Category: business

  • युवा कांग्रेस कुरुद कल करेगी विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन

    डिलेश्वर प्रसाद साहू

    धमतरी – कल गुरुवार को 11 बजे कांग्रेस भवन कुरूद में कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई है।जिसमें धमतरी जिला युकां प्रभारी आशीष द्विवेदी ,सहप्रभारी पवन तिवारी एवं आकाश दीक्षित जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार मरकाम बैठक में शामिल होंगे ।युवा कांग्रेस कुरूद विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ने सभी युकां ब्लाक अध्यक्ष गण तथा विधानसभा पदाधिकारी,कार्यकर्तागण सहित सभी साथियों को इस मासिक बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहने की अपील करते हुए बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती के लिए एवं पिछले कार्यों की समीक्षा कर आगामी रूप रेखा तैयार की जाएगी साथ ही सक्रिय युवा साथियों को संघटन में आगे लाया जाएगा। 

    बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी एवं भाजपा पार्टी के द्वारा  अमर्यादित थूक वाले बयान के विरोध में स्थानीय भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी एवं स्थानीय भाजपा विधायक के नाम पान और थूकदान प्रदान कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं मोदी सरकार के द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई ,रसोई गैस, CNG और प्राकृतिक गैसों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग करके चाय की केटली भी भेंटकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

  • बोकारो आगमन पर इस्पात सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी को सेल के सीईओ ने पुष्प देकर किया स्वागत

    शेखर की रिपोर्ट

    देश के इस्पात सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी 10 सितंबर को बोकारो में उनका सेल के सीईओ के द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया तो वही एडीएम बिल्डिंग में सीआईएसएफ के द्वारा परेड सलामी भी दिया गया पर्यटन स्थल के बाद वह एडीएम बिल्डिंग में सीईओ के साथ वार्तालाप हुई उसके बाद वह वहां से निकलकर प्लांट का भ्रमण करने के लिए निकल गए  आपको बताते जाए कि देश के सचिव 4 दिवसीय के दौरे पर बोकारो आए हुए है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि बोकारो स्टील प्लांट का भ्रमण करेंगे और वह बोकारो के विस्तृत के लिए भी सीओ से मिलकर चर्चा करेंगे इस चार दिवसीय दौरे में  बोकारो स्टील के विस्तारीकरण एवं आधुनिकरण बोकारो में स्टील क्लस्टर पश्चिम सिंहभूम में प्लेट प्लांट के अलावा भविष्य में टाटा स्टील की कार्य योजना पर चर्चा करना शामिल होगा इसके बाद 11 सितंबर को यहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे

    जमशेदपुर में टाटा स्टील का निरीक्षण करेंगे इसके बाद वह सेल की माइंस का निरीक्षण करने जाएंगे टाटा के बाद वराछी लौटेंगे रांची लौटने के क्रम में मुख्य सचिव उद्योग विभाग के सचिव के साथ मिलेंगे संभावना है कि वह मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे इस्पात सचिव राज्य सरकार के अधिकारियों से मिलकर सेल की लंबित योजनाओं का भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे  कॉल लॉग से कोयला के उत्पादन में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं राज्य सरकार ने इस्पात सचिव को राजकीय अतिथि घोषित किया है इस्पात सचिव के प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन ने अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं आपको बताते जाएगी पीके त्रिपाठी जम्मू-कश्मीर कैडर के आईपीएस है इस्पात सचिव जम्मू-कश्मीर कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी है वर्ष 2020 में इन्हें सचिव बनाया गया है मेकेनिकल इंजीनियरिंग को जम्मू कश्मीर जैसे राज्य के सामान्य प्रशासन के साथ तकनीकी अनुभव भी है ऐसे में उनका दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण होने वाला है

  • पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी, 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार शाम पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली

    भिवानी

    भिवानी में एक व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुसाइड किस वजह से किया गया इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा अब तक कोई सुसाइड नोट भी अब तक बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव खरक निवासी 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। खरक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    फैक्ट्री में काम करता था कर्मवीर

    भिवानी के गांव खरक निवासी मूर्ति ने बताया कि उसके दो भाई है। बड़ा भाई गाड़ी चलाता है। उससे छोटा 33 वर्षीय कर्मवीर है। कर्मवरी रोहतक स्थित फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसका पांच साल का लड़का बेटा है। मूर्ति ने बताया कि रविवार शाम को वह रोहतक फैक्ट्री से काम करके घर आया। उसने आते ही मां को खाना बनाने के लिए कहा। वह खाना बनाने लगी। इसी दौरान कर्मवीर अपने कमरे में गया और पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी मां को इस बात का पता चला तो उसने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। घटना की सूचना खरक पुलिस को दी गई। एएसआई गिरीराज ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    बहन के बयान पर की कार्रवाई

    भिवानी के खरक चौकी इंचार्ज गिरीराज ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक की बहन मूर्ति के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के पास से सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है।

  • गिलानी का अंतिम संस्कार रज़ामंदी के साथ हुआ था

    जम्मू और कश्मीर | जम्मू और कश्मीर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के जबरन अंतिम संस्कार किए जाने पर अब जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अपना बयान जारी किया है.

     

    पुलिस ने कई ट्वीट करके बताया है कि गिलानी का अंतिम संस्कार रज़ामंदी के साथ हुआ था.  

     

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, “सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद आईजी पुलिस कश्मीर विजय कुमार, एसपी और एएसपी के साथ उनके घर पर रात 11 बजे उनके बेटों से मिले. उन्होंने शोक व्यक्त किया और जनता के हित और क़ानून-व्यवस्था की स्थित को देखते हुए उनसे रात में ही शव दफ़नाने का निवेदन किया.”  

    “दोनों सहमत थे और उन्होंने रिश्तेदारों के आने के लिए दो घंटे का इंतज़ार करने को कहा. आईजी पुलिस कश्मीर ने व्यक्तिगत रूप से कुछ रिश्तेदारों से बात की और उनको सुरक्षित रास्ता दिलाने का भरोसा दिलाया. हालांकि, तक़रीबन 3 घंटे के बाद पाकिस्तान और शरारती तत्वों के दबाव में वे अलग तरह से व्यवहार करने लगे और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का सहारा लेने लगे जिसमें शव को पाकिस्तान के झंडे में लपेटना, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाना और पड़ोसियों को बाहर निकलने के लिए उकसाना शामिल है.”  

    “समझाने बुझाने के बाद रिश्तेदार शव को क़ब्रिस्तान लेकर गए और इंतज़ामिया कमिटी के सदस्यों और स्थानीय इमाम की मौजूदगी में सम्मानित तरीक़े से अंतिम क्रियाएं की गईं. दोनों बेटों का क़ब्रिस्तान न आना पाकिस्तानी एजेंडे को लेकर उनकी ईमानदारी को दिखाता है, न कि उनके दिवंगत पिता के प्रति प्यार और सम्मान.”  

    कश्मीर ज़ोन पुलिस ने इसके अलावा गिलानी की अंतिम क्रियाओं के वीडियो भी ट्वीट किए हैं जिसमें शव को नहलाया और फिर उसके बाद दफ़नाया जा रहा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट समेत कई प्रतिबंधों में ढील दी गई है और दोनों ही क्षेत्रों में हालात सामान्य हैं लेकिन उनकी नज़र बनी हुई है.

  • भाजपा मण्डल पलारी ने धर्मांतरण करने वालो के खिलाफ किया थाना में FIR

    रेशम वर्मा कि रिपोर्ट 

    पलरी-आज भाजपा मण्डल पलारी ने मण्डल अध्यक्ष मा श्री नन्दकुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना पलारी पहुँच कर धर्मांतरण कराने वाले अरुण पन्ना लाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम एवं गुरुविंदर सिंह चड्डा के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ख) व 295 के तहत अपराध पंजीबद्ध किए जाने थाना में पहुँचे ।छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण को रोकने के खिलाफ एवं भारतीय सविधान का अपमान करने वाले उक्त दोनों व्यक्तियो ने मीडिया में कथन किया कि हम धर्मान्तरण करेंगे भारतीय सविधान के अनुच्छेद 25 हमे इसकी इजाजत देता है यदि धर्मान्तरण करने से रोका जाता है अथवा बाधा उत्पन्न की जाती है तो ऐसे सविधान को जला देना ऐसे कहने वाले दोनों व्यक्ति पर FIR कर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की बात को लेकर थाना पहुँचा गया क्योकि इन लोगो ने धर्मिक भवनाओं को अघात करने व असौहार्द शत्रु व घृणा पैदा करने वाला जैसे बात की है हम भारतीय सविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखते है इन लोगो के ऊपर राजद्रोह का धारा लगना चाहिए।

    जिसमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा  ओमप्रकाश चन्द्रावंशी, जिला कोषाध्यक्ष मा  सेवक वर्मा , महामंत्री पवन वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष मा  चरणदास तेहरवंश, मण्डल कोषाध्यक्ष मा  संतोष वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मा  नरसिंह निर्मलकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष भोला वर्मा, अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मा  खोजराम कोसले, द्वय महामंत्री युवा मोर्चा मा  लोकेश यदु मा  दीपक साहू, सरपंच प्रतिनिधि समा  सुरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मा  हेमन्त साहू मा  चूड़ामणि साहू, मंत्री युवा मोर्चा  देवव्रत महेश्वर  मनोज गिरी, नीलकमल साहू  राहुल चंद्राकर, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा  प्रदीप बघेल,युवा नेता  रवि श्रीवास्तव  हेमकुमार साहू  योगेश वर्मा  ईश्वर बघेल  कौशल साहू  ईश्वर चंद्रवंशी  गेवेंद्र बंजारे  रोशन कुर्रे  बिसराम  रामलाल सोनवानी  धर्मद्र वर्मा  पृथ्वी साहू  देवप्रकाश साहू  डेरहा राम साहू  नीलेश वर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

  • गणेश उत्सव कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी महोदय बलौदाबाजार द्वारा दिए गए निर्देश के पालन हेतु शांति मीटिंग रखी गई

    अशोक मनहर की रिपोर्ट 

    छत्तीसगढ

    थाना सरसीवां क्षेत्रांतर्गत गणेशउत्सव कार्यक्रम मे जिला दण्डाधिकारी महोदय बलौदाबाजार द्वारा दिये गये निर्देश के पालन हेतु शांति समीति मीटिंग रखी गई। थाना सरसीवां परिसर मे तहसीलदार महोदया भटगांव, थाना प्रभारी सरसीवां राजेश साहू के उपस्थिति में थाना सरसीवां क्षेत्रांतर्गत गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष, सदस्यो, ग्राम प्रमुख सरपंच , पंचगण एवं गांव के गणमान्य नागरिको की उपस्थित मे मीटिंग रखी गई  जिसमे जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी महोदय बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (covid-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को ध्यान मे रखते हुए दिशा निर्देश गाईडलाईन जारी किया गया है जिसका पालन करते हुए गणेशउत्सव कार्यक्रम सम्पन्न करने हेतु दिशा  निर्देश दिया गया है। जिसमे उपस्थित_ जिला दंडाधिकारी , तहसीलदार महोदया , भट्ठगौ थाना प्रभारी , राजेश साहू के एवम ग्राम पंचायत के सरपंच पंच उपस्थित रहे

  • आगामी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की तैयारियों के संबंध में की गई समीक्षा बैठक

    बोकारो :संगीता की रिपोर्ट

    झारखंड

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के० रवि कुमार ने राज्य की सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ आगामी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान प्रपत्रों का निस्तारण,बी.एल.ओ .के  कार्य का पर्यवेक्षण , Demographically Simililar Entries का निराकरण, लॉजिकल एरर का निराकरण, विगत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान कम मतदान वाले मतदान केंद्रों को चिन्हित किया जाना, मतदान केंद्रों में नया सेक्शन बनाना,सतत् अधतनीकरण कार्यक्रम 2021 के दौरान शून्य दावा/आपत्ति प्रपत्र प्राप्त होने वाले मतदान केंद्र के  इस संबंध में कार्रवाई, मतदाता सूची में विधमान ब्लैक एंड व्हाइट तथा शून्य गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ का प्रतिष्ठापन कार्य, प्राप्त 7 का निस्तारण,EP/Gender Ratio, प्राप्त दावा/आपत्ति के अस्वीकार किया जाना और proper Booth Tagging जैसे प्री रिवीज़न एक्टिविटी से संबंधित  विषयों पर दिए गए दिशा निर्देश।कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव  हीरालाल मंडल,अंडर सेक्रेटरी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी  डी डी दत्ता ,उप निर्वाचन पदाधिकारी  राजेश रंजन वर्मा,उप निर्वाचन पदाधिकारी  गीता चौबे ,एस एन जमील इंचार्ज कंप्यूटर फंक्शन, प्रभारी सहायक  कुमार विशाल ,उमा शंकर सिंह  डी  बी ए, उदय शंकर राय सहायक प्रोग्रामर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक के साथ डॉ. जी.आर. चिंतला, अध्यक्ष, नाबार्ड, नवीन निवास

    भुवनेश्वर:

    बिस्वरंजन मिश्रा

    नाबार्ड के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. जी.आर. चिंतला ने आज नवीन निवास में मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक से मुलाकात की और राज्य में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान, मुख्यमंत्री ने गरीबी को कम करने और ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के बड़े प्रयासों पर प्रकाश डाला। आवर्ती प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रतिरोधी ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आरआईडीएफ और एलटीआईएफ के माध्यम से नाबार्ड से कम लागत वाली ऋण सहायता की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों को ग्रामीण बुनियादी ढांचा सहायता (आरआईएएस) की नई शुरू की गई योजना की भी सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस योजना से सड़कों, पुलों और इन-स्ट्रीम भंडारण संरचनाओं जैसी विभिन्न परियोजनाओं के लिए परियोजना आधारित वित्तपोषण में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड से राज्य को आरआईडीएफ सहायता बढ़ाने की अपेक्षा की। अध्यक्ष डॉ. चिंताला ने कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और विभिन्न आजीविका कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए राज्य की पहल की सराहना की। चर्चा के दौरान, सीएम (5-टी) के सचिव श्री वी.के. पांडियन एवं नाबार्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

  • वर्चुअल एवं फिजिकल दोनो मोड में किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो

    शेखर की रिपोर्ट

    बोकारो

    राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार दिनांक 11 सितंबर, 2021 को व्यवहार न्यायालय बोकारो व तेनुघाट कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त आशय की जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  विश्वनाथ उरांव ने दिया। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राँची एवं माननीय जिला एवं  सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार कल दिनांक 11 सितंबर, 2021 दिन शनिवार को सुबह 10:30 बजे से न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय परिसर बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आभासी एवं ऑनलाइन मोड पर या हाइब्रिड मोड पर (वीडियो या टेली कॉन्फ्रेंसिंग या सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सशरीर उपस्थिति द्वारा) किया जाएगा। उद्धघाटन समारोह में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विश्वनाथ उरांव ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन करने हेतु *सिविल कोर्ट परिसर बोकारो में 09 बेंच एवं तेनुघाट में 05 बेंच का गठन किया गया है। उक्त लोक अदालत में सभी तरह के मुकदमों का सुलह समझौतों के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इसमें फौजदारी, राजस्व संबंधी मुकदमे, चेक बाउंस के मुकदमे, विद्युत और वाटर टैक्स आदि के मामले वादकारी और प्रतिवादियों के समझौतों के आधार पर किया जाएगा। साथ ही बताया कि जो लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों का निपटारा करना चाहते हैं वह ऑनलाइन या भौतिक तौर पर अपने प्रार्थना पत्र संबंधित न्यायालय में दे सकते हैं।पक्षकारों के बीच सुलह कराने और मामलों का निष्पादन करने की प्रक्रिया किया जाएगा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों के बीच सुलह कराने और मामलों का निष्पादन करने की प्रक्रिया किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि कोई पक्षकार अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कराना चाहता है तो वह संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर वाद निस्तारित करा सकते हैं।  राष्ट्रीय लोक अदालत से सम्बंधित जानकारी के लिए डालसा हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (पीडीजे) ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं। इस संबंध में कोई भी जानकारी डालसा हेल्पलाइन नंबर 06542-221003 या सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के मोबाइल नंबर- 9431350936 के अलावा सचिव अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति बेरमो तेनुघाट के मोबाइल नंबर- 9431376232 पर से संपर्क कर ले सकते हैं। 
    राष्ट्रीय लोक अदालत में इन मामलों का होगा निष्पादन :-
    1. सुलह योग्य आपराधिक वाद
    2. एनआइ एक्ट से संबंधित वाद
    3. धन वसूली वाद
    4. मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद
    5. श्रम विवाद एवं रोजगार संबंधित विवाद
    6. बिजली बिल, पानी बिल एवं अन्य बिल से संबंधित वाद
    7. भरण-पोणण एवं पारिवारिक/वैवाहिक वाद(तलाक को छोड़कर)
    8. भूमि अधिग्रहण संबंधित विवाद
    9. वेतन, भत्ते, सेवानिवृत आदि से संबंधित सेवा मामले
    10. राजस्व से संबंधित वाद
    11. अन्य सिविल वाद इत्यादि जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता

  • मदिर मे पुजारी ने की अपनी पत्नी की हत्या,अवैध सम्बन्ध का संदेह, जाने पूरा मामला

    छत्तीसगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट

    बलौदाबाजार. लोगों को पाप करने से रोकने की जिम्मेदारी जिसकी है,उसीपुजारी ने भगवान के सामने ऐसा कर दिया कि सुनते हीं रोंगटे खड़े हो जाएंगे साईं मंदिर के एक पुजारी ने पहले तो अपनी पत्नी को पीटा फिर धारदार हथियार से मारा, इससे भी उसका जी नहीं भरा तो गैस चूल्हा जलाकर उसके ऊपर रख दिया। उस समय उसके बच्चे और महिला के भाई बहन भी वहां मौजूद थे।

    मामला बलौदा बाजार जिले के भाटापारा का है। बुधवार की देर रात वहां के साईं मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी के ऊपर पहले हाथ, पैर के अलावा अन्य सामानों से पीटा फिर कोई धारदार हथियार से भी मारा जिससे उसकी पत्नी अधमरी हो गई इसके बाद उसने गैस चूल्हा जलाकर उसके ऊपर रखा। जब आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो वहां पहुंचे तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। फिर स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी।