Category: business

  • ग्राम चितराव में घर घर जाकर किया जा रहा है टीकाकरण के लिए प्रेरित

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

    शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंह नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चितराव में कोविड -19 टीकाकरण हेतु घर घर जाकर लोगो को प्रेरित करते हुए पटवारी,पंचायत सचिव,आँगन वाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता। ग्राम पंचायत चितराव में 106 लोगो का टीकाकरण हुआ है। श्रीमान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंह नगर द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प चितराव का निरीक्षण करते हुए,केंद्र में अभी तक 104 लोगों टीका लगाया जा चुका है। ग्राम पंचायत द्वारा कोरोना काल मे मनरेगा के तहत 200 लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

  • JAC Exam: झारखंड बोर्ड परीक्षा रद्द होने की खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई, जानें इसका सच

    झारखंड एकेडमिक बोर्ड यानि जैक की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की तिथि की घोषणा का लाखों छात्र छात्राएं इंतजार कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा के होने या स्थगित  तथा कैंसिल होने की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इस बीच इंटरनेट मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रही है।

    इसमें परीक्षा कैंसिल होने की बात कही गई है। यहां बता दें कि वायरल नोटिस फर्जी है।जैक यानि 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा अभी रद्द नहीं की गई है। इस संबंध में जैक के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि अभी परीक्षा रद्द नहीं हुई है। अभी कोई ऐसा निर्णय नहीं लिया गया है।

    Know more about – https://www.britishschooloflanguages.com/

    सरकार परीक्षा को लेकर जो भी निर्देश लेगी, जैक उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा को भी रद्द कर दी गई है। इसके बाद देश के कई राज्यों की सरकारों ने अपने यहां बोर्ड की परीक्षा रद्द करा दी है। झारखंड में भी बोर्ड परीक्षा रद्द कराने की मांग की जा रही है।

  • Hyundai Creta-जल्द आ रही नई, देखें बदला लुक

    नई दिल्ली

    Hyundai Creta Facelift मौजूदा समय में टेस्टिंग फेज में है। इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस कार का प्रॉडक्शन रेडी वर्जन अगले साल तक आने की संभावना है। टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से कार के नए डिजाइन के बारे में कुछ जानकारी मिलती है।

    Hyundai Tucson से मिलता फ्रंट लुक

    कार के फ्रंट में फेस में काफी बदलान किए गए हैं। कार में टक्सन इंस्पायर्ड ग्रिल दिए गए हैं। कार में स्प्लिट हेडलैम्लप्स, नए फॉगलैम्प भी दिए गए हैं। क्रेटा फेसलिफ्ट में LED DRLs का इस्तेमाल किया जाएगा।

    हाइब्रिड सिस्टम के साथ आ सकती है क्रेटा फेसलिफ्ट

    ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आ सकती है। मौजूदा समय में यह एसयूवी 3 इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इनमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। 1.5-लीटर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन 113 bhp का पावर और 144 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। टर्बो-पेट्रोल इंजन 138 bhp का पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। तीनों इंजन बीएस6 कम्प्लायंट हैं।

    माइलेज

    ह्यूंदै का दावा है कि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज मैन्युअल गियरबॉक्स में 16.8 किलोमीटर और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 16.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल इंजन का माइलेज मैन्युअल गियरबॉक्स में 21.4 किलोमीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। टर्बो-पेट्रोल इंजन का माइलेज 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    गियरबॉक्स और ड्राइविंग मोड

    नई क्रेटा के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 1.5-लीटर वाले पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। इसके अलावा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ IVT और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। नई क्रेटा में तीन ड्राइविंग मोड- इको, कम्फर्ट, स्पोर्ट और तीन ट्रैक्शन कंट्रोल मोड- स्नो, सैंड और मड दिए गए हैं।

  • पेट्रोल और डीजल की महंगाई को देखते हुए अब लोगो को इलेक्ट्रिक कार और बाइक पसंद

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    पेट्रोल और डीजल की महंगाई को देखते हुए अब लोग को इलेक्ट्रिक  कार और बाइक को पसंद करने लगे हैं आपको बताते जाएगी भारत सरकार द्वारा आज पेट्रोल और डीजल की कीमत सातवें आसमान पर छूने लगा है जहां पेट्रोल की कीमत ₹100 लीटर है तो वहीं डीजल की भी कीमत 90 से ₹95 हो गई है इसको देखते हुए लोगों में काफी गुस्सा है लोगों का कहना है कि ₹100 में तेल लेने से तो अच्छा है अब इलेक्ट्रिकल कार या बाइक पर  चलना अच्छी बात है ।उसी को देखते हुए आज भारत में इलेक्ट्रिकल कारों को पसंद किया जाने लगा है यह इलेक्ट्रिकल कार हाई रेंज में अवेलेबल है हालांकि अभी शुरुआती चरण होने की वजह से अभी इनकी कीमत आम बजट कारों से ज्यादा है जिस वजह से ग्राहक उन्हें खरीदने से बच रहे हैं हालांकि लोगों के बजट को समझते हुए ऑटोमोबाइल कंपनी और ऐसी इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है जो किफायती भी है।

     साथ ही साथ इनकी रेंज भी काफी ज्यादा है।  भारत में भी ऐसी कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्चिंग को तैयार है ऐसे ही एक इलेक्ट्रिक कार लांच होने को तैयार हैं महिंद्रा केयूवी वन हैंडेड को भी कंपनी की महिंद्रा केयूवी हंड्रेड मिनी एसयूवी के आधार पर तैयार किया गया है यह कार औरों से छोटी होगी जिसमें 4 से 5 लोगों के बैठने लायक स्पेस होगा साथ ही साथ कंफर्टेबल भी होगा अच्छे रेंज को लेकर एक बार महिंद्रा फिर इलेक्ट्रिक कार जल्द ही लांच करने वाली है महिंद्रा ने कहा कि अपनी पावरफुल बैटरी की बदौलत यह एसयूवी तकरीबन 1 47 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम होगी जानकारी के अनुसार इस कार्य को फास्ट चार्जिंग फीचर की वजह से 80 परसेंट चार्जिंग होने से इसे महज 50 मिनट का समय लगता है इसकी कीमत आठ से ₹9 लाखके बीच हो सकती है

  • Tata Ace Gold : खरीद कर करे हर महीने ₹ 25 हजार की सेविंग

    नई दिल्ली. टाटा मोटर्स हमेशा से ही विश्वास की सबसे पहली कड़ी रही है. चाहे इस कार हो या इसके ट्रक सभी ने लोगों के बीच अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत पहचान बनाई है. ऐसे में छोटो ट्रांसपोर्टर के बीच Tata Ace Gold मिनी ट्रक खास जगह बना चुका है और ज्यादातर ट्रांस्पोर्टर इसका यूज बड़ी संख्या में कर रहे हैं. अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा. आखिर ऐसी क्या वजह है कि, मिनी ट्रक के कई ऑप्शन होने के बाद भी ट्रांस्पोर्टर Tata Ace Gold को यूज कर रहे हैं. तो हम आपको इसकी सभी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे कि Tata Ace Gold वाकई में छोटा हाथी है जो हर मुश्किल सफर में सबसे बेहतरीन साथी है.

    Tata Ace Gold तीन ट्रिम में है उपलब्ध – टाटा का ये कमर्शियल व्हीकल यूजर के जरूरत के हिसाब से तीन ट्रिम पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है. अगर इसके इसके डीजल वेरिएंट की बात करे तो ये 20 hp की पावर जनरेट करता है वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 26 hp की पावर जनरेट करता है वहीं इसका पेट्रोल वेरिएंट 30 hp की पावर जनरेट करता है.  वहीं इसकी लोडिंग कैपेसिटी की बात करें तो आप इसके डीजल वेरिएंट में 750 किग्रा सामान लोड कर सकते है. इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में 710 और 640 किग्रा सामान लोड किया जा सकता है.

    Tata Ace Gold के फीचर्स – टाटा के इस कमर्शियल व्हीकल को इसके फीचर्स भी खास बनाते है. कंपनी ने इसमें डिजिटल क्लस्टर दिया है जो व्हीकल की डिटेल को आसानी से समझाता है. इसके साथ ही ये दूसरे कमर्शियल व्हीकल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देता है और इसमें आपको बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. साथ ही टाटा मोटर्स ने इसमें ड्राइवर के बैठने के लिए बेहतरीन स्पेस दिया है और ब्रेक बूस्टर दिया है जो जरूरत के समय व्हीकल को रोकने में मददगार होता है.

    ata Ace Gold लो मेंटेनेंस – Tata Ace Gold पर कंपनी की ओर से 72 हजार किमी और 2 साल की वारंटी मिलती है. इसके साथ ही इसके स्पेयर पार्ट्स दूसरे व्हीकल के मुकाबले काफी सस्ते आते हैं. वहीं इसका पिकअप में शानदार है.

    Tata Ace Gold की कीमत – टाटा मोटर्स के इस कमर्शियल व्हीकल के बेस वेरिएंट की कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5 लाख 48 हजार रुपये है. वहीं इसको कंपनी की ओर से आसान शर्तो पर आप फाइनेंस भी करा सकते है. इसके साथ ही टाटा मोटर्स का दावा है कि Tata Ace Gold की मदद से आप 25 हजार रुपये तक की मासिक सेविंग कर सकते हैं.

  • रांची की बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बाघ की मृत्यु के बाद लोगों में खलबली विभाग ने कोरोना संक्रमण की आशंका जताई है

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    कोरोना संक्रमण को लेकर  झारखंड के राजधानी रांची में एक अजीब घटना सामने आई है अब आपको बताते जाएगी की  कोरोनावायरस के संक्रमण से तो इंसान तो मर ही रहे हैं अब ऐसे में रांची के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में शुक्रवार को एक बाघ की मौत हो गई यह खबर सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस के संक्रमण का शक गहराने लगा है बाघ की मौत के बाद उसके सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए बरेली भेजा गया है कोरोना संक्रमण के बीच भारत के मौत ने चिड़ियाघर प्रबंधन सकते में आ गया है जानवरों की सुरक्षा को लेकर अधिकारी चिंतित हो गए हैं

    रांची के चिड़ियाघर में मौजूद बाकी जानवरों और कर्मचारियों के लिए भी खतरा बड़ा हो सकता है हालांकि लॉकडाउन की वजह से चिड़ियाघर आम लोगों के लिए बंद है फिर भी वही बाघ की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है गुरुवार को बाघ की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और बाघ ने भोजन करना बंद कर दिया था बाकी जब ब्लड जांच की गई तो फीवर और किडनी  में सूजन  बताया गया था बाघ की उम्र मात्र 3 साल की है बेंगलुरु से लाया गया था बात और अभी उसकी उम्र लगभग 13 साल था बाघ में मौत होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन संकेत में आ गया है इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण का आशंका जताई है।

  • नगर सेना ने बालसमुंद में किया मॉकड्रिल, बाढ़ एवं आपदा से बचाव की अपनी तैयारी का लिया ज़ायज़ा

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट 

    बलौदाबाजार, 5 जून 2021/ नगर सेना बलौदाबाजार के जवानों ने आगामी बरसात में संभावित बाढ़ एवं आपदा से बचाव के लिए की गई अपनी तैयारियों का पलारी के बालसमुंद तालाब में मॉकड्रिल कर परीक्षण किया। बाढ़ एवं संकट में फंसे किसी व्यक्ति को कैसे बचाया जाये, इसका उपस्थित लोगों के बीच जीवंत प्रदर्शन किया गया। ताकि वास्तविक संकट के हालात से सामना होने पर किसी प्रकार के चूक की गुंजाइश न हो। बचाव में काम आने वाली वाटर बोट, एल्युमीनियम बोट, एचडीपीई बोट, चैन शॉ, ताला काटने का उपकरण आदि औजारों का व्यवहारिक प्रयोग कर आज़माया गया। सभी उपकरण सही एवं चालू हालत में पाए गये। इसके साथ ही स्थानीय जुगाड़ तकनीक के तहत टीपा, टायर-ट्यूब, पानी बोतल, राफ्ट इत्यादि से तैरनेवाले उपकरणों का प्रयोग कर भी लोगों को बताया गया।        

    नगर सेना के जिला कमांडेंट नागेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मॉकड्रिल के प्रथम चरण की कार्रवाई आज सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि बरसात का सीज़न शुरू होने के पूर्व संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए यह मॉकड्रिल किया गया तथा बाढ़ आपदा के समय काम आने वाले उपकरणों की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया गया। श्री सिंह ने बताया कि बाढ़ बचाव दल में 21 सदस्यों की टीम चौबीसों घण्टे आपदा से निपटने के लिए तैयार रहती है। नगर सेना, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा एवं एसडीआरएफ मुख्यालय तथा जिला प्रशासन के आदेश एवं निर्देशन में यह बढ़ बचाव टीम हमेशा रेडी रहती है। गौरतलब है कि नगर सेना ने कमांडेन्ट नागेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पिछले 3-4 सालों में 7 सौ के लगभग बाढ़ में फंसे लोगों का बचाव कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

  • राशन माफियों को उच्च अधिकारियों का संरक्षण , छीना जा रहा गरीबों का निवाला

    रेशम वर्मा कि रिपोर्ट 

    छत्तीसगढ़-पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवजी भाई पटेल ने प्रदेश में संचालित पीडीएस सिस्टम के अंतर्गत राशन दुकानों में हो रहे अनियमितता को देखते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश के समस्त राशन दुकानों में घोटाला किया जा रहा है आधे अधूरे राशन बांट कर  माफिया मालामाल हो रहे हैं । इससे राशन दुकान संचालक और खाद्य विभाग के सांठगांठ स्पष्ट परिलक्षित है, 

    प्रथम कोरोना काल में भी  केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली राशन का करोड़ों का गोलमाल किया गया वर्तमान में भी केंद्र सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त  राशन मई  जून में दिया जाना है। लेकिन प्रदेश सरकार की अनियमितता से व्यवस्थाएं चरमरा गई है , और हितग्राही योजनाओं के लाभ  से वंचित है ।

    छत्तीसगढ़ सरकार की मुखिया एवं खाद्य विभाग की मंत्री के पास भी कई बार शिकायतें पहुंच चुकी है किंतु अधिकारियों से अवैध वसूली और सांठ गांठ  के कारण राशन माफियाओं के हौसले बुलंद है , प्रदेश की सरकार के लोग कमीशन और घूसखोरी में व्यस्त हैं ।
    गरीबों का निवाला  छीनने वाला यह सरकार भ्रष्ट और निक्कमी है, 

    छत्तीसगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों से शिकायत मिलने के बाद भी अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं । 

    मेरे ही क्षेत्र में सिलयारी मांट ,खरोरा, धरसीवा खौना  गांव में आधा अधूरा राशन देकर राशन कार्ड पर इंदराज किया जाता है, और राशन की कालाबाजारी की जाती है , राशन माफियाओं के द्वारा चावल बचाकर राइस मिलों में बेचा जा रहा है,  वही चावल फिर से कस्टम मिलिंग में प्रदान किया जा रहा  है ।

    जानकारी मिलने के बाद भी  अधिकारी शासन के मुखिया लोग भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे है, 

    श्री पटेल ने कहा कि 
     जिलाधीश तत्काल अपने होने वाली साप्ताहिक बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत इस पर कार्यवाही करने का निर्देश दे या कोई अधिकारी इस कालाबाजारी में संलिप्त है तो उस अधिकारी के खिलाफ  कार्यवाही हो ।

            साथ ही ये भी जानकारी प्राप्त हुई है  कि राशन वितरण की शिकायत 
    एस डी एम और जिला कलेक्टर को भी सौंपी गई है परंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही न करना क्या माफियों को संरक्षण देना है ..? 

    भाजपा शासनकाल की सुव्यवस्थित पारदर्शी  राशन वितरण प्रणाली को ध्वस्त कर राशन माफियाओं के हाथों राशन वितरण कार्य को दिए जाने का यह दुष्परिणाम हैं ।

     उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से आग्रह है वह अपने ग्राम व अपने क्षेत्र में दिए जाने वाले राशन  दुकानों की निगरानी करें और राशन माफियाओं को  कड़े से कड़े हिदायत देकर गरीबों को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें ।

    व्यवस्थाएं यदि ऐसी चरमराई रही और गरीबों को मानक के आधार पर राशन नहीं दिया जाएगा तो गांव स्तर पर उग्र आंदोलन और राशन दुकानों का घेराव भी किया जाएगा ।

  • महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस भखारा का केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    डिलेश्वर प्रसाद साहू

    धमतरी – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष मुकेश कोसरे के निर्देशानुसार ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भखारा राजू साहू के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा दैनिक जीवनपयोगी वस्तु की कीमतों में बेहताशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया ब्लाक युवा कांग्रेस भखारा के अध्यक्ष राजू साहू ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज हर तरफ मंहगाई का आलम हैं खाने के तेल, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल, कृषि कार्य के लिए उपयोगी खाद सब से मोदी सरकार आम जनता को लूट रही है,

    अच्छे दिन का वादा दिखाकर लोगो के सच्चे दिन छीन लिए आखिर क्या यही कुसूर था देश की जनता का की आपके जुमलों और झूठे वादों को जनता समझ नही पायी कोरोना के इस भयावह काल में जब आपके सरकारी निर्देश का पालन करते आम जनता गरीब मजदूर किसान सभी घरों में है आय का कुछ साधन नहीं है उसमें आपकी ये तानाशाही रवैया जिसमे जीवनपयोगी वस्तुओं को महंगा करना क्या सही है आपके कार्यकर्ता, आपके पार्टी के छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री तो महगाई का विरोध करने वालो कोकांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अन्न, खाना पीना बन्द करने आवागमन हेतु पेट्रोल डीजल का उपयोग न करने की नसीहत देते हैं क्या इस देश में भाजपा वाले ही रहेंगे यूपीए सरकार में जो रोड पर धरना प्रदर्शन करते थे वो आज की विपदा वाली महगाई को सराह रहे,

    जनता समझदार आप इन कीमतों को वापस लो और आम जनता को राहत दो नही तो लौटा दो हमे वो बुरे दिन जब पेट्रोल 65 ,डीजल 50,और रसोई350 में मिलता था 70साल के विकास को7साल में बर्बाद करने वाले आज आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं जो खाली जुमला हैं इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस भखारा के मीडिया प्रभारी गैंद लाल साहू, सेक्टर प्रभारी रामरतन साहू,पूर्व पंच कुलेश्वर साहू, नंद लाल साहू, विशाल राम साहू, योगेश्वरी साहू, ममता साहू राकेश साहू, फलेंद्र साहू खोमु, भूपेंद्र साहू, आदि उपस्थित रहे ।

  • Assam 12th Board Exam: असम में कब होगा 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला

    नई दिल्ली. सीबीएसई और सीआईएससीई के 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने के बाद राज्य सरकारें भी इस पर तेजी से फैसले ले रही हैं. लेकिन असम बोर्ड के 12वीं के छात्रों को अभी कुछ दिन और फैसले का इंतजार करना पड़ सकता है. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य में 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला सीबीएसई द्वारा रिजल्ट तैयार करने और मार्किंग पॉलिसी की घोषणा के बाद लिया जाएगा.

    मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार राजधानी दिल्ली पहुंचे सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन किया. उनसे पूछा गया कि क्रूा असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद 12वीं की परीक्षाएं रद्द करेगा ? इस पर सरमा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर अंतिम फैसला सभी हितधारकों और पक्षों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा.

    मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने सीबीएसई औरसीआईएससीई के 12वीं की परीक्षा रद्द करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हम सीबीएसई की ओर से छात्रों को अंक दिए जाने के तरीके की घोषणा का इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा, हमें एक अभिभावक के रूप में व्यवहारिक फैसला लेना है. उन छात्रों का विशेष ध्यान रखना होगा जो मेडिकल या इंजीनियरिंग के कोर्स में एडमिशशन लेना चाहते हैं.

    राज्य करा सकते हैं परीक्षा

    सीबीएसई और सीआईएसई के बाद अब तक देश के 6 राज्यों द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की जा चुकी हैं. ये राज्य गुजरात, गोवा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश हैं. बता दें कि सीबीएसई और सीआईएससीई की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा के समय केंद्र सरकार ने कहा था कि राज्य सरकार चाहें तो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करा सकते हैं. उनके पास दोनों विकल्प हैं. लेकिन फिलहाल एक के बाद एक राज्य बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर रहे हैं.