Category: entertainment

  • एक बार फिर हुई तू-तू, मैं-मैं कंगना और उर्मिला में…

    [object Promise]

    नई दिल्ली l फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट सोशल मीडिया पर लगातार अपने व्यक्तिगत मत रखते रहती हैंl इसके चलते वह सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल होती हैl हाल ही में उन्होंने फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर निशाना साधा हैl

    दरअसल उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में 3 करोड़ रुपए की संपत्ति मुंबई में खरीदी हैl कंगना ने ट्विटर पर उर्मिला को लिखा, ‘प्यारी उर्मिला जी, मैंने जो खुद की मेहनत से घर बनाएं, वह भी कांग्रेस तोड़ रही हैl सच में बीजेपी को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस हाथ लगे हैl काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करतीl कितनी बेवकूफ हूं मैंl नहीं?’ कंगना रनोट के इस कमेंट पर उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर उत्तर दिया हैl उन्होंने कहा है कि वह एक मीटिंग फिक्स करेंl वहां वह सभी डॉक्यूमेंट के साथ आएंगी और बताएंगी कि कैसे उन्होंने कड़ी मेहनत कर 25 वर्षों में यह घर खरीदा हैl

    उर्मिला ने कहा है, ‘मेरे पास कागजात है कि मैंने किस तरह कड़ी मेहनत से यह घर खरीदा हैl यह फ्लैट मैंने तब खरीदा है जब मैं राजनीति में भी शामिल नहीं हुई थीl उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनोट को दी गई वाय प्लस केटेगरी की सुरक्षा पर भी सवाल उठाएl साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कंगना वह लिस्ट भी सौंपे जैसा कि उन्होंने दावा किया था कि वह उन कलाकारों ने नाम बॉलीवुड के ड्रग्स केस में उजागर करेंगीl

    उर्मिला ने कहा, ‘आपने वादा किया था कि आप नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बॉलीवुड के कई कलाकारों के नामों की लिस्ट देंगीl ताकि ड्रग्स माफिया को खत्म किया जाएl मैं आपसे निवेदन करूंगी कि आप लिस्ट दीजिएl मैं आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार करूंगीl’ दोनों एक्ट्रेस के बीच तू-तू मैं-मैं पिछले वर्ष भी हुई थी। उर्मिला मातोंडकर ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैंl

     

  • कियारा आडवाणी मालदीव्स में बरपा रहीं बिकिनी में कहर

    [object Promise]

     बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस वक्त अपने रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मालदीव्स में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने मालदीव्स में ही नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने कुछ हॉट फोटोज़ भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जो काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि किसी भी फोटो में कियारा और सिद्धार्थ साथ में नज़र नहीं आ रहे हैं, लेकिन दोनों लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव्स की फोटो शेयर और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

    हाल ही में कियारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बीच किनारे लेटी हुई दिख रही हैं। इस फोटो में कियारा ग्रे कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं जिसके साथ उन्होंने पीले रंग की शर्ट कैरी की है। इस फोटो में कियारा ने अपनी आखों पर हाथ रख रखा हुआ है और वो फोटो क्लिक करने वाला ख़ास शख्स को देख रही हैं।

    इसके अलावा कियारा ने इंस्टा स्टोरी पर एक बुमरैंक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पिंक एंड व्हाइट बिकिनी में दिख रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने रेड बिकिनी और गोल्डन बैकलेस ड्रेस में में अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें काफी हॉट लग रही थीं।

    एक्ट्रेस के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम मालदीव्स वेकेशन के कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो अपने फैंस न्यू ईयर की बधाई देते दिख रहे हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म ‘इंदू की जवानी’ में नज़र आई हैं। फिल्म 11 दिसंबर को ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है। ‘इंदू की जवानी’ वो पहली फिल्म है जिसे थिएटर खुलने का बाद पहली बार रिलीज़ किया गया। अब कियारा वरुण धवन के साथ ‘जुग जुग जियो’ ‘भूल भूलैया 2’ और ‘शेरशाह’ में नज़र आने वाली हैं। शेरशाह में कियारा के साथ रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ भी स्क्रीन शेयर करेंगे। ये पहली बार होगा जब दोनों किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे।

     

  • रितुपर्णा सेनगुप्ता संग ‘सॉल्ट’ में नजर आएंगे चंदन रॉय सान्याल

    [object Promise]

    मुंबई। अभिनेता चंदन रॉय सान्याल और अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता जल्द ही एक रोमांटिक ड्रामा में एक-दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं, जिसका शीर्षक ‘सॉल्ट’ है। सनी रे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी जोरो-शोरो पर है। रणजोय भट्टाचार्जी ने फिल्म में संगीत देने का काम किया है, जबकि अयन शील इसके डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हैं।

    फिल्म शंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतमुर्खी स्वभाव का आर्किटेक्ट है। शंकर को अपने बॉस की गर्लफ्रेंड माया से प्यार हो जाता है। पहली बार डेट पर कहे गए एक अजीबोगरीब झूठ के चलते माया भी शंकर से काफी प्रभावित हो जाती है। फिल्म की पूरी शूटिंग कोलकाता और दार्जिलिंग में हुई है।

    फिल्म की टैगलाइन में लिखा है : “वन लाई – टू लाइव्स – लिटिल टाइम – एक्सेस सॉल्ट – चेंजेड लाइव्स फॉरेवर।”

    चंदन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इसने उन्हें हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लू वैलेंटाइन’ की याद दिला दी है। इधर रितुपर्णा भी फिल्म में माया के किरदार को निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।

  • ये ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री सौम्या टंडन को करेगी रिप्लेस

    [object Promise]

    नई दिल्ली। एंड टीवी का सबसे चर्चित टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ हमेशा सुर्खियों में रहता है। एंटरेटनमेंट के मामले में सीरियल ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। क्या कहानी… क्या किरदार… शो की हर एक चीज़ दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाई रहती है। कुछ महीने पहले ‘भाभी जी घर पर हैं’ के दर्शकों को उस वक्त झटका लगा जब पता चला कि उनकी  फेवरेट अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया है।

    अनीता भाभी के जाने के बाद से दर्शकों में ये जानने की बेचैनी है कि अब कौन सी एक्ट्रेस अनीता भाभी बनकर एंट्री लेंगी। बीच में ‘बिग बॉस 13’ फेम और ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का नाम सामने आ रहा था, लेकिन वो सिर्फ अफवाह निकली। अब एक और अभिनेत्री के नाम पर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि नेहा पंडसे अभी अनीता भाभी के रोल के लिए फाइनल कर ली गई हैं।

    खबर के मुताबिक, मेकर्स ने अनीता भाभी के रोल के लिए फेमस एक्ट्रेस नेहा पेंडसे का नाम फाइनल कर लिया है। नेहा को लेकर सितंबर में भी ये खबर आई थी कि वो सौम्या को रिप्लेस कर सकती हैं, लेकिन तब उन्होंने ऐसी किसी भी खबर से इनकार दिया था। पर लेटेस्ट खबर के मुताबिक नेहा का नाम फाइनल हो चुका है। बताते चलें कि नेहा एक बहुत फेमस एक्ट्रेस हैं, उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा ने नेहा टीवी सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं। नेहा फेमस टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीज़न 12 में भी नज़र आ चुकी हैं।

    आपको बता दें कि सौम्या ने अगस्त 2020 में शो को अलविदा कह दिया था। सौम्या के शो छोड़ने को लेकर तमाम चर्चाएं हुईं थीं। जिसके बाद ने एक्ट्रेस इंटरव्यू में ये ख़ुद साफ कर दिया कि वो अपनी पर्सनल वजहों की वजहों से शो छोड़ दिया है।

     

  • उर्वशी रौतेला की इस ड्रेस की कीमत और खुबसूरती से आपकी नजर नहीं हटेगी

    [object Promise]

    बॉलीवुड की फैशन क्वीन उर्वशी रौतेला कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरों के साथ अपने प्रशंसकों को एंटरटेन करती रहती है। अभिनेत्री को ज्यादातर डिज़ाइनर ड्रेस में देखा जाता है जिसकी कीमत सुनते है आप दो कदम पीछे हट जाते है, लेकिन उर्वशी के पोस्ट और तस्वीर को देख उनके प्रशंसको की आंखे फटी की फटी रह जाती है।

    हालही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक तस्वीर शेयर की जिसमे उन्होंने एक काले रंग का गाउन पहना हुआ है इस ड्रेस में प्लंगिंग नैक और पफड स्लीव्स में अभिनेत्री एक रानी की तरह सजी लगी रही है। उर्वशी रौतेला ने इसे पिक्चर के साथ कैप्शन में लिखा है की “2021 से मुझे सुधर और आशीर्वाद की महक आ रही है “।

    https://www.instagram.com/p/CJ2lqjgBtxC/

    https://www.instagram.com/p/CJvH0PYBeY_/

    इस ड्रेस की जानकारी उर्वशी रौतेला की डिज़ाइनर लोरी के मुताबिक, उन्होने कहा है, “यह एक लंबी पोशाक है – जिसे आप रेड कारपेट पर हाई हील्स के साथ पहन कर बाड़ी आसानी से चल सकते हो इस ड्रेस में स्फटिक है जोकि एक बहुमूल्य चमक देते हैं जिसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। और इस ड्रेस की कीमत 10 लाख रुपए है।

    तो वही दूसरी तरफ उर्वशी ने हाल ही में अपने आगामी गीत के बारे में खुलासा किया है, जो की 60 के दशक का मशहूर गाना “एक लड़की भीगी भागी की ” जिसकी बोली आज भी लोगो के ज़ुबान पर है और उर्वशी इस गाने का रीमेक वर्शन करने जा रही है, जिसमें उर्वशी महान अभिनेत्री मधुबाला की भूमिका निभाएंगी।

    अगर काम की बात की जाये तो उर्वशी रौतेला हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना “वो चाँद कहा से लाओगी ” में टीवी स्टार मोहसिन खान के साथ नज़र आयी थी। इसके अलावा अभिनेत्री “तेरी लोड वे” और “ब्लैक रोज” में भी नज़र आने वाली है .

  • ‘पाकीजा’ को लेकर अमिताभ बच्चन ने KBC 12 के सेट पर किया खुलासा, मीना कुमारी के लिए फव्वारों में डाला गया था गुलाब जल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। ये शो न सिर्फ दर्शकों के ज्ञान को बढ़ता है बल्कि उनके सपनों को भी पूरा करता है। वहीं खेल के दौरान बिग बी न सिर्फ कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब करते हैं बल्कि कई दिलचस्प किस्से भी शेयर करते हैं। वहीं बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मंगलवार को केबीसी की शुरुआत बिलासपुर से आईं कंटेस्टेंट अफसीन नाज से हुई। उन्होंने शानदार गेम खेला और शो से 25 लाख रुपये जीत कर ले गईं। शो के दौरान ही बिग बी और अफसीन नाज के बीच ‘पाकीजा’ शब्द को लेकर बातचीत हुई। इस पर महानायक ने ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ को याद कर एक दिलचस्प किस्सा सबके साथ शेयर किया।

    अमिताभ बच्चन को शो के दौरान ‘पाकीजा’ शब्द से मीना कुमारी  की फिल्म ‘पाकीजा’ याद आ गईं। इस पर उन्होंने इंटरेस्टिंग फैक्ट शेयर करते हुए बताया कि कमाल अमरोही ने फिल्म ‘पाकीजा’ में मीना कुमारी के फव्वारों वाले डांस सीक्वेंस में असली गुलाब जल का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि कमाल अमरोही अपनी फिल्म ‘पाकीजा’ को लेकर काफी गंभीर थे। वह इस फिल्म के हर सीन को पूरी तरह से परफेक्ट बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जिस तरह से ताज महल के सामने फव्वारे लगे हैं, ठीक वैसे ही फिल्म के सेट पर भी बनवाए था। यही नहीं बिग बी ने भी बताया कि कमाल ने मीना कुमारी के फव्वारों वाले डांस सीक्वेंस में असली गुलाब जल का इस्तेमाल किया था।

    बिग बी ने आगे बताया कि मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई।​ फिल्म रिलीज के कुछ हफ्ते बाद ही बाद मीना कुमारी लिवर सिरोसिस के चलते दुनिया को अलविदा कह गईं थीं। आपको बता दें कि कमाल अमरोही की ये कल्ट क्लासिक मूवी 1972 में आई थी। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें मीना कुमारी और राजकुमार के अलावा अशोक कुमार और नादिरा लीड रोल में थे।

     

  • मां बनने के बाद सपना चौधरी आईं पुराने लुक में

    [object Promise]

    हरियाणी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अब पूरी तरह काम पर वापस लौट चुकी हैं।

    [object Promise]

    प्रेग्नेंसी के बाद सपना ने सोशल मीडिया और अपने काम से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वो फिर से हर जगह एक्टिव हो गई हैं। सपना के हाल ही में दो सॉन्ग रिलीज़ हुए हैं ‘चटक मटक’ और ‘नलका’।

    [object Promise]

    वहीं अब एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज़ और एक वीडियो शेयर किया है जिनमें वो अपने पुराने वाले एटीट्यूड में नज़र आ रही हैं।

    [object Promise]

    इन फोटोज़ में सपना ने ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है और वो स्वीमिंग पूल के पास बैठी हुई हैं।

    [object Promise]

    वीडियो में सपना फुल ऑन एटीट्यूड के साथ वॉक करती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सपना ने लिखा है, ‘रानी की तरह चलो’।

  • Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें

    [object Promise]

    बीटाउन सोनल चौहान की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस का जलवा सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलता है। सोनल फिल्मों में पहली बार इमरान हाशमी के साथ जन्नत में नजर आई थी। अपनी मासूमियत और हॉट अंदाज से सोनल लोगों का दिल जीत लेती है। आज कल भले ही वह बड़े पर्दे पर कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं।

    [object Promise]
    Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें

    आज कल भले ही वह बड़े पर्दे पर कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल होती ही रहती हैं। इन दिनों सोनल एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में हैं।  बता दें, सोनल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई Photo Video शेयर की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अवतार देखते ही बन रहा है।  

    हाल ही में वह गोवा से नए साल की छुट्टियां मना कर लौटी हैं। गोवा से भी सोनल लगातार अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती नजर आई थीं।  इन  तस्वीरों को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं

    [object Promise]
    Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें

    वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सेक्सी हॉट फोटो वीडियो शेयर करती है।

    [object Promise]
    Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें

    इन सभी तस्वीरों में सोनल चौहान का बेहद हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखने बाद फैंस भी धडल्ले से कमेंट्स कर रहे हैं।

    [object Promise]
    Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें

    इंस्टा पर सोनल की हर तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनल की खबसूरती के दीवाने हैं। सोनल की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। सोनल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज यहां शेयर करती रहती हैं।

    [object Promise]
    Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें
    [object Promise]
    Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें
    [object Promise]
    Sonal Chauhan Sexy Video: सोनल चौहान की सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, हॉट PICS देख फटी रह जाएंगी आंखें

     

  • आप भी हो जायेंगे दीवाने एक्ट्रेस अंजुम फकीह का कातिलाना अंदाज देख

    [object Promise]

    कुंडली भाग्य सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अंजुम फकीह ने अपने शो के सेट से कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उनका वजन बढ़ा हुआ लग रहा हैl

    [object Promise]

    बुधवार को अभिनेत्री अंजुम फकीह ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैl इनमें वह एक नए लुक में भी नजर आ रही हैं और उनका वजन भी बढ़ा हुआ लग रहा हैl

    [object Promise]

    अंजुम ने कुल 6 तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैंl उन्होंने गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी हैl

    [object Promise]

    अंजुम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्वॉरेंटाइन के चलते वेट बढ़ गया हैl इससे ज्यादा खूबसूरत नहीं दिख सकती थीl मैं अपनी बैली फैट पसंद करती हूंl आप मेरे साथ चलेंगे तो आपको चुंबकीय आकर्षण महसूस होगाl’

    [object Promise]

    अंजुम फकीह ने एक्टिंग करियर के बारे में कहा था, ‘2009 में जब मैंने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग करने की बात घर पर बताई थी तो सभी बहुत नाराज हो गए थेl मेरे घर में भूकंप आ गया थाl उन्होंने मुझे कह दिया था कि अगर मुझे ग्लैमरस की दुनिया में जाना है तो घर छोड़ना होगाl’

    [object Promise]

    अंजुम फकीह ने घर छोड़ देने के बारे में कहा, ‘मैंने अपना बुर्क़ा छोड़ा और अपना बैग पैककर घर छोड़ दिया थाl इसके बाद मेरे परिवार वालों को समझ आई और अब वह मुझे पर्दे पर देखकर बहुत खुश हैl अब मेरी मां भी मेरे साथ रहती है और सब ठीक हो गया हैl’

  • शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मना रहे हैं नेहा कक्कर और रोहनप्रीत सिंह

    [object Promise]

    बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग 26 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी।

    नेहा और रोहनप्रीत की शादी और हनीमून के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

    वहीं अब शादी के बाद नेहा कक्कड़ शादी के बाद पहली बार अपने पति रोहनप्रीत और ससुराल वालों के साथ अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट कर रही हैंं। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं हैं।

    नेहा कक्कड़ फोटो में ग्रीन कलर के टॉप और पिंक कलर के स्कर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं रोहनप्रीत सिंह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

    नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज है नेहूप्रीत की पहली लोहड़ी, हैप्पी लोहड़ी हसबैंड।’