Category: entertainment

  • बोले ये कैसा ब्‍लाउज है, Sara Ali Khan ने कराया ग्‍लमैरस फोटोशूट, कन्फ्यूज हुए फैंस

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ​इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के​ लिए भी जानी जाती हैं। सारा इन दिनों बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउफिट के लिए फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। हाल ही में जहां मनीष मल्होत्रा के ब्लैक आउटफिट में सारा का फोटोशोट काफी पसंद किया गया था। वहीं अब उनका एक नया फोटोशूट काफी चर्चा में हैं। सारा ने मनीष मल्होत्रा के खूबसूरत ट्रडिशनल आउटफिट में फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में सारा का ब्लाउज देखकर फैंस काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सारा के आउटफिट को जहां कई फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं कई उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

    दरअसल, सारा अली खान हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो मनीष मल्होत्रा ने अपने आ​धिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटोशूट में आप देख सकते सारा ने लहंगे के साथ जो ब्लाउज पहना है उसकी वजह से फैंस उनका मजाक बना रहे हैं। सारा का इस ब्लाउज का बैक स्किन कलर का है।

    देखने में ऐसा लग रहा है कि उनकी पूरी पीठ खुली है और स्लीव्स और आगे का हिस्सा ढंका हुआ है। हालांकि इसी आउटफिट का एक वीडियो भी जिसे देखकर समझ आ रहा है कि उनकी चोली के बैक पर स्किन कलर का फैब्रिक है। इसी वजह से फैंस सारा की तस्वीरें देखकर कन्फ्यूज हो रहे हैं।

    बता दें कि हाल ही में सारा ने मनीष मल्होत्रा के​​ लिए एक  रॉयल फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की नथ ने फैंस का खासा ध्यान खींचा था। सारा ने फोटोशूट के दौरान बहुत ही खूबसूरत ​सी बीड़ी नथ पहनी हुई थी। इस नथ में मोतियों के साथ मीनाकारी का भी काम किया हुआ था। वहीं इन फोटोज में सारा में नथ ही नहीं बल्कि उनके चेहरे की मासूमियत ने भी फैंस का दिल जीता था। इन फोटोज पर फैंस अपना दिल हार बैठे थे।

    सारा अली खान के वर्कफ्रंट पर बात करें तो वह जल्द ही ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार धनुष भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल रॉय हैं। मूवी की शूटिंग बीते दिनों पूरी हुई है। इसे इसी साल अगस्त में रिलीज करने की तैयारी है।

  • हॉट लुक की इन फोटोज से उड़ाए फैंस के होश, Nora Fatehi के एक और धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए रहिए तैयार

    [object Promise]

    नई दिल्लीl बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी धमाकेदार तस्वीरें शेयर की हैl उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl फोटो में नोरा फतेही बहुत ही खूबसूरत लग रही हैl नोरा फतेही ने फोटो शेयर कर लिखा है, ‘मेरे बाल भीगे हुए हैंl मेरी स्कीन भूरी हैl मुझे नहीं लगता कि कि आप यह झेल पाएंगेl’

    फोटो में नोरा फतेही मैटेलिक सिल्वर ड्रेस पहने नजर आ रही हैl इसमें उनकी जांघे नजर आ रही हैl नोरा फतेही जल्द फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगीl यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स के पायलट विजय कर्णिक के इर्द-गिर्द घूमती हैl इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका हैl यह फिल्म भारत के 300 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो कि गुजरात के कच्छ जिले के मधपर गांव की है, जिन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई के दौरान अहम भूमिका निभाई थीl

    नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैंl नोरा फतेही अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैl वह एक शानदार डांसर भी हैl उन्होंने कई फिल्मों में दिलकश डांस किया है जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आता है।

    नोरा फतेही की फिल्में काफी पसंद की जाती हैl नोरा फतेही ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl इनमें सलमान खान भी शामिल हैl नोरा फतेही ने कई गानों पर शानदार डांस किया हैl इनमें से कई गाने पुराने गानों की रीमेक हैl नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपने फैंस से इंटरैक्ट करती रहती हैl इसके चलते फैंस भी उनकी पोस्ट को लेकर काफी उत्सुक रहते है और आतुरता से प्रतीक्षा करते रहते हैl

  • समर में करें हॉट लुक कैरी, निक्की तंबोली ने कर दी लड़कियों की प्रॉबल्म सॉल्व

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ फेम निक्की तंबोली जब से रिएलिटी शो में नज़र आई हैं उसके बाद से काफी चर्चा में रहती हैं। शो के दौरान निक्की अपने बर्ताव की वजह से काफी खबरों में रहती थीं। बाहर आकर अब निक्की अपनी फोटोज़ और वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। निक्की की हॉट फोटोज़ सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का एक सैक्सी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निक्की अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस वीडियो में निक्की काफी अट्रेक्टिव लग रही हैं।

    वीडियो निक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि निक्की अपने घर का दरवाज़ा खोलकर बाहर आती हैं और सेक्सी पोज़ देने लगती हैं। इस दौरान निक्की ने पिंक कलर की एक शॉर्ट ड्रेस पहन रखी होती है, जिसमें वो काफी बोल्ड नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैंस को भी काफी पंसद आ रहा है और लोग एक्ट्रेस को हॉट बता रहे हैं।

  • रणधीर कपूर ने करीना कपूर-सैफ अली खान के दूसरे बेटे की गलती से शेयर की तस्वीर, बाद में डिलीट Pic देखें

    [object Promise]
    कई प्रशंसकों ने पोस्ट को साझा भी किया और लिखा कि नवजात शिशु अपने माता-पिता के लिए कुछ अस्वाभाविक समानता साझा करता है। 
    कुछ यूजर्स ने यहां तक ​​कहा कि वह करीना की तरह ही दिखती हैं।

    इससे पहले, महिला दिवस पर, करीना ने अपने नवजात शिशु के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। 
    फोटो एक मोनोक्रोम टोन में था। 
    फोटो में, करीना ने अपने छोटे से कच्छे को उकेरा और उसका चेहरा ढंका हुआ था। 
    तस्वीर में, उसका नवजात शिशु एक कंबल में लिपटा हुआ था और करीना उसमें बहुत खूबसूरत लग रही थी। 
    उसने फोटो को कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, “कुछ भी नहीं है महिलाएं हैप्पी वुमन्स डे मेरे प्यार को नहीं कर सकती हैं।”

    इस बीच, काम के मोर्चे पर, करीना कपूर ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म लाला सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की, जिसमें वह आमिर खान के साथ अभिनय कर रही हैं। 
    दूसरी ओर, सैफ के पास भी कई प्रोजेक्ट हैं और वह आगामी फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे।

  • मर्डर-मिस्ट्री में संदीपा धर निभा रहीं मनोचिकित्सक का किरदार, MX Player की वेब सीरीज़ ‘बिसात’ का ट्रेलर रिलीज़

    [object Promise]

    नई दिल्ली। एमएक्स प्लेयर पर आ रही डायरेक्टर विक्रम भट्ट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘बिसात- खेल शतरंज का’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस शो में संदीपा धर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। सीरीज़ 15 अप्रैल से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी जाएगी।

    बिसात में संदीपा साइकिएट्रिस्ट कियाना वर्मा के रोल में हैं। कियाना वर्मा एक नए ज़माने की खुले विचारों वाली लड़की है, जो आकांक्षाओं से भरी है। उसकी ज़िंदगी काफी जटिलताओं से भरी है। एक असफल शादी है, जिसे वो ठीक करने की कोशिश कर रही है। वहीं, प्रोफेशनल लाइफ़ भी काफ़ी परेशानियों से गुजर रही है। ऐसे में वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी को संतुलित करने की जद्दोजहद करते हुए दिखायी देगी।

    संदीपा ने इस किरदार की तैयारियों के बारे में बात करते हुए कहा- ”मैंने एक से डेढ़ महीना मनोचिकित्सक डॉक्टर के साथ बिताया, ताकि चिकित्सा पद्धति को समझ सकूं और उनकी निजी ज़िंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ़ की बारीकियों को अपने किरदार में उतार सकूं।”

    संदीपा बताती हैं- ”बिसात की शूटिंग मेरे लिए इमोशनली काफी चैलेंजिंग रही। हमने 50 दिन की शूटिंग की और ये 50 दिन भावनात्मक रूप से मेरी ज़िंदगी के सबसे इंटेंस दिन थे, जिसने मुझे झकझोर दिया। हालांकि, एक एक्टर होने के नाते ये किरदार मेरे लिए काफी संतोषजनक रहा है।”

    ‘बिसात’ में संदीपा के अलावा ओमकार कपूर, खालिद सिद्दीक़ी, जिया मुस्तफ़ा, लीना जुमानी, कोरल भामरा, अष्मिता बख्शी, त्रिशान मैनी और तन्वी ठक्कर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीरीज़ में कुल आठ एपिसोड्स हैं। राधिका, कियाना की मरीज है। उसकी शादी में दिक्कतें चल रही हैं। कियाना की मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं, जब राधिका के पति का क़त्ल हो जाता है और वो मुख्य संदिग्ध बन जाती है। इसके बाद ब्लैकमेल्स, खुलासों और साजिशों का दौर शुरू होता है। विक्रम भट्ट थ्रिलर बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई कामयाब थ्रिलर फ़िल्में दी हैं। देखते हैं कि उनकी इस बिसात पर दर्शक क्या खेल दिखाते हैं।

  • सिर पर लाल पगड़ी पहने तस्वीरें हुईं वायरल, Shehnaz Kaur Gill ने अपने नए लुक से फैंस को किया हैरान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ फेम और एक्ट्रेस शहनाज़ कौर गिल बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद काफी पॉपुलर हो गई हैं। ‘बिग बॉस’ से पहले वह केवल पंजाब में ही जानी जाती थीं लेकिन अब उनके फैंस देशभर में हैं। वह न सिर्फ अपने लुक्स बल्कि अपनी अदोओं से भी फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब शहनाज के एक नए लुक की तस्वीरें न सिर्फ वायरल हो रही हैंं बल्कि सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

    शहनाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की हैंं। इन तस्वीरों में वह पहली बार एक अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि शहनाज लाल रंग की पगड़ी पहने हुए बिल्कुल ‘सरदार जी’ वाले लुक में ​बेहद ही क्यूट नजर आ रहीं हैं। साथ ही उन्होंने पिंक कलर की हुडी पहनी है। तस्वीरों में शहनाज बहुत ही प्यारी लग रही हैं। देखते ही देखते उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई। फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तस्वीर में वह पगड़ी बंधवाती नजर आ रही हैं तो एक अन्य में वह मूछों पर ताव देने के अंदाज में हैं।

    आपको बता दें कि शहनाज कौर गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इस फिल्म में वह पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इसके निर्माता दिलजीत दोसांझ ही हैं। यह फिल्म इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में शहनाज और रैपर बादशाह का गाना ‘फ्लाई’ रिलीज हुआ। इस गाने को फैंस ने काफी पंसद किया है। वहीं इस सॉन्ग में शहनाज का कातिलाना अदांज उनके फैंस को दीवाना बना रहे हैं।

  • आशा से भरे संदेश साझा किए रिया चक्रवर्ती ने

    [object Promise]

    मुंबई।बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ आशा से भरे संदेश को साझा किया है। उन्होंने कवि रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं का संग्रह ‘गीतांजलि’ पढ़ते हुए पीले रंग के कुर्ते में खुद की एक तस्वीर साझा की। उसने लिखा, “सवाल और रोना। ओह, कहां? हजारों धाराओं के आंसू में बह गए और फिर दुनिया के आश्वासन ने बहला लिया।मैं हूं! -रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि।”

    मिनटों के भीतर, उनकी करीबी दोस्त शिवानी दांडेकर ने ‘लव यू’ के साथ् एक दिल वाले इमोजी पोस्ट किया। अपने कथित प्रेमी और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर रिया बहुत नियमित नहीं रही हैं।

    सुशांत के परिवार ने उनपर आत्महत्या के लिए उकसाने और दिवंगत अभिनेता के फंड से पैसा निकालने का आरोप लगाया गया था। सुशांत की मौत के मामले में ड्रग से जुड़ी जांच के सिलसिले में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

    इस बीच, अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म चेहरे का हिस्सा है। सुशांत की मौत के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।

    अभिनेत्री फिल्म के पहले पोस्टर और टीजर से गायब थीं, जिसके बाद उन्हें परियोजना से निकाले जाने की अफवाहों ने जन्म लिया। हालांकि, वह ट्रेलर का हिस्सा हैं।

    रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित ‘चेहरे’ में अन्नू कपूर, रघुबीर यादव, क्रिस्टेल डिसूजा और रघुबीर यादव भी हैं।

  • समुद्र में डाइविंग की 83 साल की उम्र में वहीदा रहमान ने, दंग रह गए फैंस

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने फैंस की पसंदीदा हैं। वहीदा के चाहने वाले उनकी हर बात पर नजर रखते हैं। इन दिनों वहीदा रहमान थोड़ी मस्ती और एडवेंचर के मूड में नजर आ रही हैं। इसकी जानकारी मिली है उनके हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो से। जिसमें वहीदा अपनी बेटी के साथ समुद्र में डाइविंग का लुत्फ ले रही हैं।

    वहीदा रहमान की उम्र 83 साल है। इस उम्र में वहीदा काफी एडवेंचरस होती जा रही हैं। वहीदा रहमान की बेटी काश्वी रेखी ने उनकी एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस तस्वीर में वहीदा बेटी के साथ स्नोर्कलिंग करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने साबित कर दिया है कि वहीदा की उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो लेकिन दिल से वो आज भी जवां हैं।

    इस तस्वीर को साझा करते हुए काश्वी ने लिखा, ‘मॉम के साथ स्नॉर्कलिंग #waterbabies.’ मां बेटी की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर पर वहीदा के फैंस उनकी जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि वहीदा की ये तस्वीर अंडमान निकोबार द्वीप के हैवलॉक की है। जहां वो अपनी बेटी काश्वी रेखी के साथ हैं।

    वहीदा की इस तस्वीर पर उनके फैंस भी कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे ये देखकर काफी खुशी हो रही है कि आखिरकार उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट से इसे हटा दिया। उम्र सिर्फ एक नंबर है। आप बेस्ट हैं वहीदा जी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वहीदा जी जिंदगी से भरी हैं। वो हमेशा हमें इंस्पायर करती हैं। आप में सच में कुछ तो है।’

  • उर्वशी रौतेला 66th फिल्मफेयर अवार्ड नाईट में नज़र आयी

    [object Promise]
    अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर अपनी अपनी फैन फोल्लोविंग कई गुना ज्यादा बना चुकी है, उनका हर एक लुक और वीडियो ख़फ़ी वायरल होता है। हालही में उर्वशी रौतेला 66th फिल्मफेयर अवार्ड नाईट में नज़र आयी थी जिसमे उनकी ड्रेस की ख़फ़ी तारीफ भी हुई है, और अब उसी अवार्ड नाईट से एक वीडियो ख़फ़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
    [object Promise]
    दरसअल उर्वशी रौतेला को मनीष पॉल ने जान्हवी कपूर की फिल्म “रूही” का गाना “नदियों पर” डांस चैलेंज दिया था, जिसे उर्वशी एक्सेप्ट कर लेती है और अपने ऐटिटूड, डांस मूव्स और कॉन्फिडेंस के साथ इस चैलेंज को पूरा करती है, जिसे देख अवार्ड नाईट में बैठे सभी सेलिब्रिटी और गेस्ट ख़फ़ी मस्ती करते है और पूरा माहौल झूम उठा है, डांस ख़तम होते है जब मनीष पॉल ने आयुष्मान खुराना से पूछा की आखिर उर्वशी का ये डांस उन्हें कैसा लगा तो आयुष्मान ने शरमाते हुए उर्वशी के डांस को ख़फ़ी हॉट बताया। उर्वशी उन खूबसूरत हसीनाओ में से एक है जिनका अंदाज़, मनोदृष्टि, और आत्मविश्वास कमाल का है, उर्वशी हमेशा से अपने आपको क्लासी और ट्रेंडी लुक्स के साथ साथ सिंपल, रुचिपूर्ण और सुन्दर ऑउटफिट को आसानी और सरल तरीके से मेन्टेन करती है।

    आपको बता दे की उर्वशी कि अगामी प्रोजेक्ट भी रिलीज़ होने वाली है ,’द ब्लैक रोज’, ‘थ्रितुत्तु पयाले २’ जो की तमिल सुपर हिट फिल्म का रीमेक है, वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ जो की एक बायोपिक है उसके अल्हवा इजिप्टसिआन अभिनेता और सिंगर मोहम्मद रमदान के साथ ‘वर्साचे’ म्यूजिक एल्बम में भी नज़र आने वाली है इसके अल्हवा उर्वशी गुरु रंधावा के साथ ‘मर जायेंगे’ म्यूजिक एल्बम में रोमांस करते हुए जल्द ही नज़र आएंगी।

  • कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस ने खरीदी लग्जरी कार, बेस्ट फ्रेंड निया शर्मा के साथ किया सेलिब्रेट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी सितारे अपनी फिल्म और टीवी सीरियल्स के अलावा निजी जिंदगी के साथ खास चीजों को वजह से भी चर्चा में रहते है। इन दिनों छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रेहाना पंडित अपनी खास चीज की वजह से सुर्खियों में हैं। रेहाना पंडित मनमोहिनी, कुमकुम भाग्य और इश्कबाज जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी नई कार खरीदी है।

    रेहाना पंडित ने एक लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की तस्वीरों और वीडियो को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। रेहाना पंडित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस को लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करने के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासे करती रहती हैं। रेहाना पंडित ने स्टील ग्रे कलर की मिनी कूपर कार खरीदा है।

    इस कार के साथ अपनी तस्वीर और वीडियो को रेहाना पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इतना ही नहीं रेहाना पंडित के खास दोस्त अभिनेता शालीन भनोट ने भी रेहाना पंडित के कार का एक वीडियो साझा कर उन्हें बधाई दी है। इस वीडियो में रेहाना पंडित के सबसे करीबी और खास दोस्त निया शर्मा, शालीन भनोट, ररहुल सुधीर, अमरीन चक्कीवाला और अन्य दोस्त नजर आ रहे हैं।

    वहीं रेहाना पंडित की नई कार की तस्वीर सामने आने के बाद उनके सभी करीबी दोस्त और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं बात करें रेहाना पंडित की मिनी कपूर कार की कीमत की तो भारत में इस कार की कीमत 34 लाख से लेकर 43 लाख के बीच में होती है। मिनी कपूर अलग-अलग मॉडल में आती है, उसके हिसाब से इस कार की कीमत तय होती है।

    वहीं बात करें रेहाना पंडित के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने टीवी सीरियल जमाई राजा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह मनमोहिनी, कुमकुम भाग्य, वो अपना सा और इश्कबाज सहित कई टीवी सीरियल्स में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। फिलहाल रेहाना पंडित टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में आलिया की भूमिका अदा कर रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।