Category: business

  • हिसार में परिवार पर की गई फायरिंग

    [object Promise]

    हरियाणा के हिसार जिले में शुक्रवार दोपहर एक परिवार पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात पैसों के लेन-देन में अंजाम दी गई। गोलीबारी में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वारदात मिलगेट क्षेत्र में 30 फुटा रोड पर अंजाम दी गई।

    30 फुटा रोड निवासी रामप्रसाद सोसाइटी चलाता था। इसी रोड पर रहने वाले मोहन से उसने करीब 3 लाख रुपए लेने थे, लेकिन मोहन पैसे नहीं दे रहा था। करीब दो साल से विवाद चल रहा था कि शुक्रवार को रामप्रसाद पैसे लेने आ गया। बातचीत के दौरान वह तैश में आ गया और उसने मोहन के परिवार पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में मोहन, उसकी पत्नी बबली, बेटा गौतम और भतीजा सोमवीर घायल हो गए। 55 साल के मोहन को जांघ, उसकी पत्नी 50 साल की बबली को हाथ, उनके बेटे 19 साल के गौतम को जांघ में गोली लगी।

    35 साल सोमवीर को पेट में गोली लगी है। चारों को पड़ोसियों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवीर को गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी रामप्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

     

  • देश में कोरोना से बढ़ती महंगाई

    [object Promise]

    50 रुपए का नारियल पानी हुआ 120 रुपए
    राजधानी दिल्ली और NCR में रहने वाले लोगों और फुटकर फल-सब्जी बेचने वाले दुकानदारों से बातचीत में पता चला कि कोरोना की रिकॉर्ड बढ़ोतरी से रसीले फलों और सब्जियों की डिमांड तेजी से बढ़ी है, जिससे दाम भी तेजी से बढ़े।

    आमतौर पर गर्मी के साथ नारियल पानी की डिमांड बढ़ती है, लेकिन कोरोना के चलते इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। दिल्ली NCR में एक नारियल पानी 90-120 रुपए में मिल रहा है।
    शरीर में विटामिन सी की मात्रा मेंटेन रखने के लिए लोग नींबू का जमकर इस्तेमाल कर रहे। इसका नतीजा यह है कि 60- 80 रुपए किलो में बिकने वाला नींबू 200 रुपए किलो में मिल रहा है। यानी एक नींबू 10-15 रुपए में मिल रहा है।
    15- 20 रुपए में मिलने वाला फल कीवी के दाम 60 रुपए प्रति पीस हो गए हैं।
    जो चीकू 40-50 रुपए किलो मिलते थे। इनकी कीमत 250 रुपए किलो तक पहुंच गई है।
    सेब का दाम भी 100 रुपए किलो से बढ़कर अब 200 रुपए के पार पहुंच गया है। इम्पोर्टेड सेब का दाम तो 300 के करीब है।
    इसी तरह केला भी 40 रुपए दर्जन से 70 रुपए दर्जन तक पहुंच गया है।

    देश में कोरोना का कहर बढ़ा तो लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव कोशिश में लग गए। लिहाजा संतुलित आहार की मांग बढ़ी। इसके बाद इम्युनिटी बढ़ाने के लिए चुनिंदा फल और सब्जी का इस्तेमाल भी बढ़ने लगा। नतीजतन इनके दामों में 2 से 4 गुना तक उछाल देखा जा रहा है। नींबू, संतरा, सेब, चीकू, कीवी समेत कई दूसरे फल-सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

    सब्जी या फल खरीदने के बाद अच्छे से धोएं
    ठेले या दुकान से सब्जियों और फलों की खरीद से कोरोना का डर भी है। ऐसे में अमिता सिंह की सलाह है कि जो भी फल या सब्जी आप खरीदें, उसे खाने वाले सोडा या नमक के पानी से अच्छी तरह से धो लें।

    डिमांड डबल होने से महंगे हुए रसीले फल
    दिल्ली की आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान कहते हैं कि कोरोना और उसके चलते हुए लॉकडाउन से मंडी पर खास असर नहीं हुआ है। फलों और सब्जियों की आवक-जावक सामान्य बनी हुई है, इसलिए थोक बाजार (होलसेल मार्केट) में भाव जस के तस हैं।

    हालांकि मौसंबी और नींबू जैसे रसीले फलों के अलावा नारियल के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसकी वजह सप्लाई में कमी नहीं बल्कि कोविड के चलते उनकी बढ़ी मांग है। डिमांड डबल से भी ज्यादा हो गई है। व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि दिल्ली में ट्रकों का आना-जाना जारी है। पिछले लॉकडाउन में ट्रकों को दूसरे राज्यों में जाने में दिक्कत हो रही थी।

     

  • सजग अभियान से अभिभावकों को बच्चों के लालन-पालन सम्बंधित जानकारी मुहैया कराते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

    [object Promise]

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट

    इस कार्यक्रम में बच्चों के लानन पालन से जुड़ी जरूरी बातो की जानकारी ऑडियो श्रृखंला के रूप में अभिभावकों तक पहुँचाई जाती है। सजग ऑडियो की कड़ियां माता-पिता और अन्य परिजनों के लिए कोविड के बेचैन कर देने वाले हालात में खुद को संभालने एवं बच्चों के विकास में सहायक घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने में सहायता प्रदान करती हैं। इसके साथ ही बच्चों में जीवन को गढने की क्षमता तैयार करने में मददगार साबित हुई है। ऐसे पहुचते है सजग ऑडियो सदेश पालकों तक- हर 15 दिन में किसी जरूरी जानकारी पर आधारित लगभग 5 मिनट का संदेश सी.एल.आर.द्वारा तैयार किया जाता हैं एवं इसे जिला अधिकारियों के व्हाॅट्सप ग्रुप में भेजा जाता है। जिला अधिकारी,परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक तथा पर्यवेक्षक आं.बा. कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराते है।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृहभेट के दौरान पालको के घर में जाकर इस संदेश को दिखाकर एवं सुनाकर जरूरी बाते समझाती है। अभी तक एक वर्ष में इसके 35वीं कड़ी का प्रसारण हो चुका है।
    लोगों की जिन्दगी पर पड़ा असर- ग्राम रसौटा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता घृतलहरे द्वारा ग्राम के ही श्री श्यामरतन एवं श्रीमती संतोषी के घर में समय समय पर जाकर सजग अभियान की कड़ियों को सुनाती है। जिस पर उनके परिवार के सदस्य तथा बच्चों पर इसका गहरा प्रभाव पढा है उनके द्वारा कहा गया कि टीवी देखने या मोबाईल पकड़ा कर हम अपनी जिम्मेदारी से दूर हो रहे थे। हमने छोटी-छोटी बातों पर गौर नहीं किया था। ये बाते इतना असर करती है तथा पहले से अधिक बच्चों पर ध्यान दे रहे है।

  • कोविड अस्पताल का शुभारंभ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम बहुत जल्द कामयाब होंगे : श्री भूपेश बघेल

    [object Promise]

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से रिमोट बटन दबाकर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नई मण्डी परिसर में निर्मित कोविड अस्पताल का औपचारिक शुभारम्भ किया और कोरोना से परेशान हो रहे जिले की जनता को इलाज के लिए 500 बिस्तर की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की। कोरोना पीड़ित लोगों का यहां पर मुफ्त में इलाज किया जायेगा। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने अस्पताल निर्माण की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम में जुड़े सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के तैयार हो जाने से हम मरीज़ों को अपने जिले में ही रखकर इलाज करने में सक्षम हो गए है। जरूरत पड़ने पर आस-पास के जिलों के मरीजों का भी इलाज यहां किया जा सकता है। गौरतलब है कि 500 बिस्तर के इस अस्पताल में 120 बिस्तर में ऑक्सीजन की सुविधा है। 320 बिस्तर कोरोना के सामान्य किस्म के मरीजों के लिए है। 13 डॉक्टरों की टीम यहां दिन-रात तैनात रहेगी। उनके रहने की भी व्यवस्था की गई है। लगभग 150 की संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ यहां काम करेगी। मानसिक चिंता और अवसाद की स्थिति से बचाने और उनकी कौन्सिल्लिंग के लिए मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राकेश प्रेमी को प्रभारी बनाया गया है। भारी गर्मी को देखते हुए अस्पताल को पूर्णतः वातानुकूलित बनाया गया है। चौबीसों घण्टे यहां एम्बुलेंस तैनात होगी। बहुत अच्छी यहाँ पार्किंग की व्यवस्था है। सम्पूर्ण गतिविधियों की सीसीटीवी के जरिये मॉनिटरिंग की जायेगी। अस्पताल का निर्माण जिले की जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, समाजसेवी और दानदाताओं के सहयोग के साथ डीएमएफ की राशि मिलाकर की गई हैं। मुख्यमंत्री ने उदार सहयोग के लिए सभी दानदाताओं को धन्यवाद भी दिया।

    ऑनलाइन मोड में वीसी के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी एवं श्री गुहाराम अजगले, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, विधायक श्री शिवरतन शर्मा, विधायक श्री प्रमोद शर्मा, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल,श्री विद्याभूषण शुक्ल, श्री दिनेश यदु, पार्षद श्री रूपेश ठाकुर, चैम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जुगल भट्टर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, सतीश अग्रवाल, सुनील माहेश्वरी ने शामिल होकर अस्पताल निर्माण को जिले के लिए एक उपलब्धि बताया और इसके बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में अस्पताल को आकार प्रदान करने में एडीएम श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दिन-रात एक कर दिया, जिसके कारण इतना बड़ा अस्पताल इतनी कम अवधि में तैयार हो सका। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्धिकी, सीएमएचओ डॉ खेमराज सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ अवस्थी, नवनियुक्त कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश प्रेमी,एसडीएम महेश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर लवीना पाण्डेय, टेकचन्द अग्रवाल, ईई लोक निर्माण टीसी वर्मा, मण्डी सचिव योगेश अग्रवाल सहित तमाम डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।

  • शादियों में कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करना काफी चिंताजनक, कलेक्टर ने दी कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    [object Promise]

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट

    शादियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर-कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज सभी राजस्व अधिकारियों को अलग से निर्देशित करतें हुए कहा कि आप सभी गाँवों एवं शहरों में होने वाले शादियों पर भी नजर रखें एवं नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलनें पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही सभी एसडीएम अपनें स्तर में सभी समाजों के प्रमुखो को मौजूदा हालात से अवगत कराये।

    लिखित में देना होगा 10 लोगों का नाम-बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश देतें हुए कहा कि यथा संभव शादियों की अनुमति ना दे,अगर जरूरी हो तो उनसे लिखित में 10 मेहमानों का नाम लिखवाकर सशर्त अनुमति दें। इसके साथ ही गाँव हो या नगर इन शादियों के निगरानी के लिए अपने स्तर में अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियुक्त करें। साथ ही केवल शादी की अनुमति हो चौथिया जैसे प्रथाओं के लिए अभी अनुमति प्रदान ना करें।गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान शादियों के लिए केवल 10 व्यक्तियों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई हैं।
    वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग तेज करें- कलेक्टर ने श्री जैन ने कहा की जिलें में मौजूदा वैक्सीनेशन की गति काफी कम हैं। आप अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।।उन्होंने कहा कि वे लोग जिन्होंने अपना पहला डोज वैक्सिन का ले लिए हैं। वह अपनें नजदीकी सेंटर में जाकर दूसरा डोज अवश्य लगवाये। नही तो पहले डोज का कोई मतलब नहीं होगा। ऐसे लोगों का चिन्हाकन कर उन्हें पुनः सूचित करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये हैं। इसके साथ ही टेस्टिंग की भी सँख्या बढ़ाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दिए हैं।
    कसडोल एवं बिलाईगढ़ विकासखंड के गाँव सर्वाधिक संक्रमित कलेक्टर ने रिपोर्ट के आधार पर बताया की कसडोल एवं बिलाईगढ़ विकासखंड के गाँव सर्वाधिक कोरोना से प्रभावित हैं। कसडोल में संक्रमण का दर लगभग 43 प्रतिशत एवं वैसे ही बिलाईगढ़ में मृत्युदर सर्वाधिक हैं। इन दोनों जगहों में गाँव गाँव तक संक्रमण फैल चुका हैं। इसे नियंत्रण करना अनिवार्य हैं। नही तो और भी भयावह स्थिती हो सकती हैं। इसके रोकथाम के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित भी किए हैं। इसके साथ ही अभी भी बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत गिन्दोला,सकरी,लवन एवं अर्जुनी भाटापारा में मोपका कुगदा, सिंगारपुर,लच्छनपुर, सिमगा में मोहभटा,अवरेठी, केसदा गाँवो में संक्रमण का स्तर अभी भी बहुत अधिक हैं।

    मनरेगा में सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य नही तो काम को करें निरस्त सभी जनपद सीईओ को दो टूक कहा कि मनरेगा के कार्यो के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उचित पालन ना हो तो कार्य को निरस्त कर देवें। सामुहिक रूप से किसी भी तरह के पानी पीने की व्यवस्था करें। सभी को अपनें अपनें लिए घर से पानी बॉटल साथ मे लाने के निर्देश देवें।

    कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी ड्यूटी काम के बढ़ते दबाव के चलते एसडीएम की सहायता के लिए अब कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कोविड ड्यूटी लगाई जाएगी। अभी तक कृषि विभाग के मैदानी अमला इस ड्यूटी से बच रहें थे। अब इनकी भी सहायता ली जायेगी।
    पुलिस पेट्रोलिंग होगा तेज-
    एसपी आई के एलेसेला ने कंटेंटमेंट जोन में पुलिस की गश्ती को तेज करनें की बात कही। साथ ही उन्होंने नाकों पर कड़ी निगरानी एवं कंटेंटमेंट जोन में में कोरोना गाइडलाइन के पालन नही करनें वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बैठक के दौरान एडीएम राजेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी,सभी एसडीएम,जनपद सीईओ सीएमओ उपस्थित रहें

  • राजपुर बिहटा मे राजीव प्रताप रुढ़ी का पुतला दहन किया गया

    [object Promise]

    रिपोर्ट -पवन कुमार

    राजपुर बिहटा मे पप्पू यादव जी की रिहाई एवं राजीव प्रताप रुढ़ी की गिरफ्तारी करने के लिए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्त्ताओ ने  भूख हड़ताल एवं राजीव प्रताप रुढ़ी का पुतला दहन किया! कोरोना का गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी ने अपना आक्रोश प्रकट किया!

  • वर्ल्ड रेड क्रॉस एवं क्रिसेट डे के याद में मनाते है 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे।

    [object Promise]

    हर साल वर्ल्ड रेड क्रॉस डे 8 मई को मनाया जाता है एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड की सीमा में है रेड क्रॉस और कई नेशनल सोसाइटी का संचालन करती है इस दिन हेनरी की बर्थ एनिवर्सरी भी है जिसका जन्म 8 मई 1828 को हुआ था इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेड क्रॉस के स्थापक भी थे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था 1984 में अधिकारी तौर पर इनका नाम वर्ल्ड रेड क्रॉस एंड क्रिसेंट डे रखा गया।

    रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य दिया विपदा के समय होने वाली घटनाएं से लोगों को राहत दिलाना है आपात काल में मदद हेल्थ और समाज सेवा भारती की सेवा करने में मदद करता है इसके अलावा यह संस्था ब्लड बैंक से लेकर विभिन्न तरह की स्वास्थ्य एवं समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती है आपको बता दें कि पूरी दुनिया के लगभग 210 से इस संस्था में जुड़े हैं इसका मिशन एक ही है माननीय जिंदगी वसीयत को बचाना। रेड क्रॉस सोसाइटी साहब सिद्धांतों मानवता निष्पक्षता तटस्थता स्वतंत्रता स्वैच्छिक एकता और सार्वभौमिकता पर आधारित है

  • जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के प्रयास से छुरिया ब्लाक के गैंदाटोला मे कोविड सेंटर बनने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा

    [object Promise]

    हेमंत कुमार साहू

    सभी वर्ग को मुफ्त में लगे कोविड टिका
    कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू ने अपने ब्यान में कही सभी वर्ग के लोगों को टीका लगे जल्द से जल्द जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग भी स्वस्थ होंगे 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण प्रारंभ किया गया है ज्यादातर हॉस्पिटल में कोविड वैक्सीन नहीं मिलने के कारण लोगों को नहीं मिल रही पर्याप्त वैक्सीन श्रीमती साहू ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया अति शीघ्र हो सभी वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और लोगों में सामान्य की स्थिति का माहौल बनेगा और खुशहाल जीवन प्रारंभ होगी।

    जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री को धन्यवाद
    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। गैंदाटोला में को कोविड सेंटर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री जी से की थी वीडियो कॉम्फ्रेन्स में बात जिससे उस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए विगत दिनों गैंदाटोला में कोविड सेंटर की मांग की गई थी जिसको ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के अनुशंसा पर गैंदाटोला में कोविड सेंटर बनने की पूर्ण तैयारी हो चुकी हैं जल्द ही लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ। माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वह एंबुलेंस और स्थाई एमबीबीएस डॉक्टर गैदाटोला पीएससी में नियुक्त करें कोविड-19 को उसके घर से लाने और ठीक होने के पश्चात उसके घर पहुंचाने के लिए गैदाटोला कॉल सेंटर में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराएं l

  • PM नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए की थी अरदास, पंजाब पुलिस ने कर लिया अरेस्ट 

    [object Promise]

    अमृतसर: पंजाब में बठिंडा स्थित गांव बीड़ तालाब की महिला सरपंच राजपाल कौर के पति गुरमेल सिंह खालसा को गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरमेल सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए अरदास की थी। इसको लेकर वकील हरपाल सिंह खारा की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में गुरमेल सिंह को अरेस्ट कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि गुरमेल सिंह ने अपनी प्रार्थना में पंजाब में भाजपा द्वारा दलित समुदाय से CM चेहरे का ऐलान करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उनकी लंबी उम्र के लिए अरदास की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अरदास में एक परिवार द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने और उसका न्याय न मिल पाने का भी उल्लेख किया था। गुरमेल ने कहा कि दो परिवार पंजाब को लूट रहे हैं, इसलिए किसी अनुसूचित जाति के शख्स को CM बनाया जाए। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख की रिहाई कराने की बात भी की।

    बता दें कि देश के पीएम मोदी की लंबी उम्र माँगते हुए गुरमेल ने उस फैसले की तारीफ की, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में इस बार सीएम दलित समुदाय से बनाया जाएगा। बठिंडा थाना सदर के SHO बंत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए ​कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है।

  • UP Latest News : सरकार ने UP में शुरू किया देश का सबसे बड़ा मुफ्त राशन वितरण अभियान

    [object Promise]

    लखनऊ। योगी सरकार ने कोरोना की पहली लहर के दौरान भी पात्र कार्ड धारकों को 8 महीने तक मुफ्त राशन वितरण किया था। 5 किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट की दर से राज्य सरकार ने सरकारी दुकानों से पिछले साल अप्रैल से नवंबर तक 60 लाख मी टन खाद्यान्न का मुफ्त वितरण किया था, जो कि देश में एक रिकार्ड है।

    अब योगी सरकार ने यूपी में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिये गुरुवार को देश के सबसे बड़े मुफ्त राशन वितरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के शुरू होते ही सरकारी राशन दुकानों से हर कार्ड धारक को 3 किलो गेहूं के साथ 2 किलो चावल मिलने लगा। सरकार की तरफ से 2 महीने का मुफ्त राशन मिलने पर कार्ड धारकों के चेहरे खिल गये, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

    कोरोना काल में लोगों ने विषम परिस्थितियों में सरकार की ओर से की गई मदद के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया। योजना के तहत यूपी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जुड़े 15 करोड़ पात्र कार्ड धारकों को 2 महीने का मुफ्त राशन दिया जाना है।

    अभियान में पात्र गृहस्थी योजना के 13,41,77,983 कार्ड धारकों और अंत्योदय अन्न योजना के 1,30,07,969 पात्रों को भी मुफ्त राशन वितरण योजना का लाभ मिलेगा। मई महीने का राशन वितरण गुरुवार से शुरू हुआ जो 31 मई तक चलेगा। 29 से 31 मई तक पोर्टबिलिटी के आधार पर पात्र लोगों को राशन वितरण किया जाएगा।

    योगी सरकार के निर्देश पर मुफ्त राशन वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ई-पास मशीनों का प्रयोग किया है। योगी सरकार ने मुफ्त राशन वितरण अभियान के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है।

    मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर यूपी के विभिन्न जिलों में मुफ्त राशन वितरण अभियान की निगरानी के लिए तैनात प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायकों और अफसरों ने राशन वितरण अभियान की शुरुआत कराई।

    मुफ्त राशन वितरण में कोई परेशानी न हो इसकी निगरानी अफसर करने में लगे रहे । वितरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखे जाने के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। राशन वितरण की निगरानी के लिए सरकारी दुकानों पर नोडल अधिकारी भी तैनात रहे।

    प्रदेश की लगभग 80 हजार सरकारी राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के साथ वहां कोविड प्रोटोकाल के पालन पर भी पूरा जोर दिया गया। ई पास मशीनों के इस्तेमाल से पहले सैनिटाइजेशन कराया गया। एक दुकान पर एक समय में अधिकतम 5 उपभोक्ता ही मौजूद रहे, इसका भी दुकानदारों ने पालन कराया।

    खाद्यान्न वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। टोकन वितरित किये गये जिससे दुकानों पर भीड़ न जुट सके. राज्य सरकार के निर्देश पर राशन दुकान पर सैनिटाइर, साबुन और पानी की उपलब्धता भी देखी गई।