Category: business

  • बरसात के पहले नगर पंचायत द्वारा नगर के मुख्य नाला की सफाई की जा रही ।

    बलौदा , जांजगीर चांपा 

    बलौदा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नगर के मुख्य  नाला की सफाई की जा रही है । आगे बरसात का मौसम है जिसे देखते हुए मुख्य नाला की सफाई करना आवश्यक था । नाला की सफाई नहीं होने से नाला जाम होने से घरों का पानी सड़क के बाद दोबारा घर में चले जाता है ।
    आम लोगों ने नगर पंचायत से निकासी की समस्या को लेकर निराकरण करने की चर्चा चल रही थी । नगर पंचायत के अधिकारीयों ने इस ओर ध्यान दिया । नगर पंचायत के नेतृत्व में सफाई कार्य कर गंदे पानी की निकासी व्यवस्था दुरूस्त की गई । जिससे लोगों को राहत मिली ।

  • जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में वापसी करूंगी और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करुँगी-अंबा प्रसाद

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    विगत कुछ दिनों  से बरकागांव विधायक अंबा प्रसाद की स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया अंबा प्रसाद चिकित्सकों के विधायक के उपरांत वृक्षारोपण कार्य में शामिल हुई वह रामगढ़ के आसपास आने के कारण उन्हें पुनः बुखार वह सिर दर्द हुआ जिस कारण चिकित्सा को को बुलाया गया चिकित्सकों ने उनको डिहाइड्रेशन बुखार व निम्न रक्तचाप की पृष्टि कर तत्काल इलाज प्रारंभ कर दिया उनकी उनकी हजारीबाग स्थित आवास पर उनकी चिकित्सा किए जा रही है अध्यक्षों की महामारी में अन्य जनप्रतिनिधि जहां भूमिगत हो हो गए हैं वहीं अंबा प्रसाद लगातार क्षेत्र के लोगों की समस्या देखने के लिए वह समाधान के लिए क्षेत्र का दौरा कर रही है

    इस दौरान उन्होंने लोगों की बीच राशन मास सैनिटाइजर ऑक्सीजन व अस्पताल में ऑक्सीजन कंस्ट्रक्शन बक्सर थर्मल स्कैनर का वितरण करती रही गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के समाधान हेतु चापाकल की व्यवस्था करवाई व सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराते हैं तो स्वयं उपस्थित होकर सामाजिक दूरी का पालन कर सभी समारोह में भी उपस्थित होकर लोगों से सुख दुख में शामिल होती रही लगातार संघर्ष कर बड़कागांव केरेडारी ने तो बेड वाले कोविड-19 का निर्माण करवा रही है लगातार क्षेत्र भ्रमण व अत्यधिक गर्मी के दौरान उन्हें लू लग गया जिसके कारण अंबा प्रसाद स्वास्थ्य स्वस्थ हो गई अंबा प्रसाद ने कहा कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर जन सेवा में वापसी करेगी

  • Global Market: एशियाई बाजार सुस्त, SGX Nifty में गिरावट

    ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है।  एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है ।  SGX NIFTY और DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। S&P 500 और NASDAQ कल हल्की बढ़त पर बंद हुए थे। उधर क्रूड में फिर  तेजी लौटी है और ब्रेंट का भाव  72 के पार निकला है।

    विदेशी बाजार से संकेत

    कल अमेरिकी बाजारों में सीमित दायरे में कारोबार रहा। महंगाई डेटा और Fed की बैठक से पहले कंसोलिडेशन देखने को मिला लेकिन बाद में स्मॉल कैप इंडेक्स Russell 2000 में 1 फीसदी की तेजी आई। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.53 फीसदी के करीब है। वहीं कच्चे तेल में तेजी जारी है औऱ  ब्रेंट क्रूड  72 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। Comex पर सोने का भाव 1900 डॉलर प्रति औंस के पास है। बेहतर डिमांड से US में महंगाई बढ़ने की आशंका है। ग्रोथ पर फोकस रहने से महंगाई में बढ़ोतरी संभव है।

    एशियाई बाजार

    आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।  SGX NIFTY 3.50 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.33 फीसदी कमजोरी के साथ 28,868.29के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.32 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 16,986.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 22.39 अंकों की कमजोरी के साथ 28,758.99 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.23 फीसदी की गिरावट दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट की 0.25 फीसदी की बढत दिख रही है।

  • EPFO Rules: आपके PF खाते पर सीधे-सीधे मिलता है 50,000 रु. का फायदा, जाने शर्त

    EPFO rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सब्सक्राइबर्स को PF अकाउंट से जुड़े अहम नियमों की जानकारी नहीं होती. यही कारण है कि कुछ सब्सक्राइबर अपने अकाउंट से जुड़े बेनिफिट का फायदा भी नहीं ले पाते. ऐसे में नुकसान की संभावना बनी रहती है. ज्यादातर सब्सक्राइबर्स को EDLI स्कीम के तहत 7 लाख रुपए का इंश्योरेंस, पेंशन, इनकम टैक्स डिडक्शन जैसे नियम पता होते हैं. लेकिन, इनसे अलग एक Loyalty-cum-Life बेनिफिट ​से जुड़ा नियम भी है. इस बेनिफिट में कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय 50,000 रुपए तक फायदा मिल सकता है.

    दरअसल, सभी PF अकाउंट होल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वो अपनी नौकरी बदलने के बाद भी एक ही EPF अकाउंट में योगदान करते रहें. इससे उन्हें लगातार 20 साल तक एक ही अकाउंट में योगदान करने के बाद Loyalty-cum-Life बेनिफिट का लाभ मिल सकता है.

    केंद्र सरकार ने क्या कदम उठाया है?

    EPFO एक्सपर्ट भानु प्रताप शर्मा के मुताबिक, CBDT ने Loyalty-cum-Life बेनिफिट का लाभ उन अकाउंटहोल्डर्स तक पहुंचाने की सिफारिश की है, जिन्होंने 20 साल तक अपने EPF अकाउंट (EPF Account) में योगदान किया है. केंद्र सरकार इसकी मंजूरी ​दे दी है. इसका मतलब है कि अगर कोई इसके लिए योग्य है तो उन्हें 50,000 रुपए का अतिरिक्त फायदा मिलेगा.

    किन्हें कितना मिल सकता है लाभ?

    Loyalty-cum-Life बेनिफिट के तहत 5,000 रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले लोगों को 30,000 रुपए का लाभ मिल सकेगा. 5,001 रुपए से लेकर 10,000 रुपए के बीच बेसिक सैलरी वालों को 40,000 रुपए के फायदा मिलेगा और 10,000 रुपए से ज्यादा बेसिक सैलरी है तो उन्हें 50,000 रुपए का फायदा मिलेगा.

    लाभ लेने के ​लिए क्या करना होगा?

    EPFO सब्सक्राइबर्स को इसका लाभ लेने का सबसे बेहतर तरीका ये है कि अगर वो अपनी नौकरी बदलते भी हैं तो एक ही EPF अकाउंट को जारी रखें. इसके लिए आपको अपने पुराने नियोक्ता और मौजूदा नियोक्ता को जानकारी देनी होती है. आमतौर पर नौकरी करते समय पीएफ​ विड्रॉल (PF Withdarwal) नहीं करने की सलाह दी जाती है. सब्सक्राइबर्स को इससे इनकम टैक्स समेत रिटायरमेंट फंड में नुकसान हो सकता है. इससे उन्हें पेंशन बेनिफिट और लॉयल्टी का भी नुकसान होता है.

  • 99 रुपये में कालिंग के साथ 42GB तक डेटा, Jio vs Vi vs Airtel में कौन सा प्लान बेस्ट

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां Airtel, Reliance jio और Airtel अपने ग्राहकों को 200 रुपये से सस्ते कई प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। इन तीनों ही कंपनियों के पास 199 रुपये का प्रीपेड प्लान है। हालांकि इनमें सुविधाएं अलग-अलग है। अगर आप एक सस्ते प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, जो महीना भर चल जाए, तो 199 रुपये का रिचार्ज एक अच्छा ऑप्शन है। तो आइए जानते हैं किस कंपनी के प्लान में आपको ज्यादा फायदा है। 

    Reliance Jio का 199 रुपये वाला प्लान

    यह कंपनी के बेस्ट सेलर प्लान्स में से एक है। 199 रुपये के जियो प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। प्लान में ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस तरह कुल डेटा 42 जीबी है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा JioTV, JioCinema, और JioNews जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 

    Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल के प्लान में जियो से कम डेटा और कम वैलिडिटी दी जाती है। एयरटेल का प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें रोज 1 जीबी डेटा ही मिलता है। इस तरह ग्राहकों को सिर्फ 24 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इसके अलावा Prime Video मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, फ्री हैलोट्यून, Wynk Music और Airtel Xstream का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

    Vi का 199 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन-आइडिया का प्लान भी बिलकुल एयरटेल की तरह है। इसमें भी 24 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1 जीबी डेटा मिलता है। इस तरह ग्राहकों को सिर्फ 24 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इसके अलावा Vi movies and TV basic का एक्सेस दिया जाता है। इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर और फ्री नाइट डेटा की सुविधा नहीं है। 

  • भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

    रेशम वर्मा कि रिपोर्ट 

    कसडोल-भारतीय जनता पार्टी कसडोल  मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल एवं दोनों महामंत्री एवं भाजपा मंडल कसडोल की ओर से  ने 18 वर्ष से अधिक उम्र वालो को मुफ्त कोरोना टीका देने और दिवाली तक गरीबो को मुफ्त अनाज दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर एक तरफ केंद्र सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ देशहित में लगातार निर्णय लिए, संक्रमण के खतरे के आधार पर प्राथमिकता क्रम में कोरोना वारियर्स फ्रंटलाइन वर्कर्स हेल्थ वर्कर्स को पहले सुरक्षित कर निर्भीक होकर नागरिकों के इलाज कर लिए चिंता मुक्त किया।

    60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सिनेशन का व्यापक अभियान चलाया गया। फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भी प्राथमिकता में शामिल कर मुफ्त वैक्सीन लगवाने का काम प्रारम्भ हुआ परन्तु राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन का सफलतापूर्वक निर्बाध रूप से चलता देख और जनता के धैर्य से अचंभित घृणित मानसिकता के कुछ लोगो ने सवाल  उठाना केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने और राज्यो को अधिकार देने की बात कर वैक्सिनेशन अभियान में खलल डालने का प्रयास किया गया। वही नागरिकों के हित मे 21 जून से केंद्र की ओर से सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    प्रधानमंत्री मोदी जी का निर्णय दर्शाता है कि संकट की घड़ी में कैसे सभी राजनीतिक दलों से सामंजस्य बना कर और सभी राज्यो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर विपरीत परिस्थितियों में भी देश के जनता के हित के लिए कार्य किया जा सकता है। श्री पटेल ने गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक बढ़ाये जाने का स्वागत किया है। कहा हकि इस निर्णय से 80 करोड़ नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचेगा, इससे बड़ी राहत मिलेगी यह अपने आप आप मे ऐतिहासिक निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है।

  • खगडि़या : गुम हो गई चरखे की आवाज

    डुमरिया बुजुर्ग स्थित खादी भंडार में पांच अप्रैल से पहले दिनभर चरखे की आवाज गूंजती थी। कोरोना की कहर के कारण यह बंद है और यहां की 20 कतीनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्हेंं पूर्व की राशि तक नहीं मिली है। इंदु देवी ने बताया कि सूत काटकर महीने में नौ से 10 हजार रुपये वे कमा लेती थीं, लेकिन दो माह से वे बेरोजगार हैं। परिवार का भरण-पोषण तक मुश्किल हो गया है। इधर, खादी भंडार के मैनेजर पी. शर्मा ने बताया कि इस केंद्र का संचालन भागलपुर जिला खादी ग्राम उद्योग के अंतर्गत होता है। लॉकडाउन के कारण काम बंद है।

    बताते चलें कि गंगा किनारे अवस्थित सियादतपुर अगुवानी पंचायत स्थित डुमरिया बुजुर्ग खादी भंडार की ख्याति दूर-दूर तक है। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर में यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। इस केंद्र से गुजर-बसर करने वाली 20 महिलाएं आज बेरोजगार हो चुकी हैं।

    क्या कहती हैं डुमरिया बुजुर्ग खादी भंडार से जुड़ी महिलाएं

    इस केंद्र से जुड़ी रूपकला देवी ने बताया कि दो माह से सूत की कटाई बंद है। हाथ खाली है। अब तो कोई उधार भी नहीं देना चाहते हैं। जबकि सुगनी देवी, रेणु देवी, लीला देवी, मीना देवी, गुंजन देवी, सुधा देवी आदि ने कहा कि प्रतिदिन तीन से चार सौ रुपये का सूत काट लेती थी, दो माह से केंद्र बंद है। एक रुपये की भी आमदनी नहीं है। चूल्हा-चक्की चलाना मुश्किल हो गया है। इन महिलाओं के अनुसार अप्रैल से सूत की कताई बंद है। और बीते फरवरी-मार्च के भी रुपये नहीं मिले हैं। इन लोगों ने सरकार से आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।

    यह केंद्र भागलपुर जिला खादी ग्राम उद्योग के अंतर्गत संचालित है। कतीनों के पूर्व का भी बकाया है। कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन हो गया है। जिससे सूत कताई का कार्य बंद है। स्थिति सामान्य होने बाद केंद्र को फिर से चालू किया जाएगा। –  पी. शर्मा, मैनेजर, डुमरिया बुजुर्ग खादी भंडार।

  • लॉकडाउन में छूट के बाद बीसलपुर के सप्लाई विभाग में एकत्रित की जा रही भीड़।

    एक काम के लिए 10-10 बार सप्लाई विभाग में उपभोक्ताओं को बुलाकर एकत्रित की जा रही भीड़| मूकदर्शक बने जिला पूर्ति अधिकारी, नहीं हो रही भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई| बगैर मास्क के खुद सप्लाई इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा ऑफिस में कर रहे भीड़ एकत्रित| उपभोक्ता परेशान, बार-बार एक ही काम के लिए सप्लाई विभाग के चक्कर काट रहे उपभोक्ता

  • 10 जून को रखा जाएगा वट सावित्री

    कोहिनूर तिवारी के साथ लव कौशिक की रिर्पोट 

    बलौदा ,जिला जांजगीर चांपा
    कल १० जून को रखा जायेगा  वट सावित्री का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत 10 जून को है। हर साल ये व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन आता है। कहा जाता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को विवश कर दिया था। इस व्रत वाले दिन वट वृक्ष का पूजन कर सावित्री-सत्यवान की कथा को याद किया जाता है। जानिए व्ट सावित्री व्रत का मुहुर्त वट सावित्री व्रत का मुहूर्त और महत्व: अमावस्या तिथि का प्रारम्भ 9 जून को दोपहर 01:57 बजे से हो जाएगा और इसकी समाप्ति 10 जून 2021 को शाम 04:22 बजे पर होगी। इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा होती है। हिन्दू धर्म में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। 

    शास्त्रों के अनुसार इस पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए बरगद के पेड़ की आराधना करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सावित्री अपने पति के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर वापस ले आई थीं। इसलिए इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि इस व्रत को रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। व्रत का पारण 11 जून 2021 को किया जाएगा।

  • 108 जननी का लोकेशन मोबाइल स्टेपनी चोरी किराना दुकान से तीन झाल गुटका चोरी

    राज कुमार पटेल खजुराहो
    बमीठा–चोरो ने मोहित उर्फ मिन्टू सोनी के सुने घर के ताले तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोर घर मे घुसे कर कमरों में रखे बॉक्स का सामान अलमारियों की तलाशी रात भर लेते रहे लेकिन चोरो को सफलता हाथ नही लगी, बमीठा अस्पताल में खड़ी 108 जननी एक्सप्रेस से चोर लोकेशन मोबाइल स्टेपनी चोरी करके ले गए जननी एक्सप्रेस का चालक विजय खटीक गाड़ी में सोता रहा ,गंज में नाथूराम पटेल की किराना दुकान से चोर तीन झाल गुटका चुरा ले गये दो झाल राजश्री एवं एक झाल किसान गुटका की रात्रि में दुकान का ताला तोडकर ले गए,चोरो ने थाना बमीठा में चोरी की घटना को अंजाम दिया चोरी की घटना से लोगो की एवं पुलिस की रातों की नींद हराम हुई चोरी की घटनाओं से पुलिस गस्ती पर सवाल उठ रहे हैं