Category: entertainment

  • इस बार करेंगी धुआंधार एक्शन, में अपने पहले हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ रीयूनाइट हुईं कृति सेनन

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती से हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस अपनी पारी शुरू की थी। अब एक बार फिर कृति अपने पहले हीरो टाइगर के साथ रीयूनाइट हो रही हैं। टाइगर की अगली एक्शन फ़िल्म ‘गणपत- पार्ट 1’ में कृति फीमेल लीड निभा रही हैं। मोशन पोस्टर के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।

    गणपत में कृति के किरदार का नाम जस्सी है। टाइगर के साथ रीयूनाइट होने पर कृति ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा- जस्सी से मिलिए। इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। अपने ख़ास टाइगर श्रॉफ के साथ फिर आ रही हूं। शूट शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है। आओ, बेहतरीन काम करें। मोशन पोस्टर में कृति को एक बिंदास किरदार के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया गया है, जो मोटरसाइकिल पर सवार है। टाइगर का वॉइसओवर आता है- अपन का लव स्टोरी इधर से शुरू हुआ।

    टाइगर के साथ अपने रीयूनियन पर कृति ने कहा कि सात साल बाद टाइगर के साथ आकर वो काफ़ी रोमांचित हैं। विकास बहल के निर्देशन में वो एक ऐसे विषय पर काम कर रही हैं, जो उनके लिए भी नया है। कृति ने कहा कि कुछ वक़्त से वो एक्शन जॉनर में काम करने पर विचार कर रही थीं और गणपत के ज़रिए वो बड़े पैमाने पर अपनी ख़्वाहिश पूरी कर सकेंगी। कृति ने कहा कि जैकी एक जोशीले निर्माता हैं और इस दिलचस्प किरदार के साथ अपना सफ़र शुरू करके वो ख़ुश हैं।

    गणपत को जैकी भगनानी पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कंपनी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन विकास बहल के हवाले है, जो क्वीन जैसी बेहतरीन फ़िल्म बना चुके हैं। फ़िल्म 2022 में रिलीज़ होगी। मेकर्स फ़िल्म को एक मेगा बजट ज़बरदस्त एक्शन फ्रेंचाइजी के तौर पर विकसित कर रहे हैं। विकास बहल ने कृति को कास्ट करने पर कहा कि कृति की मौजूदगी ना सिर्फ़ स्क्रीन को दिलचस्प बना रही है, बल्कि उनकी शख्सियत सुपरस्टार वाली है। टाइगर के साथ वो बिल्कुल सही च्वाइस हैं। उनमें एक्शन हीरोइन बनने की काबिलियत भी है। जानकारी के अनुसार, फ़िल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं और जल्द शूटिंग शुरू होगी।

     

     

     

  • रिहाना ने Topless होकर पहना गणपति पेंडेंट, करोड़ो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भी किया आहत

    [object Promise]

    रिहाना ने हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों को भड़का दिया। उन्होंने अपनी एक टॉपलेस फोटो को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस टॉपलेस फोटो में उन्होंने भगवान गणेश का नेकलेस पहना हुआ है। रिहाना ने पिंक नाइट शॉर्ट्स पहना हुआ है । उन्होंने डायमंड का ब्रेसलेट, नेकपीस और बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहना हुआ है। ट्विटर यूजर्स ने उनके नेकलैस में लगे गणपति पेंडेंट को भी नोटिस किया। गणपति पेंडेंट में डायमंड भी जड़ा हुआ है । टॉपलेस बॉडी पर गणेश पेंडेंट देखकर हिंदू धर्म में विश्वास करने वाले लोग उनपर रिहाना की आलोचना कर रहे हैं।

    रिहाना ने हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों को भड़का दिया। उन्होंने अपनी एक टॉपलेस फोटो को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस टॉपलेस फोटो में उन्होंने भगवान गणेश का नेकलेस पहना हुआ है।

    रिहाना ने पिंक नाइट शॉर्ट्स पहना हुआ है । उन्होंने डायमंड का ब्रेसलेट, नेकपीस और बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहना हुआ है। ट्विटर यूजर्स ने उनके नेकलैस में लगे गणपति पेंडेंट को भी नोटिस किया। गणपति पेंडेंट में डायमंड भी जड़ा हुआ है । टॉपलेस बॉडी पर गणेश पेंडेंट देखकर हिंदू धर्म में विश्वास करने वाले लोग उनपर रिहाना की आलोचना कर रहे हैं।

    इसके बाद देश में कई सेलेब्स ने रिहाना का विरोध किया और भारत के आंतरिक मामले पर न बोलने की नसीहत दी। अभी ये मामल शांत भी नहीं हुआ था कि रिहाना ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है ।

    इसके बाद देश में कई सेलेब्स ने रिहाना का विरोध किया और भारत के आंतरिक मामले पर न बोलने की नसीहत दी। अभी ये मामल शांत भी नहीं हुआ था कि रिहाना ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है ।

    देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर हाल ही में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, अली फजल समेत कई सेलेब्स ने रिट्वीट किया। लेकिन कंगना रनौत ने रिहाना के इस ट्वीट पर रिप्लाई किया और उन्हें रिहाना को बताया कि किसान आंदोलन की आड़ में खालिस्तानियों को सपोर्ट कर रही हैं. इतना ही नहीं कंगना ने रिहाना को मूर्ख तक कह दिया था।

     

  • ‘वो लोग कभी-कभी मेरा वीडियो तक नहीं देखते’, एक्टिंग पर ये होता है परिवार का रिएक्शन

    [object Promise]

    मुंबई,  बाकी दुनिया भले ही कलाकारों की तारीफ में पुल बांध दे, लेकिन अपनों से अपने काम की तारीफ हासिल कर पाना सितारों के लिए भी आसान नहीं है। ‘मोहेंजो दारो’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों की अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लिए भी परिस्थितियां कुछ ऐसी ही हैं। वे कहती हैं, ‘वैसे तो मैं अपने काम को लेकर काफी सख्त हूं, लेकिन कभी-कभी कोई शॉट देने के बाद जब लगता है कि मैंने यह परफेक्ट शॉट दिया है तो उसकी रिकॉर्डिंग करके अपने पारिवारिक ग्रुप में शेयर करती हूं। उस ग्रुप मे मेरे माता-पिता और भाई हैं। ग्रुप में मेरा वीडियो देखने के बाद सभी अपनी-अपनी तरफ से कुछ न कुछ नोट्स देते हैं जैसे मुझे यह थोड़ा अच्छा करना चाहिए था या ऐसे करती जो ज्यादा अच्छा होता’।

    ‘उनके इस तरह के नोट्स देखकर मैं भी सोच में पड़ जाती हूं कि मैंने तो अपना सबसे बेहतरीन काम समझकर ग्रुप में शेयर किया था और घरवालों से थोड़ी तारीफ की उम्मीद थी। हालांकि यह मेरे लिए अच्छा भी है क्योंकि जब भी मैं अपने काम को लेकर हवा में होती हूं तो स्वजनों के जरिए जमीन से जुड़कर रहने में मदद मिलती हैं। ऐसा भी नहीं कि घरवाले मेरे काम की तारीफ नहीं करते। मैंने कई बार उन्हें दूसरों से मेरे काम के बारे में बात करते और उसकी सराहना करते हुए भी सुना है। हां, बस वो कभी मेरे सामने मेरे काम की तारीफ नहीं करते हैं’।

    कभी-कभी तो मेरे द्वारा भेजे वीडियो क्लिप्स देखकर यूं ही बिना प्रतिक्रिया दिए ही छोड़ देते हैं। कभी-कभी तो इसकी शिकायत करते हुए उनसे कहती भी हूं कि अब आप लोगों को कोई वीडियो नहीं भेजूंगी। तब कहीं जाकर उनकी ‘अच्छा है’ या ‘ठीक था’ जैसी प्रतिक्रिया आ जाती है। इसके साथ यह नोट्स भी मिलते हैं कि थोड़ा अच्छी तरह से हंसना चाहिए था या थोड़ा और अच्छा रोना चाहिए था।’

    साल 2016 में ऋतिक रोशन के साथ ‘मोहेंजोदाड़ो’ से फिल्मों में पदार्पण करने वाली पूजा इन दिनों हिंदी और साउथ सिनेमा में सक्रिय हैं। दोनों इंडस्ट्री के बारे में एक्सपीरियंस शेयर करते हुए पूजा कहती हैं, ‘साउथ सिनेमा एक्शन और कॉमेडी जॉनर में अपने दर्शकों की दिलचस्पी अच्छी तरह से समझता है। लिहाजा वहां इन जॉनर्स में बेहतरीन फिल्में बनती हैं। दूसरी तरफ रोमांस के मामले में हिंदी सिनेमा का कोई जवाब नहीं। पर्दे पर प्यार और रोमांस को हिंदी सिनेमा से बेहतर शायद ही कहीं फिल्माया जाता हो।’ आने वाले दिनों में पूजा ‘बाहुबली’ फेम प्रभास के साथ ‘राधे श्याम’, रणवीर सिंह के साथ ‘सर्कस’ और सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दीवाली’ जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

     

  • प्रणति राय प्रकाश और जैकलीन फर्नांडीज का ये टॉपलेस मोनोक्रोम पिक्चर हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।

    [object Promise]

    हालही में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने भी अपनी एक टॉपलेस्स पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और दोनों अभिनेत्री की ये फोटो ख़फ़ी वायरल हो रही है। दोनों अभिनेत्री  ब्लैक एंड वाइट मोनोक्रोम पिक्चर में ख़फ़ी हॉट दिखाई दे रही है, जैकलीन टॉपलेस हो कर एक सोफे लेते हुए पिक्चर शेयर की तो वही प्रणति ने अपनी बिकिनी ब्रा को अपने हाटों से ढकते हुए तस्वीर साझां की है। 

     

    https://www.instagram.com/p/CMUK03gDmVO/

    प्रणति राइ प्रकाश अपनी आने वाली ऑल्ट बालाजी की सीरीज ब्लैकवुड्ज में पहेली बार नेगेटिव किरदार में नज़र आने वाली है।  तो वही आपको बता दे की उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज पेंटहाउस और ऑल्ट बालाजी की सीरीज कार्टेल की शूटिंग ख़तम हो चुकी है, जिसका इंतज़ार उनके फंस को है

  • ऐसे हुआ था जेनिफर से प्यार, जानें उनके बारे में ये खास बातें, शशि कपूर ने कर ली थी शादी 20 साल की उम्र में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन आज भी फिल्मी पर्दे पर उनकी अमिट छाप की वजह से उन्हें याद किया जाता है। ऐसे ही एक कलाकार थे दिग्गज अभिनेता शशि कपूर। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता और फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर के घर में हुआ था। वह अभिनेता राजकपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई थे।

    शशि कपूर की मां का नाम रामशरणी कपूर था। शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने अभिनय का शुरुआत साल 1944 में पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर से की थी। पहली बार शशि कपूर नाटक ‘शकुंतला’ से नजर आए थे। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। इसके बाद शशि कपूर ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’, ‘जब-जब फूल खिले’, ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘दो और दो पांच’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’, ‘सिलसिला’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया था।

    हिंदी फिल्मों के अलावा शशि कपूर ने विदेशी फिल्मों में भी काम किया था। वह भारत के शुरुआती कलाकारों में से थे, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया। शशि कपूर ने 10 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री के अलावा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया। वह राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा शशि कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे।

    उनकी शादी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान वह भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप ‘शेक्सपियेराना’ में शामिल हो गए। थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनियाभर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का रिश्ता परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से पांच साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। जेनिफर की मौत 1984 में हो गयी थी। उनकी असामयिक मृत्यु का शशि पर गहरा असर पड़ा। कुणाल, करण और संजना इस दम्पति की तीन संतानें हैं।

    शशि कपूर का अमिताभ बच्चन के करियर में भी अहम योगदान रहा है। इन दोनों कलाकार की जोड़ी ने ‘दीवार’, ‘नमक हलाल’, ‘कभी कभी’, ‘सिलसिला’, ‘सुहाग’, ‘त्रिशूल’, ‘दो और दो पांच’, ‘शान’, ‘काला पत्थर’ जैसी एक दर्जन से भी ज्यादा फिल्मों में साथ नजर आए। अभिनय के इस शानदार कलाकार 4 दिसंबर 2017 को दुनिया को अलिवदा कह गया।

  • पढ़ें पूरी खबर, Kangana Ranaut ने राजनीति में कदम रखने को लेकर कही ये बात बात

    [object Promise]

    नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने दावा किया है कि वर्तमान में अभी उनका चुनावी राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है और उन्होंने कुछ वर्ष पहले चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकरा दिया थाl कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हैl अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि फिलहाल वह चुनावी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं रखती हैl

    कंगना रनोट ने यह भी दावा किया है कि वह जब भी चुनाव लड़ेंगी, तब हिमाचल प्रदेश से नहीं लड़ेंगी, बल्कि किसी ऐसी जगह से लड़ना पसंद करेंगीl जहां की परिस्थितियां बहुत ही वितरित होंगीl कंगना रनोट ने ये बातें एक ट्वीट के जवाब में देते हुए कहाl दरअसल ट्वीट में भविष्यवाणी की गई थी कि वह जल्द मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ सकती हैंl वहां के सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हुआ हैl

    कंगना रनोट ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मुझे 2019 के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर से लड़ने का विकल्प दिया गया थाl हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 70 से 80 लाख हैl यहां पर गरीबी और अपराध अधिक नहीं हैl अगर मैं राजनीति में आती हूं तो मैं ऐसे राज्य में आऊंगी जहां पर चुनौतियां बहुत ज्यादा होंगी और मैं मेहनत करके रानी बनने का प्रयास करूंगीl तुम जैसी छोटी मछली बड़ी बातें नहीं समझ पाएगीl’

    कंगना ने यह भी कहा, ‘हिमाचल प्रदेश में आज एक राजनेता की मौत हुई है और हर बेवकूफ छोटी बातें करने में लगा हैl उन्हें ऐसी बातें करने से पहले मेरे लेवल को समझना चाहिएl इस बात को ध्यान में रखें कि बब्बर शेरनी राजपूताना कंगना रनोट के बारे में आप बात कर रहे हैं तो आप छोटी बात ना करेंl’ कंगना रनोट जल्द फिल्म थलैवी में नजर आएंगी जो कि जे. जयललिता की बायोपिक हैl इसके अलावा वह धाकड़ और तेजस में भी नजर आएंगी। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl

     

  • सोशल मीडिया पर दी जानकारी, निक्की तंबोली कोरोना वायरस का शिकार हुईं

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ फेम निक्की तंबोली कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी ख़ुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल म़ीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी है। साथ की एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है। एक्ट्रेस की मानें उन्हें सुबह ही पता चला कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

    एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे आज सुबह की पता चला कि मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और सारे ज़रूरी नियमों का पालन कर रही हूं। डॉक्टर्स द्वारा सुझाई गई सारी मेडिकेशन  कर रही हूं। मैं रिव्केस्ट करती हूं कि जितने भी लोग पिछले कुछ दिनों मेरे संपर्क में आए हैं वो भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें। मैं आपको प्यार और सपोर्ट की हमेशा आभारी रहूंगी। प्लीज़ अपना ध्यान रखें, मास्क पहनें, अपने हाथों को सेनेटाइज़ करें और सोशल डीस्टेंसिंग का पालन करें। निक्की तंबोली’।

    निक्की के पोस्ट पर कमेंट उनके दोस्त उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। अभिनव शुक्ला, मनु पंजाबी,शार्दुल पंडित और जैस्मिन भसीन ने निक्की के पोस्ट पर कमेंट उन्हें गेट वेल सून विश किया है।

    आपको बता दें निक्की तंबोली साउथ फेमस एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें पहचान मिली बिग बॉस 14 से। निक्की हाल ही कलर्स के सबसे रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नज़र आई थीं। निक्की जब शो में पहुंची थीं तब उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन  शो खत्म होने तक हर कोई निक्की को पहचानने लगा। निक्की शो की विनर तो नहीं बन पाईं, लेकिन उन्होंने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई थी। घर में निक्की की दोस्ती रुबीना दिलैक और एजाज़ ख़ान के साथ सबसे अच्छी थी।

  • कही ये बात, एक्स गर्लफ्रेंड हिवायी सहगल के आरोपों पर दी सफाई Sara Ali Khan के मेकअप आर्टिस्ट फ्लोरिन ने

    [object Promise]

    नई दिल्ली l सारा अली खान के मेकअप मैन फ्लोरिन ने श्रद्धा कपूर की मेकअप आर्टिस्ट हियावी सहगल के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपनी सफाई दी हैl हाल ही में सारा अली खान के मेकअप मैन फ्लोरिन पर आरोप लगा था कि वह एक्स गर्लफ्रेंड हियावी सहगल को शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थेl

    हियावी सहगल श्रद्धा कपूर की मेकअप आर्टिस्ट हैं जो पहले फ़्लोरिन को असिस्ट करती थीl सोशल मीडिया पर हियावी ने अपनी आपबीती सुनाई थीl उन्होंने बताया था कि कैसे एक बॉस और असिस्टेंट का रिश्ता गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में बदल गया थाl इसके बाद उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि फ्लोरिन न सिर्फ उनका यौन उत्पीड़न करते थे बल्कि उन्हें मानसिक तौर पर भी काफी प्रताड़ित करते रहते थेl

    फ़्लोरिन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा हैl इसमें उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की बदनामी के मामले में सच सबसे बड़ा सहायक होता हैl हाल ही में मेरे खिलाफ कई गलत आरोप लगाए गए हैं ताकि मेरी छवि खराब हो सकेl मुझे पता है कई लोग मुझपर आरोप लगाकर अपनी रोटियां सेकना चाहते हैं लेकिन मैंने हमेशा माना है कि सपने कभी भी जादू से हकीकत में नहीं बदले जा सकतेl इसके लिए पसीना, जिद और मेहनत करने की आवश्यकता होती हैl’

    फ़्लोरिन ने आगे लिखा है कि उन पर लगाए गए आरोपों पर लोग विश्वास ना करेंl वह कहते है, ‘मैं सभी से निवेदन करूंगा कि मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं उन पर भरोसा ना करेंl सत्य की हमेशा जीत होती हैl’ फ़्लोरिन की पत्नी रीना चरनिया ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने लिखा है, ‘मुझे इसपर कुछ नहीं कहना हैl मैं पहले दिन से तुम्हें प्यार करती हूं और तुम बहुत सच्चे, केयरिंग और अच्छे पार्टनर हो।’ फ़्लोरिन और हियावी का रिश्ता काफी कड़वा हो गया थाl

  • चायपत्‍ती ट्रेलर: पेश है हॉरर और कॉमेडी का जबर्दस्‍त मेल

    [object Promise]

    फिल्‍म के 30 सेकंड के प्रभावशाली ट्रेलर में सुधांशु और उनके दोस्‍त (अभिषेक सांपलिया और शोभित सुजय) एक भूत को बुलाते हुए दिख रहे हैं। फिल्‍म में रोमांच का और तड़का लगाया है अभिनेत्री प्रियंका सरकार की आवाज़ ने, जिनकी झलक दर्शकों को फिल्म के रीलीज़ के साथ मिलेगी।

    ट्रेलर शुरू होता है तीन दोस्‍तों के साथ जो बैठे हुए हैं और इनमें से एक के हाथ में एक किताब है। ट्रेलर के आखिर में डरे हुए अंदाज़ में इनमे से एक दोस्त कहता है, ”इतनी रात को चायपत्‍ती कौन मांगता है यार”। फिल्‍म के रहस्‍य को गहराने वाला बैकग्राउंड म्‍युजिक और डरावने मगर कॉमेडी से भरपूर पल इसे और भी दिलचस्‍प बनाते हैं।

    इस शॉर्ट फिल्‍म की कहानी, पटकथा तथा संवाद लेखन सुधांशु राय तथा पुनीत शर्मा ने किया है। फिल्‍म के क्रिएटिव प्रॉड्यूसर अनंत राय हैं। चायपत्‍ती को होली के अवसर पर रिलीज़ किया जाएगा।

  • उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को छोड़ा पीछे तोडा ये रिकॉर्ड।

    [object Promise]
    बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स रह चुकी उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर  ३४.९ फॉलोवर्स के साथ अभिनेता रणवीर सिंह को पीछे छोड़ चुकी है। उर्वशी बहुत ही जल्द ३५ मिलियन फॉलोवर्स पूरा करने वाली है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ख़फ़ी एक्टिव रहती है और उनके पोस्ट को उनके फंस द्वारा ख़फ़ी पसंद किया जाता है। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि उर्वशी की फैन फोल्लोविंग अंतराष्ट्रीय स्तर पर है। उर्वशी रौतेला “सिंह साहब द ग्रेट”, “सनम रे, “पागलपंती”, “हेट स्टोरी ४” जैसी कई बड़ी मूवी में अपनी एक्टिंग से लोगो को अपनी ओर आकर्षित किया है।     
     
     
    हर दिन अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की फोल्लोविंग बढ़ती जा रही है और वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ख़फ़ी शुर्कियों में रहती है, जिसे देख ऐसा लगता है की एक दिन उनकी फोल्लोविंग बिलियन में जरूर होगी। हालही में उर्वशी रौतेला की माँ मीरा रौतेला ने एक व्हाट्सअप मैसेज पर भारतीय क्रिकेटर विराट खोली की एक पिक्चर शेयर की थी जिसमे विराट किचन में अपने माँ का हाथ बटाते नज़र आ रहे है, जिसका स्क्रीन शार्ट उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था की, ”  हे दोस्तों मुझे आपकी एक मदत चाइये !!! मेरी मोम  @meera_rautela ने एक फोटो मुझे मैसेज पर भेजी है। आप क्या सोचते हो ? मुझे क्या करना चाइये ? उनकी छुपी मंशा क्या है ?? दर लग रहा है। ” जिसके बाद उर्वशी रौतेला के फंस ने उनके कमेंट पर अपनी अलग अलग प्रक्रिया देना शुरू कर दिया था। इस तरह उर्वशी अपने फंस से सलगा मश्वरा भी सोशल मीडिया पर करती रहती है, और उन्होंने कभी निराश नहीं करती।[object Promise]

    https://www.instagram.com/p/CMj1kvZBsvQ/

    तो वही उर्वशी अपनी आने वाली फिल्म्स की शूटिंग में ख़फ़ी बिजी है उनकी अगामी प्रोजेक्ट भी रिलीज़ होने वाली है ,’द ब्लैक रोज’, ‘थ्रितुत्तु पयाले २’ जो की तमिल सुपर हिट फिल्म का रीमेक है, वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ जो की एक बायोपिक है उसके अल्हवा इजिप्टसिआन अभिनेता और सिंगर मोहम्मद रमदान के साथ ‘वर्साचे’ म्यूजिक एल्बम में भी नज़र आने वाली है इसके अल्हवा उर्वशी गुरु रंधावा के साथ ‘मर जायेंगे’ म्यूजिक एल्बम रोमांस करते हुए जल्द ही नज़र आएंगी।