Category: entertainment

  • ऐसे जताया आभार, एयरलाइन कंपनी ने की सराहना Sonu Sood के मानवीय कार्यों की

    [object Promise]

    नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता सोनू सूद को एक घरेलू उड़ान कंपनी ने सोनू सूद के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए उनकी एक फोटो अपने प्लेन पर लगाईं हैl अब सोनू सूद ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए हर्ष जताया हैl उन्होंने उन दिनों को याद किया है जब वह सामान्य दर्जे के टिकट पर मुंबई आए थेl फिल्म अभिनेता सोनू सूद कई लोगों के लिए भगवान बनकर उभरे हैंl उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की सहायता की थी और उन्हें सकुशल घर पहुंचाया थाl

    शुक्रवार को एक घरेलू उड़ान कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया हैl इसमें एक हवाई जहाज पर सोनू सूद की तस्वीर लगी हुई नजर आ रही हैl कंपनी ने सोनू सूद का फोटो अपने एक हवाई जहाज पर इसलिए लगाया है क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की मदद की थीl

    इसमें लिखा है कि यह उनकी ओर से सोनू सूद द्वारा किए गए कार्यों की सराहना के तौर पर एक छोटा सा प्रयास हैl इस सुखद अनुभूति के बाद सोनू सूद भावुक हो गएl उन्होंने उस क्षण को याद किया, जब वह पहली बार मुंबई आए थेl सोनू सूद ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर कियाl इसमें उन्होंने लिखा है, ‘मैं मोगा से मुंबई पहली बार सामान्य दर्जे का टिकट लेकर आया थाl आप सभी के प्यार के लिए धन्यवादl मेरे माता-पिता का आभारl’

    सोनू सूद ने इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त कियाl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस अवसर पर अपने माता-पिता को मिस कर रहे हैंl अभिनेता सोनू सूद कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl उनकी फिल्में पसंद की जाती हैl वह अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों की सहायता करते नजर आते हैंl इसके चलते वह काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। सोनू सूद जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले हैl

  • मणिकार्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस, चौथी बार मिला नेशनल अवॉर्ड Kangana Ranaut को

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट कल यानी 23 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं, लेकिन उससे पहले एक्ट्रेस ने अपने नाम एक उपलब्धि कर ली है। कंगना ने चौथी बार बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब के साथ नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान किया गया है जिसमें कंगना रनोट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। कंगना को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘मणिकार्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और फिल्म ‘पंगा’ के लिए दिया गया है।

    इससे पहले कंगना को साल 2008 ‘फैशन’ फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘क्वीन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था। इसके बाद अगले साल 2015 में कंगना को ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए भी बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। अब ये चौथी बार है जब कंगना ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है।

    एक्ट्रेस की फिल्मों के बारे में बात करें तो कंगना की फिल्म ‘मणिकार्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म  में कंगना झंसी की रानी, रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभाया था। फिल्म के कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जीशु सेनगुप्ता, सोनू सूद, सुरेश ऑबराय, निहार पांड्या, अंकिता लोखंडे और रिचर्ड कीप मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। फिल्म को कंगना रनोट और राधा कृष्णा ने डायरेक्ट का था, फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियो द्वारा किया गया था।

    वहीं ‘पंगा’ की बात करें तो साल 2020 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में कंगना ने एक कबड्डी चैंपियन का किरदार निभाया था जो शाद के बाद अपना सपना पूरा करती है। फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, नीना गुप्ता, रिच्चा चड्ढा, मेघा बरमन और स्मिता तांबे भी लीड रोल में नज़र आए थे। फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया था जब्कि इसका निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने किया था।

    आपको बता दें कि कंगना दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फीचर फ़िल्म घोषित किया गया है। नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। यह फ़िल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म जीवन में कभी ना हार मानने का संदेश बेहद मनोरंजक ढंग से देती है। बेस्टर एक्टर साझा रूप से मनोज बाजपेयी और धनुष को चुना गया।

  • मास्क पहने एक्टर ने दिया ये जवाब, फोटो क्लिक करने भागे पैपराज़ी Fardeen Khan को देख

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग और हैंडसम एक्टर फरदीन ख़ान लंबे समय से फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर हैं। कुछ वक्त पहले फरदीन की कुछ फोटोज़ सामने आई थीं जिनमें उनका वज़न बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ दिखा था, उन फोटोज़ में फरदीन को पहचानना मुश्किल हो रहा था। मोटापे की वजह से फरदीन ख़ान को काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन उन फोटोज़ के सामने आने के कुछ ही दिन बाद एक्टर की नई फोटोज़ सामने आईं जिनमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई शॉक्ड रह गया।

    फरदीन ने ख़ुद को फैट से एक दम फिट कर लिया है। तारीफ की बात ये है कि एक्टर की ये फिटनेस अब भी बरकार है। हाल ही में फरदीन को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी कुछ फोटोज़ और वीडियो आई है। इस वीडियो में फरदीन डैनिम शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी फिट और स्मार्ट लग रहे हैं। आंखों पर उन्होंने काले रंग का चश्मा लगा रखा है, हालांकि चेहरे पर मास्क होने की वजह से एक्टर का चेहरा साफ नज़र नहीं आ रहा है। लेकिन चेहरा ढका होने के बावजूद एक्टर काफी डैशिंग लग रहे हैं।

    सैलून से बाहर आते हुए एक्टर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो पैपारज़ी के फोटो क्लिक करने से थोड़ा इरिटेटे होते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि फरदीन जैसे ही सैलून से बाहर निकलते हैं पैपराज़ी उनकी ढेर सारी फोटोज़ क्लिक करने लगते हैं। पहले तो फरदीन शांति से खड़े होकर पोज़ देते हैं, लेकिन फोटोग्राफर फिर भी और फोटो क्लिक करवाने की ज़िद करने लगते हैं तो एक्टर इरिटेट हो जाते हैं और पलटकर कहते हैं ‘इस मास्क के साथ आप मेरी क्या फोटो लोगे?’ बस इतना कहकर फरदीन अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं और चले जाते हैं। एक्टर का यो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • मोटे शख्स की तस्वीर साझा कर ली चुटकी, अदनान सामी ने दी प्रतिक्रिया Ripped Jeans विवाद पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बीते दिनों आम से लेकर खास तक, कई लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने युवाओं के पहनावे को लेकर ऐसा बयान दिया जिसकी चौतरफा चर्चा हुई। उन्होंने रिप्ड जींस पहनने वालों की आलोचना की। जिसके बाद तीरथ सिंह रावत की हर किसी ने निंदा की। अब इस कड़ी में मशहूर गायक अदनान सामी का भी नाम जुड़ गया है।

    अदनान सामी सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी से राय रखते रहते हैं। तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अदनान सामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक मोटे शख्स की तस्वीर साझा की है। इस शख्स की शर्ट का एक बटन टूटा हुआ है।

    वहीं इसी तस्वीर में दूसरे शख्स की टांग नजर आ रही है। उस शख्स ने रिप्ड जींस पहनी हुई है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अदनान सामी ने मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अब क्योंकि हम हर बात में इतनी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, फिर चाहे हमारा काम हो या ना हो, ऐसे में क्या हम थोड़ी सी चिंता फटी शर्ट की तरफ नहीं दिखा सकते?’

    अदनान सामी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गायक के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में देहरादून में एक वर्कशॉप के दौरान कहा, ‘आजकल युवा फटी जींस (रिप्ड जींस) पहनकर चल रहे हैं, क्या यह सब सही है…यह कैसे संस्कार हैं। फटे कपड़े पहनना शान बन चुका है। अब फटी जींस पहनकर युवक-युवतियां फर्क महसूस करते हैं।’

    तीरथ सिंह रावत ने आगे कहा, ‘फैशन की ओर युवाओं का झुकाव उन्हें अपनी संस्कृति से दूर कर रहा है। संस्कारवान बच्चे कभी नशे के चंगुल में नहीं फंसते और जीवन में कभी असफल भी नहीं होते। पश्चिमी सभ्यता के पीछे भागने की बजाय हमें अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों के लिए समय निकालना होगा।’ तीरथ सिंह रावत के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

  • फैन्स बोले उम्र जरा भी नहीं बढ़ी, श्वेता तिवारी ने फ्लॉन्ट किए एब्स

    [object Promise]

    नई दिल्ली। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं इन दिनों अपनें शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। श्वेता ने हाल ही में अपना वजन कम करने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी न्यूट्रिशनिस्ट का धन्यवाद भी किया था। इसी बीच अब श्वेता की हॉट और बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के एब्स देख फैंस हैरान हैं।

    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में श्वेता बेहद ही हॉट दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि उन्होंने ऑरेंज और व्हाइट कलर की फ्लोरल पैंट के साथ कोट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने प्लेन ग्रे ट्यूब टॉप पहना हुआ है। वहीं श्वेता ने अपने इस लुक के साथ ऑरेंज टिंट वाले सनग्लासेज लगाए हुए हैं जो कि काफी सूट कर रहे हैं। श्वेता की इन तस्वीरों को फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटे में इन फोटोज को लाखों की तादात में लाइक्स और शेयर मिल गए हैं। वहीं फैन्स ने कॉमेंट बॉक्स में श्वेता की जमकर तारीफें की हैं।

    श्वेता की तारीफों के पुल बांधते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा, ‘एब्स कमाल लग रहे हैं मम्मी।’ दिलजीत कौर ने कई फायर इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘उफ्फ्फ हॉटेस।’ वहीं सौम्या टंडन ने भी श्वेता की तस्वीर पर लिखा, ‘तुम्हारी कड़ी मेहनत तुम्हारे शरीर पर नजर आ रही है। दहाड़ रही हो यम्मी मम्मी।’ वहीं फैंस की बात की करें तो फैंस लगातार उनसे कमेंट कर उनकी उम्र पूछ रहे हैं।

    वहीं इससे पहले श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी कुछ हॉट फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह जबरदस्त फिट और हॉट लग रही थीं। इन फोटोज़ में एक्ट्रेस डार्क ग्रीन कलर का डिप नेक स्लिम फिट गाउन कैरी किया था। जिसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था।

  • बताया बिकनी और बिंदी का कनेक्शन, प्रियंका चौपडा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

    [object Promise]

    नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैl इसमें उन्हें बिंदी और बिकिनी में देखा जा सकता हैl वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैl प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में एक लंबा सफर तय किया हैl वह मिस वर्ल्ड चुनी गई थीl इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया थाl अब वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl हाल ही में उनकी जीवन पर आधारित किताब रिलीज हुई हैl उन्होंने अपने शुरुआती जीवन से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की हैl

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर की हैl इसमें हम उन्हें वाइट बिकनी पहने और बिंदी लगाए हुए देख सकते हैl उन्होंने कॉटन की पैंट भी पहन रखी हैl वह कैमरे में देख रही हैl प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह बिल्कुल भी नहीं शर्माती थीl प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘सच कहूं तो मैं कभी नहीं शरमाई, बिंदी और बिकनीl’ प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो गई हैl फैंस फोटो पर लगातार कमेंट कर रहे हैंl

    प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा आदर्श गौरव और राजकुमार राव की अहम भूमिका थीl प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में टेस्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी की हैl इसके अलावा वह सिटाडेल नामक फिल्म की भी शूटिंग कर रही है।

    प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैl जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैl प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की हैl वह उनसे उम्र में करीब 10 वर्ष छोटे हैl इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली हैl प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में रहती है और काम पड़ने पर भारत आती हैl हालांकि वह सभी के संपर्क में रहने का प्रयास करती हैl

  • कर्नाटक हाई कोर्ट ने खारिज किया FIR का आदेश, जावेद अख़्तर मान-हानि केस में ज़मानत, Kangana Ranaut को बड़ी राहत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बुधवार का दिन कंगना रनोट के लिए बेहद ख़ास रहा। उन्हें दो मामलों में बड़ी राहत मिली। कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करवाने का मजिस्ट्रेट का आदेश निरस्त कर दिया है। वहीं, जावेद अख़्तर मान-हानि केस में मुंबई की अंधेरी कोर्ट से ज़मानत मिल गयी है।

    बता दें, हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर ने पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना रनोट के ख़िलाफ़ मान-हानि की शिकायत दर्ज़ करवायी थी। उन्होंने ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संदर्भ में बॉलीवुड में कथित गुटबाजी की चर्चा करते हुए उनका नाम घसीट कर अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने अपनी शिकायत में कंगना की टिप्पणी को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उससे उनकी छवि को नुकसान हुआ है।

    शिकायत में यह भी कहा गया था कि कंगना ने यह भी दावा किया था कि जावेद अख़्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन से कथित रिलेशनशिप के बारे में ना बोलने के लिए धमकी दी थी। कंगना के ऐसे सभी बयानों को ख़ूब व्यूज़ मिले, जिससे जावेद अख़्तर की छवि धूमिल हुई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने ख़ुद को शेरनी और बाक़ी सबको भेड़ियों का झुंड बताया था।

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत के बाद कंगना लगातार बॉलीवुड में माफ़िया होने की बात सोशल मीडिया के ज़रिए उठाती रही हैं। कंगना ने एक्टर की मौत के लिए बॉलीवुड में होने वाली कथित बुलिंग और खेमेबाज़ी को ज़िम्मेदार ठहराया था। इस क्रम में उन्होंने करण जौहर समेत कई फ़िल्मकारों के नाम लिये थे।

    एक और मामले में कंगना को कर्नाटक हाई कोर्ट से राहत मिली है। किसान आंदोलन को लेकर की गयी टिप्पणियों के मामले में उनके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करवाने के मैजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कंगना ने अपने ट्वीट्स में किसान आंदोलनों के समर्थकों को आतंकवादी कहा था। साथ ही अदालत ने टिप्पणी की कि सेलेब्रिटीज़ को कोई भी स्टेटमेंट देने से पहले अपनी ज़ुबान को काबू में रखना चाहिए।

    फ़िलहाल कंगना अपनी फ़िल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं। इस फ़िल्म में कंगना जयललिता के किरदार में दिखेंगी। 23 मार्च को इसका ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, जिसके लिए उन्हें ख़ूब सराहा जा रहा है। एएल विजय निर्देशित फ़िल्म 23 अप्रैल को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ होगी।

  • फैंस कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट्स, दोस्तों के संग बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल Shahrukh Khan की बेटी सुहाना खान की

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर जबरस्त एक्टिव रहती हैं। सुहाना की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। उनकी तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म पर आते ही वायरल हो जाती हैं। वहीं फैंस को उनकी तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच सुहाना की कुछ हॉट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग रही हैं। इन तस्वीरों में स्टारकिड का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा रहा है।

    किंग खान की बेटी सुहाना खान इस वक्त न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। यहीं ये वह से वे अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस संग जुड़ी रहती हैं। सुहाना न्यूयॉर्क से अक्सर अपने तीन दोस्तों के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने फिर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में सुहाना अपनी दो सहेलियों के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। सुहाना ने टर्टलनेक वाली पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है। इसी के साथ ही उन्होंने एक बूमरैंग भी शेयर किया है जिसमें सुहाना अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इन तस्वीरों को ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुहाना की इन फोटोज पर उनकी तारीफ करते हुए फैंस ‘स्टन‍िंग’, ‘आइकॉन’, ‘गॉर्ज‍ियस’ जैसे कॉम्प्लीमेंट दे रहे हैं।

    बता दें कि इससे पहले भी सुहाना ने अपने दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह अपने दो फ्रैंड्स कैमरे के सामने पोज देते हुए दिख रहे थे। तस्वीर में सुहाना ब्लू कलर की ट्यूब टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही थीं। साथ ही उनका ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया था और फैंस ने उनकी तस्वीर पर जमकर लाइक कमेंट्स किए थे।

    आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सुहाना खान ने अपने स्टाइलिश लुक से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी वो कई बार सोशल मीडिया पर अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।

  • साथ होली खेलने पर एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन, डरीं श्रद्धा कपूर बच्चों के गुब्बारों के ‘अटैक’ से 

    [object Promise]

    नई दिल्ली। होली के त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने खास दिशा-निर्दोशों के साथ लोगों से होली मनानी की अपील की है। वहीं इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुंबई में बच्चों के साथ गुब्बारों की होली खेलने से बचती हुई दिखाई दीं। इतना ही नहीं गुब्बारों के अटैक से अभिनेत्री डरती हुई भी नजर आई थीं।

    दरअसल शनिवार को श्रद्धा कपूर फेरी से बाहर निकलती हुई दिखाई दी थीं। ऐसे में वहां मौजूद कुछ बच्चे उन्हें देखकर काफी उत्साहित हो जाते हैं। बच्चे श्रद्धा कपूर को होली की बधाई देने लगते हैं। वहीं अभिनेत्री भी जवाब में उन्हें बधाई देती हैं। श्रद्धा कपूर को देखते ही बच्चे उन पर गुब्बारों से अटैक करके होली खेलने के लिए चिल्लाने लगते हैं। वहीं बच्चों की यह बात सुनकर श्रद्धा कपूर डर जाती हैं और उनकी तरफ हाथ जोड़कर ‘नहीं…’ चिल्लाने लगती हैं।

    हालांकि बच्चे श्रद्धा कपूर के साथ किसी भी तरह की होली नहीं खेलते हैं। उनका यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

    बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनका नाम मशहूर निर्माता-निर्देशक लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म से जुड़ा है। इस बात की जानकारी श्रद्धा कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। यह फिल्‍म 18 मार्च, 2022 यानी अगले साल होली के अवसर पर रिलीज होगी। रणबीर और श्रद्धा कपूर स्‍टारर इस फिल्‍म में इन दोनों के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में होंगे।

    इस अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग इस जनवरी से दिल्ली में शुरू हो गई है। फिल्म में स्टारकास्ट का नाम सामने आते ही फैंस में इस नई रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक लव रंजन की इस फिल्म की कहानी के बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है कि आखिर इसकी कहानी क्या होगी। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

  • बचपन में इस अंदाज में होली मनाते थे ‘भाभी जी घर पर है’ की अंगूरी भाभी और हप्पू सिंह, गर्म पानी से लेकर कीचड़ तक

    [object Promise]

    नई दिल्ली। होली यानी ढेर सारे रंगों का त्योहार। इस रंग बिरंगे त्योहार से भला किसको प्यार नहीं होगा। इस दिन हर कोई सब कुछ भूलकर बस रंगों की दुनिया में खो जाना चाहता है। हां कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो सालों की होली का रंग थोड़ा सा फीका जरूर हुआ है लेकिन लोगों के अंदर इस त्योहार का जोश आज भी देखने को मिलता है। आज भले ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोग भीड़ में होली को मनाने से सावधान रहेंगे लेकिन इसे मनाएंगे जरूर। रंगों के इस त्योहार से हर किसी की बचपन की कई सारी सुनहरी यादें जुड़ी होती हैं। ऐसी ही कुछ बचपन की यादों को जागरण की संवाददाता के साथ शेयर किया है ‘भाभी जी घर पर है’ की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे और हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी ने। इन दोनों ने होली से जुड़ी कई सारी सुनहरी यादें शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं…

    ठंडे पानी से नहीं गरम पानी से खेलते थे होली

    ‘भाभी जी घर पर है’ की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने अपने बचपन की होली को याद करते हुए कहा कि होली मेरा पसंदीदा त्योहार है। एमपी में जब थे तब वहां होली के वक्त भी थोड़ी-थोड़ी ठंड होती थी। ऐसे में मेरे पापा इतने केयरिंग थे कि वो बाल्टी में गरम पानी की रॉड डालकर रखते थे और जब भी हमें किसी पर पानी डालकर होली खेलना होता था तो वो कहते थे कि ठंडा नहीं गुनगुने पानी में रंग डालकर खेलो। वहीं मेरे दोस्त पापा की इस बात काफी हैरान होने के साथ ही खुश होते थे। वही मेरे दोस्त कहते थे कि तुम्हारे पापा कितने केयरिंग हैं। ये बात आज भी याद करके हंसी भी आती है और इमोशनल भी होती हूं कि वो भी क्या दिन थे।

    फॉर्म हाउस पर सेलिब्रेटि करेंगे होली 

    शुभांगी अत्रे ने बताया कि इस बार वह अपनी होली परिवार के साथ फॉर्म हाउस पर मनाएंगी। वह कहती हैं कि एक वक्त ऐसा था जब हम अपने 40-50 दोस्तों के साथ होली मनाते थे। लेकिन इस बार हम बस अपने 4 या 5 परिवार के लोगों के साथ होली सेलिब्रेट करेंगी। शुभांगी ने ये भी बताया कि उन्हें कुकिंग का भी काफी शौक हैं। वह हर साल होली पर लड्डू, गुझिया, सेव, मठरी जैसे मजेदार पकवान बनाती हैं। इसी के साथ ही शुभांगी ने अपने फैंस को होली की मस्ती के बीच कोरोना वायरस से सावधान और सु​रक्षित रहने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि होली का पूरा मजा तब आएगा जब आप और आपका पूरा परिवार सुरक्षित रहेगा। इसलिए अपना ध्यान रखें।

    खुद पर ही डालते थे रंग 

    ‘भाभी जी घर पर है’ के हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी ने अपने बचपन की होली की यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया कि हम जिस कॉलोनी में रहते थे वो पापा की ही कॉलोनी थी उसमें सिर्फ टीचर और स्कूल में काम करने वाले कर्मचारी ही रहते थे। हम हम बहुत बुरी तरह से होली खेलते थे। जब हम होली वाले कोरे कपड़े पहन के निकलते थे और कोई हमपर जब रंग नहीं डालता था तब हम खुद पर ही सबसे पहले रंगों से भरे गुब्बारें डाल लेते थे फिर पूरी कॉलोनी में घूमते थे। ऐसा लगता था जैसे हमें कई लोगों ने रंग में डुबोया है।

    कीचड़ की होली खलते थे हप्पू सिंह

    योगेश त्रिपाठी ने आगे बताया कि हमारे जमाने में कीचड़ी की होली भी खूब होती थी। उसमें हम नाली से कीचड़ निकाल कर और गोबर आदि दूसरों पर डालकर खूब हुड़दंग मचाते थे। वहीं मैं कालोनी में रहने वाले चपरासी के बच्चों के सा​थ मिलकर मटके में नाली से कीचड़ और गंदगी निकाल कर उसमें भरकर इकट्ठा करते थे। इसके बाद फिर उन्हीं मटकों को सबके घरों को बाहर जाकर फोड़ते थे। कई बार इसको लेकर झगड़े भी होती थे। पहले लोगों का पूरा जमावड़ा होता था लेकिन अब वो बात नहीं। वहीं अब ऐसा लगता है कि कीचड़ वाली होली शायद ठीक नहीं थी। क्योंकि आज के माहौल और तमाम बीमारियों को देखते हुए अब इस तरह की कीचड़ वाली होली सुरक्षित नहीं है। वहीं मैं अपने फैंस से गुजारिश करूंगा कि होली में ये न सोचें कि कोरोना खत्म हो चुका है। जैसे इस बार मैं होली नहीं खेल रहा हूं आप भी सवधानी बरतें। खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को भी रखें