Category: electionnews

  • क्या कांग्रेस की आंतरिक कलह बनी हार की जिम्मेदार?

    डेस्क। यूपी समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव सम्पन हो चुके हैं। आज सभी राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होना है। आज पता चल जाएगा कि कहाँ किसकी सरकार बनेगी। यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मतगणना जारी है। लेकिन पंजाब में किसकी सरकार बनेगी ये तय हो चुका है। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप ने पंजाब में जीत का परचम लहराया है। विधानसभाओं में मतगणना के लिए 1,200 कुल मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 650 से अधिक मतगणना पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं और 50,000 से अधिक अधिकारी मतगणना के लिए तैनात है। 

    पंजाब में आप की जीत ने पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी का ठप्पा दे दिया है। साथ ही बहुमत में रही कांग्रेस सत्ता से बड़ी कम सीटे लेकर राजनीति से बाहर हो गई है। कई राजनीतिक विशेषज्ञ कांग्रेस की इस हार के लिए पार्टी में जारी आंतरिक कलह को जिम्मेदार बता रहे हैं। साथ कि कई जानकारों के अनुसार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार ठहरा रहें हैं। 

    पार्टी के दिग्गज नेता ने काफी समय पहले ही बता दी थी जमीनी हकीकत-

    कांग्रेस पार्टी में 46 सालों तक रहे दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय क़ानून मंत्री अश्विनी कुमार ने फ़रवरी मध्य में ही पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद यह भविष्यवाणी कर दी थी कि पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की भारी हार होगी साथ ही आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।

  • योगी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चंद्र शेखर रावण का हाल हुआ बेहाल

    डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मतगणना जारी है। इस चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीट रही गोरखपुर सदर पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद रावण के बड़े दावे झूठे साबित होते दिखाई दे रहें हैं। बता दें कि चंद्रशेखर रावण ने गोरखपुर सीट से पर्चा भरने के बाद लगातार बड़े-बड़े दावे किए थे।

    चंद्रशेखर ने अपने दावों में यहां तक कह दिया था कि 403 सीटों पर लड़ा रहा उनका मोर्चा और आजाद समाज पार्टी यूपी में बड़ी ताकत बनेगी और उनके बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी।

     पर मतगणना के पहले राउंड से ही चंद्रशेखर के दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं। सीएम योगी लगातार इस सीट पर अच्‍छी बढ़त बनाए हूंए हैं साथ ही भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण गिनती के वोट ही पाते दिख रहे हैं। 

    चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, गोरखपुर सदर सीट पर 8 राउंड की गिनती होने तक सीएम योगी सबसे आगे रहें। सीएम योगी को आठ राउंड के बाद 38633 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार सुभापति शुक्ला बने हुए हैं जिनको अब तक 12357 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर बसपा और चौथे नंबर पर चंद्रशेखर का मुकाबला जारी है। चंद्रशेखर को अभी तक की गिनती में सिर्फ 2255 वोट ही मिल पाएं हैं।

  • क्या करहल सीट से इस्तीफा देंगे अखिलेश यादव

    डेस्क। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधासभा सीट छोड़ेंगे या नहीं इसकी अटकलें लगाई जा ररहीं हैं। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव आजमगढ़ से अपनी सांसदी बरकरार रखेंगे। अखिलेश प्रदेश की राजनीति से दूर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका भी तलाशेंगे।

    अखिलेश के  इस्तीफे के बाद करहल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में होगा। करहल सीट पर सपा के सोबरन सिंह यादव चार बार जीत चुके हैं, इस बार उन्होंने अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। अखिलेश यादव ने पहली बार  विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा और सांसद व केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को शिकस्त दी।

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 66247 वोटों से करहल सीट जीते है अखिलेश। यूपी की हॉट सीट करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफा जीत दर्ज की थी। अखिलेश यादव इस सीट से 66247 मतों से जीते है। अखिलेश ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल को करारी शिकस्त दी देकर उनका मुहं बंद कर दिया है। बता दें कि अखिलेश यादव को इस सीट पर 148196 वोट मिले।

  • चुनाव से पहले दहाड़ने वाले सिद्धू के तेवर नरम-

    डेस्क।  पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावों में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बोल काफी बदले हुए नज़र आ रहें हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि जो पंजाब से प्यार करता है उसे चुनाव परिणामों की परवाह नहीं है। 

    खुद को पंजाब हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब का विकास है। आपको बता दें सिद्धू पार्टी को तो ले ही डूबे साथ ही अपनी सीट भी न बचा सके। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर 6,750 वोटों के अंतर से हराया है।

    जानिए सिद्धू का पूरा बयान-

    सिद्धू ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य पंजाब का विकास करने का है। मैं पंजाब के समर्थन में खड़ा था और हमेशा रहूंगा। जो पंजाब से प्यार करता है उसे जीत या हार की कोई परवाह ही नहीं है।’ 

    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों की बात करे तो राज्य में आम आदमी पार्टी को 92 सीटें, कांग्रेस को 18 और बीजेपी को दो सीट ही मिली है। साथ ही प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल (SAD) पार्टी को केवल तीन सीटें ही मिलीं हैं।

    बता दें कि पंजाब के सभी स्टार चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी (AAP) से हार गए।

  • यूपी चुनावों में बसपा को मिली एक सीट, जानिए कौन बना BSP का एकलौता विधायक

    डेस्क। मायावती की अगुवाई में सात का चुनाव जीत चुकीं बसपा (BSP) 21 के दशक में अपने बुरे दौर से गुजर रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में से सभी 403 सीटों में से भाजपा ने 255 सीटें जीतकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

    वहीं समाजवादी पार्टी (SP) ने 111 सीटों के साथ दूसरे पायदान पर रही। जबकि कांग्रेस को 2 सीटे मिलीम लेकिन इस चुनाव में बसपा का खाता ही खुल गया बड़ी बात है। प्रदेश में बसपा केवल एक सीट पर सिमटी। बसपा को केवल रसरा सीट (Rasara Seat) ही मिल सकी है।

    यूपी के बलिया जिले की रसड़ा सीट से BSP प्रत्याशी उमा शंकर सिंह (Uma Shankar Singh) उत्तर प्रदेश के चुनाव में जीत पाने वाले बसपा के अकेले विधायक हैं। 

    उमा शंकर ने कुल 87887 वोट हासिल कर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र को हराकर बसपा को यूपी की राजनीति से औपचारिक तौर पर बाहर होने से बचा लिया है। दूसरे नंबर पर रहे महेंद्र को 81,304 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार बब्बन को 24,235 वोट ही मिल सके। इस सीट पर चौथे नंबर पर रहे आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार को 2605 वोट ही प्राप्त हुए और कांग्रेस की उम्मीदवार 1294 वोटों के साथ पांचवें और आखरी नंबर पर रही।

  • यूपी में चुनाव के बाद खत्म हुई आचार संहिता

    डेस्क। विधानसभा चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी हो गई है। यह आठ जनवरी 2022 से लागू थी। हालांकि आदर्श चुनाव आचार संहिता उन जिलों में लागू रहेगी, जहां विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने द जंकफज  को बताया कि विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के संबंध में आयोग के 28 जनवरी 2022 के पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता को लागू किया गया था।

    आपको बता दें कि प्रदेश में 35 स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्रों की 36 विधान परिषद सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। इनके सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो चुका है। यह निकाय चुनाव पहले चुनाव मार्च में ही होने थे लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था।

  • गोवा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात

    डेस्क। गोवा और मणिपुर के मुख्यमंत्री; प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने पार्टी की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह मणिपुर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    https://twitter.com/narendramodi/status/1503999585441947649?t=CptMx8nIolrsKLGGioWt6g&s=19

     सावंत से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा, “हमारी पार्टी गोवा के लोगों की आभारी है कि उन्होंने हमें राज्य की सेवा करने का जनादेश दिया। हम आने वाले समय में गोवा की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे।”

    https://twitter.com/narendramodi/status/1503999320366137344?t=OBudz3OHH1JGYgo-Fgqiqg&s=19

  • यूपी कैबिनेट में होगी अनुप्रिया और निषाद की बड़ी भूमिका

    डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन को लेकर जारी कवायद के बीच बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद नड्डा की सहयोगी दलों के नेताओं से यह पहली बैठक थी।

    इससे कुछ समय पहले ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नड्डा से सरकार गठन के सिलसिले में लंबी चर्चा की थी। उत्तर प्रदेश में सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस सरकार गठन का सारा कार्यभार पार्टी से देश के गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा गया है।

    नड्डा की पटेल और निषाद से अलग-अलग मुलाकाते हुई। इस दौरान नड्ड के साथ उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इन नेताओं ने देश के सबसे बड़े सूबे में सरकार गठन के बारे में चर्चा की है।

  • यूपी के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा

    डेस्क। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कार्यालय में पंजाब के सांसदों के साथ बैठक की।

    बैठक के कुछ घंटे बाद, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया।

     कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस समितियों के पुनर्गठन की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के राज्य पार्टी प्रमुखों के इस्तीफे की मांग की।

     कांग्रेस आलाकमान का यह कदम रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद आया है।

    पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद यह बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार पार्टी पुनः अपनी कार्यसमिति का गठन करेगी।

  • चार राज्यों में जीत के बाद अब भाजपा में मंत्रियों का सिलेक्शन जारी

    डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक उन चार राज्यों का दौरा करेंगे, जहां पार्टी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है।

    चार राज्यों के विधानसभा चुनावो में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।  पार्टी ने उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार जीतकर नए कीर्तिमान स्थापित किए।  इसके अलावा, यह उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी सत्ता संभालने में कामयाब रही।

     भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी।

     केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को क्रमशः उत्तराखंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

     केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मणिपुर के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जिसमें किरेन रिजिजू सह-पर्यवेक्षक हैं।

     गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन राज्य मंत्री एल मुरुगन को क्रमशः केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।