Category: entertainment

  • तबीतय खराब पर अमिताभ बच्चन ने कहा – डॉक्टर देख रहे हैं, परेशान ना हों, सारी जानकारी देता रहूंगा

    [object Promise]

    जोधपुर ; बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जोधपुर में तबीयत खराब होने की खबर आई है। अमिताभ बच्चन यहां फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के लिए रूके हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी तबीयत खराब के बारे में कहा, मैं अभी ठीक हूं, मुंबई से डॉक्टरों की टीम मुझे देखने आई है। तबीयत ठीक होने पर मैं फिर से शूटिंग करूंगा।  इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने सारे फैंस को इसके लिए धन्यवाद किया है।

    राखी सावंत ने सनी लियोन पर लगाए अश्लील आरोप, बोली- पोर्न इंडस्ट्री वालों को दिया मेरा नंबर

    हिन्दूस्तान टाइम्स के मुताबिक अमिताभ ने कहा , कल( बुधवार) को मैं डॉक्टर के साथ जाऊंगा। जहां मैं अपना इलाज कराऊंगा। इसके बाद के सारी जानकारी मैं अपने फैंस को देता रहूंगा। आप सभी चाहने वालों का दिल से धन्यवाद।

    जोधपुर के अजीतभवन पैलेस होटल में अमिताभ बच्चन रूके हैं। वहां के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि बिग बी कल देर रात तक शूटिंग कर रहे थे। इसलिए शायद वह काफी ज्यादा थक गए हो। होटल के अधिकारी ने यह भी बताया कि मंगलवार को फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की पूरी टीम को मुंबई लौटना था लेकिन बिग बी तबीयत खराब होने की वजब से टीम ने वापस लौटने के प्लान में कुछ बदलाव किए हैं।

    लव-सेक्स की घिसीपिटी स्टोरी है – हेट स्टोरी 4

    12 मार्च की रात और 13 मार्च की सुबह बिग बी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी िक वह सुबह 4.51 मिनट पर शूटिंग के लौटे हैं। इसी रात के बाद से अमिताभ की तबीयत खराब है। हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकारिक सूचना नहीं है कि अमिताभ इस वक्त अस्पताल में हैं या जोधपुर होटल के कमरे में आराम फरमा रहे हैं।

    अमिताभ बच्चन ने अपने 13 मार्च के ब्लॉग में भी तबीयत खराब का जिक्र किया है। उन्होंने सुबह 5 बजे लिखा है कि इंसान चाहे कितना दर्द में रहे लेकिन इन परेशानियों को सहते हुए ही आपको काम करना पड़ता है, तभी आप अपने मकसद में सफल हो पाते हैं। हालांकि कई बार ऐसा नहीं होता है।

    फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आमिर खान की अपकमिंग फिल्म है। जिसमें बिग बी की भी अहम भूमिका है। अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से जोधपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जोधपुर के सूर्यनगरी में मेहरानगढ़ और रॉक गार्डन में अमिताभ बच्चन के कई शॉट्स फिल्माए गए हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी और आने के बाद से वह ज्यादातर समय आराम ही फरमा रहे थे। वहीं स्थानीय मीडिया का दावा है कि फिल्म में अमिताभ को रोल के लिए काफी हैवी ड्रेस पहनने पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से भी बिग बी की तबीयत खराब हुआ हो और उनका थकावट महसूस हो रहा हो।

  • हॉट मलाइका ने पहनी ब्रिटेन की राजकुमारी जैसी ड्रैस, इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    [object Promise]
    [object Promise]
    malaika

    बॉलीवुड एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट लुक और ड्रैसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहतीं हैं। मलाइका किसी भी इवेंट में पहुंचें लेकिन उनकी ड्रेस पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं और इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के लिए ऐसी ड्रेस पहनी जिसके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे।

    [object Promise]
    malaika_hot_

    मलाइका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिट फिगर और फैशनेबल कपड़ों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने गुची की एक शॉर्ट ड्रैस पहनी थी। यह ब्लैक और ग्रै पैटर्न की शॉर्ट ड्रेस थी। खबर है कि इस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख 61 हजार रुपए है।

    [object Promise]
    malaika-arora-khan-hot-bikini-pics-will-make-

    बता दें कि मलाइका जैसी यह ड्रेस ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडिलटन भी पहन चुकी हैं। उन्होंने यह महंगी ड्रेस पिछले साल पहनी थी। मलाइका अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

     

  • लव-सेक्स की घिसीपिटी स्टोरी है – हेट स्टोरी 4

    [object Promise]

    अगर आप रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो इस सप्ताह प्रदर्शित फिल्म ‘हेट स्टोरी-4’ को जरूर देखें। इससे पहले की तीनों ‘हेट स्टोरी’ सफल रही हैं और निर्देशक विशाल पंड्या ने इस बार भी हर वो चीज इस फिल्म में डाली है जो सफलता के लिए जरूरी तत्व मानी जाती है। फिल्म में भले ज्यादा नामी सितारे नहीं हों लेकिन यदि सशक्त कहानी देखनी है तो इस फिल्म को देख सकते हैं। हालांकि यह परिवार के साथ देखने लायक नहीं है क्योंकि इसमें जमकर अंग प्रदर्शन है।

    [object Promise]
    hate-story-4
    फिल्म की कहानी ब्रिटेन में रहने वाले दो बिजनेसमैन भाइयों के इर्दगिर्द घूमती है। आर्यन खुराना (विवान भटेना) और राजवीर खुराना (करण वाही) एक दूसरे को बहुत चाहते हैं और अपने बिजनेस के प्रोमोशन के लिए किसी नये चेहरे की तलाश में हैं। राजवीर इस काम के लिए ताशा (उर्वशी रौतेला) को लाता है। वह ताशा को मन ही मन चाहता भी है लेकिन आर्यन भी ताशा को देख कर उस पर मोहित हो जाता है। इन दोनों के पिता विक्रम खुराना (गुलशन ग्रोवर) मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं।
    [object Promise]
    hate-story-4-1

    उनकी नजर जब ताशा पर पड़ती है तो वह बड़े बेटे आर्यन को कहता है कि वह राजवीर को ताशा से दूर रखे। इसलिए योजना के तहत आर्यन काम से राजवीर को बाहर भेजता है और ताशा को अपना बना लेता है। आर्यन और ताशा को जब एक साथ रिशमा (इहाना ढिल्लन) देख लेती है तो आर्यन उसकी हत्या करवा देता है क्योंकि वह आर्यन की गर्लफ्रेंड थी। अब कहानी में नया मोड़ तब आता है जब काम पूरा करके राजवीर वापस लौटता है और पाता है कि उसका भाई उसके प्यार के साथ सुहागरात मना चुका है।
    [object Promise]
    हॉट उर्वशी रौतेला के बोल्ड सीन्स की भरमार

    अभिनय की बात करें तो विवान भटेना अपने रोल में जमे हैं और उन्होंने काम भी अच्छा किया है। करण वाही सामान्य रहे। गुलशन ग्रोवर ऐसे रोल ही करते रहे हैं इसलिए कुछ नया नहीं था। उर्वशी रौतेला तो लगता है कि अंग प्रदर्शन के मामले में सनी लियोनी को भी पीछे छोड़ देने पर आमादा हैं। इहाना ढिल्लन ठीकठाक रहीं। फिल्म का गीत संगीत सामान्य है खासकर गानों के फिल्मांकन में भी खूब अंग प्रदर्शन किया गया है। निर्देशक विशाल पंड्या की इस फिल्म को एक बार देखा जा सकता है। वैसे जिस तरह इस फिल्म को बॉक्स आफिस पर रिस्पांस मिल रहा है उसको देखते हुए यही लगता है कि यह अपनी लागत जल्द ही निकाल लेगी।

  • राखी सावंत ने सनी लियोन पर लगाए अश्लील आरोप, बोली- पोर्न इंडस्ट्री वालों को दिया मेरा नंबर

    [object Promise]

    आइटम गर्ल राखी सांवत ने हाल ही में एक्ट्रैस सनी लियोन पर एक गंभीर आरोप लगाया है। एक एंटरनेटमेंट चैनल से बातचीत में राखी ने कहा, सनी ने मेरा नंबर एडल्ड एंटरनेटमेंट इंडस्ट्री में दिया है, जिसके बाद कुछ लोग मुझे फोन कर रहे हैं। वह मेरे वीडियो और मेडिकल सर्टिफिकेट के बारे में पूछ रहे हैं और मुझे अच्छी रकम ऑफर कर रहे हैं, लेकिन मेरी इस काम में बिल्कुल भी रुचि नहीं है।

    [object Promise]
    Sunny Leone- Rakhi

    मैं मरना पंसद करुंगी लेकिन उस दुनिया में जाना नहीं पसंद करुंगी। मैं एक भारतीय लड़की हूं और मेरे मुझे मेरी वैल्यूज अच्छे से पता हैं। मैं दिल से हिंदुस्तानी हूं। जब राखी से सवाल किया गया कि उस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक आपका नंबर कैसे पहुंचा तो राखी ने सनी लियोन का नाम लिया।

    राखी ने आगे कहा, ”मैंने सनी के जुड़वा बच्चों के होने पर बधाई देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था। बधाई देने के लिए वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्होंने मुझे एक अननोन नंबर से कॉल किया और पूछा क्या मैं उनसे जैलस फील करती हूं। मैं क्यों ईष्या करुंगी। मैंने बॉलीवुड में अच्छा काम किया है।

    [object Promise]
    rakhi_sunny_0_0_0_0

    लोग परिवार के साथ बैठकर मेरा काम देखते हैं। बस मुझे इसी बात की उम्मीद है कि पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े मेरे नंबर का गलत इस्तेमाल न करें।” राखी सांवत कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो बिग बॉस सीजन-1 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

    शो में राखी अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ सड़ते हुए भी नजर आ चुकी हैं, इसके साथ ही राखी स्वंयवर भी कर चुकी हैं। स्वंयवर के कारण राखी की टीवी जगत से लेकर फिल्म जगत तक काफी चर्चा हुई थी। राखी ने अपने करियर में कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं।

  • जब एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज से डायरेक्टर बोला, ‘अपनी शर्ट खोलो और ब्रेस्ट दिखाओ…’

    [object Promise]

    नई दिल्ली : यौन उत्पीड़न के खिलाफ उठ रही दुनिया भर की आवाज में एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने भी अपनी आवाज मिलाई है। उन्होंने हॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों की आप-बीती सुनाई। हार्पर बाजार पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया कि उन्होंने भी यौन उत्पीड़न झेला है। ठीक वैसे ही जैसे दुनिया भर की दूसरी कुछ महिलाओं ने झेला है।

    लव-सेक्स की घिसीपिटी स्टोरी है – हेट स्टोरी 4

    जेनिफर लोपेज ने बताया, ‘मुझे भी एक डायरेक्टर ने कहा कि अपनी शर्ट उतारो और मुझे ब्रेस्ट दिखाओ।’ जेनिफर ने बताया कि डायरेक्टर की बात मुझे असहज कर देने वाली थी। मेरी धड़कन बढ़ गई। वो डायरेक्टर मुझे अपनी फिल्म में लेने वाला था। ये लोपेज के करियर के शुरुआती दिनों की घटना है। लोपेज ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

    राखी सावंत ने सनी लियोन पर लगाए अश्लील आरोप, बोली- पोर्न इंडस्ट्री वालों को दिया मेरा नंबर

    सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर जेनिफर लोपेज का कहना है कि किसी ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के सामने खड़े होना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन ये हमें तय करना है कि क्या करना चाहिए। हाल ही में कई हॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने यौन उत्पीड़न की दास्तां सुनाई थी। इसमें लिंडा कार्टर ‘वंडर वुमेन’ टीवी शो के दौरान की आपबीती बताई थी। हालांकि उन्होंने भी जेनिफर लोपेज की तरह किसी का नाम उजागर नहीं किया।

  • हॉट और सेक्सी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बनीं यू ट्यूब क्वीन

    [object Promise]

    पटना, भोजपुरी की सबसे हॉट और सेक्सी एक्सट्रेस आम्रपाली दुबे अब यू ट्यूब क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं। यू ट्यूब के एक न्यूज चैनल के लिए लिया गया उनके इंटरव्यू को जहां एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा है वहीं मात्र 18 दिन पहले एक अन्य यू ट्यूब चैनल पर उनकी शूटिंग के रफ फुटेज को अभी तक 65 लाख व्‍यूज मिले हैं।

    [object Promise]
    -AMRAPALI DUBEY

    आम्रपाली दुबे के गानों ने पहले ही कई कीर्तिमान बनाये हैं। भोजपुरी के टॉप 10 व्यूज वाले गानों में मात्र तीन गाने ही ऐसे हैं जिनमें आम्रपाली दुबे नहीं हैं। लेकिन अब आम्रपाली के एक इंटरव्यू ने भी एक अदभुत र‍िकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    [object Promise]
    -AMRAPALI DUBEY

    आम्रपाली के इंटरव्यू को अब तक एक करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यही नहीं सिर्फ दो मिनट और कुछ सेकेंड्स के इस वीड‍ियो को यूट्यूब पर साढ़े आठ हजार से भी ज्‍यादा दर्शक लाइक भी कर चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे का ये पॉप्युलर इंटरव्यू वेब चैनल ‘बिंदास भोजपुरिया ‘पर आया है।

    [object Promise]
    -AMRAPALI DUBEY

    इस इंटरव्यू को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म काशी अमरनाथ की रिलीज के समय लिया गया था। एक करोड़ से ऊपर के व्यूज बटोर चुके इस इंटरव्यू में निरहुआ बताते हैं कि आम्रपाली बचपन से ही सलमान खान की दीवानी हैं। फिलहाल अब तक किसी भी भोजपुरिया कलाकार का कोई भी इंटरव्यू इतना मशहूर नहीं हुआ।

    [object Promise]
    -AMRAPALI DUBEY

    वहीं दूसरी ओर लाइव मनोरंजन नाम के एक वेब चैनल पर मात्र 18 दिन पहले आम्रपाली के एक प्रोमोशनल सॉन्‍ग के रिहर्सल का वीडियो डाला गया है जिसमें उनके साथ राजू सिंह माही भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को भी अच्‍छे व्‍यूज मिले हैं।

    [object Promise]
    -AMRAPALI DUBEY

    खबर लिखे जाने तक इस वीड‍ियो को 65 लाख बार देखा जा चुका था। जुबली स्टार निरहुआ की होम प्रोडक्शन की फ‍िल्म बॉर्डर की शूटिंग कर रहीं आम्रपाली दुबे ने इसे दर्शकों का प्यार बताया है।

    Read More : सुप्रीम कोर्ट का JAYPEE को आदेश, 10 मई तक खरीदारों को वापस करें 200 करोड़

  • फोटो खिंचवाने गई थी अनुष्का, किसी ने दिखाया एटीट्यूड- 10 लाख लोग देख चुके हैं यह तस्वीर

    [object Promise]

    बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिनों वह फिल्म की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो स्टोरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं।

    [object Promise]
    anu-ll

    अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में बीजि हैं। शूटिंग से निकल कर वह किसी से मिलने गई लेकिन वहां किसी ने उन्हें एटिट्यूड दिखाया। वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक घोड़ा है।

    रविवार को इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अस्तबल पर एक घोड़े के साथ में खड़ी हुई हैं। तस्वीर में अनुष्का बहुत ही एक्साइटेड दिख रही हैं, वहीं घोड़ा उनकी तरफ देख तक नहीं रहा है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, देखो उसका एटिट्यूड! उफ! अनुष्का की यह तस्वीर उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

    [object Promise]
    anuska

    पिछले 15 घंटों में इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि इससे पहले अनुष्का ने सेट की एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक क्यूट पपी बहुत ध्यान से कैमरा संभालते नजर आ रहा है।

    इस तस्वीर के शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था, हमे कैमरा संभालने के लिए सही शख्स मिल गया है। आज सेट पर इसी शख्स ने शूट किया।

  • मार्शल आट्र्स फाइटर्स के लिए आहार विशेषज्ञ बनीं जैकलिन …

    [object Promise]

    बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ‘एमटीवी सुपर फाइट लीग’ के ग्रैंड फिनाले में मिक्सड मार्शल आट्र्स (एमएमए) टीम दिल्ली हीरोज को आहार संबंधी सलाह दे रही हैं। दिल्ली हीरोज का मुकाबला सलीम सुलेमान की टीम यूपी नवाब से होगा।

    जैकलिन ने कहा, ‘‘जब आप एमएमए फाइटर हैं तो आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अब हम फिनाले में हैं। यह एक बड़ा पहलू है। चूंकि बहुत सारे भारतीय एमएमए फाइट्र्स आहार की कमी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से सात दिन की ‘मिरेकल डाइट’ नामक विशेष डाइट तैयार की गई है।

    [object Promise]
    jaiklieen

    इसमें कार्बोहाइड्रेट, नाइट्रेट से युक्त तरल पदार्थ और प्रोटीन पर बहुत ध्यान दिया गया है। एमएमए एक ऐसा खेल है, जो वजन के आधार पर प्रतिस्पर्धा करता है। मिक्सड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट का समापन शनिवार को होगा। लीग का दूसरा सत्र 9 फरवरी से शुरू हुआ था।

    Read More : घटाना चाहते हैं वजन, तो इन फूड्स का न करें सेवन

  • 19 साल बाद शाहिद कपूर के साथ रोमांस करेंगी ऐश्वर्या

    [object Promise]

    नई दिल्ली, 1964 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘वो कौन थी’ का रीमेक जल्द ही बनाया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन साधना की जगह नजर आ सकती हैं। और उनके अपोजिट होंगे शाहिद कपूर। जो ऐश से उम्र में 7 साल छोटे हैं। अगर ये दोनों साथ में आए तो ये इनकी लीड रोल में एक साथ पहली फिल्म होगी। हालांकि, 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ताल में दोनों साथ काम कर चुके हैं।

    [object Promise]
    shahid-

    फिल्म के गाने ‘कहीं आग लग लगे लग जावे’ में शाहिद कपूर ऐशवर्या के सिर पर सफेद चुन्नी उढ़ाते हुए दिखते हैं। उस वक्त वो एक बैक ग्राउंड डांसर थे। बता दें कि साल 1964 में रिलीज हुई मनोज कुमार और साधना की ये फिल्म एक बहुत बड़ी हिट थी। इसके अलावा फिल्म में हेलन का भी अहम रोल था। अब इस फिल्म के रीमेक के लिए क्रिजअर्ज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूसर एनएन सिप्पी से अधिकार हासिल कर लिया है।

    [object Promise]
    shahid-

    कुछ दिनों पहले ये खबरें भी सामने आई थीं कि यामी गौतम को ‘वो कौन थी’ लिए एप्रोच किया गया है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। यामी को फिल्म के लिए साइन नहीं किया गया है बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि मनोज कुमार और साधना की ये फिल्म एक क्लासिकल हॉरर कम साइक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी जिसमें आखिर तक दर्शक कहानी में बंधे रहते हैं और क्लाइमेक्स में ही जाकर सच्चाई की तह तक जा पाते हैं।

    [object Promise]
    shahid-

    ये फिल्म दिग्गज कलाकार मनोज कुमार को समर्पित की जाने की तैयारी है। शाहिद कपूर इन दिनों प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में बिजी है दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन भी इन दिनों अपनी फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग में बिजी है।

    Read More : हॉट और सेक्सी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बनीं यू ट्यूब क्वीन

  • इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड रास नहीं आया, बिजनेस टाइकून से शादी कर बन गईं अरबों की मालकिन

    [object Promise]

    बॉलीवुड हर किसी को रास नहीं आता। ना तो एंट्री करना आसान है और ना ही टिक पाना। इन्हीं में से एक नाम गायत्री जोशी का भी है। गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेश’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह गायत्री की पहली और आखिरी फिल्म थी। एक ही फिल्म के बाद गायत्री ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 20 मार्च को जन्मीं गायत्री आज 43 साल की हो गई हैं।

    [object Promise]
    file photo1

    गायत्री जोशी ने 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी थीं। इसके बाद साल 2000 में मिस इंटरनेशनल कॉम्पटीशन में गायत्री ने जापान में भारत की ओर से गई थीं। इसके बाद गायत्री ने जगजीत सिंह के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया।

    [object Promise]
    file photo2

    इसके अलावा वह हंसराज हंस के झांझरिया एल्बम में भी नजर आईं। गायत्री ने कई बड़े विज्ञापन कर अपनी पहचान बनाई लेकिन बॉलीवुड में कमाल नहीं दिखा पाईं। गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला।

    फिल्म भले ही हिट ना हुई हो लेकिन इसमें गायत्री की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। वहीं इस फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री इस फिल्म के बाद जैसे गायब हो गईं।

    [object Promise]
    file photo3

    इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। लोगों को उम्मीद थी कि वह जल्द ही अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी लेकिन फिल्म फ्लॉप होने की वजह से गायत्री को अगला प्रोजेक्ट नहीं मिला। ‘स्वदेश’ की रिलीज के एक साल बाद गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं।

    Read More : इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को फिल्म में रोल पाने के लिए करना पड़ा था ‘फोन सेक्स’