Category: business

  • Madhya Pradesh: सांप ने बनाया युवक को बसेरा! डॉक्टर भी हैरान

    मध्‍यप्रदेश के सतना जिले में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. यहां एक मरीज के मुंह से सांप जैसे आकार का एक जीवित कीड़ा निकला है. बताया जा रहा है क‍ि यह मरीज प‍िछले दो साल से पेट दर्द से परेशान था. इसके बाद वो एक डॉक्‍टर से म‍िला और इसके बाद उसने दवाई खाना शुरू क‍िया. इस दौरान एक द‍िन उसके मुंह से एक सांप के आकार सा डेढ़ फीट लंबा कीड़ा न‍िकला, ज‍िसे देखकर वह दंग रह गया. मध्यप्रदेश सतना जिले के नागौद में एक बड़ा वाकया सामने आया है, जहां एसएन सिंह पाल की निजी क्लीनिक में तीन दिन पहले 35 वर्षीय शान मोहम्मद निवासी जिला पन्ना का इलाज के लिए पहुंचा.

    उसने डॉक्टर को बताया कि उसे पेट में दर्द रहता है और वो ठीक से खानपान भी नहीं कर पा रहा है. डॉक्टर एसएन सिंह पाल ने युवक को चार खुराक दावा दी. दावा खाने के बाद युवक के मुंह से सांप के आकार का करीब डेढ़ फीट का कीड़ा निकला, जो जीवित था. इसे देख डॉक्‍टर भी चौक गए. डॉक्टर ने युवक को पेट में कीड़ा मारने की चार खुराक दवा दी, दवा के असर से युवक को उल्टी हुई और सांप के आकार का कीड़ा बाहर आ गया. युवक ने उस कीड़े को एक प्लास्टिक के बोतल में लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा. डॉक्टर भी कीड़े को देखकर अचंभित रह गए. उन्होंने जब इसकी जांच पड़ताल की, तो यह सामने आया कि ये वर्म नाम का कीड़ा है,

    जो व्यक्ति के पेट में अक्सर तकलीफें पैदा करता है. इस कीड़े की वजह से ना तो व्यक्ति को भूख लगती है और ना ही वह कुछ कर पाता है. ये कीड़ा व्यक्ति के मुंह में स्लाइवा (लार) बनाता है. ये डॉक्टर के जीवन में पहला मामला हैं. यहां तक की प्रदेश में ऐसा अभी कोई भी मामला सामने नहीं आया है, जहां किसी व्यक्ति के मुंह से सांप के आकार का कीड़ा निकाला गया हो, ये एक चौका देने वाला मामला है.

  • फायलेरिया से बचाव हेतु 19 से 24 जुलाई तक होगा सामूहिक दवा सेवन

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट 

    वर्ष 2025 तक राज्य सहित जिले में भी फ़ायलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में सामूहिक दवा सेवन गतिविधि हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना बना के विभिन्न विभागों का आपसी समन्वय आवश्यक है। उक्त बात जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने राष्ट्रीय फ़ायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की ऑनलाइन बैठक में 19 जुलाई से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के लिए निर्देश देते हुए कहा।श्री जैन दवा सेवन गतिविधि का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु ग्राम स्तर पर नारे लेखन ,पोस्टर ,पाम्पलेट जैसी प्रचार –प्रसार गतिविधि पर भी ध्यान दिया जाए एवं हर सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों के लिए दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी छूटने न पाए। उन्होंने मैदानी अमले के लिए इस बाबत समय पर प्रशिक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं अभियान की सतत रूप से मानिटरिंग के लिए भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है।

    बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायत,शिक्षा,महिला बाल विकास के विभाग प्रमुख सहित आईएमए के प्रतिनिधि भी जुड़े रहें। बैठक में सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की जिले में इस वर्ष 19 जुलाई से 24 जुलाई तक सामूहिक दवा सेवन गतिविधि”एवं कृमि मुक्ति दिवस’ चलेगा जिसके तहत लक्षित वर्ग को निर्देशानुसार डीईसी एवं एल्बेन्डाजोल दवा का सेवन करवाया जायेगा।

    सीएमएचओ ने बताया की बलौदाबाज़ार जिले में एक रैंडम साईट में माइक्रो फ़ायलेरिया दर एक से अधिक पाई गई है जिसका मुख्य कारण जिले में सामूहिक दवा सेवन में समुदाय के द्वारा दवा का सेवन न किया जाना है। ऐसे में इस बार दल द्वारा सभी योग्य व्यक्तियों को अपने समक्ष दवा सेवन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि,विगत वर्ष पूरे राज्य में लिम्फी डिमा जिसे सामान्य बोल चाल की भाषा में हाथी पाँव कहा जाता है। इसके कुल 5017 केस थे जबकि जिले में यह 286 था इसी प्रकार राज्य में हाइड्रोसिल के 5657 प्रकरण एवं जिले में 267 केस दर्ज किये गए हैं।यह रोग क्यूलेक्स नामक मच्छर से होता है जो गंदे पानी में पनपता है। 6 दिन तक चलने वाली गतिविधि में प्रथम दिवस अर्थात 19 जुलाई को हर आंगनवाडी केंद्र ,सीएचसी,पी एच सी में बूथ का आयोजन किया जायेगा इसके पश्चात 20 से 22 जुलाई तक टीम द्वारा गृह भ्रमण कर दवा सेवन करवाया जायेगा जबकि 23 एवं 24 जुलाई को मॉप अप राउंड के माध्यम से छूटे हुए लोगों तक पहुंचा जायेगा। इस गतिविधि को अच्छी तरह से सम्पादित करने हेतु जिले में कुल 2807 दल गठित किये गए हैं जिसमें मितानिन,आंगनवाडी कार्यकर्त्ता एवं स्वास्थ्य कर्मचारी सम्मिलित हैं।यह दवा एक वर्ष से कम आयु के बच्चे ,गर्भवती महिलाओं,अति वृद्ध एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं दी जानी है।

  • किसान लगातार आत्महत्या कर रहे है सरकार अपनी वाहवाही के इश्तिहार छपवा रही है : भाजपा

    रेशम वर्मा कि रिपोर्ट 

    किसानों की लगातार आत्महत्या से सरकार के दावे फेल: विष्णुदेव साय

    किसानों की लगातार मौतों ने प्रदेश को झकझोरा, लेकिन किसानों की समस्या का समाधान करने में लापरवाह प्रदेश सरकार की संवेदनाएँ मर चुकी प्रतीत हो रही है भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने सरगुजा संभाग के जशपुरनगर ज़िले के लोदाम ग्राम में एक सड़क निर्माण कंपनी की मनमानी के चलते एक किसान लालदेव राम द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने पर प्रदेश सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। श्री  साय ने कहा कि प्रदेश में सरकारी कुनीतियों और बदनीयती के चलते किसान लगातार आत्महत्या करते जा रहे हैं लेकिन सरकार को फिर भी ख़ुद को किसानों की हितैषी बताते ज़रा भी लाज नहीं आ रही है।

    श्री  साय ने कहा कि लोदाम में उक्त कंपनी की मनमानी के कारण उससे लगे खेतों में पानी भर गया और लालदेव राम अपनी फ़सल की बुआई नहीं कर पाया है। खेती नहीं कर पाने से हताश किसान ने अंतत: ख़ुदक़ुशी कर ली। इस समस्या से जूझने वाले किसान और भी हैं। यह घटना प्रदेश सरकार के घोर किसान विरोधी चरित्र की परिचायक है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के नाम पर सिर्फ़ घड़ियाली आँसू बहाने का काम कर रही है, जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे ज़्यादा अन्याय किसानों के साथ हो रहा है। किसान कभी नकली कीटनाशक के कारण, कभी प्रदेश सरकार की तुग़लक़ी गिरदावरी, कभी धान ख़रीदी के लिए रिश्वत मांगे जाने के कारण तो कभी पटवारियों की लापरवाही और आनाकानी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि किसानों की लगातार मौतों ने प्रदेश को झकझोर दिया है, लेकिन किसानों की समस्या का समाधान करने में लापरवाह प्रदेश सरकार की संवेदनाएँ मर चुकी प्रतीत हो रही है।

    श्री साय  ने कहा कि भाजपा आत्महत्या के इस मामले की न्यायिक जाँच चाहती है और यह मांग करती है कि इस घटना के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों पर धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाए। पीड़ित किसानों द्वारा ज़िला प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी कोई समाधानकारक पहल नहीं होना बेहद शर्मनाक है। श्री साय ने कहा कि निर्माण कार्य के समय भी किसानों ने सड़क निर्माण कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के बारे में चर्चा की थी, लेकिन किसानों की आवाज़ को दबा दिया गया। कंपनी के अड़ियल रवैए और प्रशासन की लापरवाही के चलते किसान फ़सल नहीं लगा पाए और जैसे-तैसे मज़दूरी करके परिवार के भरण-पोषण की व्यवय्था करने विवश रहे। श्री साय ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर कंपनी मनमानी कर रही है जिसके चलते पहले भी किसान धनेश्वर ने आत्महत्या कर ली थी। आज भी वहाँ कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कई किसान परिवारों के सामने भूखों मरने की नौबत क़ायम है।

  • खाकी की सहायता करना पड़ा नौजवानो को महंगा,उल्टे मुकदमे मे फसे युवा

    कमलेश चंदपुरिया की रिपोर्ट

    छतरपुर । राजनगर अगर आप भी जागरूक होकर खाकी की मदद करना चाहते है और बतौर जिम्मेदार नागरिक समाज मे हो रही अनैतिक गतिविधियों पर आवाज उठाते है , या फिर किसी फरियादी की आवाज बनते है तो भी तौबा कर लीजिए , इसलिए ये खबर आपके लिए ही है ध्यान से पढ़ें। हम बात कर रहे है विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो की जहाँ मोटरसाइकिल पर जाती अबैध शराब को कुछ जागरूक युवाओं ने रोककर पूछताछ की और खाकी के रखबालो को जानकारी देकर पकड़वा दिया , युवाओं ने कार्य तो सराहनीय और काविले तारीफ किया लेकिन उन्हें इसके लिए इनाम के तौर पर उल्टी एफआईआर मिली ,

    फिर क्या था युवाओं के समर्थन मे युवा कांग्रेस थाने के बाहर प्रदर्शन करने के लिए बैठ गईं और जमकर नारेवाजी की , और एफआईआर से पहले जाँच की मांग की , एवं बताया की हम सिर्फ पुलिस की सहायता कर रहे थे। अबैध शराब पकड़वा कर हमने कोई मारपीट नहीं की है जिसका सुबूत ललित होटल के सामने लगे सीसीटीवी मे है , पर थाना प्रभारी कुछ सुनने को तैयार नहीं उनका कहना है कि कार्यवाही दोनों पर होंगी। प्रदर्शन बीच युवा कांग्रेस के समर्थन मे आई खजुराहो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं कांग्रेस से खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी रही महारानी कविता राजे बोली युवाओं को इनाम मिलना चाहिए इस सराहनीय कार्य के लिए लेकिन आप उल्टा कार्यवाही कर रहे है, लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि जाँच बाद मे होंगी पहले एफआईआर होंगी। वरिष्ठ यूथ कांग्रेस नेता गौरव सिंह बघेल ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है अगर , जबरन का मुकदमा ठेकेदार के दबाब मे पुलिस करती है तो हम शांत नहीं बैठेंगे।

    खजुराहो थाना प्रभारी जीतेन्द्र पाटकर का कहना है कि इन्होने अबैध शराब पकड़वाई हमने कार्यवाही की उनपर मुकदमा किया , दूसरे पक्ष ने भी शिकायती आवेदन दिया है की हमारे साथ मारपीट की गईं है तो हम जो नियमावली के अनुसार कार्यवाही दोनों पक्षों पर जो कार्यवाही होंगी मे वों करुंगा। पर यहां सवाल यहां खड़ा होता है ज़ब फरियादी पक्ष  प्रशासन की मदद कर रहा है वीडियो के तौर पर सारे सबूत दे रहा है तो जबरन उन युवाओं के मन मे खाकी के प्रति गांठ क्यों बना रहे है,उन्हें आरोपी बनाकर कौनसी वाहवाही आप लूटना चाह रहे है , जो घटना स्थल पर नहीं है उस पर भी कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जा रही है , अगर यही रबैया खाकी का रहा तो भविष्य मे प्रशासन की मदद के लिए आगे आने से लोग कतरायगे।फिलहाल मामला जो भी हो लेकिन प्रशासन का दोहरा व्यवहार जरूर समक्ष अ रहा है , लेकिन इस मुद्दे पर राजनीती गरमा गईं है युवा कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की बात कही है।

  • Cheapest 5G smartphone in india : भारत के सबसे सस्ते 5G Smartphone, जानिए फीचर्स और कीमत

    Cheapest 5G smartphone in india: भारत में अब लोगों में 5G स्मार्टफोन को लेकर क्रेज बढ़ रहा है। पिछले साल से लेकर अब तक भारतीय बाजार में तमाम 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं । आपको ऐसे 5G स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी कीमत सबसे कम है। यह स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर्स से लैस हैं।  भारतीय बाजार में 5G नेटवर्क की शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन यहां Realme, Poco और Oppo जैसे स्मार्टफोन ब्रांड ने 5G कनेक्टिविटी वाले डिवाइस उतारना शुरू कर दिया है। इन 5G स्मार्टफोन में दमदार कैमरा से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक दिया जा रहा है। आज इस खबर में हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ चुनिंदा 5G स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमतें मिड-बजट रेंज में हैं।  

    POCO M3 Pro 5G   कीमत : 13,999 रुपये

    POCO M3 Pro स्मार्टफोन 6.5 इंच के एलसीडी डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 700 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का डेप्थ लेंस और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

    Oppo A53s 5G      कीमत : 15,990 रुपये

    Oppo A53s 5G स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस डिवाइस में 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस है। जबकि इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने Oppo A53s 5G में 5,000mAh की बैटरी दी है।

    Realme Narzo 30 5G     कीमत : 15,999 रुपये

    Realme Narzo 30 5G लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। इस डिवाइस का 4G वेरिएंट भी उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो रियलमी नार्जो 30 5G में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 48MP नाइट स्केप ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल HD+ स्क्रीन और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 18 वॉट चार्जर के साथ आता है।

    Moto G 5G        कीमत : 20,999 रुपये

    Moto G 5G स्मार्टफोन 6.7 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले से लैस है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 750 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48MP का कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। जबकि फोन के फ्रंट में 16MP का पंच-होल कैमरा दिया गया है। पावरबैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

  • पेट्रोल , डीजल और रसेई गैस की दामों में हुए वृध्दि को तत्काल वापस ले केंद्र सरकर – अधिवक्ता शत्रुहन साहू

    डिलेश्वर प्रसाद साहू

    धमतरी –  संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर 08 जुलाई को पेट्रोल डीजल और रसेई गैस की दामों में वृध्दि के खिलाफ देषव्यापी विरोध प्रदर्षन किये जाने की कड़ी में  किसान मोर्चा धमतरी के द्वारा कोविड महामहारी के संदर्भ में जारी दिषा निर्देषों का पालन करते हुए माननीय नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी  प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को  कलेक्टर महोदय धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
     के माध्यम से बढ़ी  महंगाई को कम करने का के लिए ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर अधिवक्ता शत्रुहन साहू कानूनी सलाहकार किसान मोर्चा टिकेश्वर साहू अशफाक हाशमी राम विशाल साहू रसूल खान मन्नु सोनकर सतवंत महिलाग निशांत भट्ट डागेश्वर साहू ने कहा कि वर्ष 2014  में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 106.85 डाॅलर प्रति बैरल (159.5 लीटर) तक थी उस समय पेट्रोल 72.26 रु. प्रति लीटर और डीजल 55.49 रु. प्रति लीटर अधिकतम  थी। लेकिन आज जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 63 डाॅलर प्रति बैरल (159.5 लीटर) है उसके बाद भी पेट्रोल – डीजल  प्रति लीटर 100 रूपये के पार पहुंच गया है । इसी प्रकार 2014 में सब्सिडी वाली रसोई गैस की दाम 414 रु.प्रति सिलेण्डर (14.2 कि.ग्रा.) थी जो आज 915 रु. की हो चुकी है। 

    लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने ’’ बहुत हो गई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, अच्छे दिन आने वाले हैं, बहुत हो गई जनता पर पेट्रोल डीजल की मार अबकी बार मोदी सरकार ’’ जैसे लोक लुभावन नारे देख कर महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता पर काबिज हुए । अपने वादे के मुताबिक केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार अंतर्राष्ट्रीय  जनता को सस्ते दरों पर ईंधन डीजल पेट्रोल गैस प्रदान करने के बजाय सरकार कुल दाम में से आधे से अधिक करीब 53 प्रतिषत राशि टैक्स के रुप में ले रही है जो आम मेहनतकश व मध्यमवर्गीय जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ है और किसानों का उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है लेकिन आपके द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य भी किसानों को प्राप्त नहीं हो रही है। 

    किसान मोर्चा के अधिवक्ता शत्रुहन साहू ने कहा कि  रासायनिक खाद कंपनियां जिन्हें आपके द्वारा सब्सिडी दी जा रही है मनमाने दामों में छोटे विक्रेताओं को खाद बेच रही है किसनों को महंगे दामों में खाद बेचकर कंपनी द् सीधा सीधा किसानों और सरकार के साथ धोखाधड़ी है।  इसलिए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई दामों को कम कर दाम आधा किया जाये। किसानों को डीजल पर सब्सिडी प्रदान किया जाये। किसानों की सभी उपजों के लिए स्वमीनाथन आयोग की सिफारिषों के अनुरुप लागत से डेढ़ गुणा अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर उस पर खरीदी की गारंटी कानून बनाया जाये। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पूरे साल भर फसलों की खरीदी हो इसके लिए कृषि उपज मंडी समितियों को मजबूत व व्यवस्थित किया जाये, खाद कंपनियों द्वारा किसानों की लूट बंद की जाये और दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को पूरा किया जाये।

  • किसानों को रासायनिक खाद एवं विधुत आपूर्ति सम्बंधित 9 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

    निखिल कश्यप की रिपोर्ट 

    किसान मोर्चा का धरना आंदोलन कल बालोद  जिले में किसानों को सुचारू रूप से रासायनिक खाद एवं विधुत आपूर्ति करने  राज्य सरकार के नाम 9 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को  भाजपा किसान मोर्चा द्वारा  कल ज्ञापन सौंपा गया जिसमें 36 घंटे का अल्टीमेट जिला प्रशासन को दिया गया था मांग पूर्ण न होने पर 16 तारीख को  धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसी परिपेक्ष मे किसानं मोर्चा द्वारा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में धरना कार्यक्रम  बालोद मुख्यालय जय स्तंभ चौक समय 12:00 बजे से आयोजित है . 
    जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने इस धरना आंदोलन के  संबंधब मे ताया कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान प्रदेश है। जहाँ के आधे से अधिक आबादी कृषि से जुड़ा हुआ है। धान उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य देश की भूमिका सबसे अग्रणी राज्यों रही है। पूरे देश मे छत्तीसगढ़ की पहचान धान का कटोरे के रूप में विख्यात है ।

    प्रदेश में खेती-किसानी का कार्य प्रारंभ हो चुका है।  जैसा कि हम सभी जानते है कि खेतों में फसल के अधिक उत्पादन के लिए खाद डालने की आवश्यकता पड़ता है। लेकिन आज प्रदेश के किसानों को खाद की संकट से गुजरना पड़ रहा है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को जरूरत के अनुरूप बराबर खाद पहुंचाया जा रहा है बावजूद इसके राज्य सरकार द्वारा  खाद को उचित मात्रा में सहकारी समितियों को आबंटित नहीं किया जा रहा है, बल्कि राज्य सरकार अपने नजदीकी व्यापारियों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से निजी क्षेत्रों को आबंटित कर रही है।

    जिले के सहकारी समितियों में किसानों के सामने खाद संकट है। लेकिन प्रदेश के निजी दुकानों खुले बाजार में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि राज्य सरकार द्वारा सहकारी समितियों के बजाए निजी क्षेत्रों को खाद की आपूर्ति अधिक की गई है। निजी क्षेत्रों को अधिक खाद आबंटित करने के पीछे राज्य सरकार की मंशा केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश व अपने लोगो लो लाभ पहुंचाकर भ्रष्टाचार करना है। निजी दुकानों से यह खाद किसानों को अधिक दाम में खरीदना पड़ रहा है।
    प्रदेश  भाजपा किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू ने बताया की साथ ही किसान भाइयों को विधुत पर्याप्त मात्रा में नही मिलने से धान का थरहा आज सुख रहा है एवं खेतों में पर्याप्त पानी नही होने से जिन किसान भाइयों का धान का थरहा तैयार हो गया है रोपाई के लिय आज अघोषित बिजली कटौती से परेशान हो कर अपने धान के रोपाई करने से वंचित हैं!

    किसान भाइयों को सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त खाद मिल सके। ऐसी व्यवस्था हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करें साथ ही समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही खाद के राज्य सरकार द्वारा आबंटन का निगरानी भी रखें। जिससे उचित मात्रा में खाद की नियमित आपूर्ति किसान भाइयो हो सके. जिला महामंत्री द्वय हेमंत साहू मनोहर सिन्हा ने इस धरना प्रदर्शन में समस्त प्रदेश जिला मंडल विभिन्न प्रकोष्ठ  पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण जेस्ट श्रेष्ठ  कार्यकर्ता गण की  अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान कर को सफल बनाने की अपील की है

  • प्रतिष्ठित डॉक्टर ने होटल में महिला संग बनाए सम्बन्ध, ब्लैकमेलर ने वीडियो बनाकर अब तक वसूले लाखों रुपये

    नोएडा। अगर आप किसी होटल को बुक कर रहे हैं तो उसके कमरे पर एक बार अच्छी तरह नजर दौड़ा लें। कहीं कोई हिडन कैमरा आपकी प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ न कर रहा हो। आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ऐसे ही एक मामले में नोएडा के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर वसूली की जा रही है। जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान जिस व्यवसाय को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है, वह होटल व्यवसाय है। इस नुकसान की भरपाई के लिए कई होटल ऐसे हैं जो इस नुकसान की भरपाई के लिए अपराधिक गतिविधियों का सहारा ले रहे हैं। बीते दिनों में कई ऐसे मामले पुलिस ने दर्ज किए जिसमे कई होटलों में देह व्यापार का कारोबार चलता पाया गया। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। अब एक ऐसा ही एक ब्लैकमेल करने का मामला उजागर हुआ है जिसमे प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल और वसूली की जा रही है। जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने दर्ज कराई है।

    थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 29 में रहने वाले एक प्रतिष्ठित डॉक्टर ने कोतवाली सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई फोन पर लगातार उन्हे ब्लैकमेल कर रहा है और उनकी एक होटल में महिला के साथ बनाए गए अंतरंग संबंधों को सोशल मीडिया पर उजागर कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। कॉलर खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ा हुआ बताता है। दर्ज कराई शिकायत में डॉक्टर का कहना है कि अपनी प्रतिष्ठा और परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से डर कर वे ब्लैकमेलर की बातों में आ गए और कॉलर के बताएं जगहों, जिनमें गंगा शॉपिंग कंपलेक्स, अट्टा चौक पर 11 जुलाई को 58 हज़ार, 12 जुलाई को 1 लाख 85 हज़ार, 13 जुलाई को 50 हज़ार और 14 जुलाई को 2 लाख 25 हज़ार रुपए दे चुके हैं। कुल मिलाकर अब तक ब्लैकमेलर को 5 लाख 18 हज़ार रुपए दे चुके हैं, लेकिन उसकी मांग खत्म नहीं हो रही है।

  • Share Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मजबूती से खुला सेंसेक्स निफ्टी

    कानपुर। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 248.14 अंकों की डछाल के साथ 52,634.33 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76  अंक ऊपर 15,766 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक को छोड़ सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    इस सप्ताह इन्फोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है। इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं।  बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इस दौरान सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया।

  • पीड़िता के परिजन ने कहा रक्षक ही भक्षक बन गया

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यह योजना पूरे देश भर में चल रहा है मगर झारखंड शहर में ना तो बेटी सुरक्षित है ना तो बेटी को पढ़ाया जा रहा है ऐसे में लोगों का कहना है कि बेटी को लेकर जाए तो कहां जाए आए दिन बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार चाहे वह दुष्कर्म का मामला हो या दहेज को लेकर बेटी को जलाना या बेटी का पलायन करना ऐसे में ही मानव को  शर्मशार करने की घटना धनबाद जिले से सामने आयी है एंबुलेंस चालक पर मरीजों की जान बचाने के लिए नियत समय पर अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेवारी होती है ऐसे मे एंबुलेंस ड्राइवर ही शैतान बन जाए तो भला मरीज क्या करेगा घटना दिनांक रविवार की देर रात एएनएमएमसीएच के फीमेल मेडिकल वार्ड में इलाज रथ विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है।

    रविवार सोमवार की देर रात एक एएनएमएमसीएच की फीमेल मेडिकल वार्ड में इलाज रथ अर्थ विक्षिप्त युवती को निजी एंबुलेंस चालक संजय दत्त ने अपनी हवस का शिकार बनाया वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि युवती को रात की अंधेरी में संजय दास नामक निजी एंबुलेंस चालक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद काफी हो-हल्ला हुआ मामले की सूचना पाकर सराय ढेला पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की बाबत छानबीन किया इसी बीच आरोपी फरार हो गया जबकि अस्पताल परिसर में ही चाय बेचने वाला एक दुकानदार को पुलिस ने आरोपी का सहयोग करने के मामले में हिरासत में ले लिया है वहीं घटना के बावत छानबीन चल रही है जबकि अस्पताल के वरीय अधिकारी मामले में कुछ भी बताने से अभी बच रहे हैं