नई दिल्ली. टेलीविज़न रियलिटी स्टार किम कार्दशियां को भारतीय परिधान और आभूषण बेहद पसंद हैं और वह अपने रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियांस के साथ भारत आने की उम्मीद करती हैं.
[object Promise]
kim-kardashian_6
बता दें कि किम ने मीरा जैकब द्वारा लिखित वॉग इंडिया मैगज़ीन के मार्च माह के अंक में भारत के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया.
उन्होंने कहा कि इंडिया की साड़ियां, आभूषण, कपड़े सभी कुछ बहुत सुंदर हैं. मैंने अपने शो के आयोजकों से भारत पहुंचने की बात कही थी.
[object Promise]
kim-kardashian_6
हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां ने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि यह (शो) एक या दो सीजन से आगे जाएगा और जब चीजें हो रही थीं, मेरी मां (क्रिस जेनर) और मैं बहुत उत्साहित थे. हमें यह भी नहीं पता था कि हम क्या शुरू कर रहे थे. हमने निश्चित रूप से गलतियां कीं. लेकिन इस शो ने मेरी एक सौंदर्य ब्रांड को लॉन्च करने में मदद की.
रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म काला का टीजर गुरुवार (एक मार्च) को रिलीज हुआ। फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रजनीकांत के साथ नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण रजनी के दामाद और अभिनेता धनुष के प्रोडक्शन हाउस ने किया है। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है। संगीत संतोष नारायम ने दिया है। कैमरा मुरली जी ने किया है। अभी ये साफ नहीं है कि फिल्म का हिन्दी संस्करण कब रिलीज होगा।
एक मिनट से थोड़े लम्बे इस टीजर में रजनीकांत गरीबों के मसीहा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका नाम काला कलीकारन है। काला के टीजर में रजनीकांत हमेशा काले कपड़ों में नजर आते हैं और नाना पाटेकर सफेद कपड़ों में। टीजर में रजनी को हीरो और नाना को विलेन दिखाया गया है।
टीजर में रजनीकांत काला के रूप में कहते हैं, “काला रंग कामगार का रंग है, कभी हमारी चाल में आओ तो देखोगे कि इसमें कितने रंग हैं।” रजनीकांत की पिछले फिल्म कबाली बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। ऐसे में उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद रहेगी।
रजनीकांत तमिलनाडु की चुनावी राजनीति में उतरने की भी घोषणा कर चुके हैं। वो अपनी पार्टी बनाने वाले हैं। वो अपनी पार्टी का चिह्न पहले ही सार्वजनिक कर चुके हैं। रजनी ने एक वेबसाइट भी बनाई है जिस पर पंजीकरण करके उनकी आगामी पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। ऐसे में रजनीकांत की इस फिल्म के राजनीतिक संदेश पर भी सभी की नजर रहेगी।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन अब तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं। सनी को ट्रोल करने में ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी पीछे नहीं रहीं। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उन्होंने पहले तो सनी को तीन बच्चों की मां बनने के लिए बधाई दी और उसके बाद कई सवाल भी पूछ डाले हैं। राखी ने पूछा, ‘सनी तुम प्रेग्नेंट कब हुई और बच्चे कब पैदा हुए।’
राखी सावंत ने कहा, ‘हाय सनी लियोन, मैं बहुत खुश हूं कि तुमने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, तुम्हे बार-बार शुभकामनाएं। यार मुझे पता ही नहीं चला तुम प्रेग्नेंट कब हुई और बच्चे कब पैदा कर लिए?
बहुत गुपचुप तरीके से चुपचाप कर लिया तुमने यह सब… एक तरफ लैला मैं लैला गाना भी कर लिया और दूसरी तरफ बच्चे भी पैदा कर लिए। अच्छा तो जब एल ए गई थी तब बच्चे पैदा हुए क्या? अच्छा सुनों बच्चों की खूब अच्छी तरह परवरिश करना, अच्छे स्कूल-कॉलेज में पढ़ाना-लिखाना, जैसे फर्राटेदार अंग्रेजी तुम बोलती हो वैसी ही अंग्रेजी बच्चों को सिखाना, ऐसे ही तुम बच्चों पर बच्चे पैदा करती जाओ… वैसे इन बच्चों को तुमने भारत में पैदा किया है या विदेश में? कुछ पता नहीं… वैसे कोई बात नहीं बढिया कर रही हो कीप रॉकिंग।’
राखी ने एक दूसरा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘अब तो तुम्हारे पास तीन बच्चे हो गए… तुमने शादी भी कर ली और अब बच्चे भी। यार मैंने तो अब तक एक चूहा भी नहीं पैदा किया, किसी को पकड़ना पड़ेगा अब मुझे, हां अब तो मुझे भी कुछ न कुछ तो पैदा करना ही पड़ेगा।’
नई दिल्ली, मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। सपना चौधरी भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में काम कर रही है। फिल्म में सपना स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाली हैं।
[object Promise]
sapna78
सपना इस फिल्म में भोजपुरी स्टार रवि किशन, अभिनेत्री काजल राघवानी और शुभी शर्मा के साथ अदाकारी करती नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि बिग बाॅस 11 में नजर आने के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता में काफी बढ़ गई है।
[object Promise]
sapna78
‘बैरी कंगना 2’ को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह कुणाल कपूर की फिल्म ‘बैरी कंगना’ से भी बड़ी हिट साबित होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।
फिल्म के निर्देशक अशोक त्रिपाठी अत्री का कहना है कि ये फिल्म आत्मा से संबंधित जरूर है. लेकिन आधुनिक समावेश और परिदृश्य पर आधारित है। इसमें रोमांस और मनोरंजन का अलग अंदाज है।
मुंबई : श्रीदेवी के निधन को शायद लोग अभी भी भूला भी नहीं पाए हैं और इसी बीच बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने 21वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर दी। इस बात से लोगों ने जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुआ था। 6 मार्च को श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का बर्थडे था।
सोनम ने जाह्नवी कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीर शेयर की और इस तस्वीर में परिवार की सभी बेटियां दिख रही हैं। जाह्नवी के लिए बर्थडे पार्टी अंशुला कपूर ने की थी। अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं। इस तस्वीर में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी दिख रही हैं।
इस फोटो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर के बताया कि श्रीदेवी के निधन के बाद से ही इनकी पार्टी शुरू हो गई है।
एक यूर्जर ने तो हैरानी जताते हुए कहा, ‘यह कैसे संभव है! तुमने अपनी मां को खो दिया है और उसे बीते करीब 10 दिन हुए होंगे। सेलिब्रेशन शुरू हो गया, ये देखकर बहुत अजीब लग रहा है।’ वहीं एक ने तो इनको इमोशनलेस तक कह डाला।
एक ने कमेंट किया, ‘हफ्ता गुजरे नहीं मां के निधन को। शर्मनाक। दिल ने कैसे चाहा सेलिब्रेट करने को, बहुत बुरी बात है।‘
बतादें कि जाह्नवी के बर्थडे पर कोई पार्टी नहीं थी। जाह्नवी ने सिर्फ केक कट किया था। इस छोटी सी पार्टी में सिर्फ फैमली मेंबर थे।
24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में गिर जाने से दुर्घटनावश मां के निधन के एक सप्ताह बाद बेटी जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि, अपने जन्मदिन पर मैं आप सबसे सिर्फ एक बात कहूंगी कि अपने माता-पिता से प्यार करें। जाह्नवी जल्द ही फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
मुंबई। अभिनेता इरफान खान ने बताया कि’ वह दुर्लभ बीमारी’ से पीड़ित हैं और जब उनके पास इस बीमारी के संबंध में’ निर्णायक जांच’ की रिपोर्ट आ जाएगी तो वह इसकी जानकारी साझा करेंगे। एक ट्विटर पोस्ट में 51 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि वह और उनका परिवार उनकी बीमारी की खबर से विचलित है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में ‘अटकलें’ न लगाएं।
उन्होंने लिखा, कभी- कभी आप जगते हैं और पाते हैं कि आप की जिंदगी हिल गई है। पिछले15 दिन में मेरी जिंदगी अनिश्चितता की कहानी बन गई है। मुझे इसके बारे में कम ही पता था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश से मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिलेगी। मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा। अभिनेता ने लिखा, मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम इस बीमारी से निकलने के अच्छे रास्ते तलाश रहे हैं।
इस कोशिश के दौरान कृपया अटकलें न लगाएं क्योंकि एक सप्ताह- दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी साझा करूंगा, जब’ निर्णायक जांच’ की रिपोर्ट आ जाएगी। तब तक मेरे लिए दुआ करें। 21 फरवरी को अभिनेता के प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया था कि जांच में पता चला है कि वह गंभीर पीलिया से पीडित हैं।
मुंबई ; बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बैंक ऑफ बड़ौदा की वालकेश्वर को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मालाबार हिल के रहने वाली निशी हरिश्चन्द्र त्रिपाठी ने उनके नाम अपना 10 करोड़ का घर और सारे पैसे कर दिए हैं। संजय दत्त ने पत्र लिखकर बैंक अकाउंट और बैंक लॉकर को निशी के रिश्तेदारों को वापस देने के लिए कहा है।
संजय दत्त ने बताया कि उन्हें पता भी नहीं था कि निशी कौन है। जब संजय दत्त को 29 जनवरी को मुंबई पुलिस से फोन आया तब उन्हें पता चला कि निशी का निधन हो गया है। मरने के पहले उसने अपनी सारी प्रोपर्टी संजय दत्त के नाम कर दी थी।
62 साल की उम्र में हुआ निधन
पुलिस के मुताबिक निशी त्रिपाठी संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थीं। उनका निधन लंबी बीमारी से 62 साल की उम्र में 15 जनवरी को हुआ। निशी के परिजन भी इस बात से हैरान है कि उसने अपनी सारी पूंजी संजय दत्त के नाम कर गई है। वहीं, संजय दत्त ने पुलिस को भी साफ कह दिया है कि जो भी निशी ने उनके नाम किया है, वह सब उसके परिजनों को ही मिलना चाहिए।
10 करोड़ के घर में रहती थी निशी त्रिपाठी
निशी त्रिपाठी 80 वर्षीय मां और बेटे अरुण, आशीष और बेटी मधु के साथ रहती थीं। ये पूरा परिवार 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के 3 बीएचके फ्लैट में मुंबई मालाबार हिल में रहता है।
नई दिल्ली. टेलीविज़न रियलिटी स्टार किम कार्दशियां को भारतीय परिधान और आभूषण बेहद पसंद हैं और वह अपने रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियांस के साथ भारत आने की उम्मीद करती हैं.
बता दें कि किम ने मीरा जैकब द्वारा लिखित वॉग इंडिया मैगज़ीन के मार्च माह के अंक में भारत के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि इंडिया की साड़ियां, आभूषण, कपड़े सभी कुछ बहुत सुंदर हैं. मैंने अपने शो के आयोजकों से भारत पहुंचने की बात कही थी.
हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां ने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि यह (शो) एक या दो सीजन से आगे जाएगा और जब चीजें हो रही थीं, मेरी मां (क्रिस जेनर) और मैं बहुत उत्साहित थे. हमें यह भी नहीं पता था कि हम क्या शुरू कर रहे थे. हमने निश्चित रूप से गलतियां कीं. लेकिन इस शो ने मेरी एक सौंदर्य ब्रांड को लॉन्च करने में मदद की
अभिनेता इरफान खान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि उन्हें एक ‘दुर्लभ बीमारी’ हो गई है। उन्होंने अपने चाहने वालों से वादा किया कि जैसे ही बीमारी के बारे में और जानकारी मिलती है वो बताएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि इरफान खान को ग्लयोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्म (glioblastoma multiforme) या जीबीएम हुआ है. इस खबर से इरफान खान के चाहने वाले सदमें में हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या इरफान वाकई जीबीएम ग्रेड-4 से जूझ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यकीनन यह बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। खैर, सच क्या है, यह तो इरफान खुद ही सामने लाएंगे लेकिन तब तक उनके चाहने वाले परेशान जरूर रहेंगे। इस बीमारी को लेकर को लेकर हमने दिल्ली स्थित मेट्रो कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर आर के चौधरी से बात की है। वो आपको इस बीमारी के बारे में बता रहे हैं।
डॉक्टर के अनुसार, ग्लयोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्म या जीबीएम व्यस्कों में पाया जाने वाला सबसे आम और घातक प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर है। यह ट्यूमर का एक ऐसा समूह है, जिसे ग्लिओमास कहा जाता है। इसे एस्ट्रोसाइटोमा ग्रेड 4 की श्रेणी में रखा जाता है। जीबीएम मुख्य रूप से सेरिब्रल हेमिस्फेरेस (Cerebral Hemispheres) में विकसित होता है, लेकिन यह ब्रेनस्टेम, रीढ़ की हड्डी या ब्रेन के अन्य भागों में भी विकसित हो सकता है। जीबीएम एक जानलेवा बीमारी है। यह सबसे पहला ब्रेन ट्यूमर है और इसका इलाज बहुत ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होता है।
जीबीएम के लक्षण
-सिरदर्द -मतली या उल्टी -धुंधला दिखना -लकवा मारना
जीबीएम का उपचार
इसके लिए मानक उपचार सर्जरी ही मानी जाती है। इसके अलावा रेडिएशन, कीमोथेरेपी, कंबाइंड रेडिएशन और कीमोथेरेपी का इस्तेमाल भी किया जाता है। यदि आपके ट्यूमर को सर्जरी के माध्यम से नहीं निकला जा सकता तो इसके लिए रेडिएशन/कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।
कोमल नाहटा ने किया खंडन
जानें माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ऐसी इस खबरों को फर्जी बताया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘यद्यपि इरफान खान अस्वस्थ हैं। लेकिन उनके बारे में दुर्भावनाभरी बातें फैलाई जा रही हैं। हर घंटे उनकी हालत की जानकारी दी जा रही है। भगवान की कृपा से वो इस वक्त दिल्ली में हैं और यही एक सच्चाई है।’
Although IrrfanKhan is unwell, all malicious news being spread about him and his condition since an hour or two are untrue. Likewise, all other horrendous news relating to his hospitalisation are fake. By God’s grace, Irrfan is in Delhi and that’s the only truth.
इरफान ने दो दिन पहले अपनी बीमारी के बारे में एक ट्वीट किया था। बीमारी का नाम बताए बिना उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, कभी-कभी आप ऐसे झटके के साथ उठते हैं कि लगता है जिंदगी ने आपको हिला दिया है। बीते 15 दिनों में मेरी जिंदगी एक सस्पेंस स्टोरी रही है। मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों की खोज में मुझे दुर्लभ बीमारी का पता चल जाएगा। मैंने कभी हार नहीं मानी है। हमेशा अपनी पसंद के लिए लड़ता आया हूं और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। में बेहतर तरीका निकालूंगा तब तक आप खुद से कुछ अंदाजा मत लगाइएगा क्योंकि खुद अपनी कहानी शेयर करूंगा। बस मेरे लिए दुआ करते रहिए।’
हॉलीवुड एक्ट्रैस कैली ब्रूक ने अपनी हॉट लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं. वह अक्सर अपने बॉयफ्रैंड के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.हाल ही में एक बार फिर से कैली की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, लेकिन इस बार इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रैंड नजर नहीं आ रहें हैं. ये तस्वीरें थाइलैंड की हैं.
[object Promise]
kelly-brook-
जहां उन्होंने बोल्ड फोटोशूट करवाया है.बता दें कि तस्वीरों में कैली ब्लैक कलर की स्विमसूट पहने हुए बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं. उनकी बोल्ड लुक फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देने वाला है.
कैली स्विमसूट पहने हुए वाटर मेलन को अपने बदन पर लगाते हुए नजर आ रही हैं.तस्वीरों में उनके हॉट क्लीवेज साफ नजर आ रहें हैं. इसके अलावा कैली ने एक और ब्लैक ड्रैस पहने हुए फोटोशूट करवाया है जिसमें वह जमीन पर बैठे हुए बोल्ड लुक के साथ पोज दे रहीं हैं.
[object Promise]
kelly-brook-
एेसा पहली बार नहीं हैं कि कैली ने बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं.वह अक्सर अपनी तस्वीरों को सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और ढेरों लाइक और कमेंट्स करते हैं.
[object Promise]
kelly-brook-
कैली अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चिंता में रहती हैं.अपने फिगर को मेनटेन करने के लिए वह काफी नुस्खें अपनाती हैं. उन्होंने कुछ महीनों पहले में पाउंड वजन यानी करीब 4 किलो वजन कम करते हुए अपनी हॉट बॉडी की सैक्सी अदाएं दिखाई जिसको फैंस ने काफी पसंद किया.