Category: entertainment

  • सोनम कपूर को लेकर पापा अनिल ने तोड़ी चुप्पी बोले यह बात

    मनोरंजन: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और अनिल कपूर की बिटिया सोनम कपूर इस समय काफी सुर्खियों में है। सोनम कपूर के सुर्खियों में होने की एक मुख्य वजह उनकी प्रेग्नेंसी है। जब सब सोनम की प्रेग्नेंसी की खबर समाने आई है तब से यह अटकलें तेज हो गई है कि क्या सोनम कपूर माँ बनने के बाद अपने करियर पर ब्रेक लगा देंगी और एक्टिंग करना छोड़ देंगी। 

    वही अब सोनम कपूर के करियर को लेकर उनके पापा अनिल कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी चुप्पी तोड़ी है। अनिल ने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि सोनम एक परफेक्ट लेडी है। जब मैंने सुना की वह मां बनने वाली है तो मैं भावुक हो गया लेकिन मैं जनता हूँ वह एक बेहतर मां साबित होगी क्योंकि वह जो काम करती है परफेक्ट तरीके से करती है। 
    वही सोनम कपूर के काम को लेकर उनके पापा ने कहा वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करना जानती है। उनमें उनकी मां और दादी के गुण है वह अपने काम के साथ आपने परिवार को बेहतर तरीके से सम्भाल लेंगी। जानकारी के लिए बता दें सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग अपनी प्रेग्नेंसी से पहले ही खत्म कर ली थी हालाकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

  • OTT पर आग लगाने बोल्ड लुक में आ रहीं शिल्पा शेट्टी

    डेस्क। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया है कि वह रोहित शेट्टी की आगामी वेबसेरीज़, भारतीय पुलिस बल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं।

    वह एक पुलिस कॉप की भूमिका निभाएंगी। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

    उन्होंने इसका खुलासा करने के लिए शो से एक तस्वीर साझा की। फोटो में शिल्पा पुलिस की काली वर्दी में बंदूक लिए हुए नजर आ रही हैं। उनके पीछे भीषण विस्फोट और जलती हुई कारें भी दिखाई दे रही हैं।  तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म में आग लगाने के लिए तैयार हूं।  

    https://www.instagram.com/p/CcrqP53L3o8/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

    रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और निर्मित, एक्शन सीरीज़ की स्ट्रीमिंग, प्राइम वीडियो पर स्थापित किया गया है। बता दें कि इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​दिल्ली पुलिस अधिकारी के रूप में अभिनय करेंगे।  

    रोहित ने इसके बारे में बताते हुए कहा, “यह मेरे लिए एक बहुत ही खास है और मैं वर्षों से इस पर काम कर रहा हूं। मुझे इस कहानी में जान फूंकने के लिए अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के साथ सहयोग करने में खुशी हो रही है।  

  • Shilpi Raj viral MMS VIDEO: बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में भोजपुरी सिंगर का वीडियो वायरल, सिंगर बोली मै….

    मनोरंजन: भोजपुरी सिनेमा से एम एम एस लीक होने की खबरे खूब तूल पकड़ी है। अब इस बीच भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का (shilpi Raj viral mms) का एम एम एस वायरल होने से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। इस वीडियो में शिल्पी राज आपत्तिजनक स्थिति में अपने बॉय फ्रेंड के साथ दिखाई दे रही है। वीडियो को कमरे में मौजूद किसी अन्य लड़के ने शूट किया है। 

    वही जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तब से शिल्पी राज सुर्खियों में हैं। शिल्पी राज से अपनी सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगो से अपील की है कि वह उनके इस वीडियो को शेयर न करें। उन्होंने कहा यह खुशी का माहौल है मेरी शादी होने वाली है लोग कुछ भी लिख रहे है कई लोग यू ट्यूब पर उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं । 
    आप लोग मेरा व्यवहार जानते हैं मैं ऐसी नहीं हूं मैंने किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं की लोग कुछ भी अपलोड कर दिए हैं। क्या मैं एक गरीब परिवार से हूं यह मेरी गलती है। आप लोग मेरी मदद करिए और आपसे मेरी अपील है कि वह इस वीडियो को शेयर न करें। क्योंकि मैं खुद से आगे नहीं आई आप लोग मुझे यहां तक लाए हैं। मैं तो कुछ नहीं हूं जब आप लोगो का प्यार मिला तो स्कूल में गाते गाते मैं यहां तक पहुंची हूँ। 

  • Shilpi Raj viral MMS के बीच तवा प रोटी गाने ने बढ़ाई धड़कन, ठुमके ने तेज की हार्ट बीट

    Shilpi Raj MMS: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज आजकल हर और सुर्खियों में है। इनके सुर्खियों में होने का कारण इनका वायरल हुआ MMS वीडियो है। इस वीडियो में शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद शिल्पी ने अपने सोशल मीडिया पर आकर लोगो से उसे न शेयर करने की अपील भी की है। 

    लेकिन अब वायरल MMS कांड के बीच शिल्पी राज के गाने तवा प रोटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू ट्यूब पर हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो को हर कोई खूब देख रहा है। गाने में जानदार ठुमके लगाते हुए आकांक्षा दुबे दिखाई दे रही है। आकांक्षा के ठुमके और शिल्पी राज की आवाज ने हिंदी और भोजपुरी ऑडियंस की धड़कन बढ़ा दी है।
    जब से यह वीडियो सामने आया है लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। शिल्पी राज के गाने के इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं और लोग इसे देखने के लिए सोशल मीडिया पर ग़दर मचाए हुए हैं।

  • Bhool Bhulaiya 2 का ट्रेलर हुआ आउट, कार्तिक की काबिलियत पर फैंस ने उठाए सवाल?

    डेस्क। भूल भुलैया 2 से फैंस को हॉरर और कॉमेडी की एक नई खुराक की उम्मीद है। इस बार, विद्या बालन के बजाय, मंजुलिका की आत्मा कियारा आडवाणी के शरीर में प्रवेश करेगी, साथ ही रूह बाबा यानी कार्तिक इससे निपटने के लिए संघर्ष करता नज़र है। 

    मंगलवार को रिलीज हुए ट्रेलर में कार्तिक और कियारा की प्रेम कहानी से लेकर फिल्म में मंजुलिका की 15 साल बाद वापसी तक सभी कड़ियों को दिखाया गया है। 

    ट्रेलर में कई रहस्यमय झलके भी दिखाई गई है, छोटा पंडित के रूप में राजपाल यादव की वापसी, एक भूत की शादी, और काले जादू और टोना के साथ ही कॉमेडी से लबरेज होगी फ़िल्म।

    बता दें कि फ़िल्म Bhool bhulaiya हॉरर-कॉमेडी प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित थी और इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, परेश रावल और अमीषा पटेल ने अभिनय किया था।

     केवल एक ही अभिनेता- राजपाल यादव दोनों ही फिल्मों में लगातार बने हुए हैं।  

    भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है और यह 2007 की फिल्म का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है यानी इसका पुरानी फ़िल्म से ज्यादा कुछ लेना देना नहीं है।

    इसी के साथ सोशल मीडिया पर कार्तिक और अक्षय का कंपैरिजन ट्रोल भी चालू हो गया है। एक ओर कार्तिक के फैंस उनको नए अंदाज में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर कई लोग कार्तिक पर फ़िल्म को लेकर सवाल भी उठा रहें हैं।

  • हिंदी को लेकर कन्नड़ और बॉलीवुड एक्टर आपस मे भिड़े

    मनोरंजन: कन्नड़ और बॉलीवुड एक्टर किच्चा सुदीप और अजय देवगन आपस मे भिड़ गए हैं। किच्चा सुदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर हिंदी भाषा को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद अजय ने उन्हें आड़े हाथों लिया। असल मे सुदीप ने कहा था कि अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो साउथ की फ़िल्म हिंदी में डब करके क्यों रिलीज की जाती है। 

    उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए अजय देवगन ने लिखा अरे किच्चा सुदीप भाई अगर आपको लगता है कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृ भाषा की फ़िल्म हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं। हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा थी और हमेशा रहेगी। जनगण मन 
    वही अजय के ट्वीट पर किच्चा सुदीप ने प्रतिक्रिया दी और कहा मेरे ट्वीट का वह मतलब नहीं था जो समझा जा रहा है। मैने किसी को आहत करने के उद्देश्य से यह नहीं कहा। मैं अपने देश की हर भाषा का सम्मना करता हूँ और इस टॉपिक को यही खत्म करना चाहता हूं क्योंकि मुझे कोई विवाद नहीं चाहिए।

  • सिंपल लुक में सारा ने जीता सबका दिल

    मनोरंजन: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। 

    [object Promise]
    यह आय दिन अपने जीवन से जुड़े अतरंगे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है जिन्हें इनके फैन्स काफी पसंद करते हैं।
    [object Promise]
    अब आज सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक सिंपल फोटो शेयर की है।
    [object Promise]
    इस फोटो में सारा बोल्ड नहीं बल्कि सादकी में दिखाई दे रही है।
    [object Promise]
    सारा अली खान ने इसमे हल्के हरे रंग का शूट पहन रखा है जो उनपर खूब जच रही है। 
    [object Promise]
    लोग सारा की इस फोटो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
    [object Promise]
    इस फोटो में सारा अली खान हूबहू अपनी मां की तरह लग रही है।

  • विक्की की फिल्म सरदार उधम को मिले तीन बड़े पुरुस्कार तो कैटरीना ने ऐसे किया रिएक्ट

    डेस्क। विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम ने मंगलवार को तीन श्रेणियों में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी 2022 के पुरस्कार जीते।  विक्की की पत्नी, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो दिल वाले इमोजी के साथ जीत के बारे में लोगों को बताया।विक्की और कैटरीना पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे।

    विक्की ने अपने हैंडल पर कटरीना की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और जवाब में किसिंग स्टिकर भी लगाया।  IFA के 22वें संस्करण के लिए तकनीकी पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा मंगलवार को की गई।  सरदार उधम ने IIFA 2022 में तीन तकनीकी पुरस्कार जीते। बता दें कि फिल्म ने छायांकन (Cinematography), संपादन (Editing) और विशेष प्रभाव (Special effects) श्रेणियों में जीत हासिल की।

    Film Sardar Udham, सरदार उधम सिंह की कहानी है, जिन्होंने भारत की ब्रिटिश अधीनता के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।  यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में बेरहमी से मारे गए लोगों के जीवन का बदला लेने के लिए सरदार उधम के मिशन पर केंद्रित है। फिल्म शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित है।

    साथ ही बता दें कि विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में शादी की थी। शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और उद्योग के कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।

  • रश्मि ने लगाई हिमाचल के पहाड़ों से छलांग, वीडियो देख चौंके फैन्स

    Entertainment: छोटे पर्दे से लोकप्रिय हुई ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई को कौन नहीं जानता। यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और लोग इनके पोस्ट व वीडियो को खूब पसंद करते हैं। वही यह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें अक्सर एडवेंचर करते देखा गया है। 

    अब हाल ही में रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह हिमाचल प्रदेश में एडवेन्चर करते दिखाई दे रही है। इस वीडियो में उन्हें बंजी जम्पिंग करते देखा जा सकता है। रश्मि के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि हिमाचल की वादियों में रश्मि कितना एन्जॉय कर रही है। 
    वीडियो पोस्ट करते हुए रश्मि देसाई ने कैप्शन दिया है कि डर के आगे जीत है। रश्मि के इस वीडियो पर उनके फैन्स के अलावा स्लैब्स भी कमेंट कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • सिद्धार्थ से ब्रेकअप की खबरों के बीच वायरल हुई कियारा की स्टोरी

    डेस्क। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​को उनकी 2021 की फिल्म शेरशाह के लिए बहुत सराहना मिली थी। इस जोड़े को कई बार पापराज़ी द्वारा एक साथ देखा गया था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में, उनके ब्रेकअप की अफवाहें सामने आईं थी।

    इन अफवाहों के बीच, कियारा ने सोमवार को शेरशाह का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उनके और सिद्धार्थ के साथ एक दिल वाला इमोजी भी था।  

    सोमवार को, धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘शेरशाह’ का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें कहा गया है कि फिल्म ने हिट लिस्ट ओटीटी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ वेब फिल्म, सर्वश्रेष्ठ-पुरुष एक्टर और सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री श्रेणियों के लिए पुरस्कार जीते हैं। 

     कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिल और हाथ जोड़कर इमोजी के साथ पोस्ट को साझा भी किया। सिद्धार्थ ने शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा के अपने रोल के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की थी।  फिल्म में कियारा ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। लंबे समय से इस जोड़ी के एक दूसरे को डेट करने को अफवाहें सामने आ रही है। पर अभी किसी भी एक्टर ने इस बात को उजागर नहीं किया है।

    कियारा और सिद्धार्थ ने राजस्थान में अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के साथ मिलकर नया साल भी मनाया।  बाद में, फरवरी में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में, सिद्धार्थ को कियारा के साथ गले मिलते देखा गया था। 

    बता दें कि सिद्धार्थ फिलहाल तीन फिल्मों; मिशन मजनू, योद्धा और थैंक गॉड पर काम कर रहे हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं।  

    साथ ही कियारा अगले महीने भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्या के साथ दिखाई देंगी।