Category: entertainment

  • रेखा IIFA में 20 साल बाद परफॉर्म करती आएंगी नजर

    बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड शो अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (IIFA 2018) का सभी को बेसब्री इंतजार रहता है। ये अवार्ड्स जल्द ही शूरू होने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स इसमें परफॉर्मेंस देने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि इस बार आईफा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने जा रहा है। इसमें अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए एक्ट्रेस कृति सेनन कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अपना एक डांस वीडियो अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। बैंकॉक में हो रहे (IIFA 2018) अवॉर्ड्स में कृति सेनन अपनी ही फिल्म ‘राब्ता’ के गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस देंगी। वह इस फिल्म के ‘तू मेरा बॉयफ्रेंड..’ पर डांस करती नजर आएंगी।

    ‘तू मेरा बॉयफ्रेंड..’ गाने पर डांस रिहर्सल करती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘आईफा 2018 रिहर्सल’। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी IIFA में डांस करेंगी। सबसे खास बात ये है कि वह 20 साल बाद परफॉर्म करती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी अवॉर्ड 2018 का प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित किया गया था। जिसमें रेखा ने काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आईफा का आयोजन भव्य तरीके से करने के लिए आयोजकों ने 2000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है। यह समारोह 24 जून तक चलेगा।
    आईफा में एक्टर बॉबी देओल भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। बॉबी ने इस बारे में मीडिया से कहा, “मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित हूं।

    मेरे लिए आईफा में सात साल बाद परफॉर्म करना कुछ ऐसा है, जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मेरी पहले की फिल्मों के गानों और ‘रेस-3’ के गानों पर मैं परफार्म करूंगा। आईफा अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने के लिए रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी सितारे आ रहे हैं। साथ ही अवॉर्ड शो की मेजबानी रितेश देशमुख और करण जौहर करने वाले हैं। लेकिन मंच पर तो रेखा की परफॉर्मेंस निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगी।

  • द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का अनुपम खेर ने जारी किया फर्स्ट लुक

    नई दिल्ली : अनुपम खेर बहुत जल्द पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में उन्हीं के किरदार में नजर आएंगे। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के सेट से अनुपम खेर ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया है जिसमें अर्जुन माथुर, राहुल गांधी के किरदार में तो अहाना कुमरा, प्रियंका गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं। अनुपम खेर ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के सेट से फर्स्ट लुक रिवील किया है। उन्होंने इस फिल्म के लुक को शेयर करते हुए दोनों कलाकारों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि, ‘हमारी फिल्म में अर्जुन माथुर, राहुल गांधी का किरदार निभा रहे हैं जबकि अहाना कुमरा, प्रियंका गांधी का। इस पोस्टर में अनुपम खेर, अहाना यानि प्रियंका से बातचीत करते हुए

    नजर आ रहे हैं और साथ में अर्जुन माथुर यानि राहुल गांधी खड़े हैं। आपको बता दें कि, इस फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू के जरिए साल 2014 में लिखी गई किताब पर आधारित है। इस किताब में मनमोहन सिंह की जिंदगी के बारे में बताया गया है। मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री और देश के प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने साल 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए के शासन काल में देश की सेवा की है। इस फिल्म को लिखा है हंसल मेहता ने और इस फिल्म से विजय गुट्टे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

  • प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ‘मां’ बनने वाली हैं’ और ‘पिता’ बनेंगे फरहान

    [object Promise]

    बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर नीक जोनस के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच खबर है कि निर्देशक शोलानी बोस की अगली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट अब फरहान अख्तर नजर आएंगे। ‘टमार्गरीटा विद अ स्ट्रॉट’ से चर्चा पाने वाली शोनाली अपनी अगली फिल्म में प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन को साइन करने वाली थी लेकिन अभिषेक ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद प्रियंका की इस फिल्म में हीरो का रोल फरहान अख्तर करेंगे।

    दोनों माता-पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फरहान के साथ प्रियंका ‘दिल धड़कने दो’ में काम कर चुकी हैं, जो फरहान की होम प्रोडक्शन थी। बता दें कि यह कहानी दिल्ली की आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है जो गंभीर बीमारी के कारण 18 की उम्र में इस दुनिया से विदा हो गई थी। छह महीने की उम्र से ही गंभीरत बीमारियों से लड़ने वाली आयशा एक मोटीवेशनल स्पीकर थीं। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान, आयशा के माता-पिता के रोल में नजर आएंगे जबकि फिल्म में जायरा वसीम, आयशा के किरदार में नजर आएंगी।

    फिल्म की शूटिंग इस साल के अगस्त से शुरू होने की बात की जा रही है। बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपना बॉलीवुड कमबैक सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ से कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होने वाली है।

  • फिल्म सत्यमेव जयते का Trailer Release – 56 इंच के जिगरवाले का भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ‘धर्म युद्ध’

    [object Promise]

    भ्रष्टाचार मिटाने निकले एक पुलिसवाले के अपने तौर तरीकों की कहानी पर बनी फिल्म सत्यमेव जयते का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में मनोज बाजपेई और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। ‘सच में अच्छे दिन आ गए’ और ‘56 इंच’ का जिगर जैसे चर्चित शब्दों का इस्तेमाल कर बनाये गए इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और डायलॉगबाज़ी है। ये कहानी दो पुलिस वालों की है जिसमें से एक अपने तरीके से करप्शन को मिटाने निकला है।
    जॉन अब्राहम उस रोल में हैं जो बता रहे हैं कि सत्य के लिए लड़ कर कैसे झूठ पर जयते हासिल की जाती है। ‘क़ानून को हाथ में लेने का हक़ सिर्फ क़ानून को होता है’ जैसे संवाद इस फिल्म की जान बन सकते हैं।

    मिलाप मिलन झवेरी के निर्देशन और निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन में बन रही सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई के अलावा आयशा शर्मा का है।मॉडल आयशा, अभिनेत्री नेहा शर्मा की बहन हैं और ये उनकी बॉलीवुड एंट्री है। फिल्म में उनके अलावा अमृता खानवलकर का भी अहम् रोल है।‘सत्यमेव जयते’ में धुआंधार एक्शन और दमदार संवाद से भरपूर है। कुछ दिनों पहले आये फिल्म के पोस्टर में अपने गठीले बदन के साथ जॉन अब्राहिम प्रेजेंट किये गए थे और साथ में एक टैग लाइन भी कि बेईमान पिटेगा करप्शन मिटेगा ।ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और उसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी रिलीज़ होगी, जो भारतीय हॉकी के सुनहरे दिनों की कहानी है।

    सत्यमेव जयते में लिए एक आइटम सॉंग भी शूट किया गया , जिसमें जॉन अब्राहम और नोरा फतेही ने भाग लिया। ये गाना सुष्मिता सेन के गाने दिलबर का मॉडर्न वर्जन है जो अरेबिक थीम पर बनाया गया है। नोरा ने जमकर बेली डांसिंग की है। ट्रेलर में उस गाने की भी झलक है। इस सॉन्ग को मुंबई में शूट किया गया है। नोरा बताती हैं कि इस सॉन्ग में सुष्मिता सेन आइकॉनिक थी और आशा करती हूं कि मैं उनके जितना मैच कर सकूं। जॉन अब्राहम ने कहा कि, जब मैंने सत्यमेव जयते की पॉवरफुल स्क्रिप्ट सुनी थी तब मुझे पता था कि हमारे पास कमर्शियल मसालेदार फिल्म के लिए बहुत कुछ है।

  • ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के डॉ हाथी का निधन, जाने से पहले कहा ‘आने में असमर्थ हूँ’……

    [object Promise]

    मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हंसराज हाथी का रोल न‍िभाने वाले एक्टर कव‍ि कुमार आजाद का न‍िधन हो गया है. आजाद लंबे वक्त से इस शो में जुड़े हुए थे. आजाद की मौत, हार्ट अटैक की वजह से हुई है.

    आजाद की अचानक हुई मौत की वजह से शो के से जुड़े कलाकारों को गहरा सदमा लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज फिल्म स‍िटी में तय शेड्यूल के मुताबिक एप‍िसोड की शूट‍िंग होनी थी, ज‍िसे कैंसल कर द‍िया गया है.

    एक्टर की मौत पर शो के प्रोड्यूसर अस‍ित कुमार मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने आजतक से कहा, “कव‍ि कुमार आजाद बहुत सकारात्मक इंसान थे. वो हमेशा सेट पर वक्त से आते थे. चाहे उनकी तब‍ीयत ही खराब क्यों न हो. आज सुबह उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, मैं शूट पर आने में असमर्थ हूं मेरी तबीयत थोड़ी खराब है. लेकिन थोड़ी देर बाद ही हमें खबर मिली कि वो अब इस दुन‍िया में नहीं रहे. ये खबर सुनकर हम सब हैरान हैं.”

    कुछ द‍िनों पहले एक्टर के ट्व‍िटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई थी. इस तस्वीर में एक्टर ने कहा था- “किसी ने कहा है कल हो न हो, मैं कहता हूं पल हो न हो. हर लम्हा जियो.”

    आजाद की मौत से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है. मीड‍िया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने 2010 में अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था. इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की ज‍िंदगी में काफी आसानी हो गई थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मुझे खुशी है कि लोगों ने मुझे मेरे किरदार के लिए पसंद किया.” बताने की जरूरत नहीं कि “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की वजह से ही कवि कुमार आजाद की पहचान घर-घर में हुई.

    10 साल पहले ऑनएयर हुआ था शो

    ये शो गुजराती में छपे एक कॉलम “दुनिया ने उन्धा चश्मा” (Duniya Ne Undha Chashma) का हिस्सा है. इसे पत्रकार तारक मेहता ने गुजराती की साप्ताहिक पत्रिका “चित्रलेखा” के लिए लिखा था. ये भारत में सबसे ज्यादा समय से चलने वाला स्क्रिप्टेड शो है. आज से 10 साल पहले 28 जुलाई 2008 में ये शो ऑन एयर हुआ था.

  • राजीव गांधी पर बनी वेब सीरीज के निर्माता और एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर FIR दर्ज

    [object Promise]
    सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 6 जुलाई को रिलीज हुई नेटफ्ल‍िक्‍स वेब सीरीज सैक्रेड गेम्‍स विवादों में आ गई है. इस सीरीज के एक सीजन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खि‍लाफ अपमानजनक शब्‍द का इस्‍तेमाल किए जाने पर आपत्‍त‍ि की गई है. इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निर्माताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.

    पश्‍च‍िम बंगाल के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सैक्रेड गेम्‍स के एक एपिसोड में राजीव गांधी को नवाजुद्दीन के किरदार द्वारा ‘फट्टू’ बताया गया है. इसको अंग्रेजी सबटाइटल में आपत्‍त‍िजनक शब्‍द से अनुवादित किया गया है. 37 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव सिन्‍हा ने पुलिस में इसकी शिकायत कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.

    बता दें कि सैक्रेड गेम्‍स में 1980 के दशक के बैकड्राप को दिखाया गया है. इसमें नवाजुद्दीन के किरदार गणेश गायतुंडे द्वारा राजीव गांधी को बोफोर्स मामले का जिम्‍मेदार बताया गया है. नवाज अपने डायलॉग में कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री का कोई ईमान नहीं तो अपना क्‍यों हो. एक अन्‍य एपिसोड ब्रह्महत्‍या में नवाज राजीव गांधी को शाह बानो तीन तलाक केस में आरोपी बताते हैं. सिन्हा ने अपनी श‍िकायत में कहा है कि ये सीरीज मर्यादा की सारी हदें पार करती है. साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को भी निचले स्तर पर ले जाती है.

    नेटफ्ल‍िक्‍स की ये सीरीज विक्रम चंद्रा के इसी नाम के नॉवल पर आधारित है, जिसकी कहानी मुंबई के अपराध जगत से जुड़ी है. सैक्रड गेम्‍स को विक्रमादित्‍य मोटवानी और अनुराग कश्‍यप मिलकर निर्देश‍ित किया है. नेटफ्ल‍िक्‍स ने इसके आगे की तीन सीरीज का भी ऐलान किया है.

    इसी सीरीज की कहानी सरताज सिंह यानी सैफ के आसपास घूमती है. वह मुंबई पुलिस का एक अफसर है, जो अपराधी गणेश गायतोंडे से लड़ता है. गणेश खुद को गॉड समझता है. यह देखना दिलचस्प है कि किस तरह ये अफसर एक नामी अपराधी से लड़ता है. इसकी कहानी को विक्रम चंद्र के बेस्ट सेलिंग नॉवल से एडॉप्ट किया गया, लेकिन कई बदलाव किए गए हैं. नवाज सीरीज में अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में हैं. वे पहले ही कई फिल्मों से खुद को साबित कर चुके हैं. इस बार भी उनका रोल एक खतरनाक सिरफिरे अपराधी का है. जिसे देखना दिलचस्प है.

    इस सीरीज को इन दोनों नामी डायरेक्टर ने निर्देशित किया है. ये बेसिकली मोटवानी का आइडिया था. जिसे बाद में अनुराग ने जॉइन किया. सीरीज में अनुराग ने जहां नवाज के कैरेक्टर पर काम किया, वहीं मोटवानी ने सैफ के. सैफ और नवाज के अलावा इस सीरीज में राधिका आप्टे, अनुप्रिया गोयनका और राजश्री देशपांडे भी हैं, जो अपनी अदाकारी के लिए मशहूर हैं.

  • रणबीर कपूर का बड़ा खुलसा, अपनी ही फिल्म का कैरेक्टर लीक कर दिया

    [object Promise]

    इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबदस्त चर्चाएं हैं। जहां एक तरफ पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म संजू के बाद रणबीर सफलता का स्वाद चख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है.. ये फिल्म है शमशेरा। हाल ही में इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार के बार में पूरा जानकारी रिवील हुई है। अपने कैरेक्टर के बारे में ये बातें खुद रणबीर कपूर ने लीक की है। वहीं शमशेरा में उनके रोल के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ सकती है।

    बता दें कि रणबीर इन दिनों डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं इसके बाद आएगी उनकी फिल्म शमशेरा, इस फिल्म में संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने शमशेरा में अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने बताया शमशेरा में उनका किरदार काफी काफी आक्रामक, तीव्र और गुस्सैल है। बता दें कि 18वीं सदी पर बेस्ड इस फिल्म में रणबीर कपूर डकैत के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी आजादी और अधिकारों के लिए लड़ते हुए दिखेंगे।’

     

    इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे। करण इससे पहले ‘अग्निपथ’ में संजय दत्त को निर्देशित कर चुके हैं। ‘शमशेरा’ की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होनी है। संजय दत्त ‘शमशेरा’ में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की टैगलाइन है- करम से डकैत, धरम से आज़ाद.. फिल्म में कई लंबे एक्शन सीक्वेंस डाले गए हैं। आगे जानें रणबीर कपूर के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में-

    3 बिग बजट फिल्में संजय दत्त बॉयोपिक के बाद रणबीर कपूर फिलहाल 3 बिग बजट फिल्मों में व्यस्त हैं। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र, यशराज बैनर की शमशेरा और लव रंजन की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आएंगे।

    बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार कोई शक नहीं कि यदि रणबीर कपूर की ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो जाती है तो उनके करियर को एक तेज़ी मिल जाएगी। जो पिछले कुछ सालों से थमी हुई है।

    ब्रह्मास्त्र धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्रएक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जो एक trilogy है। इसका कुल बजट 250 करोड़ रखा गया है। फिल्म का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 में रिलीज होगा, जिसका बजट है 100 करोड़.. फिल्म में रणबीर- आलिया- अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य किरदारों में हैं।

    लव रंजन की फिल्म लव रंजन के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर को फाइनल किया गया है। यह भी 70-80 करोड़ की फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म का नाम फाइनल नहीं है।

    11 साल का करियर रणबीर कपूर को बॉलीवुड डेब्यू किये 11 साल हो चुके हैं। लेकिन उनका करियर जिस धमाके के साथ शुरु हुआ था.. वह कुछ ही समय में थम सा गया। संजू के साथ रणबीर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह लंबे रेस के घोड़े हैं.. और बॉक्स ऑफिस राज़ करने आए हैं।

  • देखें Video “फन्ने खां” का पहला गाना जवां है मोहब्बत….. में ऐश्वर्या राय की बोल्ड अदाएं

    [object Promise]

    बॉलीवुड फिल्म ‘फन्ने खां’ का पहला गाना जवां है मोहब्बत, समझ लो इशारा… रिलीज हो गया है. गानें में ऐश्वर्या राय की बोल्ड अदाएं दिखने को मिल रही है. ये गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि कुछ ही घंटो में इसे 73 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस फिल्म में ऐश्वर्या बेबी सिंह के किरदार में हैं और इसमें बेबी सिंह गाना गाते हुए स्टेज पर परफॉर्म कर रही है.

    इस गाने को 1946 की फिल्म अनमोल घड़ी से लिया गया है. ओरिजिनल गाने को नौशाद ने कंपोज किया था और इसे एक्ट्रेस नूर जहां पर फिल्माया गया था. वहीं इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और आवाज सुनिधि चौहान ने दी है. गाने में कोरियोग्राफ Frank Gatson Jr ने किया है और इसके लिए कॉस्टयूम मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं.

    ऐश्वर्या इस फिल्म में दो साल बाद एक बार फिर वापसी कर रही हैं. आखिरी बार वह करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नज़र आई थीं. इस फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल कपूर की जोड़ी काफी समय बाद देखने को मिल रही है. फन्ने खां डच फिल्म एवरीबडीज फेमस का हिंदी रूपांतरण है. इसका निर्देशन अतुल मांजरेकर कर रहे हैं. फिल्म इसी साल 3 अगस्त को रिलीज होगी.

  • अनुभव सिन्हा ने कहा – फ़िल्म ‘मुल्क’में, दाऊद, राहुल गांधी,मोहन भागवत का पैसा नहीं लगा है……

    [object Promise]

    अपनी आने वाली फिल्म ‘मुल्क’ को लेकर ट्रोल किए जा रहे फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म में न अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है और न ही कांग्रेस या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) या किसी और हिंदू या मुस्लिम संगठन का पैसा.

    बता दें इस फिल्मकार पर फिल्म के प्रमोशन के लिए मुसलमानों की सहानुभूति हासिल करने का आरोप लगाया जा रहा है. फिल्म के निर्देशक अनुभव ने सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट कर नकारात्मक टिप्पणियां करने वालों को आड़े हाथों लिया. उनकी ये फिल्म एक मुस्लिम परिवार पर लगे देशद्रोह के आरोप और फिर समाज में सम्मान वापस पाने की उनकी कवायद के बारे में है.

    अनुभव ने ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाई कि कैसे हर दिन ढेरों पोस्ट लिखे जा रहे हैं और चार सालों से हर घंटे बिना नाम और चेहरे के घृणित पोस्ट किए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट करते हुए लिखा, “‘मुल्क’ में दाऊद इब्राहिम का पैसा नहीं लगा है. आप उससे पूछ सकते हैं. यहां तक कि कांग्रेस का भी नहीं, आप राहुल (गांधी) से पूछ सकते हैं और आरएसएस का भी नहीं लगा है, आप मोहन भागवतजी से पूछ सकते हैं. इसमें श्रीमान दीपक मुकुट और उनके पिता कमल मुकुट का पैसा लगा है, जो इस बिजनेस के दिग्गज है.’

    अनुभव ने कहा, “नहीं, मेरा हर पोस्ट ‘मुल्क’ के बारे में नहीं है. हम फिल्म के प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, इसे बनाने में हमने इससे भी ज्यादा खर्च किए. ये ट्वीट फिल्म के प्रमोशन का एक छोटा सा हिस्सा हैं और जैसा कि मैंने कहा है कि हमारी अपनी एक जिंदगी है और एक आवाज है.”

    फिल्मकार ने कहा कि ट्रोलर्स के पोस्ट पढ़ कर उन्हें हंसी आती हैं और साथ ही वह बुरा भी महसूस करते हैं. अनुभव ने कहा कि ‘मुल्क’ एक अच्छी फिल्म है और इसका हिंदू या मुस्लिम से नहीं बल्कि आपसे और मुझसे लेना-देना है. इस फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, नीना गुप्ता, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा, आशुतोष राणा, प्राची शाह पंड्या, वर्तिका सिंह, अश्रुत जैन और इंद्रनील सेनगुप्ता हैं.

  • Bhojpuri की सनसनी गुंजन पंत इस फिल्म’ में दिखेंगी डबल रोल में

    [object Promise]

    पटना । भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा गुंजन पंत पहली बार डबल रोल में नजर आने वाली हैं। वे एन आर घिमरे की फिल्म ‘लोहा सिंह सरकार’ में डबल रोल में नजर आयेंगी, जिसकी शूटिंग इन दिनों नेपाल के खूबसूरत लोकेशन पर चल रही है। यह फिल्म दो भाषाओं भोजपुरी और नेपाली में रिलीज होगी। जहां भोजपुरी में इस film का नाम ‘लोहा सिंह सरकार’ है, वहीं नेपाली में इस film का नाम ‘बजरंगी भाई’ है। इसमें गुंजन पंत का एक किरदार ब्लाइंड लड़की Jyoti का है, तो दूसरा old गर्ल दुर्गा का है।

    [object Promise]
    gunjan-pant-hot-photo-2

    माफिया साम्राज्य की कहानी वाली एक्शन बेस्ड इस फिल्म में ज्योति का कैरेक्टर काफी स्ट्रंग है, जो गुंजन पंत निभा रही हैं। ज्योति भले ही ब्लाइंड है, मगर वह बहादुर और एजुकेटेड लड़की है। इसलिए वह विभिन्घ्न तरीके के सोशल वर्क भी करती है।

    गुंजन कहती हैं कि ज्योति का उनका यह किरदार लड़कियों के लिए प्रेरणा बन सकती है। यह इतना स्ट्रांग किरदार है कि मुझे लगता है कि हर लड़की को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। मुझे इसे किरदार को निभाने में बहुत मजा आ रहा है।

    [object Promise]
    gunjan-pant-hot-photo-2

    गुंजन ने बताया कि फिल्घ्म में उनके अपोजिट निशांत पांडेय हैं, जो नेपाली फिल्मों के सुपर star हैं और  कई नेपाली फिल्मों में अपनी भूमिका से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कुछ भोजपुरी फिल्में भी की हैं। निशांत बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं।

    उन्होंने बताया कि निशांत के साथ काम करके भी उनके साथ काम करके मजा आ रहा है। साथ ही फिल्म में मेरे पिता के किरदार में विनय बिहारी नजर आने वाले हैं। उनके साथ काम करने का मजा ही कुछ और है। विनय बिहार के उम्दा कलाकार हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।

    [object Promise]
    gunjan-pant-hot-photo-2

    बता दें कि film ‘लोहा सिंह सरकार’ को देव यादव और राजेंद्र पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। एन आर घिमरे इसके डायरेक्घ्टर हैं। गुंजन पंत और निशांत पांडेय के अलावा विनय बिहारी, देवेंद्र यादव, संजय गुप्ता, नमिता खड़के फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं और एक्शन प्रदीप खड़का का है।