Category: business

  • अडानी ने इन बड़ी कंपनियों को छोड़ा पीछे, इतने पर पहुँचे शेयर्स

    डेस्क। इस समय स्टॉक मार्केट को अपने कब्जे में करने वाली अडानी कंपनी के भाव काफी तेजी से बढ़ रहें हैं। इसी कारण से गौतम अडानी की नेटवर्थ भी बढ़ती जा रही है। 

    बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी भारतीय स्‍टेट बैंक को पीछे छोड़ते हुए सातवें स्‍थान पर पहुंच चुकी है। अडानी ग्रीन एनर्जी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब 4,49,255 करोड़ का है जबकि एसबीआई की बाजार पूंजी लगभग 4,32,263 करोड़ की है।

    अडानी ग्रीन शेयर ने साल दर साल कई गुना मुनाफा कमाया है। 

    बता दें कि अडानी शेयर निवेशकों का पसंदीदा बन गया है। अडानी ग्रीन शेयर 2022 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक हैं, क्योंकि इसने अपने शेयरधारकों को हर साल लगभग 110 परसेंट तक का रिटर्न दिया है।

    बीते छह महीनों में अडानी ग्रीन के शेयर ने ITC, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ा है। यह पहली गैर-निफ्टी 50 कंपनी है, जिसने बिग बॉयज क्लब में भी प्रवेश किया है।

  • इस राज्य के मुख्यमंत्री के लिए खरीदा जाएगा आधुनिक सेवाओं से लैस सबसे महँगा विमान

    डेस्क। MP के CM शिवराज सिंह चौहान के लिए नया विमान खरीदा जा सकता है। क्योंकि उनका पुराना प्लेन कुछ दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। साथ ही आलाधिकारियों ने उसका बीमा नहीं करवाया था जिसके कारण उसको सही करवाना महँगा पड़ रहा है। ऐसे में सरकार नया विमान खरीदने के प्लान बना रही है।

    जानकारी के अनुसार, पहले वाला विमान करीब 65 करोड़ रुपए का था। अब जो विमान खरीदा जा रहा है, वह उससे लगभग दोगुनी कीमत का यानी की करीबन 125 करोड़ रुपए का है। 

    सीएम का यह विमान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। पहले वाला विमान दस साल तक चलाए जाने के हिसाब से खरीदा गया था। लेकिन यह खरीदे जाने के एक साल बाद ही खराब हो गया। बता दें कि कुछ समय बाद 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव होगा। इसके चलते मुख्यमंत्री के लिए नया विमान खरीदा जाना बहुत जरूरी हो गया है।

    पिछला विमान ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान हादसे से करीब 46 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। हालांकि इसमें कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। बीमा न होने के कारण विमान के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी थी।

  • आज आएगा MP बोर्ड कक्षा 5 और 8वीं का रिजल्ट

    डेस्क। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 को कल 13 मई, 2022 को दोपहर 3 बजे घोषित करेगा। राज्य सरकार द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम कल दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे।  परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक साइट rskmp.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

     प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी कल दोपहर 3 बजे परिणाम घोषित करेंगी।  प्रेस कॉन्फ्रेंस को सभी उपस्थित उम्मीदवार राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।  परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल के सार्वजनिक लिंक के माध्यम से उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा जांचा जा सकता है।

    बता दें इस साल कक्षा 5 की परीक्षा में लगभग 8.26 लाख उम्मीदवार और कक्षा 8 की परीक्षा में 7.56 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

    परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप आयोजित की गई थी।  जिसमें राज्य स्तर से परीक्षा प्रश्न पत्र तैयार करने, नजदीकी स्कूलों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, अन्य स्कूलों और अन्य जिलों में कॉपियों का मूल्यांकन और केंद्रीकृत और ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाओं को अपनाया गया है । 

  • एक ब्लैकबोर्ड वोभी जर्जर, बिहार के इस स्कूल में एक क्लास में लगतीं हैं 5-5 क्लासेज

    डेस्क।बिहार वैसे तो IAS हब के रूप में जाना जाता है। बिहार के लोगो पर नौकरशाहों का कब्जा है यह बात बार-बार उठती है। इसी कड़ी में बिहार के कटिहार से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। मसला शिक्षा विभाग से जुड़ा है। इतना ही नहीं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा ये मामला जितना चौकानें वाला है उतना ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठता है। 

    इस मामले को शिक्षा विभाग की करतूत कहें या इस मामले को आप विभाग की लापरवाही भी कर सकते हैं। पर इस गलती का खामियाजा केवल स्कूल के बच्चे उठा रहे हैं। 

    बिहार के जिला मनिहारी प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय को साल 2017 में विश्वनाथ चौधरी आदर्श मध्य विद्यालय को आजमपुर गोला में शिफ्ट कर दिया गया था। इस विद्यालय को शिफ्ट किये जाने के बाद एक नई समस्या देखने को मिली है। यह समस्या बिहार सरकार और उनके प्रशासन के ढीलेपन की सच्ची कहानी कह रही है। 

    बता दें कि उक्त मध्य विद्यालय के पास पहले से ही कमरों की कमी थी, इसलिए प्रशासनिक आदेश के बाद कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों को सिर्फ एक ही कमरा अलॉट किया गया। अगर आपको लग रहा है कि यह बात अभी की हैं और कुछ दिनों में सरकार इसको सही कर देगी तो आप बिलकुल गलत हैं। 

    ऐसी शिक्षा व्यवस्था 2017 से लेकर आज तक बनी हुई है। इस विधायलय में कक्षा एक से लेकर के कक्षा पांच तक के बच्चों की क्लास एक साथ होती है। और इतना ही नही हाल बेहाल तो तब हो जाता है जब एक ही क्लास के दौरान एक ही ब्लैकबोर्ड पर, एक साथ दो शिक्षक हिंदी और उर्दू की पढ़ाई कराते हैं।

    2017 में जिस बच्चें ने इस स्कूल में दाखिला लिया होगा आज भी वो बच्चा एक ही क्लास में पढ़ता होगा।

    जानकारी के मुताबित इस उर्दू प्राथमिक विद्यालय (मनिहारी) में तीन शिक्षक है। ऐसे में जब बच्चों को पढ़ाना होता है तब एक शिक्षक बच्चों को संभालता है और बाकी के दो टीचर्स बच्चों को पढ़ते हैं।

    एक ब्लैकबोर्ड और दो टीचर्स इस बाबत ब्लैकबोर्ड को दो हिस्सों में बांट लिया जाता है और टीचर्स अलग-अलग बच्चों को पढ़ते हैं। जब यह मामला सामने आया तो मनिहारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

  • राजस्थान में फिर बनाएगी कांग्रेस सरकार, सचिन पायलट ने कही यह बड़ी बात

    Udaipur News उदयपुर । राजस्थान में कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाएगी, ऐसा कहा है राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट ने। दरअसल कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार शाम सचिन पायलट उदयपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ समय सर्किट हाउस में बिताने के बाद वे अनंत रिजॉर्ट के लिए रवाना हो गए। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने यहां नव संकल्प शिविर आयोजित करने का फैसला किया है। यह कैंप कई मायनों में पार्टी के लिए काफी अहम होगा। इसके बाद पार्टी एक नई ऊर्जा और जोश के साथ काम करती नजर आएगी। पायलट ने कहा कि यह सही समय है, जब पार्टी के नेताओं को एक साथ चर्चा करनी चाहिए और तय करना चाहिए कि विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का रुख क्या होगा। ताकि एक ही दिशा में चलकर लोगों की आवाज उठाई जा सके।

    चिंतन शिविर में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    उन्होंने कहा कि गुजरात में 2022 में चुनाव होने हैं, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में 2023 में और लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं। ऐसे में यह सही समय है जब राज्य  पार्टी के नेता एक आसन पर बैठ जाते हैं और पार्टी की रणनीति तैयार करते हैं। वहीं नव संकल्प खेमे में आने वाले आधे नेताओं की उम्र 40 से कम है, यह खुशी की बात है, जिससे बड़ी संख्या में युवा भी पार्टी में शामिल होंगे।

    बता दें पायलट ने कहा कि राजस्थान में एक बार बीजेपी और कांग्रेस की सरकार बनाने के मिथक को भी तोड़ना होगा। राजस्थान में दूसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ राजस्थान के लोगों को मिल रहा है। राजस्थान के लोग राज्य सरकार के कार्यों से खुश हैं। ऐसे में कांग्रेस को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

    गौरतलब है राजस्थान में अगले साल चुनाव होने हैं और ऐसे में CM पद के लिए कांग्रेस और BJP में दौड़ जारी है। जहां BJP में यह दौड़ वसुंधरा व पुनिया के बीच है, तो वहीं कांग्रेस में यह दौड़ गहलोत व पायलट के बीच है। हालांकि खबरें ये भी आ रही हैं कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस गहलोत के नाम पर लड़ेगी।

  • राजस्थान का यह सरपंच करता है अनोखा काम, सोशल मीडिया पर Video वायरल

    Jhunjhunu झुंझुनू । आमतौर पर आप गांव के सरपंच को लग्जरी कार और टिपटॉप कपड़ों में देखते होंगे। (Rajasthan News) वह कोई काम खुद नहीं करता, लेकिन आदेश या निर्देश देते हुए जरूर आते हैं। झुंझुनू (झुंझुनू समाचार) के डुंदलोद ग्राम पंचायत के हरफूल सिंह पूनिया (Sarpanch Harful Singh Pinia) सरपंच दूसरे सरपंचों से कुछ अलग नजर आते हैं। दरअसल इस हरफूल सिंह सरपंच का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरफूल सरपंच पूरे प्रदेश के सरपंचों को संदेश देने का काम कर रहे हैं। दरअसल, गांव की सफाई को लेकर डुंदलोद के सरपंच हरफुल सिंह पूनिया काफी सक्रिय हैं। वह रोजाना सुबह 6 बजे सफाई कर्मियों के साथ सफाई व्यवस्था पर नजर रखते हैं। कूड़ा उठाने वाले ट्रेैक्टर का चालक आज सुबह नहीं आया। कोई अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर चलाने वाला नहीं था। ऐसे में सरपंच ने गांव की सफाई व्यवस्था को रुकने नहीं दिया और खुद ट्रैक्टर पर चलाने लगे। 
    उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ गांव का कचरा ट्रैक्टर में जमा किया। साथ ही नालों से कूड़ा भी उठाया। सरपंच ने बताया कि वह रोजाना सुबह 6 बजे से सफाई कर्मियों से काम करवाते हैं। वह रोजाना नालों की सफाई करवाते हैं और रोजाना नालों से निकलने वाले कचरे को उठवाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक दिन भी कूड़ा पड़ा रहता है, तो सफाई व्यवस्था खराब हो जाती है। गर्मी को देखते हुए रोजाना कचरा उठाना जरूरी है। गर्मी के मौके को देखते हुए सुबह 6 बजे से दस बजे तक सरपंच सफाई कर्मियों से सफाई करवाते हैं। 

  • गुना पुलिस हत्याकांड का एक और आरोपी ढ़ेर, राजस्थान भागने की फिराक में था, पुलिस ने उड़ा दिया…

    Guna News गुना । गुना पुलिस हत्याकांड में फरार आरोपी छोटू पठान उर्फ ​​जहीर को पुलिस ने मार गिराया है। (guna encounter) मीडिया में छपी ख़बरों में बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक से राजस्थान की ओर भाग रहा था। (gonda encounter news) फिर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। (गुना समाचार) ज्ञात हो कि आठ आरोपियों में से तीन को पुलिस ने मार गिराया है। (गुना समाचार न्यूज़) इधर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कहते हैं, ”गुना के आरोन में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। (गुना की ताजा खबर) गोलीबारी में हमारा एक सिपाही भी घायल हो गया। मैं दो और को फिर से चेतावनी दे रहा हूं। जो आरोपी फरार हैं, उन्हें सरेंडर करना चाहिए। मैं लगातार कहता हूं कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो इतिहास में मिसाल बनेगी। 
    मालूम हो कि इस मामले में यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले पुलिस ने बिदोरिया के जंगल में शहजाद नाम के एक आरोपी को मार गिराया था। बतादें, शुक्रवार को पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवानों की जान चली गई थी। इसमें नौशाद खान मारा गया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में नौशाद, शहजाद और छोटू पठान को मार गिराया है। 4 को गिरफ्तार किया गया है। अभी भी दो आरोपी फरार हैं।

    राजस्थान भाग जाने की फिराक में था आरोपी 

    मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छोटू पठान जंगलों में छिपा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और इलाके की तलाशी तेज कर दी गई थी। पुलिस मुखबिरों के जरिए लगातार छोटू पठान की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। छोटू की हरकत की सूचना पुलिस को सोमवार-मंगलवार की रात को मिली। पुलिस का कहना है कि छोटू जंगल के रास्ते राजस्थान भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हारून के पास मालोनी के जंगल में कुछ हथियार और कुछ जंगली जानवरों के अवशेष छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपितों को सरकारी वाहन से मौके पर ले जा रही थी। इस दौरान आरोपी जिया खान ने अचानक कार की स्टेयरिंग घुमा दी। इसके बाद कार सड़क पर गिर गई। इस दौरान दोनों आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा।

  • राजस्थान में एक साथ दो परीक्षाओं के पेपर लीक, वापिस होगी परीक्षा

    Jaipur News जयपुर । 14 मई को आयोजित दूसरी पारी की कांस्टेबल परीक्षा पूरे राजस्थान (Rajasthan News) में दोहराई जाएगी। इसको लेकर डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला दूसरी पारी के पेपर आउट (2nd Shift Paper Out) होने के बाद लिया गया है। वहीं पेपर आउट (Rajasthan Paper Out) मामले में 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपियों से पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक17 मई को होने वाले बीएससी पार्ट III का पेपर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल फिजिक्स का दूसरा पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने के बाद इसे लेकर विवि में चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि नकल विरोधी कानून आने के बाद पहली ही परीक्षा में प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया है। कानून की सतह पर आने के बाद भी नकल करने वाले गिरोह के हौसले साफ नजर आ रहे हैं।
    गौरतलब है कि सरकार की ओर से विधानसभा में नकल विरोधी कानून लाया गया था। 12 अप्रैल 2022 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर इस कानून को धरातल पर लागू किया गया। इस कानून के तहत अपराधी को 10 साल की सजा के साथ-साथ 10 लाख से 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। संपत्ति की जब्ती के साथ ही इसे गैर जमानती कानून की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन पहली ही बड़ी परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह ने प्रशासन को आईना दिखाया है। 

  • राजस्थान: मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची दिल्ली की पुलिस, यहां जानें पूरा मामला

    Rajasthan News जयपुर । राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को 23 वर्षीय महिला से कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को जयपुर पहुंची। (राजस्थान समाचार) अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘भगोड़े जोशी को पकड़ने के लिए मामले के सिलसिले में अधिकारियों की हमारी टीम जयपुर पहुंच गई है। (राजस्थान की ताजा ख़बर) हमारी टीम उसका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।”

    23 साल की लड़की के साथ कथित बलात्कार 

    कुछ दिन पहले जयपुर की एक 23 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया था कि राजस्थान के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने पिछले एक साल से अधिक समय में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में जीरो एफआईआर दर्ज की। (Breaking News Rajasthan) बाद में, शून्य प्राथमिकी को नियमित प्राथमिकी में बदल दिया गया, यह पुलिस ने कहा।
    प्राथमिकी में दुष्कर्म की घटना को सदर बाजार थाना क्षेत्र के तहत अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले साल 8 जनवरी से इस साल 17 अप्रैल के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    फेसबुक पर हुई दोस्ती

    महिला ने बताया था कि उसकी पिछले साल फेसबुक पर रोहित जोशी से दोस्ती हुई थी और उसके बाद से वे संपर्क में रहने लगे। दोनों पहली बार जयपुर में मिले थे और कथित तौर पर रोहित जोशी ने उन्हें 8 जनवरी, 2021 को सवाई माधोपुर में आमंत्रित किया था। लड़की ने आरोप लगाया कि पहली मुलाकात के दौरान, रोहित जोशी ने उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाया और इसका फायदा उठाया। प्राथमिकी के अनुसार, जब वह अगली सुबह उठी तो आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाए, जिससे वह परेशान हो गई।
    एक अन्य मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित जोशी एक बार उनसे दिल्ली में मिले थे और जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। महिला ने आरोप लगाया, “रोहित ने मुझे एक होटल में आमंत्रित किया जहां उसने पति-पत्नी के रूप में हमारे नाम लिखे। उसने मुझसे फिर से शादी करने का वादा किया …  वह उन्हें अपलोड करने और सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देता था।
    गौरतलब है, प्राथमिकी में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अगस्त 2021 में लड़की को पता चला कि वह गर्भवती है और आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे जबरन गर्भनिरोधक दवा देने की कोशिश की लेकिन उसने नहीं ली।

  • शस्त्र लाइसेंस के लिए हरियाणा सरकार ने लागू की प्रक्रिया, आवेदन करना हुआ पहले से आसान

    Haryana News हरियाणा । सिविल सेवाओं में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करने के सीएम मनोहर लाल के अभियान में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। (हरियाणा समाचार) जब सीएम ने शस्त्र लाइसेंस ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी। (Haryana News Today) शस्त्र लाइसेंस पर बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि शस्त्र लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया को परिवार-पहचान-पत्र से जोड़ा जाए। 
    इसके लिए एनआईसी, नागरिक संसाधन सूचना विभाग और गृह विभाग मिलकर काम करें। बैठक में मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया गया है कि दो महीने के भीतर पूरी प्रक्रिया को ठीक कर लिया जाएगा और एक जुलाई से इस पोर्टल का शुभारंभ किया जा सकता है। 

    शस्त्र लाइसेंस के लिए अनिवार्य होगा प्रशिक्षण

    बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन लोगों को शस्त्र लाइसेंस प्राप्त है, उनके लिए पुलिस विभाग से कम से कम एक सप्ताह तक हथियारों और फायरिंग का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि शुरुआत में सिरसा, नारनौल, जींद और कुरुक्षेत्र के फायरिंग रेंज में हरियाणा पुलिस के अलावा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मधुबन, करनाल, भोंडसी, गुरुग्राम, सुनारिया, रोहतक और रोहतक में प्रशिक्षण दिया जा सकता है। लाइसेंस के आवेदक को प्रशिक्षण का विकल्प भी भरना होगा और प्रशिक्षण के संबंध में आवेदक के मोबाइल पर एक संदेश भेजा जाएगा।
    यह भी बताया गया कि लाइसेंस शस्त्र अधिनियम के तहत दिए जाते हैं और वर्ष 2016 और वर्ष 2019 में इस अधिनियम में संशोधन किए गए हैं। अधिनियम के अनुसार, पहले शस्त्र लाइसेंस फसलों की सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए दिए जाते हैं। 
    वर्तमान में शस्त्र लाइसेंस की अवधि पांच वर्ष है। पंजीकृत सुरक्षा एजेंसियों को नियमानुसार रिटेलर लाइसेंस भी दिए जाते हैं। सीएम ने निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंस श्रेणियों का वर्णन किया जाए और प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और सभी जिलों के शस्त्र लाइसेंसों के डेटा की नियमित आधार पर समीक्षा की जाए।