Category: entertainment

  • अक्षय कुमार बोले मेरे 8 घंटे और बाकी एक्टर्स के 15 घंटे बराबर हैं

     

    एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में नजर आने वाले हैं। बता दें यह फ़िल्म उनकी इस साल तीसरी सबसे बड़े वाली बजट फिल्म है। इससे पहले 2022 की उनकी दो बड़ी बजट फिल्में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हो गईं थी। जिसके बाद एक्टर की फीस को लेकर भी कई खबर चर्चा में रहीं थीं। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी फीस भी कम कर दी है।

    सभी लोग यह जानते हैं कि अक्षय ज्यादा फिल्में और कम समय में शूटिंग को खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उनकी फीस को लेकर भी चर्चा होती रहती है। अक्षय कुमार अन्य एक्टर्स के मुकाबले काफी ज्यादा फीस लेते हैं।

    मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय से फीस में कटौती करने के बारे में उनकी राय के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा था कि ‘सिनेमा के पैसों वाली बात को पहले फिल्म के लेखको पर लागू किया जाना चाहिए। 

    उन्होंने कहा कि फिल्म में सबसे ज्यादा जरूरी है फिल्म की स्क्रिप्ट और डायलॉग पर फिर भी राइटर्स को इंडस्ट्री में उतनी अहमियत नहीं मिलती। 

    एक्टर ने आगे कहा कि राइटर के बाद फिल्म के क्रू मेंबर्स, डायरेक्टर, टेक्नीशियन और सबसे आखिर में एक्टर्स आते हैं।

    अक्षय ने अपने बयान में कहा कि मैं फिल्म सेट पर 8 घंटे काम करता हूं। लेकिन मैं उन 8 घंटों में से एक भी मिनट वैनिटी वैन में नहीं जाता मैं हमेशा मूवी सेट के फ्लोर पर खड़ा रहता हूं। मेरे 8 घंटे बाकी स्टार्स के 14-15 घंटो के बराबर हो तो है ये मेरा फिल्म के साथ कमिटमेंट रहता है।

  • एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगा ये हफ्ता, OTT पर आ रहीं ये जबरदस्त सीरीज

    डेस्क। अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते की शुरूआत आपके लिए एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर होने वाला है। बता दें कि 8 से 15 अगस्त के बीच मूवी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। अगस्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म में कई फिल्में, वेब सीरीज और थ्रिलर शो आने वाले हैं। क्राइम से लेकर सस्पेंस और कॉमेडी तक यहां आपको मनोरंजन का हर जायका मिलने वाला है। हम आपको बताएंगे अगस्त के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट के बारे में।

    राष्ट्र कवच ओम

    सबसे पहला नाम आदित्य रॉय कपूर और जैकी श्रॉफ की यह फिल्म एक जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में अब यह फिल्म एक बार फिर ओटीटी पर रिलीज की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य रॉय की यह फिल्म क्या ओटीटी पर धमाल करती है। फिल्म 11 अगस्त को जी5 पर आएंगी।

    इंडियन मैचमेकिंग सीजन 2

    इंडियन मैचमेकिंग सीजन 2 एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहा है। इस शो के पहले सीजन को लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया गया था। ये शो आप 10 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

    आई एम ग्रुट

    मार्वल स्टूडियोज की नई सीरीज ‘आई एम ग्रुट’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। आपको यह याद होगा कि मार्वल की कई फिल्मों में ग्रुट नाम का यह किरदार दिखाया चुका है। ऐसे में अब मार्वल ने इसकी एक पूरी सीरीज तैयार कर दी है। जिसका पहला चैप्टर इस हफ्ते 10 अगस्त को आने वाला है।

    हिट द फस्ट

    राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म हिट द फस्ट पिछले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और अब यह फिल्म इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए आ रही है। यह फिल्म 15 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में राजकुमार और सान्या मल्होत्रा के अलावा जतिन गोस्वामी, अखिल अय्यर, मिलिंद गुणाजी, शिल्पा शुक्ला, दलीप ताहिल और संजय नार्वेकर भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

  • अली फजल और ऋचा चड्ढा करने जा रहे हैं शादी

    Entertainment: बॉलीबुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंधने जा रही है। ऋचा चड्ढा स्टार अली फजल से शादी करने जा रही है। काफी समय से यह दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वही अब ऋचा चड्ढा ने उनके साथ शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया है। दोनो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगले महीने वह शादी के पवित्र बंधन में बंध जायेगे।

    जानकारी के लिए बता दें दोनो की शादी परिवार की मौजूदगी में होगी। पहले यह दोनो कपल साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन भयंकर कोरोना के कारण इन्होंने शादी टाल दी थी और अब यह दोनो साल 2022 में विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं।
    जानकारी के लिए बता दें यह दोनो कपल दिल्ली के रहने वाले हैं। इनकीं शादी दिल्ली से ही होगी। दोनो अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं। वही इनकीं शादी की खबर सुनकर इनके फैन्स फुले नही समा रहे हैं और दोनो की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें अली फजल ने फुकरे मूवी में काम किया है। ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे के साथ काफी सुंदर लगते हैं।

  • हरी बिकिनी पहन पानी मे उतरी रुबीना दिलैक , देखे फोटोज

    मनोरंजन: छोटे पर्दे की लोकप्रिय एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा की है।

    [object Promise]
    इन फोटोज में रुबीना दिलैक बेहद हॉट दिख रही है। वह स्वीमिंग फूल में एन्जॉय करते दिख रही है।
    [object Promise]
    पानी मे रुबीना दिलैक बेहद हॉट एंड सेक्सी लग रही है। उनके लुक्स को सभी खुब पसन्द कर रहे हैं।
    [object Promise]
    पानी मे रुबीना काफी आकर्षित करने वाले पोज देते दिखाई दे रही है।
    [object Promise]
    उन्होंने इन फोटोज में ग्रीन कलर की बिकिनी पहन रखी है। यह उनके लुक्स को ओर आकर्षित बना रही है।
    [object Promise]
    रुबीना के फैन्स उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी फोटोज पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • नम्रता के बेहद बोल्ड वीडियो को देखकर उड़े फैन्स के होश

    मनोरंजन: भोजपुरी ऐक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। लोग उनके हॉट और सेक्सी अंदाज के दिवाने है। यह अपने पोस्ट से अक्सर अपने फैन्स का मनोरंजन करती रहती है। आय दिन इनके पोस्ट और वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

    लोग नम्रता मल्ला का नाम बेहद बोल्ड और सेक्सी एक्ट्रेस में लेते हैं। यह अपनी अदाओं से लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। वही अब नम्रता मल्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के नम्रता मल्ला बेहद खूबसूरत हो हॉट लग रही है। उनका यह वीडियो लोगो की हार्ट बीट बढ़ाए हुए हैं।
    नम्रता मल्ला ने इस वीडियो में बिकिनी पहन रखी है। ब्लू बिकिनी में उनकी अदाएं बेहद आकर्षक लग रही है। लोग उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • पैड पर कृष्ण की फ़ोटो विवाद में डिरेक्टर बोले, फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूगा

    डेस्क। फिल्म काली के बाद अब हिंदी फिल्म मासूम कई विवादों में हैं। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगाएं जा रहें है। इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म की पूरा टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके पीछे का कारण इस फिल्म का पोस्टर है। जिस में सैनिटरी पैड पर कई एक्टर एक्ट्रेस के साथ भगवान कृष्ण की तस्वीर भी बनी हुई है जिसे लेकर विवाद गर्माता जा रहा है।

    17 जुलाई को एक फ्रिंज फिल्म ‘मासूम सवाल’ के मेकर्स ने कुछ पोस्टर्स शेयर किए थे। जिसमें से फिल्म के एक पोस्टर में सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की फोटो बनी होने के बाद विवाद छिड़ गया। इस मामले में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद सर्कल के ऑफिसर स्वतंत्र सिंह ने कहा कि मासूम सवाल के डायरेक्टर संतोष उपाध्याय और उनकी टीम के खिलाफ हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रेसिडेंट अमित राठौर ने शिकायत दर्ज कराई है। पूरी टीम पर IPC की धारा 295 के तहत FIR दर्ज करवाई गई है।

    इसी कड़ी में फिल्म के डायरेक्टर संतोष उपाध्याय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं जीवन में कभी माफी नहीं मांगूंगा, चाहे मुझे इसके लिए फांसी पर ही क्यों न  चढ़ाना पड़े। 

    बता दें कि यह फिल्म मासिक धर्म अशुभ कैसे होता है इसपर आधारित है। यह 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म है जिसको सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दिया है,किसी भी उम्र की व्यक्ति इस फिल्म को देख सकते है।

    यह भी बता दें कि इस फिल्म को कमलेश मिश्रा ने लिखा है और इस फिल्म की कहानी महिलाओं और लड़कियों को होने वाली माहवारी को लेकर फैले अंधविश्वास पर बनी है। यह फिल्म 5 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है।

  • काव्या के झूठ का वनराज करेगा अनुपमा के सामने खुलासा

    मनोरंजन: छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो अनुपमा इस समय हर घर की जान बना हुआ है। लोग अनुपना को खूब पसन्द करते हैं और अनुज अनुपमा की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थकते है। वही इस शो में इस समय जबरदस्त ट्वीस्ट आ रहे हैं अभी हाल ही में अनुज और वनराज दोनो खाई में गिर जाते हैं। वनराज अनुज को खाई में गिरने से बचाता है लेकिन काव्या को लगता है कि अनुज को वनराज खाई में गिराना चाहता है और उसके साथ वह भी खाई में गिर जाता है।

     
    काव्या और अनुपमा दोनो पर इस समय दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनो का बुरा हाल है। लेकिन अब सीरियल में एक और नया मोड़ आने वाला है। क्योंकि काव्या ने झूठ बोला है और कोई उसे फोन पर यह धमकी देता है कि वह यह सच सबको बता देगा की काव्या झूठ बोल रही है।
    असल मे काव्या वनराज को बचाने के लिए झूठ बोलेगी और सारा इल्जाम अनुज पर लगा देगी। वह कहेगी की अनुज ने वनराज को धक्का दिया है।वही काव्या के इस स्टेटमेंट से सभी हक्का बक्का हो जाएंगे लोगो को विश्वास नही होगा की अनुज ऐसा कर सकते हैं। 
    रिपोर्ट के अनुसार काव्या अनुपना से सबकुछ छुपायेगी लेकिन जब वनराज को होश आएगा तब वह अनुपमा को सच बताएगा। वह बताएगा कि खाई में गिरने से पहले क्या हुआ था। वह अंकुश, अधिक और बरखा की सच्चाई अनुपमा को बताएगा, लेकिन क्या इस बार अनुपमा उस पर विश्वास करेगी या वह वनराज को ही दोषी मानेगी। यह अगले एपीसोड में पता चलेगा।

  • शक्तिमान फेस मुकेश खन्ना की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    डेस्क।‘शक्तिमान’ फेस से फेमस हुए मुकेश खन्ना ने हाल ही में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर #सॉरीशक्तिमान ट्रेंड भी कर रहा है। 

    इसी कड़ी में 10 अगस्त को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुकेश के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है और दिल्ली की साइबर सेल से एक्टर के खिलाफ एफआईआर की मांग भी की है।

    इसी कड़ी में स्वाति मालिवाल ने दिल्ली साइबर सेल को कहा है कि FIR की कॉपी के साथ इस मामले में उठाए गए कदम की रिपोर्ट DCW को 13 अगस्त शाम 4 बजे तक जमा की जानी चाहिए। वहीं स्वाति मालिवाल ने ट्विटर पर इसका नोटिस और फोटो भी साझा किया है।

    फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा हैं। उन्होंने लिखा,”शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बल्कि महिलाओं का सम्मान करके भी बना जाता हैं। इस तरह लड़कियों को “धंधे वाली” बोलना मुकेश खन्ना की घटिया सोच प्रदर्शित करता है। आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इनका शो देखकर शैतान बच्चे बोलते थे #SorryShaktiman। आज उन्हें अपने बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”

    आपको यह भी बता दें कि मुकेश खन्ना ने अपने एक वीडियो में कहा था कि जो महिला अगर किसी लड़के को कहे कि मैं आपके साथ इंटिमेट होना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो सिर्फ धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करती।

    मुकेश ने अपने वीडियो में पुरुषों से इंटरनेट पर और वास्तविक जीवन में महिलाओं के बहकावे में आने से सावधान रहने की अपील की थी। एक्टर का ऐसा कहना था कि अक्सर ऐसी महिलाएं ‘निर्दोष पुरुषों’ को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती हैं।

  • जब आप लाल सिंह चड्डा देखेंगे तो वह आपको बहुत पसंद आएगी

    मनोरंजन: अमीर खान की नई आई फ़िल्म लाल सिंह चड्डा पूरी तरह फ्लॉप रही। दर्शक फ़िल्म देखने नही पहुंचे। सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले ही बायकॉट अमीर खान और बायकॉट खान गैंग ट्रेंड करने लगा। लोगो ने अमीर खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमारे भगवान का अपमान किया है और हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

    वही अब आमिर खान ने हिंदी सिनेमा के कंटेंट को लेकर कहा है कि, लोगो को फ़िल्म देखने के बाद यह फैसला करना चाहिए कि फ़िल्म कैसी है। मेरे किरदार पीके और लाल सिंह चड्डा में समानता है तो सिर्फ किरदार की मासूमियत में। उन्होंने आगे कहा कि फ़िल्म देखने के बाद आप समझ पाएंगे की लाल सिंह चड्डा पीके से बिल्कुल अलग है। मुझे विश्वास है कि जब आप लोग इस फ़िल्म को देखने जायेगे तो आपको यह बहुत पसंद आएगी।
    आमिर खान से जब पत्रकारों ने सिनेमा से लम्बे समय तक दूर रहने का कारण पूंछा तो आमिर खान ने कहा, इस फिल्म के कल्ट स्टेटस की वजह से उन्होंने सालों तक लेखक अतुल कुलकर्णी की कहानी सुनने से इनकार कर दिया था? Forrest Gump की मासूमियत एक देसी कहानी के माध्यम से भारतीय दर्शकों के सामने आ सके, क्योंकि यह आमतौर पर ऑनस्क्रीन नायकों के साथ जुड़े गुणों से बिल्कुल अलग है।
    हमने अक्सर देखा है कि हमारा नायक मजूबत शक्तिशाली और धुरंधर होता है। लोग उसके सामने घुटने टेक देते हैं। लेकिन इस फ़िल्म में।ऐसा बिल्कुल नही है। नायक मासूम है। मैं बस यही चाहता था कि भारतीय दर्शकों को भी इसका अनुभव हो, और इसीलिए मैंने यह फिल्म बनाई, क्योंकि यह दुर्लभ है.

  • ब्रह्मास्त्र में ‘वानरास्त्र’ के रूप में शाहरुख खान निभाएंगे भूमिका, लीक हुई तस्वीर

     

     

    डेस्क। ब्रह्मास्त्र में ‘वानरास्त्र’ के रूप में शाहरुख खान की भूमिका के बारे में महीनों से बात की जा रही है।  गुरुवार को, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अभिनीत – अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की तस्वीरें ऑनलाइन दिखाई देती हैं।  वानरस्त्र (भगवान हनुमान से प्रेरित) के रूप में शाहरुख के पहले लुक को भी साझा किया गया है।

    जिसपर ट्विटर पर प्रशंसकों ने उत्साह के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की।  ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में ट्विटर पर फैन पेजों ने ब्रह्मास्त्र की कुछ लीक तस्वीरें भी शेयर की हैं।  ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में से एक में, खून से लथपथ शाहरुख अपने घुटनों पर खड़े दिखाई दे रहे थे 

    वहीं उनके बाएं पैर से सुनहरी चिंगारी रिसती नजर आई।  एक अन्य तस्वीर में, जैसे ही शाहरुख का कथित वानरस्त्र चरित्र हवा में उड़ता हुआ दिखाई देता है, भगवान हनुमान का एक चमकीला सुनहरा सिल्हूट दिखाई देने लगता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शाहरुख की लीक हुई तस्वीरें में हैं, उनके प्रशंसकों को यह यकीन है कि अभिनेता उनकी भूमिका निभाएंगे।  

    तस्वीरों को ट्विटर पर साझा करते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, “ब्रह्मास्त्र (शाहरुख को वानरस्त्र के रूप में दिखाते हुए) के संभवतः दूसरे ट्रेलर से लीक।”  एक प्रशंसक ने अपने घुटनों पर शाहरुख की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “शाहरुख खान ब्रह्मास्त्र से।”

     इससे पहले, प्रशंसकों ने शाहरुख को जून में रिलीज हुए ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में देखने का दावा पेश किया था।  उनके अनुसार, जो व्यक्ति अपने चारों ओर अग्नि के साथ त्रिशूल धारण करता है, और उसके पीछे भगवान हनुमान का अलौकिक बिजली वाला प्राणी है, वह अभिनेता शाहरुख ही था।