Category: entertainment

  • हर जगह नंगे पैर काले कपड़ों में घूम रहे आरआर के लीड एक्टर राम चरण

    मनोरंजन| एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआर ने अपार सफलता हासिल की है। फ़िल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और इसके डायलॉग और एक्टिंग की हर ओर सराहना हो रही है। लेकिन फ़िल्म की दमदार सफलता के बाद फ़िल्म के लीड एक्टर राम चरण सुर्खियों में है। इनकी सुर्खियों का कारण इनका बदला रूप है। क्योंकि जब से फ़िल्म आरआर सफल हुई है तब से यह हर जगह काले कपड़े के साथ नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं।

    रामचरण आपने इस लुक के साथ फ़िल्म की सक्सेस पार्टी में भी पहुंच गए जिसके बाद हर किसी को इसके पीछे के कारण को जानने की उत्सुकता हो रही है। जानकारी के मुताबिक राम चरण यह अपनी आस्था के चलते कर रहे हैं। वह अयप्पा स्वामी के भक्त हैं। वह लंबे समय से उनकी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। वही इस समय वह अपने स्वामी की साधना कर रहे हैं जिसके चलते वह हर जगह नंगे पैर और काले कपड़े में दिखाई दे रहे हैं।
    बता दें अयप्पा स्वामी के 41 दिन के व्रत में राम चरण रोज काले कपड़े पहनेंगे। जमीन पर सोएंगे। शाकाहरी भोजन करेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे। वही ज्यो ही इनका 41 दिन का उपवास पूरा होगा यह सबरीमाला मंदिर जाकर अयप्पा स्वामी की आराधना करनेगे और विधि विधान के साथ अपनी साधना का उद्द्यापन करेंगे।

  • आलिया-रणवीर की शादी पर मीमर्स के निशाने पर आए टाइगर श्रॉफ, मिली ऐसी प्रतिक्रिया

    डेस्क। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा है बल्कि सोशल मीडिया पर मीम्स का नया मसाला भी बन गया है। 

    इसको लेकर कई मीम्स सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन्ही मीम्स में से एक पर टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।  इस रील में “फोटोग्राफर एक रील के लिए रणबीर आलिया की शादी में 200 बॉडीगार्ड्स से लड़ते हुए।”  यह हीरोपंती 2 के ट्रेलर की एक क्लिप दिखाता है जिसमें टाइगर अकेले ही कई हमलावरों को लाठियों से लड़ रहे है।  टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हैप्पी इमोजी के साथ मीम साझा किया।

    बता दें कि, यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जारी है।

  • हिंदी भाषा को लेकर ए आर रहमान ने किया ट्वीट , सोशल मीडिया पर चला हिंदी विरोधी कैंपेन

    India| जब से अमित शाह ने हिंदी को लेकर बयान दिया है तब से यह विषय विवाद की वजह बना हुआ है और अब इस विवाद में एक नया नाम जुड़ गया है। नाम है मशहूर गायक ए आर रहमान का क्योंकि रहमान ने हिंदी भाषा को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया जो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

    उन्होंने तमिल देवी ‘तमिझानंगु’ का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्टर में क्रांतिकारी कवि भारतीदासन की एक कविता की पंक्तियां लिखी हुई हैं। पंक्तियों में ‘इनबा थमिज एंगल उरीमाई सेम्पायरुक्कु वेर’ लिखा हुआ है। इन लाइनों का मतलब है तमिल हमारे अधिकारों की मुख्य जड़ है। रहमान ने यह पोस्ट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद यह जमकर वायरल हो रहा है। 
    बताते चले जब से अमित शाह ने हिंदी को लेकर बयान दिया है तब से सोशल मीडिया पर हिंदी विरोधी कैंपेन आरम्भ हो गया है। वही ए आर रहमान के इस ट्वीट के बाद लोग इनके ट्वीट पर खूब प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं कुछ इनके इस ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं।

     

  • Lockupp| मंदाना करीमी का सच जान भावुक हुई कंगना रनौत

    मनोरंजन| पॉपुलर शो लॉक अप के चर्चे आज कल हर गली में है इसकी लोकप्रियता कुछ ही दिनों में इतनीं बढ़ गई है कि आजकल ओटीटी प्लेटफार्म पर यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। इस शो में आय दिन किसी न किसी फेमस सेलिब्रिटी के जीवन से जुड़े अनकहे किस्सों का खुलासा होता है जो उनके फैन्स के लिए बड़ा झटका साबित होता है।

    अभी हाल ही में इस शो में मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने खुलासा किया कि वह एक पॉपुलर डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनो ने एक बच्चे का प्लान किया लेकिन जब मंदाना गर्भवती हुई तो वह पीछे हट गया और उसे अपनाने से इनकार किया। मंदाना के इस खुलासे ने सबको चौका दिया वही कंगना रनौत ने उनके इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया।
    लेकिन कंगना के इस एपिसोड पर एक यूजर ने लिखा है वह डायरेक्टर कौन था जिसने मंदाना के साथ ऐसा किया यह बहुत गलत था कि अपने स्वार्थ के।लिए किसी का इस्तेमाल करना। वह दयनीय था और जिस तरह से कंगना रनौत ने इस स्थिति को संभाला और उन्हें सांत्वना दी, उससे मैं चकित हूं। कंगना एक शानदार जज हैं। 
    वही कंगना ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा लॉक अप जीवन के दोनो पहलुओं को दर्शाता है। यह सुख दुख का शो है। जब हम अपना दुख साझा करते हैं तो हम करुणा के पात्र होते हैं। मैं उम्मीद करती हूं लोग उन्हें जज नहीं करेंगे। क्योंकि महिला का जीवन आसान नहीं होता।

  • 2-3 बजे के बीच मे लेंगे रणवीर और आलिया सात फेरे

    Entertainment| लाखो लोगों के चहेते रणवीर कपूर और आलिया भट्ट आज परिणय सूत्र के बंधने जा रहे हैं। इन दोनों कपल की शादी का फैन्स को लम्बे समय से इंतजार था। दोनो के परिवार में शादी की रश्मे शुरू हो गई है। वही सोशल मीडिया पर आज सुबह से रणवीर और आलिया छाए हुए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर #Ranalia ट्रेंड कर रहा है। 

    बता दें #Ranalia हैश टैग के साथ लोग दोनो को शादी की बधाई दे रहे हैं। वही खबर है कि दोनों की शादी का मुहूर्त 2-3 बजे का निकला है। इस मुहूर्त में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेंगे और एक दूसरे के साथ जन्म जन्मांतर के लिए बंध जाएंगे।

  • कल है आलिया और रणवीर की मेहंदी पर फैंस के लिए एक बुरी खबर

    डेस्क। बॉलीवुड के सितारे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। हर रोज इनकी शादी को लेकर नई अटकलें लगाई जा रहीं हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में भी किसको लेकर काफी हरचल देखने को मिल रही है।

    इसी बीच रणबीर के घर और आर के स्टूडियो के कई वीडियो सामने आ रहे थे जिसमें देखा गया कि आर के स्टूडियो को सजाया गया है। स्टूडियो को फूलों से लाद दिया गया है।

    इसी के साथ हाल ही में आउटफिट्स ले जाते हुए के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे हैं। जिन्हें शेयर करते हुए लिखा है कि दोनों की शादी के सब्यसाची के आउटफिट्स घर आ गए हैं। इसी के साथ अब इस शादी में दिलचस्पी दिखा रहे दोनों के फैंस के लिए निराशा भारी खबर भी देखने को मिली है क्योंकि अब तक आर के स्टूडियो और रणबीर के घर में क्या हो रहा, वो पता चल रहा था। पर अब घर और स्टूडियो को व्हाइट पर्दों से कवर किया जा रहा है ताकि मीडिया फोटोग्राफर्स और बाकी लोगों को वहां हो रही हलचल के बारे में पता नहीं चल पाए।

    जानकारी के मुताबित 13 अप्रैल से आलिया और रणबीर के शादी के फंक्शन्स शुरू होंगे। 13 को आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी होगी। फिर 14 अप्रैल को संगीत सेरेमनी और हल्दी होगी। 

  • रिलीज के पहले ही KGF 2 ने तोड़ दिया RRR का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग ने उड़ा दिए होश

    डेस्क। फिल्म KGF: Chapter 2 ने रिलीज के पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। मूवी की अडवांस बुकिंग ने बीते दिनों की सुपरहिट RRR को भी पीछे छोड़ दिया है। KGF के चैप्टर 2 की डिमांड बीते 1 साल से थी पर रिलीज से पहले ही कुछ ऐसा देखने को मिलेगा कि इसके निर्माताओं ने भी नहीं सोचा था।

    इस पार्ट 2 के लिए साउथ के साथ ही नॉर्ट इंडिया में भी लोगों के अंदर क्रेज देखने को मिल रहा है।

    बता दें कि KGF: Chapter 1 को काफी पसंद किया गया था। फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। लोग तबसे दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है और अब तक हिंदी वर्जन के लिए कुल 11 करोड़ और टोटल 20 करोड़ के टिकट की बुकिंग हो चुकी है। 

    बता दें कि फ़िल्म RRR की अडवांस बुकिंग में 5 करोड़ की कमाई हुई थी पर अगर ट्रेड अनालिस्ट्स की माने तो केजीएफ के कुल 20 करोड़ के टिकट बिक चुके हैं।

  • बड़े कारण से निर्माताओं ने बढ़ा दी आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज़ डेट

    डेस्क। अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘अनेक’ पहले 13 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फ़िल्म 13 मई की जगह 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। जानकारी के मुताबित निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने दूसरी आने वाली फिल्म यशराज फिल्म्स की रणवीर सिंह अभिनीत जयेशभाई जोरदार से बाक्स आफिस पर टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी है।

    यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय विधानी ने कहा कि इस फैसले से दोनों फिल्मों को दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में मदद मिलेगी यह बिल्कुल सही फैसला है। 

    इसी के साथ अक्षय विधानी ने भी एक बयान में कहा, ‘निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा बहुत उदार व्यक्ति हैं और उन्होंने अनेक की रिलीज की तारीख को 13 से 27 मई किया है। 

  • रणवीर और आलिया ने केवल चार फेरे लेकर क्यों की शादी, भाई ने बताई वजह?

    डेस्क। बॉलीवुड वेडिंग हो और कुछ धमाकेदार न हो ऐसा कभी हुआ है। और ये धमाका दोगुना हो जाता है जब दोनों ही जबरदस्त फ़िल्म स्टार हो। ऐसा ही कुछ आलिया और रणवीर की वीडिंग में भी हुआ। 

    पूरे पाँच साल की डेट के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। ये बॉलीवुड वेडिंग कुछ ऐसी थी जिसका दोनों के फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। वेडिंग की फोटोज के सुर्खियों में आते ही फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार बिखेरा।

    अलग-अलग फ़िल्म स्टार्स भी इस वेडिंग में पहुंचे। अप्रैल की शुरआत में ही जबसे इसका खुलासा हुआ था ये बॉलीवुड वेडिंग चर्चा का केंद्र बनी रही। इस वेडिंग की बात करे तो इसमें सात फेरे ही नहीं हुए। 

    बता दें कि रणबीर और आलिया सात नहीं बल्कि सिर्फ चार फेरे लेकर ही एक-दूजे के हो गए। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने इस बारे में बताया, “शादी एक विशेष पंडित ने करवाई। ये पंडित कई सालों से कपूर परिवार के साथ हैं तो उन्होंने हर फेरे का महत्व समझाया और 7 फेरे नहीं, बल्कि 4 फेरो में ही शादी करवा दी।

  • पापा का सपना रणवीर ने किया पूरा, जाने आलिया रणवीर की शादी का राज

    Entertainment| नवविवाहित कपल रणवीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय हर ओर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज पेपर तक इनकी शादी की खबरों से पटे हुए हैं। हर कोई कपूर और भट्ट की इस शादी के चर्चे कर रहा है। वही कई लोगो के मन मे यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के दिल कब और कैसे मिल गए की इन्होंने इतनी जल्दी शादी करने का निर्णय ले लिया और जीवन भर के लिए यह एक दूसरे के हो गए। 

    दरसल बात तब की है जब आलिया भट्ट की पहली फ़िल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर रिलीज होने वाली थी। इस फ़िल्म के की रिलीज से पहले ही आलिया रणवीर कपूर की हो चुकी थी। यह दोनो कई बार एक साथ स्पॉट किए गए और इन दोनों का प्यार 2012 से परवान चढ़ने लगा। रणवीर आलिया की जोड़ी की हर कोई सराहना करता है। 
    वही रणवीर के पापा ऋषि कपूर अपने बेटे के सर जल्द ही सेहरा बंधा हुआ देखना चाहते थे। आलिया को जब रणवीर ने अपने पापा से मिलवाया तब ही इनकी शादी पर मुहर लग गई और इन दोनों का सात जन्मों के लिए एक दूसरे का होना सुनिश्चित हो गया। हालांकि रणवीर के पिता अपने बेटे की शादी नहीं देख पाए लेकिन रणवीर ने अपने पिता की ख्वाहिश पूरी की और आलिया को कपूर खानदान की बहू बनाया।