Category: entertainment

  • श्रया घोसाल के इन गानों ने डाल दी फ़िल्म ने जान , सभी फ़िल्म रही है सुपरहिट

    मनोरंजन| आज सुरों की मलिका श्रया घोषाल का जन्मदिन है। श्रया घोसाल ने हिंदी सिनेमा को सुरों की दुनिया मे एक नए आयाम पर पहुंचाया है। आजकल के युवाओं को इनके गानों से इतना प्रेम है कि वह हमेशा ही उन्हें गुनगुनाते रहते हैं। इन्होंने सिंगिंग की शुरुआत चार वर्ष की उम्र में की थी। वही जब यह 6 वर्ष की थी तो इन्होंने रावत भांटा क्लब में अपना पहला स्टेज शो किया था। लोगो ने तब भी इनकी तारीफ के पुल बांध दिए थे और लोग आज भी श्रया घोसाल के दीवाने हैं। लेकिन श्रया घोसाल के कुछ गाने ऐसे भी है जिन्हें लोग सुनकर न सिर्फ सुकून महसूस करते हैं बल्कि उनके सुरों में खो जाते हैं। तो आइए जानते हैं श्रया घोसाल के वो गाने जिनका आज भी है लोगों के दिलो पर राज

    जाने श्रया घोसाल के वो गाने जो हर दिल की है धड़कन:- 

    वर्ष 2008 में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फ़िल्म सिंह इज किंग में श्रया घोसाल ने तेरी और तेरी और सांग को गाया था। इस सांग का क्रेज इतना है कि लोग इसे सिर्फ सुनते ही नहीं है बल्कि महसूस करते हैं। नए कपल्स की इस सांग को सुनने में बेहद दिलचस्पी होती है। वही आज कल के फेसम इंस्टाग्राम रील पर इस सांग ने धमाल मचा रखा है।
    2014 में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म में श्रया घोसाल के सांग मनवा लागे लागे न सावरे ने धूम मचा दी और फ़िल्म की ओर लोगो का आकर्षण बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। लोग आज भी इस गाने के एक एक बोल के दीवाने हैं।
    2018 में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर व रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्म पद्मावती में इन्होंने घूमर गाना गाया। यह गाना वैसे तो संस्कृतिक है लेकिन इस गाने ने हर घर मे अपनी एक अलग जगह बना रखी है। लोग इस गाने को हर बार सुनना पसन्द करते हैं।
    आशिकी 2 नाम सुनते ही दिमाग मे प्यार की सरगम छिड़ जाती है। इस फ़िल्म में अगर सबसे ज्यादा जान किसी ने डाली है तो इसके गानों ने। वही इस फ़िल्म का लोकप्रिय सांग सुन रहा है न तू श्रया घोसाल का गाया हुआ गीत है । यह गीत लोगो के दिलो पर हमेशा राज करता है।
    तो अगर अपने अभी तक नही सुने है श्रया घोसाल के गाने तो अभी जाकर जरूर सुने ओर देखे कैसे इन्होंने अपनी शानदार आवाज से जीत रखा है लोगो का दिल।

  • प्रिया-राम की रोमांटिक होली को खराब करने के लिए वेदिका की साजिश

    सोनी टीवी का शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 ने हमें हमेशा से ही देखने का एक कारण दिया है। शो की कहानी में लगातार कुछ चौंकाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहा है जो इसे देखने पर मजबूर कर देता है।

    इस बार  राम और प्रिया ने साथ में महाशिवरात्रि की पूजा की है। जहां नंदिनी और वेदिका की योजना बर्बाद हो जाती है।

    राम और प्रिया अब साथ में होली के जश्न की तैयारी कर रहे हैं जो राम और प्रिया के जीवन में बहुत सारा ड्रामा लाएगा साथ ही शो में आपके लिए एक ट्विस्ट भी है। राम और प्रिया एक दूसरे को रंग लगाते हुए रोमांटिक अंदाज़ में नजर आएंगे। राम और प्रिया की रोमांटिक होली का इंतेज़ार सभी बड़ी बेसब्री के साथ कर रहें हैं।

    वहीं दूसरी ओर नंदिनी, राम और प्रिया की होली के जश्न को बर्बाद करने के लिए कुछ बड़ा प्लान करेगी। बता दें कि नंदिनी प्रिया के परिवार को भी इस होली के फंक्शन में बुलाने वाली है।

  • सामने आया अभिषेक की फ़िल्म दसवीं पास का टीजर, इस डेट को रिलीज होगी फ़िल्म

    मनोरंजन| बॉलीवुड ऐक्टर अभिषेक बच्चन ने बहुत ज्यादा फिल्में तो नही की है लेकिन इन्होंने अपनी फ़िल्म से हमेशा सबका दिल जीत लिया है। यह अपनी फिल्म के जरिए हमेशा मनोरंजन की दुनिया मे धमाल मचाते पाए जाते हैं। लम्बे समय से फिल्मी दुनिया से दूर अभिषेक अब दसवीं पास के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फ़िल्म का अभिषेक बच्चन के फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। 

    अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फ़िल्म का टीजर रिलीज किया है। इस फ़िल्म में यह राम चौधरी के किरदार में नजर आएंगे। फ़िल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन जेल में पढाई करते हुए दिखाई देंगे। अभिषेक ने फ़िल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि एक स्टूडेंट से दूसरे स्टूडेंट को दसवीं परीक्षा के लिए शुभकामनाएं। 

    बताते चलें अभिषेक की यह फ़िल्म 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अभिषेक के इस पोस्ट पर उनके फैन्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसपर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

  • Ananya Pandey Sexy Video: अनन्या पांडे ने ‘ट्रांसपेरेंट’ ड्रेस में इंटरनेट पर मचाया गदर, देखें सेक्सी वीडियो

     

     

    स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक्ट्रेस अनन्या पांडे की सेक्सी फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी वायरल हो रही हैं. अनन्या पांडे ‘ट्रांसपेरेंट’ ड्रेस में  नजर आ रही हैं. अनन्या का ये अवतार इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है. अनन्या पांडे ने अपनी सेक्सी फोटो खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.  अनन्या पांडे (Ananya Panday) पर अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस ने लिए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।

    लेकिन इस बार अनन्या पांडे का नया लुक वायरल हो रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। अनन्या पांडे ने धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता के जन्मदिन पर ऐसी ड्रेस पहन ली जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। इस ड्रेस में एक मोनोकनी जैसी ड्रेस के ऊपर से डिजाइन किया हुआ एक ट्रांसपेरेंट फॉल दिखाई दे रहा है। जिसके बाद ट्रोल्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

  • Deepika Padukone Bikini Photos : दीपिका पादुकोण की कहर ढहाने वाली सुपर हाॅट बिकिनी हुई तस्वीरें लीक

    सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ से सामने आई तस्वीरों में वह येलो हॉट बिकिनी में नजर आ रही हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। यशराज फिल्म्स की आगामी बिग बजट और ऐक्शन फिल्म ‘पठान’ से सुपर हॉट दीपिका पादुकोण की बिकिनी  तस्वीरें लीक हुई हैं जिन्हें देख हर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इन तस्वीरों पर अटक गया है। वहीं सुपरकूल शाहरुख खान की भी ‘पठान’ से शर्टलेस और लंबे बालों में कूल तस्वीरें सामने आई हैं।

    इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण बोल्ड अवतार से खूब कहर ढहाने वाली हैं तो शाहरुख खान का भी स्टाइल बॉलिवुड स्टार्स को जबरदस्त टक्कर देगा।इन मोनोकनी तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस अवतार हर किसी को मोह लेगा। इंस्टाग्राम पर फैंस ने ‘पठान’ के सेट से लीक हुईं तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में दीपिका का येलो बिकिनी में भीगा बदन और फिटनेस कमाल की दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देख ऐसा मालूम पड़ता है कि फिल्म में कोई सीन होगा जिसमें दीपिका पादुकोण स्वीमिंग पूल किनारे जलवा बिखेरती दिखेंगी।

    बात करें ‘पठान’ से शाहरुख खान की लीक तस्वीरों की तो 56 साल के किंग खान इन तस्वीरों में आजकल के यंग स्टार्स को भी जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की ‘पठान’ लुक वाली नई तस्वीरें क्लोज-अप वाली देखने को मिली हैं। जिसमें ऐक्टर 8 पैक्स एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

    बता दें यशराज फिल्म्स की ‘पठान’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम का जलवा भी देखने को मिलेगा। फिलहाल यूरोप में ‘पठान’ की शूटिंग चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि स्पेन में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के फाइट सीन को भी फिल्माया जाएगा।

    ‘पठान’ को देखने के लिए फैंस को अभी सालभर का इंतजार करना पड़ेगा। जी हां, शाहरुख खान ने हाल में ही ‘पठान’ के टीजर वीडियो के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया था। ‘पठान’ अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी।

  • Runway 34 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, अजय और अमिताभ बच्चन आएंगे साथ

    डेस्क। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और हिंदी सिनेमा किंग अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34′ इस ईद पर रिलीज हो रही है। 

    सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से कैप्टन विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्रांत खन्ना का किरदार अजय देवगन ने निभाया है। फिल्म में अजय देवगन की फ्लाइट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के बाद खराब मौसम में फंस जाती है। अजय के साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में नज़र आते हैं। 

    फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया और सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने ही किया है ।

  • अक्षय कुमार के Fan है तो एक बार जरूर देखें… Bachchan Pandey Review

    Review by :- RJ Abhinandan

    I Film I Hero, भौकाल बनाए रखने के लिए भय बना के रखना बहुत जरूरी है… , हम मारते थे, मज़ा आता था, और मारते थे, और मज़ा आता था…, लोग मुझे भाई नही Godfather बोलते है… ऐसे ही कई जोरदार Dialogue से भारी है अक्षय कुमार की फिल्म “बच्चन पांडेय”।

    कहानी :-

    कहानी शुरू होती है Kriti sanon से, जो एक फ़िल्म बनाना चाहती है और एक अच्छे कहानी की तलाश में है। कुछ Research के बाद kriti को एक Villain की कहानी मिलती है, जिसे किसी को भी मारने में बहुत मज़ा आता है… जिसके ख़ौफ से लोग बहुत डरते है और उसे “बच्चन पांडेय” के नाम से जानते है।
    Kriti को “बच्चन पांडेय” के बारे में सुन कर अच्छा लगता है, और वो decide करतीं है कि अब वो “बच्चन पांडेय” पर फ़िल्म बनाएंगी। Film बनाने kriti बच्चन पांडेय के गाँव UP जाती है, जहाँ बच्चन पांडेय के नाम से लोग डरते है। वहां kriti को अरशद वारसी मिलते है, जो बार बार kriti को समझते है कि बच्चन पांडेय पर film ना बनाये वरना बच्चन पांडेय हम दोनों को मार देगा। 
    क्या Kriti बच्चन पांडेय पर फ़िल्म बना पाती है ?? क्या बच्चन पांडेय खुद पर फ़िल्म बनाने को राजी हो जाता है ?? या बच्चन पांडेय को पता चलने पर वो दोनों को मार देता है ?? या फ़िल्म बनने के साथ बच्चन पांडेय को kriti से प्यार हो जाता है ?? ये सब आपको फ़िल्म खत्म होते पता चल जायेग। 

    Actor Performance :-

    एक Gangster के किरदार में “अक्षय कुमार” बवाल लगते है। जब भी पर्दे पे आते है, Audience उनके Dialogue सुन कर सिटी और ताली बजाने को मजबूर होती है। कुल मिला कर ये कह सकते है कि “अक्षय कुमार” ही फ़िल्म की जान है। एक Director के किरदार में Kriti Sanon ने अच्छा काम किया है। “अक्षय कुमार” और kriti जितनी बार एक Frame में साथ दिखते है, Film की जान बनी रहती है। Audience को उनकी जोड़ी अच्छी लगती है। फ़िल्म में kriti के Acting में Variation दिखता है। कई बार वो हस्ती हैं, कई बार वो रोती है, कुछ Scene में उनकी आंखों में बच्चन पांडेय के लिए प्यार भी दिखता है। Jacqueline Fernandez का किरदार काफी छोटा रखा गया है। Jacqueline के किरदार को 2nd Half में Introduce किया जाता है। हालांकि बमुश्किल से अपने 5min के स्क्रीन टाइम में Jacqueline अपनी खूबसूरती से Audience के दिल मे अपनी जगह बना पाती है। बाकी कलाकारों की बात करे तो :- Arshad Warsi ने बढ़िया काम किया है, उनके कुछ Dialogue आपको अच्छे लगेंगे। Saharsh Kumar ने भी अच्छा काम किया है। Saharsh के काम मे बारीकी नज़र आती है। Saharsh को आपने इससे पहले Sushant Singh Rajput की फ़िल्म Chichore में देखा होगा। Abhimanyu Singh का काम शानदार है। Abhimanyu को स्क्रीन टाइम अच्छा दिया गया है। Akshay Kumar के साथ हाल ही आपने Abhimanyu Singh को फ़िल्म Sooryavnshi में देखा होगा, जिसमे वो एक Vilian की भूमिका में थे। Sanjay Mishra का काम बहुत मजेदार है। उनका किरदार काफी छोटा रखा गया है। लेकिन जितनी बार भी वो पर्दे पर आते है, Audience को हँसा कर जाते है। Pratik Babbar का किरदार भी काफी कम समय का है। Pratik को आपने इससे पहले फ़िल्म Baaghi 2 में देखा होगा। Pankaj Tripathi एक Acting Teacher की भूमिका में है। जिनका किरदार भी काफी छोटा रखा गया है, हालांकि उनके कुछ Dialogue Audience को हँसाते जरूर है। बाकी फ़िल्म में और भी छोटे किरदार है, जिन्होंने अपना काम बख़ूबी किया है।

    Direction & Camera Work :- 

    Farhad Samji ने इस फ़िल्म को Direct किया है। जो कि एक Professional Comedy Dialogue Writer है। हालांकि Industry में वो कई बार Writer और Director दोनों की भूमिका में दिखते है। बतौर Writer फरहाद ने अक्षय कुमार की फ़िल्म Laxmii, शाहरूख खान की फ़िल्म Dilwale, वरुण धवन की फ़िल्म Coolie No 1 सहित कई सारी फिल्मों की कहानी को लिखा है। बतौर Director फरहाद ने फ़िल्म Housefull 3 , Housefull 4 सहित कुछ एक फिल्मों को direct किया है। 
    बात बच्चन पांडेय की करे तो कई बार फरहाद का डायरेक्शन कमजोर लगता है। कुछ scene को एडिट किया जा सकता था। Comedy Scene कई बार जोर जबरदस्ती के लगते है। 
    Camera Work कुछ बहुत ज्यादा बेहतर नही है, जिसका जिक्र किया जाए। 

    Song & Background Score :-

     
    फ़िल्म का Background Score भौकाल मचाने वाला है, सुन कर एक अलग ही जोश आता है। कई Scene में Audience सिनेमा Hall में चिल्लाने को उत्साहित हो जाती है।
    गाने की बात करे तो B Praak की आवाज़ में एक गाना जिसे अक्षय कुमार और kriti Sanon पर फिल्माया गया है, Audience के दिल को छू जाता है।

    क्यों देखें ये फ़िल्म ?

    अक्षय कुमार के fan है तो एक बार ये फ़िल्म देख सकते है। kriti Sanon की बाकी फिल्मों से, ये फ़िल्म उनके लिए थोड़ी अलग थी, जिसे आपको देखना चाहिए। 
    आखिर में बस यही कहेंगे, Farhad Samji के जगह कोई और Director होता तो शायद फ़िल्म थोड़ी अलग और अच्छी बनती? आप की क्या राय है ???

  • तमन्ना भाटिया ने ट्रेंडी रेड बिकिनी में करवाया फोटोशूट

    डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साफ नीले समुद्र और सफेद रेत के समुद्र तटों के बीच आराम से छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव पहुँच चुकीं हैं। उन्होंने वहां चिल करते हुए तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट की हैं।  उनकी नवीनतम पोस्ट में उन्हें एक ट्रेंडी ड्रेस में डूबते सूरज का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “Wandering but never lost”। 

    रविवार को तमन्ना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ मालदीव में बिताए अपने समय की एक झलक साझा की।  अभिनेता ने समुद्र के किनारे नंगे पांव पोज दिए।  तस्वीर में एक लुभावने डूबते सूरज को भी देखा जा सकता है। समुद्र किनारे फोटोशूट के लिए उन्होंने एक ट्रेंडी बिकिनी टॉप और प्रिंटेड बॉटम पहन रखा है। जो समुद्र तट की छुट्टी के दौरान सिर घुमाने के लिए एक ग्लैमरस लुक परोसता है।

    https://www.instagram.com/p/CbU9N5cqdZp/?utm_source=ig_web_copy_link

  • दसवीं के ट्रेलर में हुआ दीपिका पादुकोण का जिक्र, तो उन्होंने ऐसे किया रिएक्ट

    डेस्क। अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर की फिल्म दसवी का ट्रेलर कल 23 मार्च को रिलीज हो गया। यह जोड़ने की जरूरत नहीं है कि इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली या उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई।  एक बात जो सभी ने नोटिस की, वह थी ट्रेलर में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जिक्र हुआ।  ट्रेलर ऑनलाइन जारी होने के कुछ घंटों बाद, दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका जवाब भी दिया।

    दासवी के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन के चरित्र गंगा राम चौधरी को एक वाक्य को Active/passive voice में बदलने के लिए कहा गया था। वाक्य में उन्हें ‘रणवीर दीपिका से प्यार करता है’ इस वाक्य को बदलना था।  जिस पर अभिषेक बच्चन का किरदार जवाब देता है, “हर कोई दीपिका को प्यार करता है”।  दीपिका ने अपने विशेष उल्लेख के बारे में जानने के बाद, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दासवी की टीम को धन्यवाद दिया।

    अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दासवी का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “प्यार के लिए टीम दासवी को धन्यवाद। आप लोगों को शुभकामनाएं।”

     नीचे देखें फिल्म का ट्रेलर

  • द कश्मीर फाइल्स की क्यों घटने लगी लोकप्रियता

    डेस्क। द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस पर गिरावट देखी गई है। इसने शुक्रवार को ₹4.50 करोड़ कमाए और 15 दिनों में इसका कुल संग्रह ₹211.83 करोड़ हो गया।  फिल्म पर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का असर साफ पड़ता दिखाई दे रहा है।  

    विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में कश्मीर घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों के पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है। 

    इसी कड़ी में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “#RRR + स्क्रीन और शो की कमी के कारण #The Kashmir Files प्रभावित है …  तीसरे सप्ताह 3 शुक्र 4.50 करोड़।  कुल: ₹ 211.83 करोड़। #भारत बिज़।”  

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आरआरआर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड संख्या के साथ रिलीज हुई है।  उन्होंने कहा, “आरआरआर ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड नंबर खोले हैं… #आरआरआर ने #ऑस्ट्रेलिया में #द बैटमैन को हराया, शुक्र को नंबर 1 स्थान का दावा किया … #NZ भी ठोस है … # ऑस्ट्रेलिया: $ 702,560 [₹ 4.03 करोड़] #NZ  : NZ$ 69,741 [₹ 37.07 लाख] #USA: $ 5 मिलियन के पार [गुरु पूर्वावलोकन + शुक्र, अभी भी गिनती]। @comScore।”

     द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुंबली हैं।  मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में फिल्म को कर-मुक्त घोषित किया गया है।