Category: business

  • मस्जिद में नाबालिक लड़के का रेप कर फरार हुआ हाफिज

     

    डेस्क। जयपुर में एक मस्जिद में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। जिसने प्रशासन से लेकर मस्जिदों में सुरक्षा पर भी सवाल उठा दिया है। पीड़ित रमजान के महीने में इस्लामिक शिक्षा के लिए मस्जिद में जाया करता था, जहाँ पर साफ-सफाई का काम करने वाले हाफिज सरफराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    रिपोर्ट की माने तो यह घटना राजधानी के सुभाष चौक थाना इलाके की है। इस मामले में पीड़ित के पिता ने सुभाष चौक थाने में बेटे के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई जानकारी में बलात्कार पीड़ित 17 वर्षीय नाबालिग के पिता ने बताया है कि उनका बेटा रमजान के महीने में मस्जिद में इस्लामी शिक्षा लेने के लिए जाया करता था।

    इसी दौरान एक दिन मौका पाकर हाफिज सरफराज में उसे शरबत में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद नाबालिक बेहोश हो गया जिस हालत में उसने मासूम के साथ बलात्कार किया।

    जिसके बाद होश में आने पर पीड़ित को अपने साथ किए गए दुष्कर्म का पता चला। जिसके बाद आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस मामले में अपना मुँह खोला तो वह उसे मार देगा।

    जिसके बाद मासूम चुप रहा और  एक बार बलात्कार करने के बाद भी जब पीड़ित ने किसी को कुछ नहीं बताया तो आरोपी हाफिज ने लगातार उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपित ने नाबालिग को अपने घर पर भी बुलाकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।

    जिसके बाद से ही पीड़ित डरा सहमा रहने लगा इसपर जब पिता ने गौर करते हुए अपने बेटे से इसकी वजह पूछी, तो उसने सारी कहानी बयाँ कर दी। पिता ने तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस से की तभी से आरोपी भी फरार है।

  • बिना राशन कार्ड के अब नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि का पैसा

    PM Kisan Samman Nidhi:- अभी हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में इसकी 11 वीं क़िस्त भेजी और लाखों किसानों ने इसका लाभ उठाया। लेकिन कई किसान ऐसे थे जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया और वह किसी न किसी वजह से सरकार की किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजना के लाभ से वंचित रह गए। 

    वही कई किसान ऐसे हैं जो की किसान सम्मान निधि का अब रजिस्ट्रेशन करवाना चाह रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको पहले राशन कार्ड का रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। क्योंकि सरकार ने अब पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए राशन कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है। 
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने यह कदम लोगो को फर्जीवाड़े से बचाने हेतु उठाया है और कहा है कि कई लोग धोड़खडी कर रहे हैं और आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के बाद भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन अब किसान सम्मान निधि के लिए जो लोग रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उन्हें पोर्टल पर अपना राशन कार्ड अपलोड करना होगा। वही जो किसान इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं उन्हें KYC करवानी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करवाते हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा। 
    प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सशक्त बनाने के लिए सालाना उनके खाते में 6 हजार रुपये भेजती है। यह रकम किसानों को तीन किस्तों में मिलती है। वही फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने इस योजना का लाभ उठा रहे किसान को अब रजिस्ट्रेशन करवाते समय अपना राशन कार्ड अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। अब पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज होने के बाद ही पति या पत्‍नी में किसी एक को पीएम किसान सम्मान निधि की 2,000 रुपये की किस्‍त (PM KISAN Installment) मिलेगी। पीएम किसान के रजिस्‍ट्रेशन की व्यवस्था में अब कई परिवर्तन कर दिए गए हैं. अब राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ दस्‍तावेजों की सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

  • प्राइवेटाइजेशन रोकने के लिए अब मजदूरों और सरकार का होगा आमना सामना

    बाजार:- केंद्र सरकार निजीकरण की नीति पर तेजी से आगे बढ़ रही है। अभी हाल ही में खबर थी कि जल्द ही दो सरकारी बैंकों का निजीकरण होने वाला है। वही अब सरकार की इस निजीकरण नीति का विरोध शुरू होने जा रहा है और कई संगठन सरकार के इस फैलाले को चुनौती दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि संगठन निजीकरण के विरोध में पूरे 100 दिन तक प्रदर्शन करेगा। 

    जानकारी मिली है कि यह संगठन निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में 27 जून से अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन करेगा। यह सरकार की निजीकरण नीति से असंतुष्ट है। संघ के वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार देश की सरकार सम्पत्ति को नष्ट कर रही है। आज इनकीं नीतियों के विरोध में मजदूर वर्ग आंदोलन कर रहा है । केंद्र सरकार रक्षा प्रतिष्ठानों को खत्म करने की साजिश कर रही है. इसी के तहत सरकार ने सबसे पहले रक्षा संस्थानों का निगमीकरण किया है। 
    उन्होंने आगे कहा सरकार कह रही है हम देश चलाने आये हैं उद्योग नहीं। लेकिन वह यह नहीं जानते कि बिना मजदूर के न तो सरकार चलेगी और न देश। केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के साथ अनन्या कर रही है आज इनकीं नीतियों के कारण देश मे जगह जगह आंदोलन हो रहा है। मोदी सरकार ने हर किसी को रुला कर रख दिया है। अब पानी सर के ऊपर है और हम इनकीं नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हमें इनकीं निजीकरण की नीति नहीं स्वीकृत है।

  • केचुआ का बिजनेस शुरू कर 2 साल में कमाए 10 लाख

    व्यापर:- आज के समय मे हर कोई अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है लेकिन उनके पास ऐसा कोई जबरदस्त आइडिया नहीं होता है। जिससे वह एक फायदे वाला व्यापार शुरू कर सकें और उन्हें उसपर इंवेसमेन्ट करने के बाद पछताना न पड़े। तो अगर आप भी बिजनेस करने का मन बनाए हुए हैं और एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी बेनिफिशयल साबित होने वाली है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा बिजनेस आइडिया जो आपको घर बैठे लाखो की इनकम करवा सकता है।

    असल मे हम बात कर रहे हैं वर्मी कम्पोस्ट यानी केचुआ की खाद के बिजनेस की। क्योंकि यह बिजनेस आसान और बेहतर रिटर्न देने वाला है इसमे आप गोबर को वर्मी कम्पोस्ट में बदलकर अच्छी इनकम कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसमे केंचुआ को भोजन के रूप में आपको गोबर देना होता है और उसे खाने के बाद वह जो पदार्थ विघटित करते हैं उसे वर्मी कॉम्पेक्ट कहते हैं। वही जब गोबर वर्मी कॉम्पेक्ट बन जाता है तो इसमे से बदबू भी नहीं आती और न इसमे मच्छर व मक्खियां पनपते हैं।
    वर्मी कॉम्पेक्ट में 3 फीसदीं नाइट्रोजन, 2 फीसदी सल्फर, 2 फीसदीं पोटाश पाया जाता है। इस बिजेनस को शुरु करने के लिए आपको खेत या किसी भी जगह पर खाली पड़े स्थान को चुनना होगा। इसके लिए आपको कोई इमारत नहीं खड़ी करनी होगी। आप अपने प्रोडक्ट को जानवरों से बचाने के लिए अगर चाहे तो चारो तरफ जाली लगा सकते हैं। इस खाली पड़ी जमीन पर आप गोबर फैला दें और 1 से 2 फीट गोबर के अंदर केचुआ डाल दे। केंचुआ 1 महीने के भीतर आपके गोबर को खाद बना देंगे। 
    अगर आप 20 बेड खाद्य बनाना चाहते हैं तो आपको गोबर में 100 किलो केचुआ डालने होंगे। 20 बेड खाद्य को बेचने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर सकते हैं। 20 बेड खाद्य का बिजनेस आपको 2 साल में 8 से 10 लाख का मुनाफा कमवा सकता है।

  • राजस्थान । समलैंगिक संबंधों के चलते निलंबित हुए SHO और कांस्टेबल

    डेस्क। राजस्थान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक एसएचओ और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि दोनों के बीच समलैंगिक संबंधों को दर्शाने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है और पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी साझा की है।

    बता दें कि नागौर एसपी द्वारा निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों को नागौर जिले के डेगाना थाने में तैनात किया गया था।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निलंबित एसएचओ गोपाल कृष्ण चौधरी ने खिनस्वर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि उनको कांस्टेबल प्रदीप चौधरी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।

    इसपर नागौर के एसपी, राम मूर्ति जोशी ने बताया कि एफआईआर में गोपाल चौधरी ने प्रदीप चौधरी पर 2.5 लाख रुपये की जबरन वसूली का भी आरोप लगाया है। उनके अनुसार शुरूआत में, गोपाल चौधरी ने सभी जबरन वसूली की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। पर जब प्रदीप चौधरी ने 5 लाख रुपये और एक वाहन मांगा तो उन्होंने पुलिस से संपर्क कर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई।  एसएचओ और कांस्टेबल की मुलाकात कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध रहे थे।

    उनके कृत्यों ने राजस्थान पुलिस की छवि पर सेंध लगाई है जिस कारण से दोनों को अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

    अधिकारी ने जानकारी दी कि प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है और आरोपी कांस्टेबल को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • बिहार में अब तक रद्द हुए इतने राशनकार्ड, अब इनकी है बारी

    डेस्क। अपात्र होने के बाद भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे लोगों के खिलाफ प्रदेश विभाग सख्त हो गया है। अभियान चलाकर अब तक 1824 अपात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड्स को रद्द कर दिया गया है। इसमें 1083 ऐसे परिवार भी शामिल हैं जिन्होंने विभागीय चेतावनी के बाद अपना राशन कार्ड खुद ही सरेंडर किया है।

    विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले कई सालों से जिलेभर में हर महीने 1824 परिवार के 6640 ऐसे लोगों को राशन दिया जा रहा था जो कहीं से भी इसको पाने के पात्र नहीं है। इसमें कई ऐसे परिवार भी शामिल थे जिसके घर में एक या इससे अधिक लोगों के पास सरकारी नौकरी है। 

    ऐसे मामलों में समय रहते कार्ड सरेंडर कर देने की वजह से वह अब कार्रवाई के घेरे से बाहर हो गए है। इस अभियान के अंतर्गत सभी अपात्र लाभुकों को योजना से बाहर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे लोगों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो योजना के शर्तों पर पालन नहीं करेंगे।

    रद्द हुए राशन कार्ड की सूची में सबसे अधिक त्रिवेणीगंज अनुमंडल के अपात्र लाभुक शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों की माने तो त्रिवेणीगंज में सबसे अधिक 1036 राशन कार्ड रद्द हुए। 

    इसके साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी वसीम रजा ने बताया कि करदाता और सरकारी नौकरी वाले लोग राशन कार्ड का लाभ नहीं ले सकते। इसके साथ ही योजना में कई अन्य शर्तें भी अब सख्ती से लागूं होंगी। ऐसे लाभुक जो योजना के योग्य नहीं है, उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा।

  • जुलाई में 16 दिन बैंक करेंगे बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट

    डेस्क। जल्दी ही अगला महीना जुलाई शुरू होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई 2022 (Bank Holidays In July 2022) की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट भी जारी कर दी है।

    बता दें कि जुलाई महीने में बैंक पूरे 16 दिन बंद रहने वाले हैं। दरअसल जुलाई में कुछ ऐसे तीज-त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ का महत्व अलग-अलग राज्यों में काफी ज्यादा है जिस कारण से लगभग आधे महीने के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। आरबीआई की लिस्‍ट के मुताबिक जुलाई में देशभर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल 14 दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

    ऐसे में अगर आपके पास भी बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम हो तो उसे जल्दी से निपटाने की कोशिश करें। बैंक बंद रहने के कारण बैकिंग संबंधित जैसे- चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित होने की संभावना है। पर इस दौरान ऑनलाइन (Online Transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm, इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जैसी कई सुविधाएं जारी रहेगी।

    दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन केटेगिरी में साझा किया है। इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts भी शामिल हैं। 

    राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां भी इसमें शामिल हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी जोड़े गए हैं। 

    जुलाई में कौन-कौन से दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

    1- 1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक रहेंगे बंद

    2- 3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    3- 5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद का प्रकाश दिवस – जम्मू और कश्मीर

    4- 6 जुलाई: बुधवार – एमएचआईपी दिवस – मिजोरम

    5- 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक रहेंगे बंद

    6- 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)

    7- 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    8- 11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे

    9- 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं

    10- 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक होंगे बंद

    11- 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक रहेंगे बंद

    12- 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    13- 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

    14- 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    15- 26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद

    16- 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • राजस्थान के फोटोग्राफर पर रेप का आरोप, Video में हैं दोनों….

    Rajasthan News जयपुर । पाली के फैशन फोटोग्राफर सिद्धार्थ वैष्णव पर जोधपुर की एक मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों की मुलाकात वीडियो शूट के दौरान हुई थी। सिद्धार्थ ने मॉडल को शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। बाद में वह जाति की न होने का बहाना बनाकर शादी से मुकर गया।

    पाली पुलिस के मुताबिक जोधपुर की 26 वर्षीय मॉडल ने सोसायटी नगर निवासी सिद्धार्थ वैष्णव पर आरोप लगाए हैं। 2019 में जोधपुर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद 2020 में भी वे मिले थे। दिसंबर 2021 में सिद्धार्थ ने शादी की बात कहकर उसे पाली बुलवाया और उसके साथ अपने ऑफिस में दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया।

    मॉडल का आरोप है कि जब उसने दबाव बनाया तो 21 फरवरी 2022 को सिद्धार्थ ने उसके साथ सोनाणा खेतलाजी के पास शिव मंदिर में शादी की। सिद्धार्थ का एक भाई भी उसमें शामिल था। इसके बाद वह उसे अपने घर नहीं ले गया और बाद में पत्नी मानने से इनकार कर दिया। मॉडल का आरोप है कि सिद्धार्थ कहता है कि तुम मेरी जाति की नहीं हो, इसलिए परिवार वाले शादी को तैयार नहीं हैं। अब मॉडल इस बात को लेकर अड़ गई है कि वह शादी करें या कानून उसे सजा दें।  

    धोखेबाज को सजा दिलाकर रहूंगी 

    मॉडल का आरोप है कि मंदिर में शादी के बाद भी वह पत्नी मानने से इनकार कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ ने मुझे यूज कर लिया और अब अपनाने से इनकार कर रहा है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पाली से नहीं जाऊंगी। जब तक मेरी लाइफ खराब करने वाले सिद्धार्थ को सजा नहीं मिल जाती, तब तक मैं जोधपुर नहीं जाऊंगी।

  • मौसम अलर्ट: राजस्थान में जल्द आएगा मानसून, 7 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Rajasthan Weather Update जयपुर । राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां कम होने के साथ ही एक बार फिर गर्मी ने दस्तक दे दी है। (Rajasthan Weather News) शुक्रवार को अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। (Rajasthan Mansoon 2022) जैसलमेर में सबसे ज्यादा तापमान 42.8 डिग्री, जयपुर में 39.1 डिग्री र्दज किया गया। (राजस्थान मौसम) वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक, अच्छी बारिश के साथ मानसून 27-28 जून को राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।

    राजस्थान के शेरगढ़ में 38 मिमी बारिश

    शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले में आसमान में बादल छाए रहे। (Weather Update) सूरज और बादलों के बीच आंखें मिचोनीं दौड़ती रहीं। (राजस्थान मौसम की जानकारी) वातावरण में उमस बनी रहने के कारण आम जनता परेशान रही। इधर, शेरगढ़ में सुबह 8 बजे समाप्त हुए (Rajasthan News) पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

    कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक शेरगढ़ में 38 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बगीदौरा में 28 MM, कुशलगढ़ में 14, लोहरिया में 5, बांसवाड़ा में 4MM, अर्थुना में तीन, दानपुर और भुंगड़ा में दो-दो और केसरपुरा में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को बादल छाए रहने से बांसवाड़ा में तापमान कम रहा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    कहीं-कहीं हो रही है बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात और मध्य प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है। इन राज्यों से सटे जिलों में नमी बनी हुई है। साथ ही स्थानीय नमी के कारण बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 27 जून से राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा।

    पूर्वी राजस्थान में सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा और हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसी तरह 28 जून को सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

  • फेसबुक इस साल 30 फीसदी कम कर्मचारियों को देगा जॉब

    विदेश:- फेसबुक की मालिकाना कम्पनी मेटा इस बार 30 फीसदीं कम इंजीनियरों को नौकरी देगी। संस्था के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को सचेत करते हुए यह जानकारी दी है कि वह कारोबारी गिरावट के लिए तैयार रहे। वही इस बार फेसबुक अपने यहां 30 फीसदीं इंजीनियर की भर्ती नहीं करेगी। 

    जानकारी के लिए बता दें मेटा इस साल फेसबुक में 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाएं थी लेकिन अब वह महज 6 से 7 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी। मार्क जकरबर्ग ने आगे कहा कि कम्पनी में रिक्त पड़े कई पदों को अब वह नहीं भरेंगे। इस समय उनका फोकस मैनेजमेंट पर है। वह कम्पनी के मैनेजमेंट को संभालेंगे। वही उन कर्मचारियों को कम्पनी से बाहर करेंगे जो कम्पनी के लिए सही काम नहीं कर पा रहे हैं।
    उन्होंने कहा, कम्पनी में कई लोग ऐसे हैं जो कम्पनी के काम के मुताबिक फिट नहीं है। उन्हें खुद सोचना चाहिए कि वह यहां के लिए नहीं है और स्वयं अपना इस्तीफा देना चाहिए। जानकारी के लिए बात दें इस साल मेटा कंपनी विज्ञापनों की बिक्री और यूजर्स की संख्या में वृद्धि को धीमा होते देख रही है। 
    बीती तिमाही में पहली बार फेसबुक के सक्रिय यूजर्स घटे हैं। अमेरिका में मंदी की आशंका को भांपते हुए कई टेक कंपनियों ने अपने लक्ष्यों को बदला है। एपल और गूगल के शेयर भी गिरे, लेकिन फेसबुक के शेयरों के दामों में कहीं तेज गिरावट हुई। विश्व की इस सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी का बाजार मूल्य इस साल आधा रह गया है।