Category: business

  • 60 लाख से 1 करोंड में बिकती है भारत की यह भैंस, खाने का खर्च सुन उड़ेंगे होश

    बाजार:- भारत एक ऐसा देश है जहां के लोगो को पशु पालन का खूब शौक है। वही यहां हर राज्य में पशु मेला भी लगता है और लोग पशु मेला में जाकर अपनी पसंद की गांय या भैंस खरीदते हैं। वही अगर हम बात विशाल मुर्रा भैंसे (Murrah Buffalo) भैंस की करें तो यह एक ऐसी भैंस है जिसे हर कोई खरीदना चाहता है और इसका क्रेज भारत मे खूब है। 

    अभी हाल ही में लगे पुष्कर के पशु मेले में लोगो का ध्यान मुर्रा भैंस ने अपनी ओर खूब आकर्षित किया। वही जब लोगो को मुर्रा भैंस की कीमत पता चली तो इससे लोगो के होश उड़ गए। क्योंकि इसकी कीमत किसी लग्जरी कार से कम नहीं थी। असल मे मुर्रा भैंस की कीमत मार्केट में 60 लाख रुपये है यह इतनीं प्रभावशाली भैंस है कि इसके व्यापार से लोग काफी कमाई कर सकते हैं। 
    यह एक ऐसी भैंस है जिसकी ऊंचाई 6 फीट और लंबाई 14 फीट है. इस मुर्रा भैंस का वजन 1500 किलोग्राम से अधिक है, जबकि उम्र सिर्फ 7 साल है। इसे खरीदने के लिए भारत मे कभी कभी करोड़ो की बोली लगाई जाती है और जो इसे खरीदता है वह स्वयं पर काफी गर्व महसूस करता है। यह सबसे ज्यादा दूध देने वाली नस्ल की भैस है यह भारत मे हरियाणा के रोहतक, हिसार व जींद और पंजाब के नाभा व पटियाला जिले में पायी जाती है। लेकिन अब कई अन्य राज्य के लोग भी इसे खरीदने में रुचि जाहिर करने लगे हैं। 
    मुर्रा भैंस रोजाना 25 लीटर दूध दे सकती है जो की आम भैस की तुलना में काफी ज्यादा है। वही इसके खाने पर रोजाना ₹5000 तक खर्च किए जाते हैं। एक मुर्रा भैंस (Murrah Buffalo) से एक बार में 10-14 मिलीलीटर स्पर्म निकालता है, इसे डायल्यूट कर 700 से 900 डोज बनाए जा सकते हैं. भैंसों के गर्भाधान के लिए मुर्रा भैंस के स्पर्म के एक डोज़ के लिए 500-1000 रुपए तक मिलते हैं।

  • भाजपा के राज्यसभा चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर पहुंचे जयपुर, कांग्रेस के नाराज विधायकों पर रहेगी नजर; जानें भाजपा का ‘प्लान’

    Rajasthan News जयपुर । राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में सियासी पारा उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। बीजेपी के राज्यसभा चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर कांग्रेस विधायकों के बैरिकेड्स के बीच आज जयपुर पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री तोमर ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी विधायकों की फेंसिंग की कोई जरूरत नहीं है। तोमर ने भाजपा के घनश्याम तिवारी और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की जीत का भी दावा किया है। हालांकि, तोमर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव है। इसलिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी की रणनीति वर्कशॉप के बहाने विधायकों को बैरिकेडिंग करने की है. लेकिन केंद्रीय मंत्री तोमर इसे फेंसिंग नहीं मानते। 

    कार्यशाला में दिया जाएगा एकजुटता का संदेश

    केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कार्यशाला में श्रमिकों को एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। राज्यसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय नेताओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर समेत संगठन से जुड़े नेता शामिल होंगे। यह कार्यशाला राज्यसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित की जा रही है। कहा जा रहा है कि इसमें बीजेपी सरकार से नाराज विधायकों को अपने साथ लाने की कोशिश करेगी। 

    दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग जारी है

    कांग्रेस ने 10 जून को राज्य की 4 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने घनश्याम तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा का समर्थन कर रही है. दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच जुबानी जंग चल रही है। इस बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को उदयपुर के होटल में शिफ्ट कर दिया है, वहीं बीजेपी अपने प्रमुख नेताओं के साथ वर्कशॉप का आयोजन कर रही है। दोनों पार्टियों को 1 सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट चाहिए। ऐसे में कांग्रेस को 3 सीटें जीतने के लिए 123 वोट चाहिए, जबकि बीजेपी को 1 सीट जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। बीजेपी को अपने बाकी 30 विधायकों के वोट निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मिल सकते हैं। ऐसे में एक निर्दलीय उम्मीदवार को 11 और वोटों की जरूरत होगी। 

    डोटासरा का 126 विधायकों के समर्थन का दावा

    पीसीसी प्रमुख डोटासरा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में 10 वोट शेष होने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार को उतारा है। ऐसे में डोटासरा ने कहा कि हमारे पास 126 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में विधायकों में कोई नाराजगी नहीं है। अगर किसी विधायक ने मांग की है तो वह क्षेत्र की समस्या से जुड़ा हो सकता है। डोटासरा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के घर छोड़ने के बयान पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने घर छोड़ दिया है। क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारने की बजाय प्रस्तावक बनकर निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया है। 

  • मस्क करेंगे अपने 10 फीसदीं कर्मचारियों की छटनी , यह है वजह

    विदेश:- आज टेस्ला कम्पनी के शेयर 9 फीसदीं नीचे खिसक गए हैं। वही इस गिरावट के बाद टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने कंपनी में सभी प्रकार की नियुक्तियों पर रोक लगाई है और सूत्रों का कहना है कि मस्क अपने 10 फीसदीं कर्मचारियों की छटनी करने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एलन मस्क ने एक मेल कर कहा है कि अर्थव्यवस्था को लेकर बुरे संकेत प्राप्त हो रहे हैं कम्पनी में कर्मचारियों की छटनी करने की आवश्यकता है वही अब कम्पनी में किसी भी प्रकार की नियुक्ति पर रोक लगाई जा रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय मे टेस्ला के साथ एक लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस आंकड़े में टेस्ला के साथ मिलकर काम करने वाली कम्पनियों का आंकड़ा भी शामिल हैं। अगर कम्पनी अपने 10 फीसदीं कर्मचारियों की छटनी करती है तो इससे आगमी समय मे हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो जायेगे।
    जानकारी के लिए बता दें कल बन्द होते बाजार में टेस्ला के शेयर 66 डॉलर से नीचे खिसक गए हैं और यह 709 पर पहुंच गए हैं। दो माह तक कम्पनी के शेयर 1150 पर थे। वही एक खबर यह भी आ रही है कि टेस्ला वाहन के मालिकों को टेस्ला की कारों से समस्या हो रही है। आंशिक रूप से स्वचलित होने वाली करे बिना किसी कारण अपने आप रूक जाती है जो बड़ी समस्या है और इससे ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं।

  • उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय की टेस्टिंग लेब है बेहद ख़ास, यहां कम्पनियां परीक्षण के बाद ही बाज़ार में बेच सकती हैं सामान

    Rajasthan News जयपुर । अगर आप बाजार में कोई मशीन खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले देखें कि मशीन प्रमाणित है या नहीं। ऐसा तभी करें जब मशीन खरीदें। चाहे वह घरेलू उपकरण हो या व्यवसाय के लिए उपयोग की जाने वाली मशीन। बड़ी बात यह है कि उदयपुर का कृषि विश्वविद्यालय ऐसी कंपनियों को प्रमाण पत्र जारी करता है, तभी ये कंपनियां अपना माल बाजार में बेच पाती हैं। परीक्षण प्रयोगशाला महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में है।

    कृषि मशीनरी का परीक्षण

    महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के कुलपति SS राठौड़ ने कहा है, कि देश में फार्म मशीनरी परीक्षण केंद्र की एक अलग पहचान है। यहां कृषि मशीनों की जांच की जाती है और प्रमाण पत्र प्राप्त किए जाते हैं। यहां राजस्थान में मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के साथ-साथ कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियां यहां से अपनी मशीनों का परीक्षण करवाती हैं।

    मान्यता प्राप्त केंद्र से ही सब्सिडी पर खरीद

    SS राठौड़ ने बताया है, कि सरकार ने किसानों को कई योजनाओं में सब्सिडी दी है, जिसमें एक कृषि मशीनरी की खरीद पर भी शामिल है। सरकार किसानों को केवल उन्हीं मशीनों पर सब्सिडी देती है, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त केंद्र से प्रमाण पत्र होता है। यहां यूनिवर्सिटी साइज के हिसाब से उपकरणों की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन के एवज में डेढ़ लाख तक फीस लेती है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक देशभर में ऐसे 29 सेंटर हैं।

    सुरक्षा मानकों का रखा जाता है ध्यान 

    MPUAT के अनुसंधान निदेशक डॉ एसके शर्मा ने बताया कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र की कंपनियां अपने उपकरणों का परीक्षण करने के लिए केंद्र में आती हैं। पिछले वर्ष थ्रेशर, MB हल, कल्टीवेटर जैसे 97 यंत्र परीक्षण के लिए आए थे। इनमें से 56 को गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन करने के बाद प्रमाण पत्र मिला। शेष उपकरणों का परीक्षण इसी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा।

  • TNDTE Typewriting Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट चल रही धीरे ऐसे देखें मिनटों में रिजल्ट

    तमिलनाडु। तकनीकी शिक्षा निदेशालय या टीएनडीटीई टाइपराइटिंग परिणाम 2022 की घोषणा 2 जून, 2022 को शाम 6 बजे की गई है। उम्मीदवार अपना जीटीई परीक्षा परिणाम, टीएनडीटीई टाइपराइटिंग परिणाम पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट – tndte.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  टीएनडीटीई टाइपराइटिंग परिणाम 2022 हाल ही में आयोजित परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।  इससे पहले, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने भविष्यवाणी की थी कि टाइपराइटिंग परीक्षा परिणाम मई, 2022 के अंत तक घोषित किया जाएगा। पर टीएनडीटीई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि गई थी। 

    उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि जीटीई द्वारा परीक्षा परिणाम पीडीएफ के रूप में है। परिणामों की जांच कैसे करें, कृपया नीचे दिए गए चरणों और लिंक को देखें।

    TNDTE परिणाम 2022 कैसे देखें-

    उम्मीदवारों को तमिलनाडु तकनीकी शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट – tndte.gov.in पर जाना होगा।

    होमपेज पर, ‘टाइपराइटिंग परीक्षा परिणाम 2022’ वाले लिंक पर क्लिक करें।  

    आपको एक नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।

    रोल नंबर और/या कुछ पूछी गई डिटेल्स फील करें।

    आपका TNDTE टाइपराइटिंग परीक्षा परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    भविष्य के संदर्भों के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट करें।

    उम्मीदवारों को बता दें कि वेबसाइट पर उपलब्ध जीटीई परीक्षा परिणाम लिंक यहां साझा किया गया है।  किसी भी भ्रम की स्थिति में, कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।

    उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि TNDTE टाइपराइटिंग परीक्षा परिणाम 2022 का घोषित लिंक बहुत ज्यादा एक्सेस के कारण डाउन हो गया है। 

  • अब 10 मिनट में होगी शराब की होंम डिलीवरी डिलीवरी

    बाजार:- पूरे विश्व मे शराब प्रेमियों की कमी नहीं है शराब प्रेमी शराब के लिए इतने पागल रहते हैं कि वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। वही अब पश्चिम बंगाल के जिला कोलकाता से शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कोलकाता में अब 10 मिनट में शराब की होंम डिलीवरी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक स्टार्टअप कम्पनी ने कोलकाता में यह सर्विस शुरू की है और कहा है कि उनकी कंपनी अब शराब का ऑर्डर 10 मिनट में अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

    बताते चले कोविड के दौरान पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में शराब की होंम डिलीवरी की मंजूरी मिली थी। वही अब पश्चिम बंगाल की कम्पनी ने 10 मिनट में शराब की होंम डिलीवरी की बात कही है जो पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी उपलब्धि है। वही अभी तक अन्य कोई महानगर ऐसा नहीं है जो की 10 मिनट में शराब की डिलीवरी करता हो। 
    इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Innovent Technologies Private Ltd) के फ्लैगशिप ब्रांड बूजी (Booozie) का भी यही दावा है कि यह कम्पनी 10 मिनट में शराब की होंम डिलीवरी करने वाली पहली स्टार्टअप कम्पनी है। कंपनी ने बयान में बताया कि पश्चिम बंगाल स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट (West Bwngal State Excise Department) से मंजूरी मिलने के बाद कोलकाता में ये सर्विस लॉन्च की गई है। 
    जानकारी के लिए बता दें बूजी ब्रांड ने कहा है कि वह शराब की दुकानों से शराब पिक करेगा और इनोवेटिव एआई (AI) तकनीकी के जरिए ग्राहको के घर 10 बजे पहुंचाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ग्राहकों के व्यवहार और उनके ऑर्डर करने के पैटर्न का पहले ही अनुमान लगा लेता है। कम्पनी की ओर से कहा गया है कि बी2बी लॉजिस्टिक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म तैयार किया है. यी डिलीवरी की लागत को कम से कम करने में मदद करेगा. इसके अलावा यह बूजी को एक किफायती प्लेटफॉर्म भी होगा।

  • ट्वीटर डील से पीछे हटेंगे एलन मस्क

    बाजार:- अभी हाल ही में ट्वीटर डील को लेकर सुर्खियों में आए एलन मस्क एक बार पुनः चार्ज का विषय बने हुए हैं क्योंकि जहां अभी इन्होंने 44 बिलयन डॉलर में ट्वीटर डील कन्फर्म की थी वही अब उन्होंने ट्वीटर डील कैंसिल करने के संकेत दिए हैं। एलन मस्क ने कहा है कि ट्वीटर फर्जी खाते और स्पैम के बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहा है उसके इस रवैया से कही न कही ट्वीटर डील के नियमों का उलंघन हों रहा है जो इस समझौते के लिए सही नहीं है।

    मस्क ने ट्वीट कर अभी हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी थी कि उन्होंने ट्वीटर से फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है। हालाकि अब उन्होंने कहा है कि ट्वीटर ने अभी तक उन्हें इससे अवगत नहीं करवाया है जिसके बाद अब वह ट्वीटर डील से अपने कदम पीछे खींच सकते हैं। मस्क के इस बयान से बाजर में हलचल मच गई है और सब ट्वीटर और मस्क के बीच हुई इस डील के संदर्भ में अब तरह तरह की बाते कर रहे हैं।
    टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के वकीलों ने ट्वीटर को एक पत्र भेजा है और कहा है कि ट्वीटर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। वह मस्क की बातों को अनसुना कर रहा है ऐसे में मस्क के पास ट्वीटर डील को कैंसिल करने के अलावा और कोई चारा नहीं है। 
    मस्क ने सोशल मीडिया मंच खरीदने की पेशकश करने के लगभग एक महीने बाद से लगातार कंपनी को इस बारे में जानकारी देने के लिए कहा है, ताकि वह आकलन कर सकें कि 22.9 करोड़ खातों में से कितने फर्जी है। बता दें कि इससे पहले मस्क ने कहा था कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर डील (Twitter deal) को फिलहाल के लिए होल्ड पर रख दिया है और वह इंतजार कर रहे थे कि शायद ट्वीटर उन्हें फर्जी खातों की जानकारी दे। लेकिन ट्वीटर अपने रवैया से बाज नहीं आया और अब मस्क ने उसे चेतावनी दी है।

  • आमेर में 9 साल की बालिका से दुष्कर्म मामले में वसुंधरा ने गहलोत को घेरा, कहा- सीएम गहलोत को कुर्सी बचाने की चिंता

    Rajasthan News जयपुर । राजस्थान में 9 साल की बच्ची से रेप के मामले में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान में लड़कियों के खिलाफ जघन्य अपराध की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हूं। क्योंकि आमेर में 9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या की घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है। बेटियों का सम्मान नहीं गौरतलब है कि राजधानी जयपुर के आमेर इलाके में शनिवार को 9 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जयपुर देहात उत्तर भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और वरिष्ठ नेता मनीष पारीक समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शनिवार देर रात तक आमेर थाने में धरने पर बैठ गए। 

    वसुंधरा ने गहलोत पर किया हमला

    पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर हमला बोला है। वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। कांग्रेस सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। वसुंधरा राजे ने राज्य में बच्चों के खिलाफ बढ़ रही जघन्य घटनाओं पर भी चिंता जताई है। साथ ही लिखा था कि आमेर में 9 साल की बच्ची की हत्या की घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है, बेटियों की इज्जत की नहीं। राजे ने यह भी लिखा कि राज्य सरकार ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है क्योंकि उसके पुलिस बल को विधायकों पर नजर रखने और बाड़े की देखभाल के लिए तैनात किया गया है।

    मामले की जांच कर रही है पुलिस 

    गौरतलब है कि जयपुर के आमेर इलाके में शनिवार को एक युवती की हत्या कर दी गई। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच राउंड एंड काउंटर शुरू हो गया है। घटना को लेकर बीजेपी गहलोत सरकार पर हमला बोल रही है। जबकि कांग्रेस नेता वसुंधरा के पिछले शासन की याद दिला रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • बेरोजगारी भत्ता लेकर आई केंद्र सरकार हर महीने होगा 6000 का भुगतान, जाने योजना का सच

    बाजार:- केंद्र सरकार आम आदमी के हित को ध्यान में रखते हुए आप दिन कोई न कोई नई योजना लॉन्च करती रहती है। केंद्र सरकार की इन योजनाओं के तहत जो भी आर्थिक सहायता दी जाती है वह अब धारक के खाते में सीधे चली जाती है जिसके फ्राड का झमेला भी खत्म हो गया है। लेकिन इस समय काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हों रहा है जो यह दावा कर रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 6 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दे रही है।

    यह मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में यह दावा किया गया है कि आज के समय मे महंगाई काफी बढ़ गई है और सरकार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु हर महीने 6 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दे रही है। वही यह दावा किया जा रहा है कि जिन लाभार्थियों को इसका लाभ चाहिए उन्हें इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसका रजिस्ट्रेशन आरम्भ हो गया है। 
    कहा गया है की बेरोजगार युवा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन खुद करके प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ उठाएं। पीआईबी ने इस मैसेज का फैक्ट चेक किया और कहा है कि यह योजना फेक है केंद्र सरकार ने ऐसी किसी भी योजना का संचालन नहीं किया है। वही लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है यह सायबर फ्राड हो सकता है इससे आपको लाखो का चूना लग सकता है।

  • बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

    Rajasthan Accident News जयपुर । राजस्थान के बाड़मेर (सड़क हादसा) में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में आठ बारातियों की मौत हो गई। कार में सिदिया (जालौर) के रहने वाले एक परिवार के 9 लोग सवार थे। इनमें से 8 की जान चली गई। हादसा बाड़मेर जिले के गुडामलानी थाना क्षेत्र के बाटा फाटे के पास हुआ। वहां से दुल्हन का घर महज 8 किलोमीटर दूर था। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

    सड़क हादसा: मंजिल पर पहुंचने ही वाले थे कि हो गया बड़ा हादसा

    जुलूस में शामिल लोग कंधी की ढाणी जा रहे थे। बारात में शामिल दूसरे वाहन से बारात उतर गई और कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। हादसा इतना भीषण था कि बड़ी मुश्किल से फंसे लोगों को निकाला गया। कई लाशें आपस में चिपकी हुई थीं।

    बारातियों के शव कार में फंस गए

    पुलिस ने बताया है, कि बारात बाड़मेर जिले के गुडमलानी, कंधी की ढाणी जा रही थी। इसी बीच गुडमलानी हाईवे पर बाटा फाटे के पास रामजी के गोल से कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी लोग फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।

    कौन हुआ घायल और किसकी मौत? 

    इस हादसे में पूनमाराम (45) पुत्र धीमाराम, प्रकाश (28) पुत्र पेमाराम, मनीष (12) पुत्र पूनमाराम, राजकुमार (5) पुत्र मांगिलाल, भागीरथराम (38) पुत्र पोकराराम व पूनमाराम (48) पुत्र भगवानराम निवासी खारा जालौर सहित 6 लोग। इनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मांगिलाल (35) पुत्र नैनाराम और बुधराम (40) पुत्र कानाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकाश (20) पुत्र हरजीराम विश्नोई गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सांचौर के अस्पताल में चल रहा है।