Category: entertainment

  • काली के पोस्टर पर कनाडा के म्यूजियम ने मांगी माफी

    मनोरंजन:- फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की डाक्यूमेंट्री फ़िल्म काली का पोस्टर हंगामा मचाए हुए हैं सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस फ़िल्म का विरोध कर रहे हैं और इनकीं गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। वही इस विरोध के बीच टोरेंटो स्थित आगा खान म्यूजियम ने हिन्दू व अन्य धर्मों के खिलाफ अपराध करने को लेकर माफी मांगी है। 

    एक बयान जारी कर टोरेंटो म्यूजियम ने कहा, अनजाने में अपराध हुआ है जिसके लिए हमे खेद है। टोरेंटो यूनिवर्सिटी अन्डर द टेंट परियोजना के तहत कनाडाई बहुसांस्कृतिक वाद के हिस्से के रूप में विविध जातियों और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्रों को साथ लाई है। उन्होंने कहा कि टोरेंटो मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी का एक प्रोग्राम आगा खान म्यूजियम में आयोजित किया गया था। इसमे कला के माध्यम से सांस्कृतिक संवाद को बढाने का प्रयास किया गया था 
    हमारे इस प्रोग्राम का उद्देश्य विभिन्न धर्मों के लिए सम्मान है। वही हमारे 18 लघु वीडीयो में से 1 वीडीयो अनजाने में सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। जिसके लिए हमे खेद है। इस वीडियो में हिन्दू देवी देवताओं और अन्य धार्मिक समुदाय के लोगो को अपमानित करने की बात कही गई है। जानकारी के लिए बता दें फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई ने अपनी शर्ट फ़िल्म काली का शुक्रवार को पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है।

  • दो दिन बाद रिलीज होगी विवादित फ़िल्म Khuda Hafiz 2, शिया समुदाय अभी भी नाराज

     

    डेस्क। विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार थी पर इससे पहले ही वह इतने विवादों में घिर गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मेकर्स को इसपर माफी तक मांगनी पड़ रही है। 

    बीते दिनों इस फिल्म का गाना ‘हक हुसैन’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था। इस गाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई है। इस वजह से फिल्म के मेकर्स को इस गाने को लेकर मुस्लिम समुदाय से माफी मांगनी पड़ रही है। मेकर्स का कहना है कि जिन भी लोगों की धार्मिक भावनाओं को हक हुसैन गीत से ठेस पहुंची है, हम उनसे माफी मांगते हैं। मेकर्स ने इस संबंध में एक बयान जारी कर माफी मांगी है।

    कुछ समय पहले विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज का गाना हक हुसैन रिलीज हुआ। बता दें कि इस गाने के प्रति शिया समुदाय के लोगों में गुस्सा है। साथ ही उनका कहना है कि गाने में हुसैन शब्द का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इसमें आपत्तिजनक सीन भी दिखाए गए हैं। विशेष समुदाय के लोगों ने हुसैन शब्द और जंजीर के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने इसपर माफी मांगी और सोशल मीडिया पर बयान भी जारी किया। बता दें कि फ़िल्म दो दिन बाद शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।

    यहां देखिए ट्रेलर

    मेकर्स ने क्या लिखा

    मेकर्स ने अपने बयान जानकारी देते हुए कहा है कि, हमने शिया समुदाय की बातों को संज्ञान में लेते हुए गाने में बदलाव करने का फैसला लिया है। सीबीएफसी सेंसर बोर्ड की परमिशन से हमने जंजीर ब्लेड भी हटा दिए हैं और ‘हक हुसैन’ को ‘जुनून है’ से बदल दिया है। आगे उन्होंने कहा कि हम शिया समुदाय के लोगों के माफी मांगते हैं। हमारा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से नहीं था। फिल्म में किसी भी शिया समुदाय के सदस्य को गलत तरीके से प्रदर्शित नहीं किया गया है और न ही शिया समुदाय के किसी भी व्यक्ति पर हमला करते हुए दिखाया गया है।

    मेकर्स ने आगे यह भी लिखा है कि गाने के माध्यम से वह सिर्फ इमाम हुसैन की गौरव गाथा दिखाने का प्यास कर रहे थे। उन्होंने कहा , हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ जाना नहीं था। फिर भी शिया समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने (मेकर्स से) बदलाव (गाने में)  किए हैं। 

    क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबरॉय लीड रोल में हैं। आगामी 8 जुलाई 2022 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Mani Ratnam की फ़िल्म Ponniyin Selvan-1 को क्यों मिल रहा पैन इंडिया सपोर्ट, डबल रोल में ऐश्वर्या

    मणिरत्नम (Mani Ratnam) की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ (Ponniyin Selvan-1) का हिंदी टीजर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

    बता दें कि इस टीजर को अमिताभ बच्चन ने रिलीज किया है। इस टीजर में ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा और विक्रम तीनों अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर्स ने ये घोषणा की थी कि इसके हिंदी टीजर को अमिताभ बच्चन द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

    वैसे तो इस फिल्म में कलाकारों का लुक एक-एक करके जारी किया जा रहा है जो लोगों को काफी आकर्षित भी कर रहा है। फिल्म से जयराम रवि का लुक जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज किया है। बता दें कि, मणिरत्नम की इस पैन इंडिया फिल्म के टीजर को अमिताभ बच्चन, महेश बाबू, सूर्या, मोहनलाल और रक्षित शेट्टी के जरिए अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया।

    बता दें कई दिग्गज कलाकार हैं जो एक साथ एक ही मंच पर इस फ़िल्म में नजर आनेवाले हैं। आप सोच रहें होंगे कि इस फिल्म में ऐसी क्या खास बात है कि सभी सिनेमा इंडस्ट्री; हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ के दिग्गज कलाकार इसे प्रमोट क्यों कर रहे हैं। इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा, वैसे ये एक पैन इंडिया फ़िल्म है जो कई भाषाओं में रिलीज़ होगी।

     

    मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा बताती है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के डबल रोल में नजर आने की संभावना है। खबरों पर विश्वास करें तो ऐश्वर्या फिल्म में पझुवूर की रानी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी दोनों के किरदार में नजर आएंगीं।  पर फिल्ममेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

    पूरे 28 साल की मेहनत से बनी है ये मूवी

    मणिरत्नम की ये फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनी है, जो कि देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म का ताज अपने सर पर रखती हैं। मणिरत्नम की ये फिल्म साउथ के लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के साल 1955 में लिखे गए नॉवेल ‘पोन्नियिन सेल्वन’ की कहानी पर आधारित फ़िल्म होगी। इसकी कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। बता दें कि इस फिल्म के लिए मणिरत्नम तकरीबन 28 वर्षों से काम कर रहे थे। 

    https://www.instagram.com/tv/CfwGygQhICQ/?utm_source=ig_web_copy_link

  • जल्द रोमांटिक फ़िल्म में नज़र आएंगे बॉबी देओल, बोले हो चुका हूं बोर

     

    डेस्क। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने लंबे समय के बाद ‘आश्रम’ वेब सीरीज से वापसी की थी और आश्रम ने बॉबी को एक नई पहचान और नाम दिलाया। बॉबी देओल का चार्म और उनकी फैन फॉलोइंग आश्रम के बाद से और भी तगड़ी हो गई है। आश्रम के तीन सीजन आने के बाद अब बॉबी के फैंस को उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ बॉबी देओल ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। उनका कहना है कि वो जल्द ही एक रोमांटिक मूवी में नजर आने वाले हैं।

    एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि वो हमेशा से अलग-अलग प्रकार के रोल करना चाहते हैं और एक जैसा किरदार करके वो काफी बोर हो गए हैं। हालांकि बॉबी पिछले तीन साल से आश्रम में बाबा का किरदार निभाकर छाए हुए हैं।। बता दें आश्रम में लोग उनके लुक्स और एक्टिंग को काफी पसंद भी कर रहे हैं। पर उनका कहना है कि एक समय पर आकर आप बोर हो जाते हैं इसी लिए वो कुछ नया ट्राय करने जा रहें हैं।

    बॉबी ने इंटरव्यू में कहा कि अलग-अलग किरदारों को करना और अपनी कंफर्ट जोन से बाहर आकर चैलेंज लेना अपने आप में मजेदार अनुभव होता है। बॉबी ने कहा कि वो एक तरह के काम से ऊब जाते हैं और हर तरह की भूमिका के साथ बदलाव को पसंद करते हैं।

    नए प्रोजेक्ट को लेकर बॉबी का कहना है कि उनके मुताबिक दर्शकों को वो चीजें भी देखने को मिलेंगी जो उन्होंने अतीत में की हुई हैं जो कुछ अलग भी होगा। बॉबी ने कहा कि वो जल्द ही एक लव स्टोरी में नजर आएंगे।

    आपको बता दें कि आश्रम में बॉबी देओल बाबा निराला का किरदार कर रहे हैं, जो आस्था के नाम पर लड़कियों का फायदा उठा कर उनके साथ दुष्कर्म करता है। बॉबी को इस वेब सीरीज में त्रिधा चौधरी से लेकर ईशा गुप्ता के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है। बॉबी ने बताया था कि इंटीमेट सीन करते वक्त वो काफी असहज महसूस किया करते थे। अब देखना ये है कि आश्रम को छोड़कर बॉबी किसी फिल्म से दर्शकों को कितना खुश कर पाते हैं।

  • सलमान के शो के कारण बिग बॉस ओटीटी पर लगेगा फुल स्टॉप, 16 वां सीजन क्यों है खास

    टेलीविजन:- टेलीविजन का लोकप्रिय शो बिग बॉस इस समय सुर्खियों है। हर कोई जहां इसके 16 वें सीजन के आने का इंतजार कर रहा है। वही इससे जुड़ी आज एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर बिग बॉस के फैन्स को काफी बड़ा झटका लगने वाला है। असल मे जिस बिग बॉस को पहले सीजन से सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं ओर इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वही अब खबर है कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन इस साल नहीं आने वाला है। अगस्त में शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन अब प्रसारित नहीं किया जाएगा। 

    सूत्रों का कहना है कि 2 अगस्त को बिग बॉस 16 का ओटीटी सीजन नही शुरू होगा। सलमान खान ने कहा था कि टीवी शो बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद इसका ओटीटी वर्जन शुरू किया जाएगा। लेकिन अब जो खबरे सामने आ रही है उससे यह स्पष्ट है कि बिग बॉस का ओटीटी वजर्न इस साल नही आएगा। जानकारी के लिए बता दें बिग बॉस 16 अक्टूबर 2022 में शुरू होगा। ऐसे में इस रियलिटी शो के खत्म होने के बाद यानी अगले साल फरवरी में ही बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत होगी।
    अब हम मेकर्स की बात करे तो वह इसके प्री पॉडक्शन में लगे हुए हैं। घर का सेटअप तैयार किया जा रहा है। दर्शको के लिए यह शो टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें टेलीविजन दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं इस शो को लोकप्रियता टेलीविजन से ही प्राप्त हुई। आज भी लोग इसके शो को बड़े चाव के साथ देखते हैं। यह शो अक्सर अपने कंटेस्टेंट द्वारा दिए गए बयानों को लेकर सुर्खियों में रहता है। अभी हाल ही में इस शो का 15 वां सीजन खत्म हुआ था जिसकी विनर तेजस्वी रही थी वही अब बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं। बिग बॉस के फैन्स को इसके नए शो का बेसब्री से इंतजार है।

  • तेहरान का फर्स्ट लुक आया सामने, जॉन अब्राहम का दिखा जबरदस्त लुक

    Entertainment:- बॉलीबुड एक्टर जॉन अब्राहम इस समय अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। दर्शक जॉन की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां इस समय यह अपनी बहुचर्चित फ़िल्म एक था विलेन के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं वही अब इनकीं फ़िल्म तेहरान का पहला लुक सामने आया है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक ने फैन्स का दिल जीत लिया है। जॉन अब्राहम की यह फ़िल्म एक थ्रिलर फिल्म है। 

    जॉन अब्राहम की इस फ़िल्म का ऐलान मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के माध्यम से किया है। उन्होंने जॉन अब्राहम की अगली फिल्म का एलान करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जॉन अब्राहम का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। वह कड़क लुक में अपने फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वीडीयो शेयर करते हुए मैडॉक फिल्म्स लिखता है कि लाइट कैमरा और थोड़े एक्शन के साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू। बता दें इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक का वीडीयो जॉन अब्राहम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 
    बता दे जॉन की फ़िल्म तेहरान एक सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म है। इस फ़िल्म का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे है और इसकी शूटिंग ईरान में होगी। इस फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। फिल्म साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। अभी जॉन अब्राहम अपने फैन्स के लिए एक था विलेन में नजर आने वाले है इस फ़िल्म के प्रचार प्रसार के लिए जॉन अब्राहम काफी मशक्कत कर रहे हैं। इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पटनी, अर्जुन कपूर नजर आएंगे। इस फ़िल्म से पहले जॉन अब्राहम ने अटैक फ़िल्म की थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जॉन की आगामी फिल्म विलेन 29 जुलाई को।सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • इस मूवी में दिखाया गया 11 मिनट लंबा रेप सीन, लिया गया ऐक्शन

     

     

    Most Controversial Movie Scene। फिल्में समाज का आइना दिखाने के लिए होतीं हैं। पर उन्हें भी सेंसर बोर्ड नाम के एक मापदंड से गुजरना पड़ता है जो ये तय करता है कि फिल्म किस तरह के दर्शक वर्ग के लायक क्या यह सामाजिक है या नहीं।

    हर देश का अपना एक सेंसर बोर्ड होता है जो फिल्मों को रिलीज से पहले देखकर उन्हें एनालाइज करके पास या फैल कर बड़े पर्दे पर रिलीज़ के लिए रोकने में सक्षम होता है। वैसे तो फिल्म की कहानी को हकीकत के ज्यादा से ज्यादा करीब लाने के लिए मेकर्स हर सीन को जीवंत करने की कश्मकश में लगे रहते हैं।

    इसलिए मर्डर का सीन हो या फिर रेप मेकर्स पूरी कोशिश करते हैं कि उसे ज्यादा से ज्यादा असली प्रदर्शित किया जा सके। हालांकि कई बार ज्यादा आर्टिस्टिक होने की कोशिश में फिल्ममेकर्स उस लाइन को क्रॉस कर जाते हैं जिसे सेंसर बोर्ड ने तय कर रखा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे भयानक रेप सीन वाली फिल्म के बारें में? अगर नहीं तो आज हम आपको इससे रूबरू करवाएंगे।

    11 मिनट तक बिग स्क्रीन पर रेप

    फिल्म ‘इर्रिवर्सेबल’ (Irreversible) अगर आपने देखी है तो आप इससे रूबरू होंगे ही। इस फिल्म में बलात्कार के सीन को इतनी ज्यादा दरिंदगी के साथ दिखाया गया है कि सेंसर बोर्ड को इसे बैन करना पड़ा। बहुत ही कम लोग हॉलीवुड की इस फिल्म के बारे में जानते हैं। इस फ़िल्म में 11 मिनट लंबा रेप सीन दिखाया गया था जो कि दिमाग और दिल दोनों ही हिला देता है।

    फिल्म में दिखाया गया था कि एक लड़की शहर के एक सुनसान सब वे से गुजर रही होती है तभी उसके साथ ये भयानक घटना घटती है। फिल्म में रेप पीड़िता की भूमिका मोनिका बेलुची ने निभाई थी। इस  फिल्म को सिनेमाघरों में बैन कर दिया गया था जिसके बाद मेकर्स को इस फिल्म के सीन को बहुत ज्यादा ट्रिम करके इसको पास करवाना पड़ा। हालांकि इसके सीन अभी भी आपको यूट्यूब पर देखने को मिल जाएंगे। 

  • Arvind Akela Songs: Branded Buti रिलीज़ के साथ ही बन गया Bhojpuri Superhit Songs

     

    डेस्क। वैसे तो भोजपुरी गानों की भरमार लगी है।। अपने गाने देने के साथ ही भोजपुरी सिनेमा के गीतकार बॉलीवुड और हॉलीवुड का भी रीमेक बनाने में काफी आगे हैं। भोजपुरी एक्टर और सिंगर (Bhojpuri Actor) अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) अपनी दमदार गायिकी के लिए काफी अधिक जाने जाते हैं। उनके गाने बहुत जल्द देश भर में पार्टी सांग्स की सूची में प्रमुख बन जाते हैं। जो कोई भी गाना आता है मिनटो में वायरल हो जाता है। उनके फैंस भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    ऐसे में सावन के पहले धूम मचाने के लिए उनका नया वीडियो सॉन्ग (Ankush Raja Video Song) सामने आया है। उनका गाना ‘ब्रांडेड बूटी’ (Branded Buti) बहुत जल्दी ही अपना ब्रांड बनाने में कामयाब रहा है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अंजलि झा (Anjali jha) थिरकते हुए नज़र आ रही हैं और दोनों ही भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नज़र आ रहें हैं।

    बता दें भोजपुरी सांग (Bhojpuri gana) ‘ब्रांडेड बूटी’ (Branded Buti) को Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें एक्ट्रेस अंजलि झा (Anjali jha) को कल्लू के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता हैं और दोनों ही एक्टर्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री भी सांग में दिखाई गई है। इस सांग को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस भी इस म्यूजिक वीडियो पर खूब कमेंट्स कर के प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

    इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस गाने को काफी इन्जॉय कर रहे हैं।बता दें कि गाने में दोनों ही एक्टर्स को भगवा रंग में साधूओं के अंदाज में देखा जा सकता है। इनके बीच की कैमिस्ट्री हर किसी को बहुत भा रही है। इस वीडियो में दोनों जमकर ठुमके भी लगा रहे हैं और भोलेनाथ की भक्ति का ये गाना सारे माहौल को भक्तिमय बनाने वाला बताया जा रहा है। इसे चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 19 हजार से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।

    इसे जोशीले अंदाज में गाया है अरविंद अकेला कल्लू ने और इसके राइटर रौशन सिंह विश्वास हैं। इसको म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस सांग के डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं। इसके असिस्टेंट एडिटर आनंद कुमार हैं। और इस गाने के कोरियोग्राफर प्रेम बाबू और विक्रम पासवान जी हैं। 

  • जन्मदिन के दिन कैटरीना करेगी प्रेग्नेंसी का ऐलान

    मनोरंजन:- अभी हाल ही में न्यू वेडिंग कपल रणवीर कपूर व आलिया भट्ट ने अपने फैन्स को अपने घर आने वाले एक नन्हे मेहमान की जानकारी देते हुए उनके साथ अपनी खुशी साझा की। लोगो ने दोनो को जमकर बधाई दी। वही अब इस समय सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल काफी ट्रेंड कर रहे हैं। लोग कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि अब जल्द ही वह अपने फैन्स को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दे सकती है।

    असल मे लोगो का कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाना जायज भी है। क्योंकि लम्बे समय से कैटरीना कैफ सोशल मीडिया से दूर है। वही वह कई पार्टीज ओर इवेंट में भी पब्लिक एपियरिंग करने से बच रही है। वह काफी कैमरे से दूर दूर नजर आ रही हैं जिसके कारण उनके फैन्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कैटरीना अपने जन्मदिन के दिन प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सकती है। 
    जानकारी के लिए बता दे 16 जुलाई को कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। फैन्स को इनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार है। लोग यह उम्मीद लगा रहे हैं कि कैटरीना अपने जन्मदिन के दिन लोगो को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर खुश कर देंगी। लोग यह भी कह रहे हैं कि कैटरीना का काफी विद करण के शो से गायब रहने का कारण भी उनकी प्रेग्नेंसी है। कैटरीना को आखिरी बार करण के 50 वें जन्मदिन में देखा गया था। जिसके बाद से वह पब्लिक के बीच से गायब है। 
    हालाकि कैटरीना के परिवार ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को कई बार नकारा है। उनका कहना है कि वह अपने काम में काफी व्यस्त हैं जिसके चलते वह लोगो को समय नही दे पा रही है। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग अलग रखती है। अभी कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म क्रिसमस की शूटिंग कर रही है यह एक एंटरटेनमेंट फ़िल्म है।

  • टाइगर बोले बाथरूम जाना चाहिए, फैन ने लिखा छोटी बच्ची हो क्या!

    Tiger New post । टाइगर श्रॉफ अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए काफी जाने जाते हैं।  अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने नवीनतम पोस्ट में अपने एक डांस स्टेप का खुद ही मजाक उड़ाया।  टाइगर ने एक मज़ेदार कैप्शन के साथ नृत्य करते हुए उनका एक प्रभावशाली वीडियो साझा किया।

    इस वीडियो को पोस्ट कर टाइगर ने कैप्शन में लिखा कि ऐसा लगता है कि वह बाथरूम की ओर भागना चाहते थे। इसपर गणपथ की उनकी सह-कलाकार कृति सनोन और उनके कई प्रशंसकों और अनुयायियों ने प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। 

    वीडियो को साझा करते हुए, टाइगर ने लिखा, “मुझे लगता है कि वास्तव में मैं इस शॉट के दौरान बाथरूम जाना चाहता था …” बता दें कि वह इस दौरान कुछ तेज पैर वाला जबरदस्त डांस स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    एक बाइकर डांस स्टेप को जारी रखते हुए उसके चारों ओर चक्कर लगाते हुए दिखाई देता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 4.45 लाख से भी अधिक ‘लाइक्स’ मिले है।  कृति सनोन ने प्रतिक्रिया में हंसते हुए इमोजी पोस्ट किए । एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “इस तरह मैं भीषण गर्मी की दोपहर में संगमरमर के फर्श पर नंगे पांव चलता हूं।” 

    एक अन्य ने कहा, “हाहाहाहाहाह … उस विधा में आप सही कर रहे हैं।”  एक फैन ने तो यहां तक ​​कह दिया, ”टाइगर छोटी बच्ची हो क्या?” 

    बता दें कि टाइगर ने अपनी नई फिल्म गणपथ की शूटिंग पूरी कर ली है।  यह इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  लद्दाख में कठिन शेड्यूल के बाद, अभिनेता अब रेम्बो की तैयारी शुरू करेंगे, इसके बाद अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां में नज़र आएंगे। 

    टाइगर को आखिरी बार हीरोपंती 2 में देखा गया था, जो अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  अभिनेता ने कहा है कि वह बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन से दुखी हैं।  निराशाओं से कैसे निपटते हैं, इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने एक साक्षात्कार में पीटीआई को बताया, “यह निश्चित रूप से दिल तोड़ने वाला था।  मैं अपनी सभी फिल्मों से बेहद जुड़ा हुआ हूं।  इसलिए अगर कोई फिल्म नहीं चलती है तो यह हर बार मुझ पर भारी पड़ता है।  मैं काम में खुद को डुबो कर वापस उछाल देता हूं।”

    https://www.instagram.com/reel/Cf8SFHppg94/?igshid=YmMyMTA2M2Y=