Category: entertainment

  • आखिर अक्षय कुमार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्यों किया सम्मानित

    डेस्क। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) केवल अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं कई कारणों से चर्चा में बने रहते है। अभिनेता एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अक्षय किसी और ही वजह से चर्चा में है। और यह कारण आपको हैरानी में भी डाल देगा।

    बता दें कि अभिनेता को आयकर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। आप सोच रहें होंगे कि आयकर विभाग क्यों किसी को सम्मानित करेगा।। तो बता दें कि अक्षय कुमार एक बार फिर देश में सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेता बन गए है। अभिनेता इस वक्त अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में है।

    बता दें कि अक्षय कुमार देश में सबसे अधिक टैक्स पे करते है। जिसके लिए उन्हें आयकर विभाग ने एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता की अनुपस्थिति के कारण इस सम्मान पत्र को उनकी टीम ने रिसीव किया है। 

    अक्षय कुमार पिछले पांच सालों से लगातार सबसे अधिक टैक्स भरने वालों की सूची में प्रथम स्थान पर है। बीते दिनों अभिनेता करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ देखा गया था। 

    अभिनेता की आगामी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ है। जो 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लीड रोल में नज़र आने वालीं हैं। 

    इसके अलावा अभिनेता ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

  • अभिनेत्री आलिया किंग खान से बोलीं डार्लिंग थैंक यू

    डेस्क। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में शाहरुख खान के बारे में अपनी आगामी फिल्म डार्लिंग्स के सह-निर्माण के बारे में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि सुपरस्टार आमतौर पर फिल्मों का सह-निर्माण नहीं करते हैं, लेकिन उनके लिए किया है।  बता दें इस फिल्म में विजय वर्मा भी हैं।

     अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म डार्लिंग्स की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं, जो आलिया के निर्माता के रूप में पहली फिल्म है।  फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को लॉन्च किया गया था और इसने दर्शकों के साथ सही तालमेल बिठाया।  डार्क कॉमेडी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी, शाहरुख खान की रेड चिलीज़ और अभिनेत्री के प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित फ़िल्म है।

     ट्रेलर लॉन्च के दौरान, उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म का सह-निर्माण किया और एक निर्माता के रूप में आलिया की पहली फिल्म के लिए उन्हें एक अपवाद बना दिया।

     उसी के बारे में बोलते हुए, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शाहरुख खान आमतौर पर फिल्मों का सह-निर्माण नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने डार्लिंग्स के लिए ऐसा किया।

     उन्होंने कहा, “शाहरुख ने फोन किया और कहा कि मैं आमतौर पर फिल्मों का सह-निर्माण नहीं करता लेकिन मैं इसे अपवाद के रूप में आपके साथ करूंगा। उन्होंने कहा कि हमें फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आएगा। फिल्म डार्लिंग्स शैली में उन्होंने संदेश दिया, ‘धन्यवाद डार्लिंग्स इस फिल्म को करने के लिए।’”

    आगे उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म के निर्माण का विचार कैसे आया और फिल्म के वर्णन पर उनकी प्रतिक्रिया कैसे हुई।  उसने खुलासा किया कि जब वह फिल्म का वर्णन सुन रही थी तो वह “सीट के किनारे पर” थी।

    उन्होंने कहा, “जब मैं 2019 में जसमीत (निर्देशक) से मिली, तो मेरा शेड्यूल पैक्ड था। लेकिन मुझे नैरेशन लेने की आदत है क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि एक अच्छी स्क्रिप्ट कहां से आ सकती है। कहानी शुरू हुई और वह थी  बहुत सामान्य और अचानक इसने गियर बदल दिए। मैं सीट के किनारे पर थी और यह दुर्लभ है कि मुझे एक स्क्रिप्ट के साथ आश्चर्य हुआ। बहुत स्वाभाविक रूप से मुझे एक विचार आया कि मैं इस पर एक निर्माता बनना चाहूंगा । गौरव वर्मा, सीओओ, रेड चिलीज सहायक थे और उन्होंने कहा कि यह एक शानदार विचार था।”

    इस बीच, उनके पास रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन के साथ ब्रह्मास्त्र है।  वह वंडर वुमन फेम गैल गैडोट के साथ हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगी।  वह रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी।

  • शमशेरा देख लोग बोले कुछ रोल सभी के लिये नही होते

    मनोरंजन: एक्टर रणवीर कपूर की फ़िल्म शमशेर को लेकर काफी दिनों से सिनेमा की दुनिया मे बज बना हुआ है। हर कोई रणवीर कपूर की इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा था लेकिन 22 जुलाई को रिलीज हुई इस फ़िल्म को लोगो ने कुछ खास पसन्द नहीं किया। यह फ़िल्म जितना ट्रेंड में थी उतना ही रिलीज के बाद धड़ाम से नीचे गिर गई। रणवीर कपूर की फ़िल्म शमशेरा की पहले दिन कमाई पहले दिन 10.25 करोड़ थी लेकिन दूसरे दिन से यह स्तर नीचे गिरने लगा ओर लोगो को यह फ़िल्म नही भाई।

    जाने फ़िल्म के फ्लॉप होने की वजह:

    कई लोगो का कहना है कि इस फ़िल्म में संजय दत्त को विलेन के रुप में दिखाया गया है ओर उनके माथे पर भस्म लगी है जिससे हिन्दू धर्म की भावनाएं आहत हुई है ओर लोग इस फ़िल्म का तिरस्कार कर रहे हैं। वही कई लोग कह रहे हैं कि फ़िल्म का स्कीन प्ले अच्छा नही है वह यूजर्स को फ़िल्म से जोड़ नही पा रहा है। जिससे फ़िल्म में ऑडिएंस का इंटरेस्ट नही आ रहा है।
    शमशेरा के फ्लॉप होने का कारण कई लोग एक्टर के माथे मढ़ रहे हैं लोगो का कहना है कि अगर इस फ़िल्म में किसी ओर को लीड एक्टर के रूप में लिया जाता तो यह फ़िल्म फ्लॉप नहीं होती। लोग यह भी कह रहे हैं कि कुछ रोल विशेष लोगो के लिये होते हैं वह सभी पर शोभा नही देते हैं। वही फ़िल्म काफी लंबी है जिसे देखते देखते मन ऊब जाता है ओर एक समय ऐसा आता है जब लगता है कि अब बोरियत हो रही है। यदि फ़िल्म शार्ट होती तो वह ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी।

  • बीमारी के चलते अमेरिका में हैं अभिनेता और BJP नेता सनी देओल, पार्टी इस कारण से नाराज़

    डेस्क। हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता सनी देओल इन दिनों स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के चलते वो इस वक्त अमेरिका में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। सनी के प्रवक्ता की माने तो, ‘बॉर्डर’ स्टार को कुछ हफ्तों पहले अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान पीठ में गहरी चोट लग गई थी जिसके बाद उन्होंने कुछ दिनों तक मुंबई में इलाज करवाया पर फायदा न मिलने पर वो अमेरिका चले गए। 

    अपनी चोट के चलते ही पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी न ही राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचे और न राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में शामिल हो सके। 

    बता दें कि मुंबई में इलाज से फायदा न मिलने के कारण वो दो हफ्ते पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुए। इस दौरान देश में राष्ट्रपति चुनाव हुए और वो वोट नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही वापस लौटेंगे।

    बता दें इन सभी के चलते पार्टी के कुछ नेताओं ने नाराजगी भी जताई है क्योंकि वह पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में से एक थे। वहीं भाजपा का दावा था कि सनी प्रचार के अंतिम चरण में रहेंगे, पर वो नजर नहीं आए। इतना ही नहीं सनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी नहीं पहुँचे थे।

  • सेक्सी अन्दाज में नम्रता का समाने आया वीडियो, मचा तहलका

    मनोरंजन: भोजपुरी स्टार नम्रता मल्ला अक्सर अपने हॉट एंड सेक्सी फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेड करती रहती है। वह अपने बेहद बोल्ड अंदाज के लिये जानी जाती है। उनकी हॉटनेस और सेक्सी लुक को देखकर फैन्स अपनी अंगुली दांतो तले दबाये रह जाते हैं। वह आय दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉटनेस के जलवे से लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती है।

    वही अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक हॉट एंड सेक्सी वीडीयो शेयर की है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला पिन बिकिनी और बेहद शार्ट पैंट में दिखाई दे रही है। वह इस वीडियो में सेक्सी अंदाज में दिख रही है। न्यूड मेकअप के साथ नम्रता मल्ला सेक्स अंदाज में लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि फनी मी। 
    लोग नम्रता की हॉटनेस देखकर उनके आशिक हो गए हैं वह अपने सेक्सी अन्दाज से लोगो की दिल की धड़कन को तेज कर चुकी है। लोग उनके पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि तुम बेहद खूबसूरत हो। बेहद सेक्सी अंदाज है आपका आप खूबसूरत लग रही है। अब तक नम्रता मल्ला की इस पोस्ट पर 5 हजार से ज्यादा लाइक और 200 कमेंट आ चुके हैं।

  • खत्म होगा अनुपमा शो से अनुज कपाड़िया का सफर

    मनोरंजन: छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो अनुपमा आज के समय में हर घर की पहली पसंद बना हुआ है। लोग अनुज और अनुपमा की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। कई लोग उन्हें अब आइडियल कपल मानने लगे हैं। अनुपमा शो मे आय दिन कोई न कोई नया ट्वीस्ट आ जाता है। अभी कल ही की खबर थी कि अब अनुपमा के सामने अनुज का वह सच आएगा जिसे सुनकर उसके पैरो तले जमीन खिसक जायेगे। इस सच के सामने आने के बाद अनुपमा को यह पता चलेगा कि अनुज ने उससे शादी अपने स्वार्थ के लिये की है वह उसे अब तक धोखा दे रहा था।

    वही इस सबके बीच अब खबर यह भी है कि अनुज शो को अलविदा कहने वाले हैं। अनुज अनुपमा से कहते हैं कि वह कपाड़िया इंडस्ट्री को हमेशा सम्भाल कर रखे दोनो के बीच इस बात पर थोड़ी बहुत बहज होती है। लेकिन बाद में अनुज का एक एक्सीडेंट हो जाता है जिससे सभी दर्शक हिल जाते हैं। कहा जा रहा है कि अनुज के किरदार को खत्म करने के लिये मेकर्स यह कर रहे हैं।
    अभी हाल ही में यह खरब उड़ी थी कि अनुज अनुपमा शो छोड़कर जा रहे हैं। अब अगर अनुज की मौत हो जाता है तो क्या दर्शक अनुपमा शो को उतना ही प्यार दे पाएंगे। यह तो आगे के एपिशोड में पता चलेगा कि अनुपमा शो में अभी अनुज का अभिनय जलवा बिखेरेगा या नही। लेकिन इस एक्सीडेंट का बाद आगे अनुपमा में क्या होने वाला है यह जानने के लिए दर्शक बेताब हैं क्योंकि यह एक्सीडेंट बड़े ट्वीस्ट का संकेत दे रहा है।

  • ये अभिनेता अनुपमा में समर का किरदार निभा सकते हैं बेहतर तरीके से

    अनुपमा: छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो अनुपमा के हैंडशम बॉय पारस कलनावत के शो से बाहर होने के बाद अब मेकर्स को नए पारस की तलाश है। मेकर्स की नजर इस समय उन सभी हैंडशम बॉय पर हैं जो पारस यानी समर का किरदार बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस खबर में कौन कौन से अभिनेता हैं मेकर्स की नजर में जो निभा सकते हैं समर का किरदार…

    अगर हम सबसे पहले नम्बर की बात करे तो करण कुंद्रा उन एक्टर में से एक है जिनको यह रोल आसानी से मिल सकता है। करण कुंद्रा को लोग काफी पसंद भी करते है और इनकीं एक्टिंग भी लाजवाब है। इनके अलावा टीवी के हैंडसम हंक आसिम रियाज भी ‘अनुपमा’ में समर के रोल के लिए परफेक्ट हैं। आसिम रियाज अपनी फिटनेस के कारण अपनी उम्र से बेहद छोटे लगते हैं ओर लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। 
    वही अगर हम बात शिविन नारंग की करे तो इन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया है। यह समर का किरदार बखूबी निभा सकते हैं और फैन्स इन्हें आसानी से एक्सेप्ट कर लेंगी। टीवी एक्टर निशांत मलखानी भी अपनी फिटनेस और स्टाइल की वजह से खूब सुर्खियों में रहते हैं। बात अगर समर के किरदार की हो तो निशांत मलखानी भी इस किरदार को आसानी से अदा कर सकते हैं। इनके अलावा इस समय समर का किरदार निभाने के लिये सुमेध मुद्गलकर, करण वाही (Karan Wahi), सुवांश धर (Suvansh Dhar), कुशाल टंडन (Kushal Tandon) परफेक्ट है।

  • Happy Birthday Sonu Sood: आज है सोनू सूद का जानकारी, जाने इनकीं लाइफस्टाइल

    Happy Birthday Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद ने फिल्मों में भले ही विलेन का किरदार निभाया हो लेकिन कोविड के दौर में उन्होंने आम जनमानस के लिए जो किया वह कोई नहीं कर पाया। आज सोनू सूद लोगो के लिये मसीहा है। लोग अपनी समस्या लेकर सोनू सूद के पास जाते हैं और सोनू सूद से जितना सम्भव होता है वह उनकी मदद करते हैं। सोनू सूद की आज के समय मे जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। 

    सोनू सूद के काम की आज भी सराहना होती है। वही आज यानी 30 जुलाई को सोनू सूद का जन्मदिन है और उनके फैन्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोनू सूद की लाइफस्टाइल के बारे में। तो आइये जानते हैं कैसे ही सोनू सूद की लाइफ स्टाइल…
    सोनू सूद वैसे तो सिनेमा जगत से जुड़े हैं लेकिन इनकीं जिंदगी अन्य अभिनेताओं से बिल्कुल अलग है। यह सबकी तरह बहुत लक्जरी जिंदगी जीना नहीं पसन्द करते। सोनू सूद को दिखावा नही पसन्द है। वह आम आदमी की तरह रहते हैं और खुद को जमीन से जोड़े रखने में विश्वास रखते हैं। सोनू सूद के हाँथ हर गरीब की मदद के लिये आगे रहते है। यह एक फ़िल्म में काम करने के लिये 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज लेते हैं। सोनू सूद के पास 130.339 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह अपना ज्यादातर पैसा लोगो की मदद करने में ख़र्च करते हैं।
    सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है जो एक साउथ इंडियन महिला है। यह पंजाब की रहने वाली है इन्हें लाइमलाइट में रहना नही पसन्द है। सोनू और सोनाली की शादी 1996 में हुई थी। सोनू ने कहा कि वह उनकी लाइफ़ में आने वाली पहली महिला है। सोनाली और सोनू की जोड़ी परफेक्ट है वह ज्यादातर समय अपने बच्चो और परिवार के साथ बिताना पसन्द करते हैं।

     

     

     

     

  • शादी के 6 साल बाद बिपाशा बनने वाली है मां पति की खुशी है बेशुमार

    Bollywood: एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली है। अब उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है जो उनके व उनके पति करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी में खुशियां भर देगा। आने वाले बच्चे की जानकारी बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने खुद दी हैं। इन दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी अब यह मां पापा बनने जा रहे हैं। दोनो बच्चे की अनाउंसमेंट करते हुए काफी खुश दिख रहे थे उन्हें नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार है।

    खबर है कि बिपाशा बसु और उनके पति करण ससिंह ग्रोवर अपने आने वाले बच्चे की मेहमान नवाजी की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। दोनो काफी एक्साइटेड है। लोग इन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं।
    बता दें बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से 6 साल पहले शादी की थी। दोनो अपनी मैरिज लाइफ में काफी खुश हैं। यह अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है। फैन्स इनकीं तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं और वह वक्त नही लगता सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इन दोनों को।लोग सेक्सी और हॉट कपल के रूप में जानते हैं यह बेहद बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते है।

  • नसरुद्दीन की पत्नी के बयान पर आई प्रतिक्रिया एक्ट्रेस बोली, आपने न शादी की , न फेरे लिए न निकाह…. साथ है

    बॉलीवुड: अभिनेता नसरुद्दीन शाह की पत्नी ने अभी हाल ही में करवा चौथ के व्रत को लेकर टिप्पणी की है जिसके बाद वह काफी ट्रोल हो रही है। लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको लताड़ लगा रहे हैं। नसरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना ने कहा था कि इक्कीसवीं सदी में लोग करवा चौथ के रीति रिवाजो का पालन कर रहे हैं यह सच मे भयानक है। उनके इस बयान पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कहा, नसरुद्दीन की पत्नी रत्ना पाठक ने जब यह बयान दिया कि क्या मैं पागल हूँ जो मैं करवा चौथ का व्रत रखूंगी। तो इससे मुझे कोई समस्या नहीं हुई। लेकिन अब मैं यह जान चुका हूं कि आपको अगर लाइमलाइट चाहिए। सुर्खियों में आना है तो आपके पास एक ही विकल्प बनता है हिन्दू को टारगेट करना। यह आसान होता है। क्योंकि आपको इस बात का डर नही होता सर तन से जुदा। लेकिन मुझे आपकी इस बात से आपत्ति है कि अपने कहा पढ़ी लिखी लड़कियां।
    क्योंकि यह उनकी अपनी पसंद है। आपने तो शादी भी नही की , फेरे भी नही लिये और न निकाह पढ़वाया। बीच पर जाकर एन्जॉय किया और उसे ही शादी मान लिया। यह आपकी पसन्द थी वह उनकी पसन्द है। इस बयान का वीडियो आज तक न्यूज चैनल के एंकर शुभारंभ ने साझा किया है उन्होंने वीडीयो साझा करते हुए टैग लाइन लिखी है कि हलाला, ट्रिपल तलाक़, चार-चार शादियां और ‘सर तन से जुदा’ पर क्या टिप्पणी है मैडम की???