मुंबई। गायिका शलमली ने कहा कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में खाली बैठने के बजाय उन्होंने उस मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास किया था।
पिछले साल कोविड के चलते लाइव म्यूजिक इंडस्ट्री काफी बुरी तरीके से प्रभावित हुई थी, ऐसे में शलमली ने वर्चुअल मीडियम का सहारा लेकर कई सारे शोज किए और खुद को प्रोडक्टिव बनाए रखने का भरपूर प्रयास किया था।
गायिका ने कहा, “बेशक यह एक काफी मुश्किल साल रहा है, लेकिन इसने हमें कुछ नया करना भी सिखाया है। सच कहूं तो, मैंने इसे एक मौके के रूप में देखा और एक महीने में दो से तीन वर्चुअल शोज किए। अब हम सभी सामान्य जीवन में धीरे-धीरे अपनी वापसी कर रहे हैं। आपको बस धर्य और विश्वास बनाए रखना है और आगे बढ़ते जाना है।”
कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि बड़ी म्यूजिक कंपनियां कलाकारों को भुगतान नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनका ऐसा कहना है कि वे कलाकारों को उनके प्रशंसकों के सामने उनकी गायकी को पेश करने के लिए अपने लेबल के इस्तेमाल की इजाजत देकर उन्हें ‘ब्रांड वैल्यू’ दे रहे हैं।
इस पर शलमली ने कहा कि उन्हें इस तरह के अनुभव नहीं हुए हैं।
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेनिफर कूलिज ने अपनी जिंदगी के एक मजेदार किस्से को साझा करते हुए कहा कि एक बार दो लोगों के संग डेट पर जाने के लिए उन्होंने अपनी हमशक्ल जुड़वां बहन होने का नाटक किया था। रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केली क्लार्कसन शो’ पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “कुछ साल पहले मैं हवाई गई हुई थी और जब आप कहीं छुट्टियों पर अकेले जाते हैं तो अपने मन मुताबिक चीजें कर सकते हैं। मुझे वहां ऐसे दो लड़के पसंद आए, जो कि आपस में बेस्ट फ्रेंड थे। मैं यह बताकर दोनों के साथ डेट पर गई कि मेरी एक जुड़वां हमशक्ल बहन भी हैं और इस तरह से दो हफ्ते तक मैं दोनों लड़कों को डेट किया।”
जेनिफर ने आगे बताया कि हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि उनमें अभी ऐसा करने का साहस है भी या नहीं।
उन्होंने बताया, “उस वक्त मुझे मेरा वही फैसला सही लगा था क्योंकि जब आपकी उम्र कम होती है, तो आप बिना कुछ सोचे-समझे चीजों को बस कर डालते हैं।”
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘धाकड़’ के लिए मेहनत करने वाली पूरी टीम की सराहना की। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कोयले की खदान में हुए एक्शन सीन की एक वीडियो शेयर की, क्लिप में वह सीन की रिहर्सल करती दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, “ये मेरे टीम के लिए सराहना ट्वीट है। कोयले की खदान में एक्शन शूट के लिए इन्होंने लगभग महीनें भर से तैयारी की। मैं अपने अतिथि के रूप में एक आलसी रिहर्सल के लिए अपने चीफ रजी घाई के साथ पिछले कुछ दिनों से इस स्थान पर रह रही हूं।”
अभिनेत्री ने खदान से क्रू मेंबर की तस्वीरें भी शेयर कीं, वहीं एक वीडियो में कंगना को अपने एक्शन निर्देशकों से एक्शन सीन का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।
रजनीश रजी घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान अक्सर चर्चा में रहती हैं, हिना कुछ भी करें वो फैशन बन जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इन तस्वीरों में हिना खान रेड कलर के स्वेटर में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में हिना बेहद क्यूट लग रही हैं।
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘प्यार के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस रेड कलर के साथ अपने प्यार में सुधार शुरू करें।’
बता दें हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयासवाल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं और अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं।
हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
मुंबई । अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के आधिकारिक रीमेक में हॉलीवुड स्टार एमिली ब्लंट के किरदार से तुलना किए जाने को लेकर वह बिल्कुल भी आशंकित नहीं थीं। उनका कहना है कि लोगों द्वारा की जाने वाली तुलना को लेकर वह हमेशा से ही तैयार थीं। परिणीति ने कहा, “‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर मैंने इस डर के साथ काम करना शुरू नहीं किया था कि लोग अब मेरी तुलना एमिली ब्लंट के साथ करेंगे। मुझे पता था कि चूंकि मैं फिल्म की रीमेक पर काम करने जा रही हूं, ऐसे में तुलना का होना लाजिमी है। दरअसल, पहली फिल्म के आधार पर अपने किरदार को शानदार तरीके से पेश करने की चुनौती का मैंने भरपूर लुत्फ उठाया।”
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने फिल्म में किरदार को अपने अलग अंदाज में निभाया और ओरिजिनल फिल्म को कॉपी करने का प्रयास बिल्कुल भी नहीं किया।
नई दिल्ली। वैलेंटाइन्स डे करीब है और गीतकार फैज अनवर एक नया संगीत एलबम लेकर आए हैं। इस गाने की ट्यून और रिदिम प्यार की भावनाओं से लबरेज है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस म्यूजिक एलबम को रिलीज किया गया। अनवर ने एलबम की लॉन्चिंग के मौके पर कहा, “वेलेंटाइन डे से जुड़ी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह गाना लॉन्च किया गया है। इसे टैंलेंट युवा कलाकारों ने युवाओं के लिए पेश किया है और तय है कि इसे समाज के सभी वर्गो के लोग पसंद करेंगे।”
उन्होंने नए म्यूजिक चैनल फेम स्टूडियो के जरिए यह एलबम ‘मुस्कुराना तेरा’ जारी किया है। अनवर ने गाने के बोल लिखे हैं और फरजान फैज ने म्यूजिक दिया है। गाने को रेहान खान और तनु श्रीवास्तव ने गाया है। वहीं म्यूजिक वीडियो में रोजल खान और रवि भाटिया का रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि फेम स्टूडियो म्यूजिकल चैनल फैज का नया वेंचर है, जिन्होंने ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘साजन’, ‘दबंग’, ‘जब वी मेट’ और ‘तुम बिन’ जैसी फिल्मों में गाने लिखे हैं।
बिजनेसवूमेन, पॉप सिंगर और एक्ट्रेस रिहाना दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने वाली रॉबिन रिहाना फेंटी वर्सटाइल अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। रिहाना के पॉप एंथम जैसे डायमंड्स, ओनली गर्ल और रूड बॉय म्यूजिक काफी पॉपुलर हैं।
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
हाल ही में रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर बनी। रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर में से एक हैं. रिहाना की बोल्ड और हॉट स्टाइल पर दुनियाभर के करोड़ों लोग फिदा हैं। रिहाना का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रिहाना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट से भारत में चल रहे किसान आंदोलन की तस्वीर साझा करते हुए किसानों को समर्थन दिया है । बता दें कि किसान आंदोलन पर रिहाना के एक ट्वीट ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिसके बाद भारत का किसान आंदोलन चर्चा का विषय बना गया है।
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
रिहाना पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में काफी मशहूर है. रिहाना ने अपना पहला ‘अलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन’ और ‘अ गर्ल लाइक मी’ साल 2005 में रिकॉर्ड किया था. कैरिबियाई म्यूज़िक से प्रभावित ये दोनों अलबम बिलबॉर्ड 200 चार्ट के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुए।
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
लेकिन इसके बाद साल 2007 में ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ अलबम के साथ रिहाना दुनिया भर में छा गईं । उनके सिंगल अंब्रेला की वजह से रिहाना को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला।
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
मात्र 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज़ जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। यहां तक की वह पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं ।
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
[object Promise]
पॉपस्टार Rihanna हैं कौन जिनके एक ट्वीट ने मचा दिया बवाल
Radhe Shyam Pre Teaser Release See Prabhas Romantic look: राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म ‘राधे श्याम (Radhe Shyam)’ का पहला लुक और प्री-टीजर (Pre Teaser) आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैl इस फिल्म में प्रभास (Prabhas ) के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) मुख्य किरदार निभाती हुई देखी जाएंगीl बता दें कि राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म ‘राधे श्याम (Radhe Shyam)’ एक बहुभाषी रोमांटिक पीरियड-ड्रामा हैl फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा l
अपनी फिल्म ‘बाहुबली’ (Baahubali) के बाद मेगा स्टार बन चुके एक्टर प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे श्याम (Radhe Shyam)’ का प्री-टीजर आखिरकार आ ही गया है और इसी के साथ मेकर्स ने बताया दिया है कि वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर फिल्म की पहली झलक दिखाने जा रहे हैंl 14 फरवरी को फिल्म का टीजर (Radhe Shyam Teaser) रिलीज होने जा रहा है l
इस वीडियो में पहले प्रभास का टफ लुक दिखाया जाता है औऱ फिर वो ठंडी वादियों में बर्फ पड़ती सड़को पर लाल रंग के कोट में सड़क में घूमते दिख रहे हैं l इस दौरान उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है और वो काफी दह तक प्यार में हैं l सुपरस्टार प्रभास की ये फिल्म यूरोप में शूट की गई है l फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी हैं, जिसमें प्रभास के अपोजिट साउथ अदाकारा पूजा हेगड़े दिखाई दे रही हैं l
राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार को यह कहते हुए एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की कि ब्लैक और व्हाइट टोन में कुछ ऐसा है, जो उन्हें लुभाता है। यामी ने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। इमेज में वह शर्ट और स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह कैमरे से काफी दूर हैं और गहराई से कुछ सोचते हुए नजर आ रही हैं।
यामी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “ब्लैक एन व्हाइट टोन के बारे में कुछ खास।”
बता दें कि यामी ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी हैं। फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी कर रहे हैं। इसके बाद यामी अगली फिल्म ‘दासवी’ में नजर आएंगी।