Category: business

  • बिजली बिल का भुगतान नहीं किया तो होगी सख्त से सख्त कार्यवाही

    रविंद्र चौरसिया
    जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़

    बल्देवगढ़-विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को अवगत कराया कि कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में संवाद के विद्युत उपभोक्ताओं में से मात्र 15% वक्ताओं द्वारा ही अपने बिलों का भुगतान किया गया है इससे पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो जाइए जबकि कंपनी द्वारा ने दोहरा शतक विद्युत प्रदाय की जा रही है इसके बाद भी उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान समय पर नहीं कर रहे हैं बिल का भुगतान नहीं करने पर बुधवार से संबंधित  कार्रवाई की जाएगी इसी क्रम में ब्लॉक मे बल्देवगढ़ में मात्र 10% लोगों द्वारा बिल जमा किया गया है पिछले 2 माह में यदि आगामी दिवस में लोगों द्वारा बिल जमा नही किये जाते है तो उनके विरुद्ध बल्देवगढ़ विधुत कार्यालय से टीम बनाकर कनेक्शन काटने जैसी कार्यबाही की जावेगी।

    रामनिवास सिंह गुर्जर
    सहायक अभियंता बल्देवगढ़

     

  • चास की गद्दी पर कौन बैठेगा अभी से हलचल हुई तेज।

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    चास के  गद्दी पर कौन बैठेगा। इसको लेकर अभी से ही चास के लोगों में हलचल होने लगी है ।सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही चास नगर निगम मेयर की चुनाव की खबर लोगों तक पहुंची वैसे ही चास के गलियारों में हलचल शुरू हो गई है ।जबकि अभी 2 से 3 महीने मेयर का चुनाव के लिए बाकी है। आपको बताते हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव से पहले नगर निगम का चुनाव सितंबर तक होने का अनुमान है। आपको बताते जाए कि पिछले नगर निगम का चुनाव के मुताबिक इस बार मेयर पद के लिए बड़े-बड़े उम्मीदवार खड़ा होने की संभावना है आपको बताते जाएं कि 2015 के चुनाव में मेयर के पद के लिए भोलू पासवान, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, डॉक्टर केजरीवाल, मनोज राय राजकुमार महतो, सुनील महतो ,जुबेर अहमद डॉक्टर परिंदा सिंह जैसे कई उम्मीदवार खड़े थे।
    मगर इस बार के चुनाव रोचक और बहुत महत्वपूर्ण होगा इस बार के चुनाव में एक बहुत बड़ी हस्ती सामने आ रही है जिसका टक्कर सीधे भोलू पासवान के साथ होने की उम्मीद है।

    आपको बताते जाए कि भोलू पासवान में जो काम किए हैं यह उसको देखते हुए चास के लोग फिर से भोलू पासवान को मेयर बनाने के लिए जोर दे रहे हैं चास की जनता ने कहा कि हमारे भूतपूर्व मेयर भोलू पासवान ने जो काम करके दिखाया है वह पिछले 10 वर्ष में भी नहीं हो सका था चास की जनता सब देख रही है उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कौन क्या किया है और कौन करेगा। मगर इस बार एक नया चेहरा देखने को मिल रहा है समाज सेवक विनोद सिंह सब के लोगों में अटकलें लगी है कि इस बार इन दोनों में ही महासंग्राम होगा। ऐसे तो चांस और बोकारो में विनोद सिंह का काफी नाम है उनकी चास में भी काफी बढ़त है।वही  2015 में एक ऐसा नाम सामने आया था जो लोगों को काफी उससे उम्मीद थी बोकारो के चर्चित और जाने-माने डी फोकस के डायरेक्टर गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने भी मेयर का चुनाव लड़ा था मगर उनकी किस्मत  साथ नहीं दी। और वह हार गए लोगों में चर्चा है कि क्या इस बार गजेंद्र प्रसाद हिमांशु मेयर के पद के लिए खड़ा होंगे या फिर वह किसी और को उतारेंगे। अब यह देखना है कि मेयर की कुर्सी में कौन बैठे गा भोलू पासवान  या विनोद सिंह।

  • “ग्रहण ” फिल्म बोकारो के रहने वाले सत्य व्यास की लिखित उपन्यास 84 पर निर्धारित है

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    वैसे तो बोकारो में हिंदी के  उपन्यास उदीयमान लेखक के रूप में उभरे हैं लेखक है इनमें से अशोक अकेला, अशोक अंश,अजय अंश, दीपक सवाल, विकास महाराज शंभू पाठक,  जी जैसे कई लोगों ने उपन्यास जगत मैं अपना नाम रोशन किया है वैसे ही आज एक  बोकारो निवासी हिंदी के युवा लेखक सत्य व्यास जी के उपन्यास साथ चर्चा जोरों से है आपको बताते जाये की बोकारो में पढ़े लिखे सत्य व्यास जी वैसे तो वह बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी व्यास ओझा जी के सबसे छोटे पुत्र हैं पिता व्यास ओझा सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मि थे। उनकी मां देव कुमारी देवी है सत्य व्यास ने अपनी दसवीं की पढ़ाई बीएसएल हाई स्कूल 2 डी  1995 में की थी और बारहवीं बी आई बी एड 8बी 1997 से किया था।

    बोकारो  के कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी सत्य व्यास विगत वर्ष में हिंदी के उद्यान लेखक के रूप में उभरे हैं एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत सत्य व्यास ने हिंदी में एक नया पाठक वर्ग तैयार कर इस धारणा को गलत साबित किया है कि हिंदू में पाठकों की कमी है सत्य व्यास की पिछली दोनों किताबें बनारस टॉकीज वह दिल्ली दरबार बेस्ट सेलर रही है दोनों पर फिल्में निर्माणाधीन है 2018 के प्रतिष्ठित द्वारका प्रसाद अग्रवाल पुस्तक से सम्मानित सत्य व्यास जी संवाद व कथानक लेखन में भी सर्कित है। जितने पढ़ने में तेज थे उतने ही वे पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ इनको लेखक में भी रूचि रखते है हिंदू युवा लेखक सत्य व्यास ने अपने उपन्यास 84 पर आधारित फिल्म ग्रहण जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है सेंटा डायरेक्शन राजन चंदेल ने किया है ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं फिल्म 24 जून को डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    उपन्यास 84 के दंगों पर बनी या फिर लोगों को काफी पसंद आएगी सत्य व्यास ने बताया कि यह फिल्म 84 के दंगों पर बनी एक लव स्टोरी है पूरी फ़िल्म को 8 एपिसोड में बनाया गया है जिसमें शैलेंद्र झा एक स्टोरी लेसनर के रूप में है उपन्यास 84 पर बनी है वेब सीरीज का ट्रेलर युवा आईपीएस अमृता सिंह के एक विशेष मामलों को सौंपने जाने से शुरू होता है लेखक के अनुसार युवा आईपीएस को पता चलता है कि उसके पिता पर एक जघन अपराध का आरोप लगाया गया है अपने कर्तव्य और अपने पिता के प्रति प्यार के बीच फंसी अमृता उस पूरे मामले को जानने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यह मुश्किलें व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर क्या असर डालती है यह देखना होगा बोकारो निवासी सत्य व्यास की तीसरी किताब 84 वेब सीरीज के आधार पर वेब की दुनिया में पहुंच गई है

  • स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंग़े : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

    कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने गांवों से लेकर शहरों तक सरकारी अस्पतालों को मज़बूत बनाने और उन्हें समस्त सुविधाओं से युक्त करने के लिए कमर कस ली है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसरंचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाक़ों तक सर्वसुविधायुक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी ।

    कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए अनुभवों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को मजबूत करने का काम शुरु कर दिया है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में कार्य-योजना   संपन्न बनाया तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि यदि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जा सके।   

          मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले 6 माह में कोरोना के इलाज की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की दृष्टि से इन अस्पतालों में आक्सीजन संबंधी उपकरण आई.सी.यू. बिस्तर, वेन्टिलेटर्स इत्यादि की संख्या में वृद्धि हुई है। इन स्वास्थ्य उपकरणों का बेहतर रखरखाव और लगातार उपयोग कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए भी आवश्यक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों की संख्या में भी पिछले दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है, किन्तु स्वास्थ्य प्रबंधन और मजबूत किया जाना आवश्यक है।
     
          श्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास की एक योजना शीघ्र तैयार की जाये। इस योजना में उपरोक्त सभी अस्पतालों में सर्व सुविधा संपन्न ऑपरेशन रूम, लेबर रूम, लैबोरेटरी, आई.सी.यू. और वेन्टीलेटर की सुविधा, ब्लड बैंक, निःशुल्क दवा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी अस्पतालों में 24 घंटे इलाज की सुविधा हो। साथ ही सभी में शिशु रोग, स्त्री रोग, निश्चेतना, पैथॉलाजी, मेडिसीन एवं सर्जरी के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाये और जहां पोस्ट ग्रेजुएट उपलब्ध न हो सकें, वहां इन विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के माध्यम से उपरोक्तानुसार प्रस्ताव, आवश्यक बजट सहित 15 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

  • 100 गरीब बच्चे को सभ्यता संस्कृति से अवगत कराएगी बीएसएल प्रबंधन ने

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    झारखंड सहित देश की जनजाति लोक संगीत व कला का प्रशिक्षण कराने के लिए आज बीएसएल प्रबंधन के  सहयोग से बोकारो संगीत कला अकादमी की ओर से यहां गरीब बच्चे बच्चों को निशुल्क संगीत की शिक्षा दी जा रही है बोकारो नगर के ट्रैक्टर फूडी ने 1992 की के संगीत कला अकादमी का संचालन किया जा रहा है। संगीत के जरिए बच्चों को देश की सभ्यता संस्कृति के अवगत कराया जा रहा है 100 गरीब बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बोकारो संगीत कला अकादमी की ओर से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लगभग 100 गरीब बच्चे को गीत नृत्य वादन मूर्तिकला चित्रकला आदि का निशुल्क प्रशिक्षण बोकारो सेल प्रबंधन के सहयोग से दिया जा रहा है इनमें अधिकतर बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं बच्चों को आदिवासी एवं क्षेत्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके माध्यम से बच्चों को देश की सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है 
    बोकारो संगीत कला अकादमी के प्रशिक्षण बच्चों को रोजगार के विकल्प की भी जानकारी दे रहे हैं। एकेडमी के माध्यम से वे संगीत में प्रारंभिक से लेकर विशारद तक की शिक्षा हासिल कर सकते हैं इसके माध्यम से वे निजी व सरकारी संस्थान में नियोजन हासिल कर सकते हैं अकैडमी में गरीब बच्चों को नृत्य गीत वादन नृत्य कला व चित्रकला की निशुल्क परीक्षण दी जाती है झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों की जनजाति लोक कला व संगीत का भी प्रशिक्षण दिया जाता है इन्हें संगीत शिक्षा के माध्यम से रोजगार के विकल्प की भी जानकारी दी जा रही है

  • दवा की कालाबाजारी-धनबाद से सटे पश्चिम बंगाल में नकली आयुर्वेदिक दवाइयों की फैक्ट्री पकड़ी गई

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    कोरोना काल में जहां एक तरफ दवा की कालाबाजारी हो रही है तो वहीं धनबाद के पड़ोस में नकली दवा बनाने का कारखाना संचालित हो रहा था धनबाद सीमा से लगे पश्चिम बंगाल में कुर्सी के हनुमान चटाई स्थित बावरी पाड़ा निवासी रितेश कुमार के आवास पर लंबे समय से नकली दवा बनाया जा रहा था बीते सोमवार की रात बराकर थाना प्रभारी अमरनाथ दास के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में नकली आयुर्वेदिक दवा जबकि सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई है पुलिस ने फैक्ट्री मालिक रितेश कुमार रुपेश कुमार तथा उसके सहयोगी अशोक चौधरी सुमन रूईदास और उदय गुप्ता को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। वह इंच तीनों लोग को पुलिस ने 10 दिनों के लिए रिमांड पर ले लिया जबकि बाकी तीन आरोपी की अदालत में जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया आपको बताते हैं कि बराकर हांडी एक प्रेस वार्ता के दौरान एसपी उमर अली ने बताया कि सोमवार की रात गैर कानूनी रूप से बनाए जा रहे कृष्णा कंपनी के अवैध आयुर्वेदिक दवा शहर कफ सिरप पेट दर्द और अन्य कई दर्द निवारण दवा को जब करते हुए कंपनी के मालिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि गई दवा की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपया है पुलिस सूत्रों के मुताबिक कृष्णा कंपनी काफी समय से बिना किसी सरकारी लाइसेंस के आयुर्वेदिक दवा बनाकर झारखंड बिहार तथा उत्तर प्रदेश के बाजारों में अभिकर्ता के सहारे बेच रही थी पुलिस अब तक गिरफ्तार आरोपी की कुंडली खंगाल रही है कि कहीं यह लोग नशे की टेबलेट तो नहीं बना रहे थे आरोपी का किन सफेदपोश से संपर्क था इसकी भी जांच पुलिस कर रही है

  • बिहार राज्य से आए मछुआरे की मछली पकड़ते समय डूबने से हुई मौत

    मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जिले की परियोजना बांध सुजारा मे बिहार राज्य से आए मछुआरे की मछली पकड़ते समय डूबने से हुई मौत और आपको बता दें की सूचना मिलते ही वही मौके पर पहुंचे बुडेरा थाना प्रभारी के निर्देश दिया और सव ढूंढने के 2 दिन बाद सव प्राप्त हुआ और मौके पर पहुंचे ए एसआई राजेंद्र रावत पुलिस बल के साथ जानकारी ली साथ में 8 लोग थे उनके चचेरे भाई  सव को अपने साथ बिहार ले जा रहे है वही पुलिस प्रशासन ने अपने कार्यवाही  कर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और ठेकेदार के सहयोग से सव को मछुआरा को मध्य प्रदेश से  बिहार भेजने मैं पूर्ण सहयोग किया जाएगा

  • 84 के दंगाई पीड़ित सिख समुदाय ने वेब सीरीज फिल्म “ग्रहण” पर जताई नाराजगी

    बोकारो से शेखर की  रिपोर्ट

    बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी  सत्य व्यास  के लिखित उपन्यास 84 के दंगों पर बनी फिल्म ग्रहण को  ग्रहण लग गया आपको बताते जाए कि सत्य व्यास की यह तीसरी उपन्यास थी जिसने वह 84 के दंगे पर ग्रहण फिल्म बनाई गई थी यह फिल्म 24 तारीख को वेब सीरीज में लॉन्च होने वाला था  इस फिल्म को देखने के लिए बोकारो के  लोगों में काफी उत्साह थी आपको बताते जाएगी  की दिल्ली और झारखंड के बोकारो में 1984 के दंगों के पीड़ितों ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए web-series और   ग्रहण के निर्माता  को कानूनी नोटिस भेज दिया है  नोटिस में यह कहाँ है की ग्रहण  फिल्म के  निर्माता शिख  समुदाय  से माफ़ी  मगे और sath ही इस  फिल्म  पर  रोक लगाये वही सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि इस फिल्म  वेब सीरीज में जानबूझकर अपने शो में दंगों की कहानी को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है 1984 की दंगे की पीडितो निप्रीत  कौर सतनाम सिंह गंभीर और जगजीत सिंह ने दिल्ली से वकील हर्षित सिंह होरा के जरिए भेजे गए कानून नोटिस में बताया कि भारत के कई शहरों में हजारों में  पुरुषों महिलाओं और बच्चों को मार डाला गया था बोकारो में 1984 का दंगा दर्दनाक घटना  का गवाह रहा था लोगों ने कहा कि आज भी 1984 के दंगों को याद करते हैं तो रूह  कांप उठती है ऐसा दोबारा ना हो  पीड़ितों ने वेब सीरीज के निर्माण और हॉटस्टार डीजी ने माफी मांग ने  की मांग की है और कहानी को तोड़ मरोराड़ कर दिखाने व  परसों की रिलीज को रोकने की अपील की है

  • प्रशासनिक अधिकारी एवं कोरोना वॉलिंटियर्स के प्रयास से लगातार तीसरी बार शत प्रतिशत रहा वैक्सीनेशन

    अनूप दुबे की रिपोर्ट

    छतरपुर । बड़ामलहरा ग्राम पंचायत डोंगरपुरा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है उसमें 18 प्लस का वैक्सीनेशन डोंगरपुरा में रखा गया था। वह शत प्रतिशत रहा महिला बाल विकास अधिकारी एकता गुप्ता ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत डोंगरपुरा में 18 से 44 वर्ष के लोगो का वैक्सीनेशन रखा गया वह शत प्रतिशत  रहा लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला आज वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविसील्ड वैक्सीन लगाई गई एवं  वॉलिंटियर्स शुभम शर्मा ने बताया कि में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के कोरोना वॉलिंटियर्स हूं , हम लोग की पूरी टीम जिला समन्वयक आशीष ताम्रकर एवं ब्लॉक समन्वयक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं । पंचायत में यह लगातार तीसरी बार शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हम लोगों ने गांव में जागरूकता कार्यक्रम किए उसका असर भी दिखा है हम लोगों के द्वारा घर-घर पीले चावल बांटे गए एवं लोगों के पंजीयन किए गए और जिन लोगों के पंजीयन नहीं थे उनके पंजीयन आज सेंटर पर किए गए। 
    इस दौरान महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एकता गुप्ता , सुपरवाइजर महिला बाल बिकास ज्ञानवती सोनी ,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कोरोना वॉलिंटियर शुभम शर्मा, एएनएम राजपति साहू, ऑपरेटर अभिषेक विश्वकर्मा,  सचिव रमेस सिंह घोसी  शिक्षक विनोद सिंह जादोन, मथुरा प्रशाद यादव ,शिक्षक पटवारी अंकित वैध सहित ग्राम रोजगार सहायक अरविंद यादव , बीएलओ हीरा लाल साहू के साथ आगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायका मौजूद रही।

  • औरंगाबाद सांसद की आर्थिक मदद से सात युवा दारोगा बने

    दारोगा बहाली नियुक्ति का रिजल्ट आया। जिसमें सात ऐसे युवा का चयन हुआ है। जो तैयारी के समय आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे। सभी छात्र सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास पर आकर अपनी समस्या रखी थी। तब सांसद ने उनकी समस्या का समाधान आर्थिक मदद कर की थी। जिसका परिणाम आज सामने है। सफल छात्रों में कासमा के नराइच गांव के मृत्युंजय कुमार, रफीगंज के बोर के मुकेश कुमार, जम्होर के कुड़वा के मनीष कुमार और फेसर के दरियापुर निवासी गोपाल कुमार सोमवार को आवास पर आकर सांसद सुशील कुमार  सिंह से आशीर्वाद लिया और उन्हें धन्यवाद दिया।

    सांसद ने उनके सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समाज में कानून व्यवस्था ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। कहा कि आप जहां रहे वहां आम लोगों को न्याय दिलवाने का कार्य करेंगे, ऐसा हमें विश्वास है। क्योंकि पुलिस प्रशासन के विभाग में आपका सीधा आम लोगों से सवांद होता है और पहला पायदान आप है। जो न्याय दे सकते हैं। साथ ही सांसद ने बीपीएससी, मेडिकल, इंजीनियङ्क्षरग, मैट्रिक और सीबीएसई बोर्ड के अलावा अन्य परीक्षाओं में औरंगाबाद के जितने भी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उनकी भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    अंशु माला को दारोगा बनने पर किया सम्मानित

    शहर में कुचा गली वार्ड संख्या वार्ड 13 निवासी पिता मीत लाल आर्य एवं माता सावित्री देवी की पुत्री अंशु माला को दारोगा बनने पर पूर्व पार्षद रविंद्र प्रसाद ने रविवार को सम्मानित किया। साथ में माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गरीबी और प्रतिकूल परिस्थिति में भी इस मुकाम पर अंशुमाला का पहुंचना काबिले तारीफ है। वह कठिन परिश्रम करके यह उपलब्धि हासिल कर सकी है। रवींद्र प्रसाद ने कहा कि अंशुमाला छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। दुसरे ब’चे इससे प्रेरणा ले सकते हैं। अंशु ने बताया कि सफलता के लिए बस एक सूत्र है कठिन परिश्रम। समर्पण के साथ परिश्रम करके ही प्रतियोगिता में सफलता हासिल की जा सकती है।

    सार्जेंट बन पुष्पा ने गांव का नाम किया रौशन

     नारी अबला होती है यह बातें अब बीते दिनों की हो गई। शहर की बात तो छोडि़ए, अब गांव की बेटियां भी नारी सशक्तिकरण की मिसाल बन रही है। इसके संकेत तभी मिलने लगे थे जब गांव की बच्चियां साइकिल की सवारी कर स्कूल जाने लगी थी। ऐसी ही बेटियों में एक औरंगाबाद प्रखंड के बघोई खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी है। पुष्पा बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग का फाइनल परीक्षा पास कर सार्जेंट बनी है। पुष्पा को सार्जेंट बनने से परिवार एवं गांव में खुशी का लहर है। पुष्पा ने बताया कि वह कड़ी मेहनत व लग्न के साथ पढ़ाई कर इस परीक्षा को पास की है। कहा कि मुझे वर्दी पहनने का सपना था जिसको पूरा किया। पुष्पा की बहन अनन्या ने बताया कि दीदी गांव की पहली बेटी है जो पुलिस विभाग में है। इससे अन्य लड़कियां प्रेरणा लेकर मेहनत कर रही हैं। प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता।