Category: business

  • छत्तीसगढ़ के किसानों को 21 मई को मिलेगा ‘न्याय’

    [object Promise]

    खरीफ की सभी फसलों को मदद करेगी सरकार

    बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार के मसौदे पर भी चर्चा हुई। कृषि विभाग का प्रस्ताव है कि खरीफ की सभी फसलों में ऐसी इनपुट मदद उपलब्ध कराया जाए। इससे लोगों का रुझान दूसरी कृषि और उद्यानिकी फसलों के उत्पादक में बढ़ेगा। यह मसौदा अगली कैबिनेट में रखा जाएगा। इसे अगली खरीफ फसल से लागू किया जा सकता है।

    छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 5700 करोड़ रुपए पिछले वर्ष की तरह चार किश्तों में मिलेगा। न्याय की पहली किश्त 21 मई को किसानों के खाते में भेजी जाएगी। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की वर्चुअल बैठक में यह फैसला हुआ है। उप समिति में न्याय योजना में कुछ और फसलों को जोड़ने के मसौदे पर भी चर्चा की है।

    किसान न्याय योजना के तहत किसानाें को नकद सहायता प्रदान करने के तरीकों पर आज वर्चुअल बैठक दोपहर बाद 3 बजे के बाद शुरू हुई। इसमें सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन, आवास एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल हुए। बैठक में इस वर्ष “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” के लिए 5 हजार 703 करोड़ रुपए के वितरण की प्रक्रिया निर्धारित करने पर चर्चा हुई।

    बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, 21 मई को न्याय योजना की पहली किश्त देने का तय हुआ है। उप समिति की सिफारिश को कैबिनेट में रखा जाएगा। जहां अंतिम फैसला होना है। उप समिति ने पहली किश्त में करीब 1500 करोड़ रुपए देना तय किया है। यह राशि धान और गन्ना उत्पादक किसानों को इनपुट सहायता के तौर पर दी जाती है। इसमें प्रति एकड़ 10 हजार रुपए की मदद होती है।

     

  • 111 गावों में बढ़ा संक्रमण का खतरा,गाँव वाले मिलकर ही करें लॉकडाउन नियमों का पालन,नही तो होगी भयावह स्थिती- कलेक्टर

    [object Promise]

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट

    सभी ग्राम के सरपंच एवं गाँव के वरिष्ठ नागरिक इस बात का विशेष ध्यान रखतें हुए अपनें गाँव स्तर में ही इससे निपटने योजना बना लें। ताकि सभी लोग सुरक्षित हो सकें। समय रहतें अभी यह कदम नही उठाये तो आने वाले समय मे और भी भयावह स्थिती हो सकती है। मौजूदा दौर में ना जाने हम सभी लोग अपने आसपास,रिश्तेदार,दोस्त,स्नेहजनों को कोरोना से खोया है। आगें भविष्य में ऐसी और कभी स्थिती निर्मित ना हो इसके लिए हम सब को आगें आकर ही कोरोना खिलाफ लड़ाई को लड़ना होगा। उन्होंने उदाहरण देतें हुए कहा की आज बलौदाबाजार के सकरी ग्राम के निवासियों ने सामूहिक एकजुटता एवं प्रयासों से पूरे गाँव मे संक्रमण फैलने से रोक लिया। गाँव वालों ने आपस मे ही मिलकर सख्ती से लॉक डॉउन एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। ऐसे ही अन्य गांवों को भी इसी तरह कार्य करनें की जरूरत है।

    ग्राम वार विस्तृत सूची जहाँ पर संक्रमण की दर सर्वाधिक कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि अभी मौजूदा स्थिति को देखते हुए गावों को तीन श्रेणीयों में विभाजित किया गया है। पहले वह गाँव जहाँ पर 50 से अधिक संक्रमित मरीज एक्टिव है। दूसरा वह जहाँ 25 से 50 एक्टिव मरीज है एवं तीसरा वह जहां पर 10 से 25 मरीज है।
    अति सवेंदन शील ग्रामों में ऐसे जिलें में 9 गाँव है। जो अति सवेंदन शील के श्रेणी में है। जहां पर अभी 50 से अधिक मरीज एक्टिव है।बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम गिन्दोला में 96 एक्टिव,अर्जुनी में 59, भाटापारा के मोपका में 52,बिलाईगढ़ के बरभाटा 66, सोनाडुला 60,मधुबन 59, कसडोल के चरौदा 67, छरछेद 56, पलारी के कोनारी में 61 एक्टिव मरीज है।
    सवेंदन शील ग्रामों में ऐसे जिलें में 25 गाँव है। जो सवेंदन शील के श्रेणी में है। जहां पर अभी 25 से 50 के बीच की सँख्या मे मरीज एक्टिव है इसमें बिलाईगढ़ के गांव जोगेसरा,टुण्डरी, सलौनी कला,कोसमुण्डा,भाटापारा के अकलतरा,सिंगारपुर, देवरी, कडार, कसडोल के कटगी आमगांव, असनीद,खर्वे मटिया सोनाखान बोरसी,अर्जुनी ब,हटोद, पिसीद बरपाली,बिलारी क,दर्रा क, कोट क, पलारी के अंतर्गत कुकदा, कुसमी अछोली शामिल है।

    निम्न सवेंदन शील ग्रामों में ऐसे जिलें में 77 गाँव है। जो निम्न सवेंदन शील के श्रेणी में है। जहां पर अभी 10 से लेकर 25 के बीच की सँख्या मे मरीज एक्टिव है इसमें बालौदाबाजारा के अंतर्गत ग्राम बरदा,बिटकुली, सोनडीह रवान,रिसदा, करमदा मुंडा सरखोर अहिल्दा,पनगांव,रिसदा मरदा
    भाटापारा के अंतर्गत ग्राम कुकदा, ढाबाडीह मुड़ाघाट धनेली, सिलपा, लच्छनपुर, दतरेंगी,सूमा,पेंडरी, निपनिया, खरी क,बिलाईगढ़ के कैथा, करियाटार,चुरैला, गोविंदवन खंजरी झुमका, पुरगांव, बघमल्ला, दुहनी दुमहानी,पंडरीपाली, बम्हनपुरी, कसडोल के बम्हनी, छाछी, चौरादा, मड़वा,नगरदा, सेल,देवतराई, गोलाझर, बलौदा,बरेली, नगेडा, कोसमसरा,पुटपुरा,कुरमाझर, मोहतरा,दर्रा क मोतीपुर,आमाखोहा सुकुली उसी तरह पलारी के सुंदरावन, ओडान,गिरतरा गिधपुरी, मुड़पार, दातान प, कोसमंदी,चरौदा, सलौनी, घोटिया,घिंघोला,वटगन,बिल्हा ब्रम्हनी,गिराकेरा,खरतोरा नवागांव, जारा, खैरा,कोदवा शामिल हैं।

  • प्रदेश भाजपा में संगठन का विस्तार किया गया है ।

    [object Promise]

    बालोद। प्रदेश भाजपा में संगठन का विस्तार किया गया है, छत्तीसगढ़ भाजपा में 34 विभागों का गठन किया गया है, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 6 नए विभागों का भी गठन किया है, पूर्व मंत्री सहित बड़े नेताओं को विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। पुरानी संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव के बाद संगठन के कामकाज के लिए बनाए गए विभाग में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिले के दिग्गज नेता राकेश यादव को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय संगठन के तर्ज पर प्रदेश में बनाये गए विभागों में जिले से एकमात्र भाजपा नेता राकेश यादव को जिम्मेदारी मिली है। राकेश यादव को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है। जिले में भाजपा के दिग्गज नेता राकेश यादव को पार्टी के महत्वपूर्ण विभाग में सदस्य बनाए जाने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा दीवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, संतोष कौशिक, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा, पार्षद मोहन कलिहारी, कमलेश सोनी, राजू पटेल, रमेश मालेकर, प्राची लालवानी, नीतू सोनवानी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए उनको बधाई दी है।

    ● केंद्र के तर्ज पर प्रदेश संगठन में नई व्यवस्था ●

    केंद्रीय संगठन के साथ प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू की गई है। बताया जा रहा है कि सक्रिय रूप से काम वाले विभाग ही अब रहेंगे। बाकी पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस नई व्यवस्था के बाद सरकार से नई योजनाओं को लागू करवाने में संगठन की अहम भूमिका होती है। प्रदेश में भाजपा फिलहाल विपक्ष में है, लेकिन पार्टी का मानना है कि आने वाले समय में सरकार बनेगी इसलिए केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी सरकार पर नकेल कसने के लिए पहले से ही संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। बता दे कि अभी तक भाजपा शासित राज्यो में सरकार सीधे योजना तय करती थी, लेकिन नए गठन के बाद संगठन के हिसाब से योजना बनेगी।

    ● नए दायित्व का जिम्मेदारी से करेंगे निर्वहन ●

    केंद्रीय संगठन की तरह प्रदेश संगठन की नई व्यवस्था में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश मंत्री राकेश यादव का कहना है कि संगठन के विस्तार का मूल मंत्र सदस्यता है। जिस प्रकार नरेंद्र मोदी की सरकार का मूल है, सबका साथ सबका विकास ठीक वैसे ही संगठन का मूल है सर्वव्यापी भाजपा सर्वस्पर्शी भाजपा। सदस्यता के महत्वपूर्ण अभियान में सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं। जो दायित्व मिला है उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

  • होम आइसोलेन में रहने वाले मरीज को घर घर जाकर बोकारो स्टील प्लांट के एक कर्मी को उनके साथियों ने जरूरत सामग्री पहुंचा कर मदद की

    [object Promise]

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है वैसे मे बोकारो स्टील प्लांट में कई कर्मी और उनके परिवार जन भी महामारी ने प्रभावित हुए हैं बोकारो स्टील प्रबंधन अस्पताल में मरीजों के लिए अतिरिक्त रिजव बेड और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने में जुटा है वहीं आफत की इस घड़ी में बीएसएल कर्मी की एक टीम ने अपने जरूरतमंद साथियों और उनके परिवारजनों को हर संभव मदद पहुंचाने का बीड़ा उठाया है बीएसएल के लगभग एक सौ कर्मियों के इस समूह ने इस कठिन समय में कोविड-19 बीएसएल कर्मियों के परिवार को राहत पहुंचाने के कार्य में स्वैच्छिक रूप से आप बताने की पहल की है

    इसमें सदस्य प्लांट में अपनी ड्यूटी करने के पश्चात बोकारो जनरल अस्पताल में भी कंट्रोल रूम सेंटर के साथ मिलकर कोरोना संक्रमित बी एस एल परिवार के सदस्य और बीएसएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं इसके प्रत्येक सेक्टर अन्य क्षेत्र के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है जिसके सदस्यों होम आइसोलेन में रहने वाले मरीज को लगातार दवाई की किट उनके घर तक पहुचहै कि उनके घर पर पहुंचा रहे हैं ताकि मरीज का इलाज सही समय पर शुरू हो सके 120 से 150 दवा की कीट की एक पैकेट शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मरीजों तक पहुंचा रहे हैं इतना ही नहीं होम आइसोलेंड के मरीजों को अपने घरों पर दूध ब्रेड फल सब्जी और अन्य आवश्यक सामग्री भी इनके द्वारा पहुंचाई जा रही है

    इसके अलावा यह समूह सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाई हुई है और बीजीएच कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा मरीजों के बीच एक कड़ी तौर पर काम कर रही है शिक्षा राहत कार्य में लगे इन कोरोना योद्धा एबीएफएल की ओर से फेस मास्क हैंड हैंड ग्लव्स सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराया गया है ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपनी सेवा दे सके इनके जज्बे को देखकर कई अधिकारी व बात करनी लगातार इस अभियान में जुड़ रहे हैं और कोविड-19 अयोग कर रहे हैं

  • पीने वालों के लिए अच्छी खबर : शराब की होम डिलीवरी, सोमवार से शुरू हो सकती है सेवा

    [object Promise]

    कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश में सभी जिलों में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर शराब सहित अन्य दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि बीते दिनों सरकार ने निर्देश जारी करते हुए दुर्ग और रायपुर जिले में अधिक छूट देने का ऐलान किया था। इसी बीच खबर आ रही है कि सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी करने की तैयारी कर रही है।

    आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में जल्द शराब की होम डिलीवरी शुरू होगी। इस संबंध में विभाग की तैयारी चल रही है, संभवत: सोमवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है।

    बता दें कि प्रदेश में शराब नहीं मिलने के चलते जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है वे, सेनेटाइजर और नशीली सीरप का सेवन कर रहे हैं, जिसके चलते उनकी मौत हो जा रही है। बिलासपुर जिले में नशीली सीरप पीकर 9 और रायपुर में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • जस्टिस फॉर रूपा ने सोशल मीडिया में पकड़ी रफ्तार रूपा तिर्की के मौत पर परिजनों ने पुलिस महकमा पर लगाए गंभीर आरोप

    [object Promise]

    परिजनों ने लगाए आरोप, रूपा तिर्की के परिजनों का कहना था की रूपा के साथी पुलिस कर्मी रूपा के सफलता से काफी नाखुश रहते थे,आए दिन रूपा को साथी पुलिस कर्मियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे जिससे कई दिनों से रूपा काफी परेशान नजर आती थी,
    मीडिया से बात चीत में रूपा की मां ने बताया की रूपा की सहकर्मी ह्यूमन ट्रैफिक थाना प्रभारी मनीषा एवम नगर थाना में पदस्थ ज्योत्सना रूपा की पदोन्नति से नाखुश थे रूपा के महिला थाना प्रभारी बनने एवम उनको शासकीय आवास एवम उनको शासकीय वाहन उपलब्ध हो जाने से उन पर तंज कसा करते थे ,वही रूपा की बहन निर्मला तिर्की ने बताया की कुछ दिन पहले भी मनीष और ज्योत्सना रूपा को लेकर किसी पंकज मिश्रा से मिले थे वहा तीनों ने मिलकर रूपा को बेहद क्रूर तरीके से प्रताड़ित भी किया गया था हालाकि उसे किस तरीके से प्रताड़ित किया गया रूपा ने नही बताया था

    मां से आखिरी बार बात करते समय रूपा पानी पी रही थी बातचीत के दौरान रूपा ने मां को बताई की आज पानी में दवा जैसा कुछ लग रहा है ,ये सारे आरोप रूपा तिर्की के हत्या की ओर इसारा कर रहे हैं ,हम एक जिम्मेदार समाचार पत्र होने के नाते परिजनों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों की न्यायिक जांच की मांग करते हैं ,ताकि रूपा तिर्की के मौत के रहस्य से पर्दा हटाए जाकर रूपा के गुनहगारों को कानून एवम समाज के सामने बेनकाब किया जा सके

  • Lockdown Alert: राजस्थान में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन: समारोहों पर रोक

    [object Promise]

    आम जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी
    लॉकडाउन में पहले की तरह ही फल, सब्जी, दूध, किराणा जैसे आम जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी। उनके खुलने और बंद रहने का समय पहले वाला ही रहेगा। फल सब्जी के ठेले सुबह 6 से शाम 5 बजे तक सामान बेच सकेंगे। किराना और खाद्य सामग्री से जुड़ी दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी। सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, आटा चक्की, पशुओं के चारे से संबंधित थोक और खुदरा दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुल सकेंगी। किसानों की जरूरत की चीजों, खाद बीज की दुकानें, कृषि उपकरणों की दुकानें सोमवार से गुरुवार सुबह 6 से 11 बजे खुल सकेंगी।

    मंडियां, फल, सब्जियां, फूल-मालाओं की दुकानें हर दिन सुबह 6 से 11 बजे तक खुल सकेंगी। फल सब्जी के ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोबाइल वैन को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक अनुमति दी है। डेयरी और दूध की दुकानों को सुबह 6 से 11 और शाम 5 से शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। सरकारी राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। मेडिकल स्टोर, मेडिकल उपकरणों की दुकानें खुली रहेंगी

    मेडिकल-आपातकालीन सेवाओं और परमिटेड कैटेगरी के अलावा आवागमन बंद

    मेडिकल, इमरजेंसी सेवाओं और परमिटेड कैटैगरी को छोड़कर एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर और एक गांव से दूसरे गांव में सभी प्रकार के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। पूरे प्रदेश में जीरो मॉबिलिटी का प्रयास होगा।

    निजी और सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद रहेंगे

    मेडिकल सेवाओं के अलावा सभी तरह के निजी और सार्वजनिक परिवहन के साधन— बस, जीप आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। बारात के के लिए बस, ऑटो, टेम्पो, ट्रैक्टर, जीप आदि की अनुमति नहीं होगी।

    फैक्ट्रियां चालू रहेंगी

    श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए उद्योगों आसैर निर्माण से संबंधित सभी यूनिट्स में काम करने की अनुमति होगी। मजदूरों को आई कार्ड जारी करने होंगे।

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गहलोत सरकार ने प्रदेश भर में 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। नए लॉकडाउन में शादी समारोहों पर रोक लगा दी है। शादी हो सकती है लेकिन केवल 11 लोग ही मौजूद रह सकेंगे। निजी वाहनों की तरह अब बसों सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधनों पर रोक लगा दी है। जिलों में आपातकालीन हालात को छोड़ आवाजाही पर रोक रहेगी। मनरेगा के काम बंद रहेंगे। नए लॉकडाउन में इन चार प्रावधानों के अलावा बाकी के प्रावधान 30 अप्रैल की गाइडलाइन वाले ही लागू रहेंगे।

    सोमवार 10 मई को सुबह 5 बजे से लॉकडाउन के नए प्रावधान लागू होंगे। इसमें पहले से चल रही पाबंदियों को और कड़ा किया है। निजी और रोडवेज बसों को भी बंद किया जाएगा। एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन बंद किया जाएगा।

     

  • समय पर उपस्थित नहीं रहने पर अब चिकित्सकों की खैर नहीं अब हर सप्ताह बनेंगी ड्यूटी रोस्टर

    [object Promise]

    बोकारो : मनमर्जी तरीके से वर्षों से सदर अस्पताल में काम करनेवाले चिकित्सकों पर बन आई है। एक ओर जहां एसडीएम शशि प्रकाश सिंह ने दो दिनों के अंदर सप्ताह में छह-छह दिन की ड्यूटी का रोस्टर बनाने एवं समय पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है, वहीं सप्ताह में दो या तीन दिन अपने हिसाब से काम करनेवाले चिकित्सकों को रास्ता नहीं सूझ रहा है। एक ओर सरकारी नौकरी है तो दूसरी ओर निजी प्रैक्टिस।

    सबसे बड़ी समस्या उनके सामने यह है कि सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों का नियंत्रण पूरी तरह उपायुक्त के हाथ में कर दिया है। ऐसे में उनके जिला अंतर्गत स्थानांतरण, निलंबन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकार उपायुक्त के पास है। तब मजबूरी है कि काम करें या फिर बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे हैं। यही नहीं सरकार ने छुट्टी लेने पर भी पाबंदी लगा दी है। जिले के अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी, जिले सिविल सर्जन से लेकर कुछ चिकित्सक चौबीस घंटे जरूरत के अनुसार काम कर रहे हैं। वहीं कुछ चिकित्सकों की वजह से पूरा सिस्टम गड़बड़ हो रहा है।

  • घर में 6 लोग पाये गये थे कोरोना पॉजिटिव,अब सभी हो चुके हैं स्वस्थ

    [object Promise]

    रितेश साहू की रिपोर्ट

    तेजी से फैल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। गांव हो या शहर संक्रमण ने अब हर तरफ अपनी पहुंच बना ली है। हालांकि बढ़ते संक्रमण के बीच यह बात राहत वाली जरूर है कि अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में रहकर ही इस गम्भीर वायरस को मात देने में सफल हो रहे हैं। कई ऐसे भी परिवार हैं जिनके सभी सदस्य इस वायरस की चपेट में एक साथ आ गएं। तब भी पूरे परिवार ने हिम्मत नहीं हारी व घर पर रहकर ही वायरस को हरा दिया।

    बम्हनीडीह निवासी भाजयुमो जिला मंत्री सोनू जायसवाल के परिवार के सुमन जायसवाल,संजय जायसवाल , ईश्वरी जायसवाल,शशिकांत जायसवाल,उदय जायसवाल,प्रियांश जायसवाल को 28 अप्रैल को कोरोना टेस्ट कराने पर पाॅजिटिव पाया गया था,डाक्टरों कि सलाह पर सब होम आइसोलेशन में थे,जो घर हमेशा हंसी ठिठोली से गुलजार रहता था वहां अचानक से पूरा माहौल बोझिल हो गया था। सबसे बड़ी बात यह थी कि परिवार के छः सदस्यों का ही पॉजिटिव हो गया था। ऐसे में उनकी चिता काफी बढ़ गई थी। लेकिन गुजरते दिन के साथ उन्होंने परिस्थितियों से तारतम्य बैठा लिया। चिकित्सकों द्वारा लिखे गए दवा, गर्म पानी से गरारा,भांप लेने की प्रक्रिया को उनलोगों ने लगातार जारी रखा।

    दो ह़फ्तों के बाद आज परिवार के सभी सदस्यों का रिपोर्ट नेगेटिव आई तो परिवार में एक बार फिर से खुशियां लौट आईं। उनका परिवार अपने बुलंद हौसले से कोरोना को मात देकर आज पूरी तरह से हंसी-खुशी जिदगी बीता रहा है।

    वहीं कोरोना से जंग जितने के बाद सुमन जायसवाल ने कहा कि यह चिंता करने या घबराने का समय बिल्कुल भी नहीं है। कोरोना संक्रमित लोगों के लिए सहनशीलता, साहस से काम लेने का समय है। कोरोना पीड़ितों को अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने का समय है। स्वयं को सुरक्षित रखें तथा अपने परिवार की सुरक्षा एवं बचाव के उपाय करें।

    प्रोटीन युक्त भोजन व विटामिन युक्त फलों का सेवन करते थे

    संजय जायसवाल ने बताया कि इस दौरान वे लोग प्रोटीन युक्त भोजन खाते थे व विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करते थे, जिनमें नींबू ,केला आदि था, इसके अलावा विटामिन टेबलेट भी खाते थे।

    ज्यादा से ज्यादा करते थे पानी का सेवन
    सुमन ने बताया कि इस दौरान वे लोग सबसे ज्यादा पानी का सेवन करते थे। जिससे की शरीर में डिहाइड्रेशन ना हो। इसके अलावा खाली पेट तुलसी पत्ता, नीम पत्ता और हल्दी का सेवन भी करते थे और जो अब तक नियमित रूप से करते आ रहे हैं।

  • सभी को प्राथमिकता के आधार पर 2 माह का मुफ्त राशन

    [object Promise]

    हेमंत कुमार साहू

    श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आज प्राथमिकता और सामान्य राशन कार्ड धारियों को वार्ड में जाकर सौंपा, राशन कार्ड,इन राशन कार्ड धारियों को अब मिल सकेगा सोसाइटी से राशन,पूर्व में हो रहे थे वांछित

    उनको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त राशन हमारे नागरिकों को उपलब्ध हो सके इस पर जिला खाद्य अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए हमको 3 दिन में 12 लोगों की राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराई जिसे आज डौंडीलोहारा नगर के विभिन्न वार्डों में संबंधित राशन कार्ड धारियों को उपलब्ध कराया गया ताकि मई और जून माह का राशन सभी कार्ड धारियों को आसानी से मिल सके ऐसे राशन कार्ड धारी,,श्रीमती तुलसी बाई निषाद वार्ड क्रमांक 8, तामेशवरी यादव वार्ड क्रमांक 10, कान्तू राम वार्ड क्रमांक 6, कुमारी साहू वार्ड क्रमांक 4, रेखा बाई वार्ड क्रमांक 4, केसरबाई वार्ड क्रमांक 8, कुंती बाई वार्ड क्रमांक 11, पूर्णिमा बाई वार्ड क्रमांक 11, केसर वार्ड क्रमांक 2, आशोबाई वार्ड क्रमांक 5, वे प्राथमिकता कार्ड धारी और रोहणी बाई वार्ड क्रमांक 3 व जया प्रदीप यादव वार्ड क्रमांक 8 सामान्य राशन कार्ड धारी को संबंधित वार्ड में जाकर नगर पंचायत कर्मचारियों के उपस्थिति में हमारे द्वारा प्रदान किया गया और सभी लोगों से कोविड-19 के सुरक्षा के लिए स्वयं और अपने परिवार को जो 18 वर्षों से अधिक हैं उन्हें शासकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जाकर कोविड-19 का वैक्सिंग टीकाकरण अवश्य कराएं क्योंकि हमारे लिए आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित सर्वोपरि है,,

    इसलिए आप लोग किसी भी प्रकार के अफवाहों में ध्यान ना देते हुए अपने आप को और पूरे परिवार को टीका लगाकर सुरक्षित रखें और शासन प्रशासन के निर्देशों का विधिवत पालन करते हुए घर में सुरक्षित रहे एवं अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले लेकिन बाहर निकलते समय सैनिटाइजर का उपयोग करें सोशल डिस्टेंस का पालन करें और अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रयास करें इन्हीं में ही आम नागरिकों का हित है कहते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी और बालोद जिले के प्रभारी व खाद्य मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी और स्थानीय क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट श्रीमती अनिला भेड़िया और पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारी सरकार इस दौरान संकट की घड़ी में आम नागरिकों को खाद्य वितरण प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर सभी को 2 माह का राशन उपलब्ध करा रही है यह एक छत्तीसगढ़ शासन का महत्वपूर्ण सराहनीय कदम है इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ शासन को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार करते हुए समस्त डौंडीलोहारा नगर वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा पूरा नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि आप लोगों के साथ इस संकट की घड़ी में साथ खड़ा है और इस कोरोनावायरस संक्रमण महामारी संकट का सामना हम सभी लोगों को मिलकर धैर्य पूर्वक करनी है इसलिए आप लोगों से विनम्र अपील है की आप लोग शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हमें सहयोग प्रदान करे ।