Category: business

  • Uddhav Thackeray बोले शिवसेना झुकेगी नहीं

    मुम्बई : मुम्बई में लाउडस्पीकर का विवाद उफान पर है। भाजपा और शिवसेना के बीच ठानी हुई है। वही अब इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का हनुमान चालीसा विवाद में नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    [object Promise]

    ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना झुकेगी नहीं हमारी शिवसेना पर बाला साहेब का आशीर्वाद है प्राप्त है।

  • HDFC-HDFC विलय पर CEO का बड़ा बयान आया सामने

    डेस्क। HDFC-HDFC बैंक के विलय को लेकर अलग अलग रिपोर्ट और दावे सामने आ रहें है। कोई इसे बड़ी गलती करार दे रहा तो कई विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कोई खास असर नहीं पड़ेगा। 

    HDFC के वाइस-चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री के अनुसार, फंड की लागत के अलावा, विलय से विदेशी निवेशकों के लिए विलय की गई इकाई का अतिरिक्त 13% हिस्सा लेने के लिए भी हेडरूम तैयार होगा।  

    आगे उन्होंने बताया कि यह बैंक में HDFC के शेयरों को रद्द करने के कारण होगा, एक ऐसा कदम जो इक्विटी पर रिटर्न में भी सुधार करेगा। 

    बता दें कि टाइम्स नेटवर्क के एक प्रमुख कार्यक्रम, ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में जब मिस्त्री से सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि, विलय से बैंकिंग उद्योग का विस्तार होगा।  

    मिस्त्री ने कहा, “पिछले 5-10 वर्षों में बैंकिंग उद्योग का आकार काफी बढ़ गया है और अब HDFC-HDFC बैंक विलय की घोषणा के साथ उद्योग को बढ़ने में मदद मिलेगी।”  मिस्त्री के मुताबिक, देश में हाउसिंग फाइनेंस बढ़ता रहेगा। यह भविष्य में HDFC बैंक के लिए एक बड़ा अवसर होगा क्योंकि सभी बैंक होम लोन प्रदान करने में सक्षम नहींहोतीं। 

    आगे वो बोले कि “जीडीपी के प्रतिशत के रूप में भारत में कुल बकाया होम लोन 11% से कम है।  यूएस या यूके में इस नंबर को देखें तो यह 60 या 70 के दशक में होगा।  चीन में, यह 20 के दशक के मध्य में कहीं है, उन्होंने आगे कहा कि, “भारत में अधिकांश लोगों के लिए, सांस्कृतिक रूप से, एक घर का मालिक होना वास्तव में बड़ा है और, मेरे विचार में, एक परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण अधिकार बना रहेगा।

  • इन्वेस्टर्स के लिए बड़ा अवसर, चार मई से खुलेगा LIC का IPO

    डेस्क। दुनिया की 5वीं और भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने 21,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तारीख, कीमतें और अन्य कई जानकारियों पर मुहर लगा दी है। 

    बात दें कि कंपनी ने पॉलिसीधारकों की रिजर्व हिस्‍सेदारी और छूट के बारे में भी जानकारी को साझा किया है। जानकारी के मुताबिक, LIC का आईपीओ 4 मई को खुलेगा। कंपनी अपने पॉलिसीधारकों को 60 रुपये की छूट देगी। साथ ही खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 40 रुपये की भी छूट दी जाएगी।

    कंपनी का आईपीओ 4 मई को खुलकर 9 मई को बंद हो जाएगा। 

    कंपनी द्वारा दी गईं जानकारियों के अनुसार निवेशक दो मई को कंपनी के शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। एलआईसी आईपीओ के जरिये सरकार अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी या 22.13 करोड़ के शेयर बेच सकेगी। 

    पहले सरकार का प्‍लान पांच प्रतिशत हिस्सेदारी या 31.6 करोड़ शेयर बेचने का था। बता दें कि LIC ने 2.21 करोड़ शेयर के निर्गम आकार का 10 प्रतिशत अपने पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रखा है। वहीं कर्मचारियों के लिए 15 लाख शेयर रखे गए हैं। 

    साथ ही सूत्रों ने बताया है कि क्यूआईबी का 60 प्रतिशत हिस्सा एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित होगा।

  • 5G Spectrum की June में होगी नीलामी

    5G Spectrum: 5G का इंतजार कर रहे लोगो के लिए बेहतरीन खबर सामने आई है। क्योंकि केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव में बताया है कि इसकी नीलामी जून में आरम्भ हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि दूरसंचार विभाग इसपर काम कर रहा है और स्पेक्ट्रम की कीमतों को लेकर इंडस्ट्री की जो भी शिकायते है उन्हें दूर करने की योजना बना रही है।

    दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) इस समय 5G सेवाओं को पूर्ण रूप से लागू करने की पूरी योजना बना चुकी है। वही इसके ट्रायल के लिए 30 साल के लिए आवंटित होने वाले रेडियो वेव्स के बैंडों में बेस प्राइस पर 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का मेगा ऑक्शन प्लान तैयार किया गया है।
    जानकारी के लिए बता दें दूरसंचार नियामक ट्राई ने 30 साल के लिए 1 लाख मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मेगा ऑक्शन प्लान की सिफारिश की है लेकिन सरकार 20 साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करती है तो बैक-ऑफ-द-इनवेलप कैलकुलेशन के आधार पर 5.07 लाख करोड़ रुपये है। बताते चलें ट्राई ने स्पेक्ट्रम की कीमतें 39 फीसदी कम कर दी हैं।

  • यहां सबसे पहले चेक करें MP Board का Result

    डेस्क। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 के परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे।

    शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिणामों की घोषणा करेंगे।  मध्य प्रदेश में, इस साल लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दी है।

    परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। पिछले साल, कुल 9,14,079 छात्रों ने एमपीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा दी थी, और कुल उत्तीर्ण दर 100% थी।  

    कक्षा 12 वीं में, कुल 6,60,682 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, और इसका भी कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100% था। 

    यहां पर छात्र देख सकते हैं अपना रिजल्ट-

    www.mpresults.nic.in

    mpbse.mponline.gov.in

    www.mpbse.nic.in

    इन ऍप्लिकेशन्स के द्वारा भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

    MPBSE MOBILE App

    MP Mobile App.

  • आप धनिया की खेती से बन सकते हैं लखपति

    व्यापार;- भारत को पुरातात्विक काल से ही सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है। अगर हम भारत के इतिहास को खंगालने लगे तो कई ऐसी चीजें हैं जो भारतीय लोगो को उनके छोटे से प्रयास से लखपति बना सकती है। वही बात जब भारत के मसालों की हो तो कहना ही क्या। भारतीय मसालों के चर्चे देश विदेश हर ओर है भारी मात्रा में लोग भारत से मसालों का निर्यात करते हैं। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में अपनी रोज मर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले धनिया से जुड़ी एक ऐसी रहस्यमयी कहानी बताएंगे जो आपको झटके में लखपति बना सकती है।

    धनिया का वैसे तो उपयोग खाने को सुगंधित बनाने और भोजन की साज सज्जा करने के लिए किया जाता है। लेकिन धनिया के बीज जो की औषधीय गुण का भंडार है जिनका उपयोग कुलिनरी, कार्मिनेटिव और डायरेटिक के रूप में किया जाता है. अगर आप सही तरीके से धनिया का उत्पादन कर उसे बेचते हैं तो आपको इससे लाखो का लाभ प्राप्त होगा। वैसे तो धनिया की खेती ठंडे स्थान पर होती है इसके बीचों का अंकुरण करने के लिए 25 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान ठीक माना जाता है। अगर आप इस तापमान में धनिया की खेती करते हैं तो इससे आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा।  
    यह मुख्यतः 4 से 5 महीने में तैयार होती है। धनिया जब तैयार हो जाती है तो आप इसे हरा बेचकर हर महीने 25 से ₹30,000 की कमाई कर सकते हैं। वही अगर आप हर साल डेढ़-2 बीघे धनिया की खेती करते हैं तो यह आपको एक सीजन में ₹3-4 लाख तक की कमाई करवा सकती है और आपके सपनो को पूरा कर सकती है।

  • अडानी ग्रुप का हुआ कोहिनूर

    व्यपार:- घटते और उठते शेयर बाजार के बीच अडानी ग्रुप की हर ओर चर्चाएं है। इस समय इनके शेयर काफी उठ रहे हैं। वही अब अडानी ग्रुप (Adani group) की खाद्य तेल कंपनी अडानी विल्मर (Adani wilmar) ने बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिकी दिग्गज मैककॉर्मिक से पैकेज्ड फूड ब्रांड कोहिनूर को खरीद लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अभी अडानी ग्रुप की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि उन्होंने यह डील कितने में डन की है। लेकिन अगर हम सोमवार को बन्द हुए अडानी विल्वर के शेयर की बात करें तो यह 3.70% नीचे खिसकर 751.50 रुपये पर बंद हुआ था। वही कम्पनी को इस वर्ष मार्च तिमाही में काफी नुकसान झेलना पड़ा था।  
    जानकारी के लिए बता दें अडानी ग्रुप की कम्पनी एफएमसीजी (FMCG) खुद को मजबूत करने में लगी हुई है। यह पहले से ही भारत मे एक मजबूत खाद्य ब्रांड बना हुआ है लेकिन अब कोहिनूर को खरीदने के बाद मार्केट में इसकी धमक ओर मजबूत होगी। अडानी ने बताया है कि उनकी कम्पनी के साथ उन्होंने आज जिन कम्पनियों की डील फाइनल की है वह सालाना 300 करोंड की बिक्री करती है।

  • OLA S1 प्रो स्कूटर बीच रास्ते में हुआ खराब, स्कूटर मालिक ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

    नई दिल्ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूटर में आग लगाने वाला शख्स ही स्कूटर का मालिक है. उसने कुछ ही पहले यह स्कटूर खरीदा था. लेकिन वह स्कूटर की परफॉर्मेंस और रेंज दोनों से परेशान हो चुका था. यानी कंपनी के दावे के मुताबिक, न तो स्कूटर परफॉर्म कर रहा था न ही वह सही रेंज दे रहा था. पिछले एक महीने से देश भर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल, तमिलनाडु में एक शख्स ने OLA S1 प्रो स्कूटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.घटना तमिलनाडु के अंबुर बाईपास रोड के पास की है.

    स्कूटर में आग लगाने वाले व्यक्ति का नाम डॉ. पृथ्वीराज है. कंपनी ने फरवरी में उन्हें ये स्कूटर डिलीवर किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शुरू से ही इस स्कूटर को चलाने में कई परेशानियां आ रही थीं. उन्हों कई बार ओला सपोर्ट से इसकी शिकायत भी की. पृथ्वीराज का कहना है कि 44 किलोमीटर चलने के बाद उनके स्कूटर ने काम करना बंद कर दिया था. इससे नाराज होकर उन्होंने स्कूटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

    स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ola Electric ग्राहकों से अपने स्कूटर वापस मंगा रही है. कंपनी ने इसके लिए 1,441 यूनिट्स को रिकॉल किया है. हालांकि, यह इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए पहला रिकॉल नहीं है. इससे पहले दो बड़ी इलेक्ट्रि टू-व्हीकल कंपनियां भी यह फैसला ले चुकी हैं.

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने का ऐलान भी किया है, जो ना सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाएगी बल्कि इन हादसों को रोकने के लिए जरूरी सुझाव भी देगी. उन्होंने इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कंपनीज पर भारी जुर्माना लगाने की बात कही है.

  • शाही इमामों की तरह ही मंदिर के पुजारियों को मिले वेतन : कांग्रेस विधायक ने लिखा था सीएम खट्टर को पत्र

    देश में साम्प्रदायिक उन्मूलन अव्यवस्थित होता नजर आ रहा। पहले राम नवमी और हनुमान जनमोत्स्व के अवसर पर देश में हिंसा होती है और अब लाउडस्पीकर, अजान और हनुमान चालीसा के मुद्दे पर विवाद सियासत की आग पकड़ता दिखाई दे रहा हैं। 

    इसी कड़ी में बात करते हुए हरियाणा के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बीजेपी सरकार पर आपदा को अवसर में बदलने का आरोप लगाया था। 

    हरियाणा कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर मंदिरों के पुजारियों, मस्जिदों के इमामों, गुरुद्वारे के ग्रंथियों और चर्च के पादरियों के भी वक्फ बोर्ड की मस्जिदों के शाही इमामों की तरह एक सैलरी देने की बात की। 

    आगे उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अपने पत्र में कोरोना काल के दौरान मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों से बिजली बिल कमर्शियल नहीं बल्कि डोमेस्टिक दर पर लेने की बात भी की थी। आगे नीरज शर्मा ने बताया कि आज तक मुख्यमंत्री से जवाब नहीं मिला है।

    विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि उन्हें ‘बेस्ट विधायक’ का अवार्ड मिला था और उसमें मिले 1 लाख रूपए के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर छोटा मंदिर हरियाणा में भी बनाने की जगह और विधानसभा में राम कथा कहने की मांग रखी थी कि लोग भगवान राम का नाम इज्जत से लें। 

    इसके बाद उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि देश के एक बड़े नेता ने कहा था कि आपदा को अवसर बनाओ पर आपदा अवसर गिद्ध, चोर-लुटेरों के लिए होती है, आम जनता के लिए नहीं।

  • जानिए LIC IPO का लेटेस्ट अपडेट

    लगभग एक सप्ताह की बोली के बाद, भारतीय जीवन बीमा निगम की $2.7 बिलियन की सार्वजनिक पेशकश की सदस्यता अवधि सोमवार को समाप्त होने वाली है।  कुछ लोगों ने भारत के “अरामको पल” के रूप में डब किया, सरकार ने यूक्रेन युद्ध के बीच आईपीओ के धन उगाहने में लगभग 60 प्रतिशत की कटौती की, जिसने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी थी।  

    4 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला IPO कभी, चीनी फर्म अलीबाबा के 2014 के रिकॉर्ड को पार कर गया।  पेशकश के अंतिम दिन आईपीओ को 1.79 गुना अभिदान मिला। 

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने आंकड़ों का हवाला देते हुए 16,20,78,067 शेयरों के मुकाबले 29,08,27,860 बोलियां प्राप्त कीं।

     गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) श्रेणी के लिए आरक्षित 2,96,48,427 शेयरों के लिए कुल 3,67,73,040 बोलियां प्राप्त हुईं।

     एक दिन पहले, उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों सहित गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों को पूरी तरह से सदस्यता लेने की सूचना मिली थी।