Category: entertainment

  • श्री राजपूत करणी सेना की आगे झुकी पृथ्वीराज की टीम बदला गया फ़िल्म का नाम

    रिलीज से पूर्व अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज एक बार पुनः सुर्खियों में है। इस फ़िल्म के सुर्खियों में होने का कारण इसका नाम है। राजपूत करणी सेना ने इस फ़िल्म का कड़ा विरोध जताया है और इसके नाम बदलने की बात कही है। सेना द्वारा जताए विरोध के बाद अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब इस फ़िल्म का नाम सम्राट पृथ्वीराज होगा। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने करणी सेना से कई दौरे की वार्ता की और वार्ता के पश्चात इस इस फ़िल्म का नाम बदलने की सहमति जाहिर की। 

    [object Promise]
    करणी सेना ने यह एक पत्र लिख यशराज फिल्म्स ने यह निवेदन किया था की महान राजा पृथ्वीराज पर बनी इस फ़िल्म के नाम मे परिवर्तन होना चाहिए और उनके नाम के आगे सम्राट लिखा जाना चाहिए। प्रोडक्शन हाउस ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को भेजे पत्र में कहा, “हमारे बीच कई दौर की बातचीत के अनुसार, और जताई गई शिकायत को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए, हम फिल्म का नाम बदल कर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ कर देंगे। वही अब आज इस फ़िल्म का नाम परिवर्तित कर दिया गया है।
    [object Promise]
    वाईआरएफ ने अपने पत्र में कहा, हमे हमारे बीच हुए आपसी समझौते से कोई समस्या नहीं है और न हमे इस फिल्म के संबंध में कोई और आपत्ति है आपके द्वारा पहले उठाए गए अन्य सभी बिंदु अब हमारे बीच विवाद के विषय नहीं हैं। जानकारी के लिए बता दें चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
    [object Promise]
    बताते चले श्री राजपूत करणी सेना ने इससे पहले फ़िल्म पद्मावत का नाम बदले जाने का विरोध किया था। जिसके बाद इस फ़िल्म के नाम मे परिवर्तन किया गया था।

  • अश्लील वीडियो पोस्ट कर विवादों में घिरी पूनम पांडे न्यूड फोटोज पोस्ट के लिए चलाती है प्राइवेट एप

    मनोरंजन:- बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे गोवा में न्यूड फोटोशूट और वीडियोग्राफी के मामले में कानूनी कार्यवाही में फसती दिखाई दे रही है। क्योंकि खबर आ रही है कि गोवा पुलिस ने पूनम पांडे के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूनम पांडे पर दाखिल चार्जशीट में आरोप लगा है कि उन्होंने चपोली डैम पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर नियमों का उल्लंघन किया है। गोवा पुलिस ने इस मामले में पूनम पांडे के अलावा उनके पति सैम बॉम्बे को भी शामिल किया है।

    [object Promise]
    Poonam pandey

    जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में पूनम पांडे अपने पति के साथ गोवा घूमने गई थी। उन्होंने चपोली डैम पर गलत तरीक़े से अपना वीडियो शूट करवाया उनके वीडीयो शूट के दौरान लोगो को काफी परेशानी हुई। लेकिन पूनम ने लोगो पर ध्यान न देते हुए अपनी मर्जी का किया।

    पूनम ने यह वीडियो शूट करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया। वीडीयो पोस्ट होने के बाद वायरल हो गया स्थानीय लोगो ने पूनम के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की है और कहा है की इनके चलते कई लोगो के एन्जॉयमेंट में समस्या आई है।

    [object Promise]
    Poonam pandey

    बताते चले अभी हाल ही में कंगना के शो लॉकअप से पूनम पांडे को खूब लोकप्रियता हासिल हुई है। पूनम पांडे अपना एक प्राइवेट ऐप चलाती हैं जिसमें वे अपनी न्यूज वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। इस ऐप को सब्सक्राइब करना होता है जिसके लिए अलग-अलग हिसाब से चार्ज भी लिए जाते हैं। इसी के लिए पूनम पांडे वीडियो शूट कर रही थीं। पूनम पांडे पहले से ही टॉपलेस होने की वजह से विवादों में घिरी रही हैं ।

     

  • Stranger things season 4: रिलीज से लेकर कास्ट तक, पढ़िए कम्पलीट डिटेल

    डेस्क। लंबे इंतजार के बाद स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन दर्शकों के लिए रिलीज़ को तैयार है।  इस बहुचर्चित साइंस-फिक्शन हॉरर ड्रामा की दो रिलीज़ डेट हैं, पहले चार एपिसोड 27 मई यानी आज आएंगे, जबकि एपिसोड का अगला सेट 1 जुलाई को रिलीज़ होगा। कोविड 19 के समय तीसरा सीज़न नेटफ्लिक्स पर लगभग तीन साल पहले 4 जुलाई, 2019 को आया था। स्ट्रीमर ने इसके बाद वीवर्स को बहुत ही लंबा इंतज़ार करवाया। पर हमेशा चर्चित रहने के लिए एक के बाद कई टीजर रिलीज़ किए गए।

    स्ट्रेंजर थिंग्स सीज़न 4 कहाँ और कब देखें?

    स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन चार की स्ट्रीमिंग 27 मई से विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी।

    स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 के निर्देशक कौन हैं?

    शॉन लेवी

    स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 के कास्ट के बारे में जाने-

    जॉयस बेयर्स के रूप में विनोना राइडर

    जिम हूपर के रूप में डेविड हार्बर

    माइक व्हीलर के रूप में फिन वोल्फहार्ड

    ग्यारह / जेन हूपर के रूप में मिली बॉबी ब्राउन

    गैटन मातराज़ो डस्टिन हेंडरसन के रूप में

    लुकास सिंक्लेयर के रूप में कालेब मैकलॉघलिन

    विल बायर्स के रूप में नूह श्नैप

    मैक्स मेफील्ड के रूप में सैडी सिंक

    नैन्सी व्हीलर के रूप में नतालिया डायर

    जोनाथन बेयर्स के रूप में चार्ली हीटन

     स्टीव हैरिंगटन के रूप में जो कीरी

    माया हॉक रॉबिन बकले के रूप में नज़र आएंगी

    एरिका सिंक्लेयर के रूप में प्रिया फर्ग्यूसन

    करेन व्हीलर के रूप में कारा बूनो

    मरे बौमन के रूप में ब्रेट जेलमैन

    पीटर बैलार्ड के रूप में जेमी कैंपबेल बोवर

    एडुआर्डो फ्रेंको अर्गीले के रूप में

    एडी मुनसन के रूप में जोसेफ क्विन

    स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीज़न स्टारकोर्ट की लड़ाई के बाद शुरू होगा।  17 फरवरी, 2022 को, नेटफ्लिक्स ने सीज़न के लिए एक विवरण जारी किया था, जिसके मुताबित “स्टारकोर्ट की लड़ाई के छह महीने हो गए हैं, जो हॉकिन्स के लिए आतंक और विनाश लेकर आया। इसके बाद संघर्ष करते हुए, हमारे दोस्तों का समूह पहली बार अलग हो गया है। इस कमजोर समय में, एक नया और भयानक अलौकिक खतरा सामने आता है, जो एक भीषण रहस्य पेश करता है, जिसे अगर सुलझाया जाता है, तो अंततः उसकी भयावहता को समाप्त कर सकता है।” मोटा मोटा कुछ ऐसा विवरण बताया गया था जो आज रिलीज़ के बाद से ही क्लियर हो जाएगा।

  • अलविदा केके:- सोशल मीडिया पर केके की याद में लगी गम की लड़ी

    मनोरंजन:- बॉलिवुड के सबसे पॉप्युलर सिंगर्स में से एक केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) का कल यानी 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। के के ने कल कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस दी थी परफॉर्मेंस में बाद के के को हार्ट अटैक आया और उनका देहांत हो गया। सूत्रों का कहना है कि के के को जब दिल का दौरा पड़ा तो लोग उन्हें जल्दी जल्दी। अस्पताल लेकर निकले लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया।  

    के के की मौत से पूरे देश मे मातम छाया हुआ है के के एक लोकप्रिय सिंगर थे। सोशल मीडिया पर के के को लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई स्लैब्स ने के के को श्रद्धांजलि दी है। 

    जाने के के की जिंदगी:-

    केके का जन्म 23 अगस्त, 1968 को नई दिल्ली में एक मलयाली परिवार में हुआ था। कृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें उनके मंच नाम केके के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से प्राप्‍त की और दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
    के के ने 1999 में अपनी बचपन की प्रेमिका ज्योति से शादी की थी। केके के परिवार में उनकी पत्नी ज्योति और उनके दो बच्चों, बेटा नकुल कृष्ण कुन्नाथ और बेटी तमारा कुन्नाथ हैं।
    अगर हम केके की कुल सम्पत्ति की बात करें तो इनके पास लगभग 80 लाख डालर की संपत्ति थी। कथित तौर पर गायक के पास लग्जरी कारें भी थीं।

    सोशल मीडिया पर केके की याद में लगी गम की लड़ी:- 

     

     

     

     

     

     

  • अपनी गिरलफ्रेंड से Karan V Grover ने रचाई शादी फोटे देखे दंग रह गए फैन्स

    Bollywood:- टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने अपनी गिरलफ्रेंड पॉपी जब्बल के शादी रचा ली है। करण ने शादी के बाद जैसे ही अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वह वायरल हो गई और सुर्खियां बटोरने लगी। लोग अभिनेता करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) और उनकी पत्नी पॉपी जब्बल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

    अपनी शादी की जानकारी Karan V Grover ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स को दी है। Karan V Grover ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें उनकी पत्नी पॉपी जब्बल बेहद खूबसूरत लग रही है पॉपी ने शादी में वाइट कलर का लहंगा पहन रखा था लहंगे के साथ वह भारी ज्वैलरी में नजर आ रही है। 
    वही Karan V Grover ने अपनी पत्नी के लहंगे से मैच खाती हुई हाफ शेरवानी और लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहन रखी है। पिंक शेरवानी में Karan V Grover बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता ने इंस्टाग्राम में कैप्शन में लिखा- आखिरकार हमने कर ली, 31-05-2022। अभिनेता के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • कश्मीर में हो रही टार्गेटेड किलिंग का जिम्मेदार कौन, क्या कश्मीर फाइल्स के प्रोपेगैंडा से शुरू हुई टार्गेटेड किलिंग

    Bollywood:- जब से फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स बनी है तब से यह चर्चा का विषय बनी हुई है कोई इसे मुस्लिम विरोधी फ़िल्म बता रहा है तो कोई इसे कश्मीरी पंडितों के दर्द की दास्तां कह रहा है। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो इस फ़िल्म को लेकर हिन्दुफोबिया की कहानी गढ़ रहे हैं और कह रहे हैं फ़िल्म में महज एक ही पक्ष दिखाया गया है। 

    वही अगर हम फ़िल्म एक्टर कमाल आर खान की करें तो यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने ट्वीट्स के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वही अब इन्होंने कश्मीर में हो रही टारगेटेड किलिंग पर एक ट्वीट किया है जो चर्चा का विषय बन गया है और फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को सावालो के घेरे में ला रहा है
    कमाल ने ट्वीट कर कहा है कि जब फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स नहीं आई थी तो कश्मीर के पंडित सुकून से जी रहे थे। लेकिन विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने प्रोपोगेंडा फैलाया आतंकियों को उकसाया जिसका परिणाम यह है कि आज कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर भागना चाह रहे हैं जबकि विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ऐश काट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में पिछले एक साल के भीतर तकरीबन 44 मुस्लिम आतंकियों द्वारा मारे गए हैं। 
    उन्होंने आगे कहा आज जो कश्मीर के हालात हैं उसके बाद कश्मीरी पंडित वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें भागने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस उन्हें रोक रही है। विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने गरीब कश्मीरी पंडितों के बलबूते पर 200 करोंड कमाए है और आज वह उसपर ऐश कर रहे हैं अगर वह उन्हें 100 करोंड भी दे देते तो उनकी जान बच जाती।  

     

     

     

  • ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन की तारिफ के बांधे पुल

    Entertainment:- बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन का बीच अब रिश्ता खत्म हो गया है लेकिन इनके फैन्स इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ करने से नहीं थकते है। अभी हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अपनी एक्स वाइफ सुजैन की तारीफ के पुल बांध दिए। उन्होंने सुजैन की तारीफ करते हुए लिखा है कि मुझे आपपर बहुत गर्व है आप सुपरस्टार हो।

    [object Promise]
    जानकारी के लिए बता दें सुजैन खान ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो एक इवेंट का है इसमे सुजैन अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही है। सुजैन ने वीडीयो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ऊर्जा कभी झूठ नहीं बोलती. अपने आप को ऐसे लोगों के बीच रखे जो कि बहुत सकारात्मक हो, जिससे आप भी चमक उठेंगे और आप दुनिया को भी चमकते हुए देखेंगे। 
    बताते चले सुजैन और ऋतिक रोशन का रिश्ता टूट हुए 8 साल हो गए हैं। इन दोनों के 2 बच्चे हैं जिनकी परवरिश ऋतिक और सुजैन साथ में करते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में ऋतिक रोशन तमिल सुपरहिट फिल्म की हिंदी रीमेक ‘विक्रम वेधा’ में नजर आएंगे।

  • नुसरत भरुचा बोलीं सैनिटरी पैड के साथ कंडोम भी बैग में लेकर निकलना चाहिए

    डेस्क। अभिनेत्री नुसरत भरुचा की फिल्म ‘जनहित में जारी’ 10 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ये एक सामाजिक मुद्दे पर केंद्रित पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कंडोम के मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म में नुसरत जो एक कंडोम बेचने वाली कंपनी में काम करती हैं। वहां पहले किसी लड़की ने काम नहीं किया होता है जिस कारण से उनको कई तरह के चैलेंज फेस करने पड़ते हैं। यही चैलेंज नुसरत को फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी फेस करने को मिल रहा अपनी आगमी फ़िल्म से पहले उनको लगातार ट्रोल किया जा रहा हैं । इसी कड़ी में नुसरत ने अलग अलग प्रोमोशनल इवेंट्स में फ़िल्म से जुड़ी कई बातें बताई हैं।

    नुसरत कहती हैं कि कंडोम कितना इंपॉर्टेंट है यह बात उन्हें खुद फिल्म के लिए रिसर्च और काम के दौरान पता चली। वो आगे कहतीं हैं कि आम लोग कंडोम को सिर्फ सेक्स के नजरिए से देखते हैं। इस नजरिए को बदलने की जरूरत है। इसे हमे प्रोटेक्शन और सिक्युरिटी की नजर से देखना चाहिए। 

    वो बतातीं है की मेरी (उनकी)  फैमिली में सेक्स एजुकेशन को लेकर सबुइ लोग काफी ओपन माइंडेड हैं। यही वजह है कि मैं हर तरीके की बात अपनी फैमिली से शेयर कर पाती हूं। मुझे ऐसा लगता है कंडोम का यूज न करने पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। प्रेगनेंसी के साथ ही अबॉर्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

    जानकारी के मुताबित, इस फिल्म में बढ़ते अबॉर्शन केसेस पर भी चर्चा की गई है। जब आप इसका डेटा देखेंगे तो बात साफ हो जाएगी कि कंडोम कितना जरूरी है। इसलिए मेरी सलाह है कि अगर लड़का कंडोम नहीं खरीदता है, तो लड़कियों को सैनिटरी पैड्स की तरह अपने बैग में कंडोम भी रखने चाहिए, ये हमारी ही सेफ्टी के लिए है।

  • तरह मेहता का उल्टा चश्मा में वापस लौटेंगी दयाबेन, ऑडिशन जारी

     

    डेस्क। टीवी के नंबर वन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काफी लोगों का आकर्षण केंद्र रहने वालीं दयाबेन वापस शो में लौट सकतीं हैं। इसी बीच दयाबेन का रोल निभाने वालीं दिशा वकानी मां बन चुकी हैं। जिससे उनके शो में वापस आने की उम्मीद और भी कम हो गई है। बता दें कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बारे में जानकारी दी है।

    उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दैरान कहा है कि दयाबेन शो में वापस आ सकती हैं, लेकिन दिशा वकानी को लेकर उन्होंने कहा कि वो दयाबेन के रोल में शायद वापसी नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन जारी हैं, जल्द ही दर्शकों को नई दयाबेन भी मिल सकती है।

    बता दें कि साल 2017 में दिशा मां बनने के वक्त ब्रेक पर चली गई थीं। जिसके बाद वो शो में कभी वापस ही नहीं आईं। जिसके बाद दिशा साल 2019 में शो में कैमियो के तौर पर वापस लौटीं पर परमानेंट नहीं।

    बता दें कि दया शो के मुख्य पात्रों में से एक है। वो शो में दिलीप जोशी का किरदार जेठालाल की पत्नी और टपू की मां के रूप में ठहाकों का केंद्र बनी रहतीं हैं। असित मोदी ने आगे बताया कि शो में दयाबेन के लिए किसी अन्य को कास्ट करने में इसलिए समय लगा क्योंकि दिशा शो से पूरी तरह बाहर नहीं हुई थीं।

    वैसे दिशा मां बनने के बाद काम से ब्रेक ले चुकीं हैं और अपने बच्चे की परवरिश में व्यस्त हो गईं है। उन्होंने भी इस बात को कोट करते हुए कहा कि उन्हें लगता था कि दिशा शो में वापस आएंगी। लेकिन कोविड-19 के कारण ऐसा नहीं हो सका और अब उनको नहीं लगता की दिशा वापस लौटेंगी।

    जानकारी के लिए बता दें कि शो के मुख्य किरदारों में से तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा भी अब शो से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते शो को छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शैलेश ने शो के मेकर्स और अपने साथी कलाकारों का फोन तक उठाना अब छोड़ दिया है।

  • करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद भावुक हुई जेनिफर , बोली मैं बर्बाद हो गई थी

    Entertainment:- छोटे पर्दे की लोकप्रिय एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और यह अक्सर अपनी वेब सीरीज सीरियल और वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। इनके फैन्स इनके स्टाइल को खूब पसंद करते हैं और आय दिन इनकीं तारीफ के पुल बांधते रहते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर इनका अतीत इनके सामने आकर खड़ा हो गया है और लोग इनकीं पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बाते कर रहे हैं। वही अब करण के साथ अपने रिश्ते को लेकर जेनिफर विंगेट ने चुप्पी तोड़ी है और 8 साल बाद उनसे अलग होने पर वह कुछ बोली है।

    जेनिफर विंगेट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि जब वह करण से अलग हुई तो वह समय उनके लिए काफी मुश्किल था उन्हें इस दर्द से निकलने में काफी समस्या हुई। वह एक दम टूट चुकी थी उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि वह क्या करे। उन्होंने इस दर्द से निकलने के लिए खुद को व्यस्त किया और इस व्यस्तता ने उन्हें इस लॉस्ट से उभरने में मदद की। उन्होंने कहा जब उनका करण से तलाक हुआ तो वह बिल्कुल टूट चुकी थी सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर तरह तरह की बातें कर रहे थे वह उस सबसे काफी डिस्टर्ब हुई।
    जब हमे प्राइवेसी चाहिए थी तब लोगो ने हमारे रिश्ते को जग जाहिर किया और हमे स्पेस देने की जगह और तोड़ दिया। करण जब मेरी लाइफ से गए तो मैं रुक सी गई थी आगे का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था लेकिन मैं पुनः खड़ी हुई अपनो ने साथ दिया मैंने खुद को काम मे लगाया और मैं इस दर्द से निकली। लेकिन अब मैं काफी खुश हूँ जीवन मे जो होता है अच्छे के लिए होता है और हमारा तलाक भी अच्छे के लिए हुआ। बता दें इससे पहले करण ने जेनिफर को लेकर कहा था कि उनसे उनकी शादी जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अब वह बिपाशा बसु के पति है।