Category: business

  • कहीं भी ना फेंकने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाए – कलेक्टर

    मोहन प्रसाद यादव 

    अनूपपुर 10 जून 2021/

    कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने नगरीय क्षेत्र में कचरा निपटान प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिष्चित किए जाने पर बल देते हुए जिले के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर कहीं कचरा फेंकने की प्रवृत्ति त्यागने के लिए नागरिकों को जागरूक करें। उन्हें समझाएं कि हर कहीं गंदगी फैलाने से बीमारियां पनपती हैं। इसलिए वे घर के कचरे को डस्टबिन में इकट्ठा करें। कलेक्टर ने इस आषय के निर्देष यहां नगर सेवा अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री विजय डेहरिया समेत जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

        कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को हिदायत दी कि वे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को स्वयं भ्रमण कर देखें और साफ-सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों से काम लें। कचरा इकट्ठा करने के लिए जहां आवष्यकता हो, वहा डस्टबिन रखवाएं। घर के कचरे को डस्टबिन में रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित एवं जागरूक करें। आपने नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था की पड़ताल के लिए क्षेत्र का अकस्मात निरीक्षण करने के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देश दिए। 

        कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कचरा निपटान प्रबंधन की व्यवस्था सुदृढ़ ना हो, वहां व्यवस्था को ठीक किया जाए। आपने डोर-टू-डूर कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। आपने कचरा गाड़ियों का नियमित रूप से संचालन बनाए रखने की हिदायत भी दी। कलेक्टर ने बरसात के पूर्व अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। आपने नालियों में कीटनाषक दवा डलवाने की हिदायत दी। आपने कर्मचारियों की टीम से लाइट पोल की जांच करवाने और खराब लाइट पोल तत्परता से ठीक करवाने के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। 

        कलेक्टर ने मंडियों में भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मिलजुल कर काम करने से अच्छे परिणाम सामने आते हैं। इसलिए किसी काम को करने के लिए मन में यह भाव नहीं आना चाहिए कि इस काम को करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। आपने आपसी समन्वय रखते हुए बेहतर ढंग से काम करने की जरूरत जताई। आपने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से कहा कि मैं स्वयं भी आपके कार्यों को देखने आऊंगी।

  • रेत कारोबारियों के अवैध वसूली के विरोध में ट्रैक्टर चालको ने जयसिंहनगर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

    रिपोर्टर बृजकिशोर तिवारी

    शहडोल जिले के  जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत विगत कई महीनों से वंशिका कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेके के तहत पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि सातिका प्रसाद तिवारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष करकी राजेश द्विवेदी के द्वारा रेत खदान का संचालन अवैध रूप से वशूली करते हुए मनमाने तरीक़े से किया जा रहा है। विगत कई महीनों से संचालित चालान में रायल्टी की राशि मनमाने तरीके से ली जाती है आज तक शाषन द्वारा निर्धारित रेत की सूची खदान कार्यलय में चस्पा नही की गई है। वर्तमान में भटिगवा रेत खदान से जयसिंहनगर की दूरी 105.58 किमी की दर्शा कर रेत परिवहन हेतु 5 घटे का समय दिया जाता है जिसके लिए 2000 रुपये का नगद शुल्क रेत ठेकेदारों के द्वारा जबरन वसूला जाता है। इनके द्वारा एक रायल्टी 2000 की काटने पर 2 ट्रिप रेत का परिवहन करने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष करकी के भतीजे द्वारा ट्रेक्टर संचालको को मजबूर किया जाता है।

    विरोध करने पर रेत ना देने की मिलती है धमकी

    ट्रेक्टर संचालको के द्वारा 1 ट्रिप रेत के परिवहन की रायल्टी मांगने पर खदान से रेत ना भरने देकर राजनैतिक धौस का डर दिखाकर देख लेने की धमकी तक दी जाती है। 

    नगद के अलावा अन्य माध्यम से नही लेते राशि

    मनमाने रायल्टी के दाम की वजह से रायल्टी का भुगतान रेत के ठेकेदारों द्वारा नगद ही लिया जाता है अपनी अवैध वशूली को दबाने के लिए चेक या ऑनलाइन माध्यम से भुगतान नही लिया जाता।

    इन सभी बिन्दुओ को लेकर आज जयसिंहनगर के ट्रेक्टर संचालको ने जयसिंहनगर तहसीलदार को ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की

  • डायरेक्टर इंचार्ज : BSL के भूमि में मिशन “सधन वृक्षारोपण “के तहत 2लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट।

    जहां एक तरफ पूरे झारखंड में अतिक्रमण को लेकर मुहिम चलाया जा रहा है तो वही बोकारो शहर में अतिक्रमण से बचाने के लिए अब उस पर पेड़ लगाने का फैसला लिया है बोकारो स्टील प्रबंधन ने टाउनशिप में खाली पड़ी जमीन पर पर लगाने का फैसला लिया है आपको बताते 
    जाएगी बोकारो शहर लोहा नगरी का शहर है जहां बोकारो स्टील प्लांट बसा है लाखों की तादाद में पेड़ लगाने से एक तो टांसिल का वातावरण बढ़िया रहेगा साथी अतिक्रमण भी रुकेगा स्टील प्लांट के डायरेक्टर अमरेंद्र प्रकाश नई सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए पर्यावरण नियंत्रण एवं नगर प्रशासन विभाग ने संयुक्त रूप से काम करना शुरू कर दिया है एक नंबर गेट के बगल में डायरेक्टर इंचार्ज की अगवाई में बीएसएल अधिकारी की टीम के बीच 

    वृक्षारोपण किया बीएसएल के संरक्षण चार प्रमुख मणिकांतान ने बताया कि कोविड-19 के कारण 

     बीएसएनएल कर्मी के सम्मान में स्मृति पार्क में वरीय अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया दिवंगत इस्पात कर्मियों के सम्मान में आयोजित इस वृक्षा रोपण कार्यक्रम के साथ ही बीएसएल के इस वर्ष के सधन

     वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। आपको बताते जाएगी डायरेक्टर इंचार्ज ने इस मानसून की महीने में बीएसएल की भूमि में 2लाख पेड लगाने का लक्ष्य दिया है बीएसएल कि यह दोनों डिपार्टमेंट ऑफ टाउनशिप में छोटी से छोटी खाली पड़ी जमीन को चिन्हित कर उस पर वृक्षारोपण करेंगे किए डिपार्टमेंट पेड़  लगाएंगे भूमि को कटीले तारों से गिरेगा उस सेक्टर के फील्ड अफसर की जिम्मेदारी रहेगी कि उक्त भूमि पर कोई पेड़ हटाकर अतिक्रमण ना कर सके डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि हर पौधे की नंबरिंग करने का भी आदेश दिया है ताकि पौधे के लगाए गए स्थान की मैपिंग बीएसएल प्रबंधन के पास रहे सिटी सेंटर और सेक्टरों की हर वह जमीन जो खाली पड़े हैं उस पर बीएसएल का लगाया पौधा लगाएगा अगर कोई उस जगह पर हटाकर कोई अतिक्रमण करता है तो उसको रोकने की जिम्मेदारी उस इलाके के फील्ड अफसर होगी अथवा उस पर करवाई निश्चित है

  • कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने प्रशासनिक तैयारी शुरू

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट 

    बलौदाबाजार,12 जून 2021/कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने प्रशासनिक तैयारी शुरू करनें के निर्देश  स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दिए है। उन्होंने जिलें में कोरोना की मौजूदा स्थिती के साथ भविष्य की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से संभावित तीसरी लहर के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने एवं और.अधिक चिकित्सा संसाधनों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बैठक में विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए है।
    इसके तहत मरीज बच्चों को उम्र के हिसाब से 2 वर्गों में विभाजित किया गया है। पहला शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों एवं 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों में। शून्य से लेकर 5 वर्ष के बच्चों का इलाज जिला मुख्यालय में स्थित डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (एमसीएच बिल्डिंग) में एवं 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का इलाज 500 बिस्तर नवीन कोविड हॉस्पिटल मंडी परिसर में होगा। डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में दो शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ योगेंद्र वर्मा एवं डॉ भूपेंद्र साहू तैनात रहैंगे इसी तरह 500 बिस्तर हॉस्पिटल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.के टेम्भूरने की तैनाती रहेंगी। इसके साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग के लिए नवपदस्थ 3 एमबीबीएस डॉक्टरों की भी तैनाती रहेंगी। 
    बच्चों के लिए अलग डाइट की निःशुल्क व्यवस्था डॉक्टरों की सलाह पर बच्चों के लिए निःशुल्क लिक्विड डाइट की व्यवस्था रहेंगी।इसके लिए सीएचएमओ को निर्देशित करतें हुए अलग से रसोईयों की व्यवस्था करनें कहा है। भोजन की गुणवत्ता में किसी भी तरह समझौता नही करनें के निर्देश दिए है।

    बच्चों के साथ अभिभावकों के लिए भी व्यवस्था कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बच्चों के साथ अभिभावकों को भी रुकवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। इस हिसाब से मंडी हॉस्पिटल में अतिरिक्त बिस्तर अलग से लगाई जा रहीं है। बच्चों के साथ बिस्तर में माँ अथवा कोई भी अभिवादक को केयर टेकर के रूप में रह सकतें है।
    दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें कलेक्टर श्री जैन ने  सीएचएमओ को निर्देश दिए की बच्चों के इलाज में उपयोग होने वाली सभी दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। अभी से सीजीएमएससी एवं लोकल पर्चेस के माध्यम से दवाइयों  को खरीद कर स्टोर करना प्रारंभ कर दे। ताकि परिस्थिति बिगड़ने पर पूर्व की तरह किसी भी प्रकार के दवाईयों की कमी ना हो। साथ ही प्रर्याप्त मात्रा में बच्चों की वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है। अभी वर्तमान में 10 वेंटिलेटर बच्चों के लिए मौजूद है।बैठक में जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने आईसीएमआर के द्वारा जारी कोविड से संक्रमित बच्चों की इलाज की नयी गाइडलाइन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी तरह सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी ने मौजूदा दौर में पोस्ट कोविड इफेक्ट्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,सँयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल,सीएचएमओ डॉ खेमराज सोनवानी,सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी, डीपीएम सृष्टि मिश्रा, बीएमओ डॉ राकेश प्रेमी, सहित तीन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.के टेम्भूरने,योगेंद्र वर्मा एवं डॉ भूपेंद्र साहू उपस्थित थे।

  • बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में बोकारो के पेट्रोल पंप में प्रदर्शन किया गया

    बोकारो से ब्यूरो चीफ शेखर की रिपोर्ट

    जहां एक तरफ पूरे भारतवर्ष में कोरोना से लोग लड़ रहे हैं वही आज पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमत को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया वहीं झारखंड के बोकारो जिलों में भी हर एक पेट्रोल पंप बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में यह धरना दिया गया कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं तो वहीं पेट्रोल के दाम में दिन पर दिन बढ़ते जा रही है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार गिर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है विधायक दल के नेता
     आलमगीर आलम के नेतृत्व में  यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है आज 1 लीटर पेट्रोल का दाम ₹100 हो गया है ऐसे में जनता वे काफी नाराजगी दिख रही है

  • कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे शहरी दुकानदार, ग्राहकों में भी नहीं दिख रहा कोविड का खौफ ।

    कोहिनुर तिवारी के साथ लव कौशिक की रिर्पोट 

    बलौदा जांजगीर चांपा
    बलौदा क्षेत्र में बाजार खुलते ही कोरोना नियमों की धज्जी उड़ने लगी है। 

    जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ रहे है , बावजूद लोगों में महामारी बनी बीमारी का भय नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कोविड -19 के गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। खासकर बाजार में दुकानदार तो गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा ही रहे हैं। कुछ बिना मास्क के भी दुकानों में भीड़, सोशल डिस्टेंस की तो भारी कमी । 

    बलौदा की स्थिति सबसे खराब है । इस रोड में फुटपाथी दुकानों का मेला लग रहा है। नियम से कोई मतलब नहीं है। दुकानदार मास्क भी‌ कायदे से नहीं पहन रहे हैं। ग्राहक तो बिना दूरी बनाए एक-दूसरे से सटकर खरीदारी कर रहे हैं। फुटपाथी दुकानदारों को तो जरा सा गाइडलाइन की फिक्र नहीं है।
    व्यापारी के हित व ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए शासन ने सोमवार से शनिवार की रात तक बाजार खोलने का निर्देश जारी किया है। वहीं रविवार को साप्ताहिक बंद रहेगी।

    सुबह छ: बजे से शाम आठ बजे तक मार्केट खोलने का फरमान जारी होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी । खास बात यह कि लोग बिना मास्क के बाजार में घूम रहे थे। इतना ही नहीं बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का कोई पालन नहीं हो रहा था । आधे से ज्यादा दुकानदारों के पास सैनेटाईजर की व्यवस्था नहीं थी बे- रोकटोक ग्राहक आते-जाते रहे। व सेनेटाइजर का इस्तेमाल ही नहीं करते ।

  • मैन राइडिंग व्हीकल से कोयला उत्पादन और वर्किंग ओवर में एक बड़ा बदलाव होगा कहा CCL एरिया के जी एम संजय कुमार ने

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट।

    आज के जमाने में सबसे महत्वपूर्ण चीज है समय समय की बचत होगी तो काम भी ज्यादा होगा और प्रोडक्शन भी होगा आपको बताते जाए कि झारखंड का पहला खदान रामगढ़ CCL की सबसे बड़ी और पायलट प्रोजेक्ट नॉर्थ करणपुरा एरिया की भूमिगत कोयला खदान सूरी ने नैन राइडिंग विकल का इस्तेमाल होगा नेम राइटिंग व्हीकल का इस्तेमाल से समय की बचत भी होगी और वर्किंग आवर भी बढ़ जाएगा इसे देखते हुए  ऑस्ट्रेलिया से दो व्हीकल
     चूरी
     पहुंच गया है दोनों विकल की कीमत करीब करीब 15 से ₹20करोड़ बताया जा रहा है। कोल इंडिया द्वारा खरीदे गए मेन राइडिंग व्हीकल कोलकाता पोर्ट के रास्ते जब चोरी पहुंचा तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई झारखंड का पहला और देश का दूसरा ऐसा खदान है जहां मेन राइडिंग विकल का इस्तेमाल होगा कोल इंडिया के ईसीएल के झाझरा खदान में 3 दिन राइडिंग व्हीकल का कमाल किया जा रहा है प्रत्येक विकल का वजन 6 टन है व्हीकल में ऑपरेटर सहित एक बार में कुल 14 लोग बैठ कर खदान में भीतर जहां आना-जाना कर सकते हैं

    आपको बता दें कि व्हीकल आ जाने से समय की बचत होगी और काम भी ज्यादा होगा वही डीजीएम की का अनुमति मिलते ही व्हीकल
     का इस्तेमाल  चूरी खदान में भी शुरू हो जाएगा। लोगों में कहना है कि क्या होगा फायदा है  व्हीकल आने से इस्तेमाल में कामगारों को खदान के अंदर आने जाने में काफी सहूलियत होगी खदान पूरी तरह अब डाउन है और कार्यस्थल पर आने जाने में उन्हें 1 से 16 घंटा लग जाता है व्हीकल  के इस्तेमाल से समय की भी बचत होगी वर्किंग और बढ़ेगा थकावट दूर रहने के साथ-साथ उत्पादन बढ़ जाएगा वही एरिया के डीएम संजय कुमार ने कहा कि भूमिगत खदान के लिए  चूरी
    एक आदर्श उदाहरण के तौर सामने आ रहा है नींद राइडिंग व्हीकल से कोयला उत्पादन और वर्किंग ओवर में एक बड़ा बदलाव होगा उन्होंने बताया कि इसके बाद यहां मल्टी यूटिलिटी
    व्हीकल   का इस्तेमाल भी शुरू किया जाएगा खदान के अंदर सामान लाने जाने में उपयोग में लाया जाएगा किसी मशीन से खदान के अंदर सभी प्रकार के गेम हवा आंधी की सूचना तत्काल कंप्यूटर पर आ  जाया करे गा।

  • पेट्रोल डीजल में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

    अमेठी।क्षेत्र के जमुवारी पेट्रोल पंप पर ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।यह देखो मोदी का खेल,महंगी गैस महंगा तेल,पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लो वापस लो आदि तरह तरह विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओ ने सरकार से मांग की है कि डीजल पेट्रोल के दाम कम हो,जिससे किसान व आम जनमानस को मंहगाई से राहत मिले।राजू ओझा ने कहा कि पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम कर रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव हनुमन्त विश्वकर्मा, जय बहादुर यादव, नरेंद्र यादव, रमाकांत तिवारी,जहीर अहमद, आशीष सिंह , राजदुलार यादव आदि रहे।

  • कोविड-19 को देखते हुये 10 वीं 12 वीं की परीक्षा को रद्द किये जाने पर मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

     झारखंड अभिभावक संघ व अभिभावकों की विनती को मानते हुए बच्चों के स्वास्थ के मद्देनजर झारखंड सरकार और एकेडमी काउंसिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द अहम फैसला लिया है, जो निश्चित रुप से प्रशंसनीय है. इस निर्णय का स्वागत करते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन,बोकारो जिलाध्यक्ष महेन्द्र राय ने कहा कि समय रहते झारखंड सरकार ने यह निर्णय ले लिया इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं और हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. उल्लेखनीय है कि झारखंड अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय जी ने 48 घंटे का समय झारखंड सरकार को दिया था कि समय रहते राज्य सरकार इस पर निर्णय ले. अन्यथा झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से इस मुद्दे को लेकर आमरण अनशन किया जाएगा.

    महेन्द्र राय ने कहा कि ऑनलाइन क्लास की शिक्षा से न छात्र संतुष्ट न अभिभावक। परीक्षा  से छात्र पर मानसिक तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे थे। उन्हें लगता था कि वह परीक्षा मैं सफल हो पाएंगे या नही। कुछ दिन पूर्व सीबीएसई बोर्ड ने भी छात्रों के स्थिति को देखते हुए परीक्षा रद्द की।  अब मुख्यमंत्री जी को निजी स्कूलों के मनमानी पर सख्त कदम उठाने की जरूरत। पिछले वर्ष जो आदेश जारी किया उसपर फिर से विचार करते हुए इस वर्ष भी जारी करे साथ ही साथ ऑनलाइन क्लास की फीस को तय करें। निजी स्कूलों द्वारा सिर्फ वीडियो व लिंक बना कर दिया जाता मगर जिन अभिभावको के 1 से अधिक बच्चें हैं उनके मोबाइल ,इंटरनेट आदि अतिरिक्त खर्च वाहन करना पड़ रहा। जिससे अभिभावको पर समस्या हो रही वह घर चलाये या ट्यूशन फीस दे।ऑनलाइन क्लास से छोटे छोटे बच्चों पर काफी दुष्प्रभाव हो रहा। बच्चो मैं चिड़चिड़ापन, आंखों की रोशनी, मेरुदंड,गर्दन में दर्द हो रही। सरकार को केबल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा शुरू करने का निर्देश देनी चाहिए।

    बोकारो जिला के सभी निजी स्कूलों से झारखंड अभिभावक संघ बोकारो जिला अभिभावको की समस्याओं को देखते हुए ऑनलाइन क्लास ट्यूशन फीस को कम करने की अपील करती। यही अभिभावक पूर्व मैं ससमय फीस दिया करते थे।आज उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा। निजी स्कूल प्रबंधन को भी अभिभावको का दर्द समझना चाहिए। आज अभिभावक हैं तभी स्कूल भी हैं ।निजी स्कूल प्रबंधन मानवता का मिशाल दे।

  • अमरपुर मंडल में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रद्धा सुमन समर्पित किए

    राजर्षि मिश्रा संवाददाता

    करोना रूपी वैश्विक महामारी के दौर में कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, ऐसे दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का परिवार हर परिजन के साथ खड़ा हैl करोना काल में स्वर्गवासी हुई हुतआत्माओं  को भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे तथा युवा मोर्चा द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित की गईl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि अमरपुर मंडल के जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उन सभी को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा हुआ हैl श्री पांडे ने अमरपुर मंडल के समस्त जनमानस से करोना के टीकाकरण अभियान से जुड़ते हुए इस विषम परिस्थिति में करोना का टीका लगाने की बात कहीl आज इस भयानक संकट की घड़ी में हम सभी को एक दूसरे का सहारा बनते हुए सभी को संबल प्रदान करना हैl आज हम सभी का मन बड़ा व्यथित और दुखी है हम सभी उन पुण्य आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि समर्पित करते हैंl अमरपुर बस स्टैंड के पास सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे साथ में चल रहे वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष उमरिया धनुषधारी सिंह चंदेल अमरपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र गौतम, उदयभान द्विवेदी, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अनिल द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत तिवारी जिला पंचायत सदस्य मौजीलाल चौधरी, मंडल महामंत्री सुनील पांडेय , वरिष्ठ नेता प्रभात चतुर्वेदी पूर्व महामंत्रीओमप्रकाश तिवारी रमेश चौधरी ,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता  कृष्णा चतुर्वेदी नीरज परिहार  चंदन त्रिपाठी, रविराज चतुर्वेदी, हरिभूषण चतुर्वेदी, अभिषेक पांडेय, राकेश विश्वकर्मा, गोलू प्रजापति, दीपक प्रजापति, रोहित मिश्रा मिडिया पृभारी राजर्षि मिश्रा