Category: entertainment

  • Indian Army की ताकत बायां करती Film ‘PALTAN’, देखें ट्रेलर

    [object Promise]

    बॉलीवुड फिल्म ‘पलटन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको ‘बॉर्डर’ फिल्म की जरूर याद आ जाएगी. दोनों ही फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता हैं. यू-ट्यूब पर कुछ ही घंटे में 21 लाख से ज्यादा बार ट्रेलर देखा जा चुका है.

    फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है. इस बार दत्ता ने चीन के साथ सिक्किम के नथुराम में 1967 में हुईं जंग की कहानी बता रहे हैं. फिल्म में जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर जैसे कई दमदार एक्टर्स हैं.

    साथ सेना पर लड़ रहे इन जवानों को हिम्मत देती उनकी पत्नियों के किरदार में ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, दीपिका कक्कड़ और मोनिका गिल जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी.

    फिल्म में एक टैग लाइन का प्रयोग किया गया है जिसमें वो कहते हैं कि ‘सेना का जवान तब नहीं मरता जब वो शहीद होता है, वो तो तब मरता है जब उसकी शहादत को भुला दिया जाता है.’ फिल्म की ये एक लाइन फिल्म की सारी कहानी बयां कर देती है. बता दें फिल्म 7 सितंबर को रिलीज की जाएगी.

  • जंगल में Sunny leone ने बिखेरे अदाओं के जलवे, देखें वीडियो

    [object Promise]

    अपनी खूबसूरती व अदाओं के बॉलीवुड में जानी जातीं सनी लियोनी ने एक बार फिर अपने चाहने वालों का दिल चुरा लिया है.

    [object Promise]
    Bollywood-Sunny-Leoni-Jungle-MTV

    सनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह जंगल में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं.

    इस वीडियो के पीछे का मक्सद भी हम आपको बताते हैं, दरअसल सनी लियोनी जल्द ही एमटीवी चैनल पर आने वाले स्पिटसविला 11 का हिस्सा बनेंगी. जिसका पोस्टर भी हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसके प्रोमो के रूप में यह वीडियो शूट की गई है.

    [object Promise]
    Bollywood-Sunny-Leoni-Jungle-MTV1

  • Sexy अंदाज के साथ पानी में मस्ती की रीटा ओरा ने

    [object Promise]

    ब्रिटिश एक्ट्रैस रीटा ओरा अपनी हॉट लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं. हाल ही में एक बार फिर से रीटा की बोल्ड तस्वीरों ने इंटरनेट पर

    [object Promise]
    Rita Ora 7

    सनसनी मचा दी है. इन तस्वीरों में रीटा  प्रिंटेड स्विमसूट पहने हुए जहाज में एंजॉय करती नजर आ रही हैं.

    पानी में मस्ती की रीटा ओरा1

    कुछ तस्वीरों में रीटा बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं, तो कुछ में वह समुद्र में छलांग लगाते हुए दिख

    [object Promise]
    पानी में मस्ती की रीटा ओरा

    रही हैं. पानी में इस तरह रीटा को एंजॉय करते देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे.

    [object Promise]
    Hollywood-British-Actress

  • आज 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई फ़िल्म शोले के बारे कुछ रोचक बातें

    [object Promise]

    गब्बर का किरदार एक असल जिंदगी के एक डाकू से इन्सपायर्ड था. वह गब्बर नाम का डाकू ग्वालियर के पास रहता था जो पुलिस वालों की नाक कान काट लेता था.

    पहले प्लान के मुताबिक फिल्म में गब्बर को ठाकुर मारता है लेकिन सीन काफी हिंसक दिख रहा था जिसके बाद मेकर्स ने इसमें बदलाव किया. फिल्म में बच्चे के किरदार सचिन को भी क्रूरता के साथ मारने का सीन था जिसे भी हटा दिया गया था.

    फिल्म के क्लाइमेक्स में असली बंदूक की गोलियों का प्रयोग किया गया था. कहा जाता है कि धर्मेंद्र की एक गोली अमिताभ को लग सकती थी लेकिन वह बहुत नजदीक से निकल गई.

    गब्बर फिल्म का सबसे प्रसिद्ध किरदार था, गब्बर का कैरेक्टर. यह आज भी बॉलीवुड के टॉप विलेन की श्रेणी में आता है. फिल्म में गब्बर के कुल 9 सीन थे. फिल्म की शुरुआत में गब्बर ठाकुर के एक लड़के को मार देता है वह लड़का थिएटर एक्टर अरविंद जोशी थे. शर्मन जोशी अरविंद जोशी के ही बेटे हैं.

  • ‘तुम्बाड’ एक बेहद रहस्यमयी और डरावनी फ़िल्म – Trailer

    [object Promise]

    आनंद गांधी की बेहद सराही गई फिल्म शिप ऑफ थिसियस से अपनी पहचान बनाने वाली सोहम शाह एक अनोखी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम है तुम्बाड. इसका टीजर लॉन्च किया जा चुका है. ये आपने आप में रहस्यमयी और डरावना है.

    तुम्बाड के पोस्टर और टीजर ने इस फिल्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ा दी है. टीजर में सोहम बता रहे हैं कि ये पृथ्वी देवी की कोख है. जब ब्रह्माण की शुरुआत हुई तो देवी ने इसी कोख से 16 करोड़ देवी-देवताओं को जन्म दिया था. लेकिन उसे सबसे ज्यादा लगाव था अपनी पहली संतान से. वो अपनी मां की कोख में सोता रहा. उसका अभिशाप दुनिया के लिए वरदान था.

    राजकुमार हिरानी, आनंद एल. राय और अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर तुम्बाड की प्रशंसा कर चुके हैं. हिरानी ने कहा कि उन्होंने विजुअली इतनी हैरतअंगेज फिल्म नहीं देखी. सोहम ने बेहतरीन काम किया है. आनंद राय ने इसे रोंगटे खड़े करने वाली विस्मयकारी फिल्म बताया. अनुराग कश्यप ने टि्वटर पर इसका टीजर शेयर करते हुए इसे गेम चेंजर कहा.

    तुम्बाड की कहानी 1920 के दौर की है. पुणे में एक घटना घटती है. एक प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार की तीन पीढ़ियों के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती है. तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी. सोहम शाह की ये महत्वाकांक्षी फिल्म 6 साल से पाइप लाइन में थी.

    आनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित करने वाली फिल्म कहा है. इसे उनके कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, “तुम्बाड” इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है.

  • एक ऐसा वीडियो जिसमें Sapna चौधरी पीले सूट में कर रही है Dance !

    [object Promise]

    हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अलग-अलग लुक में अपने फैन्स के लिए गाने लेकर आ रही है. सपना चौधरी का अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो पीले सूट में डांस कर रही है.

    सावन के इस महीने में पीले सूट में सपना चौधरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके बाद धड़ाधड़ लाइक और कमेंट इस गाने पर आ रहे हैं.

    सपना चौधरी इस गाने में सिर पर पल्‍लू डाले हुए है और अपने खूबसूरत अंदाज में कह रही हैं ‘सताया न करो…’. वे इस हरियाणवी गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी ने पीले रंग का सूट पहन रखा है.

  • अमिताभ बच्चन के केरल डोनेशन पर troller ने उठाया सवाल

    [object Promise]

    केरल में बाढ़ से मची तबाही ने वहां की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है. दुनियाभर से लोग और संस्थाएं केरल की मदद के लिए आगे आई हैं. इस मुश्किल घड़ी में केरल की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हाथ बढ़ाया है. ऋतिक रोशन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई सितारों ने केरल बाढ़ पीड़ि‍तों की मदद के लिए डोनेशन दिया है.

    लेकिन फिर भी कुछ लोग सितारों के डोनेशन को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में बिग बी ने ट्विटर पर अपनी एक रिकॉर्ड‍िंग स्टूडियो की तस्वीर पोस्ट की है. ये तस्वीर उनके आने वाले शो KBC की शूटिंग के दौरान की है. उनकी इस तस्वीर पर कई फैन्स के रिएक्शन आए हैं लेकिन एक ट्रोल ने अमिताभ की इस तस्वीर के कमेंट में सवाल पूछा- ‘केरल को डोनेशन दिया क्या? अमिताभ ने भी इस ट्रोलर को जवाब देना सही समझा.’ बिग बी ने भी सवाल के लहजे में ही जवाब देते हुए कहा- ‘जी दिया……पता चल गया आपको….आपने दिया क्या?’

    जानकारी के लिए बता दें कि केरल की मदद के लिए अमिताभ ने 51 लाख रुपये दान किए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी कुछ पर्सनल चीजें भी केरल की मदद के लिए दान दी हैं. इनमें उनकी 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट और कई सारे स्कार्व्स, 40 जूतों के जोड़े.

  • ब्राइडल लुक में दिखीं सपना चौधरी

    [object Promise]

    टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी इन दिनों अपने मेकओवर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.

    [object Promise]
    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी

    जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. सपना ग्रीन कलर के लहंगे के साथ शेड्स लगाए हुए काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

    [object Promise]
    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी

    अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सपना ने मांग टीका, नेकलेस और बाकी हैवी ज्वैलरी पहनी है जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहे है. सपना के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

    [object Promise]
    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी

    सपना अपने लुक सो बी-टाउन की एक्ट्रेस को मात दे रही हैं. उनकी लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है. सपना इन लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं. शायद ही इससे पहले उन्हें कभी दुल्हन के लिबास में कैमरे पर कैप्चर होते हुए देखा गया हो.

    [object Promise]
    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस में जाने के बाद सपना की लोकप्रियता काफी बढ़ गई हैं. सोनू के टीटू की स्वीटी की शादी में आइटम सॉन्ग पर डांस कर जहां सपना सने सभी को हैरान कर दिया था.

    [object Promise]
    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी

    आइटम सॉन्स के बाद सभी को उनके बॉलीवुड डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार है. उनकी ग्लैमरस लुक के चलते सपना को तमाम बड़े प्रोजेक्ट्स और शोज ऑफर हो रहे हैं. देसी छोड़ अब वे बॉलीवुड गानों पर भी डांस करती हैं. सपना का ये बदला लुक लोगों को भी इंप्रेस कर रहा है.

    [object Promise]
    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी

  • VIDEO : सुपरहिट Bhojpuri ‘जवानी राख बंद करके’ के नये वीडियो ने मचाई धूम, दस लाख लोग देखकर चुके हैं यह गाना

    [object Promise]

    भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह अक्सर इंटरनेट पर छाए रहते हैं। इसी कड़ी में उनके नये वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। यह वीडियो उनकी ही फिल्म वांटेड के एक गाने ‘जवानी राख बंद करके’ का है, जिसमें वह जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    इस गाने को खुद पवन सिंह और अल्का झा ने मिलकर गाया है। यूट्यूब पर वेब म्यूजिक की ओर से अपलोड किए गए इस गाने को अब तक करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है।

    उधर, हाल ही में रिलीज हुई पवन सिंह की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ ने भी लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। गत 10 अगस्त को बिहार और झारखंड के 51 सेंटरों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन भी किया।

    यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मां तुझे सलाम’ को दर्शकों की मिली वाहवाही से पवन गदगद हैं। इस साफ सुथरी और देशभक्ति से भरपूर फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। यानी इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखने योग्य माना गया है।

    फिल्म में पवन सिंह ने देशभक्त युवक का शानदार किरदार निभाया है जो पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर देता है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में पवन सिंह ने शानदार एक्शन स्टंट भी किए हैं।

    दर्शकों ने पवन के अलावा मधु शर्मा और अक्षरा सिंह के अभिनय को भी सराहा है। निर्माता अभय सिन्हा व समीर आफताब की इस फिल्म के निर्देशक असलम शेख हैं।

  • एक्ट्रेस ने कहा – केरल में आयी त्रासदी ‘भगवान ने दी सजा’ बोला

    [object Promise]

    केरल के लोगों ने इस साल सदी की सबसे भयंकर बाढ़ त्रासदी का सामना किया. राज्य में चारों को तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं. देशभर में साधारण लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक केरल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. राहत फंड में दान दे रहे हैं और सलामती की दुआएं कर रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस-मॉडल पायल रोहतगी ने एक बेहूदा ट्वीट किया है.

    पायल ने केरल में आई भयंकर बाढ़ को गौहत्या से जोड़ा है. इस ट्वीट की वजह से वो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के निशाने पर हैं. ऐसे ट्वीट के लिए उनकी आलोचना की जा रही है.

    क्या लिखा पायल रोहतगी ने ?

    दरअसल, एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा- ”केरल में गौहत्या को बैन नहीं किया गया था. प्यारे केरलवासियों और राजनेताओं, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है. अगर आप ये सब खुलेआम करते हो तो शायद आपको बुरा लगे. लेकिन भगवान ने आप पर आपदा बरसाई है. भगवान एक है. लेकिन आप किसी की धार्मिक भावनाओं को ऐसे आहत नहीं कर सकते.”

    एक्ट्रेस ने ऐसे कई सारे ट्वीट किए हैं. उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- ”इंसान की सफलता और असफलता के आधार पर उसके विचारों को लिया जाता है. बेटा कर्म-कर्म होते हैं. ये किसी भी हिंदू या मुस्लिम को नहीं छोड़ेगा. लेकिन हां आप सभी ने खुलेआम कुछ भावनाओं को आहत किया है. सभी धर्मों का सम्मान करो.”

    तीसरे ट्वीट में पायल लिखती हैं- ”जब बड़े बड़े एक्टर्स देश की एक लड़की के साथ हुई रेप की घटना को धर्म से जोड़कर पेश करते हैं तो सब सही है और नेशनल न्यूज बन जाती है. लेकिन जब मैं अपने धर्म (मेरी मान्यता) को केरल की बाढ़ से जोड़ती हूं तो लोग मुझे अनपढ़ बोलते हैं. साथ ही मेरे करियर ग्राफ पर निशाना साधते हैं.”

    चौथे ट्वीट में पायल ने लिखा- ”मैंने कहा कि किसी के धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि भगवान एक है. लेकिन अपने एजेंडे को सूट करने के लिए आपको मेरा कथन बदलना पड़ेगा. अगर मैं चेक के साथ फोटो पोस्ट नहीं करती तो इसका ये मतलब नहीं कि मैंने केरल बाढ़ के लिए दान नहीं दिया है.”

    बता दें कि सोशल मीडिया पर केरल की बाढ़ को लेकर इस तरह के विवाद पहले भी सामने आ चुके हैं. सामान्य लोगों के साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट और बयान देकर बाढ़ त्रासदी के लिए ऐसे कारण गिनाए हैं. कुछ ने कहा कि सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर जो फैसला दिया गया यह उसी का नतीजा है. कुछ लोगों ने कहा- केरल में जिस तरह बीफ पार्टी की गई, प्रकृति ने उसी का बदला लिया है.