Category: business

  • Amazon पर शुरू हुई Back to College Sale, भारी डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर

    नई दिल्ली दिग्गज ई-कॉमर्स साइट Amazon अपने प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए साल की सबसे बड़ी सेल Prime Day Sale की पेशकश करेगा | इसी के साथ ई-कॉमर्स साइट के पेज इस समय दो और आकर्षक सेल लाइव हो चुकी है | जिसमें से एक Apple Days Sale और कल से ही कंपनी ने एक और सेल की शुरुआत की है जिसका नाम है ‘बैक टू कॉलेज’ सेल | कंपनी का खासतौर पर टारगेट कंज्यूमर पेरेंट्स, स्टूडेंट्स और टीचर्स हैं | ई-कॉमर्स दिग्गज लैपटॉप, PC, स्पीकर, प्रिंटर, हेडफोन जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दे रहा है। बिक्री 31 जुलाई तक जारी रहेगी। आईए जानते है ऑफर्स और डील्स के बारे में

    HP Pavilion Core i5 11th Gen लैपटॉप 66,990 में सेल हो रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 19,100 रुपये तक की छूट दे रही है। ध्यान दें कि यह डिस्काउंट ऑफर उस मॉडल पर निर्भर करेगा जिसे आप Amazon के साथ एक्सचेंज करते हैं। अगर आपके पास Core i3 प्रोसेसर वाला बहुत पुराना लैपटॉप है, तो आपको बहुत कम (एक्सचेंज) डिस्काउंट मिलेगा।

    HP Pavilion का यह लैपटॉप 16GB रैम और 512GB SSD ऑप्शन में उपलब्ध है। यह Windows 10 और Ms Office 2019 के साथ आता है। इसका वजन लगभग 1.41 किलोग्राम है और यह फास्ट चार्जिंग और फिंगरप्रिंट रीडर के लिए सपोर्ट के साथ आता है। यूजर्स Windows 11 में भी अपग्रेड कर सकेंगे।

    HP 14 (2021) 11th जेनरेशन का Intel Core i3 लैपटॉप अमेज़न पर 41,990 रुपये में लिस्ट हुआ है। आप कूपन बटन पर टिक करके इस प्रोडक्ट पर 451 रुपये की एडिशनल छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। लैपटॉप बिल्ट-इन एलेक्सा, 8GB रैम और 256GB SSD के साथ आता है। इसमें 14 इंच की FHD स्क्रीन है। यह Windows 10 और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम और स्टूडेंट 2019 के साथ पहले से इंस्टॉल आता है। इस प्रोडक्ट के साथ, आप Windows 11 में अपग्रेड भी कर सकते हैं।

    Lenovo IdeaPad Slim 5 लैपटॉप भी शेल पर है, जो 11वीं पीढ़ी के Intel Core i5 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB SSD के साथ आता है। यह पहले से इंस्टॉल Windows 10 और MS ऑफिस होम और स्टूडेंट 2019 के साथ आता है। इसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर, एक 15.6-इंच FHD IPS डिस्प्ले और डॉल्बी ऑडियो स्पीकर हैं। दूसरे लैपटॉप की तरह इससे भी आप Windows 11 में अपग्रेड कर पाएंगे। Lenovo IdeaPad Slim 5 लैपटॉप 66,990 रुपये में उपलब्ध है।

    Dell 14 (2021) Thin & Light Core i3-1005G1 लैपटॉप को 39,190 रुपये में खरीदा जा सकता है। कीमत के लिए, आपको 4GB रैम और 1TB HDD + 256GB SSD मिलता है। इसमें 14 इंच का FHD एंटी-ग्लेयर LED बैकलाइट नैरो बॉर्डर WVA डिस्प्ले है। यह 10th जनरेशन के इंटेल कोर i3 प्रोसेसर से संचालित है।

    अमेज़न  Sony’s WI-C200 वायरलेस इन-ईयर हेडफ़ोन को भी 1,799 रुपये में सेल रहा है। कंपनी के अनुसार इन-ईयर हेडफ़ोन 15 घंटे तक प्लेबैक देगा। यहां तक कि यह अपग्रेडेड क्विक चार्ज फंक्शन के साथ आता है।

    HP DeskJet 2138 भी बिक्री पर है और अमेज़न इसे 5,498 रुपये में सेल कर रहा है। यह एक कलर प्रिंटर है, जिसमें कॉपी और स्कैन जैसे फीचर्स भी हैं। इसी के साथ, Logitech MK215 वायरलेस कीबोर्ड और माउस कॉम्बो को 1,295 रुपये में खरीदा जा सकता है।

  • ब्लाक कांग्रेस भखारा ने आजाद, तिलक जयंती बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि

    डिलेश्वर प्रसाद साहू

    धमतरी – देश की आजादी मव अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत को भारत वर्ष से भगाने वाले माँ भारती के लाल चंद्रशेखर आजाद, व बाल गंगाधर तिलक की   जयंती मनाई गई एवं छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा, मध्यप्रदेश शासन के प्रथम गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुण्यतिथि पर ब्लाक कांग्रेस भखारा ने याद कर नमन किया

    ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष डॉ मुकेश कोसरे ने कहा कि भारतवर्ष के स्वतंत्रता में अपनी सब कुछ न्योछावर कर देश के प्रति प्रेम और समर्पण को कभी भी भुलाया नही जा सकता और आज भी इस देश की मिट्टी की आन बान और शान के खातिर बलिदान होने की आवश्यकता है,बिसाहू दास महंत जी ने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण की कल्पना की जो आज साकार हुआ और हम छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्ध परंपरा संस्कृति में अपना जीवन जी रहे है

    इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष द्वय भरत नहर, विनोद साहू, ब्लाकयुवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू साहू, महिला अध्यक्ष संतोषी निषाद ,उपाध्यक्ष गैंद लाल साहू, बिट्टू गौर, अनिल निर्मलकर, रूपचंद साहू, जीवराज देवगन,प्रवीण कोसरे, सोमनाथ साहू, दिनेश यादव,काशी राम साहू, डिलेश्वर साहू, कृष्णा साहू, रवि महेश्वरी,रविंद्र सेन,पुखराज साहू,रोहित निर्मलकर, धर्मेंद्र साहू ,रामचन्द्र साहू ,एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष सौरभ पाल ,लोकेश साहू,आदि उपस्थित रहे ।

  • पहली से आठवीं तक नहीं खुलेंगी निजी स्कूल, पालकों ने बच्चों को भेजने से किया इनकार

    रेशम वर्मा रिपोर्ट 

    रायपुर-प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा तक के निजी स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। पालकों से सहमति न मिलने के कारण निजी स्कूलों ने यह फैसला लिया है। फिलहाल अगस्त तक कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। अगस्त माह के अंत में परस्थितियों को देखते हुए आगे के लिए फैसला लिया जाएगा। शासन द्वारा स्कूल खोलने की अनुमति दिए जाने के साथ ही निजी स्कूलों ने पालकों को अनुमति के लिए पत्र लिखा था। छोटी कक्षाओं में अध्ययनरत 90 फीसदी से अधिक छात्रों के पालकों ने इसके लिए अनुमति नहीं दी है। नियमत: इन छात्रों के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखनी होंगी। इसलिए शेष 10 फीसदी छात्रों के लिए शाला संचालित करने के स्थान पर सभी के लिए ऑनलाइन कक्षाएं ही खोलने का निर्णय लिया है।

    वहीं नवमी से बारहवीं कक्षा को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है। बड़ी कक्षाओं के छात्रों को आधे पालक स्कूल भेजने के लिए सहमत हैं, जबकि आधे असहमत हैं। इस कारण निजी स्कूल प्रबंधन यह फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि स्कूल खोले जाएं अथवा नहीं। हालांकि 10वीं और 12वीं कक्षाएं खोलने की तैयारी निजी स्कूलों ने कर ली है। इसके उलट सरकारी स्कूल 2 अगस्त से खोल दिए जाएंगे। छात्रों तक सूचनाएं पहुंचाने से लेकर साफ-सफाई तथा अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। कुछ ही जगहों से मिली सहमति हालांकि कुछ छोटे जिलों तथा कस्बों में जहां विशेष सुविधाएं नहीं हैं, वहां पालकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अनुमति प्रदान कर दी है। अनुमति देने वाले पालकों की संख्या 50 फीसदी से अधिक है, इसलिए छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के कई निजी स्कूल 2 अगस्त से खुल जाएंगे। इनकी संख्या अपेक्षाकृत बेहद कम है।

    इसलिए भी फैसला डीजल की कीमत बढ़ने के कारण बसों का किराया भी बढ़ गया है। स्कूल खोलने की स्थिति में बस की लागत भी बढ़ेगी। घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं लेने के कारण अधिकतर स्कूल अपने शिक्षकों और स्टाफ को 50 से 70 फीसदी वेतन ही दे रहे हैं। स्कूल खोले जाने की स्थिति में शिक्षकों को पूरा वेतन देना पड़ेगा। कई तरह के दबाव के बाद भी पालक सिर्फ ट्यूशन फीस ही दे रहे हैं। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए भी प्रबंधन अभी स्कूल खोलने के मूड में नहीं हैं। 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों के पालकों के सहमत होने के बाद ही कक्षाएं ऑफलाइन मोड में प्रारंभ की जाएंगी। बोर्ड कक्षाएं लगेंगी पालकों की अनुमति के बगैर छोटी कक्षाएं नहीं लगा सकते। बोर्ड कक्षाएं कॅरियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, इसलिए 2 अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ करेंगे।

  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुठौन्द ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो का किया गया सम्मान

    रिपोर्टर उमेश कुमार विश्वकर्मा

    विकास खंड कुठौन्द क्षेत्र के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह भाजपा मंडल इकाई द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र बना की उपस्थिति में हुआ विकासखंड की 67ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान तथा ब्लॉक के 69 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह भाजपा मंडल इकाई द्वारा आयोजित कस्वा कुठौन्द के लक्ष्मी गार्डन में किया गया जिसमें सभी नव निर्वाचित लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह,विधायक नरेंद्र सिंह,अध्यक्ष जिला पंचायत घनश्याम अनुरागी , अनिरुद्ध दुवे रामू भैया जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, अनिल सिंह जिला पंचायत सदस्य सिरसा अजित सिंह ब्लॉक प्रमुख रामपुरा एवं मंडल अध्यक्ष अमित नीखरा,पवन शर्मा द्वारा सम्मान पत्र तथा शोल उड़ाकर माल्यार्पण किया गया

    इसमें बोलते हुए जिलाध्यक्ष रामेंद्र बना  ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करें अगर कोई अधिकारी कर्मचारी परेशान करता है तो उसकी शिकायत मुझे बताएं वही वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस मौके पर प्रधानों में दिलीप दुहॉलिया मदन,नरेंद्र महंत, रिंकु पाल, प्रशांत बाथम,विनोद राठौर,देवेंद्र कुमार,ब्रजेश कुमार,अजीत दौनापुर, विनई देवी पाठक,  प्रीति त्रिपाठी,आदि दर्जनो प्रधान रहे मौजूद वही क्षेत्र पंचायत सदस्यो में हरिओम चतुर्वेदी,भारत कोरी, पवन यादव मटरू,विना देवी,रंजीत, मनीष,राजाबेटी,सुनीता देवी आदि दर्जनों संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे वही भाजपा के लकी त्रिपाठी,अग्निवेश चतुर्वेदी,रामअनुग्रह सिंह, मुरली मनोहर त्रिपाठी सन्दीप त्रिपाठी दाऊ,नबाब जादौन,संजीव उपाध्याय,पवन शर्मा,देवेंद्र चतुर्वेदी ,संजय दुवे,अनिल पाल,जसवीर कुशवाहा,सौरभ नेता भूपेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे|वही दर्जनों की संख्या में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य नही पहुंचे

  • मजदूर को मजबूत करने भूपेश सरकार की न्याय योजना – राजू साहू

    डिलेश्वर प्रसाद साहू

    धमतरी – छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यतः गांवों की की आधार का नाम है और गांव में मुख्य रूप से गरीब ,मजदूर, किसान निवास करते हैं जो छत्तीसगढ़ महतारी की भुइयां में अन्न उत्पादन कर छत्तीसगढ़ को देश में धान उत्पादन के लिए सिरमौर बनाती है और छत्तीसगढ़ का मान सम्मान बढ़ाती हैं इसी कड़ी को फिर से मजबूत करने का कार्य छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मजदूर साथियो को मजबूत करने का संकल्प लेकर किया है जिसके तहत किसान भाइयों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ दे रही सरकार किसानों के कार्यो में प्रमुख सहभागी मजदूर साथीयो को सबल बनाने, मजदूर को मजबूत करने के लिए भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना की घोषणा चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र में की

    जिसमें200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिसके प्रत्येक मजदूर परिवार को प्रतिवर्ष6000 रुपए की न्याय राशि प्रदान की जावेगी, छत्तीशगड़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस महत्वाकांक्षी योजना ने फिर एक बार यह साबित कर दिया कि गांव, गरीब, मजदूर, किसान का विकास ही छत्तीसगढ़ का सही विकास है आम जन के विकास से ही गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार होगी ।

  • माननीय उच्च न्यायालय : सरकार की कायरतापूर्ण मौत की रिपोर्ट को छिपाने के लिए सत्य पाठ को कांग्रेस नहीं मानती

    भुवनेश्वर,

    प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रवक्ता निशिकांत मिश्रा ने कोविड की मौत पर राज्य सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाया। इससे पहले, राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल और नयागढ़ सीडीएमओ के डेटा को राज्य कांग्रेस द्वारा फाल्स कोविड की मौत से उजागर किया गया था। हैरानी की बात यह है कि उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा कोविड की मृत्यु के संबंध में ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों के बीच विभिन्न तथ्यों को सामने रखे जाने के आलोक में दायर तथ्य पत्र पर असंतोष व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने रिपोर्ट जमा करने के लिए ५  जुलाई को समय लिया और २० जुलाई को सत्य पाठ के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    २८  जुलाई को उच्च न्यायालय की रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए माननीय ने कहा कि यह पूर्ण नहीं था और सवाल किया कि जिला स्तर पर कोविड मृत्यु लेखा परीक्षा की “रूपरेखा” की प्रकृति पर सरकार चुप क्यों है। नयागढ़ जिले में ११७ काउबॉय की मौत पर राज्य सरकार ने पिछले दो महीनों में माननीय उच्च न्यायालय को कोई सूचना नहीं दी है. राज्य में मौजूदा हालात में जहां धीरे-धीरे गिरावट आ रही है, वहीं मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राज्य सरकार कोविड से हुई मौतों की सही-सही जानकारी देने में अनियमितताओं को बढ़ावा दे रही है और कोविड से मरने वालों की संख्या को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. स्पष्ट है कि राज्य सरकार अब मरने वालों की संख्या के बारे में राज्य के लोगों को झूठी जानकारी देकर माननीय उच्च न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

    कोविड की मृत्यु एक संवेदनशील मुद्दा है और सरकार को कोरोनरी धमनी की बीमारी से मरने वाले व्यक्तियों के परिवारों से मिलने वाली मुआवजे की राशि को प्रभावित करेगी, और यह कानूनी वारिसों की लंबी कतार में नवीनतम है जो मुआवजे के हकदार हैं। क्या पूरे ओडिशा में मेरे परिवार का नारा लगाने वाले मुख्यमंत्री अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ अन्याय नहीं कर रहे हैं? श्री मिश्रा ने सरकार से जवाब देने का आह्वान किया और कोविड की मौत के विशेष ऑडिट की अपनी मांग दोहराई। संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता मनोरंजन दास, प्रशांत शतपति और मीडिया समन्वयक दीपक कुमार महापात्र मौजूद थे.

  • कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया स्वावलंबन रथ को रवाना, दिव्यांग जनों को विशिष्ट पहचान पत्र बनाने में मिलेगी मदद

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट 

    बलौदाबाजार

    समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोडने उनके प्रमाणीकरण एवं उन्हें विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) प्रदान करने के लिए दस्तावेजों के संकलन हेतु जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। राज्य शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा पूरे अगस्त माह को स्वावलंबन माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के चिन्हाकित दिव्यांग तक पहुँच के लिए स्वावलंबन रथ,मोबाइल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्वावलंबन रथ को रवाना किया। इसके साथ ही उन्होनें समस्त नगरीय एवं ग्रामीण निकायों की समीक्षा कर निर्देश दिया है कि कि कोई भी पात्र दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु छूटना नहीं चाहिए। जिलें के सभी दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत विशिष्ट पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बने ताकि आने वाले भविष्य में शासकीय योजनाओं की लाभ से कोई भी दिव्यांग वंचित ना रहे।

    समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती आशा शुक्ला ने बताया कि स्वावलंबन रथ जिलें के सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर विशिष्ट पहचान पत्र परियोजना यूडीआईडी हेतु प्रचार प्रसार करेगी। लोगों की दिव्यांगता की स्थिति अनुसार उन्हें यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्रोत्साहित किया जावेगा। ऐसे दिव्यांगजन जिनको विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी हेतु आनलाइन पंजीयन भी किया जावेगा। इसके साथ ही जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है उनका चिन्हाकंन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एंव विशिष्ट पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया की जावेगी। उन्होंने आगें बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में प्रावधानित 21 प्रकार की दिव्यांगता अनुसार प्रमाणीकरण,अप्रमाणीकरण, दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र विओआई डी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कराने के उद्देश्य से जिले में 1 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक स्वावलंबन माह का आयोजन कोविड-19 के सुरक्षा मानको का पालन करते हुए किया जा रहा है।

    जिसके तहत जिलें के प्रत्येक ग्राम/वार्ड के दिव्यांगजनों का चिन्हांकित करना,उनकी दिव्यांगता की सही स्थिति का पता लगाकर उनका यूडीआईडी पोर्टल में पंजीयन करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। प्राप्त डाटाबेस के आधार पर दिव्यांगजनों को योजनाबध्द तरीके से शासकीय याजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष कार्य योजना बनायी जावेगी। श्री शुक्ला ने  स्वावलंबन माह को सफल एवं परिणाममूलक बनाने हेतु जन समुदाय से अपील की है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सहित विभागीय कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

  • सतर्कता एवं जागरूकता जरुरी, सेम्पल जांच में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

    जागेशवर प्रसाद वर्मा

    बलौदाबाजार

    कलेक्टर के निर्देश पर आज जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के मौजूदा हालात को लेकर बिलाईगढ़ अनुविभाग के मैदानी अमले से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों पंचायत सचिवों,पटवारियों,मितानिनों एवं शिक्षको,तहसीलदारों,जनपद सीईओ एवं सीएमओ उपस्थित रहें। इस दौरान डॉ सिद्की ने कहा कि हाल के दिनों में जिलें में 87 संक्रमित मरीज मिले है। जिसमें से बिलाईगढ़ विकासखंड के 40 गावों में 69 संक्रमित मरीज मिले है। जिस पर गहरी चिंता जताते हुए कोरोना संक्रमण को रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही क्षेत्र में रैंडम कोरोना सेम्पल को तेजी करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने आगें कहा कि अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। बल्कि विगत कुछ सप्ताह से लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से संक्रमण का दर बढ़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी भी मास्क पहनना,हाथ को बार-बार धोना और सामाजिक दूरी बनाये रखना ही बचने के रामबाण उपाय है। इस दौरान बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रशासन को दिए। 

    जांच रिपोर्ट आने तक अपने घर पर पृथकवास में रहें लोग : सीएमएचओ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने जाँच रिपोर्ट आने तक नमूना देने वाले लोगों को अपने घर पर पृथकवास (आइसोलेशन) में रहने को कहा है। उन्होंने खासकर आरटीपीसीआर और ट्रूनॉट तकनीक से जांच हेतु नमूना देने वालों के लिए ये बात कही है। सीएमएचओ ने कहा कि कोरोना बीमारी के होने अथवा न होने की पुष्टि हेतु फिलहाल जांच के तीन विधियां उपलब्ध हैं। एंटीजन टेस्ट, आरटीपीसीआर एवं ट्रूनॉट तकनीक हैं। मरीज़ के शरीर में वायरस की मात्रा यदि ज्यादा है, तो एंटीजन टेस्ट तुरन्त पकड़ लेता है। इसका परिणाम भी तुरंत खड़े-खड़े मिल जाता है। और संक्रमित व्यक्ति तत्काल प्रभाव से दवाई एवं सावधानियां लेना शुरू कर देता है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन आरटीपीसीआर और ट्रूनॉट  तकनीक से जांच रिपोर्ट मिलने में फिलहाल 1 से 4 दिन का समय लग रहा है। यदि व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और नमूना देने और रिपोर्ट आने की अवधि में उसकी हरकत आम दिनों की तरह रहा तो इस बीच वह अपने घर-परिवार सहित सैकड़ों लोगों को संक्रमित करने में सक्षम होगा। इसलिए रिपोर्ट आते तक हमें पृथकवास रहकर समय बिताना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गांव गांव में स्थित सभी मेडिकल स्टोर्स में बुखार सर्दी खांसी के दवाइयों लेने वाले ग्राहकों पर विशेष निगरानी करनें का निर्देश स्थानीय कर्मचारियों को दिए है।

  • अनानस के नीचे शराब से भरे पिकअप वेन को तोपचांची पुलिस ने किया जब्त।बिहार भेजने की थी तैयारी

    संगीता की रिपोर्ट

    झारखंड:तोपचांची थाना क्षेत्र के कबीरडीह बस्ती में अनानस के नीचे शराब से भरे पीकप भेन को तोपचांची पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। जब्त शराब और आनानास से भरे ऑटो को तोपचांची पुलिस पकड़ कर अपने साथ थाना ले गए। हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सुचना नहीं है । मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अवैध शराब कारोबारियों के द्वारा पीकप भेन संख्या जेएच10बीए/ 5664 जिसमें शराब के उपर अनानास लोड कर रखा गया था और मौका देखकर बिहार भेजने की तैयारी में था। तभी सुबह पुलिस को सुचना मिली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीकप भेन को कब्जे में लिया। 

    वहीं लोगो में चर्चा है कि कबीरडीह के ही एक पुराने अवैध शराब कारोबारी जो वर्षों से अवैध शराब का धंधा करता है बीती रात अनानास लोड पीकप भेन के अन्दर शराब छुपाकर रखा था और मौका देखकर बिहार भेजने की तैयारी कर रहा था। 

    कार्रवाई में एसआई बीरेन्द्र कुमार एवं एएसआई बालकिसून राय, एम एम  आइण्ड, बीरेन्द्र बाङा के द्वारा संयुक्त कर्रवाई से पुलिस को अवैध शराब को पकड़ने में सफलता मिली ।पिकअप वेन में करीब 36 पेटी शराब मिली।
    वहीं तोपचांची पुलिस मामले की छानबीन कर अवैध शराब कारोबारियों तक पहुँचने की सुराग में जुटी है।

  • रेल मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भाजपा नेता कार्यालय में मौजूद

    रेल मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के साथ उनके कार्यालय रेलवे भवन में भाजपा केंदुझार जिला अध्यक्ष साबुज भाई, महासचिव ज्ञान भाई, आनंदपुर विधायक प्रत्याशी आलोक भाई और कोषाध्यक्ष हरिभाई प्रमुख भी थे. आनंदपुर उप-मंडल बड़बिल-बांग। स्पेनिश नई रेलवे लाइन केंदुझार-बदमपहाड़ के लिए नई रेलवे लाइन आदि ज्ञापन सौंपने के साथ ही मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के अवसर पर।