Category: entertainment

  • जीत रही हैं वह गर्भावस्था की समस्याओं से : मेघन ट्रेनर

    [object Promise]

    लॉस एंजेलिस। गायिका मेघन ट्रेनर का कहना है कि उन्हें गर्भावधि मधुमेह है, लेकिन इसके बावजूद वह गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से निपट रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि क्वारंटाइन में रहते हुए उन्हें गर्भवती होने में मजा आया। ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर उपस्थिति के दौरान कहा, मैं गर्भवती हूं।

    उन्होंने कहा, यात्रा नहीं करना बहुत अच्छा रहा और अगर मुझे बीमारों जैसा महसूस हुआ, तो मैं सोचती थी, ठीक है, कम से कम मैं घर पर हूं और इस तरह से साक्षात्कार कर रही हूं। मैं इसके लिए बहुत भाग्यशाली थी।

    उन्होंने आगे कहा, मुझे गर्भावधि मधुमेह हो गया है, लेकिन कई महिलाओं को यह होता है।

    गायिका ने आगे कहा, मेरे लिए यह बिल्कुल अनजाना था। मुझे नहीं पता था कि यह क्या है। यह जेनेटिक्स जैसी चीज है। मेरी मां को यह था और उन्होंने इस बारे में मुझे सही से चेतावनी भी नहीं दी।

    ट्रेनर ने कहा, मैं अब सब कुछ लिखती हूं। मैं अपना ब्लड चेक करती हूं। और हम अब ठीक हैं। मैं इस समस्या को कुचल रही हूं। यह मेरे लिए एक खेल की तरह है और मैं जीत रही हूं। यह जानकर अच्छा लगा कि हम दोनों स्वस्थ हैं।

  • बोल्ड तस्वीरें वायरल हुईं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू की

    [object Promise]

     

    टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्म’ की सोनू का किरदार एक्ट्रेस पलक सिधवानी प्ले कर रही हैं।

    पलक ने बेहद ही कम वक्त में अपनी एक्टिंग से सभी को अपना फैन बना दिया है। वहीं पहल रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं।

    पलक एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। पलक ने हाल ही में अपनी कुछ ग्लैमरस तसवीर पोस्ट की हैंए जिसपर फैंस खूब कमेंट कर रहे है।

    पलक सिधवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इससे पहले भी पलक अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आईं हैं।

    वहीं फैंस को भी पलक की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है।

  • खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की मौनी रॉय ने साड़ी में

    [object Promise]

    मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय को साड़ी पहनना बहुत पसंद है और उनका कहना है कि वह इस पहनावे में काफी खूबसूरत लगती हैं। उनके नवीनतम इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात की गवाही देते हैं। मौनी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उन्होंने लो वेस्ट व्हाइट साड़ी कई रंगो के ब्लाउज के साथ पहनी हैं।

    मौनी ने तस्वीर के कैप्शन मं लिखा, “मुझे साड़ी पहनकर सुंदर महसूस हो रहा है।”

    उन्होंने इससे पहले बिकनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने वीकेंड प्लान के बारे में बताया था।

    मौनी अगली बार अयान मुखर्जी की एक्शन फैंटेसी ड्रामा ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन के साथ दिखाई देंगी।

  • साल 2020 में पुनीत पाठक-आदित्य नारायण सहित ये सितारे बंधे शादी के बंधन में…

    [object Promise]

    मशहूर कोरियोग्राफर के बाद एक्टर के तौर पर पहचान बना चुके पुनीत पाठक आखिरी शादी के बंधन में बंध ही गए। उन्होंने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड निधि मूनी से कल यानी 11 दिसंबर को शादी रचा ली है।

    बॉलीवुड सिंगरए एक्टर और एंकर आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए हैं।

    अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कोरोना वायरस के बीच 30 अक्तूबर को शादी की। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए।

    बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई। उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए। नेहा की शादी काफी चर्चा में रही थी।

    साउथ एक्टर और बाहुबली फेस राणा दग्गुबाती और उनकी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज ने 8 अगस्त को हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में शादी की। माहिका पेशे से एक इवेंट प्लानर हैं।

    करीना कपूर के कजिन अरमान जैन ने भी इसी साल 3 फरवरी को अनीसा मल्होत्रा से शादी की है। अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं।

    एक्ट्रसे सना खान ने मौलाना अनस के साथ 20 नवंबर को निकाह किया था। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर शादी के फंक्शन के अलावा कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं।

  • मुंबई एयरपोर्ट पर जूही चावला का डायमंड ईयररिंग खोया, लोगों से की मदद की अपील

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में जूही लोगों से मदद की गुहार लगा रही हैं। जूही का ट्वीट कोई आम ट्वीट नहीं बल्कि इस ट्वीट में वो अपनी परेशानी लोगों को बता रहे हैं और उनसे खुले तौर पर मदद मंग रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का डायमेंड ईयररिंग खो गया है जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हैं। एक्ट्रेस ने अपने परेशानी लोगों से शेयर की है और कहा कि अगर कोई उनका ईयररिंग ढूंढकर ला देगा तो वो उसे इनाम भी देंगी।

    एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ईयररिंग की फोटो भी शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आज सुबह मैं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गेट नंबर 8 पर जा रही थी। मैं Emirates Counter पर चेक इन किया, सिक्योरिटी चेक हुआ, लेकिन इसी बीच में कहीं मेरा डायमंड ईयररिंग गिर गया। अगर कोई मुझे मेरा ईयररिंग ढूंढकर देगा तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी। आप पुलिस को भी जानकारी दे दीजिए, मैं आपको इनाम दूंगी। ये मेरा मैचिंग पीस है, मैं इसे पिछले 15 सालों से पहन रही हूं। प्लीज़ इसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए। शुक्रिया’। जूही का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

    आपको बता दें कि जूही अब ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। 90s के दौर में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री अब इक्का दुक्का फिल्मों ही नज़र आती हैं वो भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नहीं। साल 2019 में जूही अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में नज़र आई थीं। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ से भरा रहता है।

     

  • अभिनेत्री दिव्या की मौत के बाद पति गगन गबरू को लेकर बड़ा खुलासा

    [object Promise]

    टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर की हाल ही में कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के बाद मौत हो गई। लेकिन, इस दौरान अभिनेत्री के परिवार वालों ने उनके पति गगन गबरू के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया। अब दिव्या भटनागर की मित्र रहीं देवोलिना भट्टाचार्जी ने इस मामले में पूरा दोष गगन गबरू पर लगाया है। देवोलिना का कहना है कि गगन अक्सर दिव्या के साथ गाली-गलौज करता था।

    देवोलिना की मानें तो गगन ने न सिर्फ दिव्या, बल्कि अभिनेत्री के भाई को भी मार डालने की धमकी दी थी। अपनी दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर हुई बातचीत को सार्वजनिक करते हुए दिव्या ने ये खुलासे किए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस रिकॉर्डिंग में आवाज़ दिव्या की ही है। इसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि गगन ने कहा था कि वो बता देगा कि असली रेप क्या होता है और अपने लोगों से उसका रेप करवाएगा। इस ऑडियो में दिव्या भटनागर कहती हैं:

    “वो ये भी कह रहा है कि अगर उसे सज़ा हो गई तो वो हत्या करने के बाद ही अंदर जाएगा। जब 10 वर्ष के लिए ही जेल जाना है तो यही सही। मैंने इस कोरोना लॉकडाउन में भी बहुत कुछ सहा है। बेल्ट से मार खाई है। मैं अब जब तुमसे बात कर रही हूँ तो समझो कि कितना टूट गई हूँ। किसी तरह हिम्मत कर के मैं बात कर रही हूँ। मैं अपने माँ-बाप से काफी अटैच हूँ। आज मैं भागी हूँ तो अपने नहीं, माता-पिता और भाई की वजह से, जिन्हें लेकर वो धमकियाँ दे रहा है।”

    इस ऑडियो में दिव्या आगे कहती हैं कि वो खुद तो मार खाती ही रहती थी, लेकिन जब उसने उसके माता-पिता और भाई का नाम लिया, तब वो भागी। इसके बाद वो बुरी तरह रोते हुए कहती हैं कि मेरे दोस्तों ने कई बार कहा कि दिव्या ऐसा मत कर, मत कर, लेकिन मैं किसी की भी नहीं सुनी। साथ ही अपने पति गगन गबरू को लेकर कहा कि वो कहता है कि बच्चा नहीं करूँगा, तुझे तड़पाऊँगा।

    दिव्या ने इस ऑडियो में गगन गबरू पर घोर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। देवोलिना ने अपनी दोस्त की मौत के बाद आवाज़ उठाते हुए कहा कि इन सबके बावजूद हम अपराध होने तक इंतजार करते रहते हैं और बस तमाशा देखने बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा, “वो अपराधी आज भी इधर-उधर खुला घूम रहा है और अपने समर्थन के लिए अपील कर रहा है।” उन्होंने गगन गबरू को बेशर्म और संवेदनहीन करार दिया।

    ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ के किरदार के लिए लोकप्रिय देवोलिना ने दिव्या भटनागर के दोस्तों और उनका ‘भला चाहने वाले’ लोगों से पूछा कि आखिर तुम सब कहाँ हो? उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “रहने को जगह नहीं तो दिव्या का घर, खाना दिव्या का, सब दिव्या का। आज साँप सूँघ गया है तुम लोगों को? तुम स्वार्थी लोग किसी काम के नहीं हो। मगरमच्छ के आँसू बहा कर सब के सब गुफा में छिप गए।” दिव्या ने फेसबुक मैसेंजर पर भी बताया था कि गगन अक्सर उसके हाथ की उँगली तोड़ देता है, मारता है और शादी भी उसे धमकी देकर ही की थी।

  • जिम से जैकलीन फर्नांडीज की हॉट फोटो हुई वायरल, जानिए फैन्स ने क्या कहा

    [object Promise]

    नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि जैकलीन फिटनेस फ्रीक हैं। वह खुद के फिट रखने के लिए रोजाना कई घंटों तक वर्कआउट करती हैं। जैकलीन अकसर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच जैकलीन की एक तस्वीरे सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। ये फोटो एक्ट्रेस के एक्सरसाइज के दौरान की है। इस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर उनके फिट फिगर की तारीफ कर रहे हैं।

    जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक्सरसाइज के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में जैकलीन के टोन्ड फिगर को साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। जैकलीन ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक पैंट पहन रखे हैं। फोटो में वह अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वे कहते हैं कि आप अपनी तरह रहो और फिर आपको जज करते हैं।’

     

    जैकलीन की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर अबतक न जानें कितने कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं एक फैन ने कमेंट करते लिखा, ‘नॉटी हो रही हो…।’ तो वहीं दूसरे कई यूजर्स कमेंट्स में जैकलीन की फिनटेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। अबतक इस फोटो पर 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बता करें तो वह जल्द ही ​अपनी अपकमिंग मूवी ‘बच्चन पांडे’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अक्षय कुमार लीड प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा अरशद वारसी और कृति सैनन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म के लिए जैकलीन जनवरी में शूट करेंगी।

  • स्वरा भास्कर ने कहा- जरूरी नहीं कि अच्छा इंसान भी हो अच्छा कलाकार :

    [object Promise]

    मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि फिल्मों में सकारात्मक और दमदार भूमिका निभाने वाले किसी कलाकार के बारे में यह जरूरी नहीं है कि वह अपनी असल जिंदगी में भी एक अच्छा इंसान हो।

    फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में स्वरा की सह-कलाकार रह चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत को हाल ही में अपने साथी कलाकारों पर की गई अपनी अरुचिकर टिप्पणियों के चलते सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर कंगना की कई बार लोगों से बहस भी हो जाती है जैसे कि हाल ही में गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ से उनकी तूतू-मैंमैं हो गई थी। कंगना ने उर्मिला मातोंडकर को भी ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहकर लोगों को नाराज कर दिया था। स्वरा और तापसी पन्नू जैसी अभिनेत्रियों का उल्लेख कंगना ने ‘बी ग्रेड एक्ट्रेसेस’ के तौर पर किया है। यहां तक कि दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को भी कंगना ने नहीं बख्शा था।

    तो ऐसे में क्या कंगना ‘एक बेहतर कलाकार एक अच्छा इंसान भी होता है’ वाक्य के विपरीत बैठती हैं?

    इस पर स्वरा ने बताया, “मेरे ख्याल से सिर्फ एकमात्र कंगना से ही इस वाक्य का कोई लेना-देना नहीं है। हां, पहले हमारे बीच बहस हुई है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस उक्ति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है कि ‘एक अच्छा कलाकार एक अच्छा इंसान भी होता है।’ हम कई बार यह गलती कर देते हैं, सिर्फ इसलिए कि किसी ने पर्दे पर एक अच्छे इंसान की या किसी प्रेरक भूमिका को निभाया है, तो हम उसे एक अच्छा इंसान समझने की गलती कर बैठते हैं। किरदार को अच्छे से निभाने का मतलब है कि उस कलाकार में प्रतिभा है, वे अपने काम में अच्छे हैं। यह जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी वह एक अच्छा इंसान हो।”

  • बेबी बंप के साथ नेहा कक्कड़ ने शेयर की शादी के दो महीने बाद ही तस्वीर, पति रोहनप्रीत ने कही ये बात

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्क्ड़ और सिंगर रोहनप्रीत  बीते दिनों अपनी शादी और हनीमून की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। वहीं शादी और हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं अब नेहा कक्क्ड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर जहां उनके फैंस को खुश करेगी वहीं सभी इसे जानकार थोड़ा हैरान भी होंगे। दरअसल, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है।

    सिंगर नेहा कक्कड़ ने कुछ घंटों पहले ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो मेें वह अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। इस फोटों में आप बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि नेहा अपने बेबी बंप पर हाथ रखें हुए हैं। वहीं रोहनप्रीत उन्हें प्यार से गले लगाए दिख रहे हैंं इस फोटो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, ‘ख्याल रख्या कर।’ नेहा के पोस्ट पर रोहनप्रीत सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब तो कुछ ज्यादा ही रखना पड़ेगा…।’

    नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की इस तस्वीर पर फैंस के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं फैंस कमेंट कर दोनों को जमकर बधाई भी दे रहे हैं। तस्वीर से आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं वो कितने खुश हैं। हलांकि ये खबर कितनी सही है कितनी नहीं इस बात की जानकारी अभी किसी को नहीं है। ये तस्वीर उनके किसी प्रोजेक्ट के लिए प्रमोशन स्टंट भी हो सकता है। खैर जो भी नेहा के फैंस इस फिलहाल इस पल को एंजॉय कर रहे हैं।

    आपको बात दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने इसी साल 26 अक्टूबर को ही दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। वहीं शादी के बाद उनकी हनीमून की कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं अब नेहा वापस अपने काम पर लौट चुकी हैं। वह ​इनदिनों टीवी के रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में बतौर जज नजर आ रही हैं।

  • बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक का देखें दिलकश अंदाज

    [object Promise]

    बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक अच्छा खेल रही हैl इसके चलते उनकी लोकप्रियता में भी बढ़ोत्तरी हो रही हैl

    [object Promise]

    हाल ही में शो में रुबीना दिलैक और अर्शी खान के बीच जोरदार बहस हुई हैl अर्शी ने रुबीना को धमकी भी दी हैl

    [object Promise]

    अर्शी खान रुबीना दिलैक को अंतिम चेतावनी देते हुए कहती है, ‘यहीं पर मार कर जाऊंगीl’ बिग बॉस 14 का नया हफ्ता नए कैप्टंसी टास्क और नॉमिनेशन साथ के साथ शुरू हुआ हैl

    [object Promise]

    रुबीना दिलैक और अर्शी खान के बीच एक दूसरे से जुबानी जंग करते देखा जा सकता हैंl शो में रुबीना दिलैक अर्शी खान जी तुलना बत्तख से करती हैl

    [object Promise]

    अर्शी खान रुबीना दिलैक को चेतावनी देते हुए कहती है, ‘गलत इंसान से पंगा ले रही हैl’ रुबीना दिलैक बिग बॉस जीत सकती हैl