Category: business

  • उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आदि ने तेनुघाट कोषागार का निरीक्षण किया

    बोकारो : संगीता की रिपोर्ट

    झारखंड

    उपायुक्त  कुलदीप चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी चास  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो  आनंत कुमार आदि ने तेनुघाट कोषागार का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कोषागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने को कहा। उल्लेखनीय हो कि आगामी 19 सितंबर, 2021 को झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका तेनुघाट कोषागार में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के लिए रखा जाना है। उपायुक्त ने पेटरवार बीडीओ एवं सीओ को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। तेनुघाट डैम में केज फिसिंंग,पर्यटन क्षेत्र में विकास पर भी की चर्चा उपायुक्त  कुलदीप चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने तेनुघाट डैम में केज फिसिंंग, पर्यटन क्षेत्र में विकास की संभावना एवं योजना को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने बीडीओ/सीओ प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। उपायुक्त ने कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की।निरीक्षण के दौरान उप कोषागार पदाधिकारी  संगीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

  • Modi सरकार की इस बेहतरीन योजना में 1 रुपये लगाएं और पाएं 15 लाख, फटाफट करें अप्लाई

    नई दिल्ली: अगर आप भी कम पैसे में शानदार और सुरक्षित मुनाफा चाहते हैं तो केंद्र सरकार आपके लिए एक बेहतरीन योजना लेकर आया है. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) यानी SSY. इस योजना में निवेश कर आप अपनी बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ ही इनकम टैक्स में भी बचत कर पाएंगे. इस स्कीम के तहत आप रोजाना महज 1 रुपये की बचत करके भी मुनाफा ले सकते हैं. तो आइये जानते हैं इसके बारे में.

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) केंद्र सरकार की एक छोटी सी बचत योजना है जिसे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ स्कीम के तहत लॉन्च किया गया है. छोटी बचत स्कीम की लिस्ट में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर देने वाली योजना है. इसमें महज 250 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है. इसका मतलब कि अगर आप रोजाना 1 रुपये भी बचाते हैं तो भी आप इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं. किसी एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये जरूर जमा करिए. ध्यान दें कि किसी एक वित्त वर्ष में SSY खाते में एक बार या कई बार में 1.5 लाख रुपये से अधिक जमा नहीं कराया जा सकता.

    7.6 फीसदी की दर से ब्याज
    इस योजना के तहत आपको 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था. इसमें इनकम टैक्स छूट के साथ है. पहले इसमें 9.2 फीसदी तक ब्याज भी मिला है. इतना ही नहीं, 8 साल की उम्र के बाद बेटी की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50 फीसदी तक पैसे निकले जा सकते है. अभी SSY में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था जो इनकम टैक्स छूट के साथ है. ऐसे में अगर आप भी अपनी लाडली के भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो आज ही इस योजना का लाभ उठाइये.

    कैसे खुलवाएं खाता?
    सुकन्या समृद्धि योजना के तहत किसी भी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खाता खोला जा सकता है. इसमें बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये जमा के साथ खोला जा सकता अकाउंट खोला जा सकता है. चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा हो सकते हैं. गौरतलब है कि सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद गर्ल चाइल्ड के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद जब तक उसकी शादी न हो तब तक चलाया जा सकता है.

  • भूपेन्द्र पटेल ने ली गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    अहमदाबाद 

    संगी-साथी उन्हें प्यार से ‘दादा’ बुलाते हैं। घटलोदिया और मेमनगर के निवासियों के बीच भी वो इसी उपनाम से मशहूर हैं। अब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूं ही अपने गृह प्रदेश की कमान भूपेंद्र पटेल के हाथों नहीं सौंप दी है, बल्कि सात साल के उनके कामकाज ने मोदी का मन मोह लिया है। 

    तब भूपेंद्र पटेल के मुरीद हो गए थे मोदी 

    वर्ष 2010 से 2017 तक के पहले पांच वर्षों में अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति और फिर बाद के दो वर्षों तक अहमदाबाद अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) के अध्यक्ष के तौर पर पटेल ने नौकरशाहों और नेताओं के बीच की खींचतान खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई। अधिकारियों और चुनकर आए जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल ने शानदार परिणाम दिए और अहमदाबाद में निगम ने कई विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया। 

    पीएम मोदी ने दी बधाई 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल के शपथ ग्रहण लेने पर बधाई देते हुए भी पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं उन्हें (भूपेंद्र पटेल को) वर्षों से जानता हूं और उनके शानदार कार्यों को देखा है- वो चाहे बीजेपी संगठन में हो या फिर नगर निगम और सामुदायिक सेवा में। वो निश्चित तौर पर गुजरात के विकास का पथ और प्रशस्त करेंगे।’

     

     

     

    अहमदाबाद में किया शानदार काम 

    वर्ष 2010 में थलतेज से पार्षद चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल को अहमदाबाद नगर निगम (AMC) की स्टैंडिंग कमिटी का चेयरमैन बना दिया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के ‘गुजरात मॉडल’ का चेहरा अहदाबाद को ही बनाया था। अहमदाबाद को तब जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण अभियान (JNNURM) के तहत 2,700 करोड़ रुपये, बस रैपिड ट्रांजिट प्रॉजेक्ट (BRTS) के लिए 1,100 करोड़ रुपये के अलावा साबरमती रिवरफ्रंट के लिए दो चरणों में दी गई 1,200 करोड़ रुपये की रकम दी गई थी। इन योजनाओं के सही तरीके से जमीन पर उतारने में भूपेंद्र पटेल की बड़ी भूमिका रही। इतना ही नहीं, वर्ष 2011 में अहमदाबाद यूनेस्को (UNESCO) की संभावित विश्व धरोहर शहरों की सूची में भी शामिल हो गया। 

    पूर्व निगम आयुक्त और लोकपाल सदस्य आईपी गौतम कहते हैं, ‘मेरी नजर में वो एएमसी के जनप्रतिनिधियों और नौकरशाहों के बीच शानदार मध्यस्थ रहे हैं। वो बिल्कुल व्यावहारिक धरातल पर लोगों से डील करते थे। उनका बजट और नीति निर्माण के प्रति भी बड़ा व्यावहारिक नजरिया होता था। उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।’ 

    गजब के मध्यस्थ हैं पटेल 

    उनकी इन्हीं खासियतों के कारण बीजेपी ने उन्हें लगातार चार बार एएमसी चेयरमैन का पद दिया जो एएमसी के इतिहास में पहली बार था। उन्होंने अपनी मध्यस्थता कौशल की छाप कई मौकों पर छोड़ी। जब एएमसी में नया वेस्ट जोन जुड़ा तो प्रह्लादनगर, बोदकदेव, थलतेज, गोटा, घाटलोदिया, सरखेज, सोला और जोधपुर के इलाकों में नई-नई सड़कें और नालियां बनाने की राह में जबर्दस्त रोड़े आ रहे थे, तब पटेल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। 

    पटेल ने वर्ष 2012 में बिल्डिंग रेग्युलाइजिंग स्कीम को बढ़ावा देने के लिए शुल्क कटौती का आइडिया दिया तब तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सराहना की थी। एएमसी पार्षद और जलापूर्ति समिति के चेयरमैन जतिन पटेल कहते हैं, ‘उन्होंने (भूपेंद्र पटेल ने) ही कई सोसाइटीज को सड़कें बनवाने और स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग के लिए पीपीपी स्कीम के दायरे में लाया था।’ 

    गुजरात में बीजेपी के तीसरे भूपेंद्र

    पटेल ने वर्ष 2015 से 2017 तक एयूडीए चेयरमैन के तौर पर भी कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स को गति देने में काफी प्रमुख भूमिका निभाई थी। इनमें सानंद और बोपल में फ्लाइओवर्स और सड़कों के साथ-साथ कई अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स शामिल हैं जिन्होंने 2017 के चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

    बहरहाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में तीसरे भूपेंद्र बीजेपी की प्रमुख हस्तियों में शुमार हो गए हैं। दरअसल, भूपेंद्र यादव गुजरात बीजेपी के प्रभारी हैं जबकि भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा गुजरात बीजेपी के सीनियर लीडर हैं और अब भूपेंद्र पटेल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में युवक युवती की मौत

    छत्तीसगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट 

    रायगढ़

    रायगढ़ को ओडिसा से जोड़ने वाली एनएच 49 रेंगालपाली रोड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कार्पियो की ठोकर से बाईक सवार युवक-युवती की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि रेंगालपाली के पास हुआ यह हादसा इतना जबर्दस्त था कि स्कार्पियो वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि स्कार्पियो से टकराने वाले बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल युवती को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया

    दुर्घटना के बाद स्कार्पियों चालक मौके से भागा जिसे ग्रामीण युवकों ने नेतनागर के पास धर दबोचा है। पूरे घटना की जानकारी जुट मिल कर ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई है। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव कई घंटे तक उठाने नही दिया है।

    इस दौरान मौके पर आसपास गांव के दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति रही और चक्का जाम की स्थिति निर्मित होते देखी गई। वहीं घायल युवती को पुलिस ने 108 वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। दोनों मृतक ग्राम नेतनागर के रहने वाले है। वही दुर्घटना कारित वाहन बृजराजनगर की बताई जा रही है l

  • कलेक्टर एवं एसपी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

    दस्तयाब बच्ची से की मुलाकात, जाना उसका हाल-चाल, बेटियो की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी- कलेक्टर, शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज सोहागपुर गढ़ी स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दस्तयाब बच्ची से मुलाकात कर उसका हालचाल पूछा  तथा उसकी पढ़ाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए और सघन प्रयास किए जाएं। बच्चियों पर अपराध करने वालों को अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    ज्ञातव्य हो कि सीधी थाना क्षेत्र जयसिंह नगर में बच्ची के दादा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बच्ची 10 दिन से लापता है। सीधी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ ने पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में लगातार छापेमारी कर ग्राम पौड़ी से उस बच्ची को दस्तयाब किया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बच्ची को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। आज वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्ची से मुलाकात कर उसके हालातों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़ा ध्रुव रावल और सोनल अंबानी को पत्र भेजकर उन्हें बधाई संदेश दिया

    शेखर की रिपोर्ट

    धनबाद

    शादी विवाह में अक्सर लोग बधाइयां तो देते हैं चाहे वह मंत्री हो चाहे वह विधायक मगर मगर क्या आपने कभी यह सुना होगा कि कोई दंपति को खुद भारत के प्रधानमंत्री ने पत्र भेजकर उन्हें बधाई संदेश दिया हो जी हां आप यह सुन के चौक गए ना हकीकत बात यह है कि झारखंड के धनबाद के किसी युवा दंपति के साथ शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि उनकी शादी के बाद खुद प्रधानमंत्री ने पत्र भेजकर उन्हें बधाई संदेश दिया है जी हां यूं तो कभी आपने हमेशा ही सुना होगा कि छोटे बच्चे की जीत पर उस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौड़कर चले आने का न्योता देने तो कभी छोटे बच्चे को गोद लेने की अलग अंदाज के लिए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से इस खान से इस विषय पर चर्चा में रहते हैं आपको बताते जाएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद की युवा गुजराती दंपति ध्रुव रावल और उनकी पत्नी सोनल अंबानी शादी का बधाई संदेश भेजा है

    पीएम मोदी ने बधाई संदेश में ध्रुव का पूरा परिवार समेत धनबाद की गुजराती समुदाय के लोगों में हर्ष का माहौल है ध्रुव के पिता शैलेश रावत ने पीएम के बधाई संदेश को इंटरनेट मीडिया पर भी शेयर किया है नव दंपति को बधाई देने वालों की होड़ लगी गई है धनबाद के साथ-साथ देश भर में नव दंपति को शादी की बधाई मिल रही है पीएम मोदी ने ध्रुव के पिता को संबोधित करते हुए गुजराती में शुभकामना संदेश लिखकर भेजा है नव दंपति को शुभकामनाओं के साथ उनके सुख में जीवन की भी कामना की है यह रावल परिवार के लिए देश के प्रधानमंत्री की ओर से एक बड़ा गिफ्ट है ऐसे तो इस परिवार से पीएम मोदी का नाता कोई नया नहीं है इससे पहले भी पीएम मोदी धनबाद की रहने वाली अपनी मुंह बोली बहन से राखी बंधवा चुकी है रक्षाबंधन के दिन 103 वर्षीय शरबती देवी ने पीएम मोदी को दिल्ली जाकर राखी बांधी थी उस दौरान उन्होंने 2019 का चुनाव जीतने का स्वाद भी दिया था उनका आशीर्वाद काम आ गया था और 2019 में भारी बहुमत के साथ मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने थे बैंक मोर की सरबती देवी से राखी बनवाने के दौरान पीएम मोदी 20 मिनट तक उनके साथ रहे थे इस दौरान धनबाद का हाल-चाल भी मिला था

  • माचिस की तीलियों से बनाई गई भगवान गणेश की मूर्ति कलाकार के सास्वत रंजन साहू

    :संतोष कुमार मिश्रा

    पुरी

    कलाकार के सास्वत रंजन साहू बचपन में, कलाकार के सास्वत भगवान गणेश की मूर्ति बनाना चाहते थे। कलाकार के सास्वत रंजन साहू, (+3 द्वितीय वर्ष) कुंभरापदा, पुरी, मैंने माचिस की तीलियों से भगवान गणेश की मूर्ति बनाई जिसमें 5621 माचिस की तीलियाँ हैं और जिनकी चौड़ाई 22 इंच और लंबाई 23 इंच है। इस मूर्ति को माचिस की तीली से बनाने में 8 दिन लगे। *भगवान गणेश को बनाने का कारण* बचपन में मैं भगवान गणेश की मूर्ति बनाना चाहता था, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। इस बार, मैंने एक अलग रूप भगवान गणेश (भगवान जगन्नाथ की तरह) की एक मूर्ति बनाई और घर पर पूजा कर रहा हूं।

  • जंगली सूअर का शिकार करने वाले तीन आरोपी चढ़े वन विभाग के हत्थे

    रेशम वर्मा रिपोर्ट 
     
    बलौदा बाजार-वन मंडलाधिकारी बलौदा बाजार के आदेशानुसार उप वन मंडलाधिकारी की निर्देशन वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा बाजार के नेतृत्व एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी रोहासी श्रीमती सरिता एक्का अहमदपुर वनरक्षक मनबोधन टंडन वनपाल रामाधार साहू वनरक्षक रजनीश वर्मा वनरक्षक तुलसी मनहरे वन चौकीदार बुधन साहू एवं सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा गत दिनों मुखबिर की सूचना पर जंगली सूअर का शिकार करने वाले ग्राम जोरा डबरी के तीनों आरोपी हेम सिंग पिता सोहन ध्रुव हेमंत ध्रुव पिता संतलाल ध्रुव एवं कार्तिक राम ध्रुव पिता गणेश ध्रुव को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(9),44 ,49 ख(5) एसडी व 51 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया।

  • भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शुरू हुई किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा

    भोपाल | एमपी (First Kidney Transplant In MP) के सरकारी अस्पतालों में अभी तक किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं थी। भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हमीदिया में यह सुविधा शुरू हो गई है। प्रदेश के हमीदिया सरकारी अस्पताल में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है।
     

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डोनर और मरीज दोनों स्वस्थ हैं। चार घंटे तक किडनी ट्रांसप्लांट का काम चला है। डोनर और रिसीवर को सुबह अस्पताल में ले जाया गया था। दोपहर ढाई बजे तक ऑपरेशन सफल तरीके से संपन्न हो गया। डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद दोनों को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम दोनों की निगरानी कर रही है। 

     

     

    वहीं, उस उपलब्धि पर मंत्री विश्वास सारंग ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एमपी के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार सफलता पूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट हो गया है। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नए ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूसरे मेडिकल कॉलेजों में भी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। 

    फ्री में हुआ ऑपरेशन 

    वहीं, मरीज को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ा है। आयुष्मान कार्ड होने की वजह से मरीज का इलाज पूरी तरह से फ्री में किया गया है। वहीं, सामान्य लोगों को इस ऑपरेशन के लिए ढाई लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, प्राइवेट अस्पताल में करीब चार से पांच लाख रुपये का खर्चा इसके लिए आता है। हमीदिया प्रबंधन ने कहा है कि कई और लोगों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

  • झारखण्ड के भविष्य को सरकार ने दिया पंख, भरेंगे अपने सपनों की उड़ान

    शेखर की रिपोर्ट

    रांची

    नई पीढ़ी नये नजरों से झारखण्ड को देखेगी अन्य वर्गों को भी विदेश में उच्च शिक्षा का मिलेगा अवसर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जनजाति के छह छात्रों के लिए अपना भविष्य गढ़ने का वाहक बनेगा। ये सभी इंग्लैंड और आयरलैंड की यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे। बुधवार को मंत्रालय में इन छात्रों और उनके माता-पिता के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री  चाम्पाई सोरेन ने इन स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा आज झारखण्ड के 6 आदिवासी बच्चे उच्च शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम जा रहें हैं। इन्हें यह मौका मिलना चाहिए था। सरकार का लक्ष्य 10 बच्चों के चयन का था, लेकिन अब आनेवाले दिनों में 10 से अधिक बच्चों का चयन कर उन्हें विदेश में उच्च शिक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। बजट का समायोज करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा हेतु 10 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में बचने वाली राशि का समायोजन अगले वित्तीय वर्ष में विभाग करें ताकि अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर विदेश में मिल सके। राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के उद्यमियों को उद्योग स्थापना में भी सहयोग दे रही है। झारखण्ड औधोगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 में इन वर्गों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार से भी इन वर्गों को टैक्स में राहत देने का आग्रह सरकार द्वारा किया गया है। आज हम भौतिकवादी युग में जी रहें हैं। आदिवासी वर्ग शैक्षिक रूप से पीछे रहें हैं। राज्य सरकार इस पर लगातार मंथन कर रही है कि कैसे वंचित, कमजोर, दलित, पिछड़ा वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य किया जाए। सरकार इन वर्गों के लिए सदैव खड़ी है।