Category: entertainment

  • उर्फी जावेद के कपड़ों पर कमेंट करना शख्स को पड़ा भारी, वायरल हुआ वीडियो

     

    डेस्क। उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मीडिया के बीच काफी भड़कती हुई दिखाई दे रहीं हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों के लिए हमेशा ही ट्रोल हुआ करती हैं और हेट भरे कमेंट्स का भी सामना करती हैं। 

    पर  हद तो तब हो जब सामने खड़े किसी व्यक्ति ने उनके कपड़ों पर कमेंट कर किया जिससे एक्ट्रेस आग बबूला हो जाती है और बोलीं कि मैं यहां ये सुनने नहीं आई हूं।

    उर्फी हाल में ही हरे रंग की ड्रेस पहने एक इवेंट में पहुंची थीं और वहीं पर मीडिया से बात करते हुए किसी ने जोर से कहा,”आज ठंग के कपड़े पहनकर आई है।” ये सुनकर उर्फी को काफी गुस्सा आ गया और वो बोलीं,”कौन है ये?’

    इतना ही नहीं उन्होंने फोन में रिकॉर्ड ऑडिया भी सुना और वहां मौजूद रिपोर्टर्स से पूछा की किसकी आवाज है ये। पर उर्फी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बोला कि मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। मैं आप लोगों को इतनी इज्जत देती हूं और बदले में मुझे ये मिल रहा है। अगर कपड़ों के बारे में बोलना ही है तो अपनी गर्लफ्रेंड और बहन, मां के घर पर जाकर बोलो करो। मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं कर सकता।”

    आपको यह बता दें कि उर्फी ने जो ड्रेस पहनी है वो काफी बोल्ड है। वहीं उर्फी की ग्रीन ड्रेस बैकलेस है और आगे से पल्लू स्टाइल है, जिसे उर्फी ने सिर पर चढ़ा  लिया है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने येलो हील्स भी पहन रखी है। उर्फी ने ये लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया हुआ है। 

  • पारितोष ने दिया पत्नी को धोखा, अनुपना ने जड़ा थप्पड़ वनराज को।हुआ अपनी गलती का एहसास

    मनोरंजन– टेलीविजन का पॉपुलर शो अनुपना इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह हर घर की पहली पसंद बन गया है लोग अनुज और अनुपना की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। वही इस शो में आय दिन कोई न कोई नया ट्वीस्ट आ जाता है। वही अब इस सीरियल में ट्वीस्ट आने वाला है क्योंकि अब वनराज की के नक्शेकदम पर उनका बेटा भी चल पड़ा है।

    एक ओर अनुपमा की बहू किंजल मां बनी है। वही दूसरी ओर अब बेटे परितोष के नाजायज संबंधो का खुलासा होने वाला है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेड कर रहा है। इस वीडियो में अनुपमा अपने बेटे परितोष को जोर का थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रही है। 
    वही परितोष अपनी सफाई देते हुए कहता है कि आप लोग कोई भी बात नही समझते। किंजल प्रेग्नेंट थी। ऐसे में मेरे पास कोई ऑप्शन नही था यह नोर्मल था कि मैं किसी अन्य लड़की की तरफ आकर्षित हो जाऊं।
    पारितोष अपने अफेयर को फिजिकल नीड बताकर टालने की कोशिश करता है। लेकिन उसके इस अफेयर का खुलासा राखी करती है। परितोष की ऐसी बाते सुनकर वनराज सुन्ना हो जाता है। वह मौन है उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वह समझता है कि उसने भी अनुपमा के साथ ऐसा ही किया था।

  • केआरके पर एक्ट्रेस ने लगाया जूस में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप, चाहते थे सेक्सुअल फेवर

    डेस्क। विवादों में रहने वाले ऐक्टर केआरके यानी कमाल राशिद खान अक्सर फिल्म स्टार्स पर निशाना साधते रहते हैं। अक्सर किसी ना किसी विवाद में रहने वाले केआरके बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों को लेकर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के बाद कानूनी पचड़ों में फसते दिखाई दे रहे हैं।

    मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने 30 अगस्त को उन्हें अरेस्ट कर लिया था और मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया था। इसी बीच अब वो एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। 

    बता दें कि हाल ही में अभिनेता को मुंबई की वरसोवा पुलिस ने तीन साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया है।

    कमाल पर एक 27 साल की एक्टर, सिंगर और फिटनेस मॉडल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था वहीं महिला ने बताया कि वह 2017 में मुंबई आई थीं। 

    इसके बाद उनकी मुलाकात केआरके से एक हाउस पार्टी के दौरान हुई थी। KRK ने उसे खुद को बतौर प्रोड्यूसर इंट्रोड्यूस करवाया था। और इतना ही नहीं फोन नंबर्स भी एक्सचेंज किए थे साथ ही केआरके ने उनसे वादा किया था कि वह उनको फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ में लीड रोल भी देंगे, जिसमें उनके साथ इमरान हाश्मी मेल लीड में होंगे। 

    महिला का आरोप है कि केआरके ने ऐसा नहीं किया उल्टा वह खुद फोन करके भद्दे कमेंट्स पास करने लगे। वहीं साल 2019 में कमाल ने उन्हें अपनी बर्थडे पार्टी में इनवाइट किया यह पार्टी बंगले पर रखी गई थी। 

    महिला ने बताया कि वह इस मौके पर नहीं पहुंच पाई थीं। अगले दिन जब वह शाम 7 बजे गईं तो केआरके उनको अपने रूम में ले गए और उनको जूस ऑफर किया महिला ने उसे पी लिया जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा और कमाल ने उसका हाथ पकड़ कर सेक्सुअल फेवर की मांग की थी।

  • बिग बॉस में नज़र आए इस शख्स ने किया खुलासा, बोला सगे चाचा बचपन में करते थे मेरा रेप

    Rohit Verma Rape : बिग बॉस-3 में नजर आए पॉपुलर डिजाइनर रोहित वर्मा (Rohit Verma) कई बार अपनी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। वन अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हैं। रोहित ने बिग बॉस के दौरान भी अपनी जिंदगी के बारे में कई राज खोले थे। उन्होंने यह भी  बताया था कि कई एक्टर के साथ भी उनके रिलेशन रहे हैं। 

    वहीं अब एक बार फिर से रोहित ने अपने जीवन से जुड़ा एक खुलासा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो आठ साल के थे तब उनके चाचा उनका रेप करते थे। रोहित ने बताया कि पैसों के लिए उन्होंने प्रॉस्टिट्यूट का भी काम कर रखा है।

    बता दें कि आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि, “मैं बहुत अच्छी फैमिली से हूं पर मेरे घरवाले बहुत ही रूढ़ीवादी विचारों के हैं। अच्छे परिवार में जन्म लेने के बाद भी मेरा बचपन बहुत बुरा रहा।

    आगे उन्होंने कहा कि मेरे सगे चाचा मेरे साथ रेप करते थे जब मैं बस आठ साल का था तो वह मुझे साड़ी पहनाया करते थे और मेरी पूरी बॉडी पर गर्म वैक्स भी लगाते थे। इतना ही नहीं वह कई भयानक आपत्तिजनक हरकतें करते थे और ये सब 3-4 साल तक चलता रहा इसके बाद भी मैं डर के कारण कभी अपने घर वालों को ये सब नहीं बता सका।”

    इस एक्टर के साथ लिव इन में रहे

    रोहित ने इसके अलावा भी कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि वह एक एक्टर को डेट कर रहे थे और वो दोनों लिव इन में रहा करते थे लेकिन उसका व्यवहार उनके साथ तब बदल गया जब उसे ज्यादा काम मिलने लग गया।

    आपको बता दें कि रोहित इंडस्ट्री के जाने माने फैशन डिजाइनर हैं। मुंबई में उनका खुद का स्टूडियो भी है। रोहित कई फिल्मों में सेलिब्रेटिज, फैशन शो और लांच के लिए कास्ट्यूम डिजाइन कर चुके हैं और रोहित को फेम सलमान खान के बिग बॉस सीजन 3 से मिला जहां उन्होंने LGBT समुदाय को रिप्रेजेंट करने का काम किया था।

  • बॉयकॉट के बीच क्यों सुर्खियों में आया ब्रह्मास्त्र का पुराना नाम और रणवीर कपूर का किरदार

    मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकॉट का मानो चलन चल गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस समय बैक टू बैक फिल्मों को बॉयकॉट कर रहे हैं। आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा अभी हाल ही में बॉयकॉट की भेंट चढ़ गई और कई बार इस फ़िल्म के शोज सिनेमाघरों से कैंसिल करने पड़े। वही अब इस समय सोशल मीडिया पर रणवीर कपूर की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के बॉयकॉट की मांग तेजी से उठ रही है। 

    वही फ़िल्म की रिलीज से पहले फ़िल्म डायरेक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने दावा किया जा रहा है कि इस फ़िल्म का नाम पहले ब्रह्मास्त्र नहीं रखा जा रहा था और जिस शिवा की भूमिका आज रणवीर कपूर निभा रहे हैं उन्हे इस फ़िल्म में किसी मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभाना था। 
    वीडियो फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी का है इसमें वह बता रहे हैं कि इस फिल्म का नाम पहले ‘ड्रैगन’ था और रणबीर कपूर उसमें पहले ‘शिव’ का नहीं बल्कि ‘जलाल अल-दीन मुहम्मद रूमी’ का रोल निभाने वाले थे। लेकिन अब फ़िल्म का नाम जब ब्रह्मास्त्र है तो रणवीर कपूर शिवा के किरदार में सभी को दिखाई देंगे।
    इस फ़िल्म में रणवीर कपूर शिवा के किरदार में अग्नि अस्त्र को प्रजेंट करने वाले हैं। वही अगर वह जलाल अल-दीन मुहम्मद रूमी का किरदार निभाते तो वह एक 13 वीं शताब्दी के फारसी कवि के नाम से एक्टिंग करते। यह बात 5 साल पहले ही सामने आ चुकी थी कि फ़िल्म को ड्रैगन से ब्रह्मास्त्र कर दिया गया है। लेकिन इस समय बॉलीवुड में बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है। जिस कारण फ़िल्म को इस वजह से ट्रेड किया जा रहा है।

  • बड़ी खबर- राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन

    Comedian Raju Srivastava passed away- कलाकार राजू श्रीवास्तव का आज सुबह निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव एम्स अस्पताल में बीते 42 दिनों से एडमिट थे। इन्हें 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद इन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था 

    राजू श्रीवास्तव की मौत की पुष्टि उनके परिजनों ने की है। श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। 

  • रणवीर ने बताया बेडरूम सीक्रेट तो आलिया ने ऐसे किया रिएक्ट

    डेस्क। बता दें कि Alia Bhatt इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। जहां इस साल की शुरुआत में उनका एक्टर रणबीर कपूर से विवाह (Alia Ranbir Wedding) हुआ, उनकी फिल्मों की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी रही है और अब वो जल्दी ही मां भी बनने वाली हैं।

    बता दें कि रणबीर और आलिया अपनी लेटेस्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को प्रमोट कर रहे हैं और इसी दौरान रणबीर ने अपने और अपनी प्रेग्नेंट बीवी के बेडरूम सीक्रेट्स से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो और उनकी प्रेग्नेंट पत्नी रात में अपने बेडरूम में क्या करती है।

    Ranbir ने खोले बेडरूम सीक्रेट्स

    एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) की मौजूदगी में यह बताया कि वो और आलिया रात को एक साथ क्या क्या करते हैं। रणबीर की बात पर शर्माने की जगह आलिया ने भी उनकी हां में हां मिलाई और धड़ल्ले से बात को पूरा भी कर दिया। अयान भी दोनों को देखकर काफी मुस्कुरा रहे थे।

    आपको बता दें कि रणबीर ने कहा, ‘रोज रात को आलिया और मैं साथ मिलकर सोचते हैं कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3 में क्या होने वाला है, हम उन फिलमों की कहानी भी बनाते हैं।’ रणबीर की इस बात को आगे बढ़ाते हुए आलिया बोलीं, ‘हां हम ये करते हैं और फिर अयान को फोन करके बताते हैं इसके बारे में बताते भी हैं’

    आलिया और रणबीर की जोड़ी को फैन्स काफी प्यार दे रहे हैं वहीं उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी सुपरहिट रही है। इसके साथ ही 9 सितंबर, 2022 को रिलीज हो चुकी ये फिल्म अभी भी थिएटर्स में लगी है और अच्छी कमाई कर रही है।

  • इतना डर की कैमरा देख भाग खड़ी हुई उर्फी जावेद

    मनोरंजन– उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और यह अपने कपड़ों को लेकर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है।जब भी वह पैपरजी के सामने आती है उनका अनोखा अंदाज दिखाई दिख जाती है।

    लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि उर्फी कैमरे के सामने आते ही भाग खड़ी हुई और उनके पीछे पैपरजी भी तेजी से भागे। वही अब इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी कह रही है प्लीज मुझे रेडी होकर आने दो।
    जानकारी के लिए बता दें उर्फी जावेद एक छोटे से शहर से आई है और आज काफी लोकप्रिय हो गई है। लोग उर्फी जावेद के अंदाज को काफी पसंद करते हैं। यह हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है और इनके पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर पलक झपकते ही वायरल हो जाते हैं। लोग उनके पोस्ट को लेकर उन्हें काफी ट्रोल करते रहते हैं लेकिन उर्फी जावेद को लोगो के इस तरह के व्यवहार से कोई फर्क नही पड़ता है।

  • भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का MMS वीडियो हुआ लीक, रोते हुई बोली….

    Entertainment – सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। अभी जहां अंजली अरोड़ा के वायरल वीडियो ने हंगामा मचाया था। अब खबर आ रही है भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक MMS वीडियो वायरल हुआ है।

    उनके एमएमएस वीडियो के साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह रो रही है। हालाकि इन दोनों वीडियो का क्या कनेक्शन है यह अभी तक किसी को समझ नही आया है।

    अक्षरा सिंह का रोने का वीडियो तब सामने आया है जब उनका एमएमएस वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह किसी पर यह आरोप लगाते दिखाई दे रही है कि अगर आप बड़े है तो आप किसी के भी साथ ऐसा नही कर सकते हैं। यह गलत है। आपको अपने काम से भी बड़ा बनना चाहिए।
    वीडियो में अक्षरा सिंह हाथ जोड़ कर रो रही है और बार बार कह रही है मुझे परेशान करके रख दिया है। एक यू ट्यूब चैनल यह दावा कर रहा है कि यह वायरल एमएमएस अक्षरा सिंह का है।
    हालाकि अभी तक इस बात का खुलासा नही हुआ है कि यह वीडियो अक्षरा सिंह का है भी यह नही। लेकिन जब से यह खबर सोशल मीडिया पर आई है कि अक्षरा सिंह का एमएमएस वीडियो वायरल हुआ है हंगामा मच गया है।

  • ‘लाइगर’ ने OTT पर रिलीज के बाद किया जबर्दस्त प्रदर्शन

     

    डेस्क। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ 22 सितंबर के दिन ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं इस फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रेस्पॉन्स भी मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म को हिंदी समेत चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम भी किया जा चुका है।

    इसके साथ ही ‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार विजय देवरकोंडा की ये फिल्म हिंदी बेल्ट के दर्शक के अलावा साउथ के लोगो के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है, क्योंकि ये फिल्म हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में रिलीज की गई है।

    वहीं यह फिल्म एक्शन और रोमांस का कंप्लीज पैकेज है, जिसमें अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा का रोमांस सीन भी दिखाया गया है। फिल्म में इन एक्टर्स के अलावा ‘बाहुबली’ की शिवगामी उर्फ राम्या कृष्णन भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ के द्वारा किया गया है और फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है वहीं इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं।

    इस फिल्म के मुख्य एक्टर्स अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने फिल्म के प्रमोशन में जी जान लगा दी है। लेकिन बॉलीवुड को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बीच रिलीज हो चुकी इस फिल्म को भी हरजाना भुगतना पड़ रहा है। 

    फिल्म को 22 अगस्त को थिएटर में रिलीज किया गया था, लेकिन ज्यादातर लोगों ने फिल्म के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाई वहीं उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है, पर बॉक्स ऑफिस पर लाइगर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है जिसके पीछे का कारण विजय देवरकोंडा को बायकॉट ट्रेंड पर दिया बयान भी बताया जा रहा है।