Category: business

  • रामोजी फिल्म सिटी को तेलंगाना पर्यटन पुरस्कार के लिए चुना

    हैदराबाद : पर्यटकों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए रामोजी फिल्म सिटी को तेलंगाना पर्यटन पुरस्कार के लिए चुना गया है. ये पुरस्कार 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदान किया जाएगा. विभाग ने पर्यटन के विकास के लिए काम कर रहे भागीदारों के लिए वर्ष 2021 के लिए कुल 16 श्रेणियों में 19 पुरस्कारों की घोषणा की है.

     

    ये पुरस्कार 27 सितंबर को शाम 4 बजे हैदराबाद के बेगमपेट स्थित प्लाजा होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे. विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों में रामोजी फिल्म सिटी को पर्यटकों के लिए बेहतर सिविल सेवा प्रबंधन की श्रेणी में चुना गया है. 

    इसके अलावा फाइव स्टार होटल डीलक्स श्रेणी में वेस्टिन होटल को वहीं बंजारा हिल्स स्थित होटल पार्क हयात को फाइव स्टार होटल कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है. वहीं, हैदराबाद शहर के बाहर गोलकोंडा रिज़ॉर्ट को पांच सितारा होटल श्रेणी में पुरस्कार मिला है. इसके अतिरिक्त चार सितारा होटल श्रेणी (हैदराबाद में) में बंजारा हिल्स स्थित दासपल्ला होटल और हैदराबाद के बाहर मृगवनी रिज़ॉर्ट ने पुरस्कार जीता है. 

    इसी प्रकार इसी प्रकार थ्री स्टार होटल की श्रेणी में लकड़ी का पुल स्थित वेस्ट वेस्टर्न अशोका होटल को पुरस्कार के लिए चुना गया है. जबकि नोवाटेल और हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) को सम्मेलन केंद्रों के रूप में चुना गया है. इसी प्रकार बेस्ट ग्रीन होटल कैटेगरी में तारामती बारादरी ने पहला, रामप्पा के हरिता होटल ने दूसरा और अलीसागर के हरिता लेक व्यू रिजॉर्ट ने तीसरा पुरस्कार जीता है

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम, आनंद भवन में मौजूद वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को अंग वस्त्र व फल किया गया वितरित

                   सुलतानपुर 01 अक्टूबर/अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर अमहट गोराबारिक में वृद्धाश्रम आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शशि कुमार ने कहा कि वृद्ध हमारे देवता है , देवता की तरह ही अपने घर के वृद्धों का हम सभी को सम्मान करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी इससे सबक ले। इस दौरान वृद्धों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 
                  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शशि कुमार ने अपने सम्बेाधन में कहा कि वृद्धाश्रम में मौजूद किसी भी वृद्धजन को कानूनी सहायता लेनी हो, तो उनके लिए प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। अन्य किसी असुविधा के लिए पैरा लीगल वालंटियर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। 
                कार्यक्रम में अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह ने वृद्धों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को सरकार द्वारा पेंशन इत्यादि जो भी योजनाएं मुहैया कराने के लिए कहा गया है। उसे पूरा किया जा रहा है अन्य जो समस्याएं हैं, उनको भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह के प्रतिनिधि रूपेश सिंह ने कहा कि वृद्धों की सेवा करना बच्चों का परम कर्तव्य है। हम सभी एक समय में वृद्ध होंगे और यह दिन हम सबको देखना पड़ सकता है, ऐसे में सभी बच्चों को चाहिए कि वह अपने माता पिता को वृद्धाश्रम के बजाय अपने पास रखने में अपनी इज्जत समझें। वृद्ध भगवान का स्वरूप हैं।
                  इस अवसर पर मौजूद वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को फल, अंगवस्त्र वितरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नामित अधिवक्ता अमित कुमार पांडे, पैरा लीगल वालंटियर सतीश कुमार पांडे व वृद्धाश्रम संचालक मौजूद रहे।

  • केयूके एनजीओ चंडीगढ़ शाखा की नई मेंबर मैडम सुनीता ने शिरकत की और बच्चों को कॉपियां बांटी

    चंडीगढ़

    25 सितम्बर को के.यू.के. चंडीगढ़ शाखा की तरफ से हर रविवार की तरह रेगुलर क्लास लगाई गई और एनजीओ की नई सदस्य मैडम सुनीता जी ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को फ्री कॉपियां बांटी और उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया और बच्चों को अपने माता पिता का कहना मानने के लिए भी प्रेरित किया और बच्चों को अच्छी अच्छी बातें भी सिखाई और उनकी 9 साल की बेटी मनीता भी उनके साथ आई थी। उसने बच्चों को पढ़ाया। सुनीता जी ने एनजीओ के प्रेसिडेंट जितेंद्र कुमार जी का धन्यवाद किया कि प्रेसिडेंट जितेंद्र कुमार जी ने उनको एनजीओ में शामिल किया और यह सेवा करने का मौका दिया। प्रेसिडेंट जितेंद्र कुमार जी ने मैडम सुनीता जी का क्लास में वेलकम किया और क्लास में आने के लिए धन्यवाद भी किया।

     

  • 28 सितम्बर किसान महापंचायत राजिम होगा ऐतिहासिक :- अधिवक्ता शत्रुहन साहू

    डिलेश्वर प्रसाद साहू

    धमतरी

    न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून एवं तीनों कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर विगत 10 माह से दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन इस सदी का विश्व का सबसे लंबा और ऐतिहासिक  आंदोलन है जो पूरे देश के किसानों के साथ ही सभी वर्गों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। खेती बचाओ आंदोलन समिति धमतरी के संस्थापक  एवं जाने माने किसान नेता अधिवक्ता शत्रुहन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से संबद्ध खेती बचाओ आंदोलन समिति धमतरी छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में देश के हृदय स्थल छत्तीसगढ़ के राजिम में 28 तारीख को होने वाली किसानों की ऐतिहासिक ”महापंचायत” में राकेश टिकैत समेत कई दिग्गज किसान नेता  शिरकत करने वाले हैं। यूं तो छत्तीसगढ के धमतरी में पिछले एक साल से खेती बचाओ आंदोलन समिति धमतरी के बैनर तले तीनों कृषि कानूनों” के विरोध एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून की मांग सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनवरत आंदोलन जारी है

    जिसमें 14 दिसम्बर 2020 को  धमतरी व 22 दिसम्बर 2020 को कुरूद के स्थानीय विधायक, 27 दिसम्बर 2020 को महासमुंद लोकसभा के सांसद , 12 जनवरी को  पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. एवं 23 जनवरी को राजधानी रायपुर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर राज्यपाल का घेराव है संगठन के गतिविधियों से प्रभावित होकर 3 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन साहू को रायपुर बुलाकर उन्हें छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल में शामिल किया इस प्रकार छत्तीसगढ़ में होने जा रही पहली किसान महापंचायत के आयोजन के निर्णायक सूत्र भी धमतरी से ही जुड़े हुए हैं। बहरहाल छत्तीसगढ़ के राजिम में 28 सितम्बर को होने वाली इस किसान महापंचायत पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजरें टिकी हुई है। ‌

    इस सिलसिले में श्री साहू ने कहा कि पहले किसान महापंचायत 28 मई को धमतरी में करने की तैयारी थी, किंतु कोरोना महामारी से पूरे प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन हो जाने के कारण उसे निरस्त करना पड़ा जो अब 28 सितम्बर को छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के किसान नेताओं के संयुक्त विचार पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में रखा गया है जिसे सफल बनाने विभिन्न किसान नेता टिकेश्वर साहू ,जनकलाल ठाकुर , तेजराम विद्रोही , ठाकुर रामगुलाम , वेंगेन्द्र सोनबेर (साहू) , मदनलाल साहू , रघुनाथ , जागेश्वर (जुगनू) चन्द्राकर , पारसनाथ साहू , रुपन चन्द्राकर , उमाप्रकाश ओझा , गौतम बन्ध्योपाध्याय , भोजलाल नेताम , हेमंत टण्डन , गोविन्द चन्द्राकर , विश्वजीत हारोड़े , ज्ञानी बलजिंदर सिंह ,रिकू रंधावा , नरोत्तम शर्मा ,शरद रणसिंह, विवेक कुमार, राजू शर्मा गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं।

    धमतरी जिला से भी 100 पिकअप एवं अन्य वाहनों से लगभग 5000 पांच हजार से भी अधिक किसान इस महापंचायत में शामिल होने जा रहे हैं अब  किसान महापंचायत चाहे सफल हो या असफल किंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश की किसान राजनीति में धमतरी के किसानों तथा खेती बचाओ आंदोलन समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका से कोई भी इनकार नहीं कर सकता।

  • 4 ODRAF नाव त्रासदी: एक टेलीविजन पत्रकार की ड्यूटी पर मौत और एक ICU

    भुवनेश्वर

    बिस्वरंजन मिश्रा

    वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार और ओडिशा टेलीविजन लिमिटेड (ओटीवी) के मुख्य रिपोर्टर अरिंदम दास की शुक्रवार को कटक के मुंडाली बैराज में ड्यूटी के दौरान डूबने से एक ऑपरेशन शुरू करने के दौरान मौत हो गई। कटक जिले में मुंडाली बैराज के पास महानदी नदी में फंसे एक हाथी को बचाने के लिए। “नाव पलटने की घटना में डूबने वाले पांच लोगों को यहां लाया गया था। इनमें से एक को मृत लाया गया। हमने उसे पुनर्जीवित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। हमें बताया जाता है कि उनका नाम अरिंदम दास है, ”महाराणा ने कहा। ‘ऑपरेशन गाजा’ हाथी बचाव अधिनियम जो एक आपदा में समाप्त हुआ। जबकि ओटीवी के मुख्य रिपोर्टर अरिंदम दास की नाव दुर्घटना में मृत्यु हो गई, कैमरामैन और 3 ओडीआरएएफ कर्मी गंभीर हैं। ओडीआरएएफ का एक सदस्य लापता है। उन्होंने कहा कि कैमरापर्सन प्रवत और अन्य ओडीआरएएफ कर्मियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो की हालत स्थिर है।

    दास की मौत की खबर आने के बाद ओडिशा में पत्रकार जगत में मातम छाया है। दास के साथ आए कैमरापर्सन प्रभात सिन्हा का इलाज एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। कटक। उसे क्रिटिकल बताया जा रहा है। दास और सिन्हा दोनों छह सदस्यीय ODRAF टीम के साथ एक नाव पर सवार हुए। नदी के तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। दुर्घटना के बाद, दास और सिन्हा ओडीआरएएफ अधिकारियों के साथ तेज धारा की चपेट में आ गए। तुरंत, एक बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी टीवी क्रू और ओडीआरएएफ कर्मियों को बैंकों में लाया गया। तीन ओडीआरएएफ कर्मियों के साथ दोनों ओटीवी प्रतिनिधियों को कटक के एससीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दास को पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। “कुल पांच व्यक्ति – दो ओटीवी पत्रकार और तीन ओडीआरएएफ कर्मी यहां लाए गए थे। एक अरिंदम को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य ओटीवी कर्मचारी प्रभात की हालत गंभीर है। तीन ODRAF कर्मियों में से, उनमें से एक की हालत गंभीर है, ”एससीबी के आपातकालीन अधिकारी डॉ भुबनानंद महारानी का टस्कर आज सुबह महानदी को पार करने की कोशिश करते समय बैराज के पास फंस गया। नदी में तेज बहाव के कारण जंगली जानवर हिल-डुल नहीं पा रहा था। इसके बाद ओडीआरएएफ की टीम ने हाथी को बचाने के लिए अपनी टीम के साथ ऑपरेशन शुरू किया।

  • झारखंड – ब्लड मैन के नाम से प्रचलित हरबंस सिंह सलूजा को हनुमानगढ़, राजस्थान में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया

    शेखर की रिपोर्ट

    ह्यूमन सोशल फाउंडेशन हनुमानगढ़ , राजस्थान द्वारा जंक्शन दुर्गा मंदिर धर्मशाला में राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 3 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में देश के लगभग सभी राज्यों से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।सलूजा को रक्तदान के क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर अब तक सैकड़ों रक्तदान शिविर एवं सिर्फ कोरोना काल में 20 रक्तदान शिविर लगाने हेतु यह सम्मान दिया गया एवं उनके द्वारा बहुत से दूसरे राज्य के रक्त वीरों को भी सम्मानित करवाया गया।

    मालूम हो कि ब्लड मैन सलूजा पिछले 13 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में अपनी सेवा देकर झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना और बोकारो शहर का नाम रोशन कर रहे हैं, इनके सेवा कार्यों को देखते हुए इन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।ह्यूमन सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष  सचिन सिंगला जी, गगन अरोड़ा, दिलजीत सिंघ, विजय जी, मेघराज गर्ग, जानी सिंगला एवं सुमित सुखेजा जी द्वारा सेमिनार आयोजित कर पूरे भारत के लगभग हर राज्य से रक्त वीरों को एक मंच पर एकत्रित कर  रक्त के क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर विचार चर्चा की गई। सलूजा ने इस सफल सेमिनार के आयोजन के लिए सचिन सिंगला एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। सलूजा ने मिले राष्ट्रीय सम्मान का सारा श्रेय बोकारो के सभी रक्त दाताओं को दिया एवं इसे बीबीडीए के सभी सदस्यों का सम्मान बताया।

  • सरकारी स्कूल के छात्रों पर भी फीस का बोझ, शाला विकास समिति और खेल तक के नाम पर 2 लाख से अधिक अवैध वसूली

    हसौद

    निजी स्कूलों में फीस वसूली से प्रेरणा लेकर सरकारी स्कूलों ने भी छात्रों पर फीस के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इनके द्वारा छात्रों पर आर्थिक बोझ डालने के कई रास्ते निकाल लिए हैं।शाला विकास समिति के नाम पर या खेलकूद, स्काउट, साइंस, रेडक्रास फंड, परीक्षा और नामांकन वगैरह के लिए 900-950 रुपए लिया जा रहा है। 

    सरकारी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है,जिसमें शासन के निर्देशानुसार  प्रवेश लेना है लेकिन जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद में प्रवेश के नाम पर प्राचार्य, शिक्षकों द्वारा अवैध रूप से फीस कि वसूली कि जा रही है,अभी तक लगभग 2 लाख रुपये से अधिक का वसूली प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल द्वारा किया जा चुका है।। 

    जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश हैं कि अभी 9 वीं,11 वीं का  निःशुल्क प्रवेश लेना है व 10वीं-12वीं का 380-415 रुपये ही फीस लेना है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक के प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल के द्वारा नवमीं से बारहवीं तक यानी आमतौर से हायर सेकंडरी के छात्रों पर ही आर्थिक बोझ डाला गया है, प्राचार्य द्वारा ऊंची कक्षाओं के छात्रों से अलग-अलग तरह के शुल्क लिए जा रहे हैं, अगर बच्चे फीस नहीं देते हैं तो नाम काटने की धमकी दी जाती हैं।

    इस संबंध में कुछ छात्रों के अभिभावकों ने चर्चा में बताया कि एडमिशन के बाद अब यह फीस ली गई है। इसमें परीक्षा व नामांकन शुल्क के अलावा शाला विकास समिति, गरीब छात्र, साइंस, स्काउंट, रेडक्रास समेत अन्य शुल्क शामिल हैं। स्कूल का प्रबंधन उनसे साफ कह रहा है कि फीस देनी होगी अन्यथा आगे की पढ़ाई नहीं हो पाएगी, कोरोना काल में काम धंधे बंद है खाने के लाले है और फीस कि जबरन वसुली जले में नमक छिड़कना है लेकिन बच्चों के भविष्य कि चींता के कारण मजबूरी में पैसा देना पड़ रहा है।गौरतलब है कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों में अधिकांश छात्र निम्न वर्ग से आते हैं। कोरोना के दौर में जहां कई परिजन आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों से उन पर पड़नेवाला फीस का दबाव भारी पड़ रहा हैं।

    प्राचार्य व जनभागीदारी अध्यक्ष मामले को दबाने में जुटे

    वहीं पूरे मामले में जब हमने प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल से बात कि तो शाला विकास समिति के साथ बैठक कर शिक्षकों कि कमी को दूर करने के लिए शासन से निर्धारित फीस 380-415रुपये से अधिक 900 व 950 रूपये फीस वसूलने कि बात कहीं,उनके द्वारा यह राशि अधिकारी को बताया बिना ही वसूली किया गया है। 

    वहीं जब मामले का उजागर हुआ तो प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल व जनभागीदारी अध्यक्ष मनबोध साहू पूरे मामले को दबाने में जुट गये हैं,आज ही तुरंत उनके द्वारा कागजी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आनन-फानन में अधिकारीयों के बिना जानकारी में ही विकेसी निकालकर मामले को दबाने कि कोशिश कर रहे हैं। 

    अब देखना होगा कि आगे पूरे मामले में अधिकारियों द्वारा किस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी या मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।विघालय में अधिक फीस वसूली कि जानकारी आपके माध्यम से मिली हैं,प्राचार्य से मैं जानकारी लेती हूं

  • श्रीनगर मना रहा देश की आजादी का अमृत महोत्सव

    श्रीनगर: देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी सिलसिले में आज जम्मू कश्मीर की डल झील पर आज वायुवीरों का शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस जश्न में वायुवीरों ने हवा में अपनी जांबाजी से लोगों का दिल जीता. डल झील के ऊपर से वायुसेना के जवानों ने अपने हवाई करतब दिखाए. मकसद है जम्मू कश्मीर के युवाओं में वायुसेना के प्रति रूझान बढ़ाना. इस एयरो शो में भारतीय वायुसेना के फाइटर एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया. इसके अलावा वायुसेना की एयरोबैटिक ‘सूर्यकिरण’ और ‘आकाश-गंगा’ टीम भी श्रीनगर के लोगों का अपने करतब से दिल जीतने की कोशिश की. आजादी के अमृत महोत्सव में भारतीय वायु‌सेना श्रीनगर प्रशासन के साथ मिलकर कश्मीर के सुप्रसिद्ध झील के ऊपर एक बड़ा एयरो शो सफलतापूर्वक किया. 

    वहीं, सेना के अधिकारियों ने बताया कि इसमें करीब 3 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे और कॉलेज स्टूडेंट्स शामिल हुए. बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि श्रीनगर में एयर शो आयोजित हो रहा है. इससे पहले भी एयर शो हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक इससे पहले, 10 जुलाई 2003 को जेट उसी स्थान पर एक एयर शो का हिस्सा रहे हैं. 

    श्रीनगर में तैनात वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत यह एयर शो आयोजित किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना में कश्मीरी युवाओं की न्यूनतम भागीदारी है. वे इस जॉब प्रोफाइल को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं हैं. हमें उम्मीद है कि यह शो युवाओं में रोमांच को बढ़ावा देगा. 

    श्रीनगर में एयर शो के बारे में उन्होंने बताया कि सूर्य किरण एयरोबेटिक्स टीम का एयर डिस्प्ले, पैरामोटर और पॉवर हैंड ग्लाइडर डिस्प्ले, मिग 21 बाइसन शामिल हुए. इसके अलावा एयर शो में आकाशगंगा स्काई डाइविंग डिस्प्ले और फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इस बीच, कश्मीर के संभागीय आयुक्त पीके पोल ने दावा किया कि यह आयोजन विमानन क्षेत्र में करियर के अवसरों को उजागर करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. 

    सेना के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में एयर शो के लिए एक दिन पहले 25 सितंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई. उन्होंने बताया कि जिस तरह बैंगलोर एयर शो का उद्देश्य विमानन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करना है, हमारे एयर शो का उद्देश्य इस क्षेत्र में करियर के अवसरों को उजागर करना है. जनजातीय मामलों का विभाग भी आयोजन के दौरान 30 से 40 युवाओं को शॉर्टलिस्ट करेगा और फिर उन्हें मुफ्त पायलट प्रशिक्षण प्रदान करेगा. पोल ने कहा कि उड्डयन क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों की काउंसलिंग के लिए वहां स्टॉल भी लगाए जाएंगे.

  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का होगा जयपुर मे आगमन

    जयपुर | प्रदेश में चल रहे सियासी बवाल के बीच पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयपुर आगमन होगा। चन्नी 5 अक्टूबर को एक दिवसीय जयपुर दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार चन्नी राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और पंजाब के पर्यवेक्षक हरीश चौधरी के साथ चंडीगढ़ से जयपुर पहुंचेंगे । इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने से के लिए सीएमआऱ पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब का सीएम बनने के बाद पहली बार जयपुर आ रहे चन्नी की मुलाकात के कई मायनों निकाले जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश में चल रहे सियासी बवाल से उनका कोई सरोकार जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। 

    चन्नी की राजनैतिक कद बढ़ाने की कवायद 

    मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का राजस्थान दौरा भी उनके कद को पार्टी में बढ़ाने की कोशिश है। आलाकमान चाहता है कि उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच यह मैसेज पहुंचे कि चन्नी केवल डमी सीएम नहीं है। बल्कि चन्नी को लेकर आलाकमान गंभीर है। यह भी जानकारी मिली है कि पीएम मोदी से चन्नी की मुलाकात भी आलाकमान के निर्देश पर ही हुई थी। राजनीति के जानकारों की मानें, तो कांग्रेस चन्नी पार्टी के भीतर और बाहर अब चन्नी के प्रजेंस को बढ़ाना चाहती है, ताकि उनका कद बढ़ें और उन्हें लेकर आगे कोई विवाद पैदा ना हो। 

    राजस्थान और पंजाब के कई आपसी सरोकार 

    उल्लेखनीय है कि जहां इस मुलाकात के दौरान सियासी गणित के नए समीकरण तैयार किए जाएंगे। वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब और राजस्थान के आपसी सरोकार से जुड़े कई विषय है, जिन पर दोनों मुख्यमंत्रियों की चर्चा हो सकती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण राजस्थान -पंजाब का जल बंटवारे है, जिसे लेकर नई योजनाएं दोनों मुख्यमंत्रियों की ओर से तलाशी जा सकती है।

    क्या रहेगा शैड्यूल
    मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को जयपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले चन्नी की मुलाकात सीएम गहलोत से होगी। इसके बाद उनके सम्मान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सीएम हाउस में 5 अक्टूबर को लंच का कार्यक्रम रखा है, जिसमें सरकार के सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों को आमंत्रित है। यहां प्रदेश के नेताओं से चन्नी की मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि चन्नी सीएम गहलोत को किसी निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रित करने के लिए आ रहे हैं। हालांकि इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में इस मुलाकात के कई मायनें निकाले जा रहे हैं।

  • झारखंड के जेएमएम विधायक हफीजुल हसन ने एक सभा जिस में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ही दे दी श्रद्धांजलि

    शेखर की रिपोर्ट

    जैसा कि आपको बताते जाए कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पिछले 1 सप्ताह से बीमार चल रहे हैं उनका इलाज चल रहा है वही एक सभा में मंत्री हफीजुल हसन का अजीबोगरीब बयान सुर्ख़ियों मैं बना है आपको बताते जाएगी जीते जी जेएमएम के विधायक हमीदुल हसन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे डाली। झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है मंत्री जी का बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है जिसे यह देखकर भाजपा नए मंत्री को कहा बड़बोला बीजेपी ने भी हंसी हूं हफीजुल हसन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि तथ्यों की जानकारी लिए बगैर कुछ नहीं बोलना चाहिए बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि अब सत्ता का नशा चढ़कर बोलता है तो इस तरह का बड़बोला पन सामने आता है बीजेपी प्रवक्ता ने हाफिज हसन को परिवर्तित होने की नसीहत दे डाली