Category: entertainment

  • बिकनी शूट के 55 साल बाद शर्मिला ने कहा ये…

    [object Promise]

     

    नई दिल्ली। शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की उन लीजेंड्री एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई साहसिक और यादगार भूमिकाएं की हैं। वहीं, रियल लाइफ़ में भी शर्मिला अपने दौर से आगे की अदाकारा रही हैं। साठ के दशक में उनके एक बिकिनी शूट पर जमकर बवाल हुआ था। जब शर्मिला को हर तरफ़ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था तो पति मंसूर अली ख़ान उर्फ़ नवाब पटौदी पत्नी शर्मिला टैगोर के साथ खड़े रहे थे।

    शर्मिला ने बिकिनी फोटोशूट फ़िल्मफेयर मैगज़ीन के लिए किया था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इसको लेकर बात की। लेडीज़ स्टडी ग्रुप के लाइव सेशन में शर्मिला ने उस वाकये के बारे में कहा कि उन्हें वो फोटोशूट अच्छा लगा था। हालांकि, फोटोग्राफर कुछ झिझक रहे थे। लेकिन, इस पर काफ़ी तीख़ी प्रतिक्रियाएं आयी थीं। उन दिनों सोशल मीडिया तो होता नहीं था, मगर फिर भी इसकी काफ़ी आलोचना हुई थी। जब यह पब्लिश हुआ था तो मैं लंदन में थी और जब वापस आयी तो शक्ति (सामंत) जी ने मुझे कॉल किया और कहा कि हमें कुछ डेमेज कंट्रोल करना चाहिए। मैं बहुत परेशान हो गयी थी। मैंने टाइगर (नवाब पटौदी) को टेलीग्राम भेजा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि तुम बहुत अच्छी दिख रही हो। वो उस वक़्त बहुत सपोर्टिव थे।

    शर्मिला आगे कहती हैं कि अगर आप पब्लिक फिगर हैं तो आपकी कुछ ज़िम्मेदारियां होती हैं। आपको यह समझना होगा कि आपके दर्शक कौन हैं और वो आपसे क्या चाहते हैं। इस घटना से मैंने सीखा कि लोग ग्लैमर की ओर आकर्षित तो होते हैं, लेकिन इसके लिए उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। मैं सम्मानित रहना चाहती थी, इसलिए मैंने धीरे-धीरे अपनी इमेज बदलना शुरू किया। इसके बाद शर्मिला ने आराधना में एक मां का किरदार भी निभाया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गयी थी। शर्मिला और मंसूर अली ख़ान पटौदी की शादी 1968 में हुई थी।

    हिंदी सिनेमा में शर्मिला टैगोर ने अपना करियर 1964 में आयी फ़िल्म कश्मीर की कली से शुरू किया था। इसके बाद आयीं वक़्त, अनुपमा और देवर जैसी फ़िल्मों ने शर्मिला को एक बेहतरीन एक्ट्रेस की इमेज दी थी।

  • एक्ट्रेस ने खुद खोला बड़ा राज, गीता बसरा ने शादी के बाद एक्टिंग से क्यों बनाई दूरी…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कुछ समय पहले ही अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। जिसके बाद से ही दोनों के फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। गीता ने शादी के बाद से ही बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने पहली बेटी को जन्म दिया अब जल्द ही दूसरे बच्चे को भी जन्म देने वाली हैं। इसी बीच हाल ही में गीता ने अपने करियर में लिए ब्रेक के बारे में बात की है।

    गीता ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत की, इस दौरान उन्होंने अपने करियर से ब्रेक लेने की वजह के बारे में बताया है। गीता ने बताया, ‘मेरी मां एक वर्किंग मदर थीं और उन्होंने पूरे परिवार को बहुत अच्छे से संभाला। आज मेरे पास जो कुछ भी है उन्हीं की वजह से है। मैं उनसे इंस्पिरेशन लेती हूं और मानती हूं कि महिलाओं को अपने किसी भी पैशन को दबाना नहीं चाहिए।’

    आगे गीता ने कहा, ‘मां होना सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है। मैं अपनी बेटी हिनाया के साथ बिताए हर पल को बेहद एन्जॉय करती हूं। ये बहुत ही पर्सनल चॉइस है कि मैं काम नहीं करना चाहती। मैं मदरहुड को काफी एन्जॉय करती हूं और हर पड़ाव पर खुश हूं। मैं अपनी बच्ची के सभी खूबसूरत पलों जैसे उसकी पहली वॉक, उसकी पहली हंसी और उसके पहले शब्द को मिस नहीं करना चाहती थी।’

    उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो भी दोबारा काम पर लौटेंगी। गीता के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद जब वो रेडी हो जाएंगी तो जरूर कमबैक करेंगी। गीता ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि सिर्फ मदरहुड आपको पहचान नहीं देता लेकिन ये पर्सनल चॉइस है। मैं पहले एक्टिंग करती थी तो उसे एन्जॉय करती थी और अब जब मैं दोबारा रेडी हो जाऊंगी तो मैं दोबारा काम पर लौट आऊंगी।’

    गौरतलब है कि गीता बसरा ने साल 2006 में फिल्म ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनका करियर ज्याद सफल नहीं हो पाया था। गीता ने अब तक कुल 7 फिल्मों में ही काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में हरभजन सिंह से शादी कर ली। इसके बाद जुलाई 2016 में उन्होंने बेटी हिनाया को जन्म दिया। वहीं अब वो जुलाई में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

  • पूल से शेयर किया बोल्ड PHOTO, राधिका मदान ने मालदीव जाने वाली एक्ट्रेस को मारा ताना…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया में एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेज़ मालदीव छुट्टियां मनाने जाती हैं और वहां से अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। कभी समंदर में, कभी बीच पर तो कभी किसी रेस्तरां में। ऐसी एक्ट्रेसेज़ पर राधिका मदान ने अपनी एक तस्वीर और कैप्शन के साथ ताना मारा है।

    राधिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी पूल फोटो शेयर की और इसके साथ लिखा- Not in Maldives… राधिका के इस कैप्शन पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पूछा- क्यों? इस पर एक यूज़र ने लिखा- स्टीरियो टाइप तोड़ने के लिए। इस पर राधिका ने लिखा- सही जवाब। बता दें, मुंबई में कोरोना कर्फ्यू के बाद राधिका नज़दीक में ही हॉलीडे मना रही हैं। फ़िल्मों में देसी गर्ल का किरदार निभाने वाली राधिका मदान असल ज़िंदगी में काफी ग्लैमरस लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। साथ ही रियल लाइफ में काफ़ी बोल्ड हैं, जो उनकी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों से लगता है।

    इससे पहले राधिका ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो सफ़ेद रंग की चादर ओढ़े हुए हैं। उन्होंने बॉबी फ़िल्म के गाने को लॉकडाउन से जोड़ते हुए लिखा- बाहर से कोई अंदर ना आ सके, अंदर से कोई बाहर ना जा सके। इसके साथ राधिका ने लॉकडाउन 2.0 हैशटैग भी लिखा।

    राधिका ने टीवी से फ़िल्मों तक का सफ़र तय किया है। सबसे पहले राधिका टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से हिट हुईं। इस कार्यक्रम की वजह से राधिका मदान ने अपनी खास पहचान बनाई और फिर झलक दिखला जा-8 में भी शक्ति के साथ हिस्सा लिया था। ‘पटाखा’, ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ और ‘अंग्रज़ी मीडियम’ जैसी फ़िल्मों में उनके काम को काफ़ी सराहा गया था। राधिका ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं। राधिका की अगली फ़िल्म शिद्दत है।

  • हॉट नेटेड ड्रेस में आईं नजर, ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई एक इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। रश्मि न सिर्फ टीवी बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भी हिट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने अब तक कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। रश्मि ने निरहुआ से लेकर पवन सिंह और रवि किशन जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। रश्मि एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड ब्यूटीफुल तस्वीरों से अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। इसी बीच रश्मि की कुछ हॉट तस्वीरें इंटनेट का पारा हाई कर रहे हैं।

    रश्मिी देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में रश्मि की हॉटनेस देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। रश्मि की ये तस्वीरें उनके किसी नए फोटोशूट की लग रही हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी है। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने ब्लैक नेटेड श्रृग पहना है जिसमें वाकई वह बेहद ही हॉट दिख रही हैं। फोटोशूट में रश्मि अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को अबतक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं। वहीं हमेशा की तरह ही कमेंट कर फैंस उनकी हॉट अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब रश्मि अपनी किसी तस्वीर को लेकर चर्चा में आईं हों। इससे पहले भी वह अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस का दिल धड़का चुकी हैं।

    आपको बता दें कि रश्मि देसाई ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं थीं। शो में वह विनर रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ झगड़ों को लेकर काफी चर्चा में रहीं थीं। इसके अलावा रश्मि ‘नागिन 4’ में दिखीं। ‘नागिन 4’ में उन्होंने ‘शलाखा’ का रोल निभाया जो कि एक नेगेटिव रोल था। रश्मि सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं।

  • सुशांत सिंह राजपूत पर बनने वाली फिल्‍मों के लिए मुश्‍किल, दिल्‍ली HC ने मेकर्स को भेजा नोटिस

    [object Promise]

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने वाले निर्माताओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने इस उनके बेटे पर बन रही बायोपिक पर रोक लगाने की मांग की है। उनकी इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निर्माताओं को नोटिस भेजा है और जवाबतलब किया है।

    पिछले साल 14 जून को खबर सामने आई थी कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। मुंबई स्थित उनके फ्लैट से अभिनेता का शव बरामद किया गया था। इस मामले को अब एक साल होने जा रहा है। इसके बाद से लगातार जांच जारी है। इसमें तीन-तीन केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री भी हुई। परिजनों, फैंस और बिहार सरकार की लगातार मांग के बाद केस को मुंबई पुलिस के हाथों से निकालकर सीबीआई को सौंप दिया गया था।

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश करती रहीं कि ये आत्महत्या थी या हत्या। क्योंकि आत्मविश्वास से भरे अभिनेता की खुदकुशी की खबर किसी के भी गले से नहीं उतर रही थी। समय के साथ जांच आगे बढ़ती गई और इसमें सीबीआई के बाद ईडी और एनसीबी की भी एंट्री हो गई। एनसीबी की जांच अभी भी जारी है। एजेंसी ने एनडीपीएस कोर्ट में 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उसके भाई समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी द्वारा बनाई गई चार्जशीट की तारीफ भी की। लेकिन इसकी अगली सुनवाई होना अभी बाकी है।

    बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद फैंस काफी आहत हुए थे और भावनाओं की लहर बिहार से निकलकर पूरे देश में छा गई। ऐसे में कुछ निर्माताओं और निर्दशक ने उनपर बायोपिक बना डालने की सोची। फिल्ममेकर विजय शेखर इस फिल्म को बनाने जा रहे थे। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका था।

    बताया गया कि सुशांत की बायोपिक फिल्म प्रेरणादायक है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आए हुए लोगों को इसमें कास्ट करने की बात कही गई थी। साथ ही नेपोटिज्म पर जोरदार निशाना साधने का दावा था। फिर खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से प्रेरित इस फिल्म को सरला सारागोई और राहुल शर्मा प्रोड्यूस करेंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी दिलीप गुलाटी संभालेंगे।

    बायोपिक को लेकर कहा गया था कि सुशांत सिंह का किरदार एक्टर जुबैर खान निभाएंगे। वहीं रिया चक्रवर्ती की भूमिका श्रेया शुक्ला अदा करेंगी, जो पहले कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। लेकिन अब सुशांत की इस बायोपिक पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। क्योंकि उनके पिता ने ही इसपर प्रतिबंध की मांग कर दी है।

  • कोरोना की चपेट में आए ‘डांस दीवाने 3’ के होस्ट राघव जुयाल, जज पहले ही हो चुके हैं संक्रमित

    [object Promise]

    नई दिल्ली। टीवी रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के जज धर्मेश के बाद अब शो के एंकर राघव जुयाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी ख़ुद राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए दी है। राघव और धर्मेश से पहले शो के 18 क्रू मेंबर्स भी कोरोना वायरस का शिकार हुए थे।

    अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए राघव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ खांसी और बुखार के बाद मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया है। जो लोग भी बीते दिनों मुझस संपर्क में आए हैं वो प्लीज़ अपना ध्यान रखें, सेफ रहें और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन करें’।

    राघव के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है और उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दी है। ‘गली ब्वॉय’ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी जो ख़ुद कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं, उन्होंने लिखा, ‘अरे भाई ध्यान रखे ठीक हो जाओ जल्दी बहुत उछल कूद करनी है’। सिद्धांत के अलावा कॉमेडिनय सुगंधा मिश्रा, ईशा गुप्ता, आशा नेगी, मोहिना कुमारी, कोरियोग्राफर मुदस्सर ख़ान और मोहन शक्ति ने भी राघव के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें ‘Get well soon’विश किया है।

    फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर इन दिनों कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। बड़े से बड़े स्टार से लेकर क्रू मेंबर तक कोई भी इसकी मार से बच नहीं पा रहा है। कुछ दिन पहले ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर एकसाथ 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद जज धर्मेश भी कोरोना का शिकार हो गए जिसके बाद उन्हें कुछ दिन के लिए शो से रिप्लेस कर दिया गया और उनकी जगह ली कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने। धर्मेश के अलावा अलावा शो के प्रोड्यूसर अरविंद राव कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें बीते दो महीने में कई टीवी स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं, जिनमें अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, आमिरा ख़ान समेत कई सेलेब्स ने नाम शामिल हैं।

  • सुहाना खान ने शेयर की मिरर सेल्फी, कमर देख जमाना हुआ लट्टू

    [object Promise]

    नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना आजकल सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैंइंस्टाग्राम पर भी सुहाना की आच्छी खासी फैंन फॉलोइंग है  1.6 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ सुहाना फेवरेट स्टार किड्स की टिस्ट में टॉप पर हैं। सुहाना की हर फोटो खबरों में छा जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, सुहाना ने अपनी मिरर सेल्फी से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। सुहाना के फैंस भी उनकी इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं। 

    पोस्ट की मिरर सेल्फी

    अपनी इस सेंसेशन सेल्फी में सुहाना ने फेस ना दिखाते हुए सिर्फ अपना फिगर फ्लॉन्ट किया है। फोटो में उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ डेनिम बैगी जीन्स पहनी हुई है। साथ में उन्होंने मिंट ग्रीन कलर का हैंडबैग लिये हुए है और स्टाइलिश स्नीकर्स पहनी हुई है।

    जिम में भी बहाती हैं पसीना

    फोटो में सुहाना का चेहरा तो नहीं दिख रहा पर उनकी टोंड बॉडी और कर्वस साफ नजर  रहे हैं। देखकर ही पता चल रहा है कि सुहाना जिम में कितना पसीना बहाती हैं। सुहाना की ये मेहनत उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैइंस्टाग्राम पर पोस्ट किए उनके इस पोज पर बहुत से कमेंट रहे हैं।

    जल्द करने वाली हैं फिल्मों में एंट्री

    सुहाना फिलहाल न्यूयार्क में पढ़ाई कर रही हैंहालांकिपिछले सालकोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से सुहाना मुंबई वापस  गईं थी। कुछ दिनों पहले ही सुहाना ने न्यूयार्क के अपने आलीशान अपार्टमेंट की तस्वीरें शेयर की थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीआपको बता दें कि ऐसी खबरें हैं कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

  • ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया बेटी नितारा का वीडियो, क्यूट आवाज पर फिदा हुए फैंस

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स जितनी सुर्खियां बटोरते हैं उतनी ही लाइम लाइट खींचते हैं उनके बच्चे। जिन्हें स्टारकिड्स कहा जाता है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टारकिड्स हैं जिनका छोटी उम्र से ही मीडिया में काफी बोल बाला है। इसका उदाहरण हैं सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान। हालांकि यहां आज तैमूर की नहीं बल्कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा की बात करेंगे।

    ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की बेटी नितारा बेहद प्यारी हैं। हालांकि अक्षय और ट्विंकल दोनों ही बेटी को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। लेकिन हाल ही में ट्विंकल ने बेटी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर इस वीडियो में नितारा की प्यारी सी आवाज फैंस को भा गई है।

    दरअसल ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में ट्विंकल ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ट्विंकल की बेटी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नितारा एक किताब पढ़ रही हैं। हालांकि वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, ‘विश्व पुस्तक दिवस पर सभी छोटे पाठकों को मेरा सलाम। दूसरी तरफ मुझे लगता है कि कोई यहां ऐसा भी है जो भविष्य में कॉपी एडिटर बन सकता है। वैसे Dahl ने यहां स्पेलिंग मिस्टेक जानबूझकर की हुई है।’ इस वीडियो में नितारा की आवाज फैंस को काफी पसंद आ रही है।

    बता दें कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की बेटी नितारा आठ साल की हैं। नितारा को अक्सर लाइम लाइट से दूर ही रखा जाता है। लेकिन ट्विंल उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नितारा के अलावा अक्षय और ट्विंकल का एक बेटा आरव भी है। आरव भी लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं।

  • Shahrukh Khan की बेटी Suhana Khan को हुई चिंता, Coronavirus को लेकर जाहिर किया डर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। कहीं अस्पताल में बेड नहीं हैं तो कहीं ऑक्सीजन कि किल्लत है। हर गुज़रते दिन के साथ कोरोना वायरस का विकराल रूप सामने आ रहा है। ऐसे में शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान ने कोविड-19 वायरस की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करके लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

    सुहाना न्यूयॉर्क में रहकर फ़िल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं और अक्सर अपने अपडेट्स सोशल मीडिया के ज़रिए साझा करती रही हैं। सुहाना ने इंस्टा स्टोरी में एक ग्राफिक्स शेयर किया है, जिसमें मार्च 2020 से अप्रैल 2021 के बीच भारत में कोविड-19 केसों की संख्या को दिखाया गया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- सुरक्षित रहिए। इधर, बुधवार को सुहाना की मां गौरी ख़ान और भाई आर्यन ख़ान मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आये थे। माना जा रहा है कि दोनों सुहाना के पास न्यूयॉर्क के लिए निकले हैं।

    सुहाना ने हाल ही में अपने न्यूयॉर्क स्थित घर की झलक सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस को दिखायी थी। कोरोना वायरस प्रकोप का असर फ़िल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। मुंबई में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वायरस की रोकथाम के लिए शूटिंग बंद कर दी गयी हैं। वहीं, कई सेलेब्रिटीज़ कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

    सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा अक्सर होती है। हालांकि, अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। कुछ वक़्त पहले सुहाना की एक शॉर्ट फ़िल्म चर्चा में आयी थी, जिसमें उन्होंने एक्टिंग की थी। इस फ़िल्म का निर्देशन उनके दोस्त ने किया था। बॉलीवुड में सुहाना को नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडेय और शनाया कपूर का दोस्त माना जाता है। अनन्या बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं, शनाया को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं।

  • मालदीव से देर रात हुई Janhvi Kapoor की वापसी, लौटते ही Photos शेयर कर बोलीं- I’m Sorry

    [object Promise]

    ई दिल्ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से मालदीव में थीं, जहां वो छुट्टियां एंजॉय कर रही थीं। जाह्नवी ने इस दौरान समंदर किनारे दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं। जाह्नवी को इन तस्वीरों पर जमकर लाइक्स मिले। अब मालदीव से लौटने के बाद जाह्नवी ने अपनी एक तस्वीर साझा करके माफ़ी मांगी है। मगर, यह माफ़ी किसलिए? आइए, आपको बताते हैं।

    जाह्नवी ने गुरुवार को अपनी तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। एक में वो टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए ढलते हुए सूरज की ओर निहार रही हैं। दूसरी सिर्फ़ सूरज की है और तीसरी में जाह्नवी समंदर किनारे बैठी हुई हैं और पीछे मुड़कर देख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने एक लम्बा नोट लिखा है। इस नोट में जाह्नवी ने लिखा- तुमने जो हमें दिया है, उसकी मैं जब भी कद्र नहीं करती हूं, उसके लिए माफ़ी चाहती हूं। तुम्हारी ख़ूबसूरती भुलाने के लिए मैं माफ़ी चाहतीहूं। इस धरती पर बेहिचक घूमते हुए नई संभावनाओं की तलाश करने के तोहफ़े के लिए संवेदनहीन होने के लिए माफ़ी चाहती हूं।

    दरअसल, जाह्नवी का यह नोट वर्ल्ड अर्थ डे को समर्पित है, जिसमें वो सूरज और प्रकृति से मिली आज़ादी के लिए शुक्रिया अदा कर रही हैं। बता दें, जाह्नवी गुरुवार को ही मालदीव से वापस लौटी हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वो अपनी दोस्त नम्रता पुरोहित के साथ नज़र आयी थीं।

    जाह्नवी की फ़िल्म रूही 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जाह्नवी के फ़िल्मी करियर की यह दूसरी फ़िल्म थी, जो बड़े पर्दे पर आयी। इस हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म में जाह्नवी ने एक प्रेतात्मा के कब्ज़े वाली लड़की का रोल निभाया था, जिसके लिए जाह्नवी को काफ़ी प्रोस्थेटिक मेकअप करना पड़ा था। फ़िल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा जाह्नवी के अपोज़िट थे। जाह्नवी ने अपना फ़िल्म करियर 2018 में आयी धड़क से शुरू किया था। उनकी दूसरी फ़िल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल थी, जो कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी थी। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर आयी थी। नेटफ्लिक्स की ही एंथोलॉजी फ़िल्म घोस्ट स्टोरीज़ में भी जाह्नवी नज़र आयी थीं। कुछ दिन पहले ही जाह्नवी ने गुडलक जैरी की शूटिंग पूरी की है।