Category: entertainment

  •  हाई प्रोफाइल Russian dancer Natalia Pronina का Murder

    [object Promise]

    रूस में एक हाई प्रोफाइल डांसर Natalia Pronina को सड़क पर गोलियों से भून दिया गया। कहा जा रहा है कि डांसर का रूस के एक बड़े नेता के साथ अफेयर चल रहा था। रूस  में सरेआम एक हाई प्रोफाइल डांसर की सड़क पर हत्या पर कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं । कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय हाई प्रोफाइल रसियन डांसर नतालिया प्रोनीना  का एक बड़े रसूखदार नेता से अफेयर चल रहा था। डांसर की हत्या की वजह उसका ये प्रेम प्रसंग ही माना जा रहा है।

    [object Promise]
    (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतालिया का रूस (Russia) के बड़े राजनेता से अफेयर चल रहा था, जिसकी भनक नेता की बीवी के लग गई और वह आग बबूला हो गई । कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डांसर नतालिया प्रोनीना की हत्या नेता की पत्नी ने ही कराई है।

    [object Promise]
    (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

    The Sun में छपी खबर के मुताबिक नतालिया प्रोनीना की हत्या तब की गई जब वह अपने कोरियोग्राफी सेशन से वापस अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान एक शख्स ने सरेआम उसे गोलियों से भून दिया। इस शख्स ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और गॉगल्स पहने हुए थे।

    नतालिया पर हमला करने के बाद हमलावर ने मौके पर स्टन ग्रेनेड छोड़ दिया था जिससे कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। तेजी रोशनी का फायदा उठाकर हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहा।

    मॉस्को पुलिस ममाले की जांच में जुट गई है। पुलिस को पता चला है कि डांसर का नेता अफेयर होने की जानकारी जैसे ही नेता की पत्नी को पता चली उसके बाद से डांसर को धमकियां मिल रही थीं।

    मामले में नतालिया के 33 साल के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है । उसने इस मर्डर केस (Murder Case) से खुद को अंजान बताया है. बॉयफ्रेंड ने दावा किया है कि कुछ दिनों से नतालिया का पीछा किया जा रहा था और नतालिया पर 6000 पाउंड्स का कर्ज भी था।

  • मुस्कान के साथ 2020 को भूमि पेडनेकर कह रहीं अलविदा

    [object Promise]

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस साल के अंत को मुस्कुराते हुए बिताना चाह रही हैं। भूमि ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इट ऑलमोस्ट 2021। हैशटैग फेम। हैशटैग इंस्टागुड। हैशटैग बॉय बॉय 2020।”

    इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में वह खुल के मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं।

    अभिनेत्री आयुष्मान खुराना के साथ ‘दम लगा के हईशा’ के साथ 2015 में बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेत्री को फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘भूत : पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप’ और ‘दुर्गामती’ जैसी फिल्मों में देखा गया है।

    उन्हें ‘बधाई दो’, ‘तख्त’ और ‘मिस्टर लेले’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।

  • अनन्या चाहती है अपने वास्तविक रूप में दिखना

    [object Promise]

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक स्विमिंग पूल के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। अपने इस नए पोस्ट में अनन्या ने बताया है कि वह जैसी हैं, वैसी बने रहने की दिशा में वह निरंतर मेहनत कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर बिकिनी में साझा की गई इन तस्वीरों में अनन्या पूल के किनारे बैठे बर्गर का भी लुफ्त उठाती दिखाई पड़ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “जैसी हूं, वैसे ही बने रहने की दिशा में लगातार काम कर रही हूं।”

    अभिनय की बात करें, तो अनन्या आखिरी बार डिजिटली रिलीज हुई फिल्म ‘खाली पीली’ में नजर आई थीं। इस वक्त वह शकुन बत्रा की अगली फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी भी हैं। इस फिल्म के शीर्षक पर अभी तक कोई बात नहीं बन पाई है। इसके अलावा, अभिनेत्री को तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा संग एक और फिल्म में देखा जा सकेगा।

  • जब अमांडा सेफ्रेड को शौक था भूत की कहानियों का

    [object Promise]

    लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री अमांडा सेफ्रेड ने उस समय को याद किया है जब उन्हें भूत की कहानियों का जुनून हुआ करता था। कॉन्टैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सेफ्रेड संयोग से बचपन से ही ‘स्कूबी-डू’ कार्टून की बड़ी प्रशंसक थी।

    उन्होंने कहा, “मुझे वास्तव में भूत की कहानियों का जुनून चढ़ गया था, तब मैं छोटी थी, मुझे याद है कि मैं उन कहानियों में कितना सहज और सुरक्षित महसूस करती थी।”

    उन्होंने आगे कहा, “यह मेरी कल्पना को चरम पर ले जाने का अवसर था और ‘स्कूबी-डू’ ग्रूप ने मुझे वास्तव में ऐसा महसूस कराया कि यह उनके साथ ऐसा करना रोमांचक और सुरक्षित था। मैंने हर समय इसे देखा।”

    अभिनेत्री अब 34 साल की है और फिल्म स्कूब में वॉयस कास्ट की एक सदस्य हैं।

    उन्हें लगता है कि यह उनकी तीन साल की नीना के लिए एक ‘यादगार’ पल होगा, जो उसे महसूस कराएगा कि उसकी मां एनिमेटेड फिल्म में शामिल है।

    उन्होंने कहा, “वह (नीना) इसे बेहद पसंद करने वाली है। हम वास्तव में इसे पूरे परिवार के साथ देखने जा रहे हैं और यह बहुत यादगार होगा। यह मजेदार है कि हम उसे टेलीविजन पर देखते हैं, क्योंकि उसके पिता भी एक अभिनेता हैं।”

  • वरुण धवन ने बोला आम जनता का हीरो होने के बारे में

    [object Promise]

    मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होते। उनका कहना है कि आम आदमी की प्रतिक्रिया ही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और इसीलिए वह केवल जनता के लिए काम करते हैं।

    2012 में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से वरुण ने ‘जुड़वां 2’, ‘एबीसीडी 2’, ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’, ‘हम्प्टी की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘बदलापुर’, ‘अक्टूबर’ और ‘सुई धागा’ में जोरदार अभिनय किया है।

    उनके अब तक के करियर ग्राफ को देखकर ऐसा लगता है कि वरुण की महत्वाकांक्षा बड़ी आबादी के लिए हीरो बनने की है।

    वरुण ने बताया, “हां, मैं मास फिल्मों का भरपूर आनंद लेता हूं। मुझे लगता है कि जब मैं ऐसी फिल्में करता हूं तो मेरे लिए किसी धमाके की तरह होता है। यह करना मुश्किल है और आपको ऐसी फिल्में करते समय बहुत भरोसा होना चाहिए। मैं इसका आनंद लेता हूं। जाहिर है फिल्म बनाने के पीछे कोशिश हर किसी को खुश करने की होती है लेकिन आम आदमी से जो प्रतिक्रिया मिलती है, वह सबसे महत्वपूर्ण है।”

    हाल ही में वरुण की नई फिल्म ‘कुली नंबर 1’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

  • अपने सारे पोस्ट इंस्टाग्राम, ट्विटर से दीपिका ने किए डिलीट

    [object Promise]

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सारे पोस्ट डिलीट कर नए साल में लोगों को चौंका दिया है। दीपिका ने 31 दिसम्बर को अपने सारे ट्वीट्स और इंस्टाग्राम से तस्वीरों को हटा दिया है और अब उनके इन अकांउट्स पर कोई भी पोस्ट या ट्वीट नहीं है।

    पहले-पहल लोगों ने सोचा कि किसी ने दीपिका के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हैक कर लिया है। हालांकि बाद में सबने देखा कि दीपिका ने खुद ही अपने डीपी (डिस्प्ले ईमेज) चेंज की है।

    यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अचानक से दीपिका के ऐसा करने की वजह क्या रही होगी। इस वक्त ट्विटर पर दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या 2.77 करोड़ है, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.25 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

    दीपिका इस वक्त राजस्थान में अपने पति रणवीर सिंह संग छुट्टियां मना रही हैं। अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में दीपिका फिल्म ’83’ में नजर आने वाली हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका तत्कालीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। इसमें रणवीर को कपिल की भूमिका में देखा जाएगा।

    इसके अलावा, वह शकुन बत्रा की अगली फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। इस फिल्म के शीर्षक पर अभी तक बात नहीं बन पाई है।

  • Tridha Choudhary ने ‘आश्रम 2’ में बॉबी देओल के साथ बेडरूम सीन देकर मचाया तहलका, अब हाॅट वीडियो हो रहा वायरल !

    [object Promise]

    Tridha Choudhary  ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कई मासूम महिलाएं और लड़कियां इस तरह के फेक बाबाओं के चक्कर में आ जाती हैं। इस वेब सीरीज को बनाने के मतलब सिर्फ और सिर्फ उनको बचाना और ऐसे बाबाओं का फंडाफोड़ करना है।

    एक फनी किस्सा शेयर करते हुए त्रिधा ने बताया कि शूटिंग की वो जगह एक हॉस्टल की तरह बन गई थी। हम अयोध्या के लोगों की तरह रहने लगे थे। ‘आश्रम 2’ में बॉबी देओल के साथ इंटीमेट होकर लाइमलाइट में आने वाली खूबसूरत बंगाली बाला यानी त्रिधा चैधरी के लोग दीवाने हो गए हैं।

    बबीता के रूप में त्रिधा के लिए इतने बोल्ड सीन करना आसान नहीं था। इस तरह के रोल करने में रिस्क फैक्टर्स बढ़ जाते हैं। डर लगता है कि कहीं लोग आपको गलत न समझ लें। लेकिन प्रकाश झा और बॉबी देओल में मेरे लिए इसे आसान कर दिया। बता दें, आश्रम वेब सीरीज के दोनों पार्ट में बाबा निराला का दबदबा देखने को मिलता है मगर आने वाले पार्ट 3 में बाबा की पोल खुलने वाली है।

    [object Promise]
    Tridha Choudhary ने ‘आश्रम 2’ में बॉबी देओल के साथ बेडरूम सीन देकर मचाया तहलका, अब हाॅट वीडियो हो रहा वायरल !

  • Monalisa New Year Hot Video : बेहद हॉट अंदाज में Monalisa ने किया नए साल का स्वागत, फैंस हुए मदमस्त

    [object Promise]

    भोजपुरी क्वीन मोनालिसा को शायद ही कोई ना जानता हो। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा तो उनकी वायरल वीडियोज से लगाया जा सकता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिनों वे इंस्टाग्राम पर फोटोज अपलोड करती हैं। फिलहाल तो उनकी बीच साइड की फोटो काफी वायरल हो रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और दिनेशलाल यादव का एक गाना इन दिनों यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों का जबर्दस्त अंदाज दिखा है और वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।

    [object Promise]
    Monalisa New Year Hot Photos : बेहद हॉट अंदाज में Monalisa ने किया नए साल का स्वागत, फैंस हुए मस्त
    [object Promise]
    Monalisa New Year Hot Photos : बेहद हॉट अंदाज में Monalisa ने किया नए साल का स्वागत, फैंस हुए मस्त
    [object Promise]
    Monalisa New Year Hot Photos : बेहद हॉट अंदाज में Monalisa ने किया नए साल का स्वागत, फैंस हुए मस्त
    [object Promise]
    Monalisa New Year Hot Photos : बेहद हॉट अंदाज में Monalisa ने किया नए साल का स्वागत, फैंस हुए मस्त

  • फोटोशूट करवाया अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ, फोटोज़ हो रहे वायरल

    [object Promise]

    फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं इससे पहले हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है।

    [object Promise]

    इन फोटोज़ में अनुष्का का बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है और एक्ट्रेस भी काफी कूल लग रही हैं।

    [object Promise]

    अनुष्का शर्मा ने मैगजीन का कवर फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘अपने लिए शेयर कर रही हूं, जीवन भर के लिए। वॉग इंडिया यह करने में मजा आयाl’

    [object Promise]

    हर फोटो में अनुष्का अलग आउटफिट में नज़र आ रही हैं।

    [object Promise]

    अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनुष्का ने कहा, ‘ये वक्त हमारे लिए एक आशीर्वाद साबित हुआ है। विराट मेरे आस-पास ही रहता था और हम इसे छिपाने में सफल रहे। हम सिर्फ डॉक्टर के क्लीनिक जाते थे। रोड पर कोई नहीं होता था तो कोई हमें देख नहीं पाता थाl’

  • सेलेब्स ने फैंस को दी बधाई, इस तरह किया नए साल का स्वागत

    [object Promise]

    साल 2020 गुज़र चुका है और साल 2021 का आगाज़ हो चुका है। हर कोई साल 2020 की बुरी यादों को भुलाकर नए साल के बेहतर होने की दुआ कर रहा है। लोग नए साल पर पार्टी कर रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी अलग-अलग अंदाज़ में अपने फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी है।

    [object Promise]

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने फैन्स को नए साल 2021 की शुभकामनाएं दी हैं। सारा ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी न्यू ईयर… मेरे भाई के साथ ये हमेशा सबसे अच्छा चियर्स है। ये मेरे सारे डर दूर कर लेता है.. और हमेशा के लिए मेरे सारे आंसू भी पोंछ देता है’।

    [object Promise]

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2021 में अपने परिवार के साथ जश्न मानते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में ऐश के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या न्यू ईयर सेलिब्रेट करते नज़र आ रहे हैं।

    [object Promise]

    अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फनी फोटो शेयर की है जिसमें वो मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। बिग बी ने इस फोटो में सिर पर हेट लगा रखा है जिस पर लिखा है हैप्पी न्यू ईयर।

    [object Promise]

    साल खत्म होने से पहले करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की जिसमें वो तैमूर और सैफ के साथ नज़र आ रही हैं।

    [object Promise]

    सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति आनंद आहूजा के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो स्मूच करते दिख रहे हैं।