मनोरंजन:- फ़िल्म अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत के बाद इनकीं गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में रही। लोगो का आरोप था की सुशान्त की मौत की हत्या का कारण रिया चक्रवर्ती ही थी लेकिन इस दावे का कोई साक्ष्य नही मिला। वही अब सुशान्त सिंह राजपूत केस में नए पन्ने खुल रहे हैं ओर रिया चक्रवर्ती की समस्याएं पुनः बढ़ती नजर आ रही है। जहां पहले भी रिया से NDPS ने ड्रग्स से जुड़ी पूछताछ की थी. वहीं मंगलवार को रिया और उनके भाई के ड्रग्स पैडलर्स से सीधे संबंधों का खुलासा हुआ है जिसके बाद अब यह मामला काफी फेचिंदा होता दिखाई दे रहा है।
Category: entertainment
-
सुशान्त सिंह राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया के ख़िलाफ़ NCB ने चार्ज शीट निकाली
इस खुलासे ने रिया चक्रवर्ती को लेकर ड्रग सप्लाई के मामले तय कर दिये हैं। NCB ने रिया और उनके भाई के खिलाफ चार्ज शीट निकाली है। चार्जशीट में बताया गया है कि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती ड्रग पैडलर्स के सीधे संपर्क में थे. गांजा और चरस के रेगुलर ऑर्डर उनके जरिए ही दिए जा रहे थे. शौविक ड्रग्स को खरीदकर सुशांत सिंह राजपूत तक अपनी बहन के जरिए सप्लाई किया करते थे. ड्रग्स से जुड़ी सारी पेमेंट्स रिया संभाल रही थी।जानकारी के लिए बता दें NCB ने अभी हाल ही में सुशांत मर्डर केस के मामले में एनडीपीएस कोर्ट के सामने 35 आरोपियों के खिलाफ मसौदा प्रस्तुत किया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की रिपोर्ट पहले ही सीबीआई को दे दी गई थी। लेकिन अब NCB इस मामले में ड्रग के पहलू की जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। इनका शव इनके बंगले पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। कुछ लोग इस मामले को आत्महत्या तो कुछ लोग हत्या बता रहे थे जिसके बाद यह केस सीबीआई को सौंपा गया था। -
इमरजेंसी का टीजर हुआ रिलीज, इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखी कंगना
मनोरंजन: एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक ओर टीजर रिलीज हो गया है। लोग इस फ़िल्म के टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। इस फ़िल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देगी। कंगना रनौत का इंदिरा गांधी के रूप में पहला लुक सामने आते ही ट्रेड करने लगा है। हालांकि अभी इस फ़िल्म की रिलीज डेट घोषित नही की गई है।
बता दें कंगना रनौत उस दौर की सबसे शक्तिशाली महिला राजनेता इंदिरा गांधी की भूमिका में पर्दे पर धमाल मचाएगी। फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियों में नजर आ रही है। वही फ़िल्म के टीजर में वह इंदिरा गांधी की तरह आत्मविश्वास से भरी दिखाई दे रही है। उनका यह अंदाज लोगो का ध्यान अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। कंगना ने इमरजेंसी का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि दुनिया की सबसे शक्तिशाली और विवादित महिलाओं में से एक का चित्रण।जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म धड़ाक आई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नही दिखा पाई। लेकिन इमरजेंसी एक इतिहासिक फ़िल्म है ओर इंदिरा गांधी का नाम इतिहास में आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह एक ऐसी महिला थी जिन्होंने महिलाओं के लिए राजनीति के दरवाजे खोल दिये ओर आज तक वह महिलाओं की प्रेरणा बनी हुई है। इंदिरा गांधी इमरजेंसी के दौरान काफी विवादों में घिरी रही लेकिन इंदिरा ने हमेशा जमीन से जुड़कर लोगो के साथ खड़े होकर राजनीति की है। अब ऐसे मे इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रनौत को देखना बेहद दिलचस्प होगा। -
इस मूवी में दिखाया गया 11 मिनट लंबा रेप सीन, लिया गया ऐक्शन
Most Controversial Movie Scene। फिल्में समाज का आइना दिखाने के लिए होतीं हैं। पर उन्हें भी सेंसर बोर्ड नाम के एक मापदंड से गुजरना पड़ता है जो ये तय करता है कि फिल्म किस तरह के दर्शक वर्ग के लायक क्या यह सामाजिक है या नहीं।
हर देश का अपना एक सेंसर बोर्ड होता है जो फिल्मों को रिलीज से पहले देखकर उन्हें एनालाइज करके पास या फैल कर बड़े पर्दे पर रिलीज़ के लिए रोकने में सक्षम होता है। वैसे तो फिल्म की कहानी को हकीकत के ज्यादा से ज्यादा करीब लाने के लिए मेकर्स हर सीन को जीवंत करने की कश्मकश में लगे रहते हैं।
इसलिए मर्डर का सीन हो या फिर रेप मेकर्स पूरी कोशिश करते हैं कि उसे ज्यादा से ज्यादा असली प्रदर्शित किया जा सके। हालांकि कई बार ज्यादा आर्टिस्टिक होने की कोशिश में फिल्ममेकर्स उस लाइन को क्रॉस कर जाते हैं जिसे सेंसर बोर्ड ने तय कर रखा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे भयानक रेप सीन वाली फिल्म के बारें में? अगर नहीं तो आज हम आपको इससे रूबरू करवाएंगे।
11 मिनट तक बिग स्क्रीन पर रेप
फिल्म ‘इर्रिवर्सेबल’ (Irreversible) अगर आपने देखी है तो आप इससे रूबरू होंगे ही। इस फिल्म में बलात्कार के सीन को इतनी ज्यादा दरिंदगी के साथ दिखाया गया है कि सेंसर बोर्ड को इसे बैन करना पड़ा। बहुत ही कम लोग हॉलीवुड की इस फिल्म के बारे में जानते हैं। इस फ़िल्म में 11 मिनट लंबा रेप सीन दिखाया गया था जो कि दिमाग और दिल दोनों ही हिला देता है।
फिल्म में दिखाया गया था कि एक लड़की शहर के एक सुनसान सब वे से गुजर रही होती है तभी उसके साथ ये भयानक घटना घटती है। फिल्म में रेप पीड़िता की भूमिका मोनिका बेलुची ने निभाई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में बैन कर दिया गया था जिसके बाद मेकर्स को इस फिल्म के सीन को बहुत ज्यादा ट्रिम करके इसको पास करवाना पड़ा। हालांकि इसके सीन अभी भी आपको यूट्यूब पर देखने को मिल जाएंगे।
-
विवेक अग्निहोत्री ने किंग खान को बताया बॉलीवुड की ग्रोथ में बाधा, लोग बोले यहां राजनीति मत करो
डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान को इंडस्ट्री में करीब 30 साल पूरे हो गए हैं। वैसे तो बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ (Shahrukh Khan) का क्रेज हर उम्र के लोगों में देखने को मिलता है। पर किंग खान को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी बहुत होती है। वैसे तो उन पर एक किताब भी लिखी जा चुकी है जो श्रेया भट्टाचार्य ने लिखी है।
अपनी इस किताब में उन्होंने बताया है कि शाहरुख़ को अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म आइकन में से एक माना जाता है। पर अब इसको लेकर द कश्मीर फाइल्स के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा है।
फिल्म निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते ही रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर सकेगी यह एक फैक्ट है। उनका इशारा शाहरुख के साथ ही सलमान की ओर भी था।
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट के बाद कई फैंस ने अपने रिएक्शन दिए। एक यूजर लिखते हैं कि विवेक जी सरकार के साथ लगे रहिए आपको भी जगह मिल जाएगी लोग पसंद करते हैं उनको (खान को) आप भी मेहनत करिये और राजनीति जगह बनाओ।
अमन नाम के एक यूजर लिखते हैं कि जब तक आपके जैसे लोग झूठा प्रोपगेंडा चला के लोगों को गुमराह करते रहेंगे तब तक इस देश में केवल नफरतों का बाजार गर्म रहेगा।
एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया कि आप सिर्फ नफरत बढ़ाओ, इंडस्ट्री खुद ही तबाह हो जाएगी।
आपको बता दें कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कई फिल्मों का निर्माण किया है जिसमें ‘चॉकलेट’, ‘धन धना धन गोल’, ‘हेट स्टोरी’, ‘जिद’, ‘बुद्धा इन ट्रेफिक जाम’, ‘जुनूनियत’ द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
-
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप ओपन होने के बाद फैन दे रहें ऐसी प्रतिक्रिया, वायरल हुई 2013 की पोस्ट
Sushmita Sen Dating Lalit Modi: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और ललित मोदी (Lalit Modi) की रोमांटिक तस्वीरें इस समय खूब ट्रेंड कर रहीं हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है। कुछ समय पहले ही ललित ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि वो सुष्मिता के डेट कर रहे हैं।
सुष्मिता सेन के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस बिजनेसमैन और आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी को डेट कर रही हैं जिसको सुनकर हर कोई रोमांच से भर गया है। फैंस उन्हें इसकी बधाई भी दे रहे हैं। कई रोमांटिक फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें से कुछ तो थ्रोबैक फोटोज भी हैं।
ऐसे में अब ललित का एक पुराना ट्वीट भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो 9 साल पहले सुष्मिता से जवाब मांगते नज़र आते हैं। ट्विटर पर ललित मोदी के 2013 के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ है। बता दें इस ट्वीट में ललित सुष्मिता को टैग कर कह रहे हैं कि मेरे एसएमएस का जवाब दें दीजिए।
एक ट्विटर यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सब यही से शुरू हुआ था’, तो दूसरे यूजर ने इसपर लिखा कि, ‘ कभी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।’
@thesushmitasen reply my SMS
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 27, 2013
ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता सेन के साथ बहुत सी तस्वीरें साझा करके अभिनेत्री को अपनी अर्धांगिनी तक बता दिया था। ललित मोदी के ट्वीट से पहले जहां ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने शादी कर ली है, तो वहीं उन्होंने दूसरा ट्वीट करके इस बात को साफ कर दिया था कि दोनों अभी एक दूसरे को सिर्फ डेट ही कर रहे हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले ही सुष्मिता सेन ने मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप की घोषणा की थी।
-
आज अपना 40वां जन्मदिन माना रहीं शून्य से सुनहरा भविष्य बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा
डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब बात आती है शून्य से सुनहरा करियर बनाने की तो अभिनेताओं और अभिनेत्रियों में पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का ही आता है। आज प्रियंका एक ग्लोबल पर्सनालिटी के रूप में जानी जाती हैं। अपने दम पर खुद का अंपायर खड़ा करने वाली इकलौती एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। आज प्रियंका अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। आज हम उनके बिर्थडे पर बताएंगे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति कितनी है? आज इस खास मौके पर हम उनके फैंस को उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताएंगे।
18 जुलाई 1982 को जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। इंडिया सिनेमा में देसी गर्ल के नाम से मशहूर हुईं प्रियंका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसस की लिस्ट में हैं। आज प्रियंका अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
क्या आप जानते हैं कि प्रियंका ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। पर क्या आप जानते है कि ऐसा शुरुआत से नहीं था एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपना परचम लहराया है।
आज हम बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा की कमाई की, वैसे इस बारे में सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेहद सिंपल और डाउन टु अर्थ दिखने वाली प्रियंका की कुल कमाई दीपिका और कटरीना जैसी एक्ट्रेसस से काफी ज्यादा है। प्रियंका के पास कुल 734 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है, जो उन्होंने खुद के दम पर खरीदी है। साथ ही उनके पति निक जोनस भी अपने प्रोफेशन में बेहद सक्सेजफुल व्यक्ति है।
प्रियंका और निक की ब्रैंड वैल्यू अपने अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा है। दोनों जो भी कुछ करते हैं उसके लिए अच्छा खासा अमाउंट चार्ज करते है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका हमेशा से ही हॉलीवुड में भी बराबर मेहनत कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से निक जोनस के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। पर शूटिंग के सिलसिले या फैमिली से मिलने एक्ट्रेस भारत आती रहती है। ऐसे में कपल के लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन भी आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं। बता दें कि इन दोनों के पास 8 लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जो किसी के पास नहीं है। इससे पता चलता है कि इन्हें गाड़ियों का कितना शौक है और इनकी इनकम का भी मोटा अंदाजा लग जाता है।
-
सुष्मिता सेन में भाई तोड़े सभी रिश्ते, इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर इस सख्स को किया फॉलो
मनोरंजन:- एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुष्मिता सेन से अपने रिश्ते को लेकर ऐलान किया था। सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर ने सोशल मीडिया पर।आग लगा दी। यूजर्स सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बाते करने लगे। कोई इसे उनका पर्सनल मैटर बताकर इसमे इंटरफेयर न करने की हिदायत देता दिखा तो कोई इसे बड़ी ओछी नजर से देख रहा था।
वही अब बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि सुष्मिता सेन ने अपने भाई राजीव सेन को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। इस समय सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी पत्नी चारु आसोपा से तलाक को लेकर सुर्खियों में है। अब सुष्मिता का यू राजीव को अनफॉलो करना यह साफ तौर पर बता रहा है कि वह उनके इस फैसले से खुश नहीं है और उन्होंने उनके साथ अपने सभी संबंधों को तोड़ लिया है। जानकारी के लिए बता दें सुष्मिता सेन अपनी भाभी चारु आसोपा को फ़ॉलो करती है वही राजीव सेन ललित मोदी को फॉलो करते हैं।ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए सुष्मिता सेन ने कहा, मैं खुश हूं कि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि न हमारी शादी हुई है और न हमारी सगाई हुई है। वह स्वतंत्र रूप से प्यार में घिरी हुई है। वह स्पस्टीकरण नहीं देना चाहती। बता दें सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप के बारे में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को कुछ भी नही पता था वह इन सबसे बिल्कुल अंजान थे। -
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई नागिन की महक, जाने कितने रुपये का लगा चुना
मनोरंजन:- इस समय ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सुरक्षा को सख्त करने के बाद भी ठग ग्राहको को नए नए तरीकों से चुना लगा देते हैं। सायबर ठगों की गिरफ्त में हर छोटा बड़ा आदमी फस जाता है। वही अब इनके जुंगुल मे फस गई नागिन 6 की लोकप्रिय ऐक्ट्रेस महक। महक नागिन 6 में विलेन का किरदार निभा रही है लोग इसकी एक्टिंग की वजह से इन्हें काफी पसंद करते हैं।
वही अब इनको सायबर ठगों ने चुना लगा दिया है। महक के साथ यह ठगी कोरियर सेवा लेने के दौरान हुई। ठगी की शिकायत महक ने पुलिस को दे दी है पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। महक को गुरुग्राम में एक कोरियर भेजना था जिसके लिए उन्होंने 12 जुलाई को इंटरनेट पर सर्च किया था। उन्होंने कहा मैं गुरुग्राम एक कोरियर भेजना चाहती थी जिसके लिए मैंने ऑनलाइन चेक किया था। बाद में मुझे एक कॉल आया।महक ने कहा, जिस व्यक्ति ने मुझे कॉल की उसने बताया वह एक कोरियर कम्पनी से बात कर रहा है। उस व्यक्ति ने साइट बताई ओर उसमे 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करवाया। उस व्यक्ति का कहना था कि साइट से ही कोरियर का पेमेंट करना होगा। फिर व्यक्ति ने उनसे लेनदेन के बारे में पूंछा तो उन्होंने कहा गूगल पे। जिसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया। उन्हें बताया गया कि लिंक पर ओटीपी आएगा। लेकिन जैसे ही लिंक आया उनके खाते से 49000 रुपये गायब हो गए। वही जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने सारे खाते और कार्ड फ्रिज करवाये। -
एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश इवेंट में अवॉर्ड के साथ कार्तिक ने ऐसे जीता लोगों का दिल
डेस्क। शुक्रवार को एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2022 में भाग लेने के दौरान कार्तिक आर्यन काफी उत्साहित नज़र आए। सिर्फ इतना ही नहीं अपने अंदाज से एक बार फिर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। अभिनेता ने न केवल मुंबई में स्टार-स्टडेड इवेंट में एक पुरस्कार जीता बल्कि बॉलीवुड के अपने सहयोगियों के साथ बातचीत भी की।
इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में फोटोग्राफरों के साथ एक यादगार पल साझा भी बिताया। अभिनेता, जिन्होंने आखिरी बार हिट फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था, ने फोटोग्राफरों को आश्चर्यचकित कर दिया, जो रेड कार्पेट पर सेलेब्स की तस्वीरें क्लिक करने में व्यस्त थे, एक्टर ने उनके साथ फोटो क्लिक करवाई।
हिंदुस्तान टाइम्स इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2022 में रणबीर कपूर, वाणी कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, कृति सनोन और शिल्पा शेट्टी सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।
कार्तिक इस इवेंट के विजेताओं में से एक थे। अभिनेता ने समारोह में मोस्ट स्टाइलिश मेल का पुरस्कार जीता, जबकि कृति को मोस्ट स्टाइलिश फीमेल घोषित किया गया।
कार्तिक इवेंट में एक प्रिंटेड टाई के साथ एक ग्रे सूट पहने हुए थे, उनके फैशन सेंस के बारे में जब उनसे पूछा गया और कि वो उसमें कैसे सहज दिख रहे थे।
अभिनेता ने कहा कि सहज दिखने का उनका रहस्य ‘परफेक्ट साइज के कपड़े’ था। कार्तिक ने रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाईं। अभिनेता ने इवेंट में पपराज़ी का अभिवादन करने के लिए भी कुछ समय भी निकाला।
इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश में प्रशंसकों के साथ पोज देने से पहले, कार्तिक ने ग्लैमरस सेलिब्रिटी रेड कार्पेट तस्वीरों के पीछे फोटोग्राफरों के साथ भी बातचीत की।
वह रेड कार्पेट के पास जमा फोटोग्राफरों के पास गए और उनके साथ कुर्सी पर बैठ गए। तस्वीरों के लिए पोज़ देते हुए अभिनेता ने फोटोग्राफरों के कैमरे में से एक को कैमरा हाथ मे पकड़ लिया।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पपराजी के साथ कार्तिक की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी। ट्विटर पर यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक को इतना प्यार करने की वजह यही है।
तो वहीं एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया, “कार्तिक आर्यन बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं।”
https://www.instagram.com/tv/CgCmwJDoFty/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
-
Mouni roy ने शेयर की इतनी Hot फोटो, केवल बिकनी में आईं सामने
डेस्क। मौनी रॉय ने एक बार फिर अपनी वैकेशन की तस्वीरों से इंटरनेट पर साझा किया है और बोल्ड लुक में फिर से मॉनी खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। मौनी रॉय इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
मॉनी की जिस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो बेहद ही खूबसूरत और उनकी नेचुरल ब्यूटी को दर्शाने वाली है। इस तस्वीर में मौनी टॉपलेस होकर सफेद कंबल लपेटे, बालों में पीले रंग का फूल लगाए समुद्र के किनारे पर बैठी हैं। अभी तक इस पोस्ट को साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा लोगों को लाइक किया है।
इसके साथ ही मौनी ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो व्हाइट और ब्लू प्रिंटेड टू पीस में नज़र आ रही हैं। मौनी शायद पानी के बीचों-बीच बने विला के बाहर हैं और पोज में फ़ोटो क्लिक करवा रहीं हैं। इस फोटो पर तमाम यूजर्स ने कमेंट किया है और करीब 10 लाख लोगों ने इसको लाइक किया है।
हमेशा से ही मौनी अपने वैकेशन की तस्वीरों के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उन्होंने अपनी शादी के बाद बर्फिली वादियों के बीच ब्लैक बिकिनी पहने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जो बहुत ज्यादा पसंद की गईं थी।
मॉनी रॉय आज टेलीविजन की वो एक्ट्रेस बन गईं हैं जो डेली सोप से अब फिल्मों में अपना सिक्का जमा रही हैं।
बता दें कि मौनी रॉय जल्द ही इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने आएंगीं। इस फिल्म में मौनी ने अंधेरे की रानी जुनून का किरदार निभाया है।