर्मेलिटीज व एग्रीमेंट पहले से पूरे हो चुके हैं।
    साथ ही गौरी नागौरी अपने बोल्ड डांस के लिए भी जानी जाती हैं। डांसर राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और यूपी में कई स्टेज पर परफॉर्मेंस भी कर चुकी हैं। उनके बोल्ड डांस के कारण कई विवाद खड़े हो चुके हैं।
    ये भी जान लीजिए, बिग बॉस अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू हो रहा है। शो में नई कंट्रोवर्सी क्रिएट करने के लिए मेकर्स हर बार कुछ नया भी करने वाले हैं। इस बार शो में क्या खास होने वाला है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। लेकिन नुसरत जहान की एंट्री की खबरों ने एक्ट्रेस और शो के लवर्स के बीच कई उम्मीदो को जन्म दे दिया है।

  • किसिंग सीन में इतने दूब गए थे ये एक्टर्स की कट बोलने पर भी नहीं रुके

    डेस्क।  Kissing Scene in Movies : फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन किए हैं। आजकल लोगों से इंटरेक्ट करने के लिए हर मूवी में भर-भर कर बोल्ड सीन्स डाले जाते हैं।

    वहीं कई बार बॉलीवुड सेलेब्स इन बोल्ड सीन्स को करते समय खुद को कण्ट्रोल भी नहीं कर पाते हैं और रील और रियल लाइफ में अंतर तक भूल जाते हैं। 

    ऐसे ही कई स्टार्स है जो फिल्मों में बोल्ड सीन्स करते हुए बेकाबू हो जाते हैं और डायरेक्टर के कई बार कट करने पर भी उनकी नहीं सुनते। आज हम आपको ऐसी ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्माने के दौरान बेकाबू हैं।

    टाइगर श्रॉफ-जैकलीन फर्नांडिस

    टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म फ्लाइंग जट का किसिंग सीन बेहद ही रोमांटिक था, कोई भी इस सीन को करते समय खो भी जाएगा। ऐसा ही कुछ एक्टर के साथ भी हुआ था। ये सीन करते समय टाइगर खुद पर काबू न पा सके और बताया जाता है कि जब टाइगर और जैकलीन एक किसिंग सीन की शूटिंग कर रहे थे तो दोनों एक दूसरे में डूब चुके थे। दोनों डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके और किस करते रहे।

    रणबीर कपूर-एवलिन शर्मा

    हाल ही में पति बने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था फिल्म ये जवानी है दिवानी में रणबीर कपूर को एवलिन शर्मा को किस करना था। जब ये सीन फिल्माया जा रहा था तब रणबीर कपूर आउट ऑफ़ कंट्रोल हो गए थे और रणबीर डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी एवलिन शर्मा को किस करते ही रहे।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा- जैकलीन फर्नांडिस

    सिदार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस का किस सीन तो काफी चर्चा में भी आ चुका है।  बताया गया था कि फिल्म ‘ए जेन्टलमैन’ में एक किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस एक दूसरे में खो गए थे। वहीं इन दोनों का किसिंग सीन इतना ज्यादा इंटेंस था कि कट बोलने के बाद भी दोनों अपने जज्बातों पर काबू नहीं कर पाए और एक-दूजे को किस करते ही रहे।

    दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

    वहीं सबसे ज्यादा बोल्ड और इंटिमेट सीन्स से भरपूर फिल्म ‘रामलीला’ को भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म के बाद से दीपिका और रणवीर को बॉलीवुड का फेमस कपल भी माना जाता है। दोनों जब पहली बार ‘रामलीला-गोलियों की रास लीला’ में नजर आए तो दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब भाई। इस मूवी के कई गानों में दोनों को काफी करीब भी दिखाया गया था और एक सीन में तो डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों लगातार एक दूसरे को किस करते रहे थे। आपको बता दें इसी फिल्म के बाद से ही दोनों ने डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद अब उन दोनों की शादी भी हो चुकी है।

  • इस हॉलीवुड मूवी में जल्द नजर आएंगी आलिया भट्ट

    Alia Bhatt’s first Hollywood film: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद भी की जा रही है। आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेती हैं वहीं उनका कहना गलत नहीं होगा कि आलिया बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी हैं। उनके दुनियाभर में लाखों चाहनेवाले भी हैं। आलिया की फिल्में लोगों को हमेशा पसंद आती हैं वहीं अब एक्ट्रेस हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

    आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। आलिया ने वीडियो के साथ लिखा, ‘हार्ट ऑफ स्टोन और कीया का फर्स्ट लुक…2023 में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।’ 

    इसके बाद उन्होंने हैशटैग टुडम भी लिखा। इस मूवी में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ आलिया स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं इस फिल्म में आलिया ‘केया धवन’ नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं। फिल्म के इस लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म में भरपूर एक्शन हो सकता है। आपको यह भी बता दें कि हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट प्रेगनेंट थी जिसकी वजह से उन्होंने मूवी के कई एक्शन सीन्स अपनी प्रेगनेंसी में ही पूरे किए हैं।

    आलिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पहले एक बाइक तेज स्पीड में जाते हुए नजर आती है। इसके बाद एक्ट्रेस गैल गैडोट एक्शन करते हुए भी नजर आती हैं और बाद में आलिया भट्ट की झलक दिखाई देती है।

    वीडियो में फर्स्ट लुक के साथ बिहाइंड द सीन को भी दिखाया गया है। जिसमें आलिया को यह कहते हुए देखा जा रहा है कि इसमें ये किरदार हैं जिनसे आप जुड़ते हैं और यह महसूस भी करते हैं। टॉम हार्पर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोफी ओकोनेडो, मैथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी ने भी काम किया हैं।

  • मुकेश खन्ना का एकता कपूर पर तंज, दिया बड़ा बयान

     Mukesh Khanna Ekta Kapoor: शक्तिमान फेम अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक्टिंग के अलावा अपने बयानों के लिए भी खूब जाने जा रहे हैं। आए दिन एक्टर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय पेश करते हैं। साथ ही एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।

     इस बार एक्टर ने टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एकता के सास-बहू टीवी सीरियल्स को लेकर बड़ी बात की है और उनपर सत्यानाश करने का आरोप भी लगाया है। वहीं मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर भी किया है, जिसमें उन्होंने अभिनेता पंकज बेरी के एक स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए कहा हैं, “पंकज बेरी की ये बात मुझे पसंद आई है कि सास-बहू के बीच कहीं खो गई है हमारी टीवी इंडस्ट्री।” 

    इसके बाद आगे वो कहते हैं, “इस बात को मैंने 6 साल पहले ही कहा था कि एकता कपूर तुमने सास-बहू बनाकर टीवी का सत्यानाश कर दिया है और इस बात को मैं फिर से दोहराता हूं और मुझे फिर से इसपर बोलने का मन हुआ है।

    मुकेश खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर रखा हैं। शक्तिमान, वारिश, विश्वामित्र, महायोद्धा, चंद्रकांता जैस हिट शोज दे चुके हैं। वहीं हाल ही में खबर सामने आई थी कि मुकेश खन्ना के मशहूर शो ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनाने वाली है। 

  • 1000 करोड़ रुपये की फीस को लेकर उठे सवाल पर तिलमिलाए सलमान

    Entertainment – बिग बॉस का 16 वां सीजन जल्द आने ही आने वाला है। सलमान खान इस सीजन को बीते 12 साल से होस्ट कर रहे हैं। फैन्स को बिग बॉस के घर मे मचे हड़कम को देखकर काफी मजा आता है। यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।

    वही एक लाइव शो के दौरान बिग बॉस को लेकर सलमान खान ने कहा, अब बिग बॉस मेरे लिए परिवार जैसा है। मैं अब इसमे रच बस गया हूँ मैंने इसे अपने 12 साल दिए। बिग बॉस के साथ मेरा सफर शानदार रहा है।
    मेरा काम उन कंटेस्टेंट को राह दिखाना है जो बिग बॉस के घर मे भटक जाते हैं। 4 महीने में सब एक दूसरे को समझने लगते हैं और सब एक परिवार बन जाते हैं।
    उन्होंने आगे कहा कई लोग बार बार यह पूंछते है कि क्या आप बिग बॉस होस्ट नही कर रहे हैं इस बार। मैं ऐसे सावालो से चिढ़ जाता हूँ क्योंकि बिग बॉस मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार के साथ कैसे नही रहूंगा।
    सलमान खान ने अपनी फीस को लेकर कहा की मेरी फ़ीस को लेकर सभी रिपोर्ट झूठ हैं. अगर मुझे कभी 1000 करोड़ रुपये मिलते तो मैं ज़िंदगी में फिर कभी काम नहीं करूँ. लेकिन एक दिन ऐसा आएगा, कि ये मुझे मिलेगा।

  • क्यों एकता ने आज तक नहीं की शादी, बिना शादी के बनी मां

    डेस्क। एकता कपूर (Ekta Kapoor) हमेशा से ही अपने टीवी सीरियल्स के कारण चर्चा में रहती हैं। वहीं इस पर उन्हें लोगों की तरफ से पॉजीटिव नेगेटिव दोनों तरह के रिएक्शन्स मिले हैं।

    वहीं लेकिन फिलहाल वो अपने किसी शो की वजह से सुर्खियों में भी नहीं आयी हैं। वहीं उन्होंने जिस अंदाज में एक्टर चंकी पांडे को बर्थडे विश (Ekta Kapoor on chunky pandey birthday) किया है उससे वो लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं एकता ने अपनी शुभकामनाओं में चंकी के लिए अपने प्यार का इजहार (Ekta Kapoor blushed at chunky pandey) भी किया है।

    वहीं जिस बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है वहीं लोग यह कयास भी लगा रहे हैं कि क्या इसी वजह से एकता ने आज तक किसी से शादी नहीं की है।

    बता दें कि बीते 26 सितम्बर को चंकी (Chunky Pandey birthday) का जन्मदिन था। जिस मौके पर एकता ने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक स्टोरी (Ekta Kapoor instagram story) शेयर की हैं। वहीं इसमें वो और चंकी एक साथ दिख रहे हैं। वहीं उनकी तस्वीर से भी ज्यादा मजेदार इसके साथ लिखा गया उनका कैप्शन था।

    इस कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जब सालों पहले मैं चंकी पांडे को पसंद करती थी, अगर उन्होंने जवाब दिया होता तो मैं आज बॉलीवुड वाइफ होती।’ वहीं इसके साथ उन्होंने ढेर सारे इमोजी शेयर करते हुए चंकी को बर्थडे विश भी किया और एकता का हाल-ए-दिल बयां होते ही लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। 

    आपको बता दें कि लोगों का यह कहना है कि चंकी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बाद एकता का दिल टूट गया है और इसी वजह से वो आज भी कुंवारी हैं।

    क्या आप जानते हैं कि एकता कपूर भले शादीशुदा नहीं हो लेकिन वो सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां (Ekta Kapoor son Ravie) बन चुकी हैं। वहीं उन्होंने अपने बेटे का नाम रवि रखा है।

  • आदिपुरुष का फर्स्ट लुक आया सामने, प्रभास को देख सब बोले OMG

    मनोरंजन– साउथ सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फ़िल्म का दर्शको को लम्बे समय से इंतजार था। वही अब इस फ़िल्म का फर्स्ट पोस्टर सामने आया है। पोस्टर काफी अट्रैक्टिव है। 

    पोस्टर में प्रभास राम के लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथ मे धनुष पकड़ रखा है। उनपर यह लुक काफी शूट कर रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आदिपुरुष के पहले लुक को प्रभास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगो के बीच साझा किया है।
    इस फ़िल्म का पहला पोस्टर मेकर्स ने पांच भाषाओं में जारी किया। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, आरंभ। अयोध्या, यूपी में सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। 
    हमारी फिल्म आदिपुरुष के पहले पोस्टर और टीजर का अनावरण 2 अक्तूबर को शाम 7:11 बजे अयोध्या में हमारे साथ करें। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स (IMAX) और थ्रीD में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • फिल्म डायरेक्टर की अजब गजब लव स्टोरी, आप नहीं कर पाएंगे यकीन

    डेस्क। Film Director J.P Dutta Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कई डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का लोग इंतजार करते हैं और इन नामी डायरेक्टर में एक नाम है जे पी दत्ता (J.P Dutta)।

    ‘बॉर्डर’ (Border) जैसी शानदार और हिट फिल्म बनाने के बाद जे पी दत्ता घर-घर में जाने जाने लगे। इस फिल्म को आज भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखना बहुत पसंद किया जाता हैं। वहीं अपनी फिल्मों से देशभक्ति का जज्बा भरने वाले जे पी दत्ता की प्रेम कहानी से शायद ही आप महरूम होंगे। क्या आप जाते हैं कि उनकी शादी ऐसे हालातों में हुई, जिसके बारे में शायद आपने पहले कभी ना सुना हो।

    ‘रिफ्यूजी’, ‘एलओसी’, ‘बॉर्डर’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाकर सभी का दिल जीत चुके डायरेक्टर जेपी दत्ता (JP Dutta) का जन्म 3 अक्टूबर 1949 को मुंबई में हुआ था। वहीं जेपी दत्ता ने वॉर बेस्ड फिल्म बनाकर बॉलीवुड में एक लेवल भी सेट कर दिया था। वहीं फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब लाइम लाइट में रहती है। वहीं कहा जाता है कि मशहूर बॉलीवुड एक्टर की पत्नी के साथ उन्होंने भागकर शादी की थी।

    क्या आप जाते हैं कि जे पी दत्ता की पत्नी का नाम है बिंदिया गोस्वामी है। बिंदिया गोस्वामी 70 और 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जैसे- ‘गोलमाल’, ‘खट्टा-मीठा’, ‘खुद्दार’ आदि।

    आपको यह भी बता दें बिंदिया गोस्वामी उस जमाने के मशहूर एक्टर विनोद मेहरा की दूसरी पत्नी थीं पर साल 1985 में उन्होंने फेमस डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी कर ली। वहीं कई लोगों का यह मानना था कि विनोद मेहरा की घटती पॉपुलैरिटी को देख उन्होंने एक्टर से अलग होने का फैसला कर लिया था। वहीं दूसरी ओर जे पी दत्त का नाम काफी बढ़ रहा था और लोग उनकी फिल्मों को काफी पसंद करने लग गए थे।