Category: entertainment

  • लीड रोल में नजर आएंगे फैसू, रुही वेब शो बैंग बैंग में

    [object Promise]

    मुंबई। निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रूही सिंह और फैसल शेख को अपने आगामी वेब शो बैंग बैंग में लीड रोल में कास्ट किया है। फैसल शेख सोशल मीडिया पर ‘फैसू’ नाम से विख्यात हैं।

    एकता ने कहा, “मैं बैंग बैंग रिलीज होने के बाद एक बार स्क्रीन पर फैसू और रूही को देखने के लिए उत्सुक हूं। इन युवाओं ने शो में नई उत्साह और ऊर्जा लाई है। एक घरेलू मंच के रूप में, हम देश भर से प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच देने के लिए सम्मानित और खुश महसूस कर रहे हैं।”

    एक्शन थ्रिलर शो बैंग बैंग 25 जनवरी को ऑल्ट बालाजी और जी 5 पर रिलीज होगी।

  • ‘Shona Shona’ सॉन्ग पर Chinki Minki ने Aadil Khann के साथ किया जबरदस्त Dance

    [object Promise]

    ‘द कपिल शर्मा शो’  की सुरभि समृद्धि का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘शोना शोना’  सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में चिंकी मिंकी के साथ कोरियोग्राफर आदिल खान भी साथ नजर आ रहे हैं, जो उनका बखूबी साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो खुद आदिल खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

    ‘चिंकी मिंकी’  यानी सुरभि समृद्धि  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने डांस के लिए भी चर्चा में बनी हुई हैं।

  • पूजा बनर्जी म्यूजिक वीडियो का ट्रेंड वापस आने से खुश हैं

    [object Promise]

    मुंबई। टीवी स्टार अभिनेत्री पूजा बैनर्जी ने हाल ही में ‘हम’ नामक एक संगीत वीडियो की शूटिंग की। अभिनेत्री संगीत वीडियो का ट्रेंड वापस आने से खुश हैं। पूजा ने कहा, “मुझे लगता है कि यह वास्तव में अच्छा है कि फिर से संगीत वीडियो का ट्रेंड वापस आ गया है। 90 के दशक में, हम बच्चों के रूप में संगीत वीडियो सुनते थे। इंडी पॉप संगीत का एक युग था, जहां उस युग में टीवी अभिनेताओं दष्टमी धमी और इतने सारे लोगों ने अपने छाप छोड़े थे। अब यह इसके विपरीत है, वे पहले से ही टीवी कलाकार हैं और अब संगीत वीडियो कर रहे हैं।”

    पूजा लोकप्रिय टीवी धारावहिक साथ निभाना साथिया और कसौटी जिंदगी की में अपने किरदार को लेकर जानी जाती हैं।

    पूजा ने गाने में अभिनेता अरुण शंकर के साथ अभिनय किया, जिन्होंने वीडियो का निर्देशन भी किया है।

    वीडियो की शूटिंग के बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया, “यह एक ऐसी जगह पर शूट किया गया है, जो चंडीगढ़ से थोड़ी दूर है और यह स्थान एक विशिष्ट पंजाबी है। जगह काफी सुंदर है, लेकिन वहां काफी ठंड है। मैं वहां के ठंड के बारे में सुनकर थोड़ी सहज थी।”

  • ब्लैक ड्रेस में नोरा ने गैलमरस तस्वीर पोस्ट की

    [object Promise]

    मुंबई। अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही सोशल मीडिया पर अपनी नवीनतम पोस्ट में ब्लैक ड्रेस में गैलमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में वह ब्लैक कलर की लक्जरी कार के बगल में काले रंग की ड्रेस पहने हुए पोज दे रही हैं।

    अभिनेत्री ने शेयर तस्वीर को फ्रेंच में कैप्शन दिया।

    नोरा अजय देवगन-स्टारर ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगी। फिल्म भारतीय वायु सेना के पायलट विजय कार्णिक की कहानी बताती है।

  • सनी लियोनी का कहना है- घर लौटने जैसा है ‘स्प्लिट्सविला’ के लिए शूटिंग करना

    [object Promise]

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ‘स्प्लिट्सविला 13’ पर काम शुरू करने को केरल के लिए उड़ान भरने को तैयार हैं। उनका कहना है कि युवाओं पर आधारित रियलिटी शो की शूटिंग घर पर आने की तरह है। सनी ने कहा, “मैं जल्द ही केरल के लिए रवाना हो जाऊंगी, क्योंकि स्प्लिट्सविला की शूटिंग होने जा रही है। यह एक ऐसा शो है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं 2014 से इसका हिस्सा रही हूं। स्प्लिट्सविला की शूटिंग घर वापस आने जैसा है। इस शो को शुरू करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।”

    अभिनेत्री ने पिछले महीने शहर में अपने पहले काल्पनिक वेब शो ‘अनामिका’ के पहले शेड्यूल की शुरुआत की थी। सीरीज विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित है।

    स्प्लिट्सविला का 13वां सीजन सनी के शो के सातवें वर्ष के साथ जुड़ जाएगा।

  • दिव्या दत्ता ने कहा- ट्रेंड सेट करेगा फिल्म ‘धाकड़’

    [object Promise]

    मुंबई। अभिनेत्री दिव्या दत्ता धाकड़ में कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें यकीन है कि जासूसी थ्रिलर एक ट्रेंड सेट करेगा। बुधवार को उनके चरित्र का परिचय देने वाला एक पोस्टर जारी किया गया।

    अभिनेत्री को फिल्म में रोहिणी नाम के एक ‘इविल मास्टर ‘ के रूप में देखा जाएगा।

    उन्होंने कहा, “जब मैंने अपने भाग को नैरेट किया तो, मैं बहुत एक्साइटेड हुई। ये कुछ ऐसा है, जो इससे पहले मैंने कभी नहीं किया। यह किरदार मेरे व्यक्तिगत व्यवहार से बिल्कुल अलग है। मैं अपने किरदार के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती हूं, लेकिन मैं यह कह सकती हूं कि मेरे चरित्र की त्वचा में उतरने के लिए, रोहिणी ने मानसिक रूप से भी बहुत तैयारी की।

    उन्होंने कहा, “मैं कंगना और अर्जुन के साथ काम करने की उम्मीद कर रही हूं और मैं वास्तव में एक महिला प्रधान एक्शन फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। मुझे यकीन है कि ‘धाकड़’ एक ट्रेंड सेट करेगी।

  • कोर्ट में क्रिस्टीना रिक्की ने दिए घरेलू हिंसा के सबूत

    [object Promise]

    लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री क्रिस्टीना रिक्की को कोर्ट ने उनके पति जेम्स हीरडेगेन से सुरक्षा दिलाते हुए रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को कोर्ट में रिक्की की सुनवाई थी। इस दौरान उन्होंने कोर्ट में अपने शरीर पर लगे घाव व चोट के निशान पेश किए और बताया कि उनके पति जेम्स ने कई बार उन पर हाथ उठाया है।

    40 साल की इस अभिनेत्री ने अपने और अपनी छह साल की बेटी फ्रेडी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अदालत ने रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की मांग की। कोर्ट ने जेम्स को अपनी पत्नी से सौ गज की दूरी बनाए रखने और शारीरिक तौर पर अपनी पत्नी व बेटी से दूर रहने का आदेश दिया है।

    क्रिस्टीना ने कहा कि इन सबकी शुरुआत दिसंबर, 2019 से हुई। इस दौरान उनके पति ने उन पर हाथ उठाना, चीखना-चिल्लाना शुरू किया। अभिनेत्री ने कोर्ट को यह भी बताया कि जेम्स ने हाथ पकड़कर उन्हें घर के बाहर तक घसीटा और उन पर फायर पिट भी फेंककर मारा, जिससे अभिनेत्री को काफी चोटें आईं।

  • वर्कआउट मोटिवेशन वीडियो शेयर की तमन्ना भाटिया ने

    [object Promise]

    मुंबई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ग्रुप में वर्कआउट करना पसंद है। उनका कहना है कि ग्रुप में वर्कआउट करने से उन्हें प्रेरणा मिलती है। अभिनेत्री ने अपने विचार रखने के लिए इस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।

    शेयर वीडियो को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, “इंपावर्ड विमेन, इंपावर विमेन। ग्रुप में वर्कआउट करना पार्टी करने जैसा होता है, वे मुझे प्रेरित करता है। अमेजिंग महिला फिट बॉडी डिजर्व करती हैं।

    इससे पहले, तमन्ना ने शेयर किया था कि उन्होंने दो महीने की लगातार वर्कआउट की बदौलत अपनी पुरानी स्ट्रेंथ वापस पा ली है, जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खो दिया था।

    शुक्रवार को तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक जिम वीडियो शेयर किया, जहां उन्हें वजन उठाते हुए देखा जा सकता है।

    तमन्ना अक्टूबर में कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चला।

    वह तेलुगू स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सीटीमार’ में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना एक कबड्डी कोच की भूमिका निभाएंगी, जिसका नाम ज्वाला सिंह है।

  • रानी मुखर्जी ने कहा- खुशकिस्मत हूं कि सशक्त महिला किरदारों वाली फिल्में मिली मुझे

    [object Promise]

    मुंबई। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सिनेमा की ताकत के बारे में बात की, जिनसे समाज में बदलाव आता है और जिसका लाभ महिलाओं को मिलता है। बॉलीवुड में पिछले 24 साल से सक्रिय रानी का मानना है कि वह कुछ ऐसे फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिनमें महिलाओं के किरदार सशक्त रहे हैं।

    रानी कहती हैं, “सिनेमा में समाज में बदलाव लाने का पावर है और कलाकारों में अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों से बात करने और सकारात्मक बदलाव लाने वाली सोच का बीजारोपण करने की शक्ति है। एक कलाकार के तौर पर ऐसी परियोजनाओं का हिस्सा बनने के लिए मैं खुशकिस्मत रही हूं, जिनमें महिलाओं को मुख्य किरदार के रूप में पेश किया गया है और सच कहूं, तो मुझे अभी भी ऐसे ही कामों की तलाश रहती है।”

  • F.I.R दर्ज, तांडव ऐक्टर्स, मेकर्स हो सकते हैं गिरफ्तार

    [object Promise]

    नई दिल्ली। वेब श्रृंखला ‘तांडव’ के अभिनेताओं, निर्माताओं की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की थी। तांडव में सैफ अली खान समेत अन्य अभिनेताओं ने अभिनय किया है और अली अब्बास जफर इसके निर्देशक हैं। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने केवल देश भर में पंजीकृत विभिन्न एफआईआर की क्लबिंग पर नोटिस जारी किया और अभिनेता जीशान अयूब और अन्य को मामलों में एफआईआर या जमानत रद्द करने के लिए उच्च न्यायालयों का रूख करने को कहा।

    वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस. नरीमन ने वेब श्रृंखला के कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई के आदेश नहीं देने का अनुरोध किया। हालांकि, पीठ ने राहत देने से इनकार कर दिया और कहा कि आप उच्च न्यायालय जाएं।

    सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि वह एफआईआर क्लब करने के अनुरोध पर विचार कर सकता है, लेकिन वह सीआरपीसी के तहत उच्च न्यायालय की शक्ति नहीं ले सकता।

    वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने के आदेश देने, एफआईआर को क्लब करने और पार्टियों को नोटिस जारी करने का अनुरोध किया, जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने यह आदेश सुनाया।

    दोपहर के भोजन से पहले, शीर्ष अदालत ने कहा कि अमेजन प्राइम पर तांडव वेब श्रृंखला के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर पर रोक की मांग पर सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से माना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता निरपेक्ष नहीं है।

    लूथरा ने तर्क दिया कि वेब श्रृंखला के निर्देशक को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “इस तरह से देश में स्वतंत्रता की रक्षा की जानी चाहिए और देश भर में एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।”

    पीठ ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता निरपेक्ष नहीं है और यह प्रतिबंधों के अधीन है।

    नरीमन ने कहा कि माफी मांग ली गई है, और इसके बावजूद छह राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। न्यायमूर्ति भूषण ने जवाब दिया , “आप चाहते हैं कि एफआईआर को खत्म कर दिया जाए, फिर आप उच्च न्यायालयों से संपर्क क्यों नहीं कर सकते?”

    नरीमन ने कहा कि वेब श्रृंखला निमार्ताओं ने आपत्तिजनक सामग्री को हटा दिया है और अभी भी उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

    पीठ ने कहा कि अगर माफी दी गई है तो पुलिस भी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।