Unemployment:- देश इस समय महंगाई और बेरोजगारी से तहिमाम कर रहा है। पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। वही कई राज्य ऐसे हैं जिन्होंने पढ़े लिखे युवाओं को आर्थिक मदद देने हेतु कई कदम उठाए हैं। इन राज्यों की सरकारें युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मुहैया करवा रहे हैं। वैसे तो उत्तरप्रदेश , बिहार, झारखंड समेत दिल्ली सरकार अपने यहाँ के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है। लेकिन बिहार सरकार द्वारा दिया गया बेरोजगारी भत्ता बेहद अलग है और इसे पाना आसान है।
Category: business
-
सरकार दे रही बेरोजगारों को 1000 हजार रुपये, ऐसे करें अप्लाई
नीतीश कुमार सरकार अपने राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को 1000 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता दे रही है। यह योजना नीतीश सरकार ने साल 2016 में शुरू की थी। इस योजना का लाभ 20 से 25 साल के युवाओं को मिलता है।इसके लिए युवा का इंटर पास होना आवश्यक है। बिहार कयव इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको बिहार का मूल निवासी होना आवश्यक है।युवा के पास कोई नौकरी नहीं है या रोजगार का कोई साधन नहीं है तो ही योजना का लाभ मिलेगा। आधार कार्ड, इंटर या समकक्ष परीक्षा पास करने का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक होना जरूरी है। यह योजना सिर्फ बेरोजगारों के लिए है। अगर कोई रोजगार वाला इस योजना का लाभ लेता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस योजना का रजिस्ट्रेशन आप www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in की वेबसाइट पर जाकर करवा सकते हैं। -
तांत्रिक ने महिला को बंदी बनाकर 14 साल तक किया दुष्कर्म
डेस्क। छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति की शराब की लत से परेशान होकर एक तांत्रिक के पास जाकर अपनी समस्या का हल मंगा। पर महिला को तांत्रिक ने अपने जाल में फांस लिया और दंपति को इसका खामियाजा भरना पड़ा। वो तांत्रिक महिला को बंधकर बनाकर एक शहर से दूसरे शहर ले जाकर 14 सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
जिसके बाद महिला किसी तरह से अपनी जान छुड़ाकर पुलिस तक पहुंचने में कामयाब रही, जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक को दबोच लिया।
बता दें कि प्रदेश की राजधानी रायपुर जिले में रहने वाली एक महिला ने दो महीने पहले तोरवा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि 14 साल पहले पति की नशे के लत छुड़ाने के लिए वो मायके वालों के कहे अनुसार हेमूनगर में रहने वाले तांत्रिक नागेश चंद्र महौत से मिली। मुलाकात के दौरान तांत्रिक ने रुमाल में कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करके बार-बार घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था।
हद तो तब हो गई जब आरोपी ने तीन महीने बाद पीड़ित महिला का उसके पति से तलाक करा दिया और पीड़िता को एक किराए के मकान में रखकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इसके बाद तीन-चार साल बाद आरोपित महिला को लेकर चिरमिरी चला गया और दस साल तक साथ में रहने के बाद 2019 में पीड़ित महिला उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके भाग आई। यहां पर मायके वालों की मदद से कामकाज भी करने लगी लेकिन इस बात की जानकारी होने पर तांत्रिक वहां फिर पहुंच गया और धमकियां देकर महिला को वापस अपने साथ चिरमिरी ले गया।
फरवरी 2022 में महिला तांत्रिक की कैद से किसी तरह भागकर अपने मायके पहुंची और अप्रैल 2022 में तोरवा थाने में तांत्रिक के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई। तांत्रिक को इसकी खबर मिलते ही वो भागने की फिराक में था पर पुलिस ने उसको धर दबोचा।
-
राजस्थान में बारिश की बड़ी चेतावनी, 5 से मानसून का नया दौर होगा जारी
Weather Update : देश के सभी हिस्सों में मॉनसून पहुंच चुका है और जोरदार बारिश हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पिछले महीने के आखिरी में मॉनसून की एंट्री हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, दिल्ली में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होगी.मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है. दक्षिण गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 8 और कोंकण और गोवा में 7 और 8 जुलाई, 2022 को अलग-अलग अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.अगले 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज / बिजली के साथ व्यापक वर्षा और 06 और 07 जुलाई को मराठवाड़ा में और 04-06 जुलाई, 2022 के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है.5 से 7 जुलाई तक भारी से अति भारी5 जुलाई को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, डूंगरपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, जिले में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार नागौर और पाली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद में तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा।6 जुलाई को अजमेर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, टोंक, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, नागौर, पाली, भीलवाड़ा में कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अलवर, भरतपुर, बांसवाड़ा, बारां, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झंझुनूं, प्रतापगढ़, सिरोही, सीकर जिले में तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।7 जुलाई को बारां, कोटा, सवाईमाधोपुर, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, नागौर, पाली जिले में कहीं-कहीं अति भारी और कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, झुंझूनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर व सीकर जिले में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा। -
SBI में पैसे डालना हुआ मुश्किल, बनवाना पड़ेगा ये कार्ड
डेस्क। अगर आपका या आपके परिवार में किसी का बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है? तो सावधान हो जानिए क्योंकि अब आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे जमा नहीं करवा पाएंगे। एसबीआई ने बैंक में पैसे जमा करने के नियम में कई बदलाव किए है। इन नए नियमों के अनुसार अब आपके पास ग्रीन कार्ड होगा तभी आप बैंक खाते में पैसे जमा करवा सकेंगे। ग्रीन कार्ड न होने पर आप पैसे नहीं जमा कर सकेंगे।
बता दें कि अब बैंक ग्राहकों के पास SBI Green Card होना अनिवार्य हो गया है। यदि किसी के पास यह कार्ड नहीं होगा तो बैंक उनके खाते में पैसा डिपोजिट नहीं करेगा ऐसी स्थिति में उन्हें अपने आस-पास स्थित एटीएम सेंटर पर जाकर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पैसा जमा करवाना होगा। ऐसी स्थिति में ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगर किसी कारणवश बैंक में पैसा जमा करवाना है तो उन्हें बैंक में जाकर SBI Green Card के लिए अप्लाई करना होगा बता दें कि जब तक यह कार्ड नहीं बनेगा तब तक आप पैसा जमा नहीं करवा सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि बैंक द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार SBI Green Card भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड की ही तरह ग्रीन कलर वाला एक कार्ड है जिसमें बैंक अकाउंट होल्डर से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाती है।
बता दें कि जैसे ही इस कार्ड को मशीन में स्वाइप करवाया जाता है यह ग्राहक का अकाउंट ओपन कर देता है इस कार्ड को बनवाने के लिए बैंक में 20 रुपए की फीस देने का नियम है।
जब भी आप बैंक में पैसा जमा करवाने जाएं तब आपको यह कार्ड साथ लेकर जाना होता है साथ ही वहां पर बैंककर्मी इस कार्ड को मशीन में स्वाइप करेंगे।
इसके बाद आपके अकाउंट की पूरी डिटेल कम्प्यूटर पर ओपन हो जाएगी और आपका अकाउंट भी खुल जाएगा और बैंक कर्मी खाते में पैसा जमा करवा पाएंगे।
-
सरकार इन किसानों के खातों में नहीं भेजेगी किसान सम्मान निधि की 12 वीं क़िस्त
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों की एक साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वही अब इस इस योजना के तहत किसानों को 11 किस्तों में पैसा भेजा जा चुका है। लेकिन समय के साथ फ्राड और धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगो के लिए कई नियम बदल दिए हैं।
केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के लिए KYC अनिवार्य कर दी है और कहा है कि अब किसान सम्मान निधि का पैसा उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी KYC करवाई होगी। वही जिन लोगो ने अब तक KYC नहीं करवाई है उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है। तो अगर आपको किसान सम्मान निधि की 12 वीं क़िस्त का लाभ उठाना है तो आपको उसके लिए झटपट KYC करवा लेनी चाहिए।जानकारी के लिए बता दे किसानों के खाते में 31 मई को किसान सम्मान निधि की 11 वीं क़िस्त भेजी गई थी। वही अब किसान बेसब्री से 12 वीं क़िस्त का इंतजार कर रहे हैं । लेकिन सरकार का कहना है कि उन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जिन्होंने अब तक KYC नहीं करवाई है। तो अगर आप भी उन लोगो मे से है जिन्होंने KYC नहीं करवाई है तो जल्द करवा लें। KYC करवाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।KYC करवाने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करें। अब नए पेज पर आधार नंबर की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अब ओटीपी डालकर सबमिट करें। इस प्रकार के आपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। -
Communal Clash। बगलकोट में आगजनी और झड़प के बाद 144 लागू, स्कूल कॉलेज भी बंद
Communal Clash in Bagalkot Karnataka। कर्नाटक के बागलकोट जिले के कुरुर टाउन इलाके में बुधवार शाम को धार्मिक तनाव की स्थिति हिंसक हो गई और मामला आगजनी तक पहुंच गया। इलाके के 2 सम्प्रदाय के लोग आपस मे भिड़ (Communal Clash) गए। मार पीट की इस घटना के पीछे का असल कारण लड़की से छेड़छाड़ की घटना को बताया जा रहा है।
बुधवार शाम को बीच बाजार हुई इस घटना में दोनों समुदाय के 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि भी जिला प्रशासन के द्वारा की गई है। बता दें इस घटना के दौरान आगजनी और तेज हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। इलाके के हालातो को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन को तगड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी।
स्थानीय सूत्रों की माने तो यह घटना बुधवार शाम उस समय की ही जब दो सम्प्रदाय के लोग लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर आपस में भिड़ (Communal Clash) गए। घटना में समुदाय विशेष की ओर से किए गए हमले में लक्ष्मण कट्टीमनी और अरुण कट्टीमनी नाम के दो युवक घायल भी हुए है। दूसरे पक्ष की ओर से दोनों पर तेज धार वाले हथियारों से हमला किया गया था। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
8 जुलाई तक धारा-144 हुई लागू
घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्तिथि बनी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया है। 8 जुलाई तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही तनावपूर्ण स्थिति (Communal Clash) को देखते हुए गुरुवार को स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जिले के एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी करूर टाउन क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं ताकि किसी भी असहज स्तिथि में त्वरित कार्यवाही की जा सके।
इसी के साथ प्रशासन के अफसरों ने लोगों ने अपील भी की है कि वे शांति बनाए रखें और शहर में कहीं भी अनावश्यक जमावड़ा न लगने दें। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि इंटरनेट पर गलत सूचनाओं और अफवाहों से बचे।
-
वन महोत्सव:राॅयल राजस्थान पब्लिक स्कूल में मनाया वन महोत्सव
राजस्थान पब्लिक स्कूल आबूरोड में वन महोत्सव मनाया गया। 7 दिवसीय इस उत्सव में विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें प्री-प्राइमरी के बच्चों ने ग्रीन डे मनाया। सभी नन्हें विद्यार्थी हरित परिधान पहन कर आए और धरा को भी हराभरा रखने का संदेश दिया। माइम शो के जरिए जीवन में वृक्षों का महत्व बताया गया। इसके साथ ही प्री-प्रायमरी के नन्हें बच्चों ने नृत्य की मनमोहक से वनसंरक्षण के भाव को प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं को प्रकृति की सैर भी कराई गई। इस दाैरान स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन राठौर सरपंच ग्राम पंचायत रोहिड़ा थे। विद्यालय के चेयरमैन दीपक पाठक ने कहा कि वन संपदा मानव जीवन का आधार है। पर्यावरण की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल डाॅ. नारायण पुरोहित ने वन महोत्सव मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति को बताया।
-
समर्थकों ने 70 Km जुलूस निकालकर बढ़ा दीं 848 दिन बाद छूटे भाजपा नेता की मुश्किलें
डेस्क। अलीगढ़ में साल 2020 में CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान हुई एक हत्या के मामले में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय को कोर्ट ने 6 जुलाई को बरी कर दिया था। बरी होने के एक दिन बाद विनय वार्ष्णेय और उनके समर्थकों ने गुरुवार(7 जुलाई) को एटा जिला जेल से अलीगढ़ तक एक जुलूस निकाला। इसको लेकर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में सभी लोगों पर थाना लोधा में केस दर्ज किया है।
दरअसल विनय वार्ष्णेय के हत्या के मामले से बरी होने पर उनके समर्थकों ने उनके स्वागत में एटा जिला जेल से अलीगढ़ तक के लिए बड़े जुलूस का आयोजन किया था। अलीगढ़ में सीएए-एनआरसी विरोध के दौरान मोहम्मद तारिक की गोली मारकर हत्या के आरोप में वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया गया था। तब से ही भाजपा नेता वार्ष्णेय जेल में बंद थे।
इसके बाद भाजपा नेता के 848 दिन बाद जेल से रिहा होने पर अलीगढ़ के कई चौराहों पर फूल बरसाए गये और देर शाम देहली गेट इलाके में आतिशबाजी भी की गई। जूलुस के चलते शहर में कई जगहों पर जाम लग गया ।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले धारा 144 लागू थी इस हाल में भीड़ एकत्रित करना कानून का उल्लंघन है। जिसके आरोप में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय व उनके डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज किया गया है। बता दें इसी के बाद से हत्या के मामले से रिहा होने के बावजूद भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय फिर से सुर्खियों में हैं।
जानकारी के बता दें कि 6 जुलाई को जिला जज डा. बब्बू सारंग की अदालत ने अलीगढ़ के बाबरी मंडी के तारिक की हत्या के मामले में अहम गवाहों के मुकर जाने के कारण विनय वार्ष्णेय और उनके दो अन्य सह आरोपियों, सुरेंद्र कुमार और उनके बेटे त्रिलोकी को जेल के लंबे अंतराल के बाद बरी कर दिया।
-
बेटे के यौन उत्पीड़न की शिकायत लेकर स्कूल पहुंची माँ को बताया नौटंकी, बच्चें ने 15 मंजिल से लगा दी छलांग
डेस्क। कई बार देश में ऐसी घटनाएं होतीं हैं, जो दिल दहलाने के साथ ही लोगों की मानसिकता पर भी सवाल खड़े कर देतीं हैं। इसी कड़ी में एक मां ने अपने बेटे की मौत की ऐसी दासता बयां की है जो लोगों का दिल घंगोर कर रख देगी। फरीदाबाद की रहने वाली आरती मल्होत्रा के बेटे ने करीब 6 महीने पहले फरवरी में आत्महत्या कर ली थी। और अब आरती अपने बेटे के लिए न्याय मांग रही हैं। बता दें कि आरती ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को उसकी सेक्सुअलिटी के लिए स्कूल में परेशान किया जाता था जिस कारण से उसने आत्महत्या कर ली। इसी कारण से उनके बेटे की असामयिक और दुखद मौत भी हो गई।
बता दें कि आरती का आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उनको न्याय नहीं मिल रहा और मामला ठप हो गया। उन्होंने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ पर इस घटना के बारे में बात की है। उनका कहना है कि उनके बेटे के साथियों ने उसे (मृत बेटे को) लगातार धमकाया, यहां तक कि उसके साथ यौन उत्पीड़न भी किया।
आरती ने बताया कि उनका बेटा जब 6वां क्लास में पढ़ता था, तभी से उसे बुल किया जाता था। आरती ने बताया कि उनका बेटा कहता था कि क्लास में लड़के उसे छक्का कहते है, उन्होंने आगे कहा कि मैं भी डीपीएस स्कूल में टीचर थी इसलिए मैंने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, पर उन्होंने कहा, वह नौटंकी है।
इसके बाद आरती ने बताया कि मैंने अपने बेटे से कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। वो बताती हैं कि वह वॉलीबॉल खेलकर खुद को ‘मर्द’ दिखाने की कोशिश किया करता। लेकिन यह सब उसके लिए नहीं था क्योंकि वह आर्ट और म्यूजिक को पसंद करता था वो दिखाता कुछ था पर इन्हीं से खुश होता था।
मां आरती के अनुसार जब उनका बेटा 9वीं कक्षा में पहुंचा तो स्कूल में चीजें और खराब हो गई थीं। आरती बताती हैं, उसने बताया था कि उसकी कक्षा में लड़कों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी थी और उसे कपड़े उतारने के लिए कहा था। आगे वो बोलीं, मेरे बेटे को धमकाने वाले अब यौन उत्पीड़क बन गए थे।
आरती कहती हैं मुझे काफी धक्का तब लगा जब स्कूल ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया.. इसके बाद मैं कई थेरपिस्ट के पास गई। वह बहुत डिप्रेशन में था। यह इतना बुरा समय था जब आर्ट से भी उसकी रुचि खत्म होने लगी थी। 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर पाना मुश्किल हो गया। बोर्ड परीक्षा सर पर थीं पर वह स्कूल जाने से डरने लगा था।
आरती के मुताबिक जब स्कूल परीक्षा के लिए खुले तो उनके बेटे ने उनको फोन पर कहा कि वह परीक्षा नहीं देना चाहता, वह रोता जा रहा था। इसपर उन्होंने मैसेज कर उससे कहा कि कोई बात नहीं परीक्षा छोड़ दो, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
इसके एक घंटे बाद उन्हें सोसाइटी से फोन आया कि उनके बेटे ने कुछ कर लिया है। तो उन्होंने उनसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। आरती कहतीं हैं कि जब मैं वहां पहुंची तो वह मर चुका था। उसने 15वीं मंजिल से छलांग लगा ली थी।
आरती बताती हैं कि उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं दुनिया की सबसे अच्छी मां हूं, उसने मुझसे नई नौकरी खोजने के लिए कहा।
-
Rupee vs Dollar: रुपया के नीचे गिरने से मचा हड़कम, जाने डॉलर के मुकाबले कितना गिरा रुपया
बाजार:- बीते कई दिनों से घरेलू बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। कमजोर होते रुपये के चलते विपक्ष मोदी सरकार पर जमकर बरस रही है। वही अब आज सोमवार को बाजार खुलते ही पुनः रुपया पर गाज गिरी। आज भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया के नीचे गिरते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल पुथल मच गई है ओर भारतीय बाजार गिरावट के साथ निराश हो गया।
आज भारतीय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.38 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। जिसके चलते भारतीय बाजार में 0.5 प्रतिशत की मंदी देखी जा रही है। अगर हम बीते सोमवार की बात करे तो बीते सोमवार भारतीय रुपया 79.25 पर ट्रेंड कर रहा था। इसे पहले रुपया ने अपना पिछला लाइफटाइम लो पिछले हफ्ते लगाया था जब यह टूटकर 79.3750 के स्तर पर पहुंच गया था। रुपया का लगातार इस तरह नीचे गिरना काफी चिंता का विषय है। इससे न सिर्फ भारतीय बाजार में उथल पुथल देंखने को मिलेगी बल्कि इसका प्रभाव आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा।अगर इसी तरह रुपया लगातार नीचे खिसकता रहा तो महंगाई ओर बढ़ जाएगी ओर आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रुपया के गिरते स्तर पर विपक्ष अपनी नजरे गढ़ाए हुए हैं वह लगातार केंद्र सरकार से सवाल कर रहा है ओर उनकी रणनीति जानने की कोशिश कर रहा है। राहुल गांधी आय दिन देश मे बढ़ी महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते नजर आते हैं वही पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी देश मे बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी हेतु अपनी सरकार को सावालो के घेरे में उतारते हैं।