Category: entertainment

  • कोरोना कर्फ्यू के बीच पेट डॉग को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, हुईं ट्रोल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आते रहते हैं। सेलेब्स कुछ भी करें जितने उनके फैंस होते हैं उससे कहीं ज्यादा उनको ट्रोल करने वालों की संख्या होती है। महाराष्ट्र में इन दिनों कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। जिसकी वजह से सभी का घर से बाहर जाना बंद है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा अपने पेट डॉग को बाहर घुमाने निकल गईं और ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

    दरअसल मलाइका अरोड़ा शुक्रवार के दिन अपने पेट डॉग कैस्पर को कोरोना कर्फ्यू के बीच घुमाने के लिए बाहर ले गईं। ऐसा कर मलाइका खूब ट्रोल हुईं। मलाइका कैस्पर को घुमाते हुए वीडियो वीडियो जर्नलिस्ट योगेन शाह ने शेयर किया। इस दौरान वे चेहरे पर मास्क लगाए ब्लैक टी-शर्ट और टाइट्स पहनी हुई थीं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर मलाइका को खूब खरी खोटी सुनाईं।

    इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ये क्या है…सरकार ने पहले ही अनाउंस कर दिया है कि किसी को भी बेवजह घर से बाहर न‍िकलने की अनुमत‍ि नहीं है और ये सेलेब्स’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रिस्ट्रिक्शंस में पेट्स को घुमाया जा रहा है और ये पेपराजी भी कैप्चर करने पहंच गए, वाह क्या बात है।’

    बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टार्स काफी ट्रोल हो रहे हैं। कोरोनाकाल में सितारों का वेकेशंस पर जाना पहले से ही लोगों को खासा पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में कई सारे सेलेब्स ट्रोलर्स का निशाना बन रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसके लिए काफी ट्रोल हुए थे। ऐसे में जब लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे और मलाइका अरोड़ा पेट को घुमाने के लिए बाहर निकल रही हैं। जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

  • एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को हुआ कोरोना, ट्वीट शेयर कर दी जानकारी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देशभर में फैले कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचना आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स के लिए भी मुश्किल हो रहा है। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैं जो इसकी चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का भी नाम शामिल हो गया है। पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वो कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं और फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं।

    एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सभी को हैलो…. आप सभी को ये सूचना देना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं सारे प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रही हूं। मैंने ख़ुद को आईसोलेट कर लिया है और घर पर ही क्वारंटाइन हूं। मैं रिक्वेस्ट करती हूं जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो भी अपना टेस्ट करवा लें। फिलहाल में ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। कृपया घर पर हैं, सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें’।

    आपको बता दें कोरोना वायरस की दूसरी लहर का इंडस्ट्री पर बुरा असर देखने को मिला है। बॉलीवुड के कई नामी चेहरे अब तक इसकी चपेट में आ चुके ठीक हो गए हैं, तो वहीं कुछ हैं जो अब भी रिकवर कर रहे हैं। जैसे आमिर ख़ान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मिलिंद सोमन, परेश रावल, सोनू सूद, गोविंदा, नील नितिन मुकेश, तारा सुतारिया, भूमि पेडनेकर, कटरीना कैफ, विक्की कौशल ये वो नाम हैं जो कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं।

    पूजा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस तेलुगु सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं हालांकि इन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है जैसे मोहनजोदाड़ो, हाउसफुल 4। अब एक्ट्रेस जल्द ही रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ में नज़र आएंगी। इसके अलावा पूजा की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ भी जबरदस्त चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

  • मालदीव से वापस लौटे आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी- टाइगर श्रॉफ भी हुए स्पॉटिड

    [object Promise]

    नई दिल्लीl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रविवार को मालदीव में वेकेशन मनाकर भारत वापिस लौटे हैंl टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे बॉलीवुड के कई कलाकार हाल ही में मालदीव में वेकेशन मनाकर भारत वापस आए हैंl भारत में कोरोना के मामले बढ़े हैंl ऐसे में मालदीव ने भारत से मालदीव की यात्रा करने वाले टूरिस्ट पर पाबंदी लगा दी हैl

    रविवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गयाl दोनों मालदीव में वेकेशन मनाकर वापस लौटे हैंl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पहले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी वेकेशन मनाकर भारत वापस लौटे हैंl

    ट्विटर पर मालदीव मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने एक ट्वीट कर भारतीयों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही हैl उन्होंने लिखा है, ’27 अप्रैल से भारत से मालदीव की यात्रा रोक दी जाएगीl हम आपके समर्थन और सभी के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहे हैंl’ इसमें बताया गया है कि 27 अप्रैल से यह नियम लागू होगा और वह मालदीव को सुरक्षित स्थान बनाना चाहते हैं। इसके पहले बॉलीवुड के कई कलाकार मालदीव में वेकेशन मनाने जाते रहे हैंl इनमें जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल है। दोनों अक्सर मालदीव वेकेशन से अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती थी जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती थी।

    मालदीव हाल ही में कई कलाकारों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ थाl इसके पीछे कारण यह है कि एक तो यह समुद्र से घिरा हुआ है और यह भारत से बहुत नजदीक हैl इसके चलते यह कई कलाकारों का पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट बना हुआ थाl

    हालांकि कोरोना महामारी के बीच मालदीव से वेकेशन की तस्वीरें शेयर करने पर कई कलाकारों को फटकारा भी जा रहा था कि यहां लोगों की कोरोना से हालत खराब है और लोग मालदीव में एन्जॉय कर रहे हैl इसमें अनु कपूर और नवाजुद्दीन सिद्धिकी जैसे कलाकार भी शामिल हैl

  • नेहा धूपिया से शख्स ने मांगी ब्रेस्टफीडिंग की वीडियो…एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय देती रहती हैं। हालांकि बहुत बार नेहा धूपिया को अपनी राय की वजह से ट्रोल होना पड़ता है, लेकिन वह ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी देती रहती हैं। अब एक बार फिर से नेहा धूपिया ने उन्हें ट्रोल करने वाले एक शख्स को बेबाकी से जवाब दिया है।

    नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह बेटी को ब्रेस्टफीडिंग करवाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर एक शख्स ने ऐसा कमेंट किया, जिसपर नेहा धूपिया भड़क गईं और उसको करारा जवाब भी दिया है।

    दरअसल नेहा धूपिया की ब्रेस्टफीडिंग वाली तस्वीर पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिख, ‘क्या आप अपना ब्रेस्टफीडिंग वीडियो पोस्ट कर सकती हैं? विनम्र निवेदन हैं।’ यह कमेंट देखकर नेहा धूपिया बुरी तरह भड़क गईं और उस शख्स के इस कमेंट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस कमेंट के साथ अभिनेत्री ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख और कमेंट करने वाले शख्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

    नेहा धूपिया ने अपने कमेंट में लिखा, ‘मैं सामान्यत: ऐसे कॉमेन्ट्स को या तो अनदेखा करती हूं या फिर डिलीट कर देती हूं लेकिन मैं यह सबके सामने लेकर आई। ऐसे लोग ही ब्रेस्टफीडिंग की स्थिति को कई मांओं के लिए शर्मनाक बना देते हैं।’ वहीं ब्रेस्टफीडिंग की अपनी तस्वीर के साथ नेहा धूपिया ने पोस्ट में लिखा, ‘नई मां की यात्रा कुछ ऐसी होती है कि केवल वही समझ सकती हैं। हम लोग एक तरफ हैप्पी साइड देखते हैं लेकिन दूसरी ओर यह भारी जिम्मेदारियां से भरा और भावनात्मक रूप से थकान से भरा होता है।’

    अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘एक मां होना मुश्किलों भरा है और वह बस करती हैं जो करना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कि इस पर सवाल किया जाए, मजाक बनाया जाए या सबसे बदतर ट्रोल किया जाए। मैं इन सबसे गुजर चुकी हूं और मुझे पता है यह कितना मुश्किल है। यह मां के ऊपर है कि वह किस तरह फीड या ब्रेस्टफीड करवाना चाहती हैं। हमने हमेशा देखा है कि लोग मां के ब्रेस्टफीडिंग कराने को सेक्शुअली देखते हैं। हम ब्रेस्टफीडिंग को सामान्य बनाना चाहते हैं। यह असंवेदनशील कॉमेन्ट इसका उदाहरण है कि आखिर क्यों हमारे देश में महिलाओं के लिए अजीब स्थिति बना दी जाती है। इन्हें सामने लाना चाहिए। चलिए ब्रेस्टफीडिंग को सामान्य बनाते हैं न कि सेक्शुअलाइज।’

  • अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के ल‍िए बनाएंगे कौनसी ड‍िश! चाचा-चाची के सामने खोला सीक्रेट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इश्क के चर्च तो अब आम हैं। खबर तो ये भी है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। फिलहाल कोरोना के कहर को देखते हुए इन्होंने शादी टाल दी है। ताजा खबर ये है कि अर्जुन सेलीब्र‍िटी कुकरी शो ‘स्‍टार Vs फूड’ के लेटेस्‍ट एपिसोड में नजर आए हैं. इसी शो में अर्जुन ने बताया कि वो मलाइका के लिए क्‍या बनाएंगे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अनुष्का शर्मा, और वरुण धवन की फेवरेट डिश क्या है.

    चाचा-चाची भी पहुंचे शो में

    अर्जुन के लिए रसोई में कुछ बनाने का यह पहला एक्सपीरंस था और वह मुंबई के होटल द बटलर ऐंड बेलीफ के हेड शेफ के साथ थे। इस शो में अर्जुन रेड मीट और चापली कबाब बनाते हुए नजर आए। अर्जुन की बनाई ये ड‍िश चखने उनके चाचा-चाची संजय कपूर और माहीप कपूर भी इस शो में पहुंचे।

    बताया क्या है मलाइका को पसंद

    कुकिंग के बाद अर्जुन यहां रेपिड फायर गेम भी खेला. उनसे पूछा गया कि वह अपने बॉलीवुड के दोस्‍तों के लिए क्‍या-क्‍या ड‍िश बनाएंगे। जब नंबर उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा का आया तो अर्जुन ने जवाब द‍िया, ‘उसे मीठा बहुत पसंद है, तो अगर मैं बना सका तो मैं उसके लिए कोई हेल्‍दी डिश बनाऊंगा।’

    वहीं जब बात अनुष्‍का शर्मा की आई तो अर्जुन हंसने लगे और उन्‍हें एक क‍िस्‍सा याद आया. अर्जुन ने कहा, ‘अनुष्‍का को एक टाइम भूख लगी थी, तो उसने सेरेलेक का ड‍िब्‍बा मंगा के पूरा खाया था, और अब तो उसकी जरूरत है क्‍योंकि बच्‍चा हो गया तो उसके लिए तो मैं जरूर सेरेलेक ही बनाऊंगा।’

    वहीं वरुण धवन के नाम पर उन्‍होंने कहा, ‘च‍िकेन, क्‍योंकि उसे च‍िक‍िन बहुत पसंद है. एक बार एक्टिंग क्‍लास में उसने कहा था कि वह अपने परिवार से भी ज्‍यादा च‍िक‍ेन खाना पसंद करता है।’

  • सनी लियोनी ने बेटे से पूछा सवाल…जवाब सुनकर एक्ट्रेस के आंखों में आया आंसू

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अक्सर चर्चा में रहती हैं। सनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी और अपने बच्चों की कई तस्वीरें शेयर करती हैं। सनी लियोनी अक्सर अपने बच्चों से जुड़ी कई ऐसी बातें भी साझा करती हैं जो फैंस को देल को छू जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे एशर से एक साव पूछा था। जिसका जवाब सुन अभिनेत्री की आंखों में भी आंसू आ गए।

    दरअसल सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे एशर के साथ हुई उनकी कंवर्सेशन के बारे में बताया है। सनी ने स्टोरी पर बेटे एशर की एक फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने ये बताया कि उन्होंने अपने बेटे से एक सवाल पूछा था। जिसका जवाब सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए।

    एशर की फोटो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, ‘मैंने एशर से पूछा कि तुम्हें इतना खूबसूरत किसने बनाया? एशर ने कहा, आपने मम्मी।’ आगे सनी लिखती हैं, ‘काम के लिए जाते वक्त एशर से ये सवाल पूछा और उसके इस जवाब को सुनकर मेरे आंसू आ गए। उसके साथ और समय बिताना चाहती हूं।’

    बता दें कि बीते दिनों सनी लियोनी ने लोगों से कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की थी। सनी अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटो में वो एक जालीदार टॉप के ब्राउन कलर की जैकेट पहने नजर आ रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘चलो कोविड- 19 से लड़ाई में साथ निभाते हैं। वैक्सीनेशन का वक्त आ गया है! अपने आप को और अपने प्रियजनों को सभी को विशेष रूप से फ्रंटलाइन वर्क्स को महामारी के खिलाफ लड़ने का मौका देने के लिए टीकाकरण कराएं!’

  • सलमान को इस वजह से पसंद नहीं करते थे आमिर, इसका खुलासा करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था।

    [object Promise]

    सलमान खान और आमिर खान ने फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनो सितारों को एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिला था। इस फिल्म में उनकी जुगलबंदी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हालांकि अमर-प्रेम की ये जोड़ी असल जिंदगी में एक दूसरे की अच्छी दोस्त नहीं थी।

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और दबंग खान यानी सलमान खान आज सिर्फ इंडस्ट्री के टॉप कलाकार ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। सलमान और आमिर ने लगभग एक साथ सफलता की सीढ़ी चढ़ी और आज दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाते हैं। आज भले ही आमिर और सलमान एक दूसरे के अच्छे दोस्त हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान का व्यवहार आमिर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। इस बात का खुलासा उन्होंने सालों पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था।

    कॉफी विद करण में आमिर ने खुलासा किया था कि सलमान का पहला प्रभाव उन पर अच्छा नहीं पड़ा था फिर बाद में वो दोस्त बन गए। आमिर ने कहा था, ‘अंदाज अपना अपना में सलमान के साथ काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं था। वो मुझे उस वक्त बिल्कुल अक्खड़ और अव्यवहारिक लगा था। उसके साथ काम करने के बाद मुझे लगा था कि इससे दूर रहना ही सही है’।

    हालांकि बाद में दोनो दोस्त बन गए। ऐसा तब हुआ जब साल 2002 में आमिर अपनी पत्नी रीना से अलग हो रहे थे। उन दिनों आमिर खूब शराब पीते थे। ऐसे में एक शाम सलमान उनके घर आए। आमिर ने कहा कि, ‘सलमान मेरी जिंदगी में तब आया जब मैं बिल्कुल अकेला महसूस कर रहा था। मेरा रीना से तलाक हो चुका था। एक दिन मेरी और सलमान की अचानक मुलाकात हुई और उसने बताया कि वो मुझसे मिलने के बारे में सोच रहा था। फिर हम मिले और हमने साथ में बैठकर शराब पी, यहीं से हमारी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती आज भी बरकरार है और समय के साथ बढ़ती ही जा रही है’।

     

  • बालीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह पर टूटा कोरोना का कहर, गम में डूबा बाॅलीवुड

    [object Promise]

    सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है. वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट थीं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी. गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई. अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे।

    [object Promise]
    बालीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह पर टूटा कोरोना का कहर, गम में डूबा बाॅलीवुड

    मालूम हो कि अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी. स्वास्तिका ने लिखा था-अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मांगी थी।

    अरिजीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि साल 2005 से उन्होंने करियर शुरू किया था. उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, इससे उन्हें ज्यादा नेम फेम नहीं मिला। अरिजीत ने अपनी जर्नी में काफी स्ट्रगल किया है. उन्हें पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से मिली. अरिजीत को रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है।

    उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उनकी हिट्स की लिस्ट लंबी है. कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे कई शानदार गाने हैं. अरिजीत बंगाली में भी गाने गाते हैं। अरिजीत ने टीवी शो मधुबाला का टाइटल सॉन्ग भी गाया था। अरिजीत सिंह को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

  • Sapna Choudhary Hot Photo Video : सपना चौधरी ने खेतों में दिखाया देशी अंदाज, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें सिजलिंग अवतार

    [object Promise]

    इंटरनेट पर अपने सेक्सी डांस से सनसनी मचाने वाली सपना चैधरी इन दिनों अपने हॉट और बोल्ड लुक को लेकर काफी सुर्खियो में बनी हुईं हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।

    [object Promise]
    Photo Credit instagram

    इसी बीच सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी का सेक्सी फोटो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में सपना चौधरी खेतों में साड़ी में नजर आ रही हैं।

    [object Promise]
    Photo Credit instagram

    उनका ये बोल्ड और हॉट अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं।

    [object Promise]
    Photo Credit instagram

    सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

    [object Promise]
    Photo Credit instagram

    इन तस्वीरों में सपना खेतों में इठलाती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को सपना के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    [object Promise]
    Photo Credit instagram

    तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सपना ने लेपर्ड प्रिंट की साड़ी में बेहद सिजलिंग अंदाज में फोटोशूट कराया है।

    सपना चौधरी कभी खेतों में अपना पल्लू सिर पर रखे तो कभी हवा में लहराती नजर आ रही हैं।

    [object Promise]
    Photo Credit instagram

    इस दौरान वाकई में सपना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    [object Promise]
    Photo Credit instagram

     

  • Vicky Kaushal के नाम पर Katrina Kaif को चिढ़ाया Karan Johar ने, कहा- “इनके घर में सब कौशल मंगल है”

    [object Promise]

    बॉलिवुड इंडस्ट्री में कटरीना कैफ  और विकी कौशल की डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हालांकि, दोनों स्टार्स इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक बार फिल्ममेकर करण जौहर ने विकी कौशल का नाम लेकर कटरीना कैफ को चिढ़ाया था।

    कोरोना महामारी से पहले ‘सूर्यवंशी’ की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंची थी। इस दौरान अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी और करण जौहर भी थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने करण जौहर से पूछा था कि बताया जाता है कि हॉरर फिल्म ‘भूत’ की शूटिंग के दौरान वह इतना डर गए कि विकी कौशल से चिपक गए।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by vicky and katrina (@vickatfanpage)

    कपिल शर्मा के सवाल के बाद करण जौहर ने कटरीना कैफ की तरफ देखा और उनसे माफी मांगी। इस पर अक्षय कुमार ने माफी मांगने का कारण पूछा तो करण जौहर ने मजाक में कहा, ‘देखिए इनके घर में सब कौशल मंगल है।’ ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक अन्य एपिसोड में विकी कौशल ने फिल्म ‘भूत’ के सेट पर करण जौहर के डरने को लेकर सफाई दी थी। विकी कौशल ने कपिल शर्मा से कहा, ‘हां, फिल्म की शूटिंग के दौरान वह डर जाते थे लेकिन वह इतना नहीं डरते थे कि सेट पर न आएं।’

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by vicky and katrina (@vickatfanpage)

    कटरीना कैफ और विकी कौशल को पिछले कुछ महीने से साथ में नहीं देखा गया है। दोनों को दिसंबर, 2020 में करण जौहर के घर में एक कार्यक्रम में देखा गया था। दोनों अलग-अलग आए और चले गए। दिसंबर में ही कटरीना कैफ ने अपने घर पर क्रिसमस की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में विकी कौशल भी पहुंचे थे। इसके अलावा पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कबीर खान, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, अंगद बेदी और नेहा धूपिया भी शामिल हुई थीं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by vicky and katrina (@vickatfanpage)

    बताते चलें कि विकी कौशल और कटरीना कैफ हाल ही कोरोना नेगेटिव आए हैं। विकी कौशल 5 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आए और 16 अप्रैल को नेगेटिव हुए। वहीं, कटरीना कैफ 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुईं और 17 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।