Category: entertainment

  • शहनाज गिल के हॉट अवतार को देख फैन्स हुए हैरान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ की मोस्ट फेमस कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल शो के बाद भी चर्चा में बनीं हुई हैं। पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से फेमस  शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शो के दौरान शहनाज ने काफी फैन फॉलोइंग बटोरी थी। शो में आने के बाद शहनाज काफी फेमस हो गई हैं। शहनाज अब तक कई म्यूजिक वीडियोज लॉन्च हो चुके हैं और कई प्रोजेक्ट पर वो काम कर रही हैं। वहीं कुछ प्रोजेक्ट में वह ‘बिग बॉस 13’ विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी नजर आने वाली हैं। वहीं इसी बीच शहनाज की कुछ बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। इन तस्वीरें को देखकर फैंस काफी हैरान हैं।

    शहनाज गिल इन दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी  एक और बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों केा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें शहनाज का अवतार देख फैन्स हैरान हैं। तस्वीरों में  शहनाज ने शॉर्ट्स और शर्ट के साथ एक लॉन्ग फर वाला कोट पहनकर फोटोशूट करवाया है। शहनाज का ये बोल्ड अवतार फैन्स को चौंका रहा है।

    आपको बता दें कि हाल ही में वहीं इसी बीच शहनाज अपने पिता संतोख सिंह को लेकर सुर्खियों में आई थीं। शहनाज के पिता उनसे काफी नाराज थे। उनकी नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने शहनाज से कभी मिलने की कसम तक खा ली है।

    बता दें कि शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने हाल ही में टेलिचक्कर से बात करते हुए बेटी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। संतोख सिंह ने कहा था कि शहनाज ने चंडीगढ़ में शूटिंग की लेकिन वह किसी से मिलने घर नहीं आई। जबकि चंडीगढ़ में शहनाज की शूटिंग वहां हो रही थी जहां से घर महज 2 घंटे की दूरी पर था। यही नहीं शहनाज अपने दादा से भी मिलने नहीं आईं, जिनका हाल ही में घुटने का ऑपरेशन हुआ था।

     

  • Modi: Journey of a Common Man एक्टर महेश ठाकुर का मानना है कि किरदार ही कर्म और पूजा है

    [object Promise]

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के सफर को दिखाती वेब सीरीज ‘मोदी- सीएम टू पीएम’ में महेश ठाकुर ने नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है। इरोस नाउ पर रिलीज हुई यह वेब सीरीज किशोर मकवाना की किताब ‘कॉमन मैन्स पीएम- नरेंद्र मोदी’ पर आधारित है तथा वेब सीरीज ‘मोदी- जर्नी ऑफ कॉमन मैन’ का दूसरा सीजन है। इसमें नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से देश का प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। महेश ठाकुर से बातचीत के अंश:

    [object Promise]
    दिल में चल रही अंदरूनी जंग जीतकर ही मोदी जी अपने शासनकाल में इतने बड़े बदलाव लाने में सक्षम हुए हैं। यह एक बड़ी चुनौती है। उनकी सोच उन्हें दूसरों से अलग करती है। मोदी जी की तरह बतौर एक्टर मैं भी अपने लिए कोई किरदार नामुमकिन नहीं मानता हूं।

    नरेंद्र मोदी के किरदार में सबसे चुनौतीपूर्ण क्या रहा?

    हम सभी ने मोदी जी को टीवी स्क्रीन या मंचों पर भाषण देते हुए देखा है। कैमरे के पीछे विभिन्न परिस्थितियों में उनका हाव-भाव कैसा होता है, उनके दिल में क्या चल रहा होता है, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। उनकी जिंदगी को समझना और कैमरे के सामने निभाना बड़ी चुनौती थी। मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं। मैंने निर्देशक और लेखन टीम से विभिन्न परिस्थितियों में मोदी जी के स्वभाव और उनके हाव-भाव को समझने की कोशिश की।

    पहली बार इस प्रस्ताव के बारे में सुनकर क्या प्रतिक्रिया थी?

    मेरा पहला प्रश्न था कि यह कोई राजनीतिक प्रोजेक्ट है या क्रिएटिव प्रोजेक्ट? निर्माताओं ने बताया कि यह प्रोजेक्ट एक किताब पर आधारित है। जिसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं, बल्कि यह पूरी तरह से क्रिएटिव प्रोजेक्ट है। मैं इसमें जी जान से जुट गया। निर्देशक उमेश शुक्ला ने मुङो भरोसा दिलाया कि आप सिर्फ मोदी जी की भावनाओं और हाव-भाव को समझने का प्रयास करें, बाकी लुक टीम संभाल लेगी।

    मोदी जी की किन विशेषताओं ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

    दिल में चल रही अंदरूनी जंग जीतकर ही मोदी जी अपने शासनकाल में इतने बड़े बदलाव लाने में सक्षम हुए हैं। यह एक बड़ी चुनौती है। उनकी सोच उन्हें दूसरों से अलग करती है। मोदी जी की तरह बतौर एक्टर मैं भी अपने लिए कोई किरदार नामुमकिन नहीं मानता हूं। बशर्ते किरदार में कुछ दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण चीजें दिखनी चाहिए।

    इस तरह के प्रोजेक्ट के बाद कलाकारों को अक्सर संबंधित विचारधारा से जोड़कर देखा जाने लगता है, इसका कोई डर था?

    मैं इस इंडस्ट्री में बीस-पच्चीस वर्ष से हूं। मैंने विविध किरदार निभाए हैं। मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। किरदार निभाना मेरा कर्म और पूजा है। अगर लोगों को मुङो किसी विचारधारा से जोड़ना है तो ये उनकी सोच है। मैं उसे नहीं बदल सकता हूं।

    किसी किरदार को निभाने के लिए उसकी विचाधारा में यकीन करना क्या जरूरी होता है?

    अगर कलाकार को किरदार की विचारधारा में यकीन हो तो किरदार को समझने में मदद मिलती है। कैमरे के सामने आप स्वयं को भूलकर वही किरदार बन जाते हो। किरदार के हाव-भाव स्वत: ही चेहरे पर आ जाते हैं। मैं मोदी जी का प्रशंसक हूं और उनकी विचारधारा में यकीन रखता हूं।

    करीब 25 वर्ष के कॅरियर में टीवी या फिल्मों में से किसी एक पर फोकस करने का प्रयास नहीं किया?

    फिल्मों में काम करने के लिए टीवी छोड़ना मुझे हास्यास्पद लगता है। टीवी, फिल्म, थिएटर या वेब सीरीज कहीं भी काम करने वाला अभिनेता ही होता है। मैंने हमेशा फिल्म और टीवी दोनों को कला दिखाने के मंच की तरह देखा है।

  • Kangana Ranaut का ट्वीट हुआ वायरल विवाह पूर्व संबंधों को लेकर….

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कंगना रनोट जब से ट्विटर पर प्रत्यक्ष रूप से सक्रिय हुई हैं, तब से उनके ट्वीट्स अक्सर सुर्खियों में छाये रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत का केस हो या महाराष्ट्र सरकार से सीधी टक्कर, कंगना ने एक दम बिंदास अंदाज़ में अपनी बात रखी। कंगना की यही ख़ूबी तब नज़र आयी, जब उन्होंने विवाह पूर्व संबंधों को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की। हालांकि, इसके लिए जब उन्हें ट्रोल किया गया तो कंगना ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया।

    कंगना ने ट्वीट करके लिखा- ”यह देखकर मज़ा आ रहा है कि किस तरह सभी अवसादग्रस्त और आत्महत्या की प्रवृत्ति रखने वाले तुच्छ फेमिनिस्ट विवाह पूर्व शारीरिक संबंधों को लेकर तौबा तौबा कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने इस बात का बतंगड़ बना दिया कि पद्मश्री सम्मान प्राप्त शख़्स शारीरिक संबंधों की बातें कर रही है। औरतों की कामुकता के प्रति विक्टोरियन और इस्लामिक दृष्टिकोण के साथ आख़िर यह हो क्या रहा है, बर्फ़ के महीन कण मेरी टाइमलाइन पर आकर पिघल रहे हैं।

    दरअसल, इसकी शुरुआत कंगना के एक जवाब से हुई थी, जो उन्होंने एक यूज़र के ट्वीट पर दिया। कंगना ने लिखा- अपनी हालत तो देखो, कुछ लेती क्यों नहीं? स्वघोषित सुसाइडल हो। ज़हरीली हो। देखने में डरावनी भी। ऐसी कौन सी कमी है, जो आप में नहीं है। मुझे ज्ञान मत दो, मुझसे ज्ञान लो। जल्द से जल्द अपना हेयरस्टाइल बदलो और ध्यान लगाओ।

    कंगना की यह सलाग यूज़र को रास नहीं आयी और उसने कंगना को लिखा- जाओ अपना काम करो (Go F*** Yourself)। इसका जवाब देते हुए कंगना ने चुटकी ली- नहीं, नहीं। मैं हॉट और कामुक हूं। मैं यह काम ख़ुद नहीं करती। इस पर एक और यूज़र ने बातचीत में कूदते हुए लिखा- विवाह से पूर्व संबंध बनाना संस्कारी नहीं है। क्या आप सनातन धर्म के ख़िलाफ़ हैं। ऐसे ट्वीट्स के बाद कंगना ने ऊपर दिया गया ट्वीट किया था। कंगना फ़िलहाल हैदराबाद में अपनी फ़िल्म थलाइवी के अगले शेड्यूल को शूट कर रही हैं। पिछले दिनों उनके छोटे भाई अक्षत की शादी हुई थी, जिसमें कंगना ने अपने परिवार के साथ ख़ूब समय बिताया था।

     

  • दूरी के कारण एबन हैम्स से टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का हुआ ब्रेकअप?

    [object Promise]

    नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के एक्स-बॉयफ्रेंड एबन हैम्स ने इन्स्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया हैl इसके चलते ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कृष्णा के साथ उनका ब्रेकअप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण हुआ हैl करीब 1 हफ्ते पहले टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने सभी को चकित करते हुए बास्केटबॉल प्लेयर एबनहैम्स के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा की थीl

    टाइगर श्रॉफ की बहन ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए फैंस से अपील की थी कि वह उनका नाम एबन के साथ नहीं जोड़ेंl जहां कृष्णा ने ब्रेकअप के कारणों की जानकारी नहीं दी हैl वहीं एबन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी है कि क्यों उनका रिलेशनशिप खत्म हुआl अपने हालिया पोस्ट में एबन ने लिखा है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के चलते उनका ब्रेकअप हुआ हैl

    एबन ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘दूरियों के चलते असली दोस्ती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि प्यार हमेशा बना रहता हैl’ कृष्णा ने फैंस से अपील की थी कि वह उनके पोस्ट एबन को टैग ना करेंl एबन ने आगे लिखा है, ‘प्यार के आगे दूरी कोई चीज नहीं हैl’ कृष्णा ने लिखा था, ‘आप सभी फैन क्लब बहुत अच्छे हैं लेकिन कृपया करके मुझे एबन के साथ टैग ना करेंl हम साथ नहीं हैंl यह बात सार्वजनिक हैl इसलिए आप लोगों को बता रही हूंl’ कृष्णा श्राफ ने एबन के साथ अपनी सारे फोटो भी डिलीट कर दी हैंl साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एबन को अनफॉलो कर दिया हैl दोनों का अफेयर 2019 में शुरू हुआ थाl

    टाइगर श्रॉफ इन दिनों दिशा पाटनी के साथ मालदीव में हैंl दोनों वेकेशन मना रहे हैl हालांकि दोनों ने अपने अफेयर को सार्वजनिक नहीं किया हैंl हालांकि दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता हैंl

     

  • अभी रकुल प्रीत सिंह कर रही हैं छुट्टियां इंजॉय…

    [object Promise]

    बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। कई स्टार्स तो मालद्वीप में मजे कर रहे हैं या फिर वहां से लौट चुके हैं। इनमें एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। रकुल प्रीत भी मालद्वीप में मजे कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हॉलीडे एंजॉय की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। यहां देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो समुद्र किनारे इंजॉय कर रही हैं।

    [object Promise]

    एक्ट्रेस ने बिकिनी में भी अपनी फोटो शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत सी फोटो शेयर की है, जिसमें वह ऑरेंज कलर की स्विमसूट में नजर आ रही हैं।

    [object Promise]

    एक फोटो में रकुल समुद्र किनारे योगा करते नज़र आ रही हैं।

    [object Promise]

    रकुल ने एक ग्रीन कलर के स्विमसूट में पहनकर भी फोटो शेयर की थी, जिसपर खूब लाइक्स मिले हैं।

    [object Promise]

    साथ ही उन्होंने अपने भाई के साथ भी सेल्फी शेयर की है।

  • ‘हर दिन अपने एक्स मंगेतर को सगाई टूटने के बाद भी करती हूं याद’: पवित्रा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के घर में गेम अब लगातार पलटता जा रहा है और अब आने जाने का सिलसिला भी लगातार शुरू हो गया है। ऐसे में बिग बॉस 14 की प्रतियोगी पवित्रा पुनिया खेल में अकेली पड़ गई हैं। अब पवित्रा के दोस्त भी धीरे-धीरे दुश्मन बन गए हैं और लगता है कि एक्ट्रेस की मुश्किलें लगता बढ़ती जा रही है। इस दौरान अकेली पड़ी एक्ट्रेस अपनी सगाई के बारे में कैप्टन कविता के साथ बातचीत करती नज़र आईं। कविता ने एक्ट्रेस से उनकी रिलेशनशिप के बारे में पूछा और पूछा कि रिलेशनशिप कितने दिन तक चली। इसके बाद पवित्रा ने बताया कि उनकी साल 2015 में सगाई हुई थी और साल 2018 तक साथ थे।

    पवित्रा ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया था, तब उसने फैसला किया था कि वो कभी भी शादी नहीं करेगा और उनके जीवन में सिर्फ वो ही रहेगी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह बिग बॉस 14 के घर के अंदर आने से ठीक पहले उससे मिली थी। साथ ही वह अपनी दिल की बात भी कविता को बताती है और कहती है कि एक भी दिन ऐसा नहीं है जब वह उसे याद नहीं करती।

    जब कविता ने पवित्रा से पूछा कि क्या गलत हो गया था तो एक्ट्रेस ने बताया कि उनके मंगेतर की तरफ से कई शक और मिस अंडरस्टेंडिंग थे। भले ही पवित्रा और उनके मंगेतर का रिलेशन नहीं है, लेकिन उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वो ही एक ऐसा शख्स है, जो हमेशा उनके लिए खड़ा रहा है और कभी भी उसने गलत व्यवहार नहीं किया है। पवित्रा ने यह भी कहा कि वो हमेशा उसके साथ खड़ी हैं।

    इतना ही नहीं, पवित्रा यह भी स्पष्ट कर देती हैं कि वह किसी से विचलित नहीं है और उन्होंने एजाज के करीब होने से भी इनकार किया। इसके बाद कविता ने पवित्रा को राय दी कि वो बिग बॉस के घर में लव एंगल का गेम नहीं खेलें, क्योंकि इससे तुम्हारे मंगेतर को बुरा लग सकता है। बता दें कि पवित्रा और एजाज को करीब देखा गया था, लेकिन एजाज की ओर से अपनी फीलिंग बताने के बाद पवित्रा ने मना कर दिया था कि उन्हें कोई भी फीलिंग नहीं है।

     

  • बहुत कम लोग जानते हैं यामी गौतम की ये बातें …

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज फिल्मी जगत का जाना पहचाना चेहरा है। एक्ट्रेस ने साल 2012 में फिल्मी जगत में कदम रखा था और अभी तक उन्होंने कई फिल्मों और विज्ञापनों से अपनी खास पहचान बना ली है। आप एक्ट्रेस के फिल्मी करियर के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कई भाषाओं में फिल्में करने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी काफी टैलेंटेड है। जी हां, अगर फिल्म इंडस्ट्री की अदाकाराओं की एजुकेशन की बात की जाए तो यामी गौतम का नाम भी काफी ऊपर होगा, क्योंकि एक्ट्रेस पढ़ने में काफी आगे थीं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

    • यामी गौतम हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाली हैं और एक्ट्रेस भी फिल्मी बैकग्राउंड से ही आती हैं, क्योंकि यामी के पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्‍मों के डायरेक्‍टर हैं। इनकी मां का नाम अंजलि गौतम है। खास बात यह है कि यामी की बहन सुरीली गौतम भी पंजाबी फिल्‍मों में एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने पावर कट से पंजाबी फिल्‍मों में डेब्‍यू किया।
    • क्या आप जानते हैं यामी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नहीं, बल्कि आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। उन्‍होंने लॉ की पढ़ाई की है और लंबे समय तक यूपीएससी की तैयारी भी की। हालांकि, बाद में उनका रुझान एक्टिंग की तरफ आने लगा और उन्होंने कानून की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा।

    • यामी की फिल्मों की बात करें तो खास बात ये है कि एक्ट्रेस सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही काम नहीं करती है, जबकि उन्होंने कन्नड़, तेलुगू, पंजाबी, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

    • अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करना पसंद नहीं करती हैं और ओपन स्पेस में ही वर्कआउट कर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं।

    • आपने सुना होगा फिल्मी हस्तियां चाय से दूर रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस चाय की शौकीन हैं और बिना चाय के वो कुछ नहीं करती। यहां तक कि वो जब एक्ट्रेस बाहर जाती हैं तो अपने साथ टी किट लेकर जाती हैं।

     

  • hindi sexy video : सुहाना खान की Hot Photo Video सोशल मीडिया पर आग लगा रही, Bold अवतार हिला देगा दिमाग

    [object Promise]

    सुहाना की हॉट ऑउटफीट फोटो फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। इसी कारण सुहाना के बिना फिल्मी लाइन में आए ही लाखों फैन बन गए हैं। इतना ही नहीं सुहाना खान हमेशा अपने फैंस की खुशी का भी ध्यान रखती हैं। कई बार कमेंट बॉक्स में फैंस की बात का रिप्लाई करती हैं।सुहाना के लुक्स तो हैं ही क्यूट पर जब वे अपन स्लिम फिगर में फोटो शेयर करती हैं तो बता अलग होती हैं।

    [object Promise]
    सुहाना खान की Hot Photo Video सोशल मीडिया पर आग लगा रही, Bold अवतार हिला देगा दिमाग

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही फिल्मों के लिए डेब्यू नहीं किया हो लेकिन वह अपने फिगर से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती। हाल ही में सुहाना नें अपने ब्राउन आउटफीट में फोटो में शेयर की हैं। फोटो में सुहाना का स्लिम फिगर देखते ही फैंस ने कमेंट बॉक्स प्यार से भर दिया हैं।

    Disha Patani Sexy Videos: दिशा पटानी के Bold अवतार ने फैंस को किया मदहोश, देखें बेहद Hot-Sexy वीडियो !

    हाल में सुहाना की नई फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हैं। फोटो में सुहाना खान नें ब्राउन आउटफीट पहन रख हां साथ उनका स्लिम फीगर देखते ही फैंस मदहोश हो गएं। फैंस को सुहाना का यह लुक बहुत पसंद आ रहा हैं। सुहाना के फैंस सुहाना की फोटो का तो बेसब्री से इंतजार करते ही हैं साथ उनकी बॉलीवुड डेब्यू का भी इंतजार कर रहे हैं।

    सुहाना आए दिन कभी फैमली के साथ तो कभी खुद की स्टनिंग फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।इतना ही नहीं सुहाना हमेशा अपने कुल लूक ड्रेस व हॉट फिगर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं।

  • हिमांशी खुराना ने कंगना रनोट के ट्वीट पर कहा…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में भाग लेकर चर्चा में आयीं हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया में कंगना रनोट के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। हिमांशी ने कंगना के फार्मर्स प्रोटेस्ट वाले ट्वीट पर सख़्त एतराज़ जताते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। हालांकि, कंगना ने हिमांशी के ट्वीट्स का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

    हिमांशी ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा- अगर इन बुजुर्ग औरत ने पैसे लिये हैं भीड़ में शामिल होने के लिए… आपने कितने पैसे लिये सरकार को डिफेंड करने के। हिमांशी ने ट्वीट में कंगना को टैग किया है। वहीं, किसान प्रोटेस्ट के समर्थन में हैशटैग भी लिखे हैं। बता दें, देश में फार्मर्स बिल के विरोध में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसको लेकर कई सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रदर्शन के पक्ष और विपक्ष में ख़ूब ट्वीट किये जा रहे हैं।

    हिमांशी ने कंगना के उस ट्वीट के जवाब में भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने ऑफ़िस को लेकर हाई कोर्ट का फ़ैसला आने इसे प्रजातंत्र की जीत बताया था। इसका स्क्रीनशॉट हिमांशी ने इंस्टा स्टोरी में भी शेयर किया और इसके साथ लिखा- शेमलेस। कंगना के वीडियो के जवाब में हिमांशी ने लिखा था- अपना घर बचाने के लिए थैंकफुल और दूसरा अपना घर बचाये तो गलत। वही तो सबके पास वीआईपी लिंक नहीं होते।

    दरअसल, हिमांशी का गुस्सा कंगना के उस ट्वीट को लेकर है, जिसमें उन्होंने किसानों के प्रदर्शन को लेकर पहली टिप्पणी की थी। कंगना ने लिखा था- शर्म आनी चाहिए। किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। उम्मीद है कि सरकार देश विरोधी तत्वों को इसका फ़ायदा उठाने की अनुमति नहीं देगी और ख़ून के प्यासे गिद्ध टुकड़े गैंग के लिए दूसरा शाहीन बाग़ नहीं बनने देगी।

    कंगना के इस ट्वीट के जवाब में हिमांशी ने लिखा था- चलो अब आप और बॉलीवुड में अंतर नहीं रहा, क्योंकि आपके अनुसार, आपके साथ ग़लत हुआ था तो शायद आप ज़्यादा कनेक्ट कर पातीं फार्मर्स से। चाहे वो ग़लत या सही, लेकिन यह सब डिक्टेटरशिप से कम नहीं।

     

  • ईशा की इन बोल्ड तस्वीरों ने हलचल मचा दी इंटरनेट पर

    [object Promise]

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में की हैं और कई ब्यूटी टाइटल भी अपने नाम किए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी फोटोज से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से हैं, जो अपनी स्टनिंग बॉडी को फ्लॉन्ट करने में कतराती नहीं है। उन्होंने कई बार ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी।

    [object Promise]

    एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इस वजह से खबरों में भी बनी रहती हैं।

    [object Promise]

    उन्होंने कई टॉपलेस तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थीं, जिसके बाद ईशा एकदम से सुर्खियों में आ गई थीं। अभी ईशा गुप्ता फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

    [object Promise]

    कई बार उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर रिपोर्ट्स भी आती रहती हैं। अभी पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही एक्ट्रेस ने जन्नत 2, राज़ 3डी जैसी कई शानदार फिल्मों में भी काम किया है।

    [object Promise]

    एक बार ईशा ने अचानक ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पोस्ट डिलीट कर दी थीं और इसके बारे में अपने फैंस को कुछ बताया भी नहीं था। जिस वक्त एक्ट्रेस ने ऐसा किया था, उस वक्त उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

    [object Promise]

    हालांकि, उन्होंने सभी फोटो डिलीट करने के बाद एक और बेहद बोल्ड फोटो शेयर की थी और उसके बाद भी एक्ट्रेस कई पोस्ट कर चुकी हैं।