Category: entertainment

  • 90 के दशक में हंसाने वाली इस अभिनेत्री की खूबसूरती अब लोगों को कर रही कायल

     

    डेस्क। 90 के दशक में ऐसे कई सितारे रहे हैं, जो मुख्य कलाकारों से ज्यादा अपने बेहतरीन साइड रोल के लिए जाने जाते है। उनके बिना फ़िल्म की कल्पना भी नहीं कि जा सकती। कई ऐसी फिल्में आज भी है जहां पर साइड रोल्स ने फिल्मों में चार चांद लगाएं हैं। आपको हैरानी तो यह जान कर होगी कि ये साइड रोल में उटपटांग एक्टिंग करने वाले एक्टर्स लीड ग्लैमरस एक्टर्स-एक्ट्रेसस से ज्यादा पैसे भी चार्ज करते हैं। पर्दे पर कई कलाकारों ने अपनी खास और अलग तरह की कॉमेडी से एक अलग जगह बनाई है। आज हम ऐसी ही एक 90 की दशक की अभिनेत्री की बात करेंगे जिसने अपनी कॉमेडी से आज तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बना कर रखी है।

    मशहूर और दिग्गज अदाकारा गुड्डी मारुति।  गुड्डी मारुति वहीं हैं जो 90 के दशक में कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया करतीं थीं। उस वक्त वह फिल्मों में साइड रोल किया करती थीं। पर आज गुड्डी मारुति का पूरा लुक बदल गया है जिससे आप उन्हें पहचान तक नहीं पाएंगे।

    90 के दशक की फिल्मों में गुड्डी मारुति का वजन काफी बढ़ा हुआ था जिस कारण वो साइड कॉमेडी रोल्स में पर्दे पर बेहद खूबसूरत दिखती थीं। पर्दे पर वह अपने अलग-अलग तरह के रोल से दर्शकों को खूब हंसाया करती थीं। बता दें कि गुड्डी मारुति ने हिंदी सिनेमा में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू किया था। वह 80 के दशक से ही हिंदी सिनेमा में सक्रिय हो गईं थी लेकिन पर्दे पर गुड्डी मारुति को असली पहचान 90 के दशक की फिल्मों ने दिलाई।

    गुड्डी मारुति ने खिलाड़ी, शोला और शबनम, आशिक आवारा, दुल्हे राजा और बीवी नंबर 1 जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से लोगों को कायल कर दिया। फिल्म दुल्हे राजा में गुड्डी मारुति ने इंस्पेक्टर अजगर सिंह की पत्नी का रोल भी किया था। इसमें में अजगर सिंह के रोल को अभिनेता असरानी थे जो दुकानों पर से वसूली किया करता था। इस फिल्म में असरानी और गुड्डी मारुति की जोड़ी ने दर्शकों को खूब लाफ्टर दिया था। पर क्या आप जानते हैं। गुड्डी मारुति अब पहले से काफी बदल गई हैं और उन्होंने अपना वजन भी कम कर लिया है। आज उनकी खूबसूरती देखकर लोग उनको पहचान भी नहीं पाते। 

  • अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से डिलीट की सारी पोस्ट्स लिखा अलविदा, चिंता में फैंस

     

    डेस्क। अदनान सामी ने अचानक इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर के एकाउंट को खाली कर दिया हैं। एकाउंट से सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने के बाद अदनान ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि ‘अलविदा’। 

    अदनान के ऐसा करने से उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। उनके अलविदा वाले पोस्ट पर तमाम फैंस कमेंट करके उनसे इसका कारण पूछा रहे है। फैंस हैरान है कि आखिर गायक ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया और उनकी लोकप्रियता दो दर्शाने वाली एक से एक पोस्ट्स को डिलीट क्यों किया।

    कुछ लोग जहां इसे उनकी नई एल्बम को प्रमोट करने का तरीका बता रहे है। जानकारी के अनुसार बता दें कि ‘अलविदा’ उनके गाने का नाम है। इसलिए कई लोगों ने उनसे इसे लेकर सवाल भी किए हैं। 

    उनके फैंस में से एक तजमेरा शरमीन ने लिखा,”क्या हुआ सर? मुझे लगता है कि ये एक नई शुरुआत होगी! आपका नया गाना या कुछ और?” 

    एक अन्य यूजर ने लिखा,”मुझे नहीं पता आप किस दौर से गुजर रहे हैं पर मैं ये जानता हूं कि आप बहुत ही बेहतरीन व्यक्ति है। खुद से प्यार करो हम आपके लिए हमेशा हैं।” 

    लोग अलग अलग कयास लगा रहे हैं पर सच क्या है यह कोई नहीं जानता।

    आपको यह भी बता दें कि अदनान सामी 90 के दशक के बेहतरीन सिंगर हैं, जिन्होंने ‘भीगी-भीगी रातों में’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘तेरी याद आती है’ और ‘मुझको भी तो लिफ्ट करादे’ जैसे शानदार गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। हाल ही में सिंगर अपने एक नए अवतार के साथ फैंस के सामने आए थे उन्होंने 230 किलो से अपना वजन 75 किलो कर लिया है और शायद अब वो अपने नए गाने से भी सबको चौकाने की फिराक में हैं।

  • अमिताभ की वायरल हो रही अतरंगी फ़ोटो, शो में पैंट की जगह पहन रखा है प्रिंटेड पैजामा

     

    डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ-साथ उनका स्टाइल भी फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस ऐज में भी अमिताभ बॉलीवुड के बादशाह ही कहे जाते हैं। इन दिनों वो अतरंगी अवतार में नजर आए और उनका ये स्टाइल भी फैंस को भा गया।  

    बीग-बी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अलग ही स्टाइल के अतरंगी कपड़े पहन रखें हैं। वैसे तो अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, पर इस बार उनकी पोस्ट कुछ ज्यादा ही इंटरेक्टिव हो गई है जिसको लगातार लाइक और शेयर किया जा रहा है। 

    ”कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन आने वाला है, शो के सेट से सीनियर बच्चन ने ये तस्वीर शेयर साझा की है इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी साझा किया है।

    बता दें इस वायरल तस्वीर में अमिताभ बच्चन ने सफेद रंग की हुडी पहनी है और गले में नीले रंग का मफलर डाल रखा है। पर इसके नीचे अमिताभ ने काले रंग का प्रिंटेड लूस पजामा स्टाइल लोवर पहन रखा है।

    इस तस्वीर के साथ बच्चन ने लिखा,”पहन्ने को दिया पजामा, लगा साड़ी को फाड़ा, आगे छोटी जेब दे दी, और पीछे लगा है नाड़ा।” 

    अमिताभ के इस पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज शो ‘Kaun Banega Crorepati’ का 14वां सीजन जल्द आने वाला है। इस सीजन में अमिताभ बच्चन कई बदलाव लेकर वापस आ रहे हैं। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। अमिताभ बच्चन इस क्विज शो के अलावा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘आंखे-2′,’गुडबॉय’ और ‘ऊंचाई’ में भी नज़र आएंगे।

  • घोड़ी चढ़ने को तैयार मीका सिंह, बेस्ट फ्रेंड ने किया खुलासा

     

     

    डेस्क। मीका सिंह स्वयंवर में अपनी दुल्हनिया की खोज में जुटे थे। मीका को देखकर तो लग रहा है कि उन्होंने घर बसाने की जैसे ठान ही ली हो। बता दें कि मीका के शो में अब सिर्फ 4 राजकुमारियां ही बची हैं, जिनमें से कोई एक मीका सिंह की पत्नी बनेगी।

    पर इसी बीच नई रिपोर्ट्स में उस राजकुमारी के नाम का खुलासा हुआ है जिसके साथ मीका सिंह ने शादी रचाने का फैसला किया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वयंवर मीका दी वोटी की विनर कोई और नहीं, बल्कि मीका सिंह की लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी होंगी। आकांक्षा ने मीका के दिल के साथ ही उनका शो भी जीत लिया है।

    बॉलीवुड लाइफ ने आकांक्षा से जब मीका सिंह का स्वयंवर शो जीतने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- शो जब तक टेलीकास्ट नहीं होता, मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकती मैं एक कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई हूं।

    आकांक्षा ने आगे कहा- मैंने शो जीता है या नहीं, ये देखने के लिए आपको शो को देखना होगा। जानकारी के मुताबिक शो के दौरान मीका सिंह इंदौर में आकांशा पुरी के घर भी गए थे। मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के पेरेंट्स और परिवार संग टाइम बिताया था और  आकांक्षा की फैमिली से मिलकर वो काफी भी खुश थे।  

    आकांक्षा पुरी और मीका सिंह पिछले 10-12 सालों से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। आकांक्षा ने शो में एंट्री करने के बाद बताया था कि स्वयंवर में मीका सिंह को दूसरी लड़कियों के साथ देखने के बाद उन्हें काफी जलन महसूस हुई और तब उन्हें एहसास हुआ कि वो मीका से बेहद प्यार करती हैं।

    आकांक्षा ने फिर बिना कुछ सोचे समझे स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर हर किसी को हैरान किया था। बता दें कि मीका सिंह खुद भी आकांक्षा को देखकर काफी शॉक्ड हुए थे। अब देखते हैं कि क्या वाकई में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर अपना लिया है और दोनों अपनी दोस्ती को रिश्ते में बदलने जा रहें हैं।

  • ऋषि कपूर को नहीं पसंद थीं रणबीर की फिल्में कहते थे बकवास चॉइस

    डेस्क। रणबीर कपूर ने कहा है कि उनके पिता दिवंगत ऋषि कपूर उनकी फिल्मों किनपसंद को ‘बकवास’ कहते थे। बता दें कि रणबीर की दो फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं – करण मल्होत्रा ​​की शमशेरा और अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा।

    यह पूछे जाने पर कि क्या ऋषि ने शमशेरा के कुछ हिस्से देखे हैं, रणबीर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पापा ने करण के साथ अग्निपथ में काम किया था (मेरे पिता ने अग्निपथ में करण के साथ काम किया था)।  उस फिल्म ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई और वह बहुत खुश थे।  

    जब मैंने यह फिल्म साइन की तो वह (ऋषि) बहुत खुश थे क्योंकि वह हमेशा मेरी फिल्म की पसंद के बारे में शिकायत करते थे।

    रणबीर ने कहा, “तेरी फिल्म पसंद एकदम बकवास है। तू ऐसी फिल्म बना रहा है, जो जनता तक नहीं पहुंचती हैं। दुर्भाग्य से, वो ट्रेलर या पोस्टर नहीं देख सकें। पर वह जहां भी हैं मुझ पर गर्व और मुस्कुरा रहे होंगे।”

    करण मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित, शमशेरा काल्पनिक शहर काज़ा पर आधारित है, जहाँ एक योद्धा जनजाति को एक क्रूर सत्तावादी जनरल द्वारा कैद और प्रताड़ित किया जाता है। 

    रणबीर जनरल के खिलाफ लड़ने वाले जनजाति के नेता की भूमिका निभाते हैं, जबकि संजय दत्त फिल्म में जनरल शुद्ध सिंह की भूमिका में हैं।  शमशेरा, जिसमें वाणी कपूर भी हैं, 22 जुलाई को यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    फिल्म के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने हाल ही में एक साक्षात्कार में पीटीआई को बताया था, “जीवन से बड़े चरित्र को चित्रित करना आसान नहीं है क्योंकि इसमें बहुत सारी जिम्मेदारियां भी शामिल हो जातीं हैं।

     साथ ही, इस फिल्म में मेरे दो पात्र हैं..एक चरित्र है  शमशेरा का, जो पिता और पुत्र, बल्ली की भूमिका निभाता है, जिसे एक दूसरे से अलग होना था। मुझे आशा है कि लोग इस शैली में मेरे पहले प्रयास की सराहना जरूर करेंगे।”

  • सूर्या उर्फ शिवकुमार बने बेस्ट इंडियन मेल ऐक्टर, कभी कपड़ो की फैक्ट्री में एक हजार प्रति माह पर करते थे काम

     

     

    डेस्क। देश की सभी फ़िल्म इंडस्ट्रीज के सितारों का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। इस फ़िल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सूर्या का जलवा देखने को मिला है। बता दें कि एक्टर सूर्या का असली नाम सरावनन शिवकुमार है। उनकी फिल्म ‘सोरारई पोट्रु’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। 

    क्या आप जानते हैं कि इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सूर्या पहले कपड़ों की फैक्ट्री में काम करते थे और वहीं से उन्होंने इस चकाचौंध भारी जिंदगी का सफर तय किया। आज उनके 47वें जन्मदिन के अवसर पर हम आपको अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

    जानिए, कौन हैं अभिनेता सूर्या

    तमिल एक्टर शिवकुमार के घर 23 जुलाई 1975 में सूर्या का जन्म हुआ जो आज साउथ सिनेमा के सिंघम भी कहे जाते हैं। वो बसिनेमा में अपनी शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। 

    एक्टर सूर्या ने 22 साल की उम्र में फिल्म ‘नेररुक्कू नेर’से सिनेमा जगत में कदम रखा, जिसे वसंत ने डायरेक्ट किया था।

    पहले कपड़ों की फैक्ट्री में करते थे काम

    जानकारी के अनुसार एक्टर बनने से पहले अभिनेता सूर्या कपड़ों की फैक्ट्री में काम किया करते थे, और अपना जीवन व्यतीत करते थे। उन दिनों सूर्या ने लोगों से अपनी पहचान भी छिपा रखी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने किसी को कभी ये मालूम नहीं होने दिया कि वह किसके बेटे हैं। 8 महीनों तक उन्होंने उस फैक्ट्री में काम किया और उन्हें मेहनताना के तौर पर हर महीने एक हजार रुपये दिए गए।

    इसी कड़ी में जब फैक्ट्री के मालिक को सूर्या की असली पहचान के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत ही उस नौकरी को छोड़ दिया।

    2006 में की इस एक्ट्रेस से शादी

    सूर्या ने एक्ट्रेस ज्योतिका से 11 सितंबर, 2006 में शादी कर ली थी। सूर्या और ज्योतिका ने 1999 में आई फिल्म ‘पूवेल्लम केत्तुप्पर’ में स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में रहीं और आज इस कपल के दो बच्चे, एक बेटी दीया और बेटा देव हैं।

    सूर्या को सिनेमा जगत में असली पहचान फिल्म ‘फ्रैंड्स’ और ‘नंदा’ से मिली जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म नंदा के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता था। उन्होंने ‘कादले निम्माधि’, ‘कृष्णा, ‘श्री’, ‘काका काका’, ‘सिंघम’, ‘निनाततु यारो, ‘अंजान’, ‘कल्याणरमन’ जैसी फिल्मों के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

  • भाभी जी घर है के लोकप्रिय एक्टर दीपेश भान की हुई मौत

    मनोरंजन: छोटे पर्दे का मशहूर शो भाभी जी घर पर है के लोकप्रिय एक्टर दीपेश भान का आज निधन हो गया है। दीपेश भाभी जी घर पर है सीरियल में मलखान का किरदार निभा रहे हैं। दीपेश 41 साल के थे अभी तक इस बात का खुलासा नही हुआ है कि दीपेश की मौत किस वजह से हुई है।

    समाचार एजेंसी एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक दीपेश भान आज सुबह दहीसार में अपनी बिल्डिंग में क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया ओर डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बता दें दीपेश पहले जिम गए थे और वहाँ से लौटने के बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना आरंभ किया।
    दीपेश भान की मौत पर कई एक्ट्रेस ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिनेत्री चारुल मलिक ने दीपेश को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आरआईपी यारा तुम चले गए विश्वास नही हो रहा है। हमारी नजरो से तुम दूर चले गए तुम हमारे ह्रदय में हमेशा रहोगे। मैंने कभी नही सोचा था कि तुम्हारे लिये ऐसा पोस्ट लिखना पड़ेगा। तुम बहुत याद आओगे। 
    अगर हम दीपेश भान की बात करे तो वह बिल्कुल फिट अंदाज के व्यक्ति थे। वह न तो शराब पीते थे और न ही सिगरेट को हाथ लगाते थे। दीपेश भान ने ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’, ‘चैंप’ और ‘सुन यार चिल मार’ समेत कई टीवी धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं निभाई थीं.

     

  • महिलाएं अपने सेक्सी शरीर को दिखाती हैं, तो पुरुष क्यों नहीं? : रणवीर के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा

    डेस्क। राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि रणवीर सिंह का नवीनतम फोटोशूट शायद लैंगिक समानता की तलाश करने का एक प्रयास है, और कहा कि अगर “महिलाएं अपने सेक्सी शरीर को दिखाती हैं, तो पुरुष क्यों नहीं?”  

    राम गोपाल वर्मा हालिया फोटोशूट का जवाब दे रहे थे जो रणवीर ने किया था और पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। रणवीर ने पेपर पत्रिका के लिए एक फोटो शूट के लिए नग्न पोज दिया और पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।  अभिनेता ने ज्यादातर तस्वीरों में कुछ भी नहीं पहने हुए पोज़ दिया।  जहां कई सहयोगियों और दोस्तों ने न्यूड फोटोशूट के लिए रणवीर की सराहना की है, वहीं उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जा रहा है।  अब उन्हें फोटोशूट को लेकर पुलिस की शिकायत का सामना भी करना पड़ रहा है।

     “(मैं) सोचता हूं कि यह लैंगिक समानता के लिए न्याय की मांग करने का उनका तरीका है।  अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं?  यह पाखंड है कि पुरुषों को एक अलग मानक से आंका जाता है।  पुरुषों को भी महिलाओं के बराबर का अधिकार होना चाहिए।’  शिकायत आवेदन अलग से चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए थे, जो पूर्वी मुंबई उपनगर में भी स्थित है;  और एक महिला वकील के द्वारा दायर आवेदन में महिलाओं के शील भंग करने के इरादे के आरोप में रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई।  

    एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “हमें इस मामले में सोमवार को एक एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति और एक महिला वकील से आवेदन प्राप्त हुए। अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हम पूछताछ कर रहे हैं।” 

    रणवीर हाल ही में नेटफ्लिक्स इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में दिखाई दिए। बेयर ग्रिल्स और अब उनके पास कुछ प्रोजेक्ट हैं।  इनमें जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ रोहित शेट्टी की सर्कस शामिल हैं।  

    सर्कस के साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है और कहा जाता है कि यह विलियम शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण है।  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए रणवीर अपनी गली बॉय की सह-कलाकार आलिया भट्ट के साथ फिर से मिले, जिसमें धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी हैं।

  • हुक्के के साथ भारती के बेटे की तस्वीर देख भड़के फैन्स बोले क्या है भाई

    मनोरंजन: कामेडी करने अपनी अच्छी पहचान बनाने वाली भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इस समय अपनी पहली संतान को लेकर सुर्खियों में है। यह सोशल मीडिया से अपने बेटे को काफी दिनों से छुपाए थे लेकिन अब इन्होंने अपने बेटे की तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स के बीच साझा किया ओर लोग इन तस्वीरों को लेकर भारती और लिम्बाचिया को खरी खोटी सुनाकर ट्रोल करने लगे।

    [object Promise]
    भारती ने अपने बेटे की अलग अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की। लोग इनके बेटे को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में इन्होंने अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की जिंसमे वह सफेद रंग के कपड़े में लपेटा हुआ है। लेकिन इस फोटो में लक्ष्य के पास एक हुक्का रखा हुआ है जो लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है ओर लोग हुक्के को लेकर तरह तरह की बाते कर रहे हैं।
    बेटे की फोटो के पास हुक्का देख कर भड़के फैन्स बोले बच्चा बहुत प्यार लग रहा है लेकिन बच्चे के पास हुक्का ठीक नही है। यह स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होता है। वही एक अन्य यूजर कहता है कि बाकी सब तो ठीक है यार लेकिन यह हुक्का किस खुशी में रखा है बच्चे के पास कोई बताएगा क्या। जानकारी के लिये बता दे दो माह पहले भारती को एक बेटा हुआ था। भारती का बेटा बेहद खूबसूरत है ओर लोग उसे काफी प्यार दे रहे हैं।

  • रणवीर पर हुई FIR तो स्वरा का बाहर आया गुस्सा बोलीं

    डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया जिसके बाद से विवाद ने रफ्तार पकड़ ली है। बता दें कि मुंबई में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें शेयर करने के आरोप में उनपर IPC की धारा 292, 293, 509 और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट की धारा 67(A) के तहत केस दर्ज करवाया है।

    इस मामले में एक ओर कई लोग उनका विरोध कर इस कदम की सराहना कर रहें हैं तो कुछ बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन में आगे आए हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर ने रणवीर पर हुई एफआईआर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया भी दी है। स्वरा ने ट्विटर पर आजतक के एंकर सुभांकर मिश्रा के ट्वीट को शेयर करते हुए इसपर प्रतिक्रिया दी है।

    जिसमें एंकर ने लिखा की,” रणवीर सिंह फोटोशूट से मुसीबत में फंसे। महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज। IPC की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज। एडवोकेट वेदिका चौबे ने दर्ज कराई शिकायत। तर्क अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब नंगा घूमना नहीं।”इस ट्वीट को साझा करते हुए स्वरा ने कहा,”अविश्वसनीय मूर्खता और बेरोजगारी हमारे देश में व्याप्त है!”

    आपको बता दें स्वरा के अलावा अर्जुन कपूर, राम गोपाल वर्मा भी एक्टर का सपोर्ट कर रहें हैं। राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं? ये लैंगिक समानता के लिए न्याय की मांग करने का उनका एक तरीका है। 

    अर्जुन कपूर ने क्या कहा

    रणवीर के दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं है। आप लोग रणवीर को 11-12 साल से देखते आ रहे हैं। वो जो भी करते हैं, वो उनकी पर्सनैलिटी का ही एक हिस्सा है।

    साथ ही शर्लिन चोपड़ा ने इसे भेदभाव बताया और उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जब मैंने ऐसा फोटोशूट कराया था तो लोगों और मीडिया ने मुझे चरित्रहीन, जलील और बेआबरू कहकर पुकारा था। उन्होंने आगे लिखा अरे भाई, हमारे जिस्म पर कीड़े पड़े थे क्या?